Blog

  • लोकसभा का चुनाव लड़ने का मन, निर्णय हाईकमान करेगी- निखिल

    लोकसभा का चुनाव लड़ने का मन, निर्णय हाईकमान करेगी- निखिल

    टिकारी संवाददाता: भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल व सांसद रहे कांग्रेसी नेता निखिल कुमार ने भाग लिया। डाकबंगला परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्व० गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुमार ने कहा कि आजाद भारत के नागरिक स्व० गांधी के महत्वपूर्ण योगदानो के लिए हमेशा ऋणी रहेगा। वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जमीन पर नही लोगो की दिल पर राज किया। इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखने वाले स्व० गांधी के आधुनिक सोच की बदौलत देश में संचार क्रांति, कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार एवं पंचायती राज का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि स्व० गांधी सदैव देश की अखंडता व एकता की बात करते थे लेकिन दुर्भाग्य है कि वर्तमान में लोग इसे तोड़ने में लगे है। वंही पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण ने विस्तार से उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को बृजमोहन शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, राशिद अली खां, राकेश कुमार सिंह, अरविंद शर्मा, मंटू सिंह, हिमांशु शेखर, विनोद यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

  • शांति पैलेस, टिकारी में राजद द्वारा बाबा साहेब के विचारों पर परिचर्चा का आयोजन

    शांति पैलेस, टिकारी में राजद द्वारा बाबा साहेब के विचारों पर परिचर्चा का आयोजन


    टिकारी संवाददाता: राष्ट्रीय जनता दल द्वारा रविवार को टिकारी में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के विचारो पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा के सह प्रभारी पार्टी के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गोप उपस्थित में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब के शून्य से शिखर तक पहुंचने के संघर्ष और उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके ऊंच-नीच और छुआछूत का भेद मिटाने के प्रयासों का जिक्र करते हुए उनके द्वारा लिखे गए संविधान में सबको बराबर का अधिकार देने की बात को जीवन का आदर्श बताया। पार्टी के जिला अध्यक्ष मुर्शीद आलम उर्फ निजाम भाई ने बाबासाहेब को पाखंडवाद का विरोधी बताया।

    वंही प्रधान महासचिव सुभाष यादव ने बाबा साहेब के विचारों पर चलने का आवाहन किया। परिचर्चा को राजद जिला नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला पार्षद सुरेश प्रसाद यादव, अलख देव सिंह, अवधेश यादव, अनिल यादव, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनीष यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव और संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया।

  • टिकारी प्रखंड के सेवानिवृत्त कर्नल विद्या शर्मा की मौत, शोक की लहर

    टिकारी प्रखंड के सेवानिवृत्त कर्नल विद्या शर्मा की मौत, शोक की लहर

    File photo

    टिकारी संवाददाता: प्रखंड अंतर्गत गुलजाना गांव के निवासी सेवानिवृत कर्नल व साहित्यकार विद्या शर्मा का निधन हृदयाघात के कारण हो गयी। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर आते ही गांव सहित उनको जानने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। विद्या शर्मा भारतीय सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृति के पश्चात शर्मा गया के आशा सिंह मोड़ स्थित आवास पर रह रहे थे। उनका अंतिम संस्कार विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया। बड़े पुत्र कर्नल बसंत शर्मा ने मुखाग्नि दी। सेवानिवृत कर्नल विद्या शर्मा टिकारी राज की उद्भव, विकास व विनाश की मार्मिक गाथा पर पुस्तक लिखी थी। जिसका विमोचन क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने टिकारी राज स्कूल के सभागार में किया था। उनके निधन पर नीतीश शर्मा, अशोक शर्मा, कृष्णा शर्मा, राज बल्लभ शर्मा, पूर्व जिला पार्षद सतेंद्र नारायण, बृजमोहन शर्मा, हिमांशु शेखर सहित दर्जनों लोगो ने गहरा दुख जताते हुए दिवगंत आत्मा की शांति की कामना की।

  • बीएमपी जवान सोनू हत्याकांड को एसएसपी ने गंभीरता से लिया, एफएसएल की टीम कर रही जांच

    बीएमपी जवान सोनू हत्याकांड को एसएसपी ने गंभीरता से लिया, एफएसएल की टीम कर रही जांच

    रविवार को वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बीएमपी के जवान सोनू कुमार की हत्या से जुड़े हर पहलू पर नजरें बनाए हुए हैं। एसएसपी को जैसे ही सोनू को गोली लगने की जानकारी मिली। वे इसे गंभीरता से लेते हुए जांच करते हुए तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हें सूचना प्राप्त हुई कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-03 बोधगया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक प्रशिक्षु सिपाही के द्वारा गोली चला देने से एक प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार की मृत्यु हो गयी है। इस सूचना के पश्चात एसएसपी श्री भारती द्वारा तुरंत घटनास्थल पर थानाध्यक्ष, बोधगया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया को पहुॅचकर मामला की जॉच करने हेतुु आदेशित किया। देर न करते हुए स्वयं वरीय पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुॅचकर घटना की जॉच एवं उपस्थित लोगो से पूछताछ की। घटनास्थल पर पहुंचने पर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों तथा प्रशिक्षुओं द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार को ईलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार का पोस्टमार्टम मगध मेडिकल अस्पताल में कराया गया है।

    File photo

    एसएसपी ने बताया है कि इस घटना में उपयोग किये गये हथियार को जप्त किया गया है तथा गोली चलाने वाले प्रशिक्षु सिपाही को भी हिरासत में ले लिया गया है। मामला की गंभीरता को देखते हुए मामले की जॉच करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया को निर्देशित किया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को पहुॅचकर मामला की जॉच करने हेतु भी आदेशित किया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। घटना के कारणों का पता किया जा रहा है। आरोपी एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि गया पुलिस मृतक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है। इधर मृत जवान का पार्थिव देह छोटकी नवादा स्थित उसके आवास पर नहीं लाया जा सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई थी। पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल सहित मृत जवान के मोहल्ले वाले अस्पताल पहुंच गए थे। श्री मंडल ने घटना को दुःखद बताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुःखित परिवार को आश्वासन दिया है कि हत्या की जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही सबकुछ सामने आ जाने की उम्मीद है।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • गया शहर के छोटकी नवादा के रहनेवाले बीएमपी के जवान की साथी ने ही मार दी गोली, मौत के बाद जांच शुरू

    गया शहर के छोटकी नवादा के रहनेवाले बीएमपी के जवान की साथी ने ही मार दी गोली, मौत के बाद जांच शुरू

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया शहर के रहनेवाले बीएमपी के जवान(प्रशिक्षु) सोनू कुमार की हत्या उसके साथी ने गोली मारकर कर दी। घटना गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के बीएमपी प्रशिक्षण केंद्र पर हुई। आरोप है कि सोनू की हत्या उसी के साथ रह रहे प्रशिक्षु साथी ने ही कर दी है। इस मामले में कथित आरोपी प्रशिक्षु जवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, परंतु इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सोनू की हत्या किस कारण से हुई, अबतक अस्पष्ट है। सोनू की मौत/हत्या की खबर उसके छोटकी नवादा स्थित आवास पर रहे परिवार के लोग अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिवंगत सोनू के पिता का नाम राजेन्द्र प्रसाद यादव और मां का नाम विमला देवी है। सोनू का एक भाई crpf में है, जबकि एक भाई नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है।

    बीएमपी के जवान(प्रशिक्षु) सोनू कुमार (File photo)
    घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी आशीष भारती

    घटना की खबर छोटकी नवादा पहुंचते ही घर और इसके आसपास का माहौल गमगीन हो गया है। इस दुःखद घटना पर वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी ने गहरा शोक व्यक्त की हैं। पार्षद प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल ने घटना की निंदा करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि खबर मिलते ही मगध मेडिकल सह अस्पताल निकल पड़े हैं। इधर, घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि गोली लगने के बाद बीएमपी-3 प्रशिक्षण केंद्र के कई जवान घायल सोनू के साथ अस्पताल गए थे लेकिन जैसे ही चिकित्सक ने सोनू को मृत घोषित किया, वैसे ही उसके कई साथी जवान अस्पताल से निकल पड़े। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सोनू की हत्या एसएलआर की गोली लगने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है कि गोली किस ने और क्यों मारी ?

  • गया में आग लगने से एक दर्जन घर जलकर हुआ राख, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू

    गया में आग लगने से एक दर्जन घर जलकर हुआ राख, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू

    रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच

    कोंच: स्थानीय कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम डबूर में आग लगने से एक दर्जन घर रविवार की दोपहर जलकर राख हो गया जिसे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डबुर निवासी नटौर यादव, मंडू यादव, गनौरी यादव, सुदर्शन यादव, प्रवेश यादव सुदामा यादव, वकील यादव, पप्पू यादव, चांद यादव समेत अन्य लोगों के घर आग लगने से घर में रहे पूरा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दास ने कहा कि आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। जिसमें सबसे अधिक नटौर यादव का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण गंदौरा पर के चिंगारी सबसे पहले नटौर यादव के घर तक आ गया और आग लग गई उसके बाद देखते देखते पास में ही रहे अन्य लोगों के घर में भी आग लग गई। मौके पर एक छोटा दमकल आई लेकिन वह समय पर स्टार्ट नहीं हो पाई तो ग्रामीणों के सहयोग से ही आग पर काबू पाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग की है।

  • साइबर फ्रॉड से सुरक्षा को लेकर जीविका के साथ बैठक

    साइबर फ्रॉड से सुरक्षा को लेकर जीविका के साथ बैठक

    बेलागंज: शनिवार को बेलागंज मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा परिसर में जीविका समूहों की एक बैठक आहूत की गई। जीविका समूहों के बीच साठ लाख रूपए का ऋण वितरण किया गया। वहीं जीविका के कर्मियों एवं दीदीयों को वित्तीय साक्षरता और साइबर फ्रॉड के बारे में विशेष जानकारी दी गई।
    भारतीय स्टेट बैंक के बेलागंज शाखा प्रबंधक राजीव रंजन के नेतृत्व में आहूत बैठक में बेलागंज प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी जीविका समूह के सदस्यों एवं जीविका दीदीयों ने भाग लिया। आहूत बैठक के दौरान शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने विभिन्न जीविका समूहों के बीच साठ लाख रूपए का ऋण वितरण किया। शाखा प्रबंधक ने जीविका दीदीयों को वित्तीय साक्षरता के संबंध में जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जीविका के एरिया कोडिनेटर अभिषेक कुमार और क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक राज रमन ने जीविका दीदीयों को साइबर फ्रॉड से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि जीविका समूह के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। ग्रामीण विकास और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जीविका समूह का महत्वपूर्ण योगदान है।

    रिपोर्ट – अजीत कुमार , बेलागंज

  • बाइक सवार तीन लोग हुए दुर्घटनाग्रस्त, एक रेफर

    बाइक सवार तीन लोग हुए दुर्घटनाग्रस्त, एक रेफर

    कोंच। आंती के एक युवक समेत तीन लोग बाइक से टिकारी प्रखंड के इस्माइलपुर में गुरुवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती के बाद मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार आंती थाना क्षेत्र के ग्राम आंती निवासी राहुल कुमार (18) पिता विजय साव, बसंत कुमार ग्राम खटांगी एवं विकास कुमार ग्राम रामनगर निवासी ये तीनों आंती से रामनगर जा रहे थे तभी एक अज्ञात बाइक के चपेट में आने से इस्माइलपुर में संतुलन बिगड़ गया और ये तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचकर छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने ग्राम आंती निवासी राहुल कुमार के स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। वहीं, घटना को सुनकर आंती निवासी राहुल कुमार के पिता विजय साव अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज गया गए।

    महताब अंसारी ,कोंच

  • किउल और गया स्टेशनों के मध्य समय सारणी में संशोधन किया गया, जानें कौन कौन ट्रेन है

    किउल और गया स्टेशनों के मध्य समय सारणी में संशोधन किया गया, जानें कौन कौन ट्रेन है

    दिनांक 21.05.2023 से 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल एवं 03393 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल का किउल और गया स्टेशनों के मध्य समय सारणी में संशोधन किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 21.05.2023 से किउल और गया के मध्य गाड़ी सं. 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल एवं 03393 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल के समय सारणी में संशोधन किया जा रहा है ।
    अब गाड़ी सं. 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल किउल जं. से 18.40 बजे के बजाए 18.05 बजे खुलकर 00.10 बजे के बजाए 23.40 बजे ही गया पहंुचेगी । इसी तरह 03393 किउल गया पैसेंजर स्पेशल किउल से 18.00 बजे के बजाए 20.15 बजे खुलकर 23.40 बजे के बजाए 00.40 बजे गया पहुंचेगी । इन दोनों स्पेशल का संशोधित समय सारणी निम्नानुसार है –

    1.गाड़ी सं. 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल – यह पैसेंजर स्पेशल 18.00 बजे किउल पहुंचेगी और वहां से 18.05 बजे खुलकर 18.08 बजे लखीसराय, 18.20 बजे गरसंडा, 18.28 बजे सिरारी, 18.41 बजे एकसारी, 18.48 बजे शेखपुरा, 19.00 बजे कुसुम्हा बिहार हाल्ट, 19.11 बजे काशीचक, 19.21 बजे बाघी घौसपुर, 19.32 बजे वारसलिगंज, 19.45 बजे बाघी बगडीहा, 20.20 बजे नवादा, 20.34बजे चातर, 20.46 तिलैया, 20.59 बजे मंझवे हाल्ट, 21.04 बजे जमुआवां हाल्ट, 21.17 बजे वजीरगंज, 21.41 बजे करजरा, 21.51 बजे पैमार, 22.18 बजे मानपुर जं. रूकते हुए 23.40 बजे गया पहुंचेगी ।

    विज्ञापन

    2.गाड़ी सं. 03393 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल – यह पैसेंजर स्पेशल किउल से 18.00 बजे के बजाए 20.15 खुलकर 20.20 बजे लखीसराय, 20.33 बजे गरसंडा, 20.43 बजे सिरारी, 20.52 बजे आदर्श मानपुर, 20.57 बजे एकसारी, 21.04 बजे शेखपुरा, 21.14 बजे कुसुम्हा बिहार हाल्ट, 21.23 बजे काशीचक, 21.32 बजे बाघी घौसपुर, 21.49 बजे वारसलिगंज, 22.00 बजे बाघी बगडीहा, 22.15 बजे नवादा, 22.27 बजे चातर, 22.38 तिलैया, 22.51 बजे मंझवे हाल्ट, 22.56 बजे जमुआवां हाल्ट, 23.06 बजे वजीरगंज, 23.20 बजे करजरा, 23.30 बजे पैमार, 23.40 बजे मानपुर जं. रूकते हुए 00.40 बजे गया पहुंचेगी ।

  • दो वर्ष के बालक को अस्पताल में छोड़कर अभिवावक हुए गायब, चाइल्ड लाइन ने दत्तक ग्रहण संस्थान भेजा

    दो वर्ष के बालक को अस्पताल में छोड़कर अभिवावक हुए गायब, चाइल्ड लाइन ने दत्तक ग्रहण संस्थान भेजा

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    पीपुल फर्स्ट के सहयोग से संचालित चाइल्डलाइन गया को पूर्व सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राकेश रंजन के माध्यम से दिनांक 16.05.2023 अपराह्न 11 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया में दिनांक 15.05.2023 को अपराह्न लगभग 4 बजे शिशु विभाग के शेड में 2 वर्ष का शिशु जिसका काल्पनिक नाम अभिषेक कुमार को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छोड़कर चले गए थे। इसके उपरांत चाइल्डलाइन की टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया और साथ ही साथ इस शिशु का मेडिकल एब फिटनेस के लिए मगध मेडिकल के सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर श्रीप्रकाश सिंह , हॉस्पिटल मैनेजर संतोष सिंह, हेल्थ मैनेजर तरुण कुमार और स्टाफ नर्स अर्चना से समन्वय कर शिशु का इलाज करवाया गया एवम डिस्चार्ज होने के उपरांत जिला बाल कल्याण समिति गया के प्रभारी सदस्य सह जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक देवेश शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया ,जहां से समिति के द्वारा शिशु को उचित देखभाल एवम आश्रय हेतु नवादा जिला में संचालित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान में भेजने का आदेश निर्गत किया गया। चाइल्डलाइन गया की समन्वयक अपराजिता आजाद, काउन्सलर अभय रंजन ,टीम मेंबर मुहम्मद आलमगीर के साथ शिशु को सुरक्षित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान नवादा पहुंचा दिया है। ज्ञात हो की अभी शिशु के जैविक माता पिता पता लगाने का प्रयास किया जाएगा एवम उनके नही मिलने की स्थिति में शिशु को दत्तक माता पिता को देने हेतु प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    चाइल्डलाइन गया के निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि हमारा मकसद है सबसे पहले किसी भी अनाथ या असहाय बच्चों को गैर कानूनी तरीके से रखने से बचाना है उसके बाद उक्त बच्चों के परिजनों को ढूंढने का प्रयास करना है , बच्चों के जैविक माता पिता के नहीं मिलने के उपरांत जिला बालकल्याण समिति के द्वारा शिशु को कानूनी रूप से मुक्त किया जाता है जिससे बच्चे को नियम पूर्वक गोद लिया जाय और उक्त शिशुओं को उसका सभी प्रकार का अधिकार प्राप्त हो सके । उसके अलावा भी निदेशक ने बताया कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे अनाथ असहाय, त्यागे हुए बच्चों को गैरकानूनी रूप से कोई न रख सके ।पीपुल फर्स्ट के सहयोग से संचालित चाइल्डलाइन गया को पूर्व सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राकेश रंजन के माध्यम से दिनांक 16.05.2023 अपराह्न 11 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया में दिनांक 15.05.2023 को अपराह्न लगभग 4 बजे शिशु विभाग के शेड में 2 वर्ष का शिशु जिसका काल्पनिक नाम अभिषेक कुमार को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छोड़कर चले गए थे। इसके उपरांत चाइल्डलाइन की टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया और साथ ही साथ इस शिशु का मेडिकल एब फिटनेस के लिए मगध मेडिकल के सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर श्रीप्रकाश सिंह , हॉस्पिटल मैनेजर संतोष सिंह,हेल्थ मैनेजर तरुण कुमार और स्टाफ नर्स अर्चना से समन्वय कर शिशु का इलाज करवाया गया एवम डिस्चार्ज होने के उपरांत जिला बाल कल्याण समिति गया के प्रभारी सदस्य सह जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक देवेश शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से समिति के द्वारा शिशु को उचित देखभाल एवम आश्रय हेतु नवादा जिला में संचालित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान में भेजने का आदेश निर्गत किया गया। चाइल्डलाइन गया की समन्वयक अपराजिता आजाद, काउन्सलर अभय रंजन ,टीम मेंबर मुहम्मद आलमगीर के साथ शिशु को सुरक्षित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान नवादा पहुंचा दिया है। ज्ञात हो की अभी शिशु के जैविक माता पिता पता लगाने का प्रयास किया जाएगा एवम उनके नही मिलने की स्थिति में शिशु को दत्तक माता पिता को देने हेतु प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।चाइल्डलाइन गया के निदेशक श्री दीपक कुमार ने बताया कि हमारा मकसद है सबसे पहले किसी भी अनाथ या असहाय बच्चों को गैर कानूनी तरीके से रखने से बचाना है उसके बाद उक्त बच्चों के परिजनों को ढूंढने का प्रयास करना है , बच्चों के जैविक माता पिता के नहीं मिलने के उपरांत जिला बालकल्याण समिति के द्वारा शिशु को कानूनी रूप से मुक्त किया जाता है जिससे बच्चे को नियम पूर्वक गोद लिया जाय और उक्त शिशुओं को उसका सभी प्रकार का अधिकार प्राप्त हो सके । उसके अलावा भी निदेशक ने बताया कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे अनाथ असहाय,त्यागे हुए बच्चों को गैरकानूनी रूप से कोई न रख सके । पीपुल फर्स्ट बच्चों से संबंधित सभी समस्यो के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहती है ।