टिकारी संवाददाता: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर अनुमंडलीय अस्पताल, टिकारी और रामकांति नर्सिंग ट्रेनिग स्कूल, सहवाजपुर में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों के प्रति नर्सों की निस्वार्थ सेवा, साहस और उनके सराहनीय कार्य की तारीफ की गई। अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डा. विश्वमूर्ति मिश्रा ने चिकित्सा क्षेत्र में नर्सों के योगदान पर चर्चा करते हए उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर नर्स व समाजसुधारक फ्लोरेंस नाइटेंगल के सम्मान में केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अभय कुमार सिन्हा, फार्मासिस्ट जनार्दन कुमार मधुकर सहित अधिकांश नर्सें व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
वंही रामकांति नर्सिंग ट्रेनिग स्कूल में संस्थान के निदेशक मणिकांत कुमार ने केक काटने के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नर्सों को मरीजों का देखभाल करने वाला स्वास्थ्यकर्मी के साथ एक अच्छा समाजसुधारक भी बनाना चाहिए। इसके लिए इस दिवस के प्रेरणास्रोत फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन से हर नर्स को सिख लेनी चाहिए। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य सहित सभी प्रशिक्षु नर्स व शिक्षक आदि मौजूद थे।
टिकारी: प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को विधायक ने अधिकारियों के साथ मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक की। शुक्रवार को आयोजत बैठक में कई पंचायतों के मुखिया ने मनरेगा योजना एवं कार्यालय मे मनमानी की शिकायत की।विधायक डा. अनिल कुमार को कई मुखिया ने बताया कि पदस्थापित पीटीए एवं पीआरएस कार्य नही करते हैं। जन प्रतिनिधि की बात भी नही सुनते। पोर्टल पर आनलाइन करने में भी आनाकानी की जाती है। बैठक के दौरान विधायक ने बारी बारी से सभी मुखिया व अन्य लोगों की बात सुनी और पीटीए एवं पीआरएस को कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। कार्य और व्यवहार में सुधार नही होने पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध वरीय पदाधिकारी से निलंबन करने की अनुशंसा करने की बात कही। विधायक कुमार ने सभी पंचायत मुखिया से अपने क्षेत्र के उच्च विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण मनरेगा के माध्यम से कराने की अपील की।
बैठक में मौजूद पीओ कुमार मधुकर ने सभी मुखिया को जून तक अमृत महोत्सव के तहत पौधारोपण के लिए आवश्यक रूप से गड्ढा कराने का निर्देश दिया। मधुकर ने बताया कि जिन पंचायतों में बीस से अधिक योजना खुली है उन पंचायत में आन गोइंग योजना का भौतिक सत्यापन कराकर बन्द कराने के बाद ही नई योजना लेने की बात कही। बैठक में बीडीओ नीरज आनंद, प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार, उप प्रमुख गया दत्त शर्मा, मुखिया रामजी शर्मा, सुबोध कुमार सिंह, पुष्पेंद्र ठाकुर, जितेंद्र कुमार, अमिताभ कुमार, अरविंद कुमार सिंह, विक्रांत कुमार, योगेंद्र यादव, बुलबुल शर्मा, संतोष कुमार निराला, राधेश्याम शर्मा सहित अधिकांश मुखिया व प्रतिनिधि उपस्थित थे।
गया में गुरुवार रात्रि को दो मासूम बच्चों की हत्या की मामले को गया पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। जिस मामले में महिला ने अपने पति पर ही अपने दो मासूम बच्चों के पटक कर जान मारने का आरोप लगाया था उसी मामले में महिला खुद फंस गई। ज्ञात हो गुरुवार रात्रि को मेडिकल थाना को सूचना मिली की पारिवारिक कलह के कारण पति-पत्नी के झगड़ा में मासूम जुड़वा बच्चों को पिता के द्वारा बेरहमी से जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मगध कॉलानी रोड नं0-05 में स्थित घटना स्थल पर तत्क्षण पहुँचकर जुड़वा मासूम बच्चो के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया था।
मृत बच्चे
गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया की गया गुरुवार रात्रि में मगध मेडिकल इस मामले को अति संवेदनशील कोटि का मानते हुए इस काण्ड के अभियुक्त को अविलम्ब गिरफ्तार करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक, (विoव्य0) गया के नेतृत्व में पु०नि०-सह- थानाध्यक्ष मगध मेडिकल थाना के साथ महिला पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० कुमकुम कुमारी, एक एस०आई०टी० टीम का गठित किया गया। जिसके बाद एस०आई०टीo टीम के द्वारा वादिनी से गहराई से पुछताछ किया गया इस दौरान महिला ने अपनी अपराध स्वीकार करते हुए बताई की अपने दो मासूम बच्चे को स्वयं गला दबा कर हत्या कर दिये और हत्या करने के बाद मैं भी आत्महत्या करने जा रही थी, तभी एक बगल के पडोसी के आ जाने के कारण नही कर पाई । घर में परिवारिक कलह से अजीज आ चूकी थी। जान बुझकर पति को जेल भेजवाना चाहती थी, उक्त बात दण्डाधिकारी के समक्ष बयान करते हुए महिला ने अपना अपराध स्वीकार किया है। जिसके बाद इस कांड में हत्यारिनी मां रानी कुमारी शर्मा, पति दिवश शर्मा, को गिरफ्तार कर लिया गया।
आमस,बाराचट्टी एवं डुमरिया क्षेत्र के कुल 09 सड़के सालों से था लंबित
वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल
गया जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की विशेष पहल से करीब 9वर्षो से लंबित सड़के नक्सल प्रभावित क्षेत्र आमस, बाराचट्टी एवं डुमरिया के सड़को के निर्माण का अब रास्ता साफ हो गया है। कई वर्षों से इन सड़कों का निर्माण काम बंद पड़ा था। बहुत जल्द ही इन सड़को का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। तीनो अंचल मिलाकर कुल 86.51 एकड़ क्षेत्र में सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। सड़क निर्माण वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लंबित रहने के कारण कार्य बंद था। वर्तमान समय में वन विभाग को समतुल्य गैर वन भूमि को चिन्हित कर वन विभाग को दे दिया गया है। अब जल्द ही वन विभाग के उक्त क्षेत्र में सड़के का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
प्रतीक चित्र
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डुमरिया अंचल अंतर्गत कुल 04 सड़क यथा मनुवर सड़क निर्मण हेतु 4.94 एकड़ वन भूमि, काकोना सड़क निर्मण हेतु 7.41 एकड़ वन भूमि, दुबत सड़क निर्माण हेतु 9.88 एकड़ वन भूमि एवं अनारबन सलैया सड़क निर्मण हेतु 24.70 एकड़ वन भूमि में सड़क निर्माण किया जाना है, जिसके समतुल्य राजस्व विभाग द्वारा गैर वन भूमि को चिन्हित कर वन विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है तत्पश्चात वन विभाग ने संबंधित सड़क के निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है।
इसी प्रकार बाराचट्टी अंचल अंतर्गत कुल 04 सड़क यथा जीटी रोड से तेतरिया सड़क निर्माण हेतु 9.88 एकड़ वन भूमि, बरसोडी सड़क निर्माण हेतु 6.92 एकड़ वन भूमि, जीटी रोड से नारे सड़क निर्माण हेतु 9.88 एकड़ वन भूमि एवं कड्डल सड़क निर्मण हेतु 9.74 एकड़ वन भूमि एवं आमस अंचल में भूपनगर सड़क निर्माण हेतु 3.16 एकड़ वन भूमि में सड़क निर्माण किया जाना है, जिसके समतुल्य राजस्व विभाग द्वारा गैर वन भूमि को चिन्हित कर वन विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है तत्पश्चात वन विभाग ने संबंधित सड़क के निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है। ज़िला पदाधिकारी ने राजस्व जमीन ( गैर वन भूमि) को चिन्हित करवाते हुए गुरारू के दिहा मौजा में कुल 83.35 एकड़ जमीन (परती) एवं आमस के बेलियारी मौजा में 3.16 एकड़ जमीन (परती) को वन विभाग को उपलब्ध करवा दिया गया है। अब वर्षों से लंबित सड़कें तेजी से निर्माण करवाया जाएगा।
एक अन्य कार्रवाई में 15 लीटर देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
टिकारी संवाददाता: थाना क्षेत्र में पहली बार शुक्रवार को शराब ढूंढने के लिए ड्रोन का सहारा लिया गया। टिकारी थाना की पुलिस ने ड्रोन की मदद से पांच लीटर देशी शराब बरामद किया और लगभग डेढ़ क्विंटल जावा महुआ को विनष्ट किया है। ड्रोन की मदद से पुलिस ने क्षेत्र के चिरैली, जलालपुर, चकमठ आदि गांव में अवैध शराब उत्पादन और बिक्री की टोह ली है। पुलिस की इस नई तकनीक से शराब के धंधे में जुड़े माफियाओं में दहशत फैल गया है। डीएसपी गुलशन कुमार एवं एसएचओ श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने शराब निर्माण करने वालों व शराब बिक्री के अड्डों की जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार ड्रोन कैमरा को पहले शराब की बिक्री होने वाले संदिग्ध क्षेत्र में भेजा गया फिर ड्रोन से ली गई तस्वीर को आधार बनाकर छापेमारी की गई। पुलिस को ड्रोन से सफलता मिलने के बाद अब शराब माफियाओं पर इसी से नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
गिरफ्तार शराब धंधेबाज
इधर टिकारी थाना की पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी रखते हुए 15 लीटर देशी शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इनमे एक महिला भी शामिल है। थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टिकारी थाना अंतर्गत शिवनगर भुई टोली में छापामारी की करवाई की गई। जिसमें बाबूलाल माझी, फुलवा देवी एव जितेंद्र मांझी को 5-5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की करबाई की जा रही है।
बिहार के गया ज़िले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के महादलित टोला में प्रेमी जोड़ा ने जहर खा लिया। इस घटना में प्रेमी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं प्रेमिका की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मृतक की पहचान भदवर् थाना के बिजुआ बरवाडीह गांव के पूर्व वार्ड सदस्य तेतरी देवी के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गई है। वही प्रेमिका की पहचान नगीना भुईया की पुत्री रिभा कुमारी के रूप में हुई है।
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़
मिली जानकारी के अनुसार डुमरिया के भदवर् थाना के बिजुआ बरवाडीह निवासी चौबीस वर्षीय रमेश भुइयां ने शुक्रवार की सुबह ज़हर खाकर अपनी जान दे दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरवाडीह गांव की एक शादीशुदा महिला का गांव के ही युवक के बीच लगभग चार वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि महिला अपने पति से संबंध तोड़ चुकी थी। इसी बीच में परिजनों ने महिला की दूसरी शादी यूपी में शादी तय कर दी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर आत्म हत्या का फ़ैसला लिया। वहीं थाना प्रभारी शंभु कुमार ने बताया कि युवक को तीन साल से गले मे कैंसर था। जिसका इलाज भी चल रहा था। मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। युवक के लाश को अंत्यपरीक्षण के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है।
दो दिन बाद यानी 14 मई को पूरी दुनिया मदर्स डे मनाएगी। मां शब्द ही ऐसा है, जिसमें पूरी दुनिया समा सकती है। लेकिन मदर्स डे से पहले एक बच्चे की बात, जिसने भी सुनी; वह अपने आंसू नहीं रोक पाया। दरअसल यह मामला राजधानी रांची की है जहां एक बेटे ने अपनी मां को तकलीफ में देखा तो उससे रहा नहीं गया. और वह अपनी मां की इलाज के लिए अपनी किडनी बेचने अस्पताल पहुंच गया।
वीडियो नीचे 👇
अपनी मां की इलाज के लिए किडनी बेचने अस्पताल पहुंचे किशोर दीपांशु बिहार के गया जिले का रहने वाला है जो रांची के एक होटल में मजदूरी का काम करता है। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि उसे अपनी मां के इलाज के लिए किडनी बेचना है. इस पर डॉक्टरों ने समझाया कि ऐसा करना अपराध है लेकिन फिर भी दीपांशु अपनी बात पर अड़ा रहा। उन्होंने डॉक्टरों को अपनी पीड़ा भी बताई।
दीपांशु ने बताया कि पिताजी का बचपन में ही देहांत हो गया है और घर में मां अकेली है। वह अपनी मां को खोना नहीं चाहता है। दीपांशु ने डॉक्टर को बताया कि वह रांची के एक होटल में मजदूरी करके अपना पेट पाल रहा है और इसी बीच अचानक खबर मिली कि मां के पैर टूट गए है और इलाज के लिए काफी पैसे खर्च होंगे। मां के इलाज में कोई परेशानी ना हो इसे लेकर वह निजी अस्पताल पहुंचा ताकि किडनी बेच सकें।
दीपांशु ने रिम्स के डॉ विकास सुनाई पूरी कहानी
रिम्स अस्पताल के डॉक्टर विकास और गया का नाबालिग दीपांशु
इधर, दीपांशु के अस्पताल पहुंचकर किडनी बेचने की बात सुनते ही अस्पताल के कर्मचारी सहम गए। सभी ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ा रहा। इधर, एक कर्मचारी ने बच्चे के इस फैसले की जानकारी रांची रिम्स के रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में अपनी सेवा दे रहे डॉ विकास को दी। जिसके बाद डॉक्टर ने बच्चे (दीपांशु) को रिम्स बुलाकार समझाया कि किडनी बेचना दंडनीय अपराध है। डॉक्टर ने बेहतर इलाज की बात करते हुए दीपांशु को कहा कि वह अपनी मां को रांची रिम्स ले आए. वहीं डॉक्टर की बात मानकर वह अपनी मां से मिलने बिहार के गया जिले गया है।
इधर, दीपांशु की विवशता का कोई दलाल फायदा ना उठा लें साथ ही उसकी किडनी ना निकाल लें, इसे लेकर डॉ विकास ने दीपांशु का एक वीडियो ट्वीटर पर भी शेयर किया है। डॉक्टर ने दीपांशु की पीड़ा सुनने के बाद उसकी मां के इलाज में मदद करने का फैसला लिया. दीपांशु का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करते ही वायरल हो गया। इधर वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर विकास कुमार कहा कि लड़के की मदद करने के लिए अन्य अधिकारियों से बात करेंगे जिससे उसकी मां का इलाज किया जा सकें।
गरीबी और मजबूरी की चरम सीमा तो देखिए ,एक बच्चा आज अपने मां के इलाज के लिए किडनी बेचने गया था,घर में मां और बहन है,पिता की मृत्यु हो चुकी है,वह किसी होटल में काम करता है,
एक सज्जन व्यक्ति ने उसे हमारे बारे में बताया तथा हमारी टीम ने उसे समझाया की किडनी बेचना एक दंडनीय… pic.twitter.com/d2kUmbJjfl
जदयू में रहते खुद को “राम चन्द्र” कहने वाले रामचंद्र प्रसाद सिंह आज भाजपा में शामिल होने के बाद खुद को अच्छा महसूस कर रहे की बात कह रहे हैं। आरसीपी सिंह की भाजपा में क्या वो “हैसियत” रह जायेगी? जो सम्मान और आदर इन्हें जदयू के शीर्ष नेता के रूप में मिल चुका है। भाजपा का दामन थाम लेने के बाद पार्टी के एक ‘सिपाही’ की हैसियत से फिलहाल इन्हें हाथ में केवल एक ‘डंडा’ ही रहेगा, जिसे किसी पर ‘वार’ करने से पहले इन्हें अपने ‘वरिष्ठों’ से आदेश लेना होगा। क्योंकि भाजपा में सभी को बोलने की आजादी नहीं देखने को मिलती है, बल्कि केवल हामी भरने की आजादी दिखाई देती है। वरिष्ठ नेता के आदेश के बिना किसी पर डंडा चला भी नहीं सकते। देखा गया है कि अवसरवाद और जातिवाद से ऊपर समाजवाद हमेशा ऊपर रहा है, आज भले ही भाजपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल हो चुका है, लेकिन इस पार्टी के जन्म लिए कितने साल ही हुए हैं। 1980 में ही तो इस दल का जन्म हुआ है। जिसके ‘सिपाही’ बनकर खुद को ‘आह्लादित’ हो रहे आरसीपी सिंह की पहचान समाजवाद की विचारधारा से ओतप्रोत नहीं रही है, बल्कि जनसेवक (सरकारी सेवक) के रूप में एक अधिकारी रह चुके हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी में उचित सम्मान देने का काम किया और एक नेता के रूप में अलग पहचान दिलाई। जदयू को अंदर अंदर कमजोर करने की साजिश में लगे रहे। जिसका भान मुख्यमंत्री नीतीश को हो चुका था। एकमात्र अभिलाषा राज्यसभा सांसद नहीं बन पाने की मोह में आरसीपी सिंह जदयू से अलग हो गए। ये इनके अवसरवादी होने का इससे बड़ा उदाहरण क्या सकता है। कोई भी दल और शासक बुरा नहीं होते। बुरा तब होते हैं, जब दल के नेता या दल के लोगों में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा जन्म ले लेती है। आरसीपी सिंह जो आज कह रहे हैं, ये बीते हुए कल को भी कह सकते थे, कोई उन्हें रोक थोड़े ही रखा था, जब आज ‘नए घर’ में गए तो उस ‘पुराने घर’ और उसके ‘मुखिया’ को ही गलत ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, ये किसके इशारे पर कह रहे हैं, बतलाने की जरूरत नहीं। जहां राजनीतिक की ABCD की शिक्षा दीक्षा ग्रहण की। उसी ‘गुरुकुल’ को गलत कह रहे हैं। कल को भाजपा में इनकी महत्वाकांक्षा यदि पूरी नहीं होती है तो हो सकता है इस पार्टी के शीर्ष नेताओं पर भी लांक्षण लगाने से ये नहीं चूकेंगे। अभी कुछ देर है आगामी लोकसभा चुनाव में, लेकिन जब समय आएगा तो इन्हें भी जनता बता देगी कि राजनीति में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति करने वाले नेताओं का क्या हाल होता है। मेरा मानना है कि जब भाजपा लालकृष्ण आडवाणी, गोविंदाचार्य, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती आदि जैसे सरीखे के कई नेताओं की नहीं हो सकी, तो आरसीपी सिंह के साथ कितना न्याय करेगी, ये तो भविष्य ही बताएगा।
इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत डुमरिया थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वों ने मंगलवार की रात्री एचपी गैस का डिलीवरी वाहन में आग लगाकर राख कर दिया। इस संबंध में एचपी अंतु शारदा गैस ग्रामीण वितरक का संचालक सह मालिक द्वारा डुमरिया थाने में सनहा दर्ज करवाया गया है। एचपी अंतु गैस ग्रामीण वितरक डुमरिया के संचालक कुमार रविकांत ने बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब 12:30 में मेरे घर के पास लगी गैस वितरण करने वाली वाहन टेम्पू जिसका नंबर BR02GV 7761 में अज्ञात लोगो द्वारा आग लगाकर राख कर दिया गया । जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी कि कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस संबंध में डुमरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि एचपी गैस के टेम्पू में आग लगाने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है उचित कार्रवाई की जाएगी।
गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के एनएच2 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब लोडेड एक कंटेनर को जब्त किया है। बताया जा रहा है की इस शराब की बड़ी खेप को पंजाब से बिहार लाया जा रहा था। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बिहार पुलिस की मद्यनिषेध इकाई, से गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ शराब तस्करों द्वारा भारी मात्रा में पंजाब से अवैध शराब की बड़ी खेप को बिहार में लाया जा रहा है। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक -सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इस छापामारी दल में थानाध्यक्ष, शेरघाटी थाना एवं बिहार पुलिस की मद्यनिषेध इकाई बिहार, पटना के पुलिस टीम के पदाधिकारी को सम्मिलित किया गया तथा प्राप्त सूचना अनुसार शेरघाटी थानान्तर्गत एन०एच0- 02 पर वाहनों की चेकिग प्रारंभ की गई। इस दौरान एक कन्टेनर वाहन नंबर UP30AT4470 को जब पुलिस टीम द्वारा रोका गया तो उसका ड्राईबर और खलासी गाड़ी रोका तथा अंधेरे का फायदा उठाकर बधार में भाग गया। पुलिस ने इन दोनों को पकड़ने का काफी प्रयास किया गया लेकिन अंधेरा रहने के कारण दोनों भागने में सफल रहे।
जब्त शराब
पुलिस टीम द्वारा जब उक्त कन्टेनर का तलाशी लिया गया तो उसमे लोडेड कुल 500 कार्टुन, कुल मात्रा 4458.96 ली० रॉयल ग्रीन ब्रांड की विदेशी शराब तथा गाड़ी के केबिन से तीन तरह का नकली बिल्टी, तीन मोबाईल, दो जी०पीoएस०, एवं एक फास्टटैंग बरामद किया गया। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि इस संबंध में शेरघाटी थाना कांड संख्या 469 / 23 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।