केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर कथित रूप से धमकी देने वाले युवक को गया साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धमकी भरे पोस्ट किए जाने की सूचना मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा उसके सोशल मीडिया अकाउंट और गतिविधियों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बता दें कि गिरफ्तार युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। गया पुलिस ने इस युवक की तस्वीर साझा करते हुए लोगों से इसकी पहचान करते हुए सूचना देने का अनुरोध किया था। इसके बाद साइबर सेल की पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने में कामयाब रही।
गया। रेल यात्रा के दौरान चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामले में एक महिला यात्री का बैग चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना उस समय हुई जब परिवार ट्रेन से यात्रा कर रहा था। बताया गया कि गया स्टेशन पहुंचने से पहले देर रात करीब 3 बजे से 3:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने महिला यात्री का बैग चोरी/छीन लिया।
कई महत्वपूर्ण चीजों समेत नकद राशि की हुई चोरी
पीड़ित परिवार के अनुसार बैग में दो मोबाइल फोन, नकद राशि, चांदी का जेवर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। घटना की जानकारी रेल थाना को दी गई है। घटना गया रेल थाना और आरपीएफ पोस्ट क्षेत्र की बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पटना रेल थाना में दर्ज कराई शिकायत
चुकी पीड़ित परिवार झारखंड के रहने वाले हैं। जो एक सरकारी स्कूल में जिम्मेदार पद पर सेवा में हैं। ये अपने परिवार के साथ रेल यात्रा पर थे। जिन्हें पटना पहुंचना पहले जरूरी था। इस कारण पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत पटना जंक्शन पर पहुंचने के बाद वहां के रेल थाना में दर्ज कराई है। रेल पुलिस को दिए आवेदन पत्र में अनुरोध किया गया है कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
बीते माह भी चोरी व छिनतई की हुई घटनाएं
गया जंक्शन पर या फिर चलती ट्रेन में इस तरह की चोरी या छीना झपटी की घटना पहली नहीं है। बीते अप्रैल माह में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई है। जिसमें महिला यात्री के साथ साथ कुछ पत्रकार भी शिकार हुए हैं। गया आरपीएफ पोस्ट व रेल थाना क्षेत्र में बढ़ते इस प्रकार के अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की जरूरत है।
पीड़ित परिवार ने घटना की पुष्टि करते हुए की अपील
इस सम्बंध में जब पीड़ित परिवार से magadhlive ने जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने कहा कि घटना हुई है लेकिन मीडिया में खबरें नहीं आनी चाहिए। ऐसे में रेल यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। रात के समय कीमती सामान को सिरहाने या सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेल पुलिस को सूचना दें।
गया। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित कर दिया है। वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन पर सुबह 11 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप ही शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने कहा है कि भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश 21 मई 2026 से 25 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।
गया रेल थाना के बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कांड के अनुसंधान में जुटे रेल पुलिस पदाधिकारी ने न्यायालय में आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 20 मई को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य सीलबंद लिफाफे में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोप पत्र दाखिल कर दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई तेज की जा रही है।
मोहित अग्रवाल 19 मार्च को मिली थी जमानत
बताते चलें कि इस मामले में न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी मोहित अग्रवाल को 19 मार्च को गया व्यवहार न्यायालय से जमानत मिल गई थी। उसकी जमानत याचिका पर इससे पहले 21 फरवरी को भी सुनवाई हुई थी। मोहित अग्रवाल को इसी वर्ष जनवरी में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक सिंधु भूषण ओझा ने जमानत का विरोध किया था।
मोहित के घर से 41.75 ग्राम सोना हुआ था बरामद
पूछताछ में मोहित अग्रवाल ने रेल पटना मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन को बताया था कि उसकी “गोल्ड हाउस” नामक दुकान गया जी के सराफा बाजार में संचालित है। गिरफ्तारी के बाद डीएसपी भास्कर रंजन ने मीडिया को जानकारी दी थी कि मोहित को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जहां कमरे में रखी आलमारी से 41.75 ग्राम सोना बरामद किया गया था।
11.28 लाख का सोना बेचा गया है
पुलिस पूछताछ में मोहित ने स्वीकार किया था कि शेष 98 ग्राम सोने से आभूषण तैयार कर ग्राहकों को बेच दिया गया। उसने बताया था कि आभूषण बिक्री से उसे करीब 11 लाख 28 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे अप्राथमिकी अभियुक्त मानते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।
तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष को भी मिल चुकी है जमानत
इस मामले में तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी 31 दिसंबर 2025 को हुई थी। बाद में उन्हें 24 जनवरी 2026 को गया व्यवहार न्यायालय से जमानत मिल गई थी। वहीं, मामले में आरोपी बनाए गए गया रेल थाना के चार सिपाहियों की अग्रिम जमानत याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है।
आरोपी परवेज आलम की जमानत याचिका खारिज
सोना लूटकांड के एक अन्य आरोपी परवेज आलम ने गिरफ्तारी के भय से फरवरी महीने में रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी सुशांत सागर की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। उसकी जमानत याचिका पर 26 मार्च को सुनवाई निर्धारित की गई थी, लेकिन अदालत ने याचिका खारिज कर दी।
गया, 20 मई 2026, अत्यधिक गर्मी एवं संभावित लू के प्रकोप/ हीट वेव से आम जनमानस को बचाव, सभी क्षेत्रों में सुचारू जलापूर्ति, जिले में संभावित बाढ़ एवं संभावित सुखाड़ की स्थिति होने पर पूर्व से की जाने वाली तैयारी के संबंध में सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक अतरी, विधायक गुरुआ एवं जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि, विधान परिषद के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे। कार्यपालक अभियंता phed ने बताया कि वर्ष 2025 में भूगर्भ जलस्तर 35.30 फिट था, इस वर्ष जलस्तर 36.47 फिट है। चापाकल मरामाती के संबंध में बताया गया कि जिले में 3445 चापाकल की मरामाती की जा चुकी है। वैसे टोल जहां पानी की अत्यंत समय साइन देखी गई है उन पंचायत की सूची के अनुसार 144 नए चापाकल लगाए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने बताया कि छुटे हुए टोलो में जलापूर्ति सुचारू रखने के लिए 543 नई स्कीम लिया गया है। इन स्कीम के माध्यम से बोरिंग कराते हुए स्टैंड पोस्ट लगाकर सीधे पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है ताकि गर्मी के मौसम में पानी की असुविधा नहीं हो सके, लोगों को निर्बाध पानी मिलता रहे। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत राज पदाधिकारी के माध्यम से पंचायत में नल जल योजनाओं का भौतिक जांच करवाया गया कल 2480 योजना में 2195 योजना चालू पाई गई तथा 285 नल जल योजना बंद पाई गई। बंद सभी योजना को अगले तीन दिनों में चालू करवाने का सख्त निर्देश दिए हैं साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अपने प्रखंड के सभी क्षेत्रों में नल जल योजना का स्थिति का लगातार जांच करेंगे। जिला पदाधिकारी ने यह भी बताया कि 25 मई से 2 जून तक हीट वेव का पूर्वानुमान है, इसे ध्यान में रखते हुए किसी भी टोले में पानी की समस्या नहीं हो, आम जनता को पानी आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखते हुए पानी आपूर्ति सुचारू रखें। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी शेरघाटी ने बताया कि शेरघाटी डिवीजन में 341 स्कीम लिए गए हैं जो पूर्व से छूटे हुए टोला एवं जल संकट वाले टोला थे, 395 स्थान पर पाइपलाइन बिछाने का काम पूर्ण कर लिया गया है, 1662 की संख्या में चापाकल मरामाती की जा चुकी है। अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिस क्षेत्र से भी टैंकर की मांग की जा रही है तुरंत ही टैंकर मुहैया कराया जा रहा है वर्तमान समय में जिले में 68 स्थान पर टैंकर के माध्यम से पानी आपूर्ति की जा रही है जिसमें नगर निगम गया द्वारा 32 टैंकर के माध्यम से विभिन्न शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू रखी जा रही है इसके अलावा शेरघाटी बोधगया फतेहपुर डोभी किधर सराय में टैंकर से पानी आपूर्ति दी जा रही है उन्होंने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से वामन शिकायतें पानी की समस्या से संबंधित प्राप्त हुए थे जिनका निपटारा किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम का नंबर जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या चापाकल मरामाती इत्यादि की समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0631 2222253, 06312222259 पर कॉल करके अपनी समस्या को बता सकते हैं, सभी शिकायतो को संधारित कर समाधान किया जा रहा है, साथ ही फॉलो अप भी लिया जा रहा है। इसके पश्चात बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति में कृषि विभाग ने बताया कि डीजल अनुदान, फसल क्षति, आकस्मिक फसल इत्यादि के लिए तैयारी कर ली गई है। पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि पशु चारा के लिए दर का निर्धारण कर ली गई है। पशु दवा की पूरी उपलब्धता है, 57 पशु अस्पताल जिले में मौजूद है, 43 प्रकार की पशु की दवाएं उपलब्ध है, राहत शिविर के लिए 72 स्थान को चिन्हित कर लिया गया है, पशुओं के लिए कैटल ट्रफ 27 स्थान में से 21 स्थान पर फंक्शनल है। हीट वेव की समीक्षा में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों में हीट वेव का बेड सुरक्षित रखा जाए। सभी सुरक्षित वार्ड में एयर कंडीशन एवं हीट वेव के sop के अनुरूप सभी तैयारी रखा जाए। सभी अस्पतालों में आइस पैक, डीप फ्रीजर इत्यादि की मुकम्मल व्यवस्था रहे साथ ही सभी एंबुलेंस में एयर कंडीशन एवं आइस पैक उपलब्ध रखें। हीट वेव के उपचार में लगने वाले दवाओं की कोई कमी नहीं रखें, ओआरएस सभी पर्याप्त स्थान पर पर्याप्त संख्या में मौजूद रखें। सभी अस्पतालों में डॉक्टर एवं स्टाफ पूरी तत्परता से मौजूद रहे और मरीजों को तुरंत इलाज करें। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 29 अग्निशमन वाहन मौजूद है जो विभिन्न अनुमंडल एवं थाना स्तर पर सुरक्षित रखा गया है ताकि विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी आगजनी की समस्या आने पर तुरंत रिस्पांस दिया जा सके।

गया जी। बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में कार्यरत एक दंपति पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक विधवा महिला के आर्थिक, मानसिक एवं कथित शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर विष्णुपद थाना में कांड संख्या 242/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानें क्या क्या लगाया गया है आरोप
आरोप है कि टिकारी प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी राणा प्रताप चौधरी तथा उनकी पत्नी, जो कन्या मध्य विद्यालय डेल्हा में कार्यरत बताई जा रही हैं, ने अपने पद और प्रभाव का भय दिखाकर एक पूर्व मुखिया की विधवा पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़िता से कथित तौर पर बार-बार पैसों की मांग की गई और विरोध करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
केस वापस लेने और सुलह कर लेने की धमकी
पीड़िता “सीमा देवी” (काल्पनिक नाम) ने आरोप लगाया है कि आरोपी दंपति ने सरकारी नौकरी एवं अन्य लाभ दिलाने के नाम पर ठगी और शोषण किया। महिला का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई तथा केस वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है। साथ ही मामले को सुलह करने के लिए उनपर दबाव बनाया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व निष्पक्ष जांच की मांग
विष्णुपद थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने पुलिस एवं जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध समुचित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी दंपति की गिरफ्तारी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
स्थानीय लोगों में मामला चर्चा का विषय बना
स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी पद पर बैठे लोग ही गरीब एवं असहाय महिलाओं का शोषण करेंगे, तो प्रशासनिक व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर होगा।
एक चर्चा यह भी
पीड़िता वर्तमान में एक निजी फर्म में कार्य कर अपने नाबालिग पुत्र का भरण-पोषण एवं पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं। इधर, जानकारी मिली है कि आरोपी राणा प्रताप चौधरी के विरुद्ध विभागीय जांच भी चल रही है। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से कार्यालय से अनुपस्थित हैं, जिससे कार्यालय परिसर में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
गया जी। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर निकायों में विकास कार्यों और आपातकालीन योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। विभाग द्वारा जारी नए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन परिस्थितियों में अब योजनाओं के कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी। विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पहले 15 लाख रुपये तक की योजनाओं का कार्य निविदा के माध्यम से कराया जाता था। लेकिन अब आपदा, नागरिक सुरक्षा और अत्यावश्यक सुविधाओं की बहाली जैसे कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से नगर निकाय “पैनल प्रणाली” के माध्यम से भी काम करा सकेंगे। सरकार ने निर्देश दिया है कि नगर निकाय पूर्व से ही संवेदकों का पैनल तैयार रखें, ताकि बाढ़, जलजमाव, सड़क टूटने, नाला ध्वस्त होने या अन्य आपात स्थिति में तुरंत काम शुरू कराया जा सके। यह पैनल अनुसूचित दर (SoR) के आधार पर बनेगा और इसकी वैधता एक वर्ष तक रहेगी। अधिकतम एक लाख रुपए की लागत तक के कार्य कराए जा सकते हैं। इस आदेश को जनहित में बड़ा कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अब नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में जरूरी विकास कार्यों तथा आपातकालीन मरम्मत कार्यों में देरी कम होगी और लोगों को त्वरित राहत मिल सकेगी। नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार शहरी विकास, सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब राज्य के सभी नगर निकायों में यह चुनाव 26 मई 2026 से 31 मई 2026 तक कराया जाएगा। पूर्व में जारी आदेश के तहत 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक चुनाव प्रक्रिया निर्धारित की गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब सरकार ने लंबित चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने का निर्णय लिया है। विभाग ने सभी जिला पदाधिकारियों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (नगरपालिका) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अपने-अपने जिलों के नगर निकायों में निर्धारित तिथि के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाए। गया नगर निगम के लिए किस तारीख को चुनाब कराना है ये गया जिला प्रशासन(डीएम) निर्धारित करेंगे। इस फैसले के बाद नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सशक्त स्थायी समिति के गठन के बाद नगर निकायों में विकास योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विश्व रक्तचाप दिवस पर गया जी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
देवब्रत मंडल
गया। विश्व रक्तचाप दिवस-2026 के अवसर पर रविवार को गांधी मैदान मंडप, गया जी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) गया शाखा, एपीआई मगध, सीसीडीएसआई एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस शिविर में लोगों का रक्तचाप और शुगर की जांच की गई तथा उच्च रक्तचाप से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई। शिविर में करीब 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों एवं आयोजकों ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण उच्च रक्तचाप एवं शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कार्यक्रम में आईएमए गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह, सचिव डॉ. विमलेन्दु विमल, एपीआई मगध के चेयरमैन डॉ. नीरज कुमार, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह सहित कई चिकित्सकों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. रामसेवक प्रसाद सिंह, डॉ. डी. के. सहाय, डॉ. एस. एस. जमा, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. कुंदन कुमार एवं डॉ. संदीप कुमार सिन्हा समेत अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण उच्च रक्तचाप एवं शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को नियमित जांच और जागरूकता की आवश्यकता है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर का समापन किया गया।