Blog

  • ब्रेकिंग न्यूज़: बेलागंज में किशोर की हत्या, इलाके में सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

    ब्रेकिंग न्यूज़: बेलागंज में किशोर की हत्या, इलाके में सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

    गया, 15 मई 2026 
    गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर में एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

    सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
     
    घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच में जुट गई है।

    हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
     
    फिलहाल मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बेलागंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

  • बागेश्वरी गुमटी:गया-मानपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण के दौरान बदलेगा ट्रैफिक रूट, देखें किधर से आना जाना करेंगे लोग

    बागेश्वरी गुमटी:गया-मानपुर रेलखंड पर आरओबी निर्माण के दौरान बदलेगा ट्रैफिक रूट, देखें किधर से आना जाना करेंगे लोग

    देवब्रत मंडल

    File Photo

    गया। गया-मानपुर रेलखंड पर रेलवे किलोमीटर 468/16-18 के पास बागेश्वरी गुमटी स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 71ए के बदले पहुंच पथ सहित सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) निर्माण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने नया यातायात प्लान जारी किया है। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर गया द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
    प्रशासन द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि आरओबी निर्माण कार्य के मद्देनजर संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

    यह रहेगा नया ट्रैफिक रूट

    एनएच-83 से पटना-बेलागंज की ओर जाने वाले वाहन नवादा की ओर से सिकड़िया मोड़ मुफस्सिल मोड़, मेहता पेट्रोल पंप होते हुए पावरगंज-02 मार्ग से निकलेंगे। इसके बाद घुघरीटांड़ मोड़ होते हुए पंच नंबर गेट पहुंचेंगे, जहां से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
    पटना की ओर जाने वाले वाहन सिकड़िया मोड़ से पंच नंबर गेट, घुघरीटांड़, मुफस्सिल मोड़ एवं मेहता पेट्रोल पंप होकर मानपुर-बाघीबार बेलागंज-पटना मार्ग से गुजरेंगे।

    प्रशासन के निर्देश

    पुल निर्माण एजेंसी को आवश्यक स्थानों पर साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो।
    रेलवे गुमटी को जल्द बंद कर निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही गई है। निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। कोतवाली एवं डेल्हा थाना पुलिस को लगातार निरीक्षण और पेट्रोलिंग करने को कहा गया है। प्रशासन ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर यातायात योजना की समीक्षा भी की जाएगी।

  • प्रतिभा का सम्मान:पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय संख्या-1 गया जी का शानदार परिणाम, माही कुमारी ने 99.8% अंक लाकर केवीएस का बढ़ाया मान

    प्रतिभा का सम्मान:पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय संख्या-1 गया जी का शानदार परिणाम, माही कुमारी ने 99.8% अंक लाकर केवीएस का बढ़ाया मान

    देवब्रत मंडल

    गया। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय संख्या-1, गया जी ने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों की सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। गुरुवार को विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने सफल छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित कर अपने हाथों से मिठाईयां खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि 12वीं की परीक्षा में विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों के माता-पिता के प्रति भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में अध्ययन के लिए भेजा।

    विद्यालय की छात्रा माही कुमारी ने कॉमर्स संकाय में 500 में 499 अंक प्राप्त कर 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। माही ने अकाउंट्स, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स एवं आई.पी. विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के पटना संभाग एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। प्राचार्य ने कहा कि सीमित संसाधनों और अभावों के बावजूद माही के माता-पिता ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जो समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

    कॉमर्स टॉपर माही का मुंह मीठा कराते प्राचार्य

    विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में परी प्रिया ने 95.8 प्रतिशत, सृष्टि कुमारी ने 95.4 प्रतिशत, अमन कुमार ने 94.6 प्रतिशत, शौर्य कुमार ने 92.4 प्रतिशत, अनिशा कुमारी ने 91.6 प्रतिशत, तनिष्का कुमारी ने 91.2 प्रतिशत तथा शिवम कुमार ने 90.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं दिव्या कुमारी ने मेडिकल संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 85.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
    इस अवसर पर प्राचार्य ने वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षकों के समर्पण एवं मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

    प्राचार्य ने बताया कि ये सभी छात्र विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए आते थे। वहीं ग्रुप बनाकर आपस में डिस्कशन किया करते थे। जिससे पढ़ाई के दौरान कहीं भी कोई सवाल मन में उत्पन्न होते थे शिक्षक से मिलकर उसका समाधान करने के लिए कहते थे। जिसका परिणाम आज सामने है। सभी सफल छात्र छात्राओं ने कहा कि अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के बाद देश की सेवा करेंगे। छात्रों ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ प्राचार्य को भी दिया है।

  • मेहंदी के रंग भी फीके नहीं पड़े थे गीता के, शादी के तेरहवें दिन संदिग्ध मौत से मचा कोहराम, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार; पुलिस जांच में जुटी

    मेहंदी के रंग भी फीके नहीं पड़े थे गीता के, शादी के तेरहवें दिन संदिग्ध मौत से मचा कोहराम, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार; पुलिस जांच में जुटी

    महताब अंसारी

    कोंच। सात फेरों के साथ शुरू हुआ एक नया जीवन महज 13 दिनों में ही खत्म हो गया। कोंच थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव में नवविवाहिता गीता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी के बाद जिस बेटी को हंसी-खुशी विदा किया गया था, उसकी मौत की खबर सुनते ही मायके में मातम पसर गया।
    मृतका गया जिले के परैया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर गांव निवासी शिवा पासवान की पुत्री थी। गीता की शादी 30 अप्रैल 2026 को मंझियावां गांव निवासी पुकार पासवान के पुत्र अमित कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज देकर बेटी को विदा किया था। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद गीता पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाया जाने लगा।
    मृतका के पिता शिवा पासवान ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया गया और अंततः उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब नौ बजे गीता की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव पहुंचने पर परिजनों ने बेटी के शव को देखकर न्याय की गुहार लगाई।
    घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोंच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।
    थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

  • गया में एक घर व दुकान से 2.825 किलो गांजा व नकद राशि बरामद,  कैश नामक व्यक्ति गिरफ्तार

    गया में एक घर व दुकान से 2.825 किलो गांजा व नकद राशि बरामद,  कैश नामक व्यक्ति गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    बीच में गिरफ्तार आरोपी

    गया, 14 मई 2026
    गया जिले के चाकंद थानांतर्गत ग्राम चाकंद गढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कैश कुमार पिता उपेंद्र शर्मा के घर और दुकान से करीब 2.825 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं नकद राशि बरामद किया है।

    छापेमारी में मिली सफलता

    चाकंद थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चाकंद गढ़ में अवैध रूप से गांजा रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कैश कुमार के घर और दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 2.825 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही करीब ₹ 3.61 लाख नकद भी बरामद किया गया है।

    आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी

    पुलिस ने कैश कुमार को मौके से विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरामद गांजे के स्रोत और नेटवर्क की जांच की जा रही है।

    पहले दुकान फिर घर से बरामद हुआ

    डीएसपी (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरसे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। इसके बाद छापेमारी कर कैश कुमार की दुकान पर पहले छापेमारी की गई। जहां से गांजा के कई पुड़िया बरामद किए गए। इसके बाद इसके घर पर छापेमारी की गई। जहां से करीब दो किग्रा गांजा बरामद किया गया।

  • ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से नागपुर रवाना हुआ गया रेल यूनियन का डेलीगेट

    ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से नागपुर रवाना हुआ गया रेल यूनियन का डेलीगेट

    देवब्रत मंडल

    रवाना होने से पहले यूनियन के नेता

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, गया शाखा का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम गाड़ी संख्या 22358 गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से नागपुर के लिए रवाना हुआ। डेलीगेट ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नई दिल्ली द्वारा नागपुर में आयोजित ‘ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ कॉन्फ्रेंस’ में शामिल होगा। यह कॉन्फ्रेंस लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के लिए आयोजित की जा रही है।

    ये यूनियन पदाधिकारी हुए रवाना

    प्रतिनिधिमंडल में कामरेड मिथिलेश कुमार, वर्किंग कमेटी सदस्य AIRF नई दिल्ली सह केंद्रीय कोषाध्यक्ष ईसीआरकेयू हाजीपुर, कामरेड लक्ष्मण प्रसाद शाखा अध्यक्ष गया, कामरेड मुकेश सिंह शाखा सचिव गया शामिल हैं।

    रनिंग स्टाफ की भागीदारी

    डेलीगेट में प्रमोद कुमार लोको पायलट सह शाखा पार्षद गया, श्रीनिवास सिंह ट्रेन मैनेजर सह शाखा पार्षद गया, अरुण कुमार ओझा ट्रेन मैनेजर पैसेंजर सह उपाध्यक्ष गया, राजेश कुमार लोको पायलट पैसेंजर सह कोषाध्यक्ष गया शाखा के अलावा अजय कुमार, रविराज, धनंजय कुमार, दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ शामिल हैं।

    यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, शाखा गया के मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार ने दी।

  • गया जंक्शन पुनर्विकास सहित मंडल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

    गया जंक्शन पुनर्विकास सहित मंडल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक

    देवब्रत मंडल

    मुख्यालय एवं मंडल अधिकारियों ने प्रगति, समन्वय एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े विषयों पर किया विचार-विमर्श, गुणवत्ता, संरक्षा एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में आज पूर्व मध्य रेल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण-दक्षिण) श्री राजीव गुप्ता तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के बीच एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर आयोजित इस बैठक में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय एवं मंडल के संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विशेष रूप से गया जंक्शन पुनर्विकास परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान स्टेशन पर विकसित यात्री सुविधाओं, यात्री सुरक्षा, प्लेटफॉर्म अधोसंरचना, पैसेंजर प्लेटफॉर्म शेल्टर, फुट ओवर ब्रिज, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी एवं उपयोगिता सेवाओं, कोच एवं ट्रेन इंडिकेशन प्रणाली, साइनेज, दिव्यांगजन सुविधाओं, पार्किंग, पहुंच मार्ग, स्टेशन परिसंचरण क्षेत्र तथा यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी

    बैठक में इसके अतिरिक्त पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन –जिवनाथपुर तृतीय लाइन परियोजना पर त्वरित कार्यवाही की रूपरेखा पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, संरक्षा तथा परिचालन दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय, गुणवत्ता मानकों के अनुपालन तथा परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया। बैठक में मंडल की विकासात्मक प्राथमिकताओं के अनुरूप आगे की कार्ययोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

  • 499 अंक लाकर माही ने रचा इतिहास, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-1 का शत-प्रतिशत रिजल्ट

    499 अंक लाकर माही ने रचा इतिहास, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-1 का शत-प्रतिशत रिजल्ट

    देवब्रत मंडल

    गया। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल सभी 96 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। इनमें 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
    इस सफलता के केंद्र में रहीं छात्रा माही कुमारी, जिन्होंने वाणिज्य संकाय में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। माही ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से सभी के लिए प्रेरणा बन गईं। खास बात यह रही कि उन्होंने बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी, इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस और अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
    माही की इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और छात्रों में खुशी की लहर है। शिक्षकों ने बताया कि माही शुरू से ही अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
    वाणिज्य संकाय में परी प्रिया ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा सृष्टि ने 95.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    वहीं विज्ञान संकाय में अमन कुमार ने गणित वर्ग में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दिव्या कुमारी ने बायोलॉजी वर्ग में 85.6 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
    विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित शिक्षण को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उप प्राचार्य हरि सिंह मीणा ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और प्राचार्य के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।