Blog

  • हिंसा का विरोध करने वाले भामाशाह ने युद्ध मैदान में उतरने का किया था ऐलान: सांसद

    हिंसा का विरोध करने वाले भामाशाह ने युद्ध मैदान में उतरने का किया था ऐलान: सांसद

    टिकारी संवाददाता: राज स्कूल के सभागार में शनिवार को राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। तैलिक साहू सभा द्वारा आयोजित समारोह का शुभारंभ शहर में शोभा यात्रा के साथ हुआ। गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए राज स्कूल पहुंचा। जिसके बर्फ मंचीय कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात भामाशाह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया गया। आगत अतिथियों को तैलिक साहू सभा द्वारा पगड़ी व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सांसद सुशील सिंह ने कहा कि हिंसा का विरोध करने वाले भामाशाह द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए धन से महाराणा प्रताप को उन्होंने आर्थिक सहयोग प्रदान किया था। देश की रक्षा के लिए भामाशाह ने महाराणा प्रताप के साथ युद्ध करने की घोषणा की थी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगो को मातृभूमि की रक्षा के लिए ऐसी इच्छाशक्ति रखनी चाहिए।

    सभा के जिलाध्यक्ष संजू लाल ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए हमे समाजिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत होना होगा। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भामाशाह के व्यक्तित्व व कृतित्व प्रकाश डालते हुए अपने पूर्वज भामाशाह की तरह कम से कम एक परिवार को सहयोग करने की अपील की। ताकि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को मदद मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय साव एवं संचालन विनोद कुमार तथा राजेश कुमार ने की। कार्यक्रम में रमेश कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, प्रभाष आनंद, अरविंद साहू, राकेश रंजन, रंजीत मुखिया, जितेंद्र कुमार, मनीष साव, निक्की, छोटू सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं गणमान्य लोग शामिल थे।

  • “मोक्ष नगरी” गयाजी “नवाबों के शहर” लखनऊ से सीधा जुड़ गया, एकात्मता एक्स. का गया जंक्शन से परिचालन हुआ शुरू

    “मोक्ष नगरी” गयाजी “नवाबों के शहर” लखनऊ से सीधा जुड़ गया, एकात्मता एक्स. का गया जंक्शन से परिचालन हुआ शुरू

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया सांसद विजय कुमार द्वारा विधायक डॉ प्रेम कुमार की उपस्थिति में शुक्रवार से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से आगे गया तक मार्ग विस्तारित 14259/60 (वाया प्रतापगढ़) एवं 14261/62 (वाया सुल्तानपुर) गया – लखनऊ – गया एकात्मता एक्सप्रेस ट्रेन का मंडल के गया जंक्शन से परिचालन का ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। आज से “मोक्ष नगरी” गयाजी “नवाबों के शहर” लखनऊ से सीधा जुड़ गया।
    इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने संबोधन में जनाकांक्षा पर ध्यान देते हुए एकात्मता एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कर गया जंक्शन से परिचालन की शुरुआत करने हेतु रेलवे की सराहना की गई।
    इस अवसर पर डीडीयू मंडल के विभिन्न रेल अधिकारी व बड़ी संख्या में आम यात्री उपस्थित रहे। विदित हो कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लखनऊ और पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. के मध्य परिचालित होने वाली 14262/14261 (वाया सुलतानपुर) एवं 14260/14259 (वाया प्रतापगढ़) एकात्मता एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार गया जं. तक करने का निर्णय लिया गया है । गया से वाया प्रतापगढ़ लखनऊ जाने वाली एकात्मता एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार तथा गया से वाया सुल्तानपुर लखनऊ जाने वाली एकात्मता एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को परिचालित की जाएगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से गया जंक्शन तक विस्तारित मार्ग में एकात्मता एक्सप्रेस का भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन तथा अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर भी ठहराव प्रदान किया गया है। इन स्टेशनों पर समय व ठहराव का विवरण निम्नानुसार है –

    1. गाड़ी सं. 14262 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस (वाया सुल्तानपुर) द्विसाप्ताहिक – गाड़ी सं. 14262 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस लखनऊ से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय जं पहुंचेगी तथा यहां से यह 07.25 बजे खुलकर 08.07 बजे भभुआ रोड, 08.42 बजे सासाराम, 09.00 बजे डेहरी ऑन सोन, 09.18 बजे अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रूकते हुए 10.35 बजे गया जं. पहुंचेगी। 2. गाड़ी सं. 14261 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस (वाया सुलतानपुर) द्विसाप्ताहिक – गाड़ी सं. 14261 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस गया जं. से 19.00 बजे खुलकर 19.40 बजे अनुगह नारायण रोड स्टेशन, 19.58 बजे डेहरी ऑन सोन, 20.15 बजे सासाराम, 20.50 बजे भभुआ रोड रूकते हुए 22.40 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी और वहां से 22.50 बजे खुलकर अगले दिन 05.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 3. गाड़ी सं. 14260 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस (वाया प्रतापगढ़) साप्ताहिक – गाड़ी सं. 14260 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस लखनऊ से 23.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय जं पहुंचेगी तथा यहां से यह 06.55 बजे खुलकर 08.07 बजे भभुआ रोड, 08.42 बजे सासाराम, 09.00 बजे डेहरी ऑन सोन, 09.18 बजे अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रूकते हुए 10.35 बजे गया जं. पहुंचेगी । 4. गाड़ी सं. 14259 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस (वाया प्रतापगढ़) साप्ताहिक – गाड़ी सं. 14259 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस गया जं. से 19.00 बजे खुलकर 19.40 बजे अनुगह नारायण रोड स्टेशन, 19.58 बजे डेहरी ऑन सोन, 20.15 बजे सासाराम, 20.50 बजे भभुआ रोड रूकते हुए 22.40 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी और वहां से 22.50 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ और पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. के मध्य 14262/61 एवं 14260/59 एकात्मता एक्सप्रेस का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा। एकात्मता एक्सप्रेस के गया जंक्शन तक विस्तार से मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों व आसपास के क्षेत्र के लोगों को वाराणसी एवं लखनऊ आवागमन के लिए एक और सीधी त्वरित ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी जिससे आमजन को लाभ होगा। साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से गया की ओर जाने वाले यात्री भी लाभान्वित होंगे।

  • गया पटना रेलखंड पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती का शव बरामद

    गया पटना रेलखंड पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती का शव बरामद

    शुक्रवार को गया पटना रेलखंड पर ओर हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के रिसौद गांव निवासी शंकर बिंद की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर बिंद की पुत्री खुशबू कुमारी पिछले कुछ महीने से मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजन खोजबीन में लगे थे। तभी सूचना मिली कि गया पटना रेलखंड पर ओर हॉल्ट के समीप एक युवती का शव है। जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो अपनी बेटी का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा पाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जहानाबाद रेल थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि दिमागी हालत खराब रहने के कारण घर से निकल गई और ट्रेन के चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

  • चोरी के ट्रैक्टर को अलीपुर थाना की पुलिस ने बोधगया से किया बरामद, चोर गिरफ्तार

    चोरी के ट्रैक्टर को अलीपुर थाना की पुलिस ने बोधगया से किया बरामद, चोर गिरफ्तार

    टिकारी संवाददाता: अलीपुर थाना की पुलिस ने चोरी की घटना के दो दिन बाद ही कांड का उद्भेदन करते हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है। साथ ही चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर की चोरी 24 अप्रैल की देर रात्रि अलीपुर थाना के समीप से ही हुई थी। स्थानीय निवासी राकेश कुमार का ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। घटना के बाद थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। अलीपुर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि कांड दर्ज करने के बाद अनुसंधानकर्ता एएसआई सरोज कुमार घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, टावर लोकेशन एवं अन्य तकनीकी मदद से सुराग ढूंढा गया। जिसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने थानाक्षेत्र के मखदुमपुर से कुर्था के मानिकपुर के निवासी कुंदन कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में कुंदन ने ट्रैक्टर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने कुंदन की निशानदेही पर चोरी गई ट्रैक्टर को मगध मेडिकल थानाक्षेत्र के कोशडीहरा से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुंदन पर पूर्व में भी चोरी एवं मद्ध निषेध अधिनियम के तहत कई शिकायत दर्ज है। पूर्व के कांडो में वह जमानत पर बाहर था। पूछताछ के बाद कुंदन को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

  • पुलवामा के सच को सामने आने से मोदी और मीडिया ने रोका: चौधरी

    पुलवामा के सच को सामने आने से मोदी और मीडिया ने रोका: चौधरी

    संविधान खत्म करना चाहती है भाजपा सरकार

    टिकारी संवाददाता: राजद के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर शहर के शांति पैलेस में शुक्रवार को अनुमंडल स्तरीय डा भीमराव अंबेडकर पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राजद विधायक सतीश कुमार दास, विधायक सुदय यादव, विधायक विनय यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि आज भाजपा साज़िश के तहत बाबा साहब के संविधान को खतम कर मनु स्मृति के आधार पर देश चलाना चाहती है। हमारे नेता लालू प्रसाद भारत के संविधान को बचाने एवं भाजपा के साज़िशों को नाकाम करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज के समय में शोषित वंचित उपेक्षितों और पिछड़े समाज के लोगों को अपने सांविधानिक अधिकारों तथा मान सम्मान को बचाने के निहितार्थ इस संघर्ष में साथ देने की ज़रूरत है। कार्यक्रम में नालंदा लोकसभा के पूर्व प्रत्यासी अशोक आजाद, जिला प्रधान महासचिव सुभाष यादव, वीरेंद्र गोप, जितेंद्र कुमार यादव, सुरेश प्रसाद यादव, दिलीप पासवान, सन्जू यादव, सतेन्द्र प्रजापति, बिनोद शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष बँटी यादव, राम कुमार, सौरव यादव, राम बाबू, भोला ठाकुर, परैया प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव, कोंच प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, सुजीत यादव, आनंद यादव, शिवपूजन मांझी, विकास गौतम, दिलीप दिलेर, राकेश राधे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मो. मुर्शीद आलम उर्फ नेजाम भाई ने किया।

  • Cyber crime: फतेहपुर थाना क्षेत्र में केवाईसी करने के नाम पर हजारों की ठगी , ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

    Cyber crime: फतेहपुर थाना क्षेत्र में केवाईसी करने के नाम पर हजारों की ठगी , ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

    साइबर क्राइम से संबंधित हर रोज नए नए मामले अक्सर आपको देखने और सुनने को मिलते रहता होगा। आपके पास भी कभी फोन पर बैंक के केवाईसी करने के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर OTP मांगने का कॉल मिला होगा। पर ये सब तरीके अब पुरानी हो चुकी है। साइबर अपराधी अपने शिकार को जाल में फंसाने के लिए रोज नए नए तरीके ईजाद कर रही है। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव की है जहां गैस सब्सिडी नही आने पर केवाईसी करने बोलकर साइबर ठग ने करीब दर्जनों ग्रामीणों के खाते से हजारों रुपए की निकासी कर लिया। ग्रामीणों ने बताया की केवाईसी के नाम पर लोगो से आंख में एक मशीन (IRIS) लगाकर कई लोगो के खाते से पैसे निकाल लिया। जब खाते से पैसे निकासी के मैसेज मोबाइल पर मिला तो ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया । जिसके बाद आरोपी ने दो लोगो के खाते से निकाले 8200 रूपये वापिस ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद इस मामले की सूचना फतेहपुर थाने को दी गई।

    साइबर ठग

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। जहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही हैं। फतेहपुर थाना अध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया की आरोपी का नाम संगम कुमार है और ये टिकारी थाना क्षेत्र के ग्राम बाजीतपुर के रहने वाला है। आरोपी के पास से एक IRIS डिवाइस, एक फिंगर प्रिंट डिवाइस और एक टैबलेट तथा एक पीठू बैग बरामद किया गया है। आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार किया है। हालांकि अभी तक कितने रुपए की ठगी की गई है ये स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • ब्रेकिंग न्यूज: गया में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या , परिवार में मचा कोहराम

    ब्रेकिंग न्यूज: गया में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या , परिवार में मचा कोहराम

    गया के डुमरिया प्रखंड से इस वक्त एक बड़े ही दर्दनाक घटना की खबर आ रही है जहां मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत पन्छन्दा गांव में एक महिला समेत अपने तीन बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। हालाकि पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर घटना और आत्महत्या के तरीके की पुष्टि नही की गई है। घटना की जानकारी के बाद इमामगंज डीएसपी मनोज राम और मैगरा थाना अध्यक्ष घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। इस संबंध में इमामगंज डीएसपी मनोज राम ने बताया कि मैगरा थाना क्षेत्र के पनछंदा गांव में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने की बात सामने आई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह घटना स्थल पहुंच रहे हैं। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। डीएसपी ने बताया कि एक महिला ने 3 बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम मालती देवी है। पारिवारिक कलह से आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

    रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

  • एसडीओ ने पेयजल संकट को लेकर नगर परिषद में की समीक्षा बैठक पेयजल संकट की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

    एसडीओ ने पेयजल संकट को लेकर नगर परिषद में की समीक्षा बैठक पेयजल संकट की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

    टिकारी संवाददाता: एसडीओ करिश्मा ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में पेयजल की मौजूदा  स्थिति पर अधिकारियों और वार्ड पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान वार्डवार पेयजल व्यवस्था की स्थिति और समस्या की जानकारी ली। पेयजल संकट को नप प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी ली। वार्ड पार्षदों ने नप प्रशासन पर कार्य मे लेट लतीफी और शिकायत की अनदेखी का आरोप लगाया। बैठक में जेई अंजनी कुमार शर्मा ने जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद ठीक किए गए प्याऊ, हैंडपंप की आदि की सूची पेश की। उन्होंने बताया कि पांच वार्ड जमादारों को पांच पांच वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है, जो वार्ड पार्षद के साथ समन्वय स्थापित कर वार्ड की समस्या का निदान करेंगे।

    एसडीओ करिश्मा ने कार्यों का विकेंद्रीकरण कर सबको विभागवार कार्य की जिम्मेवारी सौंपे जाने का निर्देश दिया। साथ ही वार्ड पार्षदों से पेयजल समस्या से जुड़े प्राप्त आवेदनो पर कार्रवाई कर उन्हें प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पेयजल समस्या के निदान के लिए कंट्रोल रूम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पेयजल संकट के निदान में पीएचईडी विभाग से भी सहयोग लेने का सुझाव दिया। एसडीओ करिश्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल की समस्या को लेकर किसी भी तरह की शिकायत मिली तो दोषी कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी अनूपा कुमारी ने एसडीओ को बताया कि हैण्डपम्प की मरम्मती कराई जा रही है। नल जल योजना के कार्यों के लिए सामाग्री की खरीदगी की गई है। टीम बनाकर कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में उक्त लोगों के अलावे मुख्य पार्षद अजहर इमाम, उप मुख्य पार्षद सागर कुमार सहित अधिकांश वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

  • बीए/बीएससी पार्ट टू की परीक्षा संपन्न, प्रैक्टिकल की तैयारी में जुटे छात्र

    बीए/बीएससी पार्ट टू की परीक्षा संपन्न, प्रैक्टिकल की तैयारी में जुटे छात्र

    टिकारी संवाददाता: मगध विश्वविद्यालय द्वारा दो वर्ष देर से शुरू की गई बीए/बीएससी पार्ट टू सत्र 2020-21 की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गयी। विश्विद्यालय द्वारा टिकारी में बनाये गए एकमात्र परीक्षा केंद्र महिला कॉलेज में परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली में विज्ञान संकाय का केमेस्ट्री सब्सिडीडायरी की परीक्षा हुई। जिसमें 431 परीक्षार्थी उपस्थित और 4 अनुपस्थित रहे। वंही द्वितीय पाली में कला संकाय का हिंदी कंपोजिशन की परीक्षा ली गयी। जिसमे 821 परीक्षार्थी उपस्थित और 12 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन में केंद्राधीक्षक डा रामाशीष प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक प्रो रामलगन यादव के साथ प्रो विजय कुमार पांडेय, प्रो कमलेश कुमार, प्रो सुरेन्द्र कुमार, प्रो वेंकटेश शर्मा, प्रो नौशाद आलम, सुनील कुमार, शैलेश कुमार, सोनी कुमारी, रामजन्म यादव आदि ने सराहनीय योगदान दिया। इधर सैद्धांतिक परीक्षा के बाद छात्र अब व्यवहारिक यानी प्रैक्टिकल की परीक्षा की तैयारी में जुट गए। आगामी 29 अप्रैल से प्रैक्टिकल की परीक्षा शुरू होने की जानकारी दी गयी है।

  • गुरारू प्रखंड में अफसरशाही के खिलाफ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत मुखिया हुए एकजुट किया बैठक

    गुरारू प्रखंड में अफसरशाही के खिलाफ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत मुखिया हुए एकजुट किया बैठक

    कोंच/गुरारू। प्रखंड गुरारू के मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के आवास पर बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अफसरशाही व भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा किया गया।
    जानकारी देते हुए कनौसी पंचायत मुखिया राजीव रंजन यादव ने कहा कि प्रखंड के सभी मुखिया ने मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के गुरारू स्थित आवास पर एक बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने किया। बैठक में चर्चा हुआ कि बीडीओ, सीओ समेत अन्य अधिकारियों के द्वारा अफसरशाही चरम पर है। वहीं, भ्रष्टाचार का भी बोलबाला है। जिसे लेकर यह निर्णय लिया गया है कि आगामी बैठक जो आयोजित होंगे उसका बहिष्कार करेंगे। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के अलावे कनौसी पंचायत के मुखिया राजीव रंजन यादव, डबूर मुखिया पति लक्ष्मण यादव, रौना मुखिया गुप्तेश्वर यादव, नगीना चौधरी, अनिरुद्ध प्रसाद यादव, महेश मांझी, बिनोद यादव, गुडरू मुखिया पति कमलेश यादव, पहरा मुखिया पति अनुज प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे।

    महताब अंसारी , कोंच