Blog

  • गया के धनगाई थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा के साथ तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गया के धनगाई थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा के साथ तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    एसएसपी आशीष भारती (वीडियो)

    गया के धनगाई थाना क्षेत्र से एसएसबी और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार धनगाई थाना क्षेत्र के तिलेटांड से 2259 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा सहित तीन तस्करों को भी पुलिस ने दबोच लिया। गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गया जिले में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के बिकी/भण्डारण एवं इसके कारोबार / धंधा में संलिप्त तस्करो के विरूद्ध लगातार विशेष सर्च अभियान वलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को धनगाई थाना पुलिस एवं एसएसबी के साथ संयुक्त छापामारी के दौरान धनगाई थाना क्षेत्र के तिलेटांड से कुल 2259 कि.ग्रा. अवैध मादक पदाथों डोडा को बरामद किया गया है। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों तस्करो के विरूद्ध कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

  • आईएएस आकाश चौधरी ने संभाला नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का कमान , चुनौतियों से भरा होगा कार्यकाल

    आईएएस आकाश चौधरी ने संभाला नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का कमान , चुनौतियों से भरा होगा कार्यकाल

    नप की लापरवाही के कारण कूड़ों के ढेर पर आईएएस का स्वागत

    टिकारी संवाददाता: जिला उप समाहर्ता आईएएस आकाश चौधरी ने मंगलवार को नप कार्यालय में कर्यपालक पदाधिकारी के पद पर योगदान किया। वर्तमान कर्यपालक पदाधिकारी अनूपा कुमारी द्वारा चौधरी को प्रभार सौंपा गया। प्रभार ग्रहण करने के बाद चौधरी ने नप के कर्मियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। मुख्य पार्षद अजहर इमाम ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। वहीं उप मुख्य पार्षद सागर कुमार के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों द्वारा चौधरी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने सभी का परिचय लेते हुए क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। बता दें कि जिला पदाधिकारी द्वारा चौधरी को जिला स्तरीय व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चार सप्ताह के लिए स्वतंत्र रूप से नप का कर्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। पदभार ग्रहण करने के दौरान मपकर्मी के साथ वार्ड पार्षद नीतीश कुमार, सन्दीप सिंह, अरशद आलम, जीतनी देवी, प्रतिनिधि सुभय सिंह, गुड्डू शर्मा, उमेश विश्वकर्मा, दीपक चौरसिया, मनोज गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

    नए अधिकारी को चुनौती नगर परिषद गठन के बाद गुटबंदी का शिकार सशक्त स्थायी समिति व बोर्ड के साथ पूरी तरह ठप्प विकास कार्य को पटरी पर लाना आकाश चौधरी के लिए पहली चुनौती होगी। वंही बकाया भुगतान को लेकर हड़ताल पर गए सफाईकर्मियों की मांग पूरी करना और उन्हें कार्य पर वापस लाना दूसरी चुनौती होगी। साथ ही सबसे बड़ी चुनौती शहर से लेकर नप क्षेत्र में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न पेयजल संकट को दूर करना, विकास कार्य योजनाओं को गति प्रदान करना, बोर्ड की बैठक और पूर्व में पारित प्रस्तावों को कार्यान्वित कराना भी चुनौती भरा कार्य सावित होगा। शहर की सबसे बड़ी समस्या बेल्हड़िया मोड़ से बस स्टैंड तक दिन भर लगने वाला वाहनो का जाम, मुख्य बाजार में अतिक्रमण, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, सड़कों पर बेतरतीब फैले फुटपाथी दुकान आदि समस्याओं का समाधान के दिशा में कठोर कार्रवाई आम नागरिकों की पहली चाहत है। अब देखना यह है कि लंबे अरसे बाद कार्यपालक की कुर्सी पर विराजमान हुए आईएएस आकाश चौधरी, वार्ड पार्षदों व नागरिकों के आशाओं और उम्मीद पर कितने खरे उतरते हैं।

  • बड़ी नाजुक है टिकारी की बिजली रानी, मामूली हवा और पानी मे हो जाती है बंद

    बड़ी नाजुक है टिकारी की बिजली रानी, मामूली हवा और पानी मे हो जाती है बंद

    टिकारी संवाददाता: सोमवार की देर रात बेमौसम बारिश और तेज हवा के कारण टिकारी शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में पूरी रात बिजली गुल रही। वंही दर्जनों घर के छतों व मकानों के ऊपर से करकट और फुश तेज हवा में उड़ गया। क्षेत्र में 12 से 14 घंटे बाद अधिकांश जगहों पर बिजली बहाल हुई। रोशनी के लिए उपभोक्ता तरसते रहे। वंही लोहानीपुर गांव में 11 हजार केवी तार से जुड़ा बिजली पोल तेज आंधी में गिर गया। मंगलवार की शाम तक सूचना के बाद भी कोई विभागीय कर्मी देखने नही गए। बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से नलजल का पानी सफ्लाई बंद रहा रहा। साथ ही सारे बिजली संचालित उपकरण अनुपयोगी बने हैं। वंही वैद विगहा में नलजल योजना का लगा पानी टंकी हवा में टावर से जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। गांव में 20 घंटे से पानी सफ्लाई पूरी तरह बंद है। ग्रामीणों को पानी के लिए इधर उधर भटकाना पड़ रहा है। गांव के नागरिक नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूरे गांव में लुंजपुंज तार और जर्जर पोल से बिजली की सफ्लाई हो रही है। शिकायत के बाद भी आज तक सुधार के दिशा में कोई प्रयास विभाग द्वारा नही किया गया। वंही बिजली गायब रहने से प्रभावित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि टिकारी की बिजली रानी महारानी की तरह बेहद नाजुक है। व्यंग्य करते हुए बताया क्या मजाल है कि मामूली तेज हवा और बारिश में बिजली की सप्लाई जारी रह जाय। टिकारी का विधुत संचरण व्यवस्था लाजवंती घांस के समान है।

  • पर्यावरण संरक्षण को लेकर पैदल भारत भ्रमण पर निकले दो सदस्यीय दल पहुंचा गया के बेलागंज

    पर्यावरण संरक्षण को लेकर पैदल भारत भ्रमण पर निकले दो सदस्यीय दल पहुंचा गया के बेलागंज

    पिछले 18 महिने पूर्व से पैदल भारत भ्रमण यात्रा पर है। अबतक 11 राज्यों का भ्रमण पूरा कर बिहार पहुंचे है।

    अजीत कुमार,बेलागंज

    बेलागंज: पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता, देश समाज की एकजुटता और भारत दर्शन के उद्देश्य से पैदल भारत भ्रमण में पैदल यात्रा पर निकले उतर प्रदेश के फरूखाबाद के अजितेश शर्मा और छत्तीसगढ़ के सौरभ देवगन मंगलवार की दोपहर बाद बेलागंज पहुंचे। जहां पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के माध्यम से स्थानीय युवाओं ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।
    भारत भ्रमण के पैदल यात्रा पर निकले अजितेश शर्मा और सौरव देवगन ने बताया कि पिछले 18 महिने पूर्व से भारत भ्रमण पैदल यात्रा पर है। इस दौरान अबतक 11 राज्यों का भ्रमण पूरा कर बिहार पहुंचे हैं। दोनों युवाओं ने बताया कि उनके पैदल यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य नियंत्रण, फ्यूल संरक्षण सहित भारत दर्शन है। अजितेश ने बताया कि आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण भारतीय मौसम में व्यापक बदलाव आया है। ऋतुएं अपना अस्तित्व खोते जा रही है। कब गर्मी होगी, कब बरसात होगा इसकी जानकारी कर पाना मुश्किल होता जा रहा है। तेज गति से कटते जंगल और पहाड़ मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। लोगों को जागरूक करने हेतु हम दोनों मित्र पैदल यात्रा पर निकले हैं। पैदल भारत भ्रमण पर निकले अजितेश और सौरव को पटना से बोधगया जाने के क्रम में वे बेलागंज प्रखंड के ओर बजार के समीप पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के सदस्यों ने दोनों पद यात्रियों का अंग वस्त्र से स्वागत किया और उनके हौसले की सराहना करते हुए निर्विघ्न अपने लक्ष्य तक पहुंचने की कामना की।अबतक बारह राज्यों का भ्रमण करते हुए बिहार पहुंचे दोनों युवाओं का रात्रि विश्राम गया में होगा।

  • डीडीयू मंडल के 21 रेलकर्मी एकसाथ हुए सेवानिवृत्त, 8.69 करोड़ का हुआ समापक भुगतान

    डीडीयू मंडल के 21 रेलकर्मी एकसाथ हुए सेवानिवृत्त, 8.69 करोड़ का हुआ समापक भुगतान

    सोमवार को पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) द्वारा माह अप्रैल -2023 में सेवानिवृत होने वाले रेलकर्मियों को समापक भुगतान करने के लिये मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता रहे। डीडीयू मंडल के कुल 21 रेलकर्मियों का सभी कागजात के साथ विभिन्न मदों में कुल रुo 8,68,96,337/- का समापक भुगतान किया गया।
    कार्यक्रम के आरंभ में सभी के स्वागत के साथ समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के स्वास्थ्य एवं समृद्ध जीवन की कामना की। रेल प्रशासन के भविष्य में सेवानिवृत कर्मियों की सेवा में तत्पर रहने की बात कही गई। सभी को मंडल के चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
    समारोह में मंडल के विभिन्न उच्च अधिकारी, मंडल के यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा रेलकर्मी उपस्थित रहे।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • मजदूरी का पैसा मांगने गए मजदूर के साथ दबंगों ने मारपीट कर किया जख्मी

    मजदूरी का पैसा मांगने गए मजदूर के साथ दबंगों ने मारपीट कर किया जख्मी

    अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के बैकठपुर गांव में मजदूरी का पैसा मांगने गए मजदूर के साथ दबंगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। बैकठपुर गांव निवासी तरुण राजवंशी ने बताया की मजदूरी का पैसा मांगने चिंपू सिंह के घर बैकठपुर गया था। इसी बीच चिंपू सिंह उनके भाई चुनचुन सिंह सहित चार लोगों ने मिलकर मारपीटकर जख्मी कर दिया। मारपीट की सूचना मिलने पर मेरे परिवार लोग दौड़कर आए और मुझे जख्मी अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अतरी में भर्ती कराया । स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया । इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि तरुण राजवंशी के द्वारा चिंपू सिंह,चुनचुन सिंह निशु सिंह एवं भोला सिंह के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए नामजद आवेदन दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है।

  • बेलागंज में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगो ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम

    बेलागंज में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगो ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम

    बेलागंज: रविवार को बेलागंज और नगर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आमजन उपस्थित रहे। अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और समाज के विकास को लेकर सरकार की हर संभव मदद करने की बात कही। मुख्य कार्यक्रम के रूप में रसलपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार सिंह और अधिवक्ता मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। वहीं बेलागंज के रौना गांव स्थित शक्तिकेंद्र पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा और पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुमार सत्यशील के नेतृत्व में लगभग तीन सौ से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। जहां पार्टी ने महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए भारत के विकास की रेखा खींचा है। अपनी मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को रोजगार कैसे मिले, भारत आत्मनिर्भर कैसे बने, देश की महिलाएं और बहनें आत्मनिर्भर कैसे बने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सफल कैसे बनाया जाए। इन सारे सपनो को साकार करने के लिए संकल्पित होकर एक लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री ने जो कदम बढ़ाया है उन सभी बातों को प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम। में रखा। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार सत्यशील ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात के दौरान कहा कि देश को आने वाले सदी में कैसे उच्चिस्थ राष्ट्र के श्रेणी में लाएं। अभी हम विश्व में चढ़े पांचवे श्रेणी में खड़े हैं। चाहे वो सैन्य क्षेत्र में हो, शिक्षा के क्षेत्र में हो, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो या बेरोजगारी दूर करने के क्षेत्र में। इस दौरान प्रधानमंत्री के आधे घंटे के एपिसोड में देश वासियों ने सुनी। वहीं अन्य कार्यक्रम के रूप में खनेटा गांव में पूर्वी मंडल अध्यक्ष धनंजय शर्मा, पाई बिगहा में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार ने अपने अपने अपने क्षेत्र में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री के मन की सुनी।

    रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

  • टिकारी के रंजित कुमार के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद से सेवानिवृत होने के बाद गांव लौटने पर किया गया भव्य स्वागत

    टिकारी के रंजित कुमार के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद से सेवानिवृत होने के बाद गांव लौटने पर किया गया भव्य स्वागत

    सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट रंजित कुमार का भव्य स्वागत करते ग्रामीण

    टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत उल्ले गांव के रहने वाले रंजीत कुमार के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद सेवानिवृत्त होने के बाद गांव लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। रविवार को दोपहर बाद लेफ्टिनेंट कुमार के जैसे ही आने की सूचना मिली स्थानीय ग्रामीण खासकर युवाओं ने बैंड बाजे के साथ अगवानी करते हुए उन्हें गांव में प्रवेश कराया। इस दौरान उनके सम्मान में जमकर नारेबाजी करते रहे। गांव पहुंचने पर समारोह पूर्वक स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परंपरागत तरीके से महिलाओं ने थाल सजाकर लेफ्टिनेंट कुमार का आरती उतारी। गांव वालों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट रंजीत कुमार संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान में दुनिया के कई देशों में अपना योगदान दे चुके हैं। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ करते हुए इन्होंने चार आतंकवादियों को मार गिराया था। उनके इस अदम्य साहस और वीरता के लिए भारतीय सेना मेडल से सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावे इनके नाम कई बड़ी उपलब्धी हैं। यही कारण है कि गांव आने की सूचना पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। हालांकि अब अपना आगे का समय गांव में रहकर बिताएंगे या कंही बड़े शहरों में अभी स्पष्ट नही है। गांव की मिट्टी से लगाव के कारण सेवानिवृत्त होने के बाद वे गांव की मिट्टी और लोगों से मिलना मुनासिब समझा और चले आये। उनके स्वागत को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह और उमंग देखा गया।

  • राज स्कूल के सभागार में सर्वहारा जन संघर्ष मोर्चा ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

    राज स्कूल के सभागार में सर्वहारा जन संघर्ष मोर्चा ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

    टिकारी संवाददाता: सर्वहारा जन संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को राज स्कूल के सभागार में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अंबेडकर के चित्र पर माल्यर्पण के साथ हुआ। वक्ताओ ने संबोधित करते हुए कहा बाबा साहेब दलित, शोषितों व वंचितों के मसीहा थे। संविधान का निर्माण कर उन्होंने अपनी विद्वता और कानून में पारंगता का लोहा मनवाया। लेकिन आज देश पर राज करने वाले मुट्ठी भर लोग विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं मीडिया तंत्र पर मनुवादी व ब्राह्मणवादी व्यवस्था थोपने में लगे हैं। मुख्य वक्ता अरविंद कुमार वर्मा, बलिराम चौधरी, सिद्धार्थ कुमार, सहेन्द्र चंद्रवंशी, मुन्नी लाल आदि के साथ अध्यक्षता कर रहे लखन पासवान और संचालनकर्ता छोटू मियां ने बाबा साहेब के सपनो का भारत बनाने के लिए आगे आने और गरीब विरोधी केन्द्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

    टिकारी संवाददाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के सौंवे एपिसोड को सुनने के लिए भाजपा द्वारा कई जगहों पर विशेष आयोजन किया गया था। नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया, नगर महामंत्री प्रभास आनंद के नेतृत्व कई बूथो पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। इसी प्रकार दक्षिणी मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार और उत्तरी मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र के कई बूथों पर मन की बात सुनी गई। कार्यक्रम सुनने के लिए लोगों को बुला-बुला कर इकट्ठा किया गया। स्वेच्छा से मन की बात सुनने वाले लोगों की संख्या व उत्साह न के बराबर दिखी।