Blog

  • टिकारी प्रखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को आर्थिक क्षति

    टिकारी प्रखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को आर्थिक क्षति

    टिकारी संवाददाता: बेमौसम बारिश और तेज हवा के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश से जंहा गेंहू की दउनी के रफ्तार पर ब्रेक लग गया वंही तेज हवा ने खेत-खलिहान में रखे गेंहू का भूंसा उड़ा दिया। वंही शब्जी के फसल को भी नुकसान पहुंचा है। हाल के दिनों में रुक रुक कर हुई कई बार बारिश से किसान पहले से परेशान थे। तेज बारिश ने किसानों के बचे खुचे अरमान पर पानी फेर दिया। वंही तेज हवा के कारण केसपा स्थित भगवान विष्णु मंदिर पर बिजली का खंभा गिर गया। जिससे मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। इस मंदिर में गरूड़ पर सवार भगवान विष्णु की दुर्लभ प्रतिमा स्थापित है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर द्वारा खंभा गिरने की सूचना के बाद विधुत विभाग के मिस्त्री उसे ठीक करने के प्रयास में लग गए हैं। हालांकि ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभा को मंदिर के पास से हटाने का मांग किया है।

  • डुमरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

    डुमरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

    डुमरिया प्रखण्ड क्षेत्र में रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा प्रयोजित  ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वें एपीसोड के प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों ने भी गांव मुहल्लों के साथ साथ भाजपा आधारित वूथों पर देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री ने लोगों को इस कार्यक्रम की सफल बनाने के लिए बधाई दी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष बीरबल राय  ने बताया कि डुमरिया प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों व वूथों के 40 जगहों पर इस कार्यक्रम को देखा
      गौरतलब हो कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण पहली बार 30, अक्टूबर  2014 को किया गया था। मन की बात’ कार्यक्रम को 52 भारतीय भाषाओं व 11 विदेशी भाषाओं में रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से प्रसारित किया जाता है। 
     इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा कई दिनों से विभिन्न बैठकों के माध्यम से तैयारी की जा रहा थी।पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पाठक,समाज सेवी शिवा जी सिंह,राम प्रवेश सिंह,रंजीत पास वान, बिजय सिंह,बृजनंदन पाठक,प्रदीप पाठक,राजू पाठक,इत्यादि सैकड़ो लोगों ने मन की बात सुनकर लोगों ने लाभ उठाया

    दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

  • ‘कला, साहित्य और पत्रकारिता यानि संस्कृति की रक्षा से ही वर्तमान के संकटों का सामना किया जा सकता है’

    ‘कला, साहित्य और पत्रकारिता यानि संस्कृति की रक्षा से ही वर्तमान के संकटों का सामना किया जा सकता है’

    प्रगतिशील लेखक संघ के बारहवें जिला सम्मेलन में वैचारिक संगोष्ठी और कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    प्रगतिशील लेखक संघ, गया जिला इकाई का 12 वां जिला सम्मेलन रविवार को हरिदास सेमिनरी स्कूल, गया के सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सह पर्यवेक्षक के तौर पर राज्य महासचिव डॉ रवीन्द्र नाथ राय शामिल हुए। सांगठनिक सत्र के उपरांत संपन्न कला, साहित्य और पत्रकारिता : बढ़ती चुनौतियाँ विषयक वैचारिक संगोष्ठी का बीज वक्तव्य देते हुए सचिव परमाणु कुमार ने कहा कि पूंजीवाद ही हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। कला, साहित्य और पत्रकारिता यानि संस्कृति की रक्षा से ही वर्तमान के संकटों का सामना किया जा सकता है। कलाकारों, साहित्यकारों और पत्रकारों को अमीरों का पल्ला झाड़ते हुए श्रम के सौंदर्य का चित्रण करना होगा। परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए राजीव रंजन ने विचार व्यक्त किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक नये तरह की चुनौती बनकर हमारे सामने आया है। दक्षिण बिहार केंदीय विश्वविद्यालय में हिन्दी के प्रोफेसर डॉ कर्मानंद आर्य ने कहा कि इन चुनौतियों का सामना हम प्रगतिशील विचारों के माध्यम से कर सकते हैं। यह आत्म मंथन का दौर है। मुरारी शर्मा ने कहा कि प्रेमचंद साहित्य में भी ऐसे संकट दीखते हैं और आज भी हैंं। यानि यह एक सतत संघर्ष है। मुख्य अतिथि ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दफन हो गया। सच बोलने वालों को जान की कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने आह्वान किया कि आयें मिलकर चुनौतियों का सामना करें। प्रभारी प्राचार्य डॉ मनोज कुमार निराला, जनवादी लेखक संघ के अनिल कुमार और अजय कुमार, जन संस्कृति मंच के संरक्षक मुरारी शर्मा, सीपीआई के जिला सचिव सीताराम सिंह और गया जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सुरेन्द्र ने भी अपने विचार रखे। मौके पर कवयित्री और सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ अन्नपूर्णा श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र और अंक वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

    11 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन

    सांगठनिक सत्र में सचिव परमाणु कुमार ने सांगठनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें विगत सम्मेलन, 2019 से अब तक के कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधियों ने उसे सहर्ष स्वीकृतणण किया। मौके पर 11 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी गठित की गई। कृष्ण कुमार अध्यक्ष, परमाणु कुमार सचिव और डॉ पप्पू तरुण, कोषाध्यक्ष पुन: चुने गए। कमिटी में अरुण हरलीवाल और डॉ अन्नपूर्णा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, सुशील शर्मा और शांडिल्य सौरभ उपसचिव जबकि अशोक सारंजेवी, नौशाद नादाँ, अरुण कुमार और राजीव रंजन सदस्य के रूप में शामिल किये गये। राज्य सम्मेलन, 13-14 मई पटना मेें जिले से शामिल होने हेतु बारह डेलीगेट्स का चुनाव किया गया। कार्यक्रम का समापन कवि सम्मेलन सह मुशायरा से हुआ। अरुण हरलीवाल, डॉ राम सिंहासन सिंह और नदीम जाफरी की अध्यक्षता में कवियों ने मौजूदा सवालों को उठाने वाली रचनाओं को सुनाया। इनमें डॉ राम कृष्ण, डॉ अन्नपूर्णा श्रीवास्तव डॉ शारदा कुमारी, खालिक हुसैन परदेशी, डॉ सच्चिदानंद प्रेमी, बी के बमबम, कुमार कांत, राजीव रंजन, एस हसन जैक, आफताब अतहर, राम परिखा सिंह इत्यादि के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में विपिन बिहारी, उमा शंकर, सुधाकर सुमन, शक्ति प्रसाद सिंह, पप्पू कुमार झा, अरविन्द कुमार पाण्डेय, रौशनी सहित बड़ी संख्या में बुध्दिजीवी उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन उपसचिव सुशील शर्मा ने किया।

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लुधियाना में गया के 5 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लुधियाना में गया के 5 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा जहरीली गैस लीक से हुयी मौत की घटना को अत्यंत दुखद बताया है। हादसे में बिहार के गया जिले के रहनेवाले एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
    मुख्यमंत्री ने पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में हुयी जहरीली गैस लीक से हुये हादसे में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि पंजाब सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

    इधर, लुधियाना में जहरीली गैस लीक से हुई मौत की घटना पर गया जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम लगातार लुधियाना के डीसी से संपर्क में है। जिला पदाधिकारी गया को प्रभारी आपदा पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी लुधियाना से भी बात हुई है। गया जिले के कोच प्रखंड के कुल 5 मृतक के पार्थिव शरीर के परिवहन की पूरी व्यवस्था लुधियाना प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने मृतक के परिजन से भी बात हुई है। जिला पदाधिकारी ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जो भी आवश्यक कार्य है उसे हर हाल में पूरा कराया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषित किए गए अनुदान को अभिलंब आश्रितों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

  • काफी जद्दोजहद के बाद निगम बोर्ड की बैठक 03 मई को, पार्षदों को भेजी जा रही सूचना

    काफी जद्दोजहद के बाद निगम बोर्ड की बैठक 03 मई को, पार्षदों को भेजी जा रही सूचना

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम बोर्ड की बैठक की तारीख तय कर दी गई है। साथ में मुद्दे (एजेंडे) भी। बैठक आहूत कराने को लेकर पहले काफी जद्दोजहद हुआ, इसके बाद गया नगर बोर्ड की बैठक के लिए 03 मई तारीख तय कर दी गई है। जिसमें तीन प्रमुख एजेंडे पर चर्चा होनी है। सर्वप्रथम मानसून के पहले शहर के सभी बड़े छोटे नाले नालियों की अच्छी तरह से सफाई पर विचार किया जाएगा। ताकि बरसात में शहर में जल जमाव की समस्या नहीं उत्पन्न हो। इसमें भूगर्भ नाले से लेकर प्रत्येक वार्ड में बड़ी छोटी नाले-नालियों की सफाई कराने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके बाद जिसको लेकर पूरे शहर के नागरिक परेशान हैं, उसको लेकर बैठक में चर्चा होगी। ये है जलापूर्ति व्यवस्था। इस व्यवस्था पर चर्चा के अलावा निगम के संपूर्ण कार्यों की समीक्षा करने पर विचार किया जाएगा। गत बोर्ड की बैठक 04 फरवरी को हुई थी। इसमें पारित प्रस्तावों के संपुष्टि पर सर्वप्रथम विचार किया जाएगा। जबकि अन्यान्य विषयों पर अध्यक्ष यानी महापौर की अनुमति पर विचार विमर्श किया जाएगा।
    चर्चा है कि बोर्ड की बैठक को बुलाने के लिए काफी जद्दोजहद हुआ। बात नगर निगम के गलियारों से होकर जिला मुख्यालय से होते हुए एक मंत्री तक जा पहुंची थी। चर्चा में है कि पहले बैठक की तिथि 30 मई तय की गई थी, लेकिन कई लोगों के हस्तक्षेप और पहल करने के बाद बैठक की तिथि 03 मई तय किए जाने के साथ एजेंडे निर्धारित करते हुए वार्ड पार्षदों तक इसकी सूचना भेजी जा रही है।

  • कोंच में बिजली के चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत

    कोंच में बिजली के चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत

    कोंच। प्रखंड क्षेत्र के कुरमावा पंचायत अंतर्गत भोजा बीघा गांव में बिजली के चपेट में आने से एक युवक की मौत देर रात हो गई जिससे परिवार में रो रो कर बुरा हाल है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भोजा बीघा निवासी बिदुर प्रसाद के पुत्र निरंजन कुमार रात्रि को अपने कमरे में बल्ब लगा रहा था तभी बल्ब लगाने के क्रम में होल्डर के चपेट में युवक आ गया जिससे जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज गया ले जाया जा रहा था तभी पंचानपुर पहुंचने के क्रम में उसकी मौत हो गया। कुर्मावा पंचायत के उप सरपंच आर्य ने बताया कि युवक स्थानीय बाजार पंचानपुर में एक निजी स्कूल में शिक्षक था। उसकी एक छोटी बच्ची है।

    महताब अंसारी की रिपोर्ट

  • तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार ने बिजली पोल में मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

    तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार ने बिजली पोल में मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

    कोंच। रामपुर निघई के बधार में एक बाइक सवार व्यक्ति को पॉल में धक्का लगने से मौत हो गया जिसे रविवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया।और अंतिम दाह संस्कार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम निघई निवासी सतीश सिंह (38) पिता नंद किशोर शर्मा अपने रिश्तेदार के घर दाउदपुर में तिलक समारोह से अपने घर लौट रहे थे। अपने गांव के समीप रामपुर निघई के पास आने पर एक बिजली के पॉल से बाइक सवार व्यक्ति टकरा गया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने कहा कि शव को मगध मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम होने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।

    रिपोर्ट – महताब अंसारी , कोंच

  • ब्रेकिंग न्यूज़: गया में सुबह सुबह विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक छोड़कर तस्कर हुआ फरार

    ब्रेकिंग न्यूज़: गया में सुबह सुबह विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक छोड़कर तस्कर हुआ फरार

    गया पुलिस ने रविवार की अल सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को जब्त कर लिया है। तस्कर जिस ट्रक से शराब ला रहे थे उस ट्रक को छोड़कर भागने में सफल रहे। बताया गया है कि एक ट्रक विदेशी शराब लेकर चल रहा था। चालक को जब पुलिस की गतिविधियों का आभास हुआ तो शराब लदे ट्रक छोड़कर फरार होने में सफल रहा। ट्रक में भूसा के नीचे छिपाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। गया जिले के सरबहदा ओपी की पुलिस ने विदेशी शराब से भरे एक ट्रक को बरामद व जब्त किया है। ट्रक पर से कुल 290 कार्टन विदेशी शराब जब्त हुई है। विदेशी शराब को ट्रक में भूसा के नीचे छिपाकर तस्करी की जा रही थी। इस मामले में नीमचक बथानी एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि सरबहदा ओपी की पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान तेज रफ्तार से चले आ रहे एक ट्रक को पुलिस ने देखा तो चालक तेज गति से ट्रक को भगा ले जाना चाहा। पुलिस की टीम जब ट्रक को पीछा कर रुकवाया और उसकी तलाशी ली तो भूसा के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी विदेशी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया ट्रक से अलग-अलग ब्रांड के 290 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई है। यह कार्रवाई इस्लामपुर से राजगीर के बीच बलुआ खंडा मोड़ के पास हुई। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर शराब की डिलीवरी कहां और किसके पास होनी थी।

    रिपोर्ट – जितेंद्र कुमार,खिजरसराय

  • जननायक कर्पूरी ठाकुर का बेल्हड़िया मोड़ पर आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग

    जननायक कर्पूरी ठाकुर का बेल्हड़िया मोड़ पर आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग

    टिकारी संवाददाता: जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा संस्थान का अनुमण्डलस्तरीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र आजाद, चंचल ठाकुर, विद्यानंद ठाकुर, रामजी ठाकुर, मुखिया रिंकू ठाकुर आदि ने कहा कि नाई समाज अतिपिछड़ा वर्ग में सबसे पीछे हो गया है। शैक्षणिक, राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्र में आपसी सहयोग से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। सम्मेलन में सर्वसम्मति से बेल्हड़िया मोड़ को कर्पूरी ठाकुर चौक नामकरण करने एवं उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की क्षेत्रीय विधायक की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के दिशा में पहल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही समाज के गरीब मेधावी बच्चों को जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा संस्थान की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में अधिवक्ता अशोक ठाकुर, कृष्णमुरारी ठाकुर, परितोष कुमार, भोला ठाकुर, श्रीकांत कुमार निराला, मनोज कुमार ठाकुर, सतीश ठाकुर, नागेंद्र प्रसाद, दिनेश ठाकुर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सम्मेलन की अध्यक्षता एवं संचालन संस्थान के अध्यक्ष जे के निराला ने किया।

  • एस एन सिन्हा कालेज के बीसीओ शिक्षकों को 10 माह से नही मिला वेतन

    एस एन सिन्हा कालेज के बीसीओ शिक्षकों को 10 माह से नही मिला वेतन

    टिकारी संवाददाता: एसएनएस कालेज, टिकारी में बीसीए विभाग के शिक्षकों को पिछले 10 महीने से वेतन के लिए तरस रहे है। वेतन को लेकर शिक्षक कालेज से लेकर विश्वविद्यालय तक का चक्कर काट चुके है। कालेज प्रशासन विश्वविद्यालय प्रशासन से आदेश मिलने के बाद ही वेतन भुगतान की बात कह रहे है। विभाग में पदस्थापित एक शिक्षिका पयोधि कुमारी वेतन नही मिलने के कारण त्याग पत्र भी दे चुकी है। वर्तमान में दो शिक्षक पदस्थापित है जो वेतन मिलने के आश में डियूटी पर डटे है। शिक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले जुलाई माह से वेतन का भुगतान नही हुआ है। फिलहाल कालेज में सत्र 2019-22, 2020-23, 2021-24 की कक्षा चल रही है। शिक्षकों द्वारा वेतन भुगतान को लेकर कुलपति को पुनः पत्र भी लिखा गया है। राकेश गुप्ता ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय की अन्य अंगीभूत ईकाई में कार्यरत शिक्षकों का वेतन भुगतान किया जा रहा है। वेतन भुगतान न होने की स्थिति में शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो रही है। मगध विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-25 में नामांकन पर रोक लगाई गई है।

    स्वपोषित रूप से चल रहा है व्यावसायिक पाठ्यक्रम
    कालेज में बीसीए का पाठ्यक्रम स्वपोषित रूप से संचालित है। वर्ष 2010 से कालेज में बीसीए एवं बीबीए विभाग स्वपोषित रूप से शुरू किया गया था। कालेज में शिक्षकों की ऐसी दुर्दशा पहली बार हुआ है। स्वपोषित रूप से संचालित होने के बावजूद भी अब तक वेतन भुगतान होने पर शिक्षकों ने चिंता जाहिर की है।
    कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य उदय पासवान ने बताया कि
    विश्वविद्यालय द्वारा भुगतान को लेकर कोई आदेश नही प्राप्त है। आदेश मिलने पर ही भुगतान हो सकेगा।