छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 10डीआरजी जवानों एवं एक वाहन चालक को फतेहपुर प्रखंड के युवाओ ने फतेहपुर नगर पंचायत स्थित झंडा चौक पर कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत सैनिक की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा एवं शहीद जवान अमर रहे का नारा लगाया। इस मौके पर युवा समर राठौर ने कहा मैं सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर शहीद हुए सैनिक के परिजनों को असीम दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर संजय कुमार, समर राठौर, शशिकांत कुमार, अरुण कुमार, दीपक कुमार, कुंदन कुमार, धीरू कुमार, रजनीश कुमार, सोनू कुमार, राजेन्द्र गोस्वामी सहित अन्य युवा उपस्थित थे।
पुरखो के विरासत को सहेज कर रखना युवाओं का दायित्व है। उक्त बातें लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार की शाम बेलागंज के सहबाजपुर गांव में आयोजित यज्ञ समारोह में कहा। प्रखंड क्षेत्र के सहबाजपुर गांव में आयोजित रुद्रमहायज्ञ में शामिल होने लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे। इस दौरान पासवान ने कहा की बिहार की विरासत अति प्राचीन है। जिसे बचाना विशेष कर युवाओं का दायित्व है। वही एक प्रश्न के जवाब में पासवान ने कहा कि कानून में फेरबदल कर अपनी राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करना सही नही है। मुख्यमंत्री के जातीय राजनीति का यह जीता जागता नमूना है। लोजपा(रा) प्रदेश सरकार के इस फैसले के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि 28 नवम्बर को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी हेतु प्रमंडल एवं जिला स्तर पर लोगो को निमंत्रण देने निकला हूं।
टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी के बायोइन्फरमेटिक्स विभाग के शोधार्थी सोनू कुमार विभाग से पीएचडी हासिल करने वाले पहले विद्यार्थी बन गए हैं। सोनू कुमार ने विभाग के अध्यक्ष प्रो आशीष शंकर की देखरेख में “सामान्य, अद्वितीय और बहुरूपी सरल अनुक्रम दोहराने की पहचान करने के लिए एक कम्प्यूटेशनल पाइपलाइन का विकास” शीर्षक पर अपनी पीएचडी की है। पर्यवेक्षक प्रो. आशीष शंकर ने कहा कि पीएचडी करने वाले विभाग के पहले छात्र बने हैं। प्रो शंकर ने बताया कि सोनू कुमार ने ऑटोमेटेड रिपीट आइडेंटिफायर (एएआरटीआई) नाम से पूरी तरह से स्वचालित कम्प्यूटेशनल पाइपलाइन विकसित की और पीएसटीडीबी नामक एक जैविक डेटाबेस भी विकसित किया है। मेटाज़ोआ और विरिडिप्लंटाई से संबंधित पाइपलाइन 1706 पीढ़ी से 9006 क्लोरोप्लास्ट और माइटोकॉन्ड्रियल जीनोम अनुक्रमों पर प्रयोग की गया है। यह शोध शोधकर्ताओं को सामान्य, बहुरूपी और अद्वितीय माइक्रोसेटेलाइट्स के बारे में जानकारी की पहचान करने में मदद करेगा।सोनू ने पीएचडी के दौरान उच्च प्रभाव वाली पत्रिकाओं जैसे माइटोकॉन्ड्रियन और लाइफ साइंस एलायंस में अपने शोध पत्रों को प्रकाशित करवाया है।वर्तमान में सोनू इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली में ट्रांसलेशनल बायोइनफॉरमैटिक्स ग्रुप में प्रिंसिपल प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। डीन प्रो प्रधान पार्थसारथी के साथ बायोइन्फरमेटिक्स विभाग के संकाय सदस्यों प्रो. आरएस राठौर, डा. अजय कुमार सिंह, डा. कृष्ण कुमार ओझा, डा. दुर्गविजय सिंह, डा. विजय कुमार सिंह और डा. अनिल कुमार ने सोनू को बधाई दी हैं।
टिकारी संवाददाता: सत्येंद्र नारायण सिन्हा कॉलेज, टिकारी में जीम और बीसीए लैब का बुधवार को प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. उदय पासवान ने उद्घाटन किया। जिम में दो ट्रेडमिल, चार साइकिल, प्रतिरोधक मशीन, लेग एक्सटेंशन मशीन, लेग कर्ल मशीन, चेस्ट प्रेस मशीन, डंबल्स सहित अन्य उपकरणों से लैस किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. उदय पासवान ने कहा कि जीम में व्यायाम के लिए कई उपकरणों को स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि वोकेशनल कोर्स बीसीए के लैब को पूरी तरह वातानुकूलित बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में प्रॉक्टर प्रो. शशि कुमार, वर्सर प्रो. शक्ति पासवान, मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीनदयाल गुप्ता, डॉ. आनंद कुमार, पाली विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आरती कुमारी, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. उपासना बेसरा, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव मौजूद थे।
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लखनऊ और पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. के मध्य परिचालित की जा रही 14262/14261 (वाया सुलतानपुर) एवं 14260/14259 (वाया प्रतापगढ़) एकात्मता एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार गया जं. तक करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह परिचालन विस्तार लखनऊ से 27.04.2023 से तथा गया से 28.04.2023 से प्रभावी होगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से गया जंक्शन तक विस्तारित मार्ग में एकात्मता एक्सप्रेस का भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन तथा अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर भी ठहराव प्रदान किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी सं. 14262 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस (वाया सुलतानपुर) – दिनांक 27.04.2023 से लखनऊ से खुलने वाली गाड़ी सं. 14262 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस लखनऊ से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय जं पहुंचेगी तथा यहां से यह 07.25 बजे खुलकर 08.07 बजे भभुआ रोड, 08.42 बजे सासाराम, 09.00 बजे डेहरी ऑन सोन, 09.18 बजे अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रूकते हुए 10.35 बजे गया जं. पहुंचेगी । 2. गाड़ी सं. 14261 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस (वाया सुलतानपुर) – दिनांक 28.04.2023 से गाड़ी सं. 14261 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस गया जं. से 19.00 बजे खुलकर 19.40 बजे अनुगह नारायण रोड स्टेशन, 19.58 बजे डेहरी ऑन सोन, 20.15 बजे सासाराम, 20.50 बजे भभुआ रोड रूकते हुए 22.40 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी और वहां से 22.50 बजे खुलकर अगले दिन 05.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 3. गाड़ी सं. 14260 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस (वाया प्रतापगढ़) – दिनांक 29.04.2023 से लखनऊ से खुलने वाली गाड़ी सं. 14260 लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस लखनऊ से 23.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे पं.दीन दयाल उपाध्याय जं पहुंचेगी तथा यहां से यह 06.55 बजे खुलकर 08.07 बजे भभुआ रोड, 08.42 बजे सासाराम, 09.00 बजे डेहरी ऑन सोन, 09.18 बजे अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रूकते हुए 10.35 बजे गया जं. पहुंचेगी ।
4. गाड़ी सं. 14259 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस (वाया प्रतापगढ़) – दिनांक 30.04.2023 से गाड़ी सं. 14259 गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस गया जं. से 19.00 बजे खुलकर 19.40 बजे अनुगह नारायण रोड स्टेशन, 19.58 बजे डेहरी ऑन सोन, 20.15 बजे सासाराम, 20.50 बजे भभुआ रोड रूकते हुए 22.40 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी और वहां से 22.50 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी ।
लखनऊ और पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. के मध्य 14262/61 एवं 14260/59 एकात्मता एक्सप्रेस का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा ।
एकात्मता एक्सप्रेस के गया जंक्शन तक विस्तार से मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों व आसपास के क्षेत्र के लोगों को वाराणसी एवं लखनऊ आवागमन के लिए एक और सीधी त्वरित ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी जिससे आमजन को लाभ होगा। साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से गया की ओर जाने वाले यात्री भी लाभान्वित होंगे।
अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग बिहार सरकार बृजेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सभी अंचल के अंचल अधिकारियों तथा राजस्व पदाधिकारियों के साथ अंचल से संबंधित सभी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से ऑनलाइन दाखिल खारिज, ऑनलाइन परिमार्जन, आर ओ आर, बंदोबस्ती पर्चा, भू राजस्व लगान एवं सेस का तदर्थ मांग वसूली, भूमि अतिक्रमण, एलपीसी निर्गत, अभियान बसेरा अंतर्गत भूमि वितरण, ऑपरेशन दखल देहानी, आधुनिक भू अभिलेखागार के निर्माण की स्थिति, सेवांत लाभ इत्यादि के संबंध में बारी-बारी से सभी अंचल अधिकारियों से जानकारी ली गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि सप्ताह के हर 3 दिन अर्थात सोमवार,मंगलवार एवं शुक्रवार को अनिवार्य रूप से जमीन से संबंधित कोर्ट करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन तीनों तिथियों में कम से कम 15 से 20 कोर्ट केस की सुनवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सर्वे के बाद वाले सभी वॉल्यूम को पूरी अच्छी तरह से संरक्षित रखें। नई जमाबंदी की एंट्री की स्थिति की जानकारी लेते हुए अंचल बार तेजी से एंट्री करवाने का निर्देश दिए। म्यूटेशन डिस्पोजल में कम प्रगति रखने वाले अंचलों यथा परैया, बोधगया, गुरुआ, टेकारी एवं शेरघाटी को निर्देश दिया कि म्यूटेशन हेतु लंबित आवेदनों को तेजी से डिस्पोजल करें। उन्होंने निर्देश दिया कि म्यूटेशन डिस्पोजल के दौरान यह सुनिश्चित रखें कि बिना जांचे आवेदन को रिजेक्ट ना करें। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराना/ सर्वे के पहले के केवाला का दाखिल खारिज करना उचित नहीं है, इसे हर हाल में सुनिश्चित करावे। जमाबंदी कायम करने की समीक्षा के दौरान गया जिले में 47 हजार जमाबंदी ऑपरेटर लॉगइन में लंबित है। जिसमें गुरुआ में सर्वाधिक 21000 पेंडिंग है। उन्होंने डीसीएलआर शेरघाटी को निर्देश दिया कि 48 घंटे के अंदर गुरुआ अंचल का जांच करते हुए ऑपरेटर लॉग-इन में पड़े हुए जमाबंदी के मामलों की समीक्षा करें। इसके साथ ही फतेहपुर, बोधगया, बाराचट्टी में भी ऑपरेटर लॉगइन में जमाबंदी लंबित पाई गई। अंचल अधिकारी के लॉगिन में बाराचट्टी में 8000, डुमरिया में 9500, कोच 5000, मोहरा 5700 तथा टिकारी 5600 जमाबंदी लंबित पाए गए। उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारी को जमाबंदी हेतु लंबित मामलों को प्राथमिकता पर कंप्लायंस करने का निर्देश दिए। परिमार्जन के समीक्षा के दौरान बाराचट्टी, मोहड़ा, गया सदर, खिजरसराय एवं बांके बाजार के अंचल अधिकारियों को परिमार्जन प्रगति में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अंचल में अभियान चलाकर परिमार्जन के मामलों को समाधान करें। उन्होंने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अंचलों में नए कर्मचारी दिए गए हैं। यदि कुछ अंचलों में पुराने कर्मचारी अभी भी पदस्थापित हैं। उन्हें हल्का आवंटन के दौरान पुराने कर्मचारी को केवल एक ही हल्का दे तथा नए कर्मचारियों के बीच अधिक से अधिक हल्का आवंटित करें। बैठक में आयुक्त मगध प्रमंडल गया, निदेशक भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग, जिला पदाधिकारी गया, अपर समाहर्ता गया, सभी डीसीएलआर, सभी अंचल अधिकारी तथा सभी राजस्व पदाधिकारी उपस्थित थे।
गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलुआचट्टी में अवैध रूप से संचालित अवैध कोयला कारोबार को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। बुधवार को डोभी थाना और बाराचट्टी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध कोयला कारोबार में लगे कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जिसमे 8 कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही भारी मात्रा में कोयला जब्त सहित कई वाहन को भी जब्त कर लिया गया। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने मीडिया को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बाराचट्री थाना अंतर्गत कुछ लोगो के द्वारा कोयला का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक गया, के द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक शेरघाटी को आवश्यक कारवाई हेतु निर्देशित किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक शेरघाटी द्वारा प्राप्त सुचना अनुसार डोभी, थाना एंव बाराचट्री थाना के पुलिस पदाधिकारी एंव पुलिस बल के एक संयुक्त टीम गठित किया गया एंव अवैध कारोबारीयों के विरूद्ध छापामारी किया गया। छापामारी दौरान 1360 टन अबैध कोयला जब्त किया गया है तथा इसके कारोबार में संलिप्त तस्करो को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान गुरूगोविंद सिंह के होटल, के बगल में सुखदेव साव के डिपों से एक ट्रक कोयला, 03 ट्रक कोयला डस्ट, 01 ट्रक चिप कोयला, एक कोयला लोडेड 12 चक्का ट्रक वाहन संख्या-D-14H-43029, एंव कोयला लोडेड पैसेंजर वाला सुमो गोल्ड गाड़ी संख्या (BR2T-2044) और जेसीबी जब्त किया गया। वहीं गुरू गोविन्द सिंह लाइन होटल, के अन्दर एक कमरा में एक थैला में 5,09,500,(पाच लाख नौ हजार पॉच सौ रूपया) जब्त किया गया। पुलिस ने जब पैसे के संबंध में होटल मालिक के बेटे से पुछताछ किया तो उसके द्वारा बताया गया कि पैसा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं एक और गुरू गोविन्द सिंह लाइन होटल, से पुर्व एक किलोमीटर पर ग्राम चौथिया में हिन्दुस्तान लाईन होटल, के ठीक सामनें जंगल में छापामारी किया तों अरूण सिंह, के डिपो से 06 ट्रक डस्ट कोयला एंव 02 ट्रक खड़ा कोयला बरामद हुआ। हिन्दुस्तान लाईन होटल के सामने दिनेश यादव कि डिपों से बोडा भरा लगभग 07 ट्रक कोयला जब्त किया गया। वहीं इसके सामने टिन के करकट से घेरा हुआ स्थान से लगभग 01 ट्रक कोयला पाया गया। हिन्दुस्तान लाईन होटल के सामने अमित सिंह कि डिपों चार ट्रक लगभग कोयला एंव 01 खड़ा कोयला जप्त किया गया। एंव गुरू गोविन्द सिंह लाइन होटल के सामने महेन्द्र यादव ग्राम -प्रतापपुर(चतरा झारखण्ड) के डिपों से लगभग 08 ट्रक डस्ट कोयला एंव 02 ट्रक जब्त किया गया।
इस संबंध में बाराचट्री थाना कांड संख्या 402/23 दिनाक 26.04.2023 धारा 379 / 411/414 भा०द०वि० दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कि गई। वहीं इस छापेमारी के दौरान 8 कारोबारियो को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसकी सूची नीचे दी गई है।
गिरफ्तार कारोबारी
अलोक सुमन (उम्र 31 बर्ष) पे० गुलाब देव मेहता सा0-लुपंग,थाना-कटकमसाणडि,जिला- हजारीबाग (डिपो मालिक मन्टु कुमार का मुन्शी)।
चन्दन कुमार (उम्र 30 बरष) पे० सरयुग प्रसाद सा०भलुआचट्टी, थाना-बाराचट्री ,जिला-गया ( गुरू गोविन्द सिंह लाइन होटल के मालिक का पुत्र)
अभिमन्यु कुमार (उम्र 26 बर्ष) पेo कमलेस यादव सा०-सेसारी, थाना- गरूआ,जिला-गया (OD-14H-4329 का चालक)
देवधारी यादव (उम्र 52 बर्ष) पे० केदार नाथ यादव सा० -घाटोथाना- माण्डु जिला- रामगढ़0(रजि नं0-JH-02BK5038 का चालक )
राजेश कुमार ( JCB का चालक) उम्र 26वर्ष पिता कृष्ण यादव सा०-बैजनाथपुर थाना मोहनपुर(गया)
विशाल कुमार ( उम्र 21 बष) पे० विजय साव सा0- भलुआचद्टी, थाना- बाराचट्टी ,जिला-गया ( सुखदेव गुप्ता के JCB का हेल्फर)
ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन शाखा गया की ओर से बोधिसत्व भारतरत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर का पखवारा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन ईसीआर हाजीपुर के जोनल सचिव पवन कुमार राम मुख्य अतिथि एवं डॉ. संदीप कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि सतीश दास मखदुमपुर विधायक , नेयाज अहमद सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता पूर्व मध्य रेलवे गया , कमलेश कुमार मंडल अध्यक्ष डीडीयू मंडल, अनिल कुमार मंडल सचिव , क्षेत्रीय निदेशक बच्चा राम, विद्यानंद पासवान अध्यक्ष पूर्व मध्य रेलवे शाखा-गोमो के अधिकारी एवं गया शाखा सचिव फेकन बैठा, शाखा कोषाध्यक्ष आरपी पासवान, शाखा उपाध्यक्ष गणेश रजक, जनार्दन पासवान, सहायक सचिव संजय कुमार, पंकज कुमार, कार्यालय सचिव शशिकांत, संगठन सचिव एतवा मुंडाव अनिल कुमार दास शाखा अध्यक्ष उदय कुमार आजाद की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
काफी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि जोनल सचिव पवन राम ने ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने हक अधिकार के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा तथा हर घर में बाबा साहेब द्वारा कही गई बातों का पालन करने से ही राष्ट्र का विकास होगा। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष उदय कुमार आजाद ने कर्मचारियों को एकता बनाए रखने एवं अधिकार के लिए आवाज उठाने की बात कही। भारतीय संविधान के प्रति आस्था बनाने एवं विचारों पर चलने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। उनके विचारों पर चलने के लिए अपनी अपनी बातें लोगों के बीच रखा। बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए संविधान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए अपनी अपनी बातें रखी।
चिराग पासवान ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
टिकारी संवाददाता: सड़क मार्ग से गया से नवीनगर जाने के क्रम में पंचानपुर अंबेडकर चौक पर लोजपा सुप्रिमो चिराग पासवान का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार पासवान के नेतृत्व में चौक के पास एकत्रित कार्यकर्ताओं ने जैसे ही चिराग पासवान गाड़ी के काफिलों के साथ पहुंचे। जिंदाबाद के नारों और माला व गुलदस्ता देकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिसके बाद चिराग अपने गाड़ी से उतरे और बाबा साहेब भीम राव अंबडेकर के बने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस दौरान चलते चलते कार्यकर्ताओं से बातचीत की फिर अपने गाड़ी में बैठकर नवीनगर के लिए प्रस्थान कर गए। स्वागत करने वालों में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, नरेश पासवान, धनजय पासवान, चंद्रवली पासवान, महेंद्र पासवान, जगत राम, कृष्णा पासवान आदि दर्जनों लोग शामिल थे।
टिकारी संवाददाता: टिकारी-बेलागंज मुख्य मार्ग में डाक स्थान से 100 मीटर पूरब एक अनलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत मे जा पलटी। जिसमे इंजन से चपकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक की पहचान लाव गांव के निवासी बबलू दास के रूप में हुई है। जबकि जख्मी 12 वर्षीय राहुल कुर्था थाना के माणिकपुर का रहने वाला है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बेल्हड़िया स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क पर शव रखकर मार्ग को जाम कर दिया। घटना एवं सड़क जाम की सूचना पर पहुंची टिकारी थाना की पुलिस ने लाव पंचायत के मुखिया आशुतोष मिश्रा उर्फ बुलेट बाबा व स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मसक्कत के बाद आक्रोशितों को समझाकर जाम को हटाने में सफल हुए। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मगध मेडीकल कालेज एवं अस्पताल गया भेज दिया। थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत नही मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़
घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय लाव बीघा पर ईंट अनलोड कर ट्रैक्टर वापस टिकारी लौट रहा था। इसी क्रम में घटना स्थल पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर अचानक पलटी खा गया। ट्रैक्टर के इंजन और चारो चक्का ऊपर हो गया। जिसमें इंजन के नीचे दबकर चालक की मौत हो गयी। जेसीबी की मदद से इंजन को हटाकर चालक को बाहर निकाला गया। जिसके बाद आननफानन में उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज किया जा रहा है। चालक की मौत के बाद स्वजनों का रोरोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।