बेलागंज: स्थानीय काली मंदिर स्थित सरयू मैरेज हॉल में शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या शिवभक्तों ने भाग लिया। शिव गुरु महोत्सव के दौरान भगवान शिव को अपना गुरु बनाकर लौकिक-परलौकिक मनोरथ पूर्ण करने का आह्वान किया गया। शिव शिष्य मिथलेश प्रसाद ने शिव के गुरु स्वरूप से जुड़ने को प्रेरित किया और कहा कि भगवान शिव का गुरुपद मूल रूप से आध्यात्मिक शक्ति के विकास का प्रेरणा स्रोत रहा है। शिव गुरु का शिष्य बनकर अपने जीवन को सफल का कीर्तार्थ करें। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों को शिव शिष्य बनाया गया। इस दौरान भक्ति के साथ शिव गुरू बंदना की गई। महोत्सव में मुख्य रूप से निर्मला देवी, भूपेंद्र प्रसाद, पल्लवी यादव, पंकज कुमार, मंजू देवी, गीता देवी, रेखा कुमारी, रेखा सेठ, राजेंद्र प्रसाद, अलका कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिवगुरु भक्त उपस्थित रहे।
गया में सोमवार को गया नगर निगम के एक वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि की गिरफ्तारी उस जगह से हुई, जहां नगर आयुक्त को यहां से हटाने को लेकर मेयर, डिप्टी मेयर, निवर्तमान डिप्टी मेयर के साथ कई पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि भी मौजूद थे। दरअसल पुलिस पर हमले के आरोपी वार्ड नंबर 35 के पार्षद पति मुजम्मिल आलम को पुलिस होटल गर्व पहुंची थी। करीब 2 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुजम्मिल के विरुद्ध कई कांड दर्ज हैं। जिसमें एक आरोप है कि जब पुलिस मुजम्मिल को पकड़ने गई थी तो एकजुट होकर पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था और मुजम्मिल को छुड़ाकर ले भागे थे। होटल गर्व में निगम पार्षदों के एक गुट की बैठक चल रही थी। जिसमें मेयर, डिप्टी मेयर पूर्व डिप्टी मेयर भी मौजूद थे। इस गिरफ्तारी के दौरान मीडिया कवरेज करने गए एक दैनिक अखबार के पत्रकार के साथ पूर्व डिप्टी मेयर के ‘बाउंसर’ उलझ पड़े और वीडियो करने की बात को लेकर बहस तक कर डाला। यही नहीं, पुलिस जब आरोपी मुजम्मिल को गिरफ्तार कर रही थी तो एक वार्ड पार्षद पत्रकार व एक बड़े न्यूज़ चैनल के पत्रकार के साथ उलझ पड़ा। दोनों को देख लेने की धमकी भी दे डाली। इधर, रामपुर थाने की पुलिस वांछित को पकड़ने के लिए गई थी, सो गिरफ्तारी की।
मुजम्मिल को गिरफ्तार करने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल गर्व होटल पहुंची थी। कारण था इसके पहले पुलिस पर हमला बोला जा चुका था, इसलिए पुलिस पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी। जानकारों के अनुसार मुजम्मिल को गिरफ्तार करने गए पुलिस पदाधिकारी को काफी देर तक होटल के अंदर जाने से यह कहकर रोके रखा गया कि अंदर पार्षदों की मीटिंग चल रही है।अभी गिरफ्तार न किए जाने का अनुरोध किया गया। इस बीच आरोपी मुजम्मिल गिरफ्तारी से बचने के लिए कई जगहों फोन पर बातें करता रहा। सिविल लाइन पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्हें एसएसपी का आदेश है, हम किसी और के आदेश को नहीं मानते और जानते हैं।
इधर, सोशल मीडिया पर मेयर, डिप्टी मेयर सहित कई पार्षदों के हस्ताक्षर वाला एक पत्र वायरल हुआ है। जिसमें निगमायुक्त को यहां से हटाने के लिए अनुरोध किया गया है। जिसमें निगमायुक्त पर कार्य में शिथिलता बरतने सहित कई और आरोप लगाए गए हैं। हालांकि वायरल पत्र की पुष्टि magadhlive नहीं करता है और न ही इसमें लगाए गए आरोप की पुष्टि करता है।
टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर के रिकाबगंज मुहल्ले में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने सोमवार को चोरी की एक घटना के फरार आरोपी के घर सरेंडर करने का इस्तेहार चस्पाया है। गोरखपुर के राजघाट थाना की पुलिस ने ढोल बजाकर पहले लोगों को इकट्ठा किया और फिर माइक से पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया। हालांकि आरोपी के पिता यह कहते हुए पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कि की पुत्र का इस घर से कोई वास्ता नही है। राजघाट थाना के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि कांड संख्या 105/22 के सुनवाई के तहत फास्ट ट्रैक अदालत द्वारा धारा 82 के तहत आरोपी के घर नोटिस चस्पा करने का आदेश निर्गत है। जिसके तहत आरोपी उत्तम कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। उत्तम पर सोने का जेवरात चोरी कर फरार रहने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार के साथ आरक्षी अमित यादव एवं टिकारी थाना के पुलिस अधिकारी विजय कुमार, रंजन सिंह आदि मौजूद थे।
टिकारी संवाददाता: प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति सदस्याें की विशेष बैठक आयोजित हुई। जिसमे पेयजल, बिजली, आंगनबाड़ी आदि की समस्या को लेकर खूब शोर – शराबा हुआ। पेयजल संकट, खराब नलजल और चापाकलों की मरम्मत की गति धीमी रहने का आरोप लगाते हुए कई सदस्यों ने पीएचईडी के अधिकारी को को सदस्यों ने आड़े हांथ लिया। जवाब में पीएचईडी के इंजीनियर ने बताया कि टिकारी प्रखंड में 1349 चापाकल खराब है। इनमें 195 को चालू किया गया है। जबकि 85 बनने योग्य नहीं है। चापाकल मरम्मती के काम में चार टीम को लगाया गया है। जलालपुर, सिमुआरा, केसपा और नेपा पंचायत में टीम चापाकलों की मरम्मत आज कर रही है। लाव के मुखिया आशुतोष मिश्रा ने चापाकलों की मरम्मत और तेज गति से करने की मांग की। वंही मुसी मुखिया जितेंद्र कुमार ने कहा कि खेतों तक बिजली नहीं पहुंचने से किसान परेशान हैं। बिजली के लूंज-पूंज तार की वजह से नल जल योजना का पानी आपूर्ति बाधित हो रही है।
मामूली आंधी में भी बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। मुखिया ने ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर बिजली तार को बदलने की मांग की है। सदस्यों ने स्वच्छता योजना के तहत एएनएम और मुखिया का संयुक्त खाता नहीं खोले जाने, कबीर अंतेष्टि और कन्या विवाह योजना का पैसा लंबे समय से नहीं भेजे जाने पर गहरा असंतोष जताया। हाई और प्लस टू स्कूलों में शिक्षकाें की कमी का मुद्दा उठाते हुए बच्चों की पढ़ाई बाधित रहने की शिकायत की। हेल्थ मैनेजर अभय कुमार सिन्हा ने एईएस और जेई को लेकर अस्पताल की तैयारियों की जानकारी दी। अस्पताल में हीट स्ट्रोक, एईएस और जेई के लिए बेड सुरक्षित रखा गया है। श्रवण श्रूति कार्यक्रम के तहत शून्य से पांच साल के वैसे बच्चें जो सुन नहीं पाते हैं उनकी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। ताकि उनका ऑपरेशन करवाया जा सके। इसके अलावा बाल विकास, जन वितरण प्रणाली, पशुपालन, , मनरेगा, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पेंशन आदि पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने समस्या गिनाई और निदान की मांग की। बैठक में 15वीं वित्त मद से वित्तीय वर्ष 2023-24 के योजनाओं का चयन किया गया। बैठक में उप प्रमुख गयादत्त शर्मा, सीडीपीओ प्रीति, पंसस नीरज कुमार, अमन कुमार, शम्भू कुमार, सलोनी कुमारी, महेंद्र पासवान, रूमंती देवी, रंजय सिंह, मुखिया रामजी शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार उर्फ रिंकू ठाकुर, इंद्रमणी देवी, रेखा रानी आदि मौजूद थे। आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख चंद्र ज्योति देवी और संचालन बीपीआरओ सौरव कुमार ने किया।
टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर में चार दिनों से जलापूर्ति व्यवस्था बाधित है। इसका कारण पम्प हाउस में लगा पंद्रह एचपी का मोटर जल जाना बताया जा रहा है। मोटर जलने के बाद लोगों को महज 10 से 15 मिनट ही सप्लाई का पानी मिल रहा है। मोटर जलने की घटना के बाद नप प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर मोटर बनवाया गया था। लेकिन मोटर में पुनः खराब हो गया। जिसके बाद वैकल्पिक तौर पर मौजूद साढ़े सात एचपी का मोटर से पानी टंकी को भरने का प्रयास किया गया। लेकिन सात घण्टे लगातार मोटर चलाने के बाद भी पानी टंकी नही भरा। पेयजल संकट के मद्देनजर सोमवार को नप प्रशासन समरसेबुल मोटर को पुनः बनने के लिए भेजा गया है। नप के जेई अंजनी शर्मा ने बताया कि नया मोटर एवं उच्च क्षमता का जेनरेटर खरीद करने का प्रस्ताव कार्यालय को भेजा गया है। ताकि गर्मी के दिनों में शहर के नागरिकों को पानी की समस्या का सामना भविष्य में नही करना पड़े। उन्होंने बताया कि देर शाम मोटर रिपेयर होकर आने की संभावना है। पॉवर शट डाउन के खराब विद्युत आपूर्ति के कारण मोटर जलने की संभावना व्यक्त की गई है।
नगर परिषद का कई वार्ड पेयजल संकट से प्रभावित
पम्प हाउस का मोटर खराब होने के बाद शहर के कई वार्डों में पेयजल की स्थिति खराब है। सप्लाई के पानी पर आश्रित नागरिक घोर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। प्रभावित वार्डों में नगर प्रशासन द्वारा टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। शहर के छावनी, बेलदार टोला, नंदन बिगहा, रिकाबगंज, देवधरपुर आदि मुहल्ला इसी श्रेणी में है। देवधरपुर के रहने वाले पंकज कुमार ने बताया कि पाईपलाईन से महज 5 से 10 मिनट ही पानी मिल पा रहा है। घर का हैण्डपम्प भी वाटर लेयर नीचे जाने के कारण बन्द हो चुका है। टैंकर का पानी भी नही पहुंच रहा है।
टिकारी संवाददाता: कहते है ना जब प्यार दिल के रास्ते सिर पर चढ़ जाता है तब प्यार के ऐसे किस्से बन जाते है, जो सभी प्यार करने वालों के लिए मिसाल बन जाता है। कुछ ऐसा ही मामला टिकारी में हुआ। यूपी की एक युवती ने समाज और जाति की बिना परवाह किए अपने प्यार को पाने के लिए यूपी के कुशीनगर से टिकारी पहुंच गई। यह अनोखा प्यार ऑनलाइन लूडो का कमाल है। कुशीनगर के युवती को टिकारी के युवक से प्यार ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हुआ। मामले की जानकारी युवक युवती के परिवार वालों के होते ही दोनो हक्के बक्के रह गये। दोनो के स्वजन आखिरकार प्यार के आगे झुक गये और दोनो की शादी रचा दी। शहर के रहने वाले पंकज चौधरी ऑनलाइन लूडो खेलता था। इसी क्रम में यूपी के कुशीनगर के तिलकनगर क्षेत्र के नेहा से सम्पर्क हुआ। दोनो के बीच बातचित शुरू हुई और फिर प्यार परवान चढ़ने लगा। प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए नेहा पंकज के साथ उसके घर पहुंच गई व शादी करने जिद पर अड़ गए। वहीं इसके उलट नेहा के परिजन नेहा की गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाना में दर्ज करा दी। यूपी पुलिस नेहा को ढूंढते हुए टिकारी पहुंच गई जहां दोनो के बीच शादी होने और साथ रहने की जानकारी मिली। नेहा के स्वजनों ने उसको मनाकर वापस घर ले जाने का अथक प्रयास किए। लेकिन वह एक न सुनी। दोनो के बालिग होने की स्थिति में पुलिस बैरंग वापस लौट गई। बहरहाल लूडो खेलते हुए प्यार और फिर सात फेरे लेने की चर्चा टिकारी में जोरो पर है।
विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए पिचकारी आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा
गया: जिले के मुस्तफाबाद स्थित सांस्कृतिक एवं कला संस्था पिचकारी में वार्षिक कला उत्सब मनाया गया। जिसमे पिचकारी आर्ट स्कूल के बाल कलाकार, छात्र कलाकार, आर्टिस्ट ग्रुप के सभी कलाकार एवं सदस्य गण इस आयोजन में भाग लियें | यह आयोजन हर साल पिचकारी के वार्षिक दिवस के रूप में मनाया जाता हैं । इस आयोजन का आरंभ में वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील सौरभ के असामयिक निथन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं इस मौके पर रूपक सिन्हा द्वारा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा की गई।
इस उत्सव पर सभी कलाकारों द्वारा अपनी कला प्रदर्शन लगाई गई , जिसमे विभिन्न शैलियों एव माध्यम के चित्र लगाये गए। जिसे प्रदर्शनी देखने आये सभी दर्शकों ने ख़ूब सराहा। इस अवसर पर बाल कलाकारों, छात्र- छात्राओं एवं कलाकारों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2022-23 के लिया उत्तम बाल कलाकार का पुरस्कार आन्या श्री , एवं सबसे अच्छा छात्र कलाकार बादल राज को प्रशस्तिपत्र एवं पुरस्कार राशी से नवाजा गया। बादल राज द्वारा बनाये गए ” माँ शीर्षक चित्रकला को वर्ष का सर्वोत्तम चित्र एवं शिव शंकर द्वारा बनाये गए सेल्फ पोट्रेट ” को वर्ष का सर्वोत्तम स्केचिंग चयनित किया गया।
वहीं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए फराहना इमाम को कला सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। वहीं सिमरन सोनी को वर्ष 2022 के कला शिक्षक सम्मान के रूप में सम्मानित किया गया।पिचकारी के संस्थापक एवं कलाकार पंकज कुमार द्वारा सभी को संबोधित करते हुए वार्षिक कला उत्सव को सफल बनाने एवं सहयोग करने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए अगले वर्ष इस कला उत्सव को और व्यापक एवं कलाकारों का सहभागिता बढ़ाने की बात कही। आर्टिस्ट ग्रुप के अध्यक्ष रूपक सिन्हा द्वारा सभी कलाकारों को शुभकामना दी गई एवं सभी कलाकारों के कलात्मक कार्यों की खूब प्रसंसा की गई। इस उत्सव के मौके पर माला सिन्हा, सुनील कुमार, प्रिय कुमारी, धर्मज्ञान, शिवसंकर, सुमति, निति, शिल्पी, अंजलि , रश्मि सहित अन्य कई कलाकारों को विशेष सदभागिता रही। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र कलाकार राहुल,रोशन , स्रेहल, खुशी, पिहू, दीक्षा, यशस्वी, राधा श्रेया, ऑँचल वरुनिका, मोहित, मेघ आदि उपस्थित रहे।
टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना परिसर में देर शाम जमकर शराबी के परिजनों ने हंगामा मचाया। जानकारी के अनुसार पुलिस की गश्ती दल ने देर शाम को रानीगंज चौक से शराब के नशे में होने की शक में एक युवक को लेकर आया। पुलिस द्वारा लेकर जाने की सूचना मिलते ही युवक के परिजन थाना पहुंच गये जहां युवक के शराब के नशे में गिरफ्तार करने की बात कही गई। परिजनों ने थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने परिजनों को न्यायालय जाने की बात कही। परिजन थाना से ही छोड़ने की बात कही इतने में परिजन थानाध्यक्ष से ही उलझ पड़े। मामला इतना बढ़ गया कि शराबी के घर की महिलाओं ने पुलिस पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया व जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है पुरुष पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट की गई। हंगामा को लेकर थाना गेट पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष से उलझने वाले युवक को हिरासत में रखा गया है।
बेलागंज: इंटरनेट मीडिया पर एक नाच कार्यक्रम के दौरान तीन युवकों द्वारा हथियार के साथ वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसपर कारवाई करते हुए पाई विगहा पुलिस ने एक को चिन्हित करते हुए दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
वायरल वीडियो ( source: social media)
पाईविगहा ओपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक नाच कार्यक्रम में नर्तकी के साथ तीन युवक हाथ में हथियार लेकर नाच करते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके सत्यापन के उपरांत पता चला कि 20 अप्रैल की रात्रि ओपी क्षेत्र के सुरौंधा गांव में रामाधार पासवान के पोता के जन्मदिन समारोह के अवसर पर नाच कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी दौरान गांव के ही रामानुज कुमार सहित दो अन्य युवक हाथ मे हथियार ले नर्तकी के साथ नाच किया। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि इसके उपरांत मेन थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
बेलागंज: शुक्रवार की देर शाम गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के नेयामतपुर गांव के समीप हुई एक भीषण सड़क हादसे में प्रखंड के अक्थ्यू कचनपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल सीएचसी बेलागंज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एएनएमएमसीएच गया रेफर कर दिया। वहीं चितजनक स्थिति में गया से पटना रेफर किया गया। जहां उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा है। पैक्स अध्यक्ष की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार अपने बाईक संख्या बीआर 02वाई – 1903 से बेलागंज बाजार से अपने घर रामानंद बिगहा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ऑल्टो कार संख्या जेएच 02जे – 0206 से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाईक के परखच्चे उड़ गए और पैक्स अध्यक्ष पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद कार चालक कार छोडकर फरार हो गया। जबकि पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेवार ऑल्टो कार को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। इधर घायल पैक्स अध्यक्ष के परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के दौरान पंकज के शरीर से हुए अत्यधिक रक्तस्राव के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। शनिवार को पटना के मेदांता हॉस्पिटल में लगभग तीन घंटे तक ऑपरेशन चला है। मगर स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घायल पैक्स अध्यक्ष कोमा की हालात से गुजर रहे है।