Blog

  • रेलवे की सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित, ड्रोन कैमरा एवं मोटरसाइकिल से होगी निगरानी

    रेलवे की सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित, ड्रोन कैमरा एवं मोटरसाइकिल से होगी निगरानी

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    शुक्रवार को महाप्रबंधक कार्यालय के प्रागंण में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा एवं महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, हाजीपुर एस.सी.पाढ़ी द्वारा अपराध नियंत्रण, भीड़ नियंत्रण, उपद्रव जैसी घटनाओं के समय असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु अत्याधुनिक तकनीक वाले ड्रोन कैमरे रेलवे सुरक्षा बल को सुपुर्द किया गया। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न मंडलों व इकाइयों को मोटरसाइकिल भी प्रदान किये गये।

    इससे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को काफी मदद मिलेगी । पूर्व मध्य रेल में घटित होने वाले घटना स्थलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के जवान पहुंच सकेंगे तथा अपराधियों की धरपकड़ एवं मामले का उद्भेदन जल्द से जल्द किया जा सकेगा। ड्रोन कैमरों एवं मोटरसाइकिलों की मदद से रेलवे सुरक्षा बल को रेल संपत्ति की सुरक्षा एवं रेल परिचालन में अवरोध उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने में काफी सहुलियत होगी ।

  • ईद पर्व को लेकर बेलागंज और चाकंद थाना में आयोजित किया गया शांति समिति की बैठक

    ईद पर्व को लेकर बेलागंज और चाकंद थाना में आयोजित किया गया शांति समिति की बैठक

    बेलागंज: गुरूवार को ईद पर को लेकर बेलागंज व चाकंद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। नव पदस्थापित सदर एसडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आहूत दोनों थाना में शांति समिति की बैठक में प्रभारी विधि व्यवस्था डीएसपी कुंदन कुमार, दोनों थाना के थानाध्यक्ष, बेलागंज बीडीओ कुंदन कुमार, सीओ अजीत कुमार लाल सहित पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी, शांति समिति के सदस्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य और समाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
    सर्व प्रथम नव पदस्थापित सदर एसडीओ राजेश कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उसके उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सदर एसडीओ ने कहा कि पर्व चाहे कोई शांति, सौहार्द और भाईचारा का प्रतीक माना जाता है। आने वाले ईद पर्व को भी शांति सौहार्द और भाईचारा के मनाएं। पर्व के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव या शांति भंग होने की संभावना दिखाई दे तो स्थानीय थाना को सूचना दें। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। वहीं प्रभारी विधि व्यवस्था डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि असमाजिक तत्व, उपद्रवी और हुड़दंगियों पर तीखी नजर रखी जा रही है। पूर्व से वंचित उपद्रवियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। घटना छोटा हो या बड़ा सब पर पुलिस की तीखी नजर रहेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण महौल में पर्व मनाने और विधि व्यवस्था बहाल रखने में स्थानीय पुलिस प्रशासन को मदद करने की अपील भी की। शांति समिति के बैठक में चाकंद थाना में थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह के अलावे समाजसेवी लक्ष्मी नारायण सिंह, पूर्व जिला पार्षद नागेंद्र सिंह, मो हाफिज अंसारी सहित कई समाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं बेलागंज थाना में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नुनु सिंह, मो बद्दूद, सुरेश यादव, भाजपा नेता महेश शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि रामविलास यादव, मुखिया वृदानंद प्रसाद, सरपंच देवस दास, आईसा नेता मो शेरजहां सहित कई समाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

  • माउंटेन मैन बाबा दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग को लेकर गया से दिल्ली राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च करने वाले ट्री मैन सत्येन्द्र गौतम मांझी का बेलागंज में किया गया भव्य स्वागत

    माउंटेन मैन बाबा दशरथ मांझी को
    भारत रत्न देने की मांग को लेकर गया से दिल्ली राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च करने वाले ट्री मैन सत्येन्द्र गौतम मांझी का बेलागंज में किया गया भव्य स्वागत

    माउंटेन मैन बाबा दशरथ मांझी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग को लेकर गया से दिल्ली राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च करने वाले ट्री मैन सत्येन्द्र गौतम मांझी को बेलागंज बजार के व्यवसाइयों के द्वारा अंग वस्त्र और माला से अभिनन्दन किया गया। बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार में पुरानी बैेंक गली के डा भवानी शंकर लेन में आयोजित सम्मान समारोह में समाजिक कार्यकर्ता उमेश साव ने कहा सत्येंद्र गौतम एक जमीन से जुड़े और जुझारू नेता हैं। इन्होंने अपने कार्यों से समाज के समाने मिसाल पेश किया है। चाहे वह पर्यावरण संरक्षण के दिशा में हो या समाजिक उन्नति के क्षेत्र में हो। आज के युवाओं को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए कि एक साधारण महादलित परिवार का व्यक्ति राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना रहा है। य़ह बेलागंज ही नहीं पूरे गया जिला के लिए गौरव की बात है। वहीं सत्येंद्र गौतम मांझी ने सम्मानित करने के लिए लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जीवन में देश और समाज के लिए अपनी क्षमता के अनुरूप सकारात्मक कार्य करते रहना चाहिए। ताकि किसी न किसी रूप से समाज को लाभ मिल सके। बाबा दशरथ मांझी ने पहाड़ का सीना चीर कर आम लोगों के लिए रास्ता बनाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। आज वह गहलौर घाटी राष्ट्रीय महत्त्व का केन्द्र बना हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह जी से उन्हें भारत रत्न देने की मांग हमने मिलकर रखा है। दोनों ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन भी दिया है।

    रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

  • बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में लोजपा महिका प्रकोष्ठ की हुई बैठक, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर हुई गहन चर्चा

    बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में लोजपा महिका प्रकोष्ठ की हुई बैठक, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर हुई गहन चर्चा

    टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को लोजपा (रामविलास) के महिला प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव, संगठन को मजबूत करने, पदाधिकारियों की गतिविधि, चुनाव की रणनीति आदि मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी रणनीति पर गांव गांव में चर्चा करने का निर्देश दिया। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मीना देवी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ठाकुर सुमन सिंह, कमलेश शर्मा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार पासवान, नरेश पासवान, मीना देवी, आशा देवी, कृष्णा पासवान, नसीम आलम आदि कई लोग मौजूद थे।

  • टिकारी नगर परिषद में 6 करोड़ 55 लाख 63 हजार 158 रुपये लाभ का अनुमानित बजट पारित

    टिकारी नगर परिषद में 6 करोड़ 55 लाख 63 हजार 158 रुपये लाभ का अनुमानित बजट पारित

    टिकारी संवाददाता: नगर परिषद टिकारी के बोर्ड की बैठक गुरुवार को आयोजित हुआ। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 6 करोड़ 55 लाख 63 हजार 158 रुपये लाभ का अनुमानित बजट पारित किया गया। मुख्य पार्षद अजहर इमाम की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की विशेष बैठक में बजट पर चर्चा के बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से लाभ का बजट पारित किया। आगामी वित्तीय वर्ष में बैंक रोकड़ सहित 58 करोड़ 77 लाख 11 हजार 658 का आय एवं 52 करोड़ 21 लाख 48 हजार 500 रुपये का व्यय अनुमान लगाया गया है। वहीं नगर परिषद में उत्क्रमित होने के पश्चात शहरी गरीबों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 16 करोड़ 21 लाख 5 हजार रुपये बजट में प्रस्ताव किया गया है। बजट के अनुसार बैंक रोकड़ 19 करोड़ 65 लाख 39 हजार 158 रुपये को शामिल करते हुए राजस्व प्राप्ति 16 करोड़ 51 लाख 72 हजार 500 रुपया व पूंजीगत प्राप्ति 22 करोड़ 50 लाख रुपया का अनुमान है। वहीं राजस्व भुगतान 17 करोड़ 49 लाख 48 हजार 500 रुपया तथा पूंजीगत व्यय 34 करोड़ 72 लाख रुपया अनुमानित किया गया है। राजस्व प्राप्ति की बात करें तो नप द्वारा कर राजस्व के मद में 29 लाख 50 हजार रुपया, निरूपित राजस्व क्षतिपूर्ति के मद में 2 करोड़ 50 लाख रुपया, नगरपालिका की सम्पति से किराया के रूप में 38 लाख 20 हजार रुपया व राजस्व अनुदान के रूप में 17 करोड़ 76 लाख 20 हजार रुपया आय होने का अनुमान लगाया गया। राजस्व व्यय की बात करें रुओ स्थापना व्यय के लिए 2 करोड़ 88 लाख 55 हजार रुपया, प्रशासनिक व्यय के लिए 1 करोड़ 8 लाख 93 हजार 500 रुपया, संचालन व अनुरक्षण व्यय के लिए 6 करोड़ 95 लाख 85 हजार रुपया व कार्यक्रम व्यय के लिए 6 करोड़ 51 लाख रुपया अनुमानित किया गया है। पूंजीगत प्राप्ति में विशिष्ट प्रायोजन के लिए अंशदान के रूप में 21 करोड़ 70 लाख रुपया, जमा राशि से प्राप्ति के रूप में 85 लाख रुपया प्राप्त करने का अनुमान लगाया गया है। वहीं पूंजीगत व्यय के रूप में स्थायी सम्पति के लिए 32 करोड़ 95 लाख रुपया, ऋण के लिए 81 लाख रुपया व्यय रखा गया है। इसके अलावा होल्डिंग टैक्स से नप द्वारा 25 लाख रुपया वसूली करने, विज्ञापन कर से 3 लाख रुपया व टॉवर टैक्स से 1 लाख 50 हजार रुपया वसूल करने का अनुमान लगाया गया है। मुख्य पार्षद द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी को बजट पारित होने के उपरांत आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अनूपा कुमारी, प्रभारी लेखापाल उत्तम कुमार सहित सभी 26 वार्ड के वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

    बजट की कापी उपलब्ध नही कराने पर पार्षदों ने जताई नाराजगी
    बोर्ड की विशेष बैठक में पार्षदों के एक गुट ने बजट की प्रति बैठक से पूर्व उपलब्ध नही कराने पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। वार्ड पार्षद संदीप सिंह, नीतीश कुमार, अरशद आलम, सोनू दुबे, सोनी देवी, लक्ष्मी देवी, ममता चौरसिया, लक्ष्मी देवी, कुंती देवी सहित कई वार्ड पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बजट की प्रति उपलब्ध कराये बिना ही चर्चा हेतु बैठक बुलाना नियम संगत नही है। विकास कार्य में रुकावट न हो इस कारण से बजट का विरोध न कर उसे पारित किया गया। परंतु आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट की बैठक बुलाने से पूर्व बजट की प्रति उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने की मांग की।

  • सीयूएसबी की एनएसएस इकाई के द्वारा योग शिविर का किया गया आयोजन

    सीयूएसबी की एनएसएस इकाई के द्वारा योग शिविर का किया गया आयोजन

    टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर में योग के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने एनएसएस इकाई की सराहना की। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डा. प्रियरंजन ने मंत्रोच्चार के साथ साथ योग से होने वाले फायदों को बताते हुए योगाभ्यास करवाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. बुद्धेन्द्र कुमार सिंह ने प्रतिभागियों से रुबरु होते हुए कहा कि योग साधना करने से मनुष्य का मन मस्तिष्क संतुलित रहता है।

    सही तरीके से ध्यान लगाने से आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति में भी वृद्धि होती है। कार्यक्रम पदाधिकारी रेणु ने कहा कि योग का मकसद हमारे जीवन का समग्र विकास करना है। इससे शारीरिक, मानसिक, नैतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक विकास होता है। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने प्रत्येक दिन योग करने तथा दूसरों को भी इससे जोड़ने का संकल्प लिया।
    इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने कैम्पस में प्रभात फेरी के माध्यम से “देश की शान-नौजवान, राष्ट्र की धड़कन – नौजवान, नौजवान – नौजवान” देश की ताकत-युवा शक्ति जैसे नारों के साथ युवाओं के बीच संदेश प्रसारित किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र का प्राण तत्व है। वही उनकी गति है, स्फूर्ति है, चेतना है, आज है, राष्ट्र का ज्ञान है।

  • बिजली के तार से निकली चिंगारी ने किसान के सपने हुए खाख

    बिजली के तार से निकली चिंगारी ने किसान के सपने हुए खाख

    टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केसोविगहा गांव स्थित गेंहू के खलिहान में आग लगने के कारण तीन बीघा के गेहूं का बोझा और भूंसा जलकर राख हो गया। घटना गुरुवार को दोपहर बाद की है। आग लगने का कारण बिजली के लुंजपुंज एलटी तार के आपस मे टकराने के बाद निकली चिंगारी बताया गया है। पीड़ित ने बताया निकली चिंगारी गेंहू के बोझा पर गिर गया और धुधु कर जलने लगा। घटना के बाद जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने में जुट गए। इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। तबतक खलिहान में रखा देवी लाल यादव के 3 बीघे का गेहूं और लगभग ढाई बीघा का गेहूं का भूसा के साथ नेवारी आदि जलकर राख हो गया।

  • पेयजल संकट पर बैठक में पीएचईडी के कार्यों पर पंचायत प्रतिनिधियों जताई नाराजगी

    पेयजल संकट पर बैठक में पीएचईडी के कार्यों पर पंचायत प्रतिनिधियों जताई नाराजगी

    2004_पेयजल संकट पर बैठक में पीएचईडी के कार्यों पर पंचायत प्रतिनिधियों जताई नाराजगी

    टिकारी संवाददाता: पेयजल संकट के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को प्रखण्ड सभागार में एसडीएम ने नल जल योजना की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में पीएचईडी एवं पीआरडी द्वारा प्रखण्ड में गांव व टोला स्तर पर संचालित नल जल योजना एवं चापाकल की स्थिति, पानी टैंकर के आवश्यकता आदि के आकलन की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में पीएचईडी द्वारा किये गये कार्यों पर संबंधित पंचायत के मुखिया ने कड़ा रोष जताते हुए विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। एसडीएम करिश्मा द्वारा बैठक में उपस्थित पीएचईडी के एसडीओ को सोमवार तक पीएचईडी पंचायतों में नल जल योजना के बन्द पड़े नलकूप को चालू करने, पंचायत वार चापाकल की मरम्मती करने और किए गए कार्य का प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है।

    एसडीएम ने रोस्टर के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया ताकि कार्य ससमय पूर्ण हो सके व लोगो की समस्या का निदान हो सके। इधर बीपीआरओ ने पीआरडी के सभी कर्मियों को पंचायत के सभी वार्डो एवं मुहल्ले में 24 घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ किसी भी तरह के व्यवधान उत्तपन्न होने अथवा पानी सप्लाई बंद होने पर तुरंत कार्यालय को सूचित करने को कहा है। वंही मुखिया को नलजल योजना का सतत मोनेटरिंग करने और पंचायत के नागरिकों का पेयजल पर फीडबैक प्राप्त कर सूचित करने का आग्रह किया है। ताकि पानी के लिए किसी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में बीडीओ नीरज आनंद, बीपीआरओ सौरभ कुमार, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, पीएचईडी विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया व जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

  • डीडीसी सम्मान पत्र एवं अवार्ड से हुए सम्मानित, गया जिला बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम स्थान पर रहा

    डीडीसी सम्मान पत्र एवं अवार्ड से हुए सम्मानित, गया जिला बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम स्थान पर रहा

    वित्तीय वर्ष 2022- 23 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गया जिला में एक लाख दो हजार से अधिक आवासों को पूर्ण कराया गया है। पूरे बिहार राज्य में गया जिला में सबसे अधिक आवासों को पूर्ण कराया गया है। इस हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 के परफॉर्मेंस के आधार पर गया जिला को राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मान पत्र एवं अवार्ड दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त तथा ग्रामीण विकास विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दिया है। यह अवार्ड एवं सम्मान पत्र सचिव, ग्रामीण विकास एवं आवास विभाग द्वारा उप विकास आयुक्त गया विनोद दूहन को दिया गया है। श्री दूहन द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी महोदय गया डॉ० त्यागराजन एसएम के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के फलस्वरुप आज गया जिला पूरे बिहार प्रदेश में सबसे अधिक लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने में सफल रहा है।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • 30 अप्रैल को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड होगा, भाजपा की बैठक में हुई चर्चा

    30 अप्रैल को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड होगा, भाजपा की बैठक में हुई चर्चा

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    भाजपा संगठन का क्षेत्रीय बैठक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में भाजपा गया जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् के साथ हुई। बैठक में गया, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिले के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी और लोकसभा संयोजक शामिल हुए। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप भाजपा प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को 11 बजे सुबह से 11.30 तक करते आ रहे हैं, अभी तक 99 बार मन की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा की जा चुकी है। 30 अप्रैल को मन की बात का 100 वहां एपिसोड होने वाला है। विश्व का कोई भी नेता मन की बात का निर्बाध रूप से आज तक नहीं कर पाया है। अमेरिका के एक नेता ने कुछ दिनों तक यह कार्य कर पाये थे। हम लोगों को गर्व है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनावरत मन की बात का 100 वां एपिसोड होने जा रहा है।सभी कार्यकर्ता मन की बात अपने अपने बुथ पर आयोजित कर इस ऐतिहासिक कार्य को पूरा करने का काम करें।मन की बात में ग्रामीण और शहरी आयोजन में कम से कम 100 और अधिक से अधिक जितना अधिक हो सके लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए।

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्दार्थ शंभू ने कहा कि हमलोग सभी कार्यकर्ताओं का पूर्ण दायित्व है कि मन की बात अधिक से अधिक बुथों पर आयोजित कर भारत के इतिहास में नाम अवश्य दर्ज़ करें। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मन की बात में बिहार के बारे में अनेकों बार चर्चा किया है। उदहारण स्वरुप लीची की चर्चा कर जीआई टैग दिया गया। भागलपुर के एक प्रमोद बैठा की चर्चा करते हुए कहा था कि दिल्ली में नौकरी करने वाला व्यक्ति आज बिहार में एलईडी बल्ब का कारखाना लगाकर सस्ता बल्ब उपलब्ध करा रहें हैं और सैंकड़ों लोगों को रोजगार दे पा रहे हैं। मन की बात में अनेकों समस्याओं का समाधान आसानी से हो पाता है। इस अवसर पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार वाबू, लोकसभा प्रभारी सह विधान पार्षद अनिल शर्मा, प्रदेश मंत्री अजय यादव, औरंगाबाद जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जहानाबाद जिला अध्यक्ष अजय देव, अरवल जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, अजय कुमार, युगेश कुमार, डॉ अनुज कुमार, प्रिती कुमारी,संम्फुल देवी, जिला महामंत्री रंजन कुमार सिंह, गोपाल यादव, पप्पू चंद्रवंशी, जिला मिडिया प्रभारी संतोष ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।