Blog

  • पहले नमाज की अदा, फिर एक- दूसरे से गले मिल मांगी सबके लिए दुआ

    पहले नमाज की अदा, फिर एक- दूसरे से गले मिल मांगी सबके लिए दुआ

    दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

    डुमरिया प्रखंड के विभिन्न गांव में शनिवार को  ग्रामीण और बाजारों में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड के काचार,बिकुवा, मंझौली,डुमरिया नारायनपुर ,सैलिया समेत अन्य मस्जिदों में इमाम ने मुख्य नमाज अदा की। उन्होंने अल्लाह की इबादत का पैगाम दिया। इमाम ने विश्व शांति की दुआ करते हुए रमजान का महत्व समझाया।  ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वहीं ईद उल फितर का त्यौहार मुस्लिम भाईचारे की ओर से यहां बड़ी धूमधाम और धार्मिक उत्साह से मनाया गया।

    ईद की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईचारे से संबंधित लोग उपस्थित हुए। ईद की नमाज अदा करने के बाद मौलाना ने उपस्थित संगतों को पैगंबर मोहम्मद जी के दर्शाए मार्ग पर चलने की अपील की और आपसी भाईचारे सांझ और अमन शांति के लिए इबादत की। मौलाना ने समस्त मुस्लिम भाईचारे की ओर से एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस अवसर पर मसूद खान,परवेज खान ,केयामुदिन अंसारी,बबलू खान,जहीरुदीन अंसारी,मंजर खान,साजिद अहमद बागी, कमरू खान इत्यादि उपस्थित हुए

  • हिंदी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ सुनील सौरभ नहीं रहे, मीडिया जगत में शोक

    हिंदी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ सुनील सौरभ नहीं रहे, मीडिया जगत में शोक

    गया पटना सहित बिहार के अन्य जगहों से अपनी पत्रकारिता के माध्यम से समाज व लोगों की सेवा देने वाले व हिंदी पत्रकारिता के एक मजबूत स्तंभ वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ का शनिवार को पटना के पारस अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। करीब दो सप्ताह से जिंदगी और मौत से जूझ रहे पत्रकार सुनील सौरभ के निधन पर पत्रकारिता जगत और समाज के लोग मर्माहत हैं। उनके असमय चले जाने से उनको जानने वालों में शोक है। उन्होंने हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा, चौथी दुनिया सहित अन्य समाचार पत्र-पत्रिकाओं में करीब चार दशकों तक अपनी सेवाएं दी हैं।

    फाइल फोटो

    उनके निधन पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की गया इकाई ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर यूनियन के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य कमल नयन ने कहा कि भाई सुनील सौरभ का असमय निधन से मन व्यथित है। वरीय सदस्य व यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि सुनील सौरभ जी जब भी मिले जिंदादिली से मिले। उनका चले जाना पत्रकारिता और सभ्य समाज को अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गया के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार, महासचिव प्रसन्नजीत चक्रवर्ती, प्रदेश महासचिव रंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार और प्रदीप रंजन, सचिव रत्नेश कुमार और सरताज अहमद, कंचन कुमार सिन्हा, मनोरंजन कुमार, देवव्रत मंडल, राजेश कुमार मिक्की, रौशन कुमार, श्याम भंडारी, राजकुमार राजू, आलोक कुमार, फैज़ान अजीजी, जितेंद्र कुमार मिश्रा, संजय कुमार, सुभाष कुमार, देवनंदन यादव, नीरज कुमार, पंकज कुमार, सुर्य प्रताप श्रीकांत, संजीव कुमार, अक्षय सिंह, जितेंद्र मिश्र, कुमुद रंजन, हरिवंश कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, विजय पांडेय, अजीत कुमार, दीपक कुमार, राजेश पासवान, सनत मिश्र, जय प्रकाश, विनय कुमार मिश्रा, ट्रूथ विंग के निदेशक वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार, मगध लाइव न्यूज़ के निदेशक दीपक कुमार, मगध लाइव न्यूज के मुख्य संपादक देवब्रत मंडल , अरविंद सिंह, हिमांशु गौतम, आलोक कुमार,अजित सिंह, महताब अंसारी, मनोज कुमार, नीरज मिश्रा, अमित सिंह, विकाश कुमार व अन्य शामिल हैं।

  • पंचानपुर ओपी में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

    पंचानपुर ओपी में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

    टिकारी संवाददाता: ईद को लेकर पंचानपुर ओपी में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें लोगों से आपसी भाईचारे के बीच ईद का त्यौहार मनाने और शांति बनाए रखने की अपील की गई। ओपी अध्यक्ष रामराज सिंह किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नही देने और किसी की भावना आहत करने वाला कार्य न करने की अपील की। बैठक में मो. अली ईमाम, अमित कुमार, लाल शर्मा, संजय कुमार गुप्ता, कमलेश पोतियार, विनेश कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।

  • टिकारी नगर भाजपा के दुबारा अध्यक्ष बनने पर पुष्पा चौरसिया का अभिनंदन

    टिकारी नगर भाजपा के दुबारा अध्यक्ष बनने पर पुष्पा चौरसिया का अभिनंदन

    टिकारी संवाददाता: भाजपा नेत्री पुष्पा चौरसिया को नगर भाजपा का दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय विश्व हिंदू के प्रांगण में शुक्रवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के कई नेता उपस्थित होकर दुबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष चौरसिया ने कहा की संगठन के प्रति निष्ठा एवं अच्छे कार्यशैली को देखते हुए जिला कमेटी ने जो मुझपर विश्वास जताया है उसपर खरे उतरने का प्रयास करूंगी। इसके लिए उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर की एक सशक्त कमेटी का गठन होगा और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मान मिलेगा। अध्यक्ष चौरसिया को बधाई देने वालों में नगर महामंत्री प्रभास आनंद, सुधीर कुमार, रमेश कुमार, शंभु नाथ केसरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत कुमार, संजय गुप्ता, रंजीत कुमार, राजेश रजक, सुनील कुमार, दीपक चौरसिया, गणेश कुमार आदि दर्जनों लोग शामिल है।

  • युवक संघ के संस्थापक अध्यक्ष व समतामूलक समाज के ध्वजवाहक के निधन से शोक की लहर

    युवक संघ के संस्थापक अध्यक्ष व समतामूलक समाज के ध्वजवाहक के निधन से शोक की लहर

    टिकारी संवाददाता: महान समाजवादी शिक्षक, विचारक व युवक संघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे बृजनंदन प्रसाद सिंह की शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। किराए के मकान में रह रहे टिकारी स्थिति नोनी आवास पर 97 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव मंझोस स्थित अस्मशान घाट पर कर दिया गया। प्रकाश विद्या मंदिर में स्थापना काल से शिक्षक रहे सिंह ने समाज के उत्थान, समता मूलक समाज की स्थापना और दहेज व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए उन्होंने शिक्षक के सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर आजीवन अपने संकल्पों को साकार करने में लगे रहे। उनके निधन की सूचना के बाद टिकारी के कई सामाजिक संगठनों यथा युवक संघ, लोहिया फाउंडेशन, राष्ट्र सेवा दल आदि के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। निधन की सूचना के बाद एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समतामूलक समाज निर्माण के प्रयोग करता के रूप में उन्हें उद्धरित करते हुए उपस्थित लोगों ने 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डा. मुंद्रिका प्रसाद नायक, विजय कुमार अधिवक्ता, डा. राजन, राम लखन भगत, कवींद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह, विपिन कुमार, अगस्त ऋषि, राजदेव सिंह चंद्रवंशी, सिद्धनाथ सिंह, विनीत कुमार आदि दर्जनों लोगों का नाम शामिल है।

  • पृथ्वी दिवस पर हवा-पानी लघु नाटिका का मंचन

    पृथ्वी दिवस पर हवा-पानी लघु नाटिका का मंचन

    टिकारी संवाददाता: शहर में संचालित आर डी पब्लिक स्कूल, विक्रम विहार, टिकारी के परिसर में “पृथ्वी दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजनोपरांत स्कूल सहभागियों के बीच पुरस्कार वितरण प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यालय आयोजन समिति द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में चित्रकला, कर्सिव राइटिंग एवं लघु नाटिका ‘हवा-पानी’ का आयोजन किया गया। लघु नाटिका ‘हवा-पानी’ के माध्यम से हवा और पानी कैसे प्रदूषित हो रही है तथा इस बढ़ते प्रदूषण के कौन कौन से प्रमुख कारण है तथा कैसे इसे रोका जाना चाहिए छात्रों को बताया गया। पृथ्वी को अगर हरा-भरा रखना है स्वच्छ वायु एवं शुद्ध पानी प्राप्त करना है तो इसके लिए कचरों को जगह पर फेंके तथा जहरीले कचरे को पशुओं के पहुंच से दूर रहकर लुप्त हो रहे पशु-पक्षियों को बचाकर पृथ्वी पर संतुलन कायम रख सकते हैं।

    पौधारोपण कर स्वच्छ वायु एवं शुद्ध जल प्राप्त कर पृथ्वी पर बढ़ते तापक्रम को नियंत्रित कर पृथ्वी को एक सुरक्षित स्थल के रूप में बचा सकते हैं। इस कार्यक्रम का संयोजन कुमारी छाया सिन्हा एवं वर्तिका ज्योति के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का समापन ‘save earth, save life’ ‘सेभ अर्थ, सेभ लाईफ’ के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ई० विक्रमादित्य सिंह जी प्राचार्य अरुण कुमार सिंह जी उप प्राचार्या अलका सिंह शिक्षक ललिता राय, आभा कुमारी, अनुपम सिंह, रिंकी कुमारी, रामपुकार सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रशांत सिंह उपस्थित थे।

  • अंग्रेजी दवाएं मनुष्य की जीवनी शक्ति को नष्ट कर देती है: डॉ. दिनेश

    अंग्रेजी दवाएं मनुष्य की जीवनी शक्ति को नष्ट कर देती है: डॉ. दिनेश

    टिकारी संवाददाता: पंचानपुर बाजार में शुक्रवार को होमियोपैथी के जनक डॉ हैनिमैन की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मथुरा प्रसाद दांगी मेमोरियल ट्रस्ट व शीतल जांच घर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सरोज कुमार सिंह, डॉ दिनेश कुमार, डॉ सुमित प्रकाश व अन्य लोगो द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर, केक काट व डॉ हैनिमैन के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में आये अतिथियों ने होमियोपैथी की वर्तमान स्थिति तथा इसके भविष्य पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पूरे विश्व में होम्योपैथिक चिकित्सा की तरफ रुझान बढ़ा है। मॉडर्न पैथी की जगह अब आयुष का वर्चस्व होने वाला है। डॉ दिनेश कुमार ने होम्योपैथी के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन को उन्होंने विशेष तौर पर रेखांकित किया। डॉ कुमार ने कहा कि डॉ हैनिमैन ने महसूस किया कि अंग्रेजी दवाएं मनुष्य की जीवनी शक्ति को नष्ट कर देती हैं। मूल रोग नष्ट होने की बजाय दब जाता है। इससे प्रेरित होकर डॉ. हैनीमैन ने विषस्य विषमौषधम् के आधार पर होमियोपैथिक औषधियों का निर्माण किया। मौके पर शीतल जांच घर के राजू शुक्ला, दिवाकर सिन्हा, डॉ शत्रुघ्न दांगी, कमलेश कमल, डॉ प्रणव कुमार, डॉ उदय प्रकाश आर्य सहित कई होमियोपैथी चिकित्सक व अन्य लोग शामिल थे।

  • टिकारी में रेडिमेड एवं फुटवियर के दुकान में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, 12 लाख का सामान जलकर हुआ राख

    टिकारी में रेडिमेड एवं फुटवियर के दुकान में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, 12 लाख का सामान जलकर हुआ राख

    टिकारी संवाददाता: थानाक्षेत्र के जमुआरा मोड़ के समीप स्थित कपड़े व जूते की दुकान में अगलगी की घटना घटी। घटना में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित जमुआरा ग्राम निवासी नंदू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर दिन की तरह गुरुवार की रात्रि में दुकान बंद कर घर लौटे थे। शुक्रवार की अहले सुबह उसी मकान में रहने वाले किरायेदार ने जानकारी दी कि दुकान से धुआं निकल रहा है। नंदू जब दुकान पहुंच दुकान का शटर खोला तो आग की लपटें बाहर निकलने लगी। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित नन्दू कुमार ने बताया कि घटना में लगभग साढ़े दस लाख की कीमत का कपड़ा, जूता व चप्पल जलकर राख हो गया। नन्दू ने अज्ञात लोगों द्वारा साजिशन घटना को अंजाम देने की आशंका जताते हुए टिकारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

  • ईद के पूर्व संध्या पर टिकारी शहर में प्रशासन का फ्लैग मार्च

    ईद के पूर्व संध्या पर टिकारी शहर में प्रशासन का फ्लैग मार्च

    शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के बीच ईद मनाने की अपील

    टिकारी संवाददाता: टिकारी में ईद को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल एसडीओ करिश्मा एवं डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि आमलोगों में शांति का संदेश और उपद्रवियों में पुलिस का खौफ व डर पैदा करने के उद्देश्य से मार्च निकाला गया। जो शहर के मुख्य मार्ग सहित सभी संवेदनशील जगहों का भ्रमण करते हुए लोगों से आपसी भाईचारे के साथ ईद का त्यौहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में टिकारी थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी, विजय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस व सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।

  • पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर इसीआरकेयू ने रैली निकालकर की आम सभा

    पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर इसीआरकेयू ने रैली निकालकर की आम सभा

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    शुक्रवार को एआईआरएफ के निर्देशानुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा सुबह 7:00 बजे से प्रभात फेरी निकालते हुए आम सभा की गई। रैली यूनियन कार्यालय से शुरू होकर पिलग्रिम साइडिंग होते हुए एक नंबर प्लेटफार्म के हावड़ा एंड से लेकर पार्सल ऑफिस होते हुए स्टेशन परिसर मेन गेट के ठीक सामने पोर्टिको के पास सभा में तब्दील हो गई। गया शाखा के अध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद ने अपने संबोधन में बताया कि एआईआरएफ के निर्देशानुसार आज का कार्यक्रम प्रभात फेरी एवं आम सभा किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य नए पेंशन को हटाकर पुरानी पेंशन को लागू करवाना है भारत सरकार जनप्रतिनिधियों को 01.01.2004 के बाद भी पुरानी पेंशन की सुविधा दे रही है परंतु 30- 35 वर्ष की सेवा करने वाले रेल तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों को न्यू पेंशन देखकर ठगने का कार्य कर रही है ,जिसमें पेंशन की राशि की कोई गारंटी नहीं है। शाखा मंत्री मुकेश सिंह ने उपस्थित सभी रेल कर्मचारियों, आरपीएफ एवं जीआरपी के साथियों के समक्ष कहां की हम सभी को समानता का अधिकार संविधान प्रदत है। न्यू पेंशन में आने वाले कर्मचारियों को उसी प्रक्रिया के तहत गुजर कर चयनित किया जाता है जिस प्रक्रिया के तहत पुरानी एवं फैमिली पेंशन प्राप्त करने वाले कर्मचारी आते हैं अतः दोनों में भेदभाव नहीं होनी चाहिए। 1 जनवरी 2004 के बाद भारत सरकार/ रेल मंत्रालय ने नियुक्त सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन के दरवाजे सदा के लिए बंद कर दी है तथा न्यू पेंशन के रूप में एक छलावा साबित हो रहे स्कीम को जबरजस्ती कर्मचारियों के गले में माला के रूप में डाल दिया गया है, जिसका ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं उसके अधीन आने वाले सभी जोनल इकाइयां जैसे ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन इसका पुरजोर विरोध करती है और जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं हो जाती तब तक विरोध करती रहेगी। गया की धरती बलिदानों के लिए याद की जाती है इस बार की लड़ाई में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन बलिदान देने को तैयार है। हम सभी कर्मचारियों को अन्य संगठनों को साथ लेकर भारत सरकार /रेल मंत्रालय से लड़ाई लड़नी होगी और सरकार को पुरानी एवं ग्रांटेड पेंशन देने के लिए मजबूर करना होगा।
    इस अवसर पर रामप्रवेश प्रसाद, मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सहायक सचिव राजन कुमार सिन्हा ,संतोष कुमार उपाध्यक्ष बीके चौधरी संगठन मंत्री संजीत कुमार, रवि राज शाखा पार्षद वीरेंद्र कुमार नित्यानंद प्रसाद ,, प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार, पीयूष शर्मा, अमरदीप कुमार ,महिला शाखा सचिव मुन्नी कुमारी ,उपेंद्र कुमार ठाकुर ,अजय कुमार सिंह ,सुमित कुमार ,आरके अवस्थी ,रविंद्र कुमार ,पिंटू कुमार के अलावा विभिन्न विभागों से आए हुए बहुत सारे रेल कर्मचारी उपस्थित थे।