Blog

  • टिकारी अस्पताल में 8 माह से नही है कोरोना से बचाव का वैक्सीन, हजारों लोग बूस्टर डोज से वंचित

    टिकारी अस्पताल में 8 माह से नही है कोरोना से बचाव का वैक्सीन, हजारों लोग बूस्टर डोज से वंचित

    क्षेत्र के लोगों को सताने लगा है कोरोना संक्रमण के डर

    टिकारी संवाददाता: पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की संख्याओं में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है। यह अलग बात है कि जिले में इक्के दुक्के छोड़ संक्रमितों की संख्या न के बराबर है। लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों और वैक्सिनेशन का कार्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पिछले लगभग 8 माह से पूरी तरह ठप है। साथ ही संक्रमण की स्थिति में इससे निपटने के उपायों के प्रति भी स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह बेफिक्र है। हैरत की बात यह है कि अनुमंडलीय अस्पताल सहित किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कोरोना संक्रमण से बचाव का कोई भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। और ना ही किसी प्राइवेट अस्पताल में उपलब्ध है। ऐसे में जो अभी तक वैक्सीन नही ले सके वह चाह कर भी वैक्सीन नही ले सकते। साथ ही वैसे वरिष्ठ नागरिक जो किसी कारण बस अपना बूस्टर डोज नहीं ले सके हैं उनमें संक्रमण का खतरा हो सकता है। वैसे बच्चे जिनकी आयु 12 वर्ष की हो रही है उन्हें भी वैक्सीन नहीं लेने के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है। सरकार की इस प्रकार की लापरवाही आने वाले दिन में करोना संक्रमण पर भारी पड़ सकता है। वैसे नागरिक जिन्हें फेफड़े की बीमारी है जैसे अस्थमा अथवा जिन की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है उनपर कभी भी संक्रमण के खतरे का बादल मंडरा सकता है। ऐसे लोगों को अभी काफी सतर्क रहने की जरूरत है एवं बाहर निकलने पर मास्क लगाकर एवं समय-समय पर हाथ हो अच्छे से धोने की आवश्यकता है।

    अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 सितंबर 2022 को 480 लोगों को वैक्सिनेट करने के लिए 48 वायल को-वैक्सीन और 970 लोगों को वैक्सिनेट करने के लिए 100 वायल कोविड शील्ड की आपूर्ति की गई थी। जबकि 18 वर्ष के बच्चों के लिए 30 अगस्त को 60 वायल कोरवो वैक्स की आपूर्ति की गई थी। एक अस्पताल कर्मी ने बताया कि 8 नवंबर 2022 से कोविड शील्ड, 29 दिसंबर 2022 से को-वैक्सीन और 12 नवंबर 2022 से कोर्वोभैक्स वैक्सीन का एक भी वायल या डोज नही है। यह अलग बात है कि जनवरी से अबतक 6160 लोगों के रैपिड एंटीजन और 4400 आरटीपीसीआर से कोरोना जांच में एक भी व्यक्ति पोजेटिव नही पाए गए हैं। केंद्र सरकार और पीएम मोदी द्वारा कोरोना से बचाव का किए गए उपायों का चाहे जितना भी श्रेय ले लें लेकिन वर्तमान में हकीकत कुछ और वयां कर रहा है। जिले के एक स्वास्थ्य कर्मी की माने तो जांच में पोजेटिव पाए जाने पर भी रिपोर्ट निगेटिव ही देने का वरीय स्वास्थ्य अधिकारियों का सख्त हिदायत है। ऐसे में कहा जा सकता है कोरोना के नाम पर सरकारी राशि के बंदरबांट का खेल शुरू से लेकर आज तक जारी है।

  • एक लाख की लूट मामले में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार , पुलिस के सामने बदमाशों ने उगले कई राज

    एक लाख की लूट मामले में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार , पुलिस के सामने बदमाशों ने उगले कई राज

    छिनतई व लूट है बदमाशों का खानदानी पेशा , एक दर्जन बार जा चुका है जेल

    टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर के बाड़ा मुहल्ले में पिछले सोमवार को एसबीआई से पैसा निकालकर घर लौट रहे वृद्ध पेंशनधारी से एक लाख की लूट मामले में पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान कटिहार जिला के खोरहा थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी बिट्टू कुमार एवं राजकुमार यादव उर्फ अजय यादव के रूप में हुई। पुलिस के लिए पीड़ित का छीना गया एंड्रॉयड मोबाइल बदमाशों को दबोचने का माध्यम बना। टेक्निकल सेल के पुलिस अधिकारियों ने उसी मोबाइल के टावर लोकेशन और सीसीटीवी से मिले हुलिया के आधार पर घटना में शामिल दोनो बदमाशों को दूसरे थानाक्षेत्र से दबोचने दबोचने में कामयाब रही। पकड़े गए बदमाशों के पास से कई मोबाइल भी पुलिस ने बरामद की है। टिकारी थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दोनों बदमाशों से कड़ी पूछताछ में अपराध के कई राज उगलवाया है। हालांकि लूटी गई राशि पुलिस के हांथ नही लगी है। बहरहाल शहर में दिनदहाड़े राशि लूट की लगातार घटी कई घटनाओं में पुलिस को यह पहली सफलता हांथ लगी है। पकड़े गए दोनो बदमाशों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को उम्मीद है कि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में कामयाब होगी।

  • तीन माह पूर्व हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत , परिजनों ने पुलिस से न्याय की लगाई गुहार

    तीन माह पूर्व हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत , परिजनों ने पुलिस से न्याय की लगाई गुहार

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नीपिपरा गांव में बीते 12जनवरी को जेसीबी से पेड़ उखाड़ने से मना करने पर मारपीट में घायल 80वर्षीय वृद्ध बिगन यादव की आज मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में 12 जनवरी को ही बिगन यादव के पुत्र संतोष यादव के द्वारा फतेहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वही पुलिस ने दूसरे पक्ष के द्वारा दर्ज कराई गई एससी एसटी मामले मृतक बिगन यादव के पुत्र चंदेश्वर यादव को पुलिस ने आज ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है की बेटे को जेल जाने को खबर सुनकर घायल बीगन यादव की तबियत और ज्यादा खराब हो गई । जिसके बाद परिजनों द्वारा फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया की मेरे रैयती जमीन में लगे पेड़ को गांव के ही रहने वाले उमेश पासवान , रंजन कुमार एवं राजनाथ यादव(जेसीबी मालिक) के द्वारा जेसीबी से उखाड़ा जा रहा था जिसका मना करने पर जेसीबी से उठाकर पेड़ को वृद्ध बिगन यादव पर फेक दिया था जिसमे उक्त व्यक्ति के पैर में काफी गंभीर चोटे आई थी और एक हाथ टूट गया था , जिसके बाद से ही घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा था।

    एक दिन पूर्व ही मृतक के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार का भेजा था जेल

    वही इस मामले में मृतक बिगन यादव के परिजनों ने फतेहपुर थाना पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि मारपीट के समय ही कुछ लोगो के द्वारा समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था लेकिन जब हमलोग नही माने तो जानबूझकर झूठे मामले में फसाया गया। वहीं हमारे तरफ से दर्ज मामले में पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया है। उक्त व्यक्ति की मौत की सूचना के बाद फतेहपुर थाने की पुलिस फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंची। मृतक के परिजनों ने मारपीट से मौत होने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। थाना अध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया की मामले की सत्यता के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

  • मुर्गी फार्म में आग लगने से सैकड़ों मुर्गियों की हुई जलकर मौत

    मुर्गी फार्म में आग लगने से सैकड़ों मुर्गियों की हुई जलकर मौत

    कोंच। चबूरा पंचायत के विश्वनाथपुर में मुर्गी फार्म के दुकान में आग लगने से सैकड़ों मुर्गियों की जलकर मौत बुधवार के दोपहर 3 बजे हो गया जिससे 75 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान है।
    जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मो सेराज ने बताया कि ग्राम विश्वनाथपुर निवासी मो मंजूर आलम के मुर्गी फार्म की दुकान में आग लग गया जिससे दुकान सहित सैकड़ों मुर्गियां जलकर मर गई है। आग लगने से 5 क्विंटल मुर्गी जलकर मर गई है जबकि उसमें मुर्गी के दाना भी शामिल था। घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दिया गया लेकिन उसके आने से पहले ही ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया है। आग लगने का कारण समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

    रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच

  • जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई  मारपीट में घायल एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

    जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

    कोंच: एकडीया में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद इलाज के क्रम में एक महिला की मौत हो जाने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। दिए गए पुलिस के फर्द बयान में पुत्र मुकेश कुमार ने बताया है कि कुर्मावां पंचायत के ग्राम एकडीया निवासी सत्यदेव सिंह की पत्नी श्याम देवी (60) अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी तभी गांव के ही महेंद्र सिंह पिता स्व परमेश्वर सिंह आया और पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद के कारण गाली गलौज करते हुए सर के पीछे ईंट पत्थर से मेरी मां को मार दिया जिससे वह घायल होकर गिर गई तो स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया जहां इलाज के क्रम में मेरी मां की मौत हो गया। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद दाह संस्कार किया गया। वहीं, नामजद आरोपी कोंच पुलिस की पकड़ से अबतक दूर है। पुलिस ने जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही है।

    रिपोर्ट – महताब अंसारी , कोंच

  • बाबा साहब अंबेडकर यात्रा’ पर गया पहुंचे यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत

    बाबा साहब अंबेडकर यात्रा’ पर गया पहुंचे यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत

    भारतीय रेल द्वारा भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को समर्पित ‘बाबा साहब अंबेडकर यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यात्रियों के साथ बुधवार को सुबह यह ट्रेन गया जंक्शन पहुंची। इस दौरान रेलवे द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार तथा विधायक डॉ. प्रेम कुमार द्वारा माला पहना कर ‘बाबा साहब अंबेडकर यात्रा’ में गया आने वाले यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में रेलकर्मी, स्कूली बच्चे व आमजन उपस्थित रहे। बाबा साहब अंबेडकर यात्रा में गया आने वाले यात्रियों द्वारा यहां दो दिन के ठहराव के दौरान बोधगया, राजगीर और नालंदा में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।

    गुरुवार को रात में यह ‘बाबा साहब अंबेडकर यात्रा’ ट्रेन गया से आगे प्रस्थान करेगी। इस यात्रा को लेकर यात्रियों में काफ़ी उत्साह देखा गया और यात्रियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री और रेलमंत्री के साथ साथ भारतीय रेल के प्रति आभार भी प्रकट किया गया। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर को समर्पित ‘बाबा साहब अंबेडकर यात्रा’ भारत गौरव ट्रेन चलाने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री एवं भारतीय रेल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान गया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ, रेल थाना के पदाधिकारी तथा आईआरसीटीसी के स्टेशन ऑफिसर गौतम किशोर आदि भी मौजूद रहे।

  • डूमरिया बालिका कन्या उच्च बिद्यालय  के समीप से झारखंड के तीन अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

    डूमरिया बालिका कन्या उच्च बिद्यालय  के समीप से झारखंड के तीन अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

    गया पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 1904/ 2023 को डुमरिया थाना को दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की ग्राम डुमरिया स्थित बालिका कन्या उच्च विद्यालय के पास सड़क के किनारे उजला रंग के स्कॉर्पियो वाहन खड़ी है। जिसमें 5 से 7 संदिग्ध युवक लग रहे है। डुमरिया थाना द्वारा प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए ग्राम डुमरिया बालिका कन्या उच्च विद्यालय के पास पहुंचे तो देखा कि एक स्कॉर्पियो लगा हैं। जिसकी गाड़ी संख्या CG11BC- 9700 हैं। पुलिस को देख स्कॉर्पियो वाहन में बैठे सभी युवक हैरान होने लगा तभी पुलिस बल के सहयोग से उक्त वाहन की चाबी लेकर चालक से वाहन संबंधित कागज मांग किया गया तो कोई वैध कागज प्रस्तुत नहीं किया। वाहन को पुलिस अपने कब्जे में लेकर जब उसकी विधिवत तलाशी ली गई , तो वाहन के ड्राइवर के सीट के बगल वाला सीट के सामने डिक्की से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद किया गया।

    गिरफ्तार अपराधी

    इनके द्वारा इसकी वैधता से संबंधित कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में पकड़ाए सभी व्यक्ति ने अपना नाम (1) विकास कुमार चौधरी पिता स्वर्गीय राजकुमार चौधरी ग्राम नासो, थाना छतरपुर, जिला पलामू (2) रोशन कुमार, पिता राजेश कुमार गुप्ता, ग्राम कवीशा, थाना डुमरिया, जिला गया (3) सनोज कुमार, पिता स्वर्गीय प्रसाद भुईया ,ग्राम सुंदरी, थाना छतरपुर जिला पलामू झारखंड बताया गया। इनके विरोध इस संबंध में डुमरिया थाना कांड संख्या 33 /23 के तहत धारा 25(1 बी)ए /26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया

  • Breaking news: भोजन में छिपकली गिरने से 40 छात्राओं का तबीयत हुआ खराब , बेहतर इलाज के लिए भेजा गया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

    Breaking news: भोजन में छिपकली गिरने से 40 छात्राओं का तबीयत हुआ खराब , बेहतर इलाज के लिए भेजा गया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

    घटना के बाद लगा भीड़
    भोजन में बरामद छिपकली

    डुमरिया प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय मैगरा में दोपहर में 60छात्रओ ने भोजन किया। भोजन के बाद 40छात्राओं ने उल्टी करना शुरू कर दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से डुमरिया स्वास्थ्य केन्द्र इलाज के लिए लाया गया ।इलाज के बाद छात्राओं के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है। चिकित्सा पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने बताया कि डॉक्टर मधु श्याम के द्वारा सभी का बेहतर इलाज की जा रही है । घटना के बाद छात्राओं में भय का माहौल बन गया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्पवंति सिंह, प्रखंड अंचलाधिकारी कौसर इमाम, अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हाल चाल जाना। इधर अनुमंडल पदाधिकारी और इमामगंज डीएसपी मनोज राम ने मैगरा कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंच कर वार्डन अनुराधा सिंह और कई शिक्षकों से भोजन के बारे में पूछताछ किया। बीस से अधिक छात्राओं का इलाज चल रहा है। छात्राएं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

    रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

  • अवैध कब्जा के लिए पाईन की भिंड काटने की शिकायत पर अंचलाधिकारी ने की कार्रवाई ,मौके से मुखिया के जेसीबी जब्त

    अवैध कब्जा के लिए पाईन की भिंड काटने की शिकायत पर अंचलाधिकारी ने की कार्रवाई ,मौके से मुखिया के जेसीबी जब्त

    जब्त जेसीबी

    रिपोर्ट – जितेंद्र कुमार,खिजरसराय

    मूसेपुर बख्तर पईन के भिंड को काटकर खेत में मिलाने की शिकायत के बाद अंचल अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अंचल अधिकारी के द्वारा स्थानीय थाने को सूचना देने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मौके ने मौके से एक जेसीबी को जब्त किया है। इस मामले में प्रभारी थाना अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि अंचल अधिकारी के माध्यम से इस बात की शिकायत मिली थी कि मूसेपुर बक्सर पाइन में एक जेसीबी के द्वारे मिट्टी काटा जा रहा है जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां पाया गया कि पाइन की भिंड को जेसीबी के माध्यम से काटा जा रहा है जिससे भविष्य में पाइन के अस्तित्व का संकट हो सकता था। मौके से जेसीबी को जप्त कर लिया गया है। और इस मामले में अंचल अधिकारी ममता के नेतृत्व पर आवश्यक करवाई की जा रही है। मालूम हो कि जब्त जेसीबी ईश्वर पंचायत के मुखिया मुखिया जयराम यादव का बताया जा रहा है। इस मामले में जेसीबी के मालिक का कहना है कि जमीन के मापी के बाद ही कहा जा सकता है कि मिट्टी की कटाई पइन के भिंड से हो रही थी या खेत के मेढ़ से।

  • खिजरसराय नगर पंचायत के विकास के लिए 51करोड़ का बजट का प्रस्ताव पारित

    खिजरसराय नगर पंचायत के विकास के लिए 51करोड़ का बजट का प्रस्ताव पारित

    खिजरसराय नगर पंचायत के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आम बजट को लेकर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के द्वारा 51 करोड़ का अनुमानित बजट का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अनूपमा कुमारी ने बताया कि नगर पंचायत नगर पंचायत के आम बजट के लिए वर्ष 2023 24 के लिए कार्यालय संचालन , साफ सफाई एवं उपकरण की खरीद के साथ पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए ये अनुमानित बजट बनाई गई है । इस अवसर पर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद स्वाति सिन्हा के अलावे प्रतिमा कुमारी, गिरीश तिवारी एवं पूजा कुमारी मौजूद रहे । नगर पंचायत मुख्य पार्षद रिंकू कुमारी ने बताया कि नगर पंचायत के विकास एवं नियमित साफ-सफाई के लिए नए टेंडर निकालकर संवेदक बहाल की जाएगी, साथ ही कार्यालय संचालन हेतु उपस्कर एवं अन्य सामग्री खरीद के साथ साफ सफाई के लिए प्रयोग में आने वाले उपकरण की खरीद की जाएगी। मुख्य पार्षद श्री कुमारी ने बताया कि आने वाले बरसात के मौसम के पूर्व नगर पंचायत में जलजमाव की समस्या को निदान कराने की भरपूर प्रयास की जाएगी कार्यपालक पदाधिकारी डॉक्टर अनुपमा ने बताया कि जल्द ही बोर्ड की बैठक में इसे किया जाएगा और जल्द से जल्द नगर पंचायत के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।

    रिपोर्ट – जितेंद्र कुमार ,खिजरसराय