कोंच। प्रखंड के गौहरपुर पंचायत के छोटकी बलवापर गांव में आग लगने से तीन किसानों के नेवारी के पुंज और झोपड़ी जलकर मंगलवार को राख हो गया जिसे मौके पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है। जानकारी देते हुए मुखिया शिव कुमार चौहान ने बताया कि दोपहर में घर में खाना बनाने के क्रम में आग लग गई।आग लगने की सूचना अग्निशमन वाहन कोंच थाना को दिया गया उसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से ग्राम बलवापर निवासी श्रीमुनी ठाकुर को सात हजार नेवारी का गांज, अनिल मिस्त्री को झोपड़ी, बिनोद ठाकुर का झोपड़ी जला है और हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।
कोंच। प्रखंड के खजुरी पंचायत अन्तर्गत ग्राम सलेमपुर विद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर जिला पार्षद ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। वहीं, पुस्तकालय निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। मिली जानकारी के अनुसार कोंच उतरी के जिला पार्षद शरीफा कुमारी ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मध्य विद्यालय सलेमपुर का औचक निरिक्षण किया।
जिसमें सलेमपुर विद्यालय के शिक्षक अपने जिम्मेवारी को निर्वहन करते देखे गए। मंझियावां पंचायत अंतर्गत छतरपुर में जिला परिषद् मद से हो रहे पुस्तकालय निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा केर पंचायत के दौलतपुर में बीते दिन कमलेश यादव की पत्नी की आकस्मिक निधन होने के बाद शोकाकुल परिवार से मिली और गौहरपुर पंचायत के निघई में शिव शक्ति रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का शूभारंभ की। मौके पर जिला परिषद् सदस्य शरीफा कुमारी के अलावे जिप प्रतिनिधि मोहन यादव, रामाश्रय यादव, माधो यादव, प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
लगभग पच्चीस वर्षो से बिहार प्रगति मेला के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष स्वयं आत्मनिर्भर योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार लोगों द्वारा शहरवासियों को मनोरंजन का साधन सुलभ कराने के उद्देश्य से बिहार प्रगति मेला सह डिजनी लैंड मेला का आयोजन हुआ करता है। जिसका विधिवत उद्घाटन मंगलवार को गया कॉलेज, गया के खेल परिसर में अनुकूल सिन्हा, रूचि प्रिया,अमन कुमार, रौनक, गुलशन एवं और भी कई नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर मेले के आयोजक राजेश कुमार, एलाइड इन्टरनेशनल स्कूल के सह निर्देशक सुजीत कुमार सिन्हा, मेले के व्यवस्थापक महेश यादव, ईश्वरी प्रसाद,धनश्याम, वार्ड 31 के पार्षद, वार्ड 43 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य विनोद यादव सहित शहर के कई गणमान्य उपस्थित हुए। मेला के आयोजक राजेश कुमार ने मेले में मनोरंजन के साधन की जानकारी देते हुए बताया कि मनोरंजन हेतु ब्रेक डान्स झुला, ड्रैगन ट्रेन, टावर झुला, नौका झूला, चॉद तारा, टोरा टोरा झूला के साथ-साथ इस बार सभी के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखते हुए मारूति सर्कस के साथ-साथ बिहार में पहली बार विदेशी रेंजर झूला लगाया गया है। साथ ही नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए मिक्की माउस, थ्री इन वन झुला भी है। साथ ही साथ खरीदारी करने के लिए कई तरह के दुकानें लगी हैं, जिनमें खिलौनें की दुकानें, कॉस्मैटिक की दुकानें, घर के साजो-सजावटों की समानों की दुकानें एवं खाने-पीने की भी कई तरह की लजीज व्यजंनों की दुकानें लगायी गई है। ताकि बच्चों के साथ-साथ आप सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन हो सके।
गया रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मंगलवार को चेकिंग के क्रम में गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 के हावड़ा छोड ब्रिज के नीचे दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ पप्पी हस्क डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि रेल थाना में कांड संख्या-119/23 दिनांक 18/04/23 धारा-8/20/22 एनडीपीएस अधिनियम के विरुद्ध दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में अभियुक्त देव मेहरा उम्र लगभग 25 वर्ष पिता श्रीराम के कब्जे से 9.9 किलोग्राम एवं अभियुक्त अभय सिंह उम्र लगभग 23 वर्ष पिता सुगन चंद के कब्जे से 9.3 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ है। दोनों बाघोर थाना किशनगढ़ बास जिला -अलवर राजस्थान का रहनेवाला है। उन्होंने बताया कि कुल 19.20 किलोग्राम पॉपी हस्क डोडा बरामद किया गया है। इस संबंध में कांड पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया ASI रामसेवक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया हैं। जबकि कांड का अनुसंधान थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी करेंगे।
टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड अंतर्गत लाव पंचायत के सोवाल गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ में संत महात्माओं के प्रवचन से आसपास के गांवों का माहौल भक्तिमय बना है। मंगलवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लीला को देखने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ थी। क्या युवा क्या विरुद्ध, क्या पुरुष क्या महिला सभी शाम होते ही यज्ञ स्थल पर बने विशाल और सुंदर पंडाल में जुटे थे। जन्मोत्सव की झांकी देख श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के सम्मान में जमकर जयकारा लगाया। प्रतिदिन भजन आरती के साथ श्री श्री 1008 श्री रामप्रपन्नाचार्य जी महाराज का प्रवचन शुरू हो जाता है।
ध्यानमग्न होकर श्रद्धालु और श्रोता प्रवचन सुनने में तल्लीन हो जाते हैं। प्रवचन समाप्ति के बाद अयोध्या से आये कलाकरों द्वारा रामलीला का सुंदर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतिदिन मध्य रात्रि के बाद तक चलने वाले इस धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। सोवाल के अलावे गंगासागर, लाव, पंचमहला, काशी विगहा, अलालपुर, सहोपुर आदि गांवो के श्रद्धालु प्रवचन सुनने और रामायण देखने के लिए जुट रहे हैं। महायज्ञ के मुख्य श्रोता लाव के पैक्स अध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंह उर्फ मंटू शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह में पूजा अर्चना, मंडप फेरी, आहुति के साथ शाम में स्वामी जी का प्रवचन और रात्रि में रामलीला की प्रस्तुति दी जा रही है। 20 अप्रैल को महाभण्डारा और संत महात्माओं की विदाई के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह महायज्ञ संपन्न हो जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में महायज्ञ के श्रोता संजीत शर्मा, कुंदन शर्मा, राजू शर्मा, निक्कू शर्मा सभी सपत्नीक के साथ पंसस शम्भू कुमार व्यवस्थापक राम उदय शर्मा, अशोक शर्मा, संतोष शेखर, अमित प्रकाश, अनुज कुमार सहित समस्त ग्रामीण लगे हैं।
टिकारी संवाददाता: भारत सरकार भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि विकास कुमार ने मंगलवार को पशु चिकित्सालय टिकारी का दौरा किया। इस क्रम में यंहा पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने कुमार को बताया कि यंहा पांच पद सृजित है। जिसमें एक कर्मचारी जिला में डिप्टेशन पर गए हैं। अप्रैल माह में कुल 121 पशु मरीज का इलाज किया गया है। जिसमें डायरिया, बुखार, चमोकन रोग एवं गर्भाधान से संबंधित पशु मरीज शामिल है। लेकिन अस्पताल में पर्याप्त दवा उपलब्ध नही होने के कारण इलाज के बाद पशुपालक को दवा नहीं मिल पाता है। ओ०टी० की यंहा कोई व्यवस्था नहीं है और भवन की स्थिति जर्जर है। दौरे पर आए मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि विकास कुमार ने बताया कि अस्पताल की समस्याओं से संबंधित मामले को जिला, राज्य और भारत सरकार को अवगत कराते हुए समाधान की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
टिकारी संवाददाता: बचपन से ही देश की सेवा का जज्बा पाल रहे टिकारी के 17 वर्षीय युवा हर्ष रंजन कुमार ने एनडीए की परीक्षा में 200 वां रैंक प्राप्त क्या है। हर्ष की सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। प्रखंड अंतर्गत संडा गांव के किसान शशि रंजन कुमार का पुत्र हर्ष है। उसने प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव में ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की है। हर्ष जब कक्षा 5 में था तब वर्ष 2016 में उसका चयन सैनिक स्कूल, कुंजपुरा करनाल (हरियाणा) के लिए हुआ था। कक्षा 6 से 12 वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल में ही प्राप्त की। हर्ष ने 10 वीं में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। हर्ष 12 वीं की पढ़ाई के साथ ही एनडीए की भी तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर माता-पिता के साथ क्षेत्र का गौरव बढ़ा दिया। हर्ष के पिता शशि रंजन कुमार और माता पूनम देवी ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि हमे बेटा की सफलता पर गर्व है। वह देश की सेवा कर और नाम रौशन करेगा। हर्ष ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सैनिक स्कूल एवं एल डी प्रेपरट्री स्कूल पटना को समर्पित किया है। हर्ष के इस सफलता पर पूर्व जिला परिषद सतेन्द्र नारायण, बृज मोहन शर्मा, हिमांशु शेखर, कुंदन कुमार, सौरभ कुमार आदि दर्जनों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
गया जिले स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में सोमवार को 50वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी की संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनी के साथ-साथ “साइंटिफिक इनोवेशंस फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय पटना संवाद के कुल 8 केंद्रीय विद्यालय ने प्रतियोगिता में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय विद्यालय के बाल वैज्ञनिकों ने पूर्ण उत्साह से अपने प्रोजेक्ट और सेमिनार का प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शनी की मुख्य थीम थी – “टेक्नोलॉजी और टॉय” जिसके अंतर्गत साइंस मैथ्स(विज्ञान और गणित) से जुड़े हुए अन्य 7 सब थीम थे। कार्यक्रम का उद्घाटन निर्णायक मंडली के साथ विद्यालय प्रभारी प्राचार्या के द्वारा किया गया साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा शुमधुर सरस्वती वंदना की प्रस्तृति की गयी।अपने संबोधन में प्रभारी प्राचार्या महोदया डॉ० अमीना खातून ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इन सार्थक अवसरों में सहर्ष प्रतिभागिता करने हेतु प्रेरित किया और कहा कि विज्ञान व गणित की सार्थकता है जब अपने ज्ञान को व्यवहार में लाते हुए उसके प्रति जागरूक हुआ जाए। डॉ० आचार्य शंकर (पी०जी०टी०, डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी, जगजीवन कॉलेज,गया) ने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों को निरनंतर विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया और विद्यार्थियों के कार्य उत्साह की प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम के मौके पर निर्णायक मंडली के रूप में डॉ० आचार्य शंकर(जगजीवन कॉलेज,गया), डॉ० गिरीश चंद्र (असिस्टेंट प्रोफेसर, सी० यु० एस० बी०, गया), डॉ०जावेद अकरम खान(गणित विभाग, मिर्जा गालिब कॉलेज,गया), डॉ० अमरजीत सोनू (कंप्यूटर विभाग,गया कॉलेज,गया), श्री रमेश कुमार (पी०जी०टी०, फिजिक्स, क्रेन मेमोरियल अकैडमी, गया), डॉ० सुनील कुमार (रसायन विभाग, जेजे कॉलेज, गया) , डॉ० उमेश राय (पूर्व विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग, गया कॉलेज, गया) वि०प्र० स० समिति सदस्य ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं समस्त कार्यक्रम के समन्वयक रहे श्री बी०के० सिंह, पीजीटी, फिजिक्स व विज्ञान व गणित विभाग के शिक्षक गण ने अपने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राहुल कुमार तिवारी को मिस्टर फ्रेशर्स एवं श्रावणी वशिष्ठ को मिस फ्रेशर का ख़िताब
टिकारी संवाददाता: अकादमिक सत्र 2022 – 24 में नामांकित विद्यार्थियों के प्रथम सेमेस्टर के सफल समापन के बाद सीयूएसबी के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु कुमार झा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं छात्रों ने भाग लिया। कई चरणों में आयोजित अलग अलग प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र राहुल कुमार तिवारी को मिस्टर फ्रेशर्स एवं श्रावणी वशिष्ठ मिस फ्रेशर चुनी गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग के सहायक सहायक प्राध्यापक डा. अनिल कुमार, सहायक शिक्षक डा. नीरज कुमार सिंह, रोहित कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विभाग के छात्र विष्णु शंकर वत्स और सुकृति सिन्हा ने किया।
टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी के विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ की परीक्षा में विभिन्न विभागों के 100 से अधिक छात्र – छात्राओं ने सफलता हासिल की है। छात्रों के इस सफलता पर कुलपति कामेश्वर नाथ सिंह एवं कुलसचिव कर्नल राजीव कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी है। मास कम्युनिकेशन और मीडिया विभाग से आदित्य तिवारी और सांख्यिकी विभाग से शिवानी कुमार, पर्यावरण विज्ञान से विशाल कुमार गुप्ता, अपूर्वा सिंह, शुभम कुमार, राजीव कुमार, कुमारी सौम्या, आशीष कुमार और भावना राज, ऐतिहासिक अध्ययन और पुरातत्व विभाग से अंबुज कुमार श्रीवास्तव, सुकृति सिन्हा, दिव्या कुमारी, शुभेंदु, नितेश कुमार, बिस्वा रंजन और अमृत राज, समाजशास्त्र अध्ययन विभाग से सुजीत कुमार लाल, संजय कुमार वर्मा, अदिति कुमारी, श्वेता सिंह और निभा कुमारी सफलता हासिल कर विभाग का नाम रौशन किया है। जेआरएफ क्वालीफाई करने वाले छात्रों को पीएचडी करने के लिए 35 हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। साथ ही मकान किराया भत्ता और शोध करने के लिए कंटीजेंसी भी दिया जाएगा। जेआरएफ के लिए कामयाब छात्र लेक्चररशिप (असिस्टेंट प्रोफेसर) के लिए योग्य होंगे। वहीँ नेट क्वालीफाई करने वाले छात्र लेक्चररशिप (असिस्टेंट प्रोफेसर) के लिए योग्य होंगे।