Blog

  • आदर्श मध्य विद्यालय में पायल प्रधानमंत्री तो तैयबा बनी उप प्रधानमंत्री

    आदर्श मध्य विद्यालय में पायल प्रधानमंत्री तो तैयबा बनी उप प्रधानमंत्री

    टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर स्थित आदर्श मध्य विद्यालय टिकारी में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बाल संसद का गठन किया गया। गठन हेतु विद्यालय के सभी नामांकित विद्यार्थियों को छह ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप का नामकरण किसी महापुरुष के नाम पर किया गया था। जिसमे महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, डाक्टर भीम राव अंबेडकर, मदर टेरेसा, रानी लक्ष्मी बाई एवं भगत सिंह ग्रुप शामिल है। हर ग्रुप से दो दो और कुल 12 नेता सांसद निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचित सांसदों ने सर्वसम्मति से पायल कुमारी को प्रधान मंत्री एवं तैयबा प्रवीण को उप प्रधान मंत्री चुना। जिसके बाद आपसी विचार विमर्श कर मंत्री मंडल का गठन और विभागो का बंटवारा किया गया। जिसमे स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, कृषि एवं बागवानी, पुस्तकालय एवं विज्ञान विभाग के मंत्री का चयन किया गया। ग्रूपवार विद्यालय की साफ़ सफाई, चेतनासत्र का आयोजन, मध्याह्न भोजन का संचालन, खेल कूद का आयोजन की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पूरे चुनावी प्रक्रिया प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न कराई गई।

  • नकल के आरोप में व्याख्याता ने परीक्षार्थी की कर दी पिटाई, थाने में दर्ज कराई शिकायत

    नकल के आरोप में व्याख्याता ने परीक्षार्थी की कर दी पिटाई, थाने में दर्ज कराई शिकायत

    टिकारी संवाददाता: मखदुमपुर में संचालित राजकीय पॉलिटेक्निक, टिकारी में तृतीय समेस्टर का परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी ने वीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित परीक्षार्थी सोनू कुमार द्वारा अलीपुर थाने में दर्ज कराए शिकायत के आलोक में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 6 अप्रैल की बताई जाती है। इलेक्ट्रिकल ब्रांच का छात्र सोनू राजकीय पॉलिटेक्निक में परीक्षा दे रहा था। इस दौरान एक वीक्षक ने कदाचार करने का अरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पिटाई से परीक्षार्थी के दाहिने आंख पर काफी चोटें आयी है। घटना के बाद पीड़ित परीक्षार्थी सोनू का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में कराया गया।

    परीक्षार्थी सोनू कुमार

    इलाज कराकर लौटने के बाद सोनू ने 14 अप्रैल को अलीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। केस की जांच की जिम्मेवारी एएसआई रमैया राम को सौंपी गई है। वीक्षक सह कॉलेज के व्याख्याता कुंदन कुमुद केस दर्ज होने के बाद से छुट्टी पर चले गए हैं। व्याख्याता ने तबीयत खराब होने की वजह से 17 और 18 अप्रैल की छुट्टी को लेकर आवेदन प्रभारी प्राचार्य को सौंपा है। व्याख्याता कुंदन कुमुद पर पहले भी इस तरह आरोप लग चुके हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

  • डुमरिया में शिक्षकों ने जाति आधारित जनगणना कार्य का किया विरोध

    डुमरिया में शिक्षकों ने जाति आधारित जनगणना कार्य का किया विरोध

    रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा , डुमरिया

    प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरिया में संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई डुमरिया की बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धनंजय प्रजापति की अध्यक्षता  में एक बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य अथवा जिला संघ के आह्वान पर बिहार जातीय आधारित गणना का बहिष्कार का निर्देश प्राप्त है उक्त आलोक में डुमरिया प्रखंड के सभी परगणक  पर्यवेक्षक एवं फिल्ड ट्रेनर के रूप में नियुक्त शिक्षक आज से जातीय आधारित गणना कार्य का बहिष्कार करते हैं बहिष्कार बिहार सरकार द्वारा जारी नई शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में किया गया। जिसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी डुमरिया एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डुमरिया को पत्र के माध्यम से दी गई।

    बैठक में संघ के सचिव संजय कुमार सिंह कोषाध्यक्ष सुजय कुमार चंद्रकांत प्रसाद वर्मा सुनील कुमार विक्रांत जयराज सिंह दिवाकर मिश्रा मुकेश कुमार रंजीत कुमार सुरेश यादव शशि भूषण पासवान विनोद कुमार प्रमोद पाल गिरेंद्र कुमार अरुण कुमार धर्मेंद्र राय विकास राय दिनेश कुमार प्रेमलता कुमारी सुनीता कुमारी रूपांजलि कुमारी अनिता कुमारी अर्चना कुमारी मंजू कुमारी आकांक्षा उर्वशी श्रवण कुमार विनोद कुमार सिंह संजय कुमार गुप्ता राकेश कुमार सिंह जोगेश्वर यादव आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित हुए।

  • नीमचक बथानी अनुमंडल के नवपदस्थापित एसडीपीओ कमलेश कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया

    नीमचक बथानी अनुमंडल के नवपदस्थापित एसडीपीओ कमलेश कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया

    एसडीपीओ कमलेश कुमार

    रिपोर्ट – जितेंद्र कुमार ,खिजरसराय

    नीमचक बथानी अनुमंडल के नवपदस्थापित एसडीपीओ कमलेश कुमार नीमचक बथानी अनुमंडल के एसडीपीओ के तौर पर अपना पदभार ग्रहण कियाl। पदभार ग्रहण करने के बाद अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्षों के साथ एक बैठक कर अपनी प्राथमिकता से सभी को अवगत कराया। बैठक के बाद एसडीपीओ श्री कुमार के एक प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामले का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस महानिदेशक महोदय का निर्देश है कि अपराधी को दौड़ाओ नहीं तो फिर अपराधी तुम्हें दौड़ाएंगे, इसी बिंदु पर पुलिस को काम करना है और थाना क्षेत्र में छोटे-मोटे अपराधों से लिप्त रहने वाले अपराधी के साथ शराब एवं बालू कारोबारी से जुड़े माफियाओं पर अंकुश लगाएं। जब इस प्रकार के अपराधी पकड़े जाएंगे तो क्षेत्र में अपराध भी कम होगा और एक अलग संदेश समाज में जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना भेदभाव काम करेऔर आम लोगों का विश्वास जीतने का काम करें। सभी थाना अध्यक्षों को थाने में आने बाले हर फरियादी को सभ्य तरीके से बात करने के साथ उनके समस्याओं पर त्वरित करवाई करने के साथ प्राप्त आवेदन पर उचित जांच करने का भी निर्देश दिया गया ।

  • इस्माइलपुर में उत्तर कोयल नहर को लेकर आयोजित बैठक, पत्रकार सम्मान समारोह सह प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया गया आयोजन

    इस्माइलपुर में उत्तर कोयल नहर को लेकर आयोजित बैठक, पत्रकार सम्मान समारोह सह प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया गया आयोजन

    उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा के लोग 18 अप्रैल से करेंगे, गाद की सफाई

    महताब अंसारी , कोंच

    कोंच। स्थानीय कोंच थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में स्थित बीपीएस कोचिंग सेंटर के सभागार भवन में रविवार को दोपहर एक बजे उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा मगध के बैनर तले सदस्यों के द्वारा एक बैठक, पत्रकार सम्मान समारोह सह प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद गोह नंदलाल यादव ने किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक बालेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि प्रिय किसान मजदूर एवं किसान हितैषी साथियों, आप सभी अवगत हैं कि उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा मगध विगत 16 अक्टूबर 2022 को कोंच थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय इस्माइलपुर में हुए किसान महापंचायत में बनी और तब से किसान महापंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार लगातार आंदोलन में बनी हुई है। निर्णय के अनुसार उत्तर कोयल नहर का पानी वर्ष 2023 में खरीफ फसल के मौसम में आमस, गुरुआ, गुरारू, परैया, टिकारी, कोंच, गोह, रफीगंज मदनपुर एवं औरंगाबाद सदर प्रखंड के क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए संघर्ष शुरू किया गया इसके तहत ज्ञापन सौंपने का कार्य 3 तरीके से संपन्न किया गया। पहला, शिष्टमंडल वार्ता के दौरान महामहिम राज्यपाल बिहार सरकार, श्री जीतन राम मांझी माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, औरंगाबाद के माननीय सांसद श्री सुशील कुमार सिंह, गया के माननीय सांसद श्री विजय मांझी, काराकाट के माननीय सांसद श्री महाबली सिंह, शेरघाटी के माननीय विधायक श्रीमती मंजू अग्रवाल, गुरुआ के माननीय विधायक श्री विनायक कुमार यादव, टिकारी के माननीय विधायक श्री अनिल कुमार, गोह के माननीय विधायक श्री भीम सिंह यादव, रफीगंज के माननीय विधायक मोहम्मद नेहालूद्दीन साहब, औरंगाबाद के माननीय विधायक श्री आनंद शंकर, गया जिला परिषद के माननीय अध्यक्ष श्रीमती नैना कुमारी एवं उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव, औरंगाबाद जिला परिषद के माननीय अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी एवं उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर बैठा, गया के माननीय विधान पार्षद श्री कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव, सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग औरंगाबाद के मुख्य अभियंता, सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एवं अभियंता प्रमुख, सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग पटना को ज्ञापन सौंपा गया। दूसरा, पत्राचार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, माननीय जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार, माननीय उप मुख्यमंत्री बिहार सरकार, माननीय जल संसाधन मंत्री बिहार सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।

    तीसरा, धरना कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी आमस, गुरुआ, गुरारू, परैया, टिकारी, कोंच के माध्यम से जिला पदाधिकारी गया को ज्ञापन सौंपा गया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी गोह, रफीगंज, मदनपुर, औरंगाबाद सदर के माध्यम से धरना कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी औरंगाबाद को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में तीन मांग अंकित किए गए। जिसमें शून्य आरडी से 306 आरडी तक अर्थात मुहम्मदगंज भीम बराज से जीटी रोड तक उत्तर कोयल नहर में जमे गाद की सफाई करो, मुहम्मदगंज भीम बराज से उत्तर कोयल नहर में 3200 क्यूसेक पानी छोड़ना सुनिश्चित करो एवम् उत्तर कोयल नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करो । ज्ञापन में यह भी दर्ज किया गया कि उत्तर कोयल नहर के मुख्य शाखा में 277 आरडी से 306 आरडी तक बहुत ज्यादा मात्रा में गाद जमा हुआ है। इसी वजह से उत्तर कोयल नहर का पानी 277 आरडी से आगे नहीं बढ़ पाता है। यदि 277 आरडी से 306 आरडी तक नहर में जमे गाद की सफाई करवा दी जाए और नहर में 3200 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए तो नहर का पानी जीटी रोड से नीचे के उक्त 10 प्रखंडों तक सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाएगा। ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ सरकार के सभी संबंधित दफ्तरों और पदाधिकारियों से मिलकर आग्रह किया गया कि 277 आरडी से 306 आरडी तक उत्तर कोयल नहर में जमे गाद की सफाई फरवरी-मार्च 2023 तक अवश्य करवा दिया जाए। ज्ञात हो कि 12 जनवरी 2023 को बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मोर्चा के आग्रह पर उत्तर कोयल नहर के 277 आरडी पर नहर के निरीक्षण हेतु गए थे। वहां मौजूद सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग औरंगाबाद एवं नबीनगर के कार्यपालक अभियंता श्री उमेश कुमार से श्री मांझी वार्ता किए और निर्देश दिए कि 277 आरडी से 306 आरडी तक नहर में जमें गाद की सफाई 1 से 2 महीने के अंदर करवा दीजिए। जवाब में श्री कुमार ने कहा था कि हम शीघ्र ही गाद सफाई हेतु डीपीआर बनवा लेते हैं और फरवरी-मार्च 2023 तक गाद की सफाई करवा देंगे। 22 फरवरी 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी से मोर्चा के साथी लोग पुनः मिले और उनसे वार्ता कर अवगत कराएं कि नहर में जमे गाद सफाई का कार्य विभाग के लापरवाही के कारण अभी तक शुरू नहीं हो सका है।

    इसके बाद तुरंत ही श्री मांझी कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार से मोबाइल से बात किए और गाद सफाई कार्य यथाशीघ्र शुरू करने का निर्देश दिए। साथ ही जल संसाधन मंत्री बिहार सरकार के नाम पत्र भेजें इसके बाद 17 मार्च 2023 को टिकारी के विधायक श्री अनिल कुमार के साथ मोर्चा के साथी लोग सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग पटना के अभियंता प्रमुख श्री ईश्वर चंद्र ठाकुर से मिलकर ज्ञापन सौंपा और आग्रह किया कि 277 आरडी से 306 आरडी तक उत्तर कोयल नहर में जमें गाद सफाई कार्य यथाशीघ्र करवा दिया जाए। इसे संज्ञान में लेते हुए अभियंता प्रमुख श्री ईश्वर चंद्र ठाकुर तुरंत ही सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग औरंगाबाद के मुख्य अभियंता मोहम्मद शाहिद एकबाल को मोबाइल से बात किए और आदेश दिए कि इसी वर्ष खरीफ फसल के मौसम में सिंचाई हेतु उत्तर कोयल नहर का पानी जीटी रोड से नीचे के क्षेत्रों में पहुंचाना है।

    इसलिए 277 आरडी से 306 आरडी तक नहर में जमे गाद सफाई का कार्य शीघ्र ही करवा लीजिए इसके बाद लिखित आदेश भी औरंगाबाद कार्यालय को भेज दिया गया है। इतना प्रयास के बावजूद जब मोर्चा के साथी लिखित सूचना देकर सिंचाई जल संसाधन विभाग औरंगाबाद के मुख्य अभियंता मोहम्मद शाहिद एकबाल से जानना चाहे कि उत्तर कोयल नहर में जमे गाद की सफाई का कार्य कब शुरू किया जाएगा और फिर कब तक इस कार्य का समापन किया जाएगा इस प्रश्न का लिखित जवाब मोर्चा के साथी चाहते थे लेकिन मुख्य अभियंता मोहम्मद शाहिद एकबाल ने साफ-साफ शब्दों में मना कर दिया और कहा कि हम हायर अथॉरिटी हैं हमसे कैसे आप लोग मिलने आ जाते हैं मोर्चा के साथियों ने कहा कि आप भूल कर रहे हैं सर, लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और पदाधिकारी एवं कर्मचारी जनता के सेवक होते हैं तब मुख्य अभियंता ने कहा कि हमारा माथा क्यों चाट रहे हैं। हम फास्टिंग में हैं इसके बाद कार्यपालक अभियंता श्री उमेश कुमार एक लापरवाही से लिखा हुआ पत्र मोर्चा के सचिव साथी बालेश्वर प्रसाद यादव के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे पत्र का सारांश है कि सिंचाई विभाग से आवंटन मिलने पर खरीफ फसल के समय नहर में जमे गाद की सफाई कार्य करवा दिया जाएगा। अब आपको समझ में आ गया होगा कि सरकार के पदाधिकारी कितना निरंकुश होते हैं।

    ऐसे ही निरंकुश पदाधिकारी का देन है कि 1970 ई. की योजना “उत्तर कोयल नहर सिंचाई परियोजना” 52 वर्ष बीत जाने के बाद भी अधर में लटका हुआ है। इस बात का अनुमान मोर्चा के साथियों को पूर्व से ही था इसलिए मोर्चा अपना कार्यभार तय किया था और संकल्प लिया था कि सरकार यदि इस कार्य को नहीं करती है तो किसान, मजदूर और जनहितैषी साथियों के सहयोग से इस कार्य को इसी वर्ष खरीफ फसल के मौसम के पूर्व कर लिया जाएगा। साथियों इस दिशा में कदम बढ़ा दी गई है और इसके तहत सांगठनिक ढांचा भी मजबूत किया गया है। उक्त 10 प्रखंडों के साथियों के साथ बैठक कर 35 सदस्यीय मगध प्रमंडल स्तरीय कमेटी एवं 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है जिसके सदस्य एवं उनके पद नाम इस प्रकार हैं। मुख्य संरक्षक साथी रामेश्वर प्रसाद यादव, सम्मानित अध्यक्ष साथी जयनंदन शर्मा, अध्यक्ष साथी नंदलाल यादव, उपाध्यक्ष साथी जितेंद्र यादव, साथी धनेश यादव, साथी मुरारी प्रसाद, एल के बिंदु, साथी सचिव बालेश्वर प्रसाद यादव, उप सचिव अशोक यादव, मोहम्मद रशीद अंसारी, किशोरी मोहन, डॉक्टर उदय प्रसाद, उपेंद्र यादव, राम विजय यादव, ब्रजेश यादव, राम उदय यादव, साथी सत्येंद्र प्रजापति, साथी उपेंद्र यादव परैया, देव लाल यादव, मुन्ना यादव, मीडिया प्रभारी साथी धनंजय कुमार उर्फ दारा सिंह। उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड कमेटियों का गठन भी जोर देकर किया जा रहा है अभी तक गुरारू, कोंच, रफीगंज, टिकारी एवं गुरुआ प्रखंड कमेटी का गठन किया गया है शेष प्रखंडों में भी शीघ्र ही कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। कहने का मतलब साफ है कि मोर्चा लड़ने में सक्षम है और किसानों के सामने एक मात्र विकल्प है अपने धन बल एवं जनबल से नहर में जमे गाद की सफाई स्वयं करें। इसलिए विगत 16 अक्टूबर 2022 के किसान महापंचायत में लिए गए निर्णय के आलोक में उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा मगध आगामी 18 अप्रैल 2023 से उत्तर कोयल नहर में 277 आरडी से 306 आरडी तक जमें गाद की सफाई कार्य शुरू किया जाएगा। अंत में सभी किसान, मजदूर एवं किसान हितैषी साथियों, भाइयों, बहनों से सफाई कार्य में तन मन धन से सहयोग की अपेक्षा रखती है।

  • अवैध बालू माफियाओं से साठ-गांठ के आरोप में एएसआई को गया एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

    अवैध बालू माफियाओं से साठ-गांठ के आरोप में एएसआई को गया एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

    एएसआई रामरूप यादव

    बेलागंज थाने में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक रामरूप यादव का अवैध बालू माफियाओं से साठ गांठ रखना भारी पड़ गया। रविवार को गया एसएसपी ने आरोपी एसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी का बताया की एसआई रामरूप यादव पर अवैध बालू माफियाओं से साठ गांठ रखने की शिकायत प्राप्त हुई थी ,जिसके बाद पुलिस केन्द्र, गया क्लोज करते हुए लगाये गये आरोपों की जॉच करने हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था, गया को निर्देशित किया गया था।

    अवैध बालू माफियाओं से साठ-गाठ होने के आरोप में सहायक पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था, गया के द्वारा जॉच कर लगाये गये आरोप के लिए सही पाया गया जिसके बाद एसआई रामरूप यादव (वर्तमान पुलिस केन्द्र, गया) के विरूद्ध अनुशासनिक कारवाई हेतु अनुंशसा की गयी है। उक्त अनुशंसा के आलोक में स0अ0नि0 रामरूप यादव, तत्का0 बेलागंज थाना वर्तमान पुलिस केन्द्र, गया को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है तथा अनुशासनिक कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

  • पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीण पलायन को हैं मजबूर, नल जल के पानी में भी आता है कचरा

    पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीण पलायन को हैं मजबूर, नल जल के पानी में भी आता है कचरा

    गर्मी का मौसम आते ही जलस्तर लगातार नीचे गिरते जा रहा है जिससे अमजनो को इसकी समस्या झेलनी पड़ रही है , ऐसा ही मामला गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड से की हैं जहां प्रखंड मुख्यालय के समीप कहुदाग पंचायत के वार्ड नंबर 5 गजरागढ़ में आए दिन पानी की समस्या से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं सूचना मिलते ही संवाददाता ने उक्त मोहल्ला जाकर खबर की पड़ताल की तो समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने कहा की गर्मी का मौसम आते ही हमलोग पानी पीने को तरस रहे हैं हालांकि जिला प्रशासन इस मौसम को मद्देनजर जगह जगह इसकी जांच करवाकर पानी की उपलब्धता करा रही है लेकिन अभी तक यहां स्थानीय प्रशासन का कोई भी कर्मचारी या फिर अधिकारी नही पहुंचे हैं बताते चले कि इस मोहल्ला में लगभग सैकड़ों घर है जिसमे हजारों लोग रहते है और उनसभी को पेयजल की विकट समस्या झेलनी पड़ रही है।

    बोरिंग भी है फेल

    गजरागढ़ के निवाशी पूनम देवी ने बताया की हमलोग अपने अपने घर में एक भी दो दो बोरिंग करवाए है लेकिन भूतल में पत्थर रहने के कारण सैकड़ों फिट बोरिंग करवाने के बाद भी पानी नही निकला जिससे हमलोग को नल जल के सहारे गुजर बसर करना पड़ रहा है लाखों रुपए खर्च करते है लेकिन तल में पानी नही रहने के कारण बोरिंग सफल नही हो पाता ।

    नल जल के पानी में आता है कचरा

    महिला किरण देवी बताती हैं की लगभग 6 वर्ष पहले प्रखंड मुख्यालय के पीछे बनाया हुआ नल जल से हमलोग का पानी आता है लेकिन उसमे लगातार कचरा आता है साथ ही इसका कोई समय सीमा भी है कभी कभार समय पर पानी आता है जिससे हमलोग केवल कपड़ा धोने और सौचालय के लिए उपयोग में लाते हैं।

    गंदे पानी पीने से इन्फेक्शन का खतरा

    बताया जाता है की इस कचरे के पानी से स्नान करने के बाद शरीर में तरह तरह की बीमारी होने लगता है साथ ही शरीर के कई जगह इन्फेक्शन हो जाता है इसलिए इसका भय बना रहता है पानी में कचरे के कारण शरीर खुजलाने लगता है। वहीं ग्रामीण नंदू पासवान कहते हैं हमलोग को पानी पीने के लिए बाजार से खरीदकर कर पीना पड़ता है। हमलोग मध्य वर्गीय परिवार है ऐसे में प्रतिदिन पानी खरीदकर पी सके ये संभव नहीं है। प्रशासन को इसके बारे में सोचना चाहिए।

    पलायन करने को हैं मजबूर

    मोहल्ला निवासी विजय पासवान ने बताया की हमलोग अपने पूरे परिवार के साथ वर्षो से यहां घर बनाकर रह रहे हैं अगर इस प्रकार की पानी की किल्लत रहा तो घर बेचकर कही दूसरे जगह चले जायेंगे हमलोग पानी खरीदकर पीने में सक्षम नही है।

    प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा

    उपरोक्त मामले के संबंध में संवाददाता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बाराचट्टी से दूरभाष पर बात किया तो उन्होंने कहा की मामले की जानकारी मिली है लोक स्वास्थ अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) से नल जल संचालित है इसके लिए संबंधित विभागीय कनीय अभियंता (जे ई)को इसकी जानकारी दिया गया है बहुत जल्द इसका निराकरण करवा दिया जायेगा आगे उन्होंने कहा की एक दो दिनों के अंदर त्वरित काम लगवाकर ठीक कराकर साफ पानी मुहैया के लिए प्रशासन काम कर रही है।

    रिपोर्ट – राहुल नयन बाराचट्टी , गया

  • कोंच एवं आंती थाना का एसएसपी गया ने किया औचक निरीक्षण

    कोंच एवं आंती थाना का एसएसपी गया ने किया औचक निरीक्षण

    कोंच प्रखंड के कोंच एवं आंती थाना का एसएसपी गया आशीष भारती ने रविवार के दोपहर औचक निरीक्षण किया। जांच के क्रम में एसएसपी ने थानाध्यक्ष के साथ थाना परिसर के चारो ओर भ्रमण किया, महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पदाधिकारी से पूछताछ किया। पत्रकारों को जवाब देते हुए एस एस पी आशीष भारती ने कहा कि कोंच थाना, अलीपुर थाना और आंती थाना का औचक निरीक्षण किया गया है। ये सभी थाने गया जिला के बॉर्डर पर हैं। थानाध्यक्ष कोंच उमेश प्रसाद एवं आंती थानाध्यक्ष अजय कुमार को क्राइम नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया है। शराब बंदी, अवैध खनन आदि को पूर्णत रोकथाम करने के लिए सख्ती से निपटने को कहा गया है। वहीं, उन्होंने कहा कि आंती थाना पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है जो अब पहले से बेहतर है। लंबित कांड को निष्पादन करने को कहा गया है। मौके डी एस पी गुलशन कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश राम, थानाध्यक्ष आंती अजय कुमार, थानाध्यक्ष कोंच उमेश प्रसाद समेत सभी पुलिस कर्मी लोग शामिल थे।

    रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच

  • दांगी प्रतिभा खोज प्रतिभा प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित

    दांगी प्रतिभा खोज प्रतिभा प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित

    खिजरसराय: रविवार को दांगी प्रतिभा खोज प्रतिभा प्रतियोगिया में चयनित छात्रों को सम्मानित करने को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सृष्टि कोचिंग के संचालक पुष्पेंद्र कुमार अलावे विवेक शिशु निकेतन के प्रचार्य अजय कुमार थे। सभा का अध्यक्षता अखिलेश दांगी ने किया जबकि संचालन संजय कुमार ने किया। देवशरण सिंह मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत हुए इस परीक्षा एक प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सृष्टि कोचिंग के संचालक ने सभी श्रेणी के तीनो स्थान बाले छात्रों को सृष्टि कोचिंग में मुफ्त कोचिंग देने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटर में अच्छे अंक लाने बाले छात्रों को भी संबोधित किया गया।

    प्रतिभा खोज प्ररियोगिता में भाग लेने बाले सभी 216 छात्रों को भी सान्तवना पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दृष्टि कोचिंग के संचालक कुमार पुष्पेंदु के अलावे नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अंकित कुमार को खिजरसराय क्षत्रिय संघ की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में केदार प्रसाद, विनोद कुमार के अलावे सेवानिवृत शिक्षक देवेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

  • गया में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन ,मौके से कई हथियार के साथ फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार

    गया में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन ,मौके से कई हथियार के साथ फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार

    गया पुलिस ने शनिवार को गुरारू थाना क्षेत्र में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि शनिवार को गया पुलिस द्वारा गुरारू थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी(जहानाबाद) थाना कांड संख्या-120/ 23 के अप्राथमिक अभियुक्त अर्जुन मिस्त्री पिता- स्व0 बिगन मिस्त्री, सा0-मथुरापुर, थाना-गुरारू, जिला गया के घर छापामारी के द्वौरान भारी मात्रा में अवैध अग्नेयास्त्र बनाने का उपकरण एवं निर्मित /अर्धनिर्मित असलाहा बरामद किया गया है। पुलिस मौके से छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा ,एक नवनिर्मित देशी थनेट, एक खोखा,एक मिस फायर गोली, करीब एक दर्जन हथियार बनाने वाली औजार, दो डाई मशीन सहित अन्य सामग्री बरामद किया।

    उन्होंने बताया कि इन समानों के संबंध में आरोपी से पुछ-ताछ को गई एवं कागजात का मांग किया लेकिन कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया तथा पुलिस के समक्ष आरोपी ने ग्राहक मिलने पर हथियार बनाकर बेचने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है।