शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई है। अन्य लोगों का इलाज करवाया जा रहा है मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में छापेमारी की गई और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इलाके में शराब का निर्माण कहां हो रहा था। इसकी भी जानकारी ली जा रही है कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
– डीएम सौरभ जोरवाल
कहने का तो पूरे बिहार में शराब बंदी कानून लागू है , पर इसी बिहार में आए दिन जहरीली शराब पीने से मौत का खेल बदस्तूर जारी है। ताजा मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की है जहां शनिवार को जहरीली शराब पीने से अब तक 25 लोगो की मौत हो चुकी है , और कई लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पांच थाना क्षेत्र हरसिद्धि, पहाड़पुर , तुरकौलिया , सुगौली और रघुनाथपुर मे जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला शुरू हुआ , जिसमे अब तक करीब 25 लोगो की मौत हो गई है। शराब से मौत का सिलसिला जब शुरू हुआ तो प्रशासन ने इसे डायरिया करार दिया। मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल ने मामले की जांच के लिए मेडिकल टीम भेजी। मेडिकल टीम ने भी मरीजों में डायरिया के लक्षण पाए जा रहे है। और इसके बाद एक-एक कर 25 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि प्रशासन ने अब तक 14 लोगों की शराब से मौत की बात कही है छह लोगों की मौत को प्रशासन संदिग्ध बता रही है। इनमें से 3 लोगों का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
लोगों की मौत के बाद गांव में लगी भीड़। – फोटो साभार : अमर उजाला
इस मामले में मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा ” शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई है। अन्य लोगों का इलाज करवाया जा रहा है मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में छापेमारी की गई और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इलाके में शराब का निर्माण कहां हो रहा था। इसकी भी जानकारी ली जा रही है कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ” सवाल यही खत्म नहीं हो जाती है बल्कि सवाल दर सवाल और खड़ी हो जाती है जब तथाकथित शराबबंदी कानून लागू बिहार में शराब के नाम पर मौत धडल्ले से बटती है।
— Sushil Kumar Modi (मोदी का परिवार ) (@SushilModi) April 15, 2023
पिछले वर्ष भी छपरा शराबकांड में गई थी 77 की जान
पिछले साल दिसंबर महीने में भी छपरा में दुखद शराबकांड हुआ था। सारण जिले के अलग-अलग गांवों में जहरीली शराब से 77 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद नीतीश सरकार सवालों के घेरे में आ गई थी। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि जो पिएगा वो मरेगा ही, उन्होंने शराबकांड के पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने से भी इनकार कर दिया था। आखिरकार इन मौतों के जिम्मेवार कौन है? बिहार सरकार या बिहार की जनता जहां के लोग शराबबंदी कानून को पालन करने में सरकार का सहयोग नहीं करती है। मगध लाइव न्यूज के पाठक कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में अपना बहुमूल्य कमेंट कर जरूर बताएं
आईआईएम बोधगया ने 14 -15 अप्रैल, 2023 को डिजिटल युग में उपभोक्ता अनुभव पर विपणन का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन की मेजबानी स्कूल ऑफ बिजनेस, इकोनॉमिक्स एंड लॉ, गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी, स्वीडन के सहयोग से की गई। दुनिया भर के शिक्षाविदों, शिक्षकों, डॉक्टरेट उम्मीदवारों और पेशेवरों को एक साथ लाने और उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए व्यवसायों को तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल परिदृश्य के अनुकूल कैसे बनाया जा सकता है, इस पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया।
14 अप्रैल को आईआईएम बोधगया की निदेशक प्रो. विनीता एस. सहाय ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए सभी प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों के साथ मंच संभाला। प्रो. मेधा श्रीवास्तव, आईआईएम बोधगया में मार्केटिंग की सहायक प्रोफेसर और आईसीएम 2023 की संयोजक ने स्वागत भाषण के साथ सम्मेलन की शुरुआत की और सम्मेलन के लक्ष्यों और उद्देश्यों का उल्लेख किया। प्रो सहाय ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए सभी को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सामाजिक रूप से जिम्मेदार छात्रों के निर्माण के संस्थान के उद्देश्य के बारे में बात की: “हम न केवल अपनी दृष्टि बनाते और लिखते हैं, बल्कि हम इसे गले लगाते हैं। हम भविष्य के सामाजिक रूप से जिम्मेदार बिजनेस लीडर्स के निर्माण के अपने दृष्टिकोण को अपनाने में बहुत गर्व महसूस करते हैं।”
उनके बाद, गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी, स्वीडन के स्कूल ऑफ बिजनेस, इकोनॉमिक्स एंड लॉ में मार्केटिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर, प्रो. सेसिलिया सोलर ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने सॉफ्टवेयर खंड जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए भारतीय बाजारों पर स्वीडन की निर्भरता के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने आगे कहा, “मैं यहां भारतीय बाजार, खासकर डिजिटल मॉडल के बारे में जानने के लिए आई हूं। हम स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन के बारे में सीखने में गहरी रुचि रखते हैं। मैं योग करने वाली व्यक्ति हूं, इसलिए यह मुझे खुशी देता है कि मेरे साथी ध्यान में रुचि रखते हैं।
प्रो. रसेल बेल्क, विशिष्ट अनुसंधान प्रोफेसर, क्राफ्ट फूड्स कनाडा और मार्केटिंग के अध्यक्ष, शुलिच स्कूल ऑफ बिजनेस, यॉर्क यूनिवर्सिटी ने मेटावर्स पर सूचनात्मक जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मेटावर्स नया इंटरनेट नहीं होगा, यह वैसा बिलकुल नहीं होगा जिसकी हम कल्पना करते हैं।”
नालंदा विश्वविद्यालय की वाईस चांसलर प्रो सुनैना सिंह ने उपभोक्ता व्यवहार और संबंधों के महत्व पर जोर दिया और सही और नैतिक विपणन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। नॉर्थेर्न केंटकी यूनिवर्सिटी में प्रबंधन और विपणन विभाग के प्रो. बी. मित्तल ने कहा, “हमें प्रवृत्ति की शुरुआत का बिंदु बनना होगा” और इस बारे में बात की कि अनुसंधान को कार्रवाई में कैसे एम्बेड किया जाना चाहिए। उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा सम्मेलन की कार्यवाही पुस्तिका का विमोचन किया गया। उद्घाटन सत्र आईआईएम बोधगया में विपणन के सहायक प्रोफेसर और आईसीएम 2023 के संयोजक प्रोफेसर अमरेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुआ।
इसके बाद “कैसे डिजिटलीकरण और वेब 3.0 उपभोक्ता अनुभव को बदल रहा है?” विषय पर एक पैनल चर्चा हुई। श्री प्रणव कुमार, निदेशक – डिजिटल और डेटा ड्रिवेन सीएक्स, इमर्जिंग टेक एंड इनोवेशन; सीनिवासन सुब्रमण्यन पीएचडी, हेड मार्केटिंग – कलर्स तमिल, वायाकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड; आशीष आनंद, वाइस प्रेसिडेंट – डिजिटल मार्केटिंग, सीके बिड़ला हेल्थकेयर और अमित भार्गव, डायरेक्टर – कंसल्टिंग (ग्लोबल हेड – मार्केटिंग ऑटोमेशन एंड ऑपरेशंस), एलटीआईएमइंडट्री प्रतिष्ठित पैनलिस्ट थे। आईआईएम बोधगया के सहायक प्रोफेसर प्रोफेसर रमेश रोशन दास गुरु ने चर्चा का संचालन किया। पैनल के सदस्यों ने ‘सीमाओं के साथ निजीकरण’, ‘नैतिक डिजिटल मार्केटिंग’, ‘डेटा सुरक्षा और नियंत्रण’ से लेकर ‘उपभोक्ता व्यवहार, संबंध और अनुभव पर वेब 3.0 का प्रभाव’ जैसे कई विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बाद में, प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक उपभोग और उपभोक्ता, ब्रांड और उपभोक्ता, बीऐएनआई वर्ल्ड में डिजिटल मार्केटिंग, सेवाओं का विपणन, स्थिरता, और भलाई, विपणन का डिजिटलीकरण और सेवाओं के विपणन जैसे विभिन्न विषयों पर अपनी पेपर प्रस्तुतियाँ दीं। सम्मेलन को 232 प्रस्तुतियाँ प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 177 को कठोर सहकर्मी समीक्षा के आधार पर स्वीकृति पत्र प्राप्त हुए थे। भारत और विदेशों से उद्योग के चिकित्सकों, शिक्षाविदों और शोध विद्वानों से 195 पंजीकरण प्राप्त हुए। लेखक कई प्रसिद्ध संस्थानों जैसे आईबीएस मॉस्को और जीएससीएम रानेपा, रूस, एनआईटी दुर्गापुर, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और कई अन्य से संबंधित थे।
इसके बाद आईआईएम बोधगया के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दर्शकों ने पारंपरिक भारतीय नृत्य, लोक नृत्य, समूह गायन, व्यक्तिगत गायन और कई अन्य प्रदर्शनों की एक विस्तृत श्रृंखला को देखने का आनंद लिया। इस मनोरंजक सत्र ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति को भी चित्रित किया।
समापन सत्र की शुरुआत सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों के स्वागत के साथ हुई। ओटावा विश्वविद्यालय में विपणन के सहायक प्रोफेसर प्रोफेसर माइकल एस मुल्वे ने सभा को संबोधित किया। इसके बाद यम! ब्रांड के मुख्य डिजिटल और प्रौद्योगिकी अधिकारी श्री मनीष गुप्ता द्वारा मुख्य भाषण दिया गया। इसके अलावा, सुश्री दीपा कृष्णन, निदेशक – मार्केटिंग, कैटेगरी, लॉयल्टी, डिजिटल, टाटा स्टारबक्स ने दर्शकों को रोचक जानकारी दी। फिर रोहित गुलाटी, निदेशक – मार्केटिंग (भारत और दक्षिण एशिया), जॉनसन एंड जॉनसन सर्जिकल विजन द्वारा एक और मुख्य भाषण दिया गया। सभी प्रस्तुतियों के समाप्त होने के बाद, ‘एमराल्ड बेस्ट पेपर अवार्ड’ दिया गया, और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रो मेधा श्रीवास्तव द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सम्मेलन समाप्त हुआ।
शनिवार को बेलागंज प्रखंड के मध्य विद्यालय अक्थ्यू एससी में बिहार सरकार के द्वारा जारी पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह युवा समाजिक कार्यकर्ता रंजेश कुमार के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को सिलसिलेवार पुस्तक प्रदान किया गया। मुखिया प्रतिनिधि रंजेश कुमार ने कहा कि गरीबों दलितों और असहायों के हित में बिहार सरकार के ये सराहनीय कदम है। उन्होंने सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के परिवेश में पाठ्य पुस्तकों की बढ़ती कीमत के कारण गरीब मजदूर वर्ग के अभिभावक अपने बच्चों को सिलेवस की किताबें खरीदकर देने में असमर्थ हो जाते थे। सरकार द्वारा निशुल्क पुस्तक वितरण से समाज के अंतिम पायदान पर रहे अभिभावकों को राहत मिलेगा। साथ हीं बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। मुखिया प्रतिनिधि ने बच्चों से नियमित विद्यालय आने और अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय में सत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक मो हसीव आलम, सहायक शिक्षक अनिला देवी, गुलनिहार सुल्ताना, अनारकली कुमारी, कंचन सिंह, अनुपमा कुमारी सहित बड़ी संख्या छात्र छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
हमारे देश में शिक्षकों की परंपरा रही है। अगर गुरू वशिष्ठ नहीं होते तो राम का कोई अस्तित्व नहीं होता। अगर ऋषि संदीपन नही होते तो कृष्ण को आठों आयाम का ज्ञान नहीं होता। आज शिक्षकों का अपमान हो रहा है। फलस्वरूप शिक्षक अपना शिक्षकत्व को जाहिर नहीं कर रहे हैं। उक्त बातें शनिवार को बेलागंज के एक निजी शिक्षण संस्थान के उद्घाटन समारोह के दौरान लोजपा (आर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद डा अरूण कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य और समाज में गुरूजी और आचार्य जी की संस्कृति रही है। मगर दुर्भाग्य की बात है कि बिहार की वर्तमान सरकार शिक्षकों को मास्टरबा कहबाने का काम किया है।
शनिवार को बेलागंज के एक निजी शिक्षण संस्थान के उद्घाटन के मुख्य अतिथि रहे लोजपा (आर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद डा अरूण कुमार बिहार में बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय से विश्व भर में शिक्षा का आधार शिला रखा गया था। आज उसी प्रदेश में शिक्षा और शिक्षकों की हालत गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीतिक नहीं करना था। मैं घर से ज्ञान का पुंज लेकर समाज में निकला था। मगर समाजिक परिवेश हमें राजनीतिक में घसीट लाया। पूर्व सांसद ने शिक्षण संस्थान के निदेशक सौरव कुमार को शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्वान की जरूरत नहीं होती है। यहां संस्कारवान की जरूरत होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व मुखिया सह कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामविनय सिंह और संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम को पेंशनर समाज के प्रखंड सचिव शंभू शरण शर्मा, पूर्व शिक्षक सियाशरण सिंह आदि लोगों ने भी संबोधित किया। मौके पर युवा समाजिक कार्यकर्ता रंजेश कुमार, शिक्षक मनोज कुमार, भाजपा नेता अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षाप्रेमी और गणमान्य उपस्थित थे।
टिकारी संवाददाता: संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शिक्षकों ने जाति आधारित गणना कार्य का बहिष्कार की घोषणा की है। संघ के प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों का एक दल एसडीओ से मिलकर बहिष्कार का पत्र सौंपा है। इससे पूर्व संघ से जुड़े शिक्षक नेताओं ने बीआरसी में बैठक की। जिसमे कहा गया कि बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली 2023 शिक्षकों के हित मे नही है, इसलिए हमसब इसका विरोध करते हैं। प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि जबतक हमारी मांगे राज्यकर्मी का दर्जा देने, समान काम समान वेतन लागू करने, पुरानी पेंशन लागू करने आदि पूरी नही होगी लड़ाई जारी रहेगा। बैठक में शिक्षक नेता प्रेम प्रकाश, रामु निषाद, जयनंदन सिंह, अजय कुमार सिंह, आनंद मोहन, जितेन्द्र कुमार आदि शामिल थे। बहिष्कार की घोषणा के बाद गणना के प्रथम दिन शनिवार को एक भी प्रगणक और पर्यवेक्षक गणना प्रपत्र कार्यालय से रिसीव नही किए।
कोंच। प्रखंड के तिनेरी पंचायत अंतर्गत ग्राम खटनही में दो पक्ष के बीच मारपीट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुआल पर चढ़ाकर ट्रैक्टर पार करने के मामले में दो पक्ष संदीप पासवान उम्र 32 वर्ष पिता गनौरी पासवान एवं दिनेश्वर यादव (55) पिता सुखाड़ी यादव के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। उक्त संबंध में आंती थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि दो पक्ष में मारपीट हुई है जिसे लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है और कांड संख्या 31/23 में दिनेश्वर यादव पिता स्व.सुखाड़ी यादव एवम् कांड संख्या 32/23 में संदीप पासवान पिता गनौरी पासवान को गिरफ्तार कर कोविड 19 टेस्ट कराने के बाद जेल भेज दिया गया है।
टिकारी संवाददाता: प्रखंड अंतर्गत रूपसपुर में शनिवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र के नया भवन का क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में विधायक ने कहा कि इस केंद्र पर स्वास्थ संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। वंही मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र तक विधायक से रोड बनाने की भी मांग की। इधर अपना भवन मिलने के बाद वंहा कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है। स्वास्थ्य प्रबंधक अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस केंद्र पर एक सीएचओ की पदस्थापना कर दी गई है। जबकि दो एएनएम यहां पूर्व से कार्यरत है। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विश्वमूर्ति मिश्रा, सीएचओ सत्यनारायण, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह, बिहारी पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।
टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी के शिक्षा विभाग के छात्र प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने जेआरएफ में शानदार सफलता सफलता हासिल की है। मिश्रा ने 100 में 99.77 प्रतिशत अंक हासिल अपने विभाग के साथ माता-पिता और क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इससे पहले प्रफुल्ल सीटेट में भी सफ़लता प्राप्त कर चुके हैं। प्रफुल्ल मूलतः टिकारी के पंचानपुर स्थित लभरा गांव के निवासी हैं। प्रफुल्ल के इस सफलता पर उसके गांव के ग्रामीणों सहित उसके दोस्तों और जानने वालों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
टिकारी संवाददाता: प्रखंड अंतर्गत मखदुमपुर पंचायत के निमसर और ढिवरा गांव में भाकपा माले के लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत शनिवार को जन संवाद का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रखंड सचिव रवि कुमार के नेतृत्व में उक्त गांवो में ग्रामीणों के बीच जनसंवाद करते हुए पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों के सदस्य भर्ती अभियान में शामिल होने की अपील की। इस दौरान 22 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की बात कही। विधान सभा प्रभारी सह प्रखंड सचिव रवि कुमार ने कहा की मोदी सरकार देश की संविधान व लोकतंत्र को खत्म कर रोजी-रोटी छीनने में लगे है। जनसंवाद अभियान में सुरेन्द्र यादव, संजय राम, रामजी, सगुनी मांझी, राजकुमार, रामाशंकर पासवान, कामता रजक, गिरजा देवी, दुलारी देवी, कमला देवी, तेतरी देवी, उमेश पासवान, चिंता देवी, गंगिया देवी आदि पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।
गया शहर के कॉटन मिल बालाजी नगर की जमीन की खरीद बिक्री विवादों के घेरे में है। जिसे देखते हुए इसकी रजिस्ट्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। हालांकि इस संबंध में कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन विवादों को देखते हुए जिलापदधिकारी के निर्देश पर जिला निबंधन पदाधिकारी लखन प्रसाद ने जांच की प्रक्रिया पूरी होने तक रोक लगा दिया है। magadhlive को उन्होंने बताया कि एनएलबीडी, जमीन मालिक के बीच हुई यहां जमीनों की खरीद बिक्री को लेकर पूर्व मुखिया रविन्द्र यादव ने सरकार के पास एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सरकार की ओर दिए गए निर्देश और डीएम के आदेश(मौखिक) पर मामले की जांच कराई जा रही है। जबतक स्थिति स्पष्ट(जांच पूरी) नहीं हो जाती है कुछ प्लॉट के निबंधन पर रोक रहेगी। इधर, पूर्व मुखिया रविन्द्र यादव से जब magadhlive ने जानकारी ली तो इनका कहना था कि जो कॉटन मिल की जिस जमीन की हाल ही में रजिस्ट्री एनलबीडी के नाम से की जा रही है या की जा चुकी है, उसमें कई तरह की अनियमितता हुई है।
जिस जमीन पर काफी पहले से मकान बने हुए थे, उसे परती दिखाकर जमीन की रजिस्ट्री हुई। जिससे सरकार के राजस्व को काफी हानि हुई है। जिसकी जांच की मांग उन्होंने सरकार से की है। वहीं वर्षों से कॉटन मिल में बने मंदिर और पुलिस अड्डे की जमीन को भी बेचने की कोशिश की जा रही है। इस सम्बंध में जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार अब इसमें समझौता के तहत पुलिस अड्डे के जीर्णशीर्ण भवन को और मंदिर के जीर्णोद्धार कराने को एनलबीडी और क्रेता तैयार है। इसी बात पर सहमति होने की बात बताई जाती है। बहरहाल एक जमीन जिसकी रजिस्ट्री को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है, उसके बारे में बताया जाता है कि चार व्यक्तियों के नाम जमीन का निबंधन होना था। सब कुछ हो चुका था, केवल क्रेता और विक्रेताओं के बीच निबंधन पदाधिकारी के समक्ष करार होना था।
इसी बीच एक व्यक्ति निबंधन पदाधिकारी के समक्ष एनलबीडी के साथ कई वर्ष पूर्व हुए करार की कागज़ात के साथ उपस्थित हो गया। यानी कि एनएलबीडी किसी व्यक्ति को जमीन देने के लिए करीब 12 लाख रुपए लेकर अग्रीमेंट कर चुका था और इधर उसी जमीन को किसी अन्य के नाम से रजिस्ट्री की जा रही थी, उसी जमीन के निबंधन पर रोक लगा दी गई है। वहीं कॉटन मिल बालाजी नगर में आम गैरमजरूआ और खास गैरमजरूआ जमीन की भी खरीद बिक्री और अन्य अनियमितता को लेकर कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम शर्मा भी एक परिवाद जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत दायर कर चुके हैं। जिनके मामले की भी सुनवाई चल रही है।
इधर, एक और नया मामला एक दो दिन पहले का सामने आया है कि थर्ड फेज की जमीन की खरीद बिक्री के लिए जमीन को समतल करने के लिए बिना किसी सरकारी आदेश के इस पर लगे आम, पीपल आदि के बड़े बड़े पेड़ को काट दिया गया है। इसकी शिकायत भी वन विभाग के रेंजर से की गई तो एक दो पेड़ जो काटे जा रहे थे, उस पर रोक लग गई है। बताया जाता है कि एक लाख रुपये में पेड़ का सौदा एक आरा मशीन के संचालक से दो व्यक्ति(जो एनलबीडी के लिए काम करते हैं) के साथ करार हुआ है। जब आरा संचालक के मजदूरों ने पेड़ काटना शुरू किया तो अधिकारियों तक इसकी शिकायत पहुंच गई और पेड़ की कटाई पर रोक लग गई है। बताया जाता है वन विभाग से पेड़ काटे जाने से संबंधित कोई आदेश नहीं है, येन केन प्रकारेण कई पेड़ काट लिए गए।