Blog

  • गया जंक्शन पर महिला के पर्स से सोने के जेवर गायब, सीसीटीवी फुटेज में ‘तकनीकी खराबी’ का दावा

    गया जंक्शन पर महिला के पर्स से सोने के जेवर गायब, सीसीटीवी फुटेज में ‘तकनीकी खराबी’ का दावा

    देवब्रत मंडल

    स्रोत:काल्पनिक तस्वीर(इंटरनेट)

    17 साल पुराने जेवर के बिल मांगने पर उठे सवाल, लगातार हो रही महिला यात्री घटना की शिकार

    गया जंक्शन पर एक महिला के पर्स से सोने के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी RPF ने FIR दर्ज करने के बजाय 17 साल पुराने जेवर का बिल मांगा गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज दिखाने के दौरान घटना के अहम 20-30 मिनट का डेटा ‘तकनीकी खराबी’ के कारण नहीं मिला। जिससे पीड़ित असंतुष्ट है।

    क्या है पूरा मामला

    पीड़िता के पति कुलदीप कुमार के कहे अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को सुबह 8:41 बजे उनकी पत्नी पटना-गया मेमू ट्रेन से गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर उतरीं थी। ट्रेन से उतरने से पहले उन्होंने पर्स में रखे सभी सोने के जेवर चेक किए थे। स्टेशन से बाहर निकलने के लिए जब वे फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों से उतर रही थीं, तब वहां भारी भीड़ थी। डेल्हा साइड में उतरने के बाद ऑटो रिज़र्व कर कुजापी अपने घर के पास ऑटो का किराया देने के लिए पर्स खोला तो देखा कि पर्स की चेन खुली थी और सारे सोने के जेवर गायब थे।

    शिकायत दर्ज कराने RPF थाने में 4 घंटे बाद पहुंचे,

    कुलदीप कुमार ने बताया कि जेवरात चोरी हो जाने के घटना की जानकारी हुई तो दोपहर 12:20 बजे गया स्टेशन स्थित थाने पहुंचा। वहां थानाध्यक्ष ने सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय भेज दिया। उन्होंने बताया आवेदन देने पर फुटेज दिखाई गई, लेकिन केवल सुबह 8:36 बजे तक की ही थी। इसके बाद का फुटेज उपलब्ध नहीं बताया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कहा कि उसके बाद की 20-30 मिनट की फुटेज ‘अज्ञात तकनीकी खराबी’ के कारण रिकॉर्ड नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब 8:36 बजे तक की फुटेज है तो अगले 20-30 मिनट की क्यों नहीं? जवाब मिला- तकनीकी एरर।

    ’17 साल पुराने जेवर थे, जिसका बिल लाने को कहा गया

    उन्होंने बताया कि थाने आने पर FIR के लिए आवेदन के साथ सोने के जेवर का बिल मांगा गया। पीड़ित का कहना है कि 17 साल से ज्यादा पुराने पैतृक जेवर हैं। शादी के समय के बिल कौन संभालकर रखता है? शिकायतकर्ता ने रेल प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी शिकायत स्वीकार कर पैतृक जेवरों की बरामदगी में मदद की जाए।

    बिहार पुलिस के पोर्टल पर भी दर्ज कराई शिकायत

    कुलदीप कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी के पर्स से सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, कान की बाली व सोने की अंगूठी(कुल 45 ग्राम) आभूषण की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि पत्नी साथ में अपने दो बच्चे के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि इस घटना की शिकायत उन्होंने बिहार पुलिस के पोर्टल पर भी की है। कुलदीप कुमार ने बताया कि वे मूल रूप से सुपौल जिले के रहने वाले हैं लेकिन सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की वजह से आसपास कुजापी में ही अपना घर बनाकर रह रहे हैं। वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लाईब्रेरी में कार्यरत हैं।

  • चलती ट्रेनों पर बढ़ रही पत्थरबाजी, तेजस राजधानी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी निशाने पर

    चलती ट्रेनों पर बढ़ रही पत्थरबाजी, तेजस राजधानी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी निशाने पर

    देवब्रत मंडल

    File photo

    दानापुर-डीडीयू, गया-डीडीयू और ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर घटनाएं, जांच के आदेश

    पूर्व मध्य रेल के कई रेलखंडों पर चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तेजस राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी पत्थरबाजों के निशाने पर हैं। हालांकि अब तक किसी यात्री को चोट नहीं आई है, लेकिन रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है।

    इन रूटों पर सबसे ज्यादा घटनाएं

    पत्थरबाजी की घटनाएं मुख्य रूप से दानापुर-डीडीयू रेलखंड, धनबाद-गया ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड और गया-डीडीयू रेलखंड पर सामने आ रही हैं। रेलवे सुरक्षा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी इन घटनाओं से परेशान हैं।

    सूत्रों के अनुसार, चिंता की बात यह भी है कि ऐसी घटनाओं की सही जानकारी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों तक नहीं पहुंच पा रही है। नतीजतन, घटनाओं के बाद ट्रेनों के सुरक्षित संचालन से जुड़े विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

    डीडीयू मंडल में ज्यादा मामले, जांच शुरू

    एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ज्यादातर घटनाएं डीडीयू रेल मंडल के अंतर्गत हो रही हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच होगी कि आखिर पत्थरबाजी के पीछे असली वजह क्या है।

    हाल की घटनाएं: तेजस से वंदे भारत तक

    पिछले कुछ दिनों में तेजस राजधानी एक्सप्रेस, देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस और हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन पर पत्थरबाजी हो चुकी है।

    हालांकि इस प्रकार की घटनाएं यह पहली बार नहीं हुई है। वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान भी पत्थरबाजी हुई थी। गया-डीडीयू रेलखंड पर गुरारू-परैया स्टेशन के बीच प्रीमियम ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, जिससे कई कोचों के शीशे टूट गए थे।

    RPF ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि

    हाल की घटनाओं को लेकर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि सभी घटनाओं की जांच की जा रही है।

    रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रेनों पर पत्थर न फेंकें। यह कानूनी अपराध है और इससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है।

  • गया के वरिष्ठ अधिवक्ता वार्ड पार्षद के पिता अनिल सिंह का निधन, कल विष्णुपद में होगा अंतिम संस्कार

    गया के वरिष्ठ अधिवक्ता वार्ड पार्षद के पिता अनिल सिंह का निधन, कल विष्णुपद में होगा अंतिम संस्कार

    देवब्रत मंडल

    फ़ाइल फ़ोटो

    गया, 27 अप्रैल 2026
    गया के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी पदाधिकारी वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सिंह के पिता अनिल सिंह का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से शहर के अधिवक्ता समाज और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके पुत्र एवं वार्ड संख्या-33 के वार्ड पार्षद ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पूज्य पिताजी की अंतिम यात्रा सोमवार 28 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे आवास से विष्णुपद, गया जी के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ओम प्रकाश सिंह ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिचितों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का विनम्र आग्रह किया है।स्व. अनिल सिंह लंबे समय से वकालत के पेशे से जुड़े थे और नोटरी पदाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही। उनके निधन पर जिला अधिवक्ता संघ समेत कई सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

  • गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 का उन्नयन कार्य शुरू, 16 मई तक मेगा ब्लॉक, स्टेशन सुपरिडेंटेट ने किया निरीक्षण

    गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 का उन्नयन कार्य शुरू, 16 मई तक मेगा ब्लॉक, स्टेशन सुपरिडेंटेट ने किया निरीक्षण

    देवब्रत मंडल

    निरीक्षण करते एसएस व अन्य रेलकर्मी

    गया, 27 अप्रैल 2026
    गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की लाइन नंबर-01 का उन्नयन कार्य रविवार 27 अप्रैल से शुरू हो गया है। इस कार्य के लिए रेलवे ने 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है जो 16 मई तक जारी रहेगा।

    पुरानी पटरियां हटाकर बिछेंगी नई लाइनें

    प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लाइन नंबर-01 में वाशेबल एप्रन लगा था। अब पुरानी पटरियों को हटाकर नई रेल पटरियां बिछाने का काम किया जा रहा है। रविवार को स्टेशन सुपरिटेंडेंट विनोद कुमार सिंह ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह और स्टेशन मास्टर के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण किया।

    राजधानी समेत कई ट्रेनों का ठहराव रुक

    मेगा ब्लॉक के कारण प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अप लाइन की राजधानी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। अब प्लेटफॉर्म नंबर-2 की कॉमन लाइन से अप और डाउन दोनों दिशा की ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेनों के समय पर परिचालन के लिए परिचालन विभाग के सभी स्थानीय रेलकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

    मानपुर से होगा कुछ ट्रेनों का ठहराव, रूट भी बदले

    20 दिनों के ब्लॉक को देखते हुए कई ट्रेनों का आंशिक ठहराव मानपुर जंक्शन पर किया जा रहा है। वहीं कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है। इससे यात्रियों को फिलहाल असुविधा हो रही है।

    अधिकारियों का दावा: काम पूरा होते ही बढ़ेगी स्पीड

    रेल अधिकारियों का कहना है कि उन्नयन कार्य के कारण यात्रियों को कुछ दिनों तक परेशानी हो सकती है, लेकिन काम पूरा होने के बाद इस लाइन पर हाई स्पीड ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकेगा। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और समय की बचत होगी।

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस और प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर चेक कर लें।

    मुख्य बातें:

    • काम शुरू: 27 अप्रैल से, खत्म: 16 मई 2026 तक
    • काम क्या: प्लेटफॉर्म-1 की लाइन-01 पर वाशेबल एप्रन हटाकर नई पटरियां
    • असर: प्लेटफॉर्म-1 पर राजधानी समेत अप लाइन की ट्रेनें नहीं रुकेंगी
    • विकल्प: प्लेटफॉर्म-2 एवं 3 कॉमन लाइन से संचालन, कुछ ट्रेनें मानपुर से
    • फायदा: काम पूरा होने पर हाई स्पीड ट्रेनें चलेंगी
  • गया जंक्शन पर फिर चोरी: ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला यात्री का मोबाइल उड़ा, CCTV भी बेअसर

    गया जंक्शन पर फिर चोरी: ट्रेन में चढ़ते वक्त महिला यात्री का मोबाइल उड़ा, CCTV भी बेअसर

    देवब्रत मंडल

    गया: गया जंक्शन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताज़ा घटना में ट्रेन पर सवार हो रही एक महिला यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया, जिससे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है।

    भीड़ का फायदा उठाकर वारदात

    25 अप्रैल 2026 को मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सिवानी वर्मा (गोपालपुर, थाना मगध मेडिकल, गया) अपने परिवार के साथ गाड़ी संख्या 63258 से गया से पटना जा रही थीं। ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनकी बहन चांदनी वर्मा के हैंड बैग के साइड चैन से रियलमी कंपनी का मोबाइल चोर ने उड़ा लिया।

    प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुई घटना

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में सामने आया कि उक्त ट्रेन शाम 7:32 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंची थी। उस समय चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रेलवे स्टाफ द्वारा भीड़ को नियंत्रित करते हुए 7:45 बजे ट्रेन को सुरक्षित रवाना कराया गया।

    CCTV फुटेज भी नहीं आया काम

    घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

    जीआरपी भी अनभिज्ञ, जांच जारी

    मामले को लेकर जीआरपी गया से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है और किसी भी सुराग मिलने पर आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।

    लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता

    गौरतलब है कि गया जंक्शन पर हाल के दिनों में चोरी और पॉकेटमारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

  • गयाजी के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, 2-2 लाख सहायता राशि का ऐलान

    गयाजी के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, 2-2 लाख सहायता राशि का ऐलान

    महताब अंसारी

    File photo

    पटना, 26 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी के एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। यह दर्दनाक हादसा दनुआ घाटी में हुआ, जहां कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

    मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

    साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

  • संडे मेगा स्टोरी: गया जंक्शन पर बढ़ती वारदातें, सुरक्षा के दावों के बीच चोर गिरोह सक्रिय, पत्रकार व यात्रियों में दहशत

    संडे मेगा स्टोरी: गया जंक्शन पर बढ़ती वारदातें, सुरक्षा के दावों के बीच चोर गिरोह सक्रिय, पत्रकार व यात्रियों में दहशत

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर रेलयात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही चोरी और झपटमारी की घटनाओं ने यह संकेत दे दिया है कि यहां सक्रिय चोर-उचक्कों का गिरोह मानो यात्रियों की सुरक्षित यात्रा में खलल डालने का ठेका ले चुका है।
    हालात ऐसे हैं कि एक घटना की जांच पूरी भी नहीं हो पाती कि दूसरी, तीसरी और चौथी वारदात सामने आ जाती है। हाल ही में एक अप्रवासी भारतीय (NRI) महिला के साथ हुई चोरी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और महिला यात्री का बैग काटकर मोबाइल चोरी कर लिया गया।

    चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म:दोनों जगह खतरा

    ताजा घटना में महिला यात्री पटना जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी सक्रिय गिरोह ने उसके बैग को काटकर मोबाइल उड़ा लिया। यह कोई पहली घटना नहीं है। चलती ट्रेनों में झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।

    पत्रकार और आम यात्री भी निशाने पर

    गया जंक्शन पर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पत्रकार भी इससे अछूते नहीं रहे। किसी का पर्स चोरी हुआ, तो किसी का मोबाइल। यहां तक कि ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) ईटानगर में कार्यरत एक कर्मचारी की बाइक तक स्टेशन परिसर से चोरी हो चुकी है।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा मामला

    अप्रवासी महिला श्वेता शर्मा का मामला अब अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच चुका है। पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए लगातार न्याय की गुहार लगा रही है और मामला अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों तक चर्चा में है। पुष्पा सिंह के गले से सोने का चेन की चोरी, हिमांशु जैन आदि यात्री की शिकायतें फ़ाइल में ही दर्ज होकर केवल मानो रह गई है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की घटना भी बढ़ते अपराध की सूची में है।

    सुरक्षा के दावे बनाम जमीनी हकीकत

    रेल पुलिस के डीएसपी की तैनाती
    अंचल निरीक्षक की मौजूदगी
    आरपीएफ के सहायक कमांडेंट की नियुक्ति
    सीआईबी टीम की सक्रियता, रेल थानाध्यक्ष, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक की टीम। इसके बावजूद अपराधियों का बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देना और मामलों का सफल उद्भेदन न हो पाना कई सवाल खड़े करता है।

    यात्रियों में असुरक्षा की भावना

    लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में भय का माहौल है। लोग अब अपने सामान और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, खासकर महिला यात्रियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

    ठोस कार्रवाई व त्वरित जांच,तथा गिरफ्तारी जरूरी

    गया जंक्शन पर बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि केवल सुरक्षा बलों की तैनाती पर्याप्त नहीं है, बल्कि ठोस कार्रवाई, त्वरित जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी जरूरी है। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक यात्रियों की “सुखद और निरापद यात्रा” सिर्फ एक दावा बनकर रह जाएगी। सोना लूटकांड तो मानो पहेली बनकर रह ही गई है।

  • संडे मेगा स्टोरी:गया जंक्शन पर बढ़ती वारदातें: सुरक्षा के दावों के बीच चोर गिरोह सक्रिय, यात्रियों में दहशत

    संडे मेगा स्टोरी:गया जंक्शन पर बढ़ती वारदातें: सुरक्षा के दावों के बीच चोर गिरोह सक्रिय, यात्रियों में दहशत

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक फोटो