Blog

  • ग्रैंडकॉर्ड पर ‘13545’ आसनसोल-गया मेमू बनी तस्करी की राह? सोशल मीडिया शिकायत से खुली सिस्टम की संवेदनशीलता पर बहस

    ग्रैंडकॉर्ड पर ‘13545’ आसनसोल-गया मेमू बनी तस्करी की राह? सोशल मीडिया शिकायत से खुली सिस्टम की संवेदनशीलता पर बहस

    ट्विटर (X) पर यात्री की शिकायत—“हर दिन ट्रेन में शराब तस्करी”, नंबर मांगने पर सुरक्षा को लेकर डर; आरपीएफ-जीआरपी की कार्यप्रणाली पर सवाल


    ब्यूरो रिपोर्ट | धनबाद-कोडरमा-गया ग्रैंडकॉर्ड
    धनबाद-कोडरमा-गया ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 13545 एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर लगातार हो रही अवैध शराब तस्करी की शिकायत करते हुए यात्रियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया है। शिकायत में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल अधिकारियों को टैग कर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
    शिकायत रेलवे अधिकारियों तक पहुंचने के बाद संबंधित अधिकारी ने व्यक्ति से 139 हेल्पलाइन पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराने और मोबाइल नंबर साझा करने को कहा। यहीं से मामला संवेदनशील हो गया।

    “नंबर सार्वजनिक हुआ तो खतरा बढ़ेगा” — शिकायतकर्ता

    शिकायतकर्ता ने साफ कहा कि यदि उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक हुआ तो उनकी पहचान उजागर हो सकती है, जिससे उन्हें जान-माल का खतरा हो सकता है। उनका आशंका है कि कहीं स्थानीय स्तर पर कार्यरत सुरक्षा एजेंसियां ही उनके खिलाफ प्रतिकूल कार्रवाई न कर दें।
    यह सवाल खड़ा करता है—क्या शिकायतकर्ता की गोपनीयता की रक्षा करना सिस्टम की जिम्मेदारी नहीं है?

    बार-बार पकड़ी जा चुकी है तस्करी

    यह कोई पहला मामला नहीं है। वर्ष 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद से ट्रेनों के जरिए अवैध शराब की तस्करी लगातार सामने आती रही है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में धनबाद-कोडरमा-गया रेलखंड पर कई बार शराब की खेप पकड़ी गई है और संबंधित मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।


    तस्करी के पीछे संगठित नेटवर्क की आशंका

    स्थानीय सूत्रों और पूर्व मामलों के आधार पर यह संकेत मिलते रहे हैं कि इस अवैध कारोबार के पीछे एक संगठित माफिया नेटवर्क सक्रिय है। ट्रेनें इनके लिए सुरक्षित और नियमित ट्रांसपोर्ट चैनल बनती जा रही हैं।

    सबसे बड़ा सवाल: जब्त नहीं होते मोबाइल फोन?

    इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि शराब तस्करी में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल फोन अक्सर जब्ती सूची में शामिल नहीं होते। जबकि आज के समय में मोबाइल फोन किसी भी नेटवर्क, संपर्क और पूरे सिंडिकेट की जानकारी का सबसे बड़ा स्रोत हो सकता है।

    क्या मोबाइल जब्त नहीं करना जांच को सीमित करने का संकेत है?

    क्या इससे बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश नहीं हो रही?
    जांच हो तो खुल सकते हैं बड़े चेहरे। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि वरीय पुलिस और रेल अधिकारी इस एंगल से गहन जांच शुरू करें, तो कई ऐसे चेहरे सामने आ सकते हैं जो अब तक पर्दे के पीछे रहकर इस अवैध कारोबार को संरक्षण दे रहे हैं—या संभव है कि कुछ जिम्मेदार तंत्र के भीतर ही सांठगांठ हो।

    जरूरी है सिस्टम में भरोसा कायम करना


    यह मामला सिर्फ शराब तस्करी का नहीं, बल्कि सिस्टम में आम नागरिक के भरोसे का भी है। यदि कोई व्यक्ति जोखिम उठाकर सूचना देता है, तो उसकी पहचान सुरक्षित रखना और निष्पक्ष जांच करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर बढ़ती शिकायतें यह संकेत दे रही हैं कि समस्या सतही नहीं, बल्कि गहरी है। अब जरूरत है पारदर्शी जांच, जवाबदेही तय करने और शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की—ताकि कानून का भय अपराधियों में हो, न कि सूचना देने वालों में।

  • गया में पांडुलिपि संरक्षण में बड़ी उपलब्धि: 1.21 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

    गया में पांडुलिपि संरक्षण में बड़ी उपलब्धि: 1.21 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

    ज्ञान भारतम मिशन के तहत समारोह आयोजित, डीएम शशांक शुभंकर ने किया सम्मान; बिहार में गया दूसरे स्थान पर

    देवब्रत मंडल

    सम्मानित करते जिलापदाधिकारी


    गया, 05 मई 2026: ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को समाहरणालय सभागार, गया में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया।
    समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में गया जिला पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर रहा है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लगे लोगों की मेहनत से अन्य लोग भी प्रेरित होंगे और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में व्यापक जनसहभागिता बढ़ेगी।
    जिले में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो रही है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जा रहा है।
    प्रशासन द्वारा बोधगया मठ, मगध विश्वविद्यालय पुस्तकालय, समाहरणालय पुस्तकालय, जिला अभिलेखागार सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी स्थलों पर संरक्षित पांडुलिपियों का व्यापक सर्वेक्षण और सत्यापन कार्य किया गया। इस दौरान कुल 1,21,938 पांडुलिपियों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया गया, जो जिले की समृद्ध ऐतिहासिक और साहित्यिक विरासत को दर्शाता है।
    कार्यक्रम में पांडुलिपि संरक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले शंभूनाथ विट्ठल, राजेंद्र कुमार सिजुआर, चिंटू लाल झांगर, रंजीत भैया, कृष्ण लाल भैया, विनोद लाल मेहरवार, अजय सिंह, बिके मंगलम, परमानंद मिश्रा, आकाश कुमार और संजय कुमार उर्फ स्वामी श्री सुदर्शन आचार्य महाराज समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
    इस आयोजन का उद्देश्य पांडुलिपि संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रोत्साहित करना और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है।
    समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद, शोधकर्ता, साहित्यकार और अभिलेखागार विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इस दौरान पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन से जुड़े अनुभव, चुनौतियां और उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह आयोजन जिले की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

  • गया में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: पिकअप से 3096 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

    गया में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: पिकअप से 3096 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

    शराबबंदी के बावजूद जारी तस्करी पर फिर प्रहार, झारखंड से लाई जा रही थी खेप

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार तस्कर


    बिहार में शराबबंदी लागू हुए करीब एक दशक होने को है, लेकिन पड़ोसी राज्यों से अवैध शराब की तस्करी अब भी जारी है। सड़क और रेल मार्ग के जरिए लगातार शराब की खेप बिहार में खपाने की कोशिशें हो रही हैं। हालांकि, पुलिस और मद्य निषेध विभाग की सतर्कता के कारण समय-समय पर ऐसे मामलों का खुलासा भी हो रहा है।
    इसी कड़ी में गया जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (रजिस्ट्रेशन संख्या JH-10DF-2072) को पकड़ा गया, जिसमें शराब की खेप छिपाकर लाई जा रही थी।
    सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि यह कार्रवाई धीरजापुल स्थित अस्थायी जांच चौकी, थाना बहेरा क्षेत्र में की गई। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान राममगन यादव (उम्र लगभग 44 वर्ष), निवासी धनबाद, झारखंड के रूप में हुई है।
    जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 1161 लीटर बताई जा रही है, जिसमें करीब 3096 बोतलें शामिल हैं। यह खेप झारखंड से बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही थी।
    मद्य निषेध विभाग के अधिकारी प्रियरंजन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल के जवान भी शामिल थे।
    यह कार्रवाई एक बार फिर यह साबित करती है कि प्रशासन लगातार सतर्क है, लेकिन तस्कर भी नए-नए तरीके अपनाकर शराबबंदी कानून को चुनौती दे रहे हैं।

  • रेलवे बोर्ड का बड़ा आदेश: RPF के जूनियर स्केल अधिकारियों का तबादला, गया समेत कई जगहों पर नई पोस्टिंग

    रेलवे बोर्ड का बड़ा आदेश: RPF के जूनियर स्केल अधिकारियों का तबादला, गया समेत कई जगहों पर नई पोस्टिंग

    प्रशासनिक जरूरतों के तहत 20+ अधिकारियों का ट्रांसफर; ECR, NCR, NER समेत कई जोन प्रभावित

    देवब्रत मंडल

    हरमंगत सिंह, एएससी



    Indian Railways के रेलवे बोर्ड ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जूनियर स्केल अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। 4 मई 2026 को नई दिल्ली से जारी इस आदेश में देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में पदस्थापित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
    जारी सूची के अनुसार कुल 20 से अधिक अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर अलग-अलग जोनों में तैनात किया गया है। इस फेरबदल का असर पूर्व मध्य रेलवे (ECR), उत्तर मध्य रेलवे (NCR), उत्तर पूर्व रेलवे (NER) सहित कई महत्वपूर्ण जोनों पर पड़ा है।

    गया से जुड़ी अहम पोस्टिंग:

    इस आदेश में गया (ECR) से जुड़े भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
    संजय कुमार सिंह को SIB/HQ/ER से हटाकर ASC/Gaya/ECR में पोस्टिंग दी गई है।
    हरमंगत सिंह को AC/6 BN/RPSF/DBS में भेजा गया है, जो पहले Gaya/ECR में थे।

    अन्य प्रमुख तबादले:


    जितेंद्र कुमार सिन्हा को ASC/BSL/CR
    रंजीत कुमार बेजबरुआह को ASC/CIB/HQ/CR
    संजय कुमार द्विवेदी को ASC/BRKA/ECR
    मनोज कुमार श्रीवास्तव को ASC/SIB/HQ/WR
    सुरेश कुमार मिश्रा को ASC/MCF/RBL
    धर्मेंद्र कुमार राणा को ASC/GKP Area/NER
    इसके अलावा कई अधिकारियों को RPSF बटालियन, CIB और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात किया गया है।

    रिटायरमेंट भी शामिल

    सूची में पोखार मल मीणा का नाम भी शामिल है, जिन्हें 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्ति तक वर्तमान पद पर ही बनाए रखा गया है।

    क्या है मकसद?

    रेलवे बोर्ड के अनुसार यह तबादला “प्रशासनिक हित और कार्यकुशलता बढ़ाने” के उद्देश्य से किया गया है। इससे विभिन्न जोनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • रेलवे बोर्ड का बड़ा आदेश: RPF के जूनियर स्केल अधिकारियों का तबादला, गया समेत कई जगहों पर नई पोस्टिंग

    रेलवे बोर्ड का बड़ा आदेश: RPF के जूनियर स्केल अधिकारियों का तबादला, गया समेत कई जगहों पर नई पोस्टिंग

    प्रशासनिक जरूरतों के तहत 20+ अधिकारियों का ट्रांसफर; ECR, NCR, NER समेत कई जोन प्रभावित

    देवब्रत मंडल

    हरमंगत सिंह, एएससी



    Indian Railways के रेलवे बोर्ड ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जूनियर स्केल अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। 4 मई 2026 को नई दिल्ली से जारी इस आदेश में देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में पदस्थापित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
    जारी सूची के अनुसार कुल 20 से अधिक अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर अलग-अलग जोनों में तैनात किया गया है। इस फेरबदल का असर पूर्व मध्य रेलवे (ECR), उत्तर मध्य रेलवे (NCR), उत्तर पूर्व रेलवे (NER) सहित कई महत्वपूर्ण जोनों पर पड़ा है।

    गया से जुड़ी अहम पोस्टिंग:

    इस आदेश में गया (ECR) से जुड़े भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
    संजय कुमार सिंह को SIB/HQ/ER से हटाकर ASC/Gaya/ECR में पोस्टिंग दी गई है।
    हरमंगत सिंह को AC/6 BN/RPSF/DBS में भेजा गया है, जो पहले Gaya/ECR में थे।

    अन्य प्रमुख तबादले:


    जितेंद्र कुमार सिन्हा को ASC/BSL/CR
    रंजीत कुमार बेजबरुआह को ASC/CIB/HQ/CR
    संजय कुमार द्विवेदी को ASC/BRKA/ECR
    मनोज कुमार श्रीवास्तव को ASC/SIB/HQ/WR
    सुरेश कुमार मिश्रा को ASC/MCF/RBL
    धर्मेंद्र कुमार राणा को ASC/GKP Area/NER
    इसके अलावा कई अधिकारियों को RPSF बटालियन, CIB और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात किया गया है।

    रिटायरमेंट भी शामिल

    सूची में पोखार मल मीणा का नाम भी शामिल है, जिन्हें 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्ति तक वर्तमान पद पर ही बनाए रखा गया है।

    क्या है मकसद?

    रेलवे बोर्ड के अनुसार यह तबादला “प्रशासनिक हित और कार्यकुशलता बढ़ाने” के उद्देश्य से किया गया है। इससे विभिन्न जोनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • गया शहर के लाल बाबा तालाब के पास मिला युवक का शव, पहचान नहीं होने से बढ़ी रहस्य की परत

    गया शहर के लाल बाबा तालाब के पास मिला युवक का शव, पहचान नहीं होने से बढ़ी रहस्य की परत

    देवब्रत मंडल

    वायरल फोटो(पहचान के लिए)


    सोमवार सुबह की घटना से इलाके में सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलेगा मौत का राज


    गया शहर के लाल बाबा तालाब के पास सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव बरामद किया गया। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझती जा रही है।
    कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान के लिए शव की तस्वीर भी आसपास के क्षेत्रों में वायरल की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक के नशे का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस इस पर अभी कुछ भी कहने से बच रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। कोतवाली थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि यदि युवक को जो भी पहचान कर रहे हैं तो इसकी सूचना थाना को दें, उनका नाम पता गुप्त रखा जाएगा।

  • गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सामूहिक दुष्कर्म कांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

    गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सामूहिक दुष्कर्म कांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

    बेलागंज थाना पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए, विशेष टीम बनाकर की गई कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    गया, 03 मई 2026: गया पुलिस ने एक गंभीर अपराध मामले में तेज कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में बेलागंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

    घटना 1 मई को नेयामतपुर हाल्ट से जुड़ा

    दिनांक 01 मई 2026 को सूचना मिली कि पटना-गया पैसेंजर ट्रेन में एक युवती के साथ बेलागंज थाना क्षेत्र के नेयातापुर हॉल्ट के पास छेड़खानी की कोशिश की गई। ट्रेन में पुलिसिंग के कारण आरोपी उसे ट्रेन से उतारने में असफल रहे, लेकिन युवती के डर से नेवातापुर हॉल्ट पर उतरने के बाद घटना ने गंभीर रूप ले लिया।
    बताया गया कि युवती के ट्रेन से उतरने के बाद दो युवक उसका पीछा करते हुए उसे जबरन रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उन्होंने अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

    घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बेलागंज थाना की पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए डॉग स्क्वॉड और FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया।
    इस संबंध में बेलागंज थाना कांड संख्या 260/26, दिनांक 02.05.2026 को दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

    विशेष टीम का गठन:

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में तकनीकी शाखा, बेलागंज और चाकंद थाना की पुलिस को शामिल किया गया।
    तकनीकी अनुसंधान और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

    आगे की कार्रवाई जारी:

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    गया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने गंभीर अपराध के मामले में तेजी से कार्रवाई कर कानून व्यवस्था के प्रति सख्त संदेश दिया है।

  • गया जंक्शन ब्लॉक अलर्ट: 4 मई से 16 मई तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट और परिचालन में बदलाव, कुछ रद्द, कुछ डाइवर्ट

    गया जंक्शन ब्लॉक अलर्ट: 4 मई से 16 मई तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट और परिचालन में बदलाव, कुछ रद्द, कुछ डाइवर्ट

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल ने जारी की विस्तृत सूची, 4 मई से 16 मई तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट और परिचालन में बदलाव


    गया से चलने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।
    बिहार के प्रमुख स्टेशन Gaya Junction railway station पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्य के कारण बड़ा रेल ब्लॉक लिया गया है।
    East Central Railway के डीडीयू मंडल के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर बने सीसी एप्रन को हटाने के लिए यह ब्लॉक 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक प्रभावी है, जबकि 4 मई से 16 मई के बीच ट्रेनों पर सीधा असर दिखेगा।

    पूरी तरह रद्द ट्रेन

    03611/03612 PNBE–GAYA–PNBE TOD स्पेशल (डेली)
    4 मई से 16 मई तक पूरी तरह रद्द

    इन ट्रेनों का बदला रूट (डायवर्जन)


    ब्लॉक के दौरान लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी
    13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस PNBE–JTD–DHWN–IPR–NES–TIA–PMI–BNF–DHN
    13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस (रिटर्न)
    DHN–BNF–PMI–TIA–NES–IPR–DHWN–JTD–PNBE
    18625 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस (PRNC–HTE)
    BKPL–KRNN–RGD–TIA–PMI–BNF
    18626 हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (HTE–PRNC)
    BNF–PMI–TIA–RGD–KRNN–BKPL

    अतिरिक्त जानकारी:
    इन ट्रेनों का बंधुआ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी निर्धारित किया गया है, जहां आगमन/प्रस्थान का समय सीमित अंतराल में रहेगा।
    आ

    आंशिक रद्द (शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन)


    कई ट्रेनें गया की बजाय डीडीयू (DDU) से चलेंगी या वहीं तक सीमित रहेंगी—
    22409 गया–आनंद विहार वीकली एक्सप्रेस → 10 मई को डीडीयू से प्रस्थान
    22410 आनंद विहार–गया वीकली एक्सप्रेस → 9 मई को डीडीयू तक ही
    14259/14260 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस → डीडीयू तक सीमित
    14261 गया–लखनऊ → 6, 8, 13, 15 मई को डीडीयू से
    14262 लखनऊ–गया → 5, 7, 12, 14 मई को डीडीयू तक

    लोकल यात्रियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर


    गया, जहानाबाद, पटना और आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    लोकल/पैसेंजर ट्रेनों की उपलब्धता प्रभावित
    कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने में देरी
    स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की संभावना

    यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी


    यात्रा से पहले NTES/IRCTC ऐप पर स्टेटस चेक करें
    स्टेशन आने से पहले वैकल्पिक ट्रेन या रूट प्लान करें
    डायवर्जन के कारण लेट रनिंग की संभावना अधिक
    लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह
    रेल अधिकारियों का कहना है कि Gaya Junction railway station पर चल रहे इस बड़े तकनीकी कार्य से रेल सेवाओं में अस्थायी बाधा आई है, लेकिन भविष्य में इससे यात्री सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है। फिलहाल यात्रियों को सतर्क रहकर यात्रा करनी होगी।

  • बिहार में खपाने के लिए लाया जा रहा 480 केन बीयर के साथ नालंदा का तस्कर दबोचा गया

    बिहार में खपाने के लिए लाया जा रहा 480 केन बीयर के साथ नालंदा का तस्कर दबोचा गया

    देवब्रत मंडल

    गया: बिहार में शराबबंदी के बीच अवैध शराब तस्करी के खिलाफ मद्य निषेध विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित समेकित जांच चौकी पर छापेमारी के दौरान टाटा मैजिक वाहन (BR-01GP-4592) से अवैध बीयर की बड़ी खेप बरामद की गई। इस कार्रवाई में एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के बलवन्त सराय गांव का निवासी है।

    240 लीटर अवैध बीयर जब्त

    छापेमारी के दौरान वाहन से कुल 240 लीटर अवैध बीयर (करीब 480 केन) बरामद की गई। पुलिस का मानना है कि यह खेप बिहार में अवैध रूप से खपाने के लिए लाई जा रही थी।

    जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

    सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अनुसंधान के उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग और पुलिस के कई अधिकारी व जवान शामिल थे, जिनमें दिलीप कुमार, विजय कुमार, धर्मेंद्र बैठा और कमल किशोर समेत सैप बल एवं गृह रक्षक जवानों की टीम मौजूद रही।

  • गया में शराब तस्करों पर बड़ी चोट: टोल प्लाजा पर कार से 198 लीटर विदेशी शराब जब्त, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    गया में शराब तस्करों पर बड़ी चोट: टोल प्लाजा पर कार से 198 लीटर विदेशी शराब जब्त, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    देवब्रत मंडल

    प्रियरंजन, सहायक आयुक्त(उत्पाद)


    आमस थाना क्षेत्र में कार्रवाई, 528 बोतल बरामद; छापेमारी दल में एसआई समेत कई जवान शामिल

    गया जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आमस टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक Xcent कार (BR-01CA-0027) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
    गया जिला सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रियरंजन के अनुसार, उक्त कार का इस्तेमाल अवैध शराब परिवहन के लिए किया जा रहा था। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 198 लीटर विदेशी शराब (528 बोतल) जब्त की गई। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
    कार्रवाई आमस थाना क्षेत्र में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। छापेमारी दल में एसआई स्तर के अधिकारी, हवलदार/सहायक अवर निरीक्षक सहित सशस्त्र बल और गृह रक्षक जवान शामिल थे, जिन्होंने पूरी मुस्तैदी से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
    पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।
    लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि गया पुलिस अवैध शराब कारोबार पर सख्त रुख अपनाए हुए है और आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज होने की संभावना है।