गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की, जब उन्होंने निलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से 23.25 लीटर अवैध शराब जप्त की।
कार्यवाही
दिनांक: 07.02.2026
समय: अपराह्न
स्थान: गया रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 6
टीम: सउनि मृत्युंजय कुमार अकेला, प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी रौशन कुमार, आरक्षी अनिल प्रसाद, आरक्षी मुकेश कुमार
कार्यवाही: निलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से 23.25 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 23250/- है।
सूचना
मार्ग रक्षण दल (डीडीयू से गया) के पार्टी कमांडर प्रधान आरक्षी शकिल खान रेसुब पोस्ट डीडीयू ने सूचना दी कि ट्रेन के पीछे के जनरल कोच के टायलेट के पास लवारिस तीन बैगों में शराब रखा हुआ है।
स0उ0नि0 मृत्युंजय कुमार अकेला ने विधिवत जप्त किया और एक शिकायत पत्र के साथ उपरोक्त लावारिस शराब को जीआरपी थाना गया में अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया।
कांड संख्या
जीआरपी थाना गया में अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 33/26 दिनांक 07.02.26 अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया।
60 दिनों के अंदर प्रभावित व्यक्ति दे सकते हैं अपनी आपत्ति, 208 प्लॉट्स अधिग्रहण के दायरे में, 10 परिवार हो रहे हैं विस्थापित
देवब्रत मंडल
बागेश्वरी गुमटी के पास लगा जाम, लोग परेशान
गया जी शहर के उत्तरी भाग में गया-मानपुर स्टेशन के बीच बागेश्वरी रेलवे गुमटी(एलसी 17/A) के पास बनने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज सह अप्रोच रोड(पहुंच पथ) के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता को देखते हुए इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिनियम 30/3013 की धारा 11(1) के तहत गजट का प्रकाशन करते हुए हितबद्ध लोगों से अपील की गई है कि इस आशय की घोषणा के साथ अगले 60 दिनों के भीतर गया जिला भूअर्जन कार्यालय में अपनी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस जारी अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई है कि सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन करने वाले सामाजिक संस्थान ने यह रिपोर्ट सौंपते हुए बताया है कि इसमें 10 परिवार विस्थापित हो रहे हैं और कुल 2.0431 एकड़ भूमि अधिग्रहण के दायरे में आ रही है। विस्थापित होने वाले परिवार को पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना कानून 2013 के तहत इसका लाभ दिया जाएगा। सार्वजनिक किए गए अधिसूचना के अनुसार कुल 2.0431एकड़ भूमि अधिग्रहण कानून के तहत अर्जित किया जा रहा है। जिसमें गया नगर निगम, अनावाद सर्वसाधारण, अनावाद बिहार सरकार, निजी, सरकारी, ख़ातियानी व रैयती जमीन है। ऐसे प्लॉट की कुल संख्या 228 है। भूमि की प्रकृति कमर्शियल मानी गई है। इस फ्लाई ओवर ब्रिज सह पहुंच पथ के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा में इसकी घोषणा करते हुए इसका शिलान्यास भी कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने मार्च में मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के क्रम में गया आ सकते हैं। यह पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा कराया जा रहा है। जिसके लिए अधिकृत की गई निर्माण कंपनी को जिला प्रशासन ने बेस कैंप कार्यालय के लिए भूमि भी उपलब्ध करा दिया है। यहां निर्माण कंपनी के द्वारा दिन रात कार्य किया जा रहा है। पुल निर्माण कार्य करने आई कंपनी के लोगों का कहना है कि यदि उन्हें सबकुछ सामान्य रूप से भूमि उपलब्ध करा दी जाए तो दो साल के अंदर अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे। बताते चलें कि गया जी को जाम की समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जी में बागेश्वरी गुमटी के पास फ्लाई ओवर ब्रिज के साथ साथ शहर में दो स्थानों पर फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए आधारशिला रख चुके हैं और साथ ही योजना की राशि भी संबंधित वविभागों को उपलब्ध करा चुके हैं ताकि परियोजनाओं को समय से पूरा करा लिया जाए।
60 दिनों के अंदर प्रभावित व्यक्ति दे सकते हैं अपनी आपत्ति, 208 प्लॉट्स अधिग्रहण के दायरे में, 10 परिवार हो रहे हैं विस्थापित
देवब्रत मंडल
बागेश्वरी गुमटी के पास लगा जाम, लोग परेशान
गया जी शहर के उत्तरी भाग में गया-मानपुर स्टेशन के बीच बागेश्वरी रेलवे गुमटी(एलसी 17/A) के पास बनने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज सह अप्रोच रोड(पहुंच पथ) के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता को देखते हुए इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिनियम 30/3013 की धारा 11(1) के तहत गजट का प्रकाशन करते हुए हितबद्ध लोगों से अपील की गई है कि इस आशय की घोषणा के साथ अगले 60 दिनों के भीतर गया जिला भूअर्जन कार्यालय में अपनी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस जारी अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई है कि सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन करने वाले सामाजिक संस्थान ने यह रिपोर्ट सौंपते हुए बताया है कि इसमें 10 परिवार विस्थापित हो रहे हैं और कुल 2.0431 एकड़ भूमि अधिग्रहण के दायरे में आ रही है। विस्थापित होने वाले परिवार को पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना कानून 2013 के तहत इसका लाभ दिया जाएगा। सार्वजनिक किए गए अधिसूचना के अनुसार कुल 2.0431एकड़ भूमि अधिग्रहण कानून के तहत अर्जित किया जा रहा है। जिसमें गया नगर निगम, अनावाद सर्वसाधारण, अनावाद बिहार सरकार, निजी, सरकारी, ख़ातियानी व रैयती जमीन है। ऐसे प्लॉट की कुल संख्या 228 है। भूमि की प्रकृति कमर्शियल मानी गई है। इस फ्लाई ओवर ब्रिज सह पहुंच पथ के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा में इसकी घोषणा करते हुए इसका शिलान्यास भी कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने मार्च में मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के क्रम में गया आ सकते हैं। यह पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा कराया जा रहा है। जिसके लिए अधिकृत की गई निर्माण कंपनी को जिला प्रशासन ने बेस कैंप कार्यालय के लिए भूमि भी उपलब्ध करा दिया है। यहां निर्माण कंपनी के द्वारा दिन रात कार्य किया जा रहा है। पुल निर्माण कार्य करने आई कंपनी के लोगों का कहना है कि यदि उन्हें सबकुछ सामान्य रूप से भूमि उपलब्ध करा दी जाए तो दो साल के अंदर अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे। बताते चलें कि गया जी को जाम की समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जी में बागेश्वरी गुमटी के पास फ्लाई ओवर ब्रिज के साथ साथ शहर में दो स्थानों पर फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए आधारशिला रख चुके हैं और साथ ही योजना की राशि भी संबंधित वविभागों को उपलब्ध करा चुके हैं ताकि परियोजनाओं को समय से पूरा करा लिया जाए।
कोडरमा-गया रेलखंड पर इस ट्रेन से लकड़ियों के अवैध परिवहन का धंधा चलता रहता है। साथ साथ शराब भी। 04 फरवरी को इस रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जो साफ बता रहा है कि यह ट्रेन जिसकी चर्चा ब्लॉगर से कहते सुना जा रहा उस ट्रेन से लकड़ियों के अवैध परिवहन होते हैं। पहाड़पुर स्टेशन धनबाद रेल मंडल अंतर्गत आता है लेकिन यह स्टेशन राजकीय रेल थाना गया अंतर्गत आता है। कोडरमा आरपीएफ पोस्ट का आउटपोस्ट पहाड़पुर स्टेशन पर कार्यरत है। जवान और पदाधिकारी की तैनाती भी है।
स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रहा अवैध कारोबार का मामला
04 फरवरी का वायरल हुआ वीडियो को जितनी बार भी देखेंगे तो आपको रेलवे सुरक्षा बल की “निष्क्रियता”, वन विभाग की “अनदेखी”, जीआरपी की “चुप्पी” तथा क्षेत्रीय थाना की “उपयोगिता” इस अवैध कारोबार मामले में स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है। रेल लाइन से लेकर प्लेटफॉर्म पर हर तरफ लकड़ी ही लकड़ी नजर आ रहे हैं जो कि ट्रेन द्वारा लाए ले गए हैं। इस धंधे में शामिल लोगों का एक बड़ा नेटवर्क है जो गुरपा वन क्षेत्र से लेकर गया तक सक्रिय है। इसे संरक्षण कौन दे रहा है ये अब बताने की जरूरत नहीं, क्योंकि वायरल वीडियो के बाद प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
कहीं उद्देश्यों से तो नहीं भटक रही रेल
रेलमंत्री और उनके अधीन कार्य करने वाले अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मचारियों का एक ही लक्ष्य है और एक ही उद्देश्य- संरक्षा, सुरक्षा और सुविधा का खयाल रखना, लेकिन ये क्या है? ये तीनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। क्या रेल व्यवस्था से जुड़े लोग अपने उद्देश्यों से तो नहीं भटक रहे हैं।
संगठित गिरोह सक्रिय, माफिया हावी
इस ट्रेन के दैनिक यात्रियों का कहना है कि हर दिन लकड़ियां गुरूपा वन क्षेत्र से काटकर लाई जाती है। जो मानपुर स्टेशन और शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट पर माफिया उतरवा लेते हैं। इसके बाद ठेला या अन्य वाहनों से बाजार तक पहुंच जाते हैं। इस धंधे में शामिल लोगों का एक बड़ा नेटवर्क है। अवैध शराब के भी परिवहन किए जाने की बात विश्वनीय सूत्र बताते हैं।
कुछ दिनों बाद फिर वही ढाक के तीन पात
रेलवे बोर्ड और मंत्रालय तक पहुंचती है बात। पर वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आती है। जब कोई वीडियो वायरल होते हैं और मामला ऊपर तक पहुंचता है तो कुछ दिनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था में लगे आरपीएफ की सक्रियता दिखाई देती है लेकिन कुछ दिनों बाद ठंडे बस्ते में।
अवैध वेंडर, अवैध शराब और अवैध लकड़ी
यही बात अवैध शराब के परिवहन के साथ है। अवैध वेंडर की वही हालत है। अब तो धनबाद रेल मंडल में रेलवे खुद ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए खानपान की सामग्रियों से लेकर दैनिक जरूरत की वस्तुओं की बिक्री के लिए लाइसेंस दे रखा है। लाईसेंसी की संख्या एक ट्रेन में पांच तक सीमित है लेकिन अवैध वेंडरों की संख्या असीमित है। ये भी धंधा संगठित गिरोह के हाथों में है।
ट्रेन परिचालन असुरक्षित महसूस की गई
पहाड़पुर स्टेशन पर लकड़ियों के अवैध खेल का चित्रण करता वायरल वीडियो भी अधिकारियों तक पहुंच गई है और प्रशासन से इसे सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए खतरा मानता है। साथ ही यात्रियों की जान के लिए भी खतरनाक मान रहा है। इस तरह की घटना रेल मंत्रालय के लिए एक जांच का विषय हो सकता है लेकिन लाखों लोगों(यात्रियों) के लिए तो जान आफत में डालने के समान ही मानी जा सकती है।
सीनियर कमांडेंट फोन रिसीव करना उचित नहीं समझे
इस वायरल हो रहे वीडियो पर जब धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त से उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर डायल कर उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए कॉल किया गया तो घन्टी बजती रही, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया, इस वजह से उनका पक्ष नहीं सामने आया कि आखिर इसके लिए जिम्मेवार कौन हैं या आगे की क्या कार्यवाही की गई है?
गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक लावारिस बैग से 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये है।
कार्यवाही
दिनांक: 05.02.26
समय: 08.30 बजे
स्थान: गया प्लेटफार्म संख्या 01, हावड़ा छोर किलोमीटर संख्या 469/20
टीम: उ.नि. जावेद एकबाल, उनि धीरेन्द्र कुमार, सउनि खुर्शिद खॉ, प्रआ राज कुमार, आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद, आ. विकास कुमार, आ. राकेश कुमार, आ. आलोक कुमार सक्सेना, सउनि अनिल कमार चौधरी, आरक्षी विपीन कुमार, आ. राजू कुमार
कार्यवाही: लावारिस बैग से 8 किलोग्राम गांजा बरामद, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये है।
अग्रेतर कार्यवाही
उ.नि. जावेद एकबाल रेसुब पोस्ट गया के द्वारा घटना के सम्बन्ध मे एक लिखित शिकायत के साथ जप्त गांजा को जीआरपी गया को सूर्पूद किया गया।
जीआरपी गया द्वारा कांड संख्या 32/2026 दिनांक 05.02.26 अन्तर्गत धारा 08/20(b)(ii)(B)एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।
गया जंक्शन पर पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा हेतु मंडल रेल प्रबंधक का निरीक्षण,प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
अपील:यात्री यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों से संबंधित अद्यतन स्थिति सुनिश्चित कर लें
पूर्व मध्य रेलव के पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 के उन्नयन कार्य 05 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक निर्धारित ब्लॉक कार्यक्रम के अनुसार किए जा रहे हैं। इन कार्यों के सुचारू निष्पादन को लेकर बुधवार की देर शाम मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना अचानक गया जंक्शन पहुंच गए। उनके साथ मंडल स्तर के पदाधिकारी व रेलकर्मियों का अमला भी था। गया जंक्शन पर आते हीं लगे वे निरीक्षण करने। एक एक चीजों को उन्होंने बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2/3 संबंधी कार्य योजना की विस्तार से समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
यात्रियों से अपेक्षित सहयोग की उन्होंने की उम्मीद
उन्होंने बताया कि इस 45 दिन के ब्लॉक के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर ट्रेनों का आवागमन नहीं होगा। इन पर आवागमन वाली ट्रेनें अन्य प्लेटफार्म से परिचालित की जाएंगी। इस दौरान संरक्षा-सुरक्षा हेतु यात्रियों से सहयोग अपेक्षित है। बनाए गए बैरिकेडिंग आदि का पालन करें, स्टेशन पर आवागमन हेतु संकेतों वं निर्देशों का अनुसरण करें, ट्रेनों संबंधी अनाउंसमेंट का ध्यान रखें।
यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष बल
निरीक्षण के दौरान संरक्षा, सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य प्रणाली तथा यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उन्नयन कार्यों का उद्देश्य गया जंक्शन को अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाना है, जिससे भविष्य में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
यात्रा प्रारंभ करने से पहले इस माध्यम से लें अद्यतन स्थिति
इस उन्नयन कार्य के चलते 05 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक कुछ ट्रेनों के परिचालन में आवश्यकतानुसार बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि टिकट बुकिंग एवं यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन से संबंधित नवीनतम जानकारी रेल हेल्पलाइन 139, RailOne ऐप, NTES ऐप/वेबसाइट अथवा स्टेशन इंक्वायरी के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।
स्टेशन प्रबंधक सहित तमाम सुपरवाइजर स्तर के कर्मी रहे मौजूद
निरीक्षण के अवसर पर डीडीयू मंडल के संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। गया जंक्शन पर उनका स्वागत स्टेशन प्रबंधक बिनोद कुमार सिंह ने किया। साथ में एसएस-2 मिथलेश कुमार, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव सहित निर्माण कार्य की देखरेख व निगरानी कर रहे मंडल सहायक अभियंता सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विदाई समारोह में उपस्थित लोग एवं सेवानिवृत्त गणेश रजक
बुधवार को ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे ईम्पलाई एसोशिएशन शाखा गया में गणेश कुमार रजक, भूतपूर्व मुख्य फार्मासिस्ट एवं पूर्व शाखा सचिव का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से उन्हें दिनांक 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। गणेश कुमार रजक ने लगभग 20 वर्षों तक संगठन में सचिव पद का दायित्व निभाया। उनकी कार्य अवधि के दौरान रेल सेवा एवं सामाजिक सेवा में योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। समारोह में संगठन के प्रति उनके समर्पण, कार्यकुशलता एवं बेहतर कार्य प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। शाखा अध्यक्ष उदय कुमार आजाद के द्वारा उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके विचारों एवं अनुभवों को उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखा गया। अपने संबोधन में श्री गणेश कुमार रजक ने संगठन के सभी कर्मचारियों से सक्रिय सहभागिता करने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष उदय कुमार आजाद शाखा सचिव आर पी पासवान शाखा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दास कार्यालय सचिव शंकर कुमार सहायक सचिव पंकज कुमार, शाखा उपाध्यक्ष बबलू कुमार , संजय कुमार रवि कुमार, श्याम सुंदर, लव कुमार ,कमलेश कुमार एवं अन्य सभी शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।
गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक नाबालिग लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सुपुर्द किया है।
नाबालिग लड़की का विवरण
नाम: रिया कुमारी(बदला हुआ नाम)
उम्र: लगभग 15 वर्ष(अनुमानित)
पिता: राजेश कुमार(बदला हुआ नाम)
पता: अशोक राजपथ, महेन्द्रु थाना- सुल्तानगंज जिला पटना (बिहार)
कार्यवाही
नाबालिग लड़की को गया स्टेशन परिसर में गस्त के दौरान प्लेटफॉम संख्या 01 के हावड़ा छोर के पास एकांतरूप से बैठे हुए पाया गया। पूछ-ताछ करने पर उसने बताया कि घर में झगड़ा कर घर से निकल गई है और भटक कर गया स्टेशन आ गई है। उसके पास से नगद 510 / रूपये पाया गया।
सुपुर्दगी
नाबालिग लड़की को सहज महसुस कराते हुए रेसुब पोस्ट गया पर लाया गया और चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सूचित किया गया। सूचना पर चाइल्ड हेल्प डेस्क से सुपरवाईजर पुनीता कुमारी ने नाबालिग लड़की को सही सलामत सुपुर्द लिया।
पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू डिवीजन) के अंतर्गत गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 के प्रमुख पुनर्विकास कार्य के लिए 45 दिवसीय ब्लॉक कार्यक्रम स्वीकृत किया गया है। यह ब्लॉक 05 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा।
इस अवधि में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित अस्थायी व्यवस्थाएं की गई हैं:
1. ट्रेन रद्द ट्रेन संख्या 53213/53214 (पटना जंक्शन – गया पैसेंजर, दैनिक) पूरी तरह रद्द रहेगी। प्रभावी अवधि: 05.02.2026 से 21.03.2026 तक।
2. ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
13243 पटना–भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस : पटना–आरा–सासाराम–भभुआ होकर चलेगी (05.02.2026 से 21.03.2026)
13244 भभुआ–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस: भभुआ–सासाराम–आरा–पटना होकर चलेगी (05.02.2026 से 21.03.2026)
14223 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस: राजगीर–पटना–आरा- सासाराम-डीडीयू–वाराणसी होकर चलेगी (04.02.2026 से 21.03.2026)
14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस: वाराणसी–डीडीयू–सासाराम-आरा –राजगीर होकर चलेगी (04.02.2026 से 21.03.2026)
13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस: पटना–फतुहा- इस्लामपुर–नटेसर – तिलैया–पैमार –बंधुआ –धनबाद होकर चलेगी (04.02.2026 से 21.03.2026)
13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस: धनबाद- बंधुआ –पैमार – –तिलैया–नटेसर-इस्लामपुर– फतुहा- पटना होकर चलेगी (04.02.2026 से 21.03.2026)
18625 पूर्णिया कोर्ट–हटिया: बख्तियारपुर लिंक- करनौती- –राजगीर–तिलैया–पैमार–बंधुआ होकर चलेगी (05.02.2026 से 21.03.2026)
18626 हटिया–पूर्णिया कोर्ट: बंधुआ –पैमार –तिलैया–राजगीर –करनौती- बख्तियारपुर लिंक होकर चलेगी (05.02.2026 से 21.03.2026)
3. ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन
22409 गया–आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक → डीडीयू से प्रारंभ (08.02.2026 से 21.03.2026)
22410 आनंद विहार–गया → डीडीयू पर समाप्त (07.02.2026 से 21.03.2026)
14259 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस → डीडीयू से प्रारंभ (08.02.2026 से 21.03.2026)
14260 लखनऊ–गया → डीडीयू पर समाप्त (07.02.2026 से 21.03.2026)
14261 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस → डीडीयू से प्रारंभ (06.02.2026 से 21.03.2026)
14262 लखनऊ–गया → डीडीयू पर समाप्त (05.02.2026 से 21.03.2026)
15619 गया–कामाख्या साप्ताहिक → मानपुर (MPO) से प्रारंभ (07.02.2026 से 21.03.2026)
15620 कामाख्या–गया → मानपुर (MPO) पर समाप्त(09.02.2026 से 21.03.2026)
पटना–गया मेमू पैसेंजर (63243/63248, 63247/63252, 63249/63254, 63395/96) → चाकंद (CKH) पर समाप्त/प्रारंभ (05.02.2026 से 21.03.2026)
4. ट्रेनों में कोचों की संख्या में कमी (शॉर्ट कंपोजीशन) निम्नलिखित ट्रेनों में कोच घटाए गए हैं (मुख्यतः 20-22 कोच से 18 कोच):
12365/12366 पटना–रांची–पटना (05.02.2026 से 21.03.2026)
13349/13350 सिंगरौली–पटना–सिंगरौली (05.02.2026 से 21.03.2026; 13350 के लिए 04.02.2026 से)
13347 बरकाकाना–पटना (04.02.2026 से 21.03.2026) 13348 06.02.2026 से 21.03.2026
13331/13332 धनबाद–पटना–धनबाद (06.02.2026 से 21.03.2026)
03249/03250 राजगीर–पटना–राजगीर (05.02.2026 से 21.03.2026)
सभी तिथियां प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखें। नवीनतम जानकारी के लिए रेल हेल्पलाइन 139 डायल करें, RailOne/NTES ऐप/वेबसाइट देखें।
असुविधा के लिए हमें खेद है। यह अस्थायी व्यवस्था यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक स्टेशन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है।
नोट:- जस्ट फ़ॉर इन्फॉर्मेशन, यह फिर अपडेट हो सकता है, निरंतर अपडेट हो रहे हैं
गया रेल थाना का बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इस मामले में नामजद छह आरोपी अबतक पुलिस पकड़ से दूर है। गया रेलवे के अपर न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मोहित अग्रवाल की तरफ से सीनियर अधिवक्ता नीरज कुमार द्वारा जमानत याचिका दाखिल की गई, उन्होंने न्यायालय से जमानत देने की अपील की। जिसका विरोध सरकार की ओर से लोक अभियोजक ने किया। जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका नामंजूर कर दी गई। इस बात की जानकारी देते हुए वरीय अधिवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि मोहित अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। इधर, रेलवे कोर्ट के लोक अभियोजक विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने जमानत याचिका को ना मंजूर करने के पक्ष में अपनी ओर से दलीलें दी थी।
न्यायिक हिरासत में है मोहित अग्रवाल
बता दें कि गया रेल थाना कांड संख्या 334/25 में इसके पहले तत्कालीन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को जमानत मिल गई है। इस मामले में 31 दिसंबर 2025 को राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद इस कांड की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने गया बुलियन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया था। जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में गया के सेंट्रल जेल में बंद है।
मोहित के घर से 41.75 ग्राम सोना हुआ है बरामद
पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए मोहित अग्रवाल को लेकर गया रेल थाना में पटना रेल पुलिस मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि मोहित के घर के एक आलमारी से लूटा गया करीब 41.75 ग्राम सोना बरामद हुआ है। जबकि उसने लूटे गए करीब एक किलोग्राम सोना में से करीब 98 ग्राम सोना खरीदने की बात पुलिस को बताई है।
चार सिपाही और दो बाहरी व्यक्ति गिरफ्त से बाहर
इस कांड में गया रेल थाना के तत्कालीन चार सिपाही और दो बाहरी व्यक्ति के विरुद्ध यात्री धनञ्जय शाश्वत से करीब एक किलोग्राम सोना लूट लिए जाने का आरोप है। एसआईटी की टीम अबतक चार सिपाही एवं दो बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इन सभी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
हावड़ा-जोधपुर एक्स. में 21 नवंबर को हुई थी घटना
बता दें कि यह घटना 21 नवंबर 2025 को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में गया जंक्शन के पहले मानपुर जंक्शन के आसपास हुई बताई गई है। मनोज सोनी नामक सोने के कारोबारी का सोना लेकर इनका कूरियर धनञ्जय शास्वत हावड़ा से इस ट्रेन से लेकर जयपुर जा रहा था। ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने पहले ही यह वारदात हो गई थी।