Blog

  • रेल क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

    रेल क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

    देवब्रत मंडल

    डीडीयू मंडल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम

    गया जंक्शन सहित रेल क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। डीडीयू मंडल मुख्यालय में डीआरएम उदय सिंह मीणा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर सहित मंडल के कई अधिकारी उपस्थित रहे। गया जंक्शन पर डिप्टी एसएस कार्यालय के पास जहां स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया, वहीं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूनियन कार्यालय गया में हर्षोल्लास के साथ 77 वे गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया।

    गया जंक्शन पर स्टेशन प्रबंधक एवं बल के अधिकारी व जवान
    इसीआरकेयू के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नेता व अन्य

    इस मौके पर कामरेड मिथलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष हाजीपुर सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन नई दिल्ली की उपस्थिति गरिमामय रही। यहां गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने तिरंगा झंडा फहराया। सचिव मुकेश सिंह सहित शाखा पार्षदों एवं रेलकर्मी उपस्थित रहे। गया रेल थाना, आरपीएफ पोस्ट, कैरिज एंड वैगन, विद्युत विभाग, अभियंत्रण विभाग, सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कंस्ट्रक्शन कंपनी केपीसीएल आदि समेत अन्य कार्यालयों में आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया गया।

  • ये सरकारी भवन है जो अपने आप में कुछ कही, कुछ अनकही कहानी कह रहा, जानें, क्या सच और क्या झूठ

    ये सरकारी भवन है जो अपने आप में कुछ कही, कुछ अनकही कहानी कह रहा, जानें, क्या सच और क्या झूठ

    देवब्रत मंडल

    कहते हैं कि आदमी झूठ बोल सकता है लेकिन कागज सच बोल देता है। क्योंकि कागज दब सकता है पर मरता नहीं। इस सरकारी भवन की कहानी भी कुछ ऐसी ही कहानी को अपने आप में समेटे हुए है, आइये आपको बताते हैं कि क्या सच है जो कागज पर है…

    रेल अभियंत्रण विभाग के अधीन है थानाध्यक्ष का क्वाटर

    ये सरकारी भवन है। वो भी केंद्र सरकार के अधीन रेल मंत्रालय का है। भवन कब और कैसे यह बिहार सरकार के गृह विभाग के अधीन है यह मालूम नहीं। क्योंकि कोई इस बारे में नहीं बता रहा है। यह भवन गया जंक्शन के अभियंत्रण विभाग के अधीन यानी इसी विभाग के देखरेख में है। इस सरकारी आवास को क्वाटर कहा जाता है। जिसमें गया रेल थाना के एसएचओ रहते हुए आ रहे हैं। जहां तक इसके किराया भुगतान की बात है तो इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई।

    निलंबित रेल थानाध्यक्ष ने कहा-क्वाटर छोड़ दिया है

    जमानत पर जेल से बाहर आए इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने magadhlive से एक संक्षिप्त वार्ता में बताया कि उन्होंने इस क्वाटर को छोड़ दिया है और वे अपने घर पर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोना लूटकांड में वे निर्दोष हैं। बता दें कि 31 दिसंबर 2025 को इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और 24 जनवरी 2025 को इन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई है।

    आज इस क्वाटर के प्रवेश द्वार पर लगा है ताला

    यह रेलवे क्वाटर गया के इंस्पेक्टर कॉलोनी में है। इस आवास की संख्या 699 है। फोर टाइप के इसी क्वाटर में श्री सिंह निलंबित होने के पहले तक रह रहे थे और रेल थाना के कार्यों और अपने दायित्वों का निष्पादन किया करते थे। फिलहाल इस आवास के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ है।

    सरकारी दस्तावेजों में पूर्व रेल थानाध्यक्ष के ही नाम

    जब magadhlive की टीम इस क्वाटर के बारे में पड़ताल शुरू की तो पता चला कि जिस अभियंत्रण विभाग के अधीन ये क्वाटर है, उस विभाग के सरकारी दस्तावेज पर पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार के ही नाम पर आवंटित दिखाया जा रहा है। जबकि संतोष कुमार के स्थानांतरण के बाद इस पद पर दीप नारायण यादव, कमल किशोर सिंह भी कार्य कर चुके हैं और इनके बाद राजेश कुमार सिंह आए। परंतु इन सभी के नाम पर इस क्वाटर के आवंटन होने का जिक्र नहीं है।

    पूर्व रेल थानाध्यक्ष ने बताई ये बात

    इस संबंध में जब पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार से magadhlive ने यह जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि अब उनके वेतन से इस क्वाटर का HRA(हाउस रेंट अलॉन्स) नहीं काटा जाता है। श्री कुमार फिलहाल रेल जिला पुलिस बल में नहीं हैं। उन्होंने इतना बताया कि जैसे ही  किसी पुलिस पदाधिकारी का गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर कार्य करने के लिए DO(जिलादेश निर्गत) होता है तो स्वतः यह क्वाटर उन्हीं के नाम से हो जाता है। परंतु अब तक ऐसा नहीं हुआ है तो मेरी कोई गलती नहीं।

    आखिर क्यों नहीं उत्तराधिकारी के नाम बदले गए

    बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब संतोष कुमार के बाद तीन थानाध्यक्ष की पदस्थापना गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर होती गई तो रेल अभियंत्रण विभाग ने क्यों नहीं आते गए एसएचओ का नाम अपने सरकारी दस्तावेज पर इसके उत्तराधिकारियों के नाम में परिवर्तन किया?

    आईओडब्ल्यू ने कहा-इस बारे में पता करके ही कुछ कहेंगे

    अभियंत्रण विभाग के कार्य निरीक्षक जिन्हें इंस्पेक्टर कॉलोनी में बने आवासों की देखरेख की जिम्मेवारी सौंपी गई है, उनसे जब इस प्रकार की होती चली आ रही गलतियों के को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इधर कुछ समय पहले ही इंस्पेक्टर कॉलोनी का प्रभार सौंपा गया है, इसलिए इस बारे में वे विशेष रूप से कुछ नहीं बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में पता करने के बाद ही कुछ बताने की स्थिति में होंगे।

    …और अंत में

    कई सालों से बिजली का बिल भी जमा नहीं हो रहा

    इस क्वाटर नंबर 699 में खपत हो रही बिजली के एवज में विपत्र के भुगतान के बारे में जब रेलवे के विद्युत विभाग से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि लंबे समय से इस क्वाटर के बिजली बिल का भुगतान नहीं हो रहा है, वहीं रेल थाना भवन का भी बिजली का बिल बकाया चला आ रहा है।

  • ये रेल थानाध्यक्ष का क्वाटर है जो अपने आप में कुछ कही, कुछ अनकही कहानी कह रहा, जानें, क्या #सच है और क्या #झूठ

    ये रेल थानाध्यक्ष का क्वाटर है जो अपने आप में कुछ कही, कुछ अनकही कहानी कह रहा, जानें, क्या #सच है और क्या #झूठ

    देवब्रत मंडल

    कहते हैं कि आदमी झूठ बोल सकता है लेकिन कागज सच बोल देता है। क्योंकि कागज दब सकता है पर मरता नहीं। इस सरकारी भवन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कई कहानी को अपने आप में समेटे हुए है, आइये आपको बताते हैं कि क्या सच है जो कागज पर है…

    रेल अभियंत्रण विभाग के अधीन है थानाध्यक्ष का क्वाटर

    ये सरकारी भवन है। वो भी केंद्र सरकार के अधीन रेल मंत्रालय का है। भवन कब और कैसे यह बिहार सरकार के गृह विभाग के अधीन हुआ, यह मालूम नहीं। क्योंकि कोई इस बारे में नहीं बता रहा है। यह भवन गया जंक्शन के अभियंत्रण विभाग के अधीन यानी इसी विभाग के देखरेख में है। इस सरकारी आवास को क्वाटर कहा जाता है। जिसमें गया रेल थाना के एसएचओ रहते हुए आ रहे हैं। जहां तक इसके किराया भुगतान की बात है तो इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई।

    निलंबित रेल थानाध्यक्ष ने कहा-क्वाटर छोड़ दिया है

    जमानत पर जेल से बाहर आए इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने magadhlive से एक संक्षिप्त वार्ता में बताया कि उन्होंने इस क्वाटर को छोड़ दिया है और वे अपने घर पर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोना लूटकांड में वे निर्दोष हैं। बता दें कि 31 दिसंबर 2025 को इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और 24 जनवरी 2026 को इन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई है।

    आज इस क्वाटर के प्रवेश द्वार पर लगा है ताला

    यह रेलवे क्वाटर गया के इंस्पेक्टर कॉलोनी में है। इस आवास की संख्या 699 है। फोर टाइप के इसी क्वाटर में श्री सिंह निलंबित होने के पहले तक रह रहे थे और रेल थाना के कार्यों और अपने दायित्वों का निष्पादन किया करते थे। फिलहाल इस आवास के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ है।

    सरकारी दस्तावेजों में पूर्व रेल थानाध्यक्ष के ही नाम

    जब magadhlive की टीम इस क्वाटर के बारे में पड़ताल शुरू की तो पता चला कि जिस अभियंत्रण विभाग के अधीन ये क्वाटर है, उस विभाग के सरकारी दस्तावेज पर पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार के ही नाम पर आवंटित दिखाया जा रहा है। जबकि संतोष कुमार के स्थानांतरण के बाद इस पद पर दीप नारायण यादव, कमल किशोर सिंह भी कार्य कर चुके हैं और इनके बाद राजेश कुमार सिंह आए। परंतु इन सभी के नाम पर इस क्वाटर के आवंटन होने का जिक्र नहीं है।

    पूर्व रेल थानाध्यक्ष ने बताई ये बात

    इस संबंध में जब पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार से magadhlive ने यह जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि अब उनके वेतन से इस क्वाटर का HRA(हाउस रेंट अलॉन्स) नहीं काटा जाता है। श्री कुमार फिलहाल रेल जिला पुलिस बल में नहीं हैं। उन्होंने इतना बताया कि जैसे ही  किसी पुलिस पदाधिकारी का गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर कार्य करने के लिए DO(जिलादेश निर्गत) होता है तो स्वतः यह क्वाटर उन्हीं के नाम से हो जाता है। परंतु अब तक ऐसा नहीं हुआ है तो मेरी कोई गलती नहीं।

    आखिर क्यों नहीं उत्तराधिकारी के नाम बदले गए

    बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब संतोष कुमार के बाद तीन थानाध्यक्ष की पदस्थापना गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर होती गई तो रेल अभियंत्रण विभाग ने क्यों नहीं आते गए एसएचओ का नाम अपने सरकारी दस्तावेज पर इसके उत्तराधिकारियों के नाम में परिवर्तन किया?

    आईओडब्ल्यू ने कहा-इस बारे में पता करके ही कुछ कहेंगे

    अभियंत्रण विभाग के कार्य निरीक्षक जिन्हें इंस्पेक्टर कॉलोनी में बने आवासों की देखरेख की जिम्मेवारी सौंपी गई है, उनसे जब इस प्रकार की होती चली आ रही गलतियों के को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इधर कुछ समय पहले ही इंस्पेक्टर कॉलोनी का प्रभार सौंपा गया है, इसलिए इस बारे में वे विशेष रूप से कुछ नहीं बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में पता करने के बाद ही कुछ बताने की स्थिति में होंगे।

    …और अंत में

    कई सालों से बिजली का बिल भी जमा नहीं हो रहा

    इस क्वाटर नंबर 699 में खपत हो रही बिजली के एवज में विपत्र के भुगतान के बारे में जब रेलवे के विद्युत विभाग से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि लंबे समय से इस क्वाटर के बिजली बिल का भुगतान नहीं हो रहा है, वहीं रेल थाना भवन का भी बिजली का बिल बकाया चला आ रहा है।

  • बहुचर्चित सोना लूटकांड:बुलियन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष को एसआईटी ने यूपी से #उठाया, खुलेंगे कई और ‘राज’

    बहुचर्चित सोना लूटकांड:बुलियन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष को एसआईटी ने यूपी से #उठाया, खुलेंगे कई और ‘राज’

    मोहित अग्रवाल से पुलिस हिरासत में हो रही है पूछताछ

    देवब्रत मंडल

    मोहित उर्फ गोलू के जेवरात की दुकान

    गया रेल थाना का बहुचर्चित सोना लूटकांड में रेल पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने इस कांड के एक महत्त्वपूर्ण सूत्रधार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से #उठाया है। जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ से इस कांड में छिपे अबतक के छिपे रहस्यों पर से पर्दा उठ सकता है।

    भागा फिर रहा मोहित अग्रवाल को यूपी में था छिपा

    बता दें कि गया रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में 21 नवंबर को सोने के व्यापारी मनोज सोनी के कुरियर धनञ्जय शाश्वत से गया जीआरपी थाने के चार सिपाही और दो बाहरी व्यक्ति ने सोना लूटकांड को अंजाम दिया था। इस मामले में शनिवार की रात एक बड़ी कार्रवाई हुई। एसआईटी को यह सूचना मिली थी कि बुलियन एसोसिएशन, गया जी के कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू वाराणसी में छिपा हुआ है। जहां छापेमारी कर सोना व्यवसाय से जुड़े मोहित अग्रवाल को हिरासत में लिया गया।

    मोहित अग्रवाल की दुकान के पास पुलिस

    रेल एसपी ने कहा-मोहित से की जा रही है पूछताछ

    रेल एसपी अनंत कुमार राय ने मोहित के हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इससे पूछताछ जारी है। उम्मीद है कि इसके निशानदेही पर इस कांड में कुछ और रहस्यों पर से पर्दा उठ सकता है। वहीं फरार चल रहे अन्य अपराधियों(आरोपियों) के छिपे रहने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। श्री राय ने बताया कि मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच अभी जारी है।

    जांच के घेरे में आरोपी परवेज का आरओ प्लांट

    विनोद के पकड़े जाने के बाद से ही मोहित था फरार

    बता दें कि इसके पहले गया सराफा बाजार से विनोद बरनवाल को पुलिस ने उठाया था। जिसने पूछताछ में बताया था कि लूटे गए सोने के बिस्किट को टुकड़े टुकड़े करने के लिए उसे बुलाया गया था। सोने की कटाई करने की बात नामजद आरोपी मो. परवेज के चाकन्द स्थित सती स्थान नामक जगह पर संचालित आरओ वाटर प्लांट में करने की बात बताई थी। विनोद के निशानदेही गया जी चौक टावर के पास गोलू के सोने चांदी की दुकान ‘गोल्ड हाउस’ पर छापेमारी करने एसआईटी की टीम पहुंची थी तो गोलू यहां से फरार मिला।

    मोहित की गिरफ्तारी कांड की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही

    तब से मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू गिरफ्तारी के डर से भागा फिर रहा था। यहीं से गोलू एसआईटी के निशाने पर था। एसआईटी को मोहित अग्रवाल का पकड़े जाना इस कांड की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। बताया गया कि पिछले दिनों गुप्त सूचना पर एसआईटी छत्तीसगढ़ भी गोलू को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। इसके बाद एसआईटी को सूचना मिली कि गोलू वाराणसी में छिपा हुआ है। सूत्रों के अनुसार वाराणसी में गोलू का ससुराल बताया जाता है। जहां से गोलू के पकड़े जाने की बात सामने आई है।

    सोने का बंटवारे हुआ या कर दी गई बिक्री का खुलेगा राज

    पुलिस अब गोलू के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लूटे गये सोने की खरीद-बिक्री की गई है या टुकड़े टुकड़े में किए गए सोने को अपराधियों ने आपस में बांट लिया था। यदि बिक्री की गई है तो कहां और किन माध्यमों से की गयी। चौक सर्राफा बाजार में इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं और आने वाले दिनों में इस सोना लूटकांड से जुड़े और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

    नामजद सिपाही और दो बाहरी अबतक पुलिस पकड़ से दूर

    अबतक इस कांड में नामजद चार सिपाही और दो बाहरी व्यक्ति की न तो गिरफ्तारी हो पाई है और न तो लूट का सोना बरामद किया जा सका है। इस कांड में पुलिस को आरोप पत्र दाखिल करने के लिए सोने की बरामदगी और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करना अभी भी चुनौती बनी हुई है। हालांकि इन फरार आरोपियों के संभावित जगहों पर छिपे हुए रहने के कई ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन अबतक हाथ खाली है।

  • आरपीएफ ने ₹ 35.50 लाख के चोरी के 205 मोबाइल के साथ दो लोगों को पकड़ा, करतूतें जानकर हैरान रह जाएंगे इस गिरोह के बारे में

    आरपीएफ ने ₹ 35.50 लाख के चोरी के 205 मोबाइल के साथ दो लोगों को पकड़ा, करतूतें जानकर हैरान रह जाएंगे इस गिरोह के बारे में

    देवब्रत मंडल

    रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने करीब 35.50 लाख रुपए मूल्य के 205 मोबाइल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद सारे मोबाइल चोरी के हैं। जिसे पुनः बाजार में बेचने के लिए IMEI नंबर भी बदल दिया जाता है। आरपीएफ की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने कई खुलासे ऐसे किए हैं जिसे जानकर मोबाईल यूज़र्स भी हैरान रह जाएंगे।

    दिल्ली से मोबाइल लेकर ट्रेन से पहुंचा था स्टेशन

    धनबाद मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में पोस्ट धनबाद, CIB/धनबाद व GRPS धनबाद की गठित टीम के द्वारा धनबाद स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 05 के कालका छोर पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। उनके पास से मिले दो पिट्ठू बैग व दो झोला को चेक करने पर कुल 205 अदद स्मार्टफोन (बिना सिम कार्ड) बरामद हुआ। बरामद मोबाइल के बारे पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि ये सभी मोबाइल चोरी के हैं, जो दिल्ली के लोनी गोल चक्कर से शहंशाह, उम्र- लगभग 28 वर्ष, पिता- नमालूम , पता- महाराजपुर, थाना+ जिला- साहेबगंज (झारखण्ड) तथा कारू महताब ,उम्र- लगभग 31 वर्ष, पिता- नमालूम , पता+थाना+जिला- साहेबगंज (झारखण्ड) से लेकर आ रहे हैं।

    पश्चिम बंगाल के मालदा का उबई है गैंग का मास्टरमाइंड

    आगे बताया कि ये सभी मोबाइल मालदा जिले के कालियाचक थाना अंतर्गत कालियाचक गाँव के मरुआ मस्जिद के पास का रहने वाले उबई, उम्र- लगभग -28 वर्ष, पिता- मो० नजरुल इस्लाम को देना था। जिसके एवज में दोनों को पैसे मिलते। पूछताछ में बताया कि हम दोनों 18.01.2026 को ब्रहमपुत्र मेल से मालदा से चढ़कर दिल्ली दिनांक 20.01.26 को सुबह पहुंचे। सारे मोबाइल शहंशाह एवं कारू महताब से लेकर दिनांक 21.01.26 को गाड़ी 12312 नेताजी एक्सप्रेस से दिनांक 22.01.26 को सुबह धनबाद पहुंचे। धनबाद के श्रमिक चौक के पास राज रेस्ट हाउस में रुके हुए थे।

    तकनीकी रूप से IMEI न. में परिवर्तन कर देता है ताकि पकड़ा न जाए

    23 जनवरी हम दोनों धनबाद से बढ़हरवा जाने के लिए ट्रेन पकड़ने धनबाद स्टेशन पर आये थें। पकडे गए मो. शबीब जहान ने बताये कि वह लगभग दो साल से इस कारोबार में है और अबतक 16 बार में लगभग 2500 चोरी का मोबाइल दिल्ली से ले जाकर उबई को दे चुका हूं। इस दौरान एक बार कुमेदपुर स्टेशन पर वर्ष 2024 में 65 मोबाइल पकड़ा गया था परन्तु मैं बचकर वहां से निकल गया था। उबई मेरा खाला(मौसी) का बेटा है। राज शेख ने बताया कि वह लगभग छ: महीने से इस धंधा में हूँ और अब तक चार बार में लगभग 600 चोरी का मोबाइल दिल्ली से ले जाकर उबई को दिया हूँ। उबई द्वारा इन सभी मोबाइल का कालियाचक में तकनीकी रूप से IMEI न. में परिवर्तन कर देता है ताकि पकड़ा न जाए।

    गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम व पता

    (1) राज शेख, उम्र -27 वर्ष, पिता- लूटू शेख, पता- कटहलबाड़ी, बलियाडंगा, थाना- कालियाचक, जिला- मालदा (पश्चिम बंगाल), (2) मोहम्मद सबीब जहान, उम्र -23 वर्ष, पिता- शमशुद्दीन मोमिन, पता- मरुआबाड़ी, थाना- कालियाचक, जिला – मालदा (पश्चिम बंगाल)

    बरामद/जब्त सामान का विवरण

    (1) राज शेख के द्वारा लिए हुए (i) एक काला व् ब्लू रंग का पिठू बैग जिस पर SREE LEATHER लिखा हुआ है, में रखा कुल 60 अदद पुराना इस्तेमाली स्मार्टफोन, (ii) एक ब्लू रंग का झोला जिसपर TYCOON3 लिखा हुआ है, में रखा कुल 37 अदद पुराना इस्तेमाली स्मार्टफोन बरामद हुआ तथा पकडाए व्यक्ति (2) मोहम्मद सबीब जहान द्वारा लिए हुए (i) एक काला रंग के पिठू बैग जिस पर NORTH ZONE BACK PACK लिखा हुआ है में रखा हुआ 60 अदद पुराना इस्तेमाली स्मार्टफोन, (ii) एक काला रंग का झोला जिसपर SAFARI लिखा हुआ है, में रखा कुल 48 अदद पुराना इस्तेमाली स्मार्टफोन अर्थात कुल 205 अदद स्मार्टफोन (कुल अनुमानित मूल्य 35,48,146/-₹) ।

    अपराध करने का तरीका

    दोनों अभियुक्तों के द्वारा दिल्ली से चोरी का मोबाइल लाकर कालियाचक, मालदा में उबई नामक व्यक्ति को देता है। उबई के द्वारा तकनिकी रूप से IMEI न. को परिवर्तन कर देता है। जब्त मोबाइल का निष्पादन उबई के द्वारा ही अपने स्तर से किया जाता है। पूछताछ में राज शेख ने बताया है कि वो 2012-13 में छेड़खानी के मामले में मालदा में जेल गया है।

    कार्रवाई में शामिल टीम के सदस्य

    1. अजय प्रकाश, IPF/RPF/POST/DHN
    2. अरविंद राम, IPF/CIB/DHN
    3. सुमेश्वर पासवान, SI/GRPS/DHN
    4. पालिक मिंज, SI/RPF/POST/DHN
    5. सुशील कुमार, ASI/RPF/CIB/DHN
    6. शशिकांत तिवारी, ASI/RPF/CIB/DHN
    7. जीबलाल राम, ASI/RPF/POST/DHN
    8. अभिमन्यु सिंह, ASI/RPF/POST/DHN
    9. बबुलेश कुमार, HC/RPF/POST/DHN
    10. प्रमोद कुमार, CT/RPF/POST/DHN
    11. संजीव कुमार, CT/RPF/POST/DHN
    12. तनवीर खान, HC/RPF/CIB/DHN
    13. ब्रजेश कुमार, HC/RPF/CIB/DHN
    14. फूलचंद महतो, HC/RPF/CIB/DHN
    15. अमित कुमार प्रसाद, HC/RPF/CIB/DHN
    16. विकास कुमार, CT/RPF/CIB/DHN
    17. उमापति सिंह, CT/RPF/CIB/DHN
    18. अमित कुमार वर्मा, CT/RPF/CIB/DHN
    19. आदित्य नारायण राय, CT/RPF/CIB/DHN

  • सोना लूटकांड: निलंबित गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को मिली जमानत, 31 दिसंबर से हैं न्यायिक हिरासत में

    सोना लूटकांड: निलंबित गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को मिली जमानत, 31 दिसंबर से हैं न्यायिक हिरासत में

    देवब्रत मंडल

    बहुचर्चित सोना लूट कांड मामले में न्यायिक हिरासत में रहे पूर्व गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की जमानत याचिका पर शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रधान जिला जज ने जमानत दे दी। इस मामले में 20 जनवरी को जमानत याचिका पर हुई सुनवाई में केस डायरी प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया था और अगली सुनवाई की तिथि 24 जनवरी निर्धारित की गई थी। सुनवाई के दौरान निलंबित रेल थानाध्यक्ष की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जमानत के पक्ष में दलीलें रखीं। वहीं लोक अभियोजक अंबुज कुमार सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत का विरोध किया। लोक अभियोजक अंबुज कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने अदालत में जमानत का विरोध करते हुए कई बिंदुओं पर विरोध करते हुए कई दलीलें दीं। उन्होंने न्यायालय को बताया कि इस कांड के जांच की पर्यवेक्षण रिपोर्ट में राजेश कुमार सिंह की संलिप्तता की बात सामने आई है। वहीं मनोज सोनी, धनञ्जय शाश्वत आदि के बयानों आदि डिजिटल एविडेंस को आधार बनाते हुए न्यायालय से जमानत नहीं देने की अपील की। गौरतलब है कि इससे पूर्व निलंबित रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की जमानत याचिका 05 जनवरी को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से खारिज की जा चुकी थी। इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में 15 जनवरी को जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी, किंतु कतिपय कारणों से नहीं हो पाई थी तो 20 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। बता दें कि निलंबित रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह 31 दिसंबर से न्यायिक हिरासत में गया केंद्रीय कारा में बंद हैं।
    इस मामले में उनके अलावा रेल थाना के चार सिपाही तथा दो अन्य लोग मोहम्मद परवेज और सीताराम उर्फ अमन शर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जा चुका है।
    उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक यात्री धनंजय शाश्वत जो मनोज सोनी का स्टाफ है से एक किलोग्राम सोना छीन लिया गया था। इसके साथ मारपीट करने और धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पटना रेल मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन इस टीम को लीड कर रहे हैं।

  • मध्यस्थता से समस्याओं का समाधान और न्याय का रास्ता आसान, 26 मार्च तक चलेगा 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान

    मध्यस्थता से समस्याओं का समाधान और न्याय का रास्ता आसान, 26 मार्च तक चलेगा 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान

    देवब्रत मंडल

    जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय गया जी, व्यवहार न्यायालय शेरघाटी एवं व्यवहार न्यायालय टिकारी में लंबित वादों को मध्यस्थता के आधार पर निस्तारण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी द्वारा 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान (Drive 2) दिनांक 2 जनवरी 26 से 31 मार्च 26 तक चलाकर विशेष कार्यक्रम के तहत वादों का सुलह कराकर निष्पादन करने की प्रकिया शुरू हो गयी है। सभी कोर्ट में वादों की अत्यधिक संख्या में पेंडेंसी को देखते हुए मध्यस्थता को समय की जरूरत बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक ने इसे राष्ट्र के हित में बताते हुए कहा कि मध्यस्थता से समस्याओं का समाधान और न्याय का रास्ता आसान हो जायेगा। साथ ही समाज में शांति बढ़ेगी। लोगों को मुकदमा के जगह मध्यस्थता का चयन करने के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करने का भी अपील की गई है। वहीं
    प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश अरविंद कुमार दास ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबित वैवाहिक विवाद(मैट्रिमोनियल) केस, घरेलू हिंसा के वाद, उपभोक्ता कोर्ट के वाद, पारिवारिक बंटवारा नामा के लंबित वाद, बेदखली वाद, सड़क दुर्घटना में मुआवजा, चेक बाउंस के तहत धारा (138, एनआई एक्ट), ऋण और रिकवरी से जुड़े मामले, भूमि विवाद समेत अन्य तरह के दीवानी वादों, समझौता और सुलह योग्य आपराधिक मुकदमे का निस्तारण मध्यस्थ न्यायिक पदाधिकारी एवं सदस्य की टीम द्वारा कराया जा रहा है। इसको लेकर 2 जनवरी 26 से 30 मार्च 26 तक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न न्यायालय में लंबित ऐसे वादों के सभी पक्षकारों को नोटिस भी तामीला कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता विवादों को निपटाने की सरल एवं निष्पक्ष आधुनिक प्रक्रिया है। इसके द्वारा मध्यस्थ अधिकारी दवाब रहित वातावरण में विभिन्न पक्षों के विवादों का निबटारा करते है। दोनों पक्ष अपनी इच्छा से सद्भावनापूर्ण वातावरण में विवाद का समाधान निकालते है तथा उसे स्वेच्छा से दोनों पक्ष को सभी को मान्य होता है, उसे अपनाते हैं। इस पद्धति के द्वारा विवादों का जल्द से जल्द निबटारा होता है जोकि खर्च रहित है। यह मुकदमों के झंझटों से मुक्त है। साथ ही न्यायालयों पर बढ़ते मुकदमों का बोझ भी कम होता है। मध्यस्थता निष्पक्ष मध्यस्थ प्रशिक्षित पदाधिकारी और प्रशिक्षित अधिवक्ता सदस्यों के द्वारा विवादित पक्षों के बीच समझौते की आधारभूमि तैयार कर सभी पक्षों से समझौते की पुष्टि करवाने के बाद शर्तों को स्पष्ट कराया जाता है साथ ही उनके हितों की पहचान भी कराया जाता है। मध्यस्थता प्रक्रिया अपनाने से होने वाले लाभ इस प्रक्रिया से विवादों का अविलंब शीघ्र समाधान और समय की बचत के साथ ही खर्च की किफायत होती है।आमजनों को न्यायालय के चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिलती है।यह एक अत्यधिक सरल और सुविधाजनक मौके के साथ विवाद का सदा के लिए समाधान जोकि सर्वमान्य और हमेशा के लिए प्रभावी रहने वाला निर्णय होता है।इस समाधान में पक्षों की सहमति को महत्व देते हुए सामाजिक सद्भाव की कायम रखने में सहायक होता है।यह प्रक्रिया अनौपचारिक, निजी तथा पूर्णतः गोपनीय होती है।

  • गया के चर्चित चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार को पितृशोक,सीपीआई(एम), चिकित्सा एवं साहित्य जगत में शोक

    गया के चर्चित चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार को पितृशोक,सीपीआई(एम), चिकित्सा एवं साहित्य जगत में शोक

    देवब्रत मंडल

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), गया ने कॉम. राजनंदन शर्मा को अंतिम बिदाई दी। उनका निधन 22 जनवरी 2026 को पटना के रूबन हास्पिटल में लंबी बीमारी के बाद हुआ था। कॉम. शर्मा सी.पी.आइ(एम) के संघर्षशील साथी थे और बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत रहे। वे सी.आइ.टी.यु. के सक्रिय कार्यकर्ता और जनवादी लेखक संघ के सदस्य भी थे। इनके निधन पर चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने तथा मार्क्सवादी नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    शोक संदेश

    गया ज़िला सी.पी.आइ(एम) ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके शोक-संतप्त परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई है। कॉम. शर्मा अपने पीछे पत्नी, पुत्र मुकेश कुमार और डा. नीरज कुमार, पुत्री मंजू और पुनम और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

    अंतिम बिदाई

    आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को अनुग्रह पुरी कालोनी स्थित उनके कनिष्ठ पुत्र डा.नीरज की क्लिनिक में गया ज़िला सी.पी.आइ(एम) की ओर से उन्हें अंतिम बिदाई और श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी की ओर से कॉम जयवर्द्धन, कॉम पी.एन.सिंह, कॉम.शमीम अहमद, कॉम. अरविंद कुमार, कॉम अजय वर्मा, कॉम सत्येन्द्र, कॉम. उदय नारायण शर्मा और डा. अली इमाम ख़ाँ अंतिम बिदाई के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

    गया जी के शमशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

    दोपहर बाद गया जी के विष्णुपद शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शहर के कई चिकित्सक, समाजसेवी, चिकित्सा एवं साहित्य जगत से जुड़े कई लोगों के अलावा शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े कई लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सभी ने इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्त्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में जानें गयाजी के सदस्यों ने दिए क्या क्या सुझाव

    क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्त्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में जानें गयाजी के सदस्यों ने दिए क्या क्या सुझाव

    देवब्रत मंडल

    डीके जैन को गुलदस्ता देकर स्वागत करते रेल महाप्रबंधक

    गुरुवार को पटना में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (Zonal Railway Users Consultative Committee) की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में सांसद,विधायक एवं जेड.आर.यू.सी.सी. के अन्य 38 सदस्यों ने भाग लिया एवं यात्री सुविधाओं में वृद्धि तथा जन-आकांक्षाओं से जुड़े मुद्दों के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिये जिस पर महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा गंभीरता से विचार करने की बात कही गयी। बैठक में सांसद उपेन्द्र कुशवाहा, डॉ. भीम सिंह, रामप्रीत मंडल, अशोक कुमार यादव, मनीष जायसवाल, सांसद शांभवी, विधायक रामनिवास शाह सहित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के अन्य सदस्यों ने पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में रेल अवसंरचना के विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी आदि के संबंध में अपना बहुमूल्य सुझाव दिए। सदस्यों ने रेलवे द्वारा की जा रही नई लाईनों के निर्माण, दोहरीकरण, स्टेशनों के पुनर्विकास जैसे आधारभूत संरचना के कार्याें में तेजी आने पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने वंदे भारत, अमृत भारत के साथ ही नई ट्रेनों के परिचालन एवं विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के दिए गए ठहराव हेतु रेलवे का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में गया से कौशलेंद्र प्रताप एवं डीके जैन भाग लिए। दोनों सदस्यों ने गया से मुंबई तथा बैंगलोर के लिए नए गाड़ी चलाने की मांग रखी। जिसमें गया से प्रतिदिन मुम्बई तथा बंगलौर के लिए सीधी ट्रेन की मांग की। गया में नई वाशिंग पिट बनाया जाने, गया से पटना के लिए रात्रि 8.00 बजे प्रतिदिन ट्रेन शुरू करने (जो कोविड कल से बंद है), कार पार्किंग में कम से कम 75/ लिए जाते हैं जो कि 50 से अधिक नहीं होने, गया से चल रही प्रमुख गाड़ी जो साप्ताहिक चल रहे हैं उसकी बारंबारता (फ्रिक्वेंसी) बढ़ाते हुए तीन दिन या प्रतिदिन करने की मांग रखी। वहीं गया में बनाए जा रहे आरओबी को जल्द बनाए जाने की मांग की। जिसमें विशेष कर रसलपुर, बंधुआ, बागेश्वरी, एफसीआई के पास बनाए जाने वाले आरओबी की बात कही। गया में रेलवे अस्पताल को बेहतर बनाने बनाकर आम आदमी के लिए भी इसमें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही अगली बैठक गया में आयोजित करने की मांग की गई। बैठक में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि हम उत्कृष्ट कार्य निष्पादन तथा कार्यक्षेत्र में दक्षता को बढ़ाकर इस क्षेत्रीय रेल को निरंतर आगे बढ़ाने की ओर सदा अग्रसर हैं और इस दिशा में “यात्री सुविधा” हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महाप्रबंधक ने कहा कि यात्री सेवाओं से संबंधित मामलों पर परामर्श, यात्री सेवाओं की गुणवत्ता तथा दक्षता में सुधार आदि के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को यात्रियों के प्रति और ज्यादा अनुकूल एवं लाभदायक बनाने के लिए सदस्यों द्वारा प्राप्त सुझाव काफी महत्वपूर्ण है। बैठक के अंत में महाप्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि हमने आपके बहुमूल्य सुझावों को नोट किया है, जिससे हमें काफी मार्गदर्शन मिला है। महाप्रबंधक ने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों पर समुचित कार्यवाही की जाएगी। अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने सभी माननीय सदस्यों को बैठक में अपना बहुमूल्य समय निकाल कर भाग लेने तथा सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया।