Blog

  • पदभार संभालने के बाद पहली बार गया पहुंचे डीडीयू के सीनियर कमांडेंट, अनुशासन एवं कर्तव्यों का कराया बोध

    पदभार संभालने के बाद पहली बार गया पहुंचे डीडीयू के सीनियर कमांडेंट, अनुशासन एवं कर्तव्यों का कराया बोध

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर पदभार संभालने के बाद पहली बार गया आए। सीनियर कमांडेंट श्री तोमर वंदे भारत एक्सप्रेस से गया जंक्शन पहुंचे। यहां कुछ पल रुकने के बाद सड़क मार्ग से गया-डीडीयू रेलखंड के रफीगंज आरपीएफ पोस्ट चले गए। उन्होंने पहले रफीगंज पोस्ट का निरीक्षण किया, इसके बाद गया जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। यहां निरीक्षण के उपरांत सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होकर अधीनस्थों को अनुशासन और कर्तव्यों का बोध कराया।

    रफीगंज पोस्ट का भी किया निरीक्षण, दिए निर्देश

    रफीगंज में उन्होंने पोस्ट प्रभारी के कमरे में सहायक सुरक्षा आयुक्त के साथ काफी देर तक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पोस्ट प्रभारी से संवेदनशील जगह और वहां पर तैनात किए जा रहे जवानों के बारे में जानकारी प्राप्त की। ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जाना। सीनियर कमांडेंट ने रेल संपत्तियों की सुरक्षा के साथ साथ यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष रूप से फोकस करते हुए कई निर्देश दिए। इसके बाद रफीगंज से गया जंक्शन के लिए निकल गए।

    इन जगहों पर निरीक्षण कर स्थितियों का लिया जायजा

    यहां पहुंचे वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर गुरुवार को गया रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने गया रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुटओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पार्सल कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया।

    सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक हुई तो कार्रवाई तय

    अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गया रेलवे स्टेशन न सिर्फ एक प्रमुख जंक्शन है, बल्कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई भी ढिलाई यात्रियों की जान-माल के लिए खतरा बन सकती है।

    पदभार संभालने के बाद निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं

    बता दें कि पदभार ग्रहण करने के बाद श्री तोमर लगातार डीडीयू मंडल मुख्यालय सहित अन्य आरपीएफ पोस्ट का दौरा कर रहे रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को गया जंक्शन और रफीगंज का दौरा कर सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। विशेष कर गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। वहीं संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां सुरक्षा के पुख्ते प्रबंध करने का निर्देश दिया। सीनियर कमांडेंट का यह पहला गया जंक्शन दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    सुरक्षा के विशेष इंतजाम

    • सभी सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
    • संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम को और अधिक सतर्क रहने को कहा गया है।
    • महिला यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
    • गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
    • स्टेशन के संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां स्पेशल और चुनिंदा जवानों की तैनाती की जाए।
    • फुटओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर, पार्सल कार्यालय, पार्किंग एरिया और स्टेशन के बाहरी परिसर में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
  • “बदलाव” के दिखने लगे असर: ट्रेन से 2.10 लाख रुपए का शराब बरामद, गिरफ्तारी शून्य

    “बदलाव” के दिखने लगे असर: ट्रेन से 2.10 लाख रुपए का शराब बरामद, गिरफ्तारी शून्य

    देवब्रत मंडल

    ट्रेन द्वारा लाई गई जब्त देसी शराब व टीम

    जब किसी संस्थान में अधिकारियों के तबादले और नए का आगमन होता है तो उस संस्थान के अधीनस्थ कर्मियों के क्रियाकलापों एवं कार्यशैली में बदलाव दिखाई देने लगते हैं।  जिसका कई उदाहरण देखने को मिलने लगे हैं। इसी में से एक उदाहरण बुधवार को देखने को मिला। जिस ट्रेन में लंबे समय से अवैध शराब और अवैध रूप से जंगल से काटकर लकड़ियों के अवैध परिवहन की बातें सामने आ रही थी तो आरपीएफ एवं रेल थाना द्वारा ऑपरेशन “सतर्क” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। संयुक्त टीम ने आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन के कई बोगियों में छापेमारी करते हुए 1404 लीटर देसी महुआ शराब जप्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,10,000 है। यह कार्रवाई गाड़ी संख्या 13553 अप (आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर) में की गई। बताया गया है कि नाथगंज स्टेशन से अवैध शराब की खेप लादी गई थी। इस मामले में रेल सुरक्षा बल ने एक टीम गठित कर सड़क मार्ग से मानपुर रेलवे स्टेशन पहुँचा और उक्त गाड़ी के आगमन पर छापेमारी की। जांच के दौरान विभिन्न कोचों में 31 बोरियों में 1404 लीटर देशी कच्चा शराब पाया गया। कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी व्यक्ति द्वारा उक्त बोरियों पर दावा नहीं किया गया(जैसा कि अक्सर होते हुए आ रहा है)। उक्त गाड़ी के गया रेलवे स्टेशन पर आगमन पर, सभी बोरियों को गाड़ी से उतारकर जप्त किया गया। इसके बाद आगे की कार्यवाही की गई। बता दें कि इससे पहले भी गया रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। रेल सुरक्षा बल ने पिछले दिनों एक युवक को 11.610 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था।

  • स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की गया शाखा ने मनाया भव्य ‘चुड़ा-दही सहभोज’ कार्यक्रम

    स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की गया शाखा ने मनाया भव्य ‘चुड़ा-दही सहभोज’ कार्यक्रम

    देवब्रत मंडल

    सहभोज में शामिल रेलवे के स्टेशन मास्टर

    मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (AISMA) की गया शाखा द्वारा कंस्ट्रक्शन कैम्प हाउस में एक भव्य और सौहार्दपूर्ण ‘चूड़ा-दही सहभोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    इस पारंपरिक आयोजन में गया शाखा के विभिन्न स्टेशनों से आए लगभग 50 स्टेशन मास्टर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एक साथ बैठकर (चूड़ा दही तिलकुट )भोजन किया। सचिव प्रिंस कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मकर संक्रांति के त्योहार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाना और रेल परिचालन के अत्यंत व्यस्त और तनावपूर्ण कार्यों के बीच स्टेशन मास्टर्स के आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना था। सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलकुट और चूड़ा-दही खिलाकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
    एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार व पूर्व मध्य रेलवे के ज़ोनल सचिव (वित्त) ओम प्रकाश मानव ने इस अवसर पर कहा, “रेलवे के 24×7 चुनौतीपूर्ण कार्य के बीच, ऐसे सामाजिक आयोजन हमें एक परिवार की तरह जुड़ने का अनमोल मौका देते हैं। यह न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि संगठन की एकता को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है।”वहीं मंडल सचिव डीडीयू प्रिंस कुमार ने कहा की यह मकर संक्रांति नई शुरुआत का प्रतीक है और यह सहभोज हमारी संगठनात्मक शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर मुख्य रूप से गया स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, गया स्टेशन अधीक्षक-2 मिथिलेश कुमार , गया आरआरआई इंचार्ज राजीव कुमार, मानपुर स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार, गुरारू स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार सहित लगभग 50 की संख्या में स्टेशन मास्टर उपस्थित थे। कार्यक्रम अत्यंत सकारात्मक और मैत्रीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

  • अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं वार्ड पार्षद ने कहा-मेरी मृत्यु हो जाती है तो किडनी दान कर दी जाए

    अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं वार्ड पार्षद ने कहा-मेरी मृत्यु हो जाती है तो किडनी दान कर दी जाए

    न्यूज़ डेस्क

    गया जी में हर घर नल जल योजना में हुए कथित तौर पर घोटाला की जांच सहित जनहित के कई मुद्दों को लेकर वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। जिन्होंने प्रण किया है कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो भूख हड़ताल के दौरान यदि मृत्यु हो जाती है तो उनकी किडनी किसी जरूरतमंद को दान में दे दिया जाए।

    फटे पाइप से बर्बाद हो रहा पानी

    बुडको के खिलाफ लोगों में आक्रोश, जांच की मांग

    गया जी शहर के बालाजी नगर मोड़ के पास रामशीला-प्रेतशिला रोड के किनारे गुरुवार को आमरण अनशन पर बैठीं पार्षद ने कहा कि उनके वार्ड में तथा अन्य वार्डों में नल जल योजना का क्रियान्वयन बुडको(बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड)द्वारा किया गया है लेकिन आज इनके द्वारा बिछाई गई जलापूर्ति पाइप उनके वार्ड सहित कई वार्डों में फटी हुई है। सड़क समेत कई गलियों में लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। सड़कों पर जल जमाव हो रहे हैं। कई घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसे पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। सड़कें टूटकर बर्बाद हो रही है। जिसके कारण जगह जगह सड़कें गड्ढे में तब्दील हो चुके हैं। लोगों को पैदल और वाहनों से चलने में परेशानी हो रही है। उन्होंने अनशन स्थल से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कई ऐसे इलाके हैं जहां गरीब, दलित और संपन्न वर्ग के लोग रह रहे हैं, जहां जलापूर्ति पाइप नहीं बिछाई गई है। जिससे यह योजना पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहा है।

    पार्षद द्वारा प्रमुख मांग

    मजबूर होकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ा

    उन्होंने कहा कि आज से पहले उन्होंने कई बार जिले के डीएम, नगर निगम के आयुक्त, मेयर आदि पदाधिकारियों को लिखित आवेदन देकर इसकी मरम्मत कराने, पाइप लाइन बिछाने की मांग कर चुकी हूं लेकिन किसी ने इस गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मजबूर होकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है। उन्होंने अनशन शुरू करने से पहले जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि अनशन के दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है तो उनकी किडनी किसी जरूरतमंद इंसान को दान कर दिया जाएगा।

    लोगों को संबोधित करते पूर्व वार्ड पार्षद

    क्षेत्र के लोगों को पानी दिलाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस को रोक दिया गया था


    अनशन स्थल पर आयोजित सभा को पूर्व पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक समय था कि बागेश्वरी, छोटकी नवादा, संजय नगर, बागेश्वरी बम बाबा, न्यू कॉलोनी बागेश्वरी, कॉटन मिल, खरखुरा आदि मोहल्ले में जब पानी की घोर किल्लत हुआ करता था तो उन्होंने इस क्षेत्र में पानी की व्यवस्था करने के लिए धरना, प्रदर्शन, आमरण अनशन किया। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को बागेश्वरी गुमटी के पास रोकने का काम कर क्षेत्र के लोगों को पानी की समुचित व्यवस्था करने के लिए सरकार और प्रशासन को मजबूर करने का काम किया गया था लेकिन आज स्थिति बिल्कुल ही उलट गया है। आज नल जल योजना का क्रियान्वयन जैसे तैसे तो किया गया लेकिन जगह जगह पर पाइप फट गए हैं। लोगों को इससे समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना में घोटाले की बू आती है। जिसकी जांच की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल जमाव के कारण सड़क जर्जर हो गई है। जिसके कारण हमेशा सड़क दुर्घटना की संभावना रहती है।

    रामशीला-प्रेतशिला मार्ग पर गड्ढे में जल जमाव

    जनता ने भी आगे के आंदोलन में साथ रहने की कही बात


    उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा से संघर्ष करते आया हूँ और इसके लिए जो भी संघर्ष करना पड़े वो जनता के साथ करने के लिए तैयार हैं। अनशन स्थल पर आयोजित सभा को कई लोगों ने संबोधित किया। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल ने किया। इस मौके पर उपस्थित क्षेत्र के नागरिकों ने कहा कि ये वार्ड पार्षद की समस्या नहीं बल्कि यह लोगों की समस्या है तो आंदोलन में हर वक्त साथ देने के लिए लोग तैयार हैं।

    वार्ड में नालियों के बीच फटे हुए पाइप
  • पूर्वा एक्सप्रेस से शराब की तस्करी कर रहे कुर्था के सचाई निवासी शुभम को आरपीएफ ने दबोचा

    पूर्वा एक्सप्रेस से शराब की तस्करी कर रहे कुर्था के सचाई निवासी शुभम को आरपीएफ ने दबोचा

    देवब्रत मंडल

    बरामद शराब व गिरफ्तार तस्कर तथा पुलिस

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत एक बड़ी कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुभम कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता सुनील प्रसाद, सचई, पोस्ट- कुर्था, थाना-कुर्था, जिला-अरवल, बिहार के रूप में हुई है।

    जनरल कोच में लेकर आया था शराब की खेप

    आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के अनुसार उप निरीक्षक जावेद एकबाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने अपने टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर 1 पर आई गाड़ी संख्या 12381up (पूर्वा एक्सप्रेस) के इंजन साइड के सामान्य कोच से एक व्यक्ति को प्लेटफार्म के विपरीत दिशा में संदिग्ध अवस्था में एक भारी ट्रॉली बैग व पिट्टू बैग लेकर उतरते हुए देखा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुभम कुमार बताया और उसके कब्जे के ट्रॉली बैग व पिट्टू बैग में क्या है पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।

    तलाशी में मिली विभिन्न ब्रांड्स के शराब की बोतलें

    इसके बाद आरपीएफ ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें 12 अदद अंग्रेजी शराब magic moment प्रत्येक 750ml, 04 अदद sterling Reserve प्रत्येक 375ml, 01 अदद Sterling Reserve 180ml, 01 अदद old Monk 180ml एव 01 अदद Old Monk 750ml कुल 11.610 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

    तस्कर के विरुद्ध गया रेल थाना में दर्ज कराया गया मुकदमा

    आरपीएफ ने मौके पर ही शराब को जप्त कर लिया और सुभम कुमार को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया। उनि. जावेद एकबाल रेसुब/पोस्ट/गया द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 13/26 दिनांक 15.01.2026 अंतर्गत धारा 30 (a)बिहार मध निषेध एव उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया। बरामद जप्त शराब की कीमत ₹12650/ है।

  • रेल एसएसपी ने कहा-कानून से ऊपर कोई नहीं,पुलिसकर्मी भी बच नहीं पाएंगे, कांडों की हुई गहन समीक्षा

    रेल एसएसपी ने कहा-कानून से ऊपर कोई नहीं,पुलिसकर्मी भी बच नहीं पाएंगे, कांडों की हुई गहन समीक्षा

    देवब्रत मंडल

    समीक्षा बैठक में रेल एसएसपी व अन्य

    पटना रेल जिला के एसएसपी अनंत कुमार राय ने हाल ही में गया रेल थाना क्षेत्र में हुए सोना लूटपाट कांड की विशेष रूप से समीक्षा की। इस कांड में अबतक जितने भी तथ्य और साक्ष्य सामने आए हैं, उनकी गहनता से जांच की गई है। एसएसपी ने लूटपाट की घटना में शामिल अपराधियों की पहचान, उनके नेटवर्क और घटना के बाद के सारे तथ्यों एवं घटना कारित होने के पीछे कारणों पर विस्तार से चर्चा की।

    आरोपितों की गिरफ्तारी में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने का निर्देश

    एसएसपी ने निर्देश दिया कि तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच को और तेज किया जाए, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। बैठक में चार सिपाही और दो सिविलियन के खिलाफ वारंट जारी होने के मामले पर भी चर्चा की गई। एसपी अनंत कुमार राय ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वारंट जारी होने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

    बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था एवं लंबित मामलों की हुई विस्तृत समीक्षा

    उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और यदि पुलिसकर्मी भी अपराध में संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को रेल डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर तथा विभिन्न रेल थानों के थानाध्यक्षों के साथ एसएसपी विशेष समीक्षा बैठक की। यह बैठक पटना स्थित रेलवे पुलिस कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें रेलवे क्षेत्र में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

    बैठक में शामिल पदाधिकारी

    अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता, सख्त निर्देश

    बैठक के दौरान एसपी अनंत कुमार राय ने अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों और जवानों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराध नियंत्रण या जांच कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों एवं जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    सूचना तंत्र को मजबूत करने और यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने की अपील

    एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों से आपसी समन्वय बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने और यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रेलवे क्षेत्र में अपराध मुक्त वातावरण बनाना पुलिस की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

    गया रेल डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष भी थे शामिल

    बैठक में पटना रेल जिला के गया रेल अनुमण्डल के डीएसपी आलोक कुमार सिंह, गया सर्किल इंस्पेक्टर सौम्य प्रियदर्शी, सासाराम रेल अंचल के निरीक्षक, पटना, गया रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार, जहानाबाद रेल थानाध्यक्ष, तारेगना थानाध्यक्ष, भभुआ, डेहरी, सोन नगर, सासाराम आदि सहित मुख्यालय रेल डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष शामिल हुए।

  • मानपुर के बृजेश नगर में हटाया गया अतिक्रमण, मल्टी ट्रैकिंग रेल परियोजना के तहत बिछाई जा रही रेलवे लाइन, विस्थापित लोगों को दी जा रही दो-दो डिसिमल जमीन

    मानपुर के बृजेश नगर में हटाया गया अतिक्रमण, मल्टी ट्रैकिंग रेल परियोजना के तहत बिछाई जा रही रेलवे लाइन, विस्थापित लोगों को दी जा रही दो-दो डिसिमल जमीन

    देवब्रत मंडल

    अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

    पूर्व मध्य रेल के सोननगर-गया-मानपुर-अंडाल मल्टी ट्रैकिंग रेलवे परियोजना पर गया जिले में द्रुत गति से निर्माण कार्य जारी है। इस परियोजना में मौजूदा लाइन का बहु-ट्रैकिंग (चौगुनी) करना शामिल है। इसके लिए अलग से रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। जो लगभग 374.53 किलोमीटर लंबी है। यह पूर्वी समर्पित माल गलियारे (ईडीएफसी) पर भीड़ कम करने और माल/यात्री आवागमन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें भूमि अधिग्रहण और पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। 2025-26 के लिए पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) की पिंक बुक और ईपीसी मोड के माध्यम से कार्य कर रही है।

    अधिग्रहित भूमि पर निर्माण कार्य जारी

    इस परियोजना पर कार्य करने वाली एजेंसी एलएंडटी के एक अधिकारी ने बताया कि गया जिले में भूमि अधिग्रहण के बाद अधिग्रहित भूमि पर रेलवे लाइन बिछाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में मानपुर अंचल के वार्ड नंबर 47 अंतर्गत बृजेश नगर में बने कई झोपड़ियों(अतिक्रमण) को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को अधिकारियों की मौजूदगी में कराई गई।

    76 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

    यहां मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि इन सबों को पूर्व में नोटिस तामिला करा दिया गया था। इसके बाद 76 अतिक्रमणकारियों को हटाने का कार्य किया गया। इसके लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीन के अलावा मजदूरों को लगाया गया था। इसके बाद रेलवे इस खाली कराए गए स्थान पर अपनी परियोजना क्रियान्वित कर सकेगी।

    विस्थापित हुए लोगों को रूपसपुर में बसाया जाएगा

    सदर एसडीएम अनिल कुमार रमन ने बताया कि बृजेश नगर में विस्थापित परिवारों को पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्था नीति 2013 (कानून) के तहत मानपुर अंचल के रुपसपुर में विस्थापित परिवारों को 2-2 डिसिमल जमीन मुहैया कराई गई है। जहां इन्हें बसाया जाएगा।

    इन अधिकारियों की उपस्थिति में हटाया गया अतिक्रमण

    इस मौके पर सदर एसडीएम अनिल कुमार रमन, एसडीपीओ वजीरगंज सुनील कुमार पांडेय, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीओ सुबोध कुमार, रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर शशि कुमार, राजस्व अधिकारी मोनू कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी, मानपुर प्रखंड, रंजीत अवस्था, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार, बुनियादगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

    परियोजना का विवरण

    परियोजना का दायरा: सोननगर और अंडाल के बीच 374.53 रूट किलोमीटर (rkm) का मल्टी-ट्रैकिंग (प्रभावी रूप से चौगुना करना), ईडीएफसी के साथ एकीकरण, जिसकी लागत लगभग ₹12,334 करोड़ है।

    इसके पूरा हो जाने से लाभ : पूर्वी रेलवे के अनुसार, इससे भीड़भाड़ कम होगी, इससे अधिक गति की ट्रेनों के परिचालन शुरू कराने में मिल का पत्थर साबित होगा। अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे तक की गति से ट्रेन परिचालन संभव हो जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त यात्री ट्रेनें चलाई जा सकती हैं, सुरक्षा में सुधार भी होगा। बताते चलें कि पीपीपी(प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) मोड की विफलता के बाद, डीएफसीसीआईएल की भागीदारी के साथ ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) मॉडल को अपनाया गया।

    वर्तमान स्थिति: इस परियोजना पर कार्य शुरू है। जिसकी की सूचना अगस्त 2023 में ही जारी की जा चुकी थी। गया जिले में भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है तो यहां काम जारी है।

  • मानपुर के बृजेश नगर में हटाया गया अतिक्रमण, मल्टी ट्रैकिंग रेल परियोजना के तहत बिछाई जा रही रेलवे लाइन, विस्थापित लोगों को दी जा रही दो-दो डिसिमल जमीन

    मानपुर के बृजेश नगर में हटाया गया अतिक्रमण, मल्टी ट्रैकिंग रेल परियोजना के तहत बिछाई जा रही रेलवे लाइन, विस्थापित लोगों को दी जा रही दो-दो डिसिमल जमीन

    देवब्रत मंडल

    अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

    पूर्व मध्य रेल के सोननगर-गया-मानपुर-अंडाल मल्टी ट्रैकिंग रेलवे परियोजना पर गया जिले में द्रुत गति से निर्माण कार्य जारी है। इस परियोजना में मौजूदा लाइन का बहु-ट्रैकिंग (चौगुनी) करना शामिल है। इसके लिए अलग से रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। जो लगभग 374.53 किलोमीटर लंबी है। यह पूर्वी समर्पित माल गलियारे (ईडीएफसी) पर भीड़ कम करने और माल/यात्री आवागमन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें भूमि अधिग्रहण और पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। 2025-26 के लिए पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) की पिंक बुक और ईपीसी मोड के माध्यम से कार्य कर रही है।

    अधिग्रहित भूमि पर निर्माण कार्य जारी

    इस परियोजना पर कार्य करने वाली एजेंसी एलएंडटी के एक अधिकारी ने बताया कि गया जिले में भूमि अधिग्रहण के बाद अधिग्रहित भूमि पर रेलवे लाइन बिछाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में मानपुर अंचल के वार्ड नंबर 47 अंतर्गत बृजेश नगर में बने कई झोपड़ियों(अतिक्रमण) को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को अधिकारियों की मौजूदगी में कराई गई।

    76 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

    यहां मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि इन सबों को पूर्व में नोटिस तामिला करा दिया गया था। इसके बाद 76 अतिक्रमणकारियों को हटाने का कार्य किया गया। इसके लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीन के अलावा मजदूरों को लगाया गया था। इसके बाद रेलवे इस खाली कराए गए स्थान पर अपनी परियोजना क्रियान्वित कर सकेगी।

    विस्थापित हुए लोगों को रूपसपुर में बसाया जाएगा

    सदर एसडीएम अनिल कुमार रमन ने बताया कि बृजेश नगर में विस्थापित परिवारों को पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्था नीति 2013 (कानून) के तहत मानपुर अंचल के रुपसपुर में विस्थापित परिवारों को 2-2 डिसिमल जमीन मुहैया कराई गई है। जहां इन्हें बसाया जाएगा।

    इन अधिकारियों की उपस्थिति में हटाया गया अतिक्रमण

    इस मौके पर सदर एसडीएम अनिल कुमार रमन, एसडीपीओ वजीरगंज सुनील कुमार पांडेय, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीओ सुबोध कुमार, रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर शशि कुमार, राजस्व अधिकारी मोनू कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी, मानपुर प्रखंड, रंजीत अवस्था, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार, बुनियादगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

    परियोजना का विवरण

    परियोजना का दायरा: सोननगर और अंडाल के बीच 374.53 रूट किलोमीटर (rkm) का मल्टी-ट्रैकिंग (प्रभावी रूप से चौगुना करना), ईडीएफसी के साथ एकीकरण, जिसकी लागत लगभग ₹12,334 करोड़ है।

    इसके पूरा हो जाने से लाभ : पूर्वी रेलवे के अनुसार, इससे भीड़भाड़ कम होगी, इससे अधिक गति की ट्रेनों के परिचालन शुरू कराने में मिल का पत्थर साबित होगा। अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे तक की गति से ट्रेन परिचालन संभव हो जाएगी। इसके अलावा अतिरिक्त यात्री ट्रेनें चलाई जा सकती हैं, सुरक्षा में सुधार भी होगा। बताते चलें कि पीपीपी(प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) मोड की विफलता के बाद, डीएफसीसीआईएल की भागीदारी के साथ ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) मॉडल को अपनाया गया।

    वर्तमान स्थिति: इस परियोजना पर कार्य शुरू है। जिसकी की सूचना अगस्त 2023 में ही जारी की जा चुकी थी। गया जिले में भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है तो यहां काम जारी है।

  • सोना लूटकांड: परत दर परत खुल रहे राज, जहां काटा गया था सोना, वहाँ एसआईटी ने आरओ प्लांट का लिया जायजा, कई सबूत लगे हाथ

    सोना लूटकांड: परत दर परत खुल रहे राज, जहां काटा गया था सोना, वहाँ एसआईटी ने आरओ प्लांट का लिया जायजा, कई सबूत लगे हाथ

    देवब्रत मंडल

    गया रेल थाना क्षेत्र में हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में सोना के साथ चल रहे धनञ्जय शाश्वत नामक सोने के व्यापारी के कूरियर से सोना लूटकांड में हर दिन एक न एक राज परत दर परत खुलते जा रहे हैं। इस कांड की जांच कर रही एसआईटी की टीम को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एसआईटी की टीम उस वाटर प्लांट की जांच के लिए पहुंची, जहां लूटे गए सोने के बिस्किट की कटाई की बात बिनोद अग्रवाल ने स्वीकार किया है। इस टीम को लीड कर रहे पटना रेल मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में टीम बुधवार को गया-पटना रोड में चाकन्द के सती स्थान में स्थित ए. एस. एम आरओ वाटर प्लांट पहुंची।

    वाटर प्लांट से पुलिस को मिले हैं कई अहम सबूत

    टीम को इस जगह से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं लेकिन इसका खुलासा टीम नहीं कर रही है। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी आसपास के लोगों से कई आवश्यक जानकारियां हासिल की है। आसपास के लोगों ने टीम को इस प्लांट के मालिक के बारे में बताया है कि गया जी(शहर) के रहने वाले एक व्यक्ति का है।

    इसी इवीएम आरओ प्लांट में काटा गया था सोना

    पिछले दिनों हिरासत में लिए नए विनोद बरनवाल ने पुलिस को बताया था कि उसे इसी आरओ प्लांट में लूटे गए सोना के बिस्किट को काटने के लिए ले जाया गया था।

    विनोद बरनवाल को सोना काटने का काम करने का लाइसेंस नहीं

    यहां सोने की कटिंग करने वाले विनोद के निशानदेही पर अगले दिन ही एसआईटी की टीम गया जी के टावर चौक स्थित सर्राफा मंडी के एक सोने के व्यापारी बुलियन एसोसिएशन के गया जिला कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू को गिरफ्तार करने के लिए मोहित की दुकान पर पहुंची थी लेकिन वह किसी तरह भागने में सफल रहा। जिसके छत्तीसगढ़ में छिपे हुए रहने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है। जैसी सूचना मिल रही है कि विनोद बरनवाल को सोना गलाने या काटने के लिए लाइसेंस नहीं प्राप्त है।

    आरओ प्लांट का मालिक फरार चल रहे आरोपी मो. परवेज है

    इधर, जिस दिन इस कांड के छः आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए न्यायालय से गिरफ्तारी के वारंट जारी किए गए थे, उस दिन विनोद बरनवाल को एसआईटी की टीम अपने साथ रखे हुए थे। वारंट प्राप्त करने के लिए पटना रेल मुख्यालय से एक पुलिस पदाधिकारी गया रेलवे कोर्ट पहुंचे थे। जैसा कि सर्वविदित और सभी को इस बात की जानकारी प्राप्त हो रही है कि इस ए.एस.एम आरओ प्लांट का मालिक मो. परवेज है जो इस कांड का आरोपी है।

    हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में हुई थी सोने की लूट

    21 नवंबर 2025 को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के साधारण बोगी में सोने के साथ सफर कर रहे मनोज सोनी नामक सोने चांदी के व्यापारी धनञ्जय शाश्वत को मारपीट कर गया रेल थाना का चार सिपाही, रेल थाना का पूर्व चालक सीताराम उर्फ अमन शर्मा तथा परवेज ने सोना लूट लिया था।

    कांड के सफल उद्भेदन में टीम लगातार कार्य कर रही

    इस कांड में इन छह लोगों की गिरफ्तारी के लिए गया तथा जहानवाद, अरवल जिले में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इस टीम को मिल रहे इनपुट्स के आधार पर लगातार लगी हुई है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही इस कांड का सफल उद्भेदन हो सकता है।

    निवर्तमान रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह

    पूर्व रेल थानाध्यक्ष की हो चुकी है गिरफ्तारी, छह आरोपी अब भी पकड़ से दूर

    इस कांड में निवर्तमान रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर एसआईटी की टीम  गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल इनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अब गया व्यवहार न्यायालय में जमानत याचिका दायर करने के लिए सर्टिफाइड नकल इनके अधिवक्ता निकाल चुके हैं और स्थानीय शीर्ष अदालत(व्यवहार न्यायालय) में जमानत याचिका दायर करने की बात है।

    लूटा गया सोना और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी

    इस कांड में गया रेल थाना के आरोपी चार सिपाही तथा दो सिविलियन परवेज तथा सीताराम की गिरफ्तारी खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है लेकिन इन सभी छः आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लूटे गए करीब एक किलोग्राम सोना की बरामदगी नहीं हो सकी है।

    मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से कई चीजें गुप्त रखी जा रही

    करीब डेढ़ करोड़ रुपए की सोने की हुई लूट का मामला हाई प्रोफाइल हो गया है। जिसपर पुलिस अधिकारी मीडिया से काफी दूरी बनाए रखना चाहते हैं। वैसे जांच टीम में शामिल एक अधिकारी तथा गया रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार आपसी तालमेल बिठा कर इस कांड के सफल उद्भेदन के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।

  • डीडीयू मंडल के नये सीनियर कमांडेंट ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा व्यवस्था में लेंगे ठोस कदम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    डीडीयू मंडल के नये सीनियर कमांडेंट ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा व्यवस्था में लेंगे ठोस कदम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    देवब्रत मंडल

    सीनियर कमांडेंट, डीडीयू मंडल

    दिनेश सिंह तोमर ने डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट के रूप में पदभार ग्रहण करते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम उठाये हैं। नये सीनियर कमांडेंट ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद आरपीएफ अधिकारियों और जवानों के साथ एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक की, जिसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन, सतर्कता और आगामी माघ मेले के मद्देनजर कई अहम निर्देश दिये।

    पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश

    बैठक में सीनियर कमांडेंट श्री तोमर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डीडीयू मंडल एक संवेदनशील और व्यस्त मंडल है, जहां प्रतिदिन लाखों यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में आरपीएफ की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और सभी अधिकारी व जवान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

    माघ मेले को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश

    माघ मेले को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश देते हुए सीनियर कमांडेंट ने कहा कि माघ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल मार्ग से यात्रा करते हैं, जिससे स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है। इस दौरान जेबकतरी, सामान चोरी, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, बुजुर्ग यात्रियों की मदद जैसे मुद्दे अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि मेले की अवधि के दौरान सभी प्रमुख स्टेशनों, ट्रेनों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती करें और इसकी एक फोटो खींच कर फोटो भेजे।

    सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक के बेहतर उपयोग पर जोर

    सीनियर कमांडेंट ने सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी, कंट्रोल रूम की सक्रियता और सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही संबंधित टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए यात्रियों को जागरूक करने की बात भी कहीं।

    इन चीजों पर विशेष नजर रखने का निर्देश

    श्री तोमर ने ट्रेनों में नियमित चेकिंग अभियान चलाए जाने, बिना टिकट यात्रा, अवैध वेंडिंग, संदिग्ध सामान और अपराधियों पर विशेष नजर रखने, प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग स्थलों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिये गये।