Blog

  • डीडीयू मंडल के नये सीनियर कमांडेंट ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा व्यवस्था में लेंगे ठोस कदम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    डीडीयू मंडल के नये सीनियर कमांडेंट ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा व्यवस्था में लेंगे ठोस कदम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    देवब्रत मंडल

    सीनियर कमांडेंट, डीडीयू मंडल

    दिनेश सिंह तोमर ने डीडीयू मंडल के सीनियर कमांडेंट के रूप में पदभार ग्रहण करते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम उठाये हैं। नये सीनियर कमांडेंट ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद आरपीएफ अधिकारियों और जवानों के साथ एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक की, जिसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन, सतर्कता और आगामी माघ मेले के मद्देनजर कई अहम निर्देश दिये।

    पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश

    बैठक में सीनियर कमांडेंट श्री तोमर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डीडीयू मंडल एक संवेदनशील और व्यस्त मंडल है, जहां प्रतिदिन लाखों यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में आरपीएफ की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और सभी अधिकारी व जवान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

    माघ मेले को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश

    माघ मेले को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश देते हुए सीनियर कमांडेंट ने कहा कि माघ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल मार्ग से यात्रा करते हैं, जिससे स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है। इस दौरान जेबकतरी, सामान चोरी, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, बुजुर्ग यात्रियों की मदद जैसे मुद्दे अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि मेले की अवधि के दौरान सभी प्रमुख स्टेशनों, ट्रेनों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती करें और इसकी एक फोटो खींच कर फोटो भेजे।

    सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक के बेहतर उपयोग पर जोर

    सीनियर कमांडेंट ने सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी, कंट्रोल रूम की सक्रियता और सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही संबंधित टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए यात्रियों को जागरूक करने की बात भी कहीं।

    इन चीजों पर विशेष नजर रखने का निर्देश

    श्री तोमर ने ट्रेनों में नियमित चेकिंग अभियान चलाए जाने, बिना टिकट यात्रा, अवैध वेंडिंग, संदिग्ध सामान और अपराधियों पर विशेष नजर रखने, प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग स्थलों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिये गये।

  • गया जंक्शन पर तिरंगा झंडा बदला गया, आरपीएफ के पदाधिकारी व जवानों ने दी सलामी, जाने क्यों ऐसा किया गया

    गया जंक्शन पर तिरंगा झंडा बदला गया, आरपीएफ के पदाधिकारी व जवानों ने दी सलामी, जाने क्यों ऐसा किया गया

    देवब्रत मंडल

    नए ध्वज को आरोह करते रेलकर्मी

    गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा मटमैला हो चला था। आगामी गणतंत्र दिवस के पूर्व इसे बदल कर नया झंडा लगाया गया। मंगलवार की शाम यह कार्य संपन्न हुआ। रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी और जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देते हुए उन्हें सलामी दी। इस मौके पर गया जंक्शन के विद्युत विभाग के सुपरवाइसर और रेलकर्मी भी मौजूद थे। गया जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यह झंडा हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देशभक्ति के नारे लगाए। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दिया और देशभक्ति के गीत गाए।

    तिरंगे को सलामी देते आरपीएफ

    तिरंगे को बदलने की सारी प्रक्रिया अपनाई गई

    • सबसे पहले, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को उतारा।
    • इसके बाद, नए झंडे को फहराने के लिए तैयार किया गया।
    • रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने नए झंडे को फहराया।
    • रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
    • इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दिया।
  • स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने पर बल, इसीआरकेयू ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

    स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने पर बल, इसीआरकेयू ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

    देवब्रत मंडल

    कार्यक्रम में मंचासीन गण्यमान्य

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस काफी धूमधाम से रेलवे समुदायिक भवन खरखुरा कॉलोनी में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सहायक मंडल अभियंता ऋषिकेश मीणा उपस्थित थे। मंच पर गया स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार, सुधीर कुमार, कामरेड मिथिलेश कुमार, गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, गया शाखा सचिव मुकेश सिंह उपस्थित थे। मंच का संचालन संगठन मंत्री गया शाखा संजीत कुमार ने किया। उपस्थित युवाओं एवं रेल कर्मचारियों के समक्ष वरीय प्रशाखा अभियंता डीके यादव अनिल सिंह संजय कुमार आदि ने स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्ग पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। सहायक मंडल अभियंता ऋषिकेश मीणा ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया। साथ ही अपने अधिकारों की रक्षा के लिए ‘उठो, जागो एवं तब तक नहीं रुको जब तक अधिकार मिल ना जाए’ पर जोर दिया। शाखा सचिव मुकेश सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हमें साहस अनुशासन एवं एकता का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि यदि तुम स्वयं पर विश्वास नहीं कर सकते तो किसी महान कार्य की कल्पना भी मत करो।
    मिथिलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष हाजीपुर सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन नई दिल्ली ने उपस्थित युवा रेल कर्मियों को समाज का बैकबोन बताया। कहा कि विनम्र, साहसी एवं शक्तिशाली बनो। तब ही समाज को कुछ दे सकते हो। उन्होंने संगठन को एक जुटता का पाठ के अलावा संगठित होकर शक्तिशाली बनने पर जोर दिया। युवा साथियों को अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर नेतृत्व करने पर बल दिया। विशेष रूप से इस मौके पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन नई दिल्ली, मिथिलेश कुमार को भी लोगों ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी। श्री कुमार का भी जन्म 12 जनवरी को ही हुआ है। जिससे यह कार्यक्रम और खास बन गया था।
    इस अवसर पर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता, विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर्स, स्टेशन अधीक्षक,स्टेशन मास्टर, उत्तम कुमार,मीडिया प्रभारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा गया, केंद्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार, संगठन मंत्री संजीत कुमार ,बीके चौधरी ,अजीत कुमार श्रीवास्तव, रवि राज, संतोष कुमार युवा शाखा अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सचिव राकेश कुमार ,प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार ,नित्यानंद प्रसाद ,राजीव कुमार अवस्थी, महिला शाखा सचिव मुन्नी कुमारी ,सुमित कुमार, अजय कुमार सिंह ,नीरज कुमार, पंकज कुमार सिंह के अलावा बहुत सारे युवा सदस्य एवं रेलकर्मी उपस्थित थे।

  • रेलवे के मालगोदाम में ट्रैक्टर ने मजदूरों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    रेलवे के मालगोदाम में ट्रैक्टर ने मजदूरों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    गया जंक्शन के रेलवे के मालगोदाम में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद मालगोदाम में हड़कंप मच गया।
    घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में दाखिल होने से पहले ही एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरे को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद माल गोदाम परिसर में अफरातफरी मच गई और कामकाज कुछ देर के लिए ठप हो गया।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय सीमेंट एवं अन्य माल की लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने पास में काम कर रहे दो मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों और कर्मचारियों ने तत्काल घायलों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर राजकुमार पासवान(55) को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इंट्री होने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक राजकुमार पासवान गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के ढकाईन गांव का रहने वाले थे। जिसकी मौत की खबर मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप और परिजनों में कोहराम। वहीं, दूसरे घायल मजदूर की पहचान गया जिले के परैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी 32 वर्षीय चितरंजन के रूप में हुई है। जिसका पैर कट गया है। चितरंजन की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

  • स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन का एक प्रीतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से किया औपचारिक मुलाकात

    स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन का एक प्रीतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से किया औपचारिक मुलाकात

    देवब्रत मंडल

    नगर आयुक्त से मुलाकात करते नेता

    गया जी में स्ट्रीट वेंडर एसोशिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त नगर आयुक्त से मुलाकात की और फुटपाथ संबंधित समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल में अमरजीत गिरी, कृष्ण देव पांडे, सूरज कुमार मिर्ज़ा, मोहम्मद तसलीम और सूरज गिरी शामिल थे। नगर आयुक्त ने फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है। गया शहर में फुटपाथ दुकानदारों के कब्जे में हैं, जिससे आम लोगों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा बनाए गए फुटपाथों पर दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है। बता दें कि गया जी में फुटपाथ दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की योजना है। इसके लिए 11 वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव है, जिसमें जयप्रकाश नारायण अस्पताल के पीछे, भुसुंडा मोड़ के पास और धनिया बगीचा डेल्हा थाने के आगे अस्थायी वेंडिंग जोन बनाने पर सहमति बनी है।

  • खबर जरा हटके: जरूर पढ़ें और पूरा पढ़ें, सोना लूटकांड के बाद यह तस्वीर एक बार फिर चर्चा में

    खबर जरा हटके: जरूर पढ़ें और पूरा पढ़ें, सोना लूटकांड के बाद यह तस्वीर एक बार फिर चर्चा में

    देवब्रत मंडल

    कांड संख्या 297/2025 से जुड़ी तस्वीर

    हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में सोना लूटकांड के बाद एक बार फिर गया रेल थाना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोना को लेकर गया रेल थाना हमेशा चर्चा में आ ही जाता है। ऐसे में एक बार पिछले साल अक्टूबर माह में नेताजी एक्सप्रेस कालका मेल ट्रेन से सोना लेकर चल रहे हरिशंकर वर्मा की गिरफ्तारी और इसके पास से बरामद दो किलोग्राम से अधिक सोने की चर्चाएं तेज है।
    हरिशंकर वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पूर्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मीडिया को एक फोटो शेयर किए थे। अब इस फोटो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
    इस खबर के साथ लगी तस्वीर को गौर से और ज़ूम कर देखने पर एफआईआर में दर्ज बातों से शायद कुछ मेल नहीं खाती है। गिरफ्तार हरिशंकर के टी-शर्ट के पॉकेट में रखा हुआ जो वस्तु दिखाई दे रहा है जो सिरिस्ता पर रखे सोने के चार सोने के बार(बिस्किट) से कुछ बहुत मेल खाता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन जब्ती सूची में कुछ और दर्शायी गई है। जबकि इस मामले में आरोपी के बदन की तलाशी की बात कही गई है तो क्या इसके टी-शर्ट की ओर तलाशी करने वाले पुलिस पदाधिकारी की नजर नहीं पड़ी? Magadhlive इस तस्वीर के आधार पर अपनी रिपोर्ट आप पाठकों के समक्ष पेश किया है, कुछ और दावा नहीं करता है।

    आइये देखते हैं गया रेल थाना कांड संख्या 297/2025 के एफआईआर में क्या क्या बातें दर्ज है।

    सेवा में

    पुनि सह थानाध्यक्ष, महोदय रेल थाना गया।

    महाशय

    निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं कृष्ण कुमार-पिता-श्री राम चरण सिंह सा०-छोटा हसनपुर थाना-खुसरूपुर, जिला-पटना का स्थायी निवासी हूँ। वर्तमान में रेल थाना गया में पुनि के पद पर पदस्थापित है। आज दिनांक 08.10.25 को समय-22:00 बजे से दिनांक-08.10.25 समय 08:00 बजे तक तृतिय पाली ओ०डी० ड्यूटी में तैनात था। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुये वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। दिनांक-09.10.2025 को 04:45 बजे गुप्त सूचना मिली की गाडी सं०-12311 नेताजी एक्सप्रेस के सामान्य बोगी से एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में सोना जैसा पदार्थ लेकर जा रहा है। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए तत्क्षण सिपाही/37 रंजय कुमार सिपाही/588 सुजीत कुमार सिपाही/650 नवनीत कुमार, सिपा/634 आनंद गोहन कुमार के साथ रेलवे स्टेशन गया के प्लेटफार्म सं०-01 पर गस्त करने लगे। उक्त गाड़ी समय करीब 05.05 बजे गया स्टेशन पर पहुँची। गस्त दल के साथ गार्ड बोगी से सामान्य दूसरा डब्बा के पास पहुँचा। तो देखा की एक व्यक्ति उक्त कोच से उतर कर इधर-उधर देख रहा था। हमसब को देखकर हड़बडाने लगा और ईधर उधर छिपने का कोशिश करने लगा। जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से उक्त व्यक्ति को पकडा गया। पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पुछने पर वह अपना नाम हरिशंकर वर्मा उम्र-40 वर्ष पे०-स्व० आदित्यनाथ वर्मा, सा०-डुमरी थाना-वासडी रोड जिला-बलिया (उत्तरप्रदेश) बतलाए। हडबडाने का कारण पुछने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि मैं सोना तस्कर हूँ तथा उक्त पदार्थ को अपने जांघ में बाँध रखा हूँ। उक्त व्यक्ति के बदन का तलासी लेना जरूरी था। तत्पश्चात् उक्त पकड़े व्यक्ति को थाना सिरिस्ता कक्ष में लाकर साथ के बल सि०/659 नवनीत कुमार, सि०/634 आनंद मोहन कुमार के समक्ष विधिवत तलाशी नियमों का पालन करते हुए तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में पकड़ाये व्यक्ति हरिशंकर वर्मा अपने दोनो जांघों में गर्म पट्टी से बाँधा हुआ तथा दो अलग-अलग कपडानुमा थैला में पीले प्लास्टीक टेप से लपेटा हुआ बजनी पदार्थ पाया गया। जिसे खोल कर देखने पर पिली धातु जैसा पदार्थ बरामद हुआ। दोनो पैकेट का कभर हटाने पर 04 सोने जैसा चतुर्भुजाकार पदार्थ (गोल्ड बार जैसा) सभी पर महराजा का चित्र बना हुआ बरामद हुआ। जप्ती स्थल पर ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू मंगाया गया तथा बारी-बारी से 04 सोने जैसा चतुर्भुजाकार (गोल्ड बार जैसा) को वजन करने पर (1) 619.99 ग्राम जिसपर मार्का ए1 (2) 414.18 ग्राम जिसपर मार्का ए2 (3) 471.84 ग्राम जिसपर मार्का ए3 (4) 496.51 ग्राम जिसपर मार्का ए4 अंकित किया गया। कुल वजन 2002.5 ग्राम बरामद हुआ। पहने हुए फुल पैंट के दाहिने पैकेट से दो राधा कृष्ण जवेलर्स कन्नू लाल लेन बड़ा बजार, कोलकता 700007 इनभाईस नं0-IGST/073 dt-25 Sep-25 द्वारा निर्गत दो प्रति में कागजात बरामद हुआ तथा पैंट के बांए पैकेट से सैमसंग कम्पनी का स्लेटी रंग का स्क्रीन टच मोबाईल जिसका आईएमई नं 352968445492590/352968445492591 सिम नं-8317088376 बरामद हुआ। जिसे जप्ती सूची के नियमों का पालन करते हुए विधिवत जप्त किया गया। उपस्थित दोनो साक्षीयो एंव पकड़ाये व्यक्ति द्वारा स्वेच्छा से जप्ती सूची पर अपना-अपना हस्ताक्षर बना दिया। पकडाये व्यक्ति को जप्ती सूची का एक प्रति प्राप्त करा दिया गया। तत्पश्चात गिरफ्तारी झाप तैयार कर पकडाए व्यक्ति हरिशंकर वर्मा को विधिवत गिरफ्तार किया। बरामद जप्त प्रदर्श तथा एक टंकित आवेदन, तलाशी सह जप्ती सूची, गिरफ्तारी झांप
    एवं गिरफ्तार व्यक्ति को सुपूर्द किया।
    अतः अनुरोध है कि पकडाए व्यक्ति हरिशंकर वर्मा के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए।
    विश्वासभाजन
    कृष्ण कुमार, पुअनि, गया रेल थाना
    Resisterd Rail Ps Gaya Case.No.297/25 Dt-09/10/25 U/S 817 (5) B.N’S SI Nisha kumari
    Will be investigate this Case. 09/10/25
    IRP CUM SHO Rail Ps Gaya

    हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के यात्री से सोना लूटकांड

    गया रेल थाना में दर्ज कांड संख्या 334/2025 की चर्चा सुर्खियों में है। इस कांड की जांच के लिए रेल एसएसपी पटना के निर्देश पर गठित एसआईटी कर रही है। पटना रेल जिला मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन इस टीम को लीड कर रहे हैं। इस मामले में तत्कालीन गया रेल थानाध्यक्ष पुनि राजेश कुमार सिंह न्याययिक हिरासत में हैं। इस कांड में वादी धनञ्जय शाश्वत और विनोद बरनवाल सरकारी गवाह बन गए हैं। दोनों के बयान न्यायालय में दर्ज करा लिया गया है।

    कांड में शेष छः आरोपियों के अलावा अब मोहित की तलाश

    वरीय रेल पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर एसआईटी की टीम इस कांड के शेष छः आरोपियों की तलाश में दिन रात छापेमारी कर रही है। इस मामले में विनोद बरनवाल ने बातें पूछताछ में जांच टीम को बताई है, उसके अनुसार उसे कथित लूटे गए सोने की कटाई उसी ने की है। आरोपी परवेज के गया-चाकन्द रोड स्थित एक वाटर प्लांट में सोने के बार(बिस्किट) को टुकड़ों में काटे गए। वितरण किसके किसके बीच और कितने कितने किए गए थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसमें गया बुलियन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू की भूमिका सामने आ रही है। जो इस कांड की महत्वपूर्ण कड़ी है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए उसके छिपे रहने के संभावित ठिकानों पर लगातार पुलिस दबिश दे रही है। गोलू का गया सराफा मंडी में दुकान है। जहां भी पुलिस छापेमारी करने
    पहुंची थी लेकिन वह भागने में सफल रहा।

  • विकास और अजय शराब की बड़ी खेप के साथ रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार, ‘बाबू’ नामक शराब कारोबारी से जुड़े हैं तार

    विकास और अजय शराब की बड़ी खेप के साथ रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार, ‘बाबू’ नामक शराब कारोबारी से जुड़े हैं तार

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन के दक्षिणी क्षेत्र यानी एक नंबर गुमटी के आसपास से रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके तार इसी एक नंबर रेलवे गुमटी के आसपास शराब के एक कारोबारी से जुड़े हुए हैं। हालांकि इसका खुलासा आरपीएफ की टीम ने नहीं की है लेकिन चर्चा है कि गिरफ्तार विकास और अजय ट्रेनों से शराब की खेप लाता है और उसे ‘बाबू’ नामक शराब कारोबारी खपाया करता है।
    आरपीएफ पोस्ट, गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि वे और सीआईबी के निरीक्षक चंदन यादव के नेतृत्व में एक टीम आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी कर रहे थे। इसी क्रम में गया जंक्शन के दक्षिण दो व्यक्तियों को चहलकदमी करते हुए देखा। जिस पर संदेह हुआ तो दोनों को रोका गया। जिसके पास पांच भरे हुए बैग थे। जांच में बैग में भारी मात्रा में विदेशी शराब मिले। जिसकी मात्रा और कीमत क्रमशः करीब 162 लीटर और कीमत करीब एक लाख 83 हजार रुपए है। जिसे जब्त करते हुए अजय और विकास को गिरफ्तार करते हुए गया रेल थाना के हवाले कर दिया गया। जहां से दोनों के विरुद्ध कांड अंकित करते हुए न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    अजय कुमार गया नगर निगम के वार्ड नं 18 के दुल्हीनगंज मोहल्ले का रहने वाला है जबकि विकास कुमार गया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 के छोटकी डेल्हा मोहल्ले का रहने वाला बताया गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अजय और विकास ट्रेन द्वारा शराब की खेप लाया था, जिसे गया जंक्शन के दक्षिणी क्षेत्र एक नंबर गुमटी के आसपास बाबू नामक व्यक्ति को शराब दिया करता है, जिसे ‘बाबू’ बिक्री किया करता है।

  • सोना लूटकांड: ‘सोने के बार’ की कटाई एक वाटर प्लांट में हुई, विनोद बरनवाल ने पुलिस के सामने उगले कई अहम ‘राज’

    सोना लूटकांड: ‘सोने के बार’ की कटाई एक वाटर प्लांट में हुई, विनोद बरनवाल ने पुलिस के सामने उगले कई अहम ‘राज’

    देवब्रत मंडल

    सराफा बाजार में जांच करने पहुंची पुलिस

    गया रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री धनञ्जय शास्वत से 21 नवंबर को सोना लूटकांड मामले में यह बातें साफ होती जा रही है कि इस कांड को अंजाम देने में किसकी-2 क्या भूमिका रही है। अबतक की जांच में एक बात साफ हो चुकी है लूटे गए ‘सोने के बार’ की कटाई एक सिविलियन आरोपी के चाकन्द स्थित वाटर प्लांट में हुई थी।

    पूछताछ के दौरान विनोद ने कई अहम ‘राज’ उगले

    इस मामले में जांच कर रही टीम ने गया सराफा बाजार के एक व्यवसायी विनोद बरनवाल को हिरासत में लिया था और उससे कई घन्टे पूछताछ की गई थी। हिरासत में लिए गए व्यवसायी विनोद से पुलिस ने करीब आठ घंटे तक गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान विनोद कुमार ने कई अहम राज उगले हैं। जिससे इस मामले ने एक और नया मोड़ ले लिया हैएक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विनोद ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि लूटे गए सोने को गया–चाकंद रोड स्थित एक वाटर प्लांट के अंदर काटा गया था। इस पूरी घटना में दो सिविलियन और कुछ जवानों की संलिप्तता भी सामने आ रही है।

    सरकारी गवाह बने विनोद की भूमिका सीमित

    सरकारी गवाह बने विनोद द्वारा दिए बयान के अनुसार, सोना लूटने के बाद सभी आरोपी उसे गया-चाकंद रोड पर स्थित एक वाटर प्लांट में ले गए या बुला लिए थे। वहीं सोने को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया। ताकि उसे आपस में बांटा जा सके और पहचान से बचा जा सके। विनोद ने पुलिस को बताया है कि सोना कटवाने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। उसने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका सीमित थी और वह किसी के दबाव में आकर इस साजिश का हिस्सा बन गया।

    लूटकांड को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया

    विनोद कुमार के बयान से यह स्पष्ट हो रहा है कि सोना लूटकांड को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। इसमें केवल बाहरी अपराधी ही नहीं, बल्कि कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे, जिन पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी होती है। दो सिविलियन और जवानों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। अब विनोद के इस प्रकार के बयान के साथ ही लूटकांड मामले में जांच का दायरा और विस्तृत कर दिया गया है।

    निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों और सबूतों की बारीकी से जांच

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले को लेकर पटना मुख्यालय के रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने कहा है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार का बयान कोर्ट में दर्ज करा लिया गया है और उसे छोड़ दिया गया है। पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है। सोना काटने और बांटने की बात सामने आने के बाद पुलिस अब गया-चाकंद रोड स्थित वाटर प्लांट में और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आसपास और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। आने वाले दिनों में इस सोना लूटकांड से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • गया जंक्शन पर ट्रेन से कटकर महिला गंभीर रूप से घायल, वंदे भारत एक्सप्रेस को गया जंक्शन से खुलने से कुछ देर पहले हुई घटना

    गया जंक्शन पर ट्रेन से कटकर महिला गंभीर रूप से घायल, वंदे भारत एक्सप्रेस को गया जंक्शन से खुलने से कुछ देर पहले हुई घटना

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर शनिवार को एक महिला यात्री मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उसका पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे की है। बताया गया कि यह हादसा तब हुआ जब महिला प्लेटफार्म बदलने के लिए रेल पटरी पार कर रही थी।इसकी सूचना किसी ने डिप्टी एसएस कार्यालय को दी। जहां से आरपीएफ को सूचना दी गई । स्टेशन अधीक्षक-2 मिथिलेश कुमार ने बताया कि सूचना के उपरांत आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को इलाज के लिए रेल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (एएनएमएमसीएच) रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफार्म बदलने के लिए फुट ओवर ब्रिज या अधिकृत मार्गों का ही प्रयोग करें, क्योंकि रेल पटरी पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। इधर, गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1/सी से 3:15 बजे गया-हावड़ा वंदे भारत को खुलना था। जिसको लेकर परिचालन विभाग में थोड़ी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी हुई थी। जब घायल महिला यात्री को रेल पटरी से अलग कर प्लेटफॉर्म पर लाया गया और लाइन क्लियर हुआ तो वंदे भारत ट्रेन निर्धारित समय से खुली।