Blog

  • रनिंग स्टाफ ट्रेनों के संरक्षित एवं सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इनकी सुविधाओं में कमी न रहे

    रनिंग स्टाफ ट्रेनों के संरक्षित एवं सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इनकी सुविधाओं में कमी न रहे

    पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने गया में किया व्यापक निरीक्षण

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) दीपक कुमार झा शनिवार को गया जंक्शन पहुंचे। जिन्होंने रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध संरक्षा(सेफ्टी) से संबंधित व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं और परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना तथा ट्रेन परिचालन को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू बनाना था।

    रनिंग रूम, क्रू लॉबी आदि सहित कई कार्यालय का निरीक्षण

    पीसीएसओ श्री झा ने रनिंग रूम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने लोको पायलटों और रनिंग स्टाफ के विश्राम, स्वच्छता, खानपान एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों व पर्यवेक्षक स्तर के रेलकर्मियों को निर्देश दिया कि रनिंग स्टाफ की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, क्योंकि यही स्टाफ ट्रेनों के संरक्षित एवं सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्रू-लॉबी का निरीक्षण किया। यहां मौजूद कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी समझा।

    संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों का भी किया मूल्यांकन

    इसके बाद दीपक कुमार झा ने स्टेशन परिसर और विभिन्न प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए संकेतक, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। साथ ही फुट ओवर ब्रिज का भी जायजा लिया और यात्रियों की आवाजाही, रेलिंग, सीढ़ियों की स्थिति तथा सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि फुट ओवर ब्रिज यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी नियमित जांच और रखरखाव आवश्यक है।

    ट्रेनों के परिचालन पूर्व अच्छी तरह सिस्टम की जांच करें


    निरीक्षण के दौरान पीसीएसओ श्री झा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ट्रेन परिचालन से पहले हर सिस्टम की पूरी तरह जांच करना अनिवार्य है। सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रैक, कोच, इंजन और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहना जरूरी है।

    गया जंक्शन

    यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता

    उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सतत निगरानी आवश्यक है। पीसीएसओ ने स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी अलर्ट रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही।

    इन सभी रेल पदाधिकारी व रेलकर्मियों की रही मौजूदगी

    निरीक्षण के क्रम में इनके साथ डीडीयू मंडल के सीनियर डीईई(ऑपरेशन) अमन कुमार, सीनियर डीएसटीई शेखर जायसवाल, डीएमई(मेमू शेड) ए. के. गुप्ता, गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक बिनोद कुमार सिंह, एसएस-2 मिथिलेश कुमार, एसएस संतोष कुमार, यातायात निरीक्षक वीवी पांडेय, आरपीएफ के पदाधिकारी व जवान सहित अन्य रेलकर्मी भी मौजूद रहे।

    अवैध पार्किंग

    … और अंत में

    इनकी मौजूदगी में दिखी यहां अनियमितताएं

    एक तरफ जहां प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री जहां गया जंक्शन के हर उन जगहों पर गए, जो रेल संरक्षा और सुरक्षा के साथ साथ यात्री सुविधाओं से जुड़े थे। लेकिन गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/सी के बगल में यात्रियों के आने जाने के लिए बनाई गई सड़क के दोनों तरफ ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा यहां इनकी मौजूदगी में भी लगे थे। हालांकि यह पार्किंग स्थल नहीं है, जैसा कि रेलकर्मियों ने बताया। बावजूद हर दिन यहां पर वाहन लगे होते हैं, जहां से पार्किंग शुल्क चालकों से लिया जा रहा है। जबकि पास में ही रेलवे सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट और पोस्ट प्रभारी के कार्यालय तथा रेल पुलिस के सर्किल इंस्पेक्टर के आवास भी हैं

  • इंस्पेक्टर शिव कुमार ने गया रेल थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, एसएस द्वय ने की औपचारिक मुलाकात

    इंस्पेक्टर शिव कुमार ने गया रेल थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, एसएस द्वय ने की औपचारिक मुलाकात

    देवब्रत मंडल

    गया रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार

    गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर शनिवार को इंस्पेक्टर शिव कुमार ने पदभार संभाल लिया है। इसके पूर्व श्री कुमार पटना रेल जिला के राजेन्द्र नगर टर्मिनल के थानाध्यक्ष रह चुके हैं। पदभार संभाल लिए जाने के बाद गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक-2 तथा एसएस संतोष कुमार नए थानाध्यक्ष से औपचारिक मुलाकात की।

    करीब दो महीने राजेंद्र नगर में रेल थानाध्यक्ष रहे

    2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी शिव कुमार पटना रेल जिला बल में आने के बाद करीब दो महीने के लिए राजेन्द्र नगर टर्मिनल रेल थानाध्यक्ष के पद पर रहे हैं। वरिष्ठ रेल पुलिस अधिकारी के आदेश पर इन्हें गया रेल थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    खगड़िया जिला बल में सेवा का बेहतर अनुभव

    मूल रूप से बेगुसराय जिले के रहनेवाले थानाध्यक्ष रेल जिला बल में आने से पहले खगड़िया जिला पुलिस बल में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। एक लंबा अनुभव रहा है। मुख्यालय के आदेश पर इन्हें गया जंक्शन भेजा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

    पूर्व थानाध्यक्ष ने 6 फरवरी 2024 को संभाला था कार्यभार

    गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर निलंबित इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह 6 फरवरी 2024 को पदभार ग्रहण किया था। जिन्हें कथित सोने की चोरी के एक मामले में निलंबित करते हुए 31 दिसंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    एसएस द्वय ने रेल थानाध्यक्ष से की औपचारिक मुलाकात

    गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक-2 मिथिलेश कुमार तथा एसएस संतोष कुमार नए रेल थानाध्यक्ष से औपचारिक भेंट कर यात्री सुविधाओं एवं ट्रेन परिचालन में हर संभव सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपनी ओर से भी रेल एवं यात्रीहित में सहयोग का आश्वासन दिए।

  • डीडीयू मंडल का बढ़ाया मान, गया मेमू शेड के एसएसई मो. इकरामुल अंसारी अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से नवाजे गए

    डीडीयू मंडल का बढ़ाया मान, गया मेमू शेड के एसएसई मो. इकरामुल अंसारी अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से नवाजे गए

    देवब्रत मंडल

    रेल सुरक्षा, परिचालन दक्षता और संरचनात्मक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व मध्य रेल के आठ कर्मियों को ‘अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए पूर्व मध्य रेल को ‘सुरक्षा शील्ड’ भी प्रदान की गई। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशभर के विभिन्न जोन से जुने गए 100 कर्मियों को अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।

    पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने रेलमंत्री के हाथों यह दक्षता शील्ड प्राप्त किया। वहीं डीडीयू मंडल के गया मेमू शेड के वरीय अनुभाग अभियंता मो. इकरामुल अंसारी को उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। इनकी इस उपलब्धि पर गया के रेलकर्मियों ने श्री अंसारी को बधाई दी है।

    मो. इकरामुल अंसारी ने तीन फेज मेमू का रखरखाव बेहतर तरीके से किया। गया मेमू शेड में सीनियर सेक्शन इंजीनियर मो. इकरामुल अन्सारी ने 16 नवंबर, 2021 को मेमू शेड गया से जुड़कर इसके निर्माण के दौरान सभी मशीनों तथा संयंत्रों का कमीशनिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। इन्होंने सात कर्मचारियों की टीम के साथ प्रशासनिक, सामग्री तकनीकी दायित्वों को संभालते हुए तीन फेज मेमू का रखरखाव शुरू किया। इन्होंने हार्टिंग कपलर स्थापित किए और टीसीसी से मेन ट्रांसफार्मर तक रिवायरिंग करके 218171 यूनिट को पुनः चालू किया। स्टाफ तथा ड्राइवरों को तीन फेज मेमू के रखखाव के लिए आईए शेड्यूल तथा प्रमुख ओवरहाल में प्रशिक्षित किया, जिससे परिचालनिक विश्वसनीयता में सतत संवर्धन हुआ।

  • क्या बांटने के लिए लूटे गए ‘सोने के बार’ की कटिंग कराई गई? बिनोद बरनवाल का इकबालिया बयान न्यायालय में दर्ज

    क्या बांटने के लिए लूटे गए ‘सोने के बार’ की कटिंग कराई गई? बिनोद बरनवाल का इकबालिया बयान न्यायालय में दर्ज

    देवब्रत मंडल

    22307 हावड़ा-बीकानेर जोधपुर एक्सप्रेस में राजकीय रेल पुलिस के जवानों द्वारा कथित सोना लूटकांड मामले में गया जी के सर्राफा व्यवसायी बिनोद बरनवाल का बयान 09 जनवरी 2026 को गया व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट आकाश कुमार के समक्ष पुलिस ने दर्ज कराया है। इसके बाद पटना से आई एसआईटी की टीम उसे अपने साथ ले कर चली गई। बिनोद बरनवाल को एसआईटी की टीम तीन दिन पहले ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।  सोना लेकर सफर कर रहे एक यात्री धनञ्जय शाश्वत से 21 नवंबर 2025 को सोना लूट लिया गया था। बिनोद बरनवाल के बयान के बाद इस लूटकांड का मामला अब एक और नया मोड़ ले लिया है।

    मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू भागा फिर रहा

    मनोज सोनी स्वर्ण व्यवसायी का कूरियर धनंजय शाश्वत के 164 के बयान दर्ज कर लिए जाने के बाद 07 जनवरी को एसआईटी की टीम गया जी के सराफा मंडी से बिनोद बरनवाल नामक एक स्वर्ण कारोबारी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी। जिसकी निशानदेही पर 08 जनवरी को एक बार फिर एसआईटी ने गया रेल थाना और कोतवाली थाना की पुलिस के साथ गया जी के टावर चौक के समीप सराफा मंडी में ‘गोल्ड हाउस’ के मालिक के पुत्र मोहित अग्रवाल उर्फ गोलू को पकड़ने के लिए पहुंची लेकिन गोलू फरार होने में सफल रहा।

    शहर से बाहर ले जाकर सोने के बार की कटिंग हुई

    बिनोद बरनवाल द्वारा न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान के बाद इस बात की चर्चाएं तेज हो गई है कि उसे इस काम के लिए 15 सौ रुपए ही मिले थे। ‘सोने के बार’ की कटिंग गया जी शहर से बाहर ले जाकर कराई गई थी। प्राप्त हो रही सूचना के अनुसार बेलागंज थाना क्षेत्र में इसकी कटिंग हुई। कितने टुकड़े कराए गए इसका खुलासा नहीं हो सका है।

    किसके किसके बीच कितना-2 बंटवारा ?

    बताया जा रहा है कि ‘सोने के बार’ के कई टुकड़े करवाए गए थे। इसके बाद उन टुकड़ों को कई लोगों के बीच बांटे गए होंगे। किसके किसके बीच ये टुकड़े बांटे गए और फिर उसे बेचा गया या आरोपियों ने अपने अपने पास रख लिए, अब पुलिस इसकी पड़ताल करने में लगी हुई है। क्योंकि अबतक सोना बरामदगी की किसी रेल पुलिस पदाधिकारी की तरफ से कोई अधिकृत बयान सामने नही आया है।

    थानाध्यक्ष के बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

    इस कांड में गया रेल थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी के अलावा किसी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस कांड में गया रेल थाना के चार सिपाहियों के अलावा दो सिविलियन गया रेल थाना के वाहन का पूर्व चालक अमन शर्मा उर्फ सीताराम तथा परवेज की तलाश में एसआईटी कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।

    दो लोग इस कांड में अबतक सरकारी गवाह बन चुके हैं

    इस कांड की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो जाने के बाद जहां रेल थानाध्यक्ष श्री सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस कांड में पीड़ित कूरियर धनञ्जय शाश्वत और बिनोद बरनवाल का पुलिस कोर्ट में इकबालिया बयान दर्ज करा चुकी है। ये दोनों इस कांड में अब सरकारी गवाह बन गए हैं। इन दोनों के बयान इस कांड की जांच को एक नई दिशा दे सकती है।

    थानाध्यक्ष के पद पर किसी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति नहीं

    रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निलंबन और गिरफ्तारी के बाद किसी दूसरे पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति थानाध्यक्ष के पद पर नहीं की गई है। फिलहाल गया रेल थानाध्यक्ष का प्रभार अवर निरीक्षक निशा कुमारी को सौंपा गया है। चर्चा में है कि बहुत जल्द थानाध्यक्ष के पद पर नए पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा सकती है।

  • रेस्क्यू जंक्शन में शिक्षा प्राप्त करने वाले स्लम एरिया के बच्चे के परिवारों को दिए गए कंबल, इंसानियत को जिंदा रखा

    रेस्क्यू जंक्शन में शिक्षा प्राप्त करने वाले स्लम एरिया के बच्चे के परिवारों को दिए गए कंबल, इंसानियत को जिंदा रखा

    देवब्रत मंडल


    कड़ाके की ठंड में जब गरीब और असहाय परिवारों के पास खुद के तन को ढकने तक के साधन नहीं होते, ऐसे समय में पीपुल फर्स्ट एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट संस्था द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई। संस्था के अध्यक्ष श्रीमती गोपा सिन्हा ने सर्द रातों में ठिठुर रहे जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल बांटकर उन्हें राहत और सम्मान देने का प्रयास किया।
    कंबल पाते ही बुजुर्गों एवं महिलाओं की आंखों में राहत के आंसू और बच्चों के चेहरों पर चहकती हुई मुस्कान दिखाई दी। यह सिर्फ कंबल नहीं थे, बल्कि उनके लिए सर्द रातों में जीने की एक उम्मीद थे। संस्था की अध्यक्षा गोपा सिन्हा ने भावुक स्वर में कहा, “जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सुरक्षित और सम्मान के साथ नहीं जीता, तब तक हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। यह एक छोटा-सा प्रयास है, लेकिन किसी के लिए यह पूरी दुनिया हो सकता है।”
    कंबल वितरण कार्यक्रम के कुछ दिन पहले अध्यक्ष ने अपने कर्मियों को ऐसे परिवारों को चिन्हित करने का आदेश दिया था तदोपरांत नाजरथ विद्यालय के निकट डेल्हा ओवर ब्रिज के नीचे ,करीमगंज में रह रहे गरीब परिवार को चिन्हित किया गया। इस दौरान कर्मियों ने जरूरतमंदों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं, इसके अलावा रेस्क्यू जंक्शन में शिक्षा प्राप्त कर रहे स्लम एरिया के बच्चो के परिवार को भी कंबल वितरित किया गया। स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की खुले दिल से सराहना की और इसे सच्ची सेवा बताया। इस नेक कार्य में संस्था के अध्यक्ष के साथ सभी कर्मियों ने बड़ी उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिनका उद्देश्य सिर्फ एक था-इंसानियत को जिंदा रखना। इन परिवारों के बीच 100 कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान रेस्क्यू जंक्शन के समन्वयक जाहिद अख्तर , पूजा पंडित एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

  • रेस्क्यू जंक्शन में शिक्षा प्राप्त करने वाले स्लम एरिया के बच्चे के परिवारों को दिए गए कंबल, इंसानियत को जिंदा रखा

    रेस्क्यू जंक्शन में शिक्षा प्राप्त करने वाले स्लम एरिया के बच्चे के परिवारों को दिए गए कंबल, इंसानियत को जिंदा रखा

    देवब्रत मंडल


    कड़ाके की ठंड में जब गरीब और असहाय परिवारों के पास खुद के तन को ढकने तक के साधन नहीं होते, ऐसे समय में पीपुल फर्स्ट एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट संस्था द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई। संस्था के अध्यक्ष श्रीमती गोपा सिन्हा ने सर्द रातों में ठिठुर रहे जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल बांटकर उन्हें राहत और सम्मान देने का प्रयास किया।
    कंबल पाते ही बुजुर्गों एवं महिलाओं की आंखों में राहत के आंसू और बच्चों के चेहरों पर चहकती हुई मुस्कान दिखाई दी। यह सिर्फ कंबल नहीं थे, बल्कि उनके लिए सर्द रातों में जीने की एक उम्मीद थे। संस्था की अध्यक्षा गोपा सिन्हा ने भावुक स्वर में कहा, “जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सुरक्षित और सम्मान के साथ नहीं जीता, तब तक हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। यह एक छोटा-सा प्रयास है, लेकिन किसी के लिए यह पूरी दुनिया हो सकता है।”
    कंबल वितरण कार्यक्रम के कुछ दिन पहले अध्यक्ष ने अपने कर्मियों को ऐसे परिवारों को चिन्हित करने का आदेश दिया था तदोपरांत नाजरथ विद्यालय के निकट डेल्हा ओवर ब्रिज के नीचे ,करीमगंज में रह रहे गरीब परिवार को चिन्हित किया गया। इस दौरान कर्मियों ने जरूरतमंदों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं, इसके अलावा रेस्क्यू जंक्शन में शिक्षा प्राप्त कर रहे स्लम एरिया के बच्चो के परिवार को भी कंबल वितरित किया गया। स्थानीय लोगों ने संस्था की इस पहल की खुले दिल से सराहना की और इसे सच्ची सेवा बताया। इस नेक कार्य में संस्था के अध्यक्ष के साथ सभी कर्मियों ने बड़ी उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिनका उद्देश्य सिर्फ एक था-इंसानियत को जिंदा रखना। इन परिवारों के बीच 100 कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान रेस्क्यू जंक्शन के समन्वयक जाहिद अख्तर , पूजा पंडित एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

  • बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी बनाने को लेकर सिक्स मैन कमेटी ने किया स्थल निरीक्षण,भूस्वामियों ने रखी अपनी बातें

    बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी बनाने को लेकर सिक्स मैन कमेटी ने किया स्थल निरीक्षण,भूस्वामियों ने रखी अपनी बातें

    देवब्रत मंडल

    स्थल निरीक्षण करते सिक्स मैन कमेटी के पदाधिकारी

    गया-मानपुर जंक्शन के बीच समपार फाटक पर बनने वाले आरओबी निर्माण के लिए मंगलवार को सिक्स मैन कमेटी ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान कई भूस्वामी पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बातें रखी। जिसके समाधान का आश्वासन जिला भूअर्जन पदाधिकारी ने दिया।

    भूस्वामियों ने डीएलओ के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

    भू अर्जन पदाधिकारी रबिन्द्र राम ने भूस्वामियों से कहा कि इस आरओबी के निर्माण में जिनकी भी भूमि अधिग्रहण की जानी है, वे अपनी अपनी जमीन के मूल कागजात अपडेट कर लें ताकि मुआवजा दिलाने में किसी रैयत को परेशानी नहीं हो। उन्होंने साथ रहे सदर अंचलाधिकारी ऋषिकेश कुमार को निर्देश दिया कि रैयतों को मुआवजा राशि प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए रैयतों के जमीन की कागजातों को उपडेट्स करने में मदद करें। वहीं रैयतों का कहना था कि इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही शिविर आयोजित कर समस्याओं का निराकरण कर देंगे तो अच्छा रहेगा क्योंकि अंचल कार्यालय की दूरी यहां से करीब पांच किमी है। वहीं कार्यालय पहुंचने पर पता चलता है कि आज साहेब काम से फील्ड में निकले हुए हैं। इससे अच्छा यही होगा कि स्थानीय स्तर पर शिविर के माध्यम से कागजात दुरुस्त कर दें।

    करीब 60-62 फीट चौड़ाई में किया जाएगा भूमि का अधिग्रहण

    जिला भूअर्जन पदाधिकारी से रैयतों ने जानना चाहा कि कुल कितनी(चौड़ाई में) जमीन अधिग्रहण की जाएगी? इस पर साथ रहे पुल निर्माण निगम के वरीय अभियंता आकाश दीप ने लोगों को बताया कि सड़क के मध्य से दोनों तरफ 10.2 मीटर भूमि अधिग्रहण की जानी है।
    लोगों ने पुल की चौड़ाई कितनी होगी, सर्विस रोड की चौड़ाई कितनी होगी? पुल के दोनों सिरे कहां पर गिरेंगे आदि की जानकारी प्राप्त किया। जैसा कि बताया गया कि करीब 60-62 फीट से कुछ अधिक जमीन( चौड़ाई में) अर्जित की जाएगी।

    डीएलओ ने कई जगहों पर जमीन की मापी करवाई

    सिक्स मैन कमिटी के पदाधिकारी ने जमीन की मापी करवाया। देखा गया कि इस आरओबी के निर्माण में किनके किनके और कितने घर के लोगों की जमीन अधिग्रहण के दायरे में आ रही है। ये सभी देखा। अधिकारी ने भूस्वामियों की सूची और अधिग्रहण की जाने वाली भूमि पर भी चर्चा की। 

    रिपोर्ट पर मुहर लगते ही 11(ए) की प्रक्रिया शुरू होगी

    सिक्स मैन कमेटी की रिपोर्ट पर अंतिम मुहर लग जाने के बाद भूमि अधिग्रहण कानून के तहत धारा 11(ए) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसकी सार्वजनिक सूचना दो स्थानीय भाषा के समाचार पत्रों में प्रकाशित कर लोगों से आपत्ति मांगी जाएगी। जिसकी समय सीमा करीब 30 दिनों की हो सकती है।

    अलग से पैदल चलने, बाइक व थ्री व्हीलर वाहन को चलने के लिए एफओबी भी बनेगा।

    सिक्स मैन कमेटी स्थल निरीक्षण के दौरान यह भी बताया कि बागेश्वरी गुमटी से सटे पूरब की तरफ रेल लाइन के उपर से पैदल, बाइक तथा थ्री व्हीलर से आने जाने के लिए रैंप वाले भी एफओबी बनाए जाएंगे। ताकि इमरजेंसी में, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि के लिए जाने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं।

  • कुष्ठ पीड़ित रोगियों की समस्याओं को लेकर सामाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक से मिले पूर्व पार्षद, कठिनाईयों से कराया अवगत

    कुष्ठ पीड़ित रोगियों की समस्याओं को लेकर सामाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक से मिले पूर्व पार्षद, कठिनाईयों से कराया अवगत

    देवब्रत मंडल

    उपनिदेशक से मिलते अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार मंडल

    बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष-सह-गया नगर निगम के पूर्व पार्षद सोमवार को समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक से मिले। जिनसे मिलकर उन्होंने कुष्ठ रोगियों की कई समस्याओं अवगत कराया।

    1. कुष्ठ पीड़ित रोगियों के हाथ व पैरों की उंगलियां जख्म के कारण खराब हो जाती हैं। जिसके कारण इन लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाते हैं। जिसके कारण ये लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।
    2. जिन कुष्ठ रोगियों का पहले से राशन कार्ड एवं पेंशन या अन्य जिन योजनाओं का लाभ वो उठा रहे हैं बाद में जख्म के कारण उनके हाथ एवं पैरों की उंगलियां खराब हो जाती है। जिस कारण उन लोगों की उंगलियों के निशान न लग पाने के कारण योजनाओं के लाभ की आई हुई राशि का वे लोग निकाल नहीं पाते और उंगलियों के निशान न आने के कारण राशन कार्ड से राशन भी नहीं ले पाते हैं। ये लोग पैसों के आभाव में अपना इलाज सही से नहीं करा पाने के कारण अपनी जान भी गवां देते हैं।
    3. सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मोबाईल अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन कुष्ठ पीड़ित रोगियों के लिए मोबाईल की अनिवार्यता को समाप्त किया जाये क्योंकि गरीब कुष्ठ रोगी मोबाईल नहीं खरीद सकते।
    4. कुष्ठ पीडित्त मरीजों के लिए आवास का प्रबंधन किया जाये। क्योंकि ये समाज एवं परिकर से तिरस्कृत एवं बहिष्कृत हैं। ये लोग जहाँ तहां झोपडी बना कर रहने के लिए विवश होते हैं।
    5. सम्मानजनक जिंदगी जीने के लिए पूरे माह में पाच हजार रुपये पेंशन की जाये।
    6. प्रत्येक कुष्ठ रोगी, दिव्यांग एवं विधवा को पैतीस किलो अनाज दिया जाये।
  • सोना लूटकांड: पूर्व रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज, जानें पूरी कहानी

    सोना लूटकांड: पूर्व रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज, जानें पूरी कहानी

    देवब्रत मंडल

    पूर्व गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह

    अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गया रेल न्यायालय सुशांत सागर ने सोना लूटकांड के आरोपी गया रेल थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है सोमवार को न्यायालय में जमानत याचिका पर करीब आधे घंटे बहस सुनने के बाद उन्होंने अपना फैसला सुनाया।

    बचाव पक्ष की ओर से जमानत की अपील, सरकारी पीपी ने किया विरोध

    न्यायालय में बचाव पक्ष की ओर से गया व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता नीरज कुमार ने बहस किया। जबकि जमानत देने का विरोध विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार ने किया। लोक अभियोजक विजय कुमार ने बताया कि गया रेल थाना कांड संख्या 334/25 के आरोपी राजेश कुमार सिंह की तरफ वरीय अधिवक्ता नीरज कुमार द्वारा जमानत याचिका बहस की गई थी। जिन्होंने न्यायालय से जमानत देने की अपील की। लोक अभियोजक ने जिसका विरोध किया।

    करीब आधे घंटे दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया

    बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि करीब आधे घंटे तक जमानत याचिका पर बहस चली। याचिका पर हुई बहस के बाद अपर मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी ने जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि इस वक्त इस कांड के आरोपी निलंबित गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह 31 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में गया केंद्रीय जेल में हैं।

    रेल थानाध्यक्ष सहित छः पुलिसकर्मियों को किया गया है निलंबित

    मामला एक यात्री धनञ्जय शाश्वत से एक किलोग्राम सोना की लूट से जुड़ा है। इस मामले में गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कांड के आईओ वीरेंद्र प्रसाद सहित आरोपी बनाए गए गया रेल थाना के चार सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका। जबकि दो और सिविलियन हैं।

    पिछले दिनों पटना रेल एसएसपी डॉ इनामुल हक़ ने बताया था कि दिनांक 21.11.2025 को गाड़ी संख्या-22307 हावड़ा-जोधपुर (बीकानेर) सुपरफास्ट एक्सप्रेस में घटित घटना में वादी रेल थानाध्यक्ष, गया पुनि. राजेश कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर दिनांक 29.11.2025 को रेल थाना गया कांड सं- 334/25 दिनांक-29.11.2025 धारा 309(4) बी०एन०एस० के अन्तर्गत कुरियर कर्मी धनन्जय शाश्वत एवं राजकीय रेल पुलिस (GRP) के चार अज्ञात पुलिसकर्मी के विरुद्ध दर्ज किया गया है।

    जानें क्या क्या लगाया गया है आरोप

    जिसमें दिनांक 21.11.2025 के रात्रि में गाड़ी संख्या-22307 हावड़ा-जोधपुर (बीकानेर) सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से व्यवसायी मनोज सोनी के कुरियर कर्मी धनन्जय शाश्वत से राजकीय रेल पुलिस (GRP) के चार अज्ञात पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट कर कोडरमा-गया के बीच रास्ते में ट्रेन से उतार कर सोना छिन लेने का आरोप है। जिसे रेल एसएसपी ने मामले को कथित अपराधिक कदाचार, जबरन वसूली और सोने के कंसाइनमेंट के गबन से संबंधित बताया है।

    कांड के सुपरविजन में जुड़ गए कई और धाराएं

    उन्होंने बताया था कि कांड के अनुसंधान अन्तर्गत वरीय रेल पुलिस उपाधीक्षक, गया द्वारा एक विस्तृत जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया। जिसमें संदिग्ध पुलिसकर्मी का सीडीआर और टावर लोकेशन एवं अन्य तकनीकी सहयोग के द्वारा यह तथ्य सामने आया है कि 01 राजेश कुमार सिंह, रेल थानाध्यक्ष, गया (कांड के वादी), 02. सि०/434 करण कुमार, 03. सि०/75 अभिषेक चतुर्वेदी, 04. सि०/37 रंजय कुमार एवं 05. सि0/634 आनन्द मोहन, 06. परवेज आलम, 07. रेल थाना का पूर्व चालक सीताराम की संलिप्ता पाई गई है। इसके बाद कांड संख्या-334/25 दिनांक-29.11.2025 के पर्यवेक्षण में परिवर्तित धारा 309/308/351/61/281/197/107/3(5) बी०एन०एस० एवं 7/13(2) Prevention of Corruption Act 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के अन्तर्गत सत्य पाया गया है। अनुसंधान के लिए SIT टीम का गठन किया गया है।अनुसंधान जारी है। सिपाहियों सहित दो सिविलियन अबतक फरार है, सोना बरामदगी की खबर नहीं है

  • बस में सफर के दौरान मुसाफिर की मौत, पहचान नहीं हो सकी, शव  शेरघाटी थाना में रखा गया

    बस में सफर के दौरान मुसाफिर की मौत, पहचान नहीं हो सकी, शव  शेरघाटी थाना में रखा गया

    देवब्रत मंडल

    दपहचान के लिए जारी किया गया मृतक का फोटो

    डिहरी से फुसरो जा रही चेतक नामक बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
    सूत्रों ने बताया कि बस में एक अज्ञात व्यक्ति चेतक बस में फुसरो के लिए शेरघाटी बस में बैठा था। बस में बैठे इस व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। बस के चालक और खलासी ने तुरंत शव को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहाँ चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को फिलहाल पहचान के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में रखा है। पुलिस ने कहा है कि जो इस व्यक्ति को इनकी फ़ोटो देख कर पहचान कर सकते हैं। वे उनके परिजनों को सूचित कर दें। ताकि शव को लेकर जा सकते हैं। इसके लिए शेरघाटी थाना में सम्पर्क किया जा सकता है।