सोमवार को 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के क्रम में एक यात्री चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर गया। जिसमें यात्री को चोटें आईं हैं। जिसे रेलकर्मियों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। लोगों ने इस नेक काम के लिए रेलकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
थ्रू पास कर रही ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते वक्त हुई घटना
यह घटना डीडीयू मंडल के मानपुर जंक्शन पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गया जंक्शन से खुलकर हावड़ा जा रही 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर चलकर मानपुर जंक्शन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण मानपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 से थ्रू पास कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म के हावड़ा छोर पर ट्रेन की चपेट में आ गया।
ऑन ड्यूटी रेलकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया
ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ रोहित रंजन, पॉइंट्स मैन अजय, उदय, केएन श्रीवास्तव तथा कुछ स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्री को स्ट्रेचर पर लिटाकर मानपुर स्वास्थ्य केंद्र के एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचा दिया। जिससे उसे समय पर चिकित्सा सुविधा मिल गई। जहाँ इलाज के बाद यात्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
घायल व्यक्ति नवादा जिले का रहनेवाला बताया गया
रेल सूत्रों ने बताया कि रेलकर्मियों की सतर्कता से यात्री को ज्यादा गहरी चोट नहीं पहुंची। अपने कर्तव्यों के निर्वहन करते हुए रेलकर्मियों ने उसकी जान बचा लिया। घायल व्यक्ति नवादा जिले का रहनेवाला विपिन मांझी(50) बताया गया है जो शायद नवादा जाने के लिए चलती ट्रेन में चढ़ने के क्रम में इसकी चपेट में आ गया।
गया रेल थाना में दर्ज सोना लूटकांड में अबतक जहां कांड के वादी ही प्रतिवादी बन गए हैं, जो न्याययिक हिरासत में हैं। वहीं, अब इस केस में पीड़ित यात्री का बयान काफी मायने रखता है। जो इस केस का अहम पहलू माना जा रहा है। रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कांड के आईओ के अलावा चार सिपाहियों को इस केस में निलंबित कर दिया गया है। कांड संख्या 334/25 में अबतक की हुई जांच में पीड़ित यात्री से वरीय पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर चुके है।
निलंबित चारों सिपाही और दो सिविलियन फरार चल रहे
जबकि दो सिविलियन तथा चार सिपाहियों की खबर लिखे जाने तक फरार चल रहे हैं। जिनके तलाश में रेल पुलिस के अधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम गुप्त सूचना के आधार पर जगह जगह पर छापेमारी कर रहे हैं।
सोना अबतक बरामद नहीं, जोधपुर एक्सप्रेस की घटना
पुलिस सूत्रों एवं वरीय अधिवक्ताओं की मानें तो पीड़ित यात्री धनञ्जय शास्वत का स्वीकारोक्ति बयान काफी मायने रख रहा है। इसके बयान पर ही कांड की जांच सही दिशा में आगे बढ़ सकती है। बता दें कि इस कांड का सूचक धनञ्जय शाश्वत नामक व्यक्ति बिहार का ही रहने वाला है। जिसके साथ 21.11.2025 को हावड़ा-बीकानेर जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कथित तौर पर करीब एक किलोग्राम सोना की लूट हुई थी। जो अबतक बरामद नहीं हो पाने की खबर है।
स्वर्ण व्यवसायी अपने ही कर्मचारी पर जता चुके हैं आशंका
दर्ज कांड के अनुसार धनञ्जय शास्वत जिस सोने के व्यापारी मनोज सोनी का सोना लेकर 20 नवंबर 2025 को हावड़ा से जयपुर के लिए चला था। इस बीच गया रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनञ्जय शाश्वत के साथ कथित लूट की घटना 21.11.2025 को हुई। जिसने अपने मालिक मनोज सोनी(स्वर्ण व्यवसायी) को सूचना दी उसके साथ कुछ पुलिस वालों ने मारपीट की और एक किलोग्राम सोना लूट लिया है। मनोज सोनी ने अपने इस कर्मचारी पर ही शंका जाहिर करते हुए एक आवेदन स्थानीय थाना प्रभारी को दी थी।
वरीय रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
इसके बाद मनोज सोनी ने खगड़िया के सांसद को सारी बातें बताई। तब जाकर इस मामले में वरीय रेल पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक़ के निर्देश पर गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अपने बयान पर कांड संख्या 334/25 दर्ज करते हुए कांड की जांच का जिम्मा अवर निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद को दिया। लेकिन श्री प्रसाद पर कांड में लीपापोती करने के मामले सामने आने पर इन्हें भी निलंबित कर दिया।
थानाध्यक्ष, आईओ सहित चार सिपाही हो चुके हैं निलंबित
इस मामले में थानाध्यक्ष, कांड के आईओ सहित चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। अब इस कांड की जांच पटना रेल पुलिस मुख्यालय के एक डीएसपी कर रहे हैं। अब इस कांड में न्यायालय में पीड़ित व्यक्ति धनञ्जय शाश्वत का बयान मायने रखता है।
अब डीडीयू मंडल से विदाई ले चुके हैं सीनियर कमांडेंट जेथिन बी. राज। रेलमार्ग से शराब की तस्करी परेशानी का सबब बन गया है। आज भी शराब की तस्करी की जा रही है। चर्चा है कि शराब की तस्करी में कुछ खाकी वर्दी पहने हुए कथित कुछ लोग इसे अपरोक्ष रूप से पनाह देने में लगे हुए हैं। हाल ही गया रेल थाना में जो कथित एक किलोग्राम सोने की लूट की घटना सामने आई है। जिसमें वर्दी पर गहरे दाग लग चुके हैं। जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।
शराब रोकथाम हेतु विशेष योजना बनाते हुए कार्रवाई की
ऐसे में उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य में रेल के माध्यम से की जा रही शराब तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, डीडीयू मंडल जेथिन बी. राज द्वारा डीडीयू जंक्शन परिक्षेत्र से बिहार राज्य जाने हेतु शराब तस्करों द्वारा चलाये जा रहे सिंडिकेट पर प्रभावी अंकुश लगाने में काफी हद तक सफल रहे।
समन्वय स्थापित करते हुए धंधे पर गहन अध्ययन किया
इसके लिए श्री राज ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे (आईपीएस) से समन्वय कर शराब तस्करी में संलिप्त अपराधियों द्वारा शराब तस्करी के लिए अपनाये जाने वाले विभिन्न तरीकों पर गहन अध्ययन किया। गहन अध्ययन करते हुए शराब तस्करों के विरूद्व प्रभावी कदम उठाये जाने हेतु योजना बनाई।
सूचना देने वाले लोगों पर जताया भरोसा, मिली कामयाबी
उस पर अमल करते हुए निरीक्षक प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल, यात्री सुरक्षा सेल, डीडीयू, गणेश सिंह राणा के नेतृत्व में डीडीयू मंडल के विभिन्न रेसुब पोस्टों से युवा व दक्ष जवानों का चयन करते हुए सीपीडीएस टीम का गठन किया। अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली व क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण में सीपीडीएस टीम द्वारा शराब तस्करी में संलिप्त अपराधियों की हर गतिविधि पर सटीक आसूचना के माध्यम से निगाहें रखी जाने लगी।
शराब सिंडिकेट को ध्वस्त करने हेतु अभियान चलाया
निगाहें रखते हुए निरीक्षक प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल, डीडीयू पोस्ट, प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में गठित रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू की विशेष टीम तथा स्थानीय पुलिस, अलीनगर के सहयोग से रेलगाड़ियों के माध्यम से शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कानूनी कार्यवाही करने तथा शराब तस्करी के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया।
डीएफसीसीएल लाईन की मालगाड़ी से भी शराब तस्करी
सीपीडीएस टीम, रेसुब पोस्ट तथा स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे अभियान का यह प्रभाव रहा कि शराब तस्करों द्वारा तस्करी हेतु अपनाये जाने वाले परम्परागत तरीकों में परिवर्तन करते हुए बिहार राज्य की ओर जाने वाली रेलवे की डीएफसीसीएल लाईन की मालगाड़ी के माध्यम से शराब तस्करी की जाने लगी, किन्तु यहाँ भी शराब तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए विगत माह जून में दो मामलों में रेसुब मानसनगर क्षेत्राधिकार से मालगाड़ी से कुल रू 9,56,000/ मूल्य की शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को पकड़ा व कानूनी कार्यवाही की गयी।
सीपीडीएस टीम में महिला बल सदस्यों की तैनाती
तस्करों द्वारा शराब तस्करी हेतु महिलाओं का भी प्रयोग किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा अपने वस्त्रों में छिपाकर शराब तस्करी की जा रही है, जिसके लिए पूर्व वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज द्वारा सीपीडीएस टीम में महिला बल सदस्यों की तैनाती की गयी, परिणामस्वरूप कई महिलाओं को शराब तस्करी करते हुए पकडा गया व कानूनी कार्यवाही की गयी।
इसके अलावा और कई उपलब्धि हासिल की
यात्री सुरक्षा सेल द्वारा किये गये सटीक विश्लेषण तथा प्राप्त आसूचना पर डीडीयू में सीपीडीएस टीम तथा स्थानीय थाना अलीनगर द्वारा किये जा रहे त्वरित कार्यवाही का यह परिणाम रहा है कि माह जून से लेकर अब तक स्थानीय थाना अलीनगर के सहयोग से संयुक्त कार्यवाही करते हुए रेसुब सीपीडीएस टीम व रेसुब पोस्ट डीडीयू टीम द्वारा करीब दो दर्जन मामलों में कुल 1584.76 लीटर शराब (मूल्य 22,68,405) बरामद करते हुए कुल छः दर्जन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा और कई उपलब्धि हासिल की।
स्थानीय थाना से सहयोग लेना भी कारगर साबित हुआ
इसके अतिरिक्त श्री राज ने स्थानीय थाना धीना के साथ संयुक्त छापेमारी करते हुए एक मामले में छः शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए रू 1,00,000.00/ मूल्य की कुल 108.04 लीटर शराब बरामद की गयी तथा राजकीय रेल थाना डीडीयू के साथ मिलकर दो मामलों में 22,000/ मूल्य की 53 लीटर शराब की बरामदगी की।
शराब तस्करी की घटनाओं पर लगाम लगी
शराब तस्करी के विरूद्ध सीपीडीएस टीम व रेसुब टीम द्वारा तथा स्थानीय पुलिस के सराहनीय सहयोग से उठाये जा रहे ठोस व प्रभावी कदम का ही यह प्रभाव है कि वर्तमान में डीडीयू स्टेशन से लेकर अन्य स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर होने वाली शराब तस्करी की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगी।
उम्मीद है कि नए कमांडेंट भी इस अभियान को जारी रखेंगे
डीडीयू रेलवे स्टेशन से गैंग बनाकर भारी मात्रा में होने वाली शराब तस्करी की घटनायें अब छुटपुट तस्करों तक ही सीमित होकर रह गयी हैं। उम्मीद है कि डीडीयू के नए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के नेतृत्व में भविष्य में भी रेलवे सुरक्षा बल तथा स्थानीय पुलिस द्वारा शराब तस्करी के विरूद्ध चलाया जाने वाले अभियान अनवरत जारी रहेगा।
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर दिनेश सिंह तोमर ने योगदान दे दिया है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज ने श्री तोमर को पदभार सौंप दिया है। इस मौके पर शनिवार को मंडल मुख्यालय में विदाई-सह-स्वागत समारोह आयोजित की गई। समारोह में डीडीयू मंडल के विभिन्न पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक सहित कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
श्री तोमर बिलासपुर मंडल से डीडीयू मंडल आए, श्री राज लामडिंग गए
कल बदल जाएंगे उत्तराधिकारी के नाम
बता दें कि इसके पहले सीनियर डीएससी श्री तोमर दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर सेवा दे चुके हैं। जिन्हें डीडीयू मंडल स्थानांतरित किया है। जबकि श्री राज का स्थानांतरण नार्थ-फ्रंटियर रेलवे के लामडिंग मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर किया गया है।
दिसंबर महीने में दोनों के तबादले के आदेश जारी हुए थे
इन दोनों अधिकारियों का ट्रांसफर आर्डर 11 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया था। आरपीएफ के निदेशक, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली विनीत खर्ब द्वारा तबादले के आदेश निर्गत किए गए थे। इस बीच विभागीय कार्यों को लेकर दोनों अपने अपने नए स्थान पर योगदान नहीं कर सके थे।
जेथिन बी. राज एक अच्छे अधिकारी व खिलाड़ी भी
श्री तोमर के कार्यशैली के बारे में जो जानकारी अबतक प्राप्त हुई है, उसके अनुसार अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति काफी सजग रहने के साथ साथ काफी सख्त तथा स्वच्छ छवि वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। वहीं जेथिन बी. राज एक अच्छे खिलाड़ी भी है और अपने कर्तव्यों के प्रति एक जिम्मेदार अधिकारी के रूप में चर्चित हैं।
कई लोगों ने समारोह के दौरान मंच साझा किए
विदाई-सह-स्वागत समारोह के दौरान पोस्ट के प्रभारियों ने जेथिन बी.राज के डीडीयू मंडल में जबतक रहे उनके कार्यशैली पर अपने अपने अनुभवों को मंच से साझा किया। साथ ही नवपदस्थापित सीनियर कमांडेंट श्री तोमर का स्वागत करते हुए इनके साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सहयोग का वचन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीयू जंक्शन के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक पीके रावत ने की।
श्री तोमर के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां
दिनेश सिंह तोमर 2015 बैच के अधिकारी हैं। ये मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आते हैं और इन्होंने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अधिकारियों में इनका लेवल 12 है। बिलासपुर रेल मंडल में सीनियर डीएससी के पद पर 28 जुलाई 2022 को योगदान दिए थे।
बीत चुके वर्ष 2025 के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे सम्पति की सुरक्षा,भीड प्रबंधन तथा कानुन व्यवस्था बनाये रखने के उद्वेश्य से निंरतर सक्रिय एवं प्रभावशाली कार्यवाही की गई। इस अवधि में रेसुब पोस्ट गया के पूर्व प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश एवं वर्तमान प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव का समग्र प्रर्दशन सराहनीय एवं उत्कृष्ट रहा।
आइये जानते हैं किस क्षेत्र में क्या क्या उपलब्धियां रही थी
(01)यात्री सुरक्षा से संबंधित कुल 50 मामलों को उदभेदित करते हुए 85 अपराधी को गिरफ्तार कर अग्रीम कार्रवाई हेतु जीआरपी गया को सूर्पद किया गया है।
(02) आपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत भूल भटके, गुमशुदा नाबालिक 137 लडका और 48 लडकी कुल 185 बच्चे को रेश्क्यू करते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सुरक्षित देख रेख हेतु सुर्पूद किया गया है।
(03) यात्रियों के यात्रा के दौरान छुटे हुए कुल 150 सामानों कीमत 17 लाख 53 हजार 500 रूपये को ऑपरेशन अमानत के तहत बरामद करते हुए उन्हें सुर्पूद किया गया।
(04) ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत 05 महिला एवं 07 पुरूष कुल 12 व्यक्तियों की जान की रक्षा की गई।
(05) ऑपरेशन सेवा के तहत कुल 25 व्यक्तियों को सेवा प्रदान किया गया।
(06) अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले के विरूद्व ऑपरेशन सर्तक के तहत कार्रवाही करते हुए 60 मामलों को उदभेदित कर 2018 लीटर जिसकी कीमत 10 लाख 39 हजार 786 रूपये की बरामदगी करते हुए 59 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
(07)अवैध रूप से नशीले पदार्थ की तस्कर करने वाले के विरूद्व ऑपरेशन नारकोश के तहत कुल 12 मामलों को उदभेदित करते हुए 177.647 किलोग्राम गांजा, 2.5 किलोग्राम अफीम एवं 133.360 किलोग्राम डोडा कीमत 91 लाख 98 हजार 75 रूपये की बरामदगी कर कुल 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
(08).ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत कुल 04 प्रसव महिला को सहयोग प्रदान किया गया है।
(09).रेल टिकट के अवैध करोबार करने वाले के विरूद्व ऑपरेशन उपलब्ध के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 03 मामलों को उदभेदित कर 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
(10).मानव तस्कर के विरूद्व कार्रवाई करते हुूए ऑपरेशन आहट के तहत 02 मामलों को उदभेदित कर 09 बच्चे को रेश्क्यू करते हुए 03 मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
(11).रेलवे भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले के विरूद्व ऑपरेशन भूमि के तहत कुल 64 साफ्ट एवं हार्ड इनक्राचमेंट को रिमूवल कराया गया है।
(12).वन्य जीव प्राणी की रक्षा करते हुए ऑपरेशन विलेप के तहत कुल 237 जीवती कछुआ कीमत 01 करोड 13 लाख रूपये की बरामदगी कर वन्य विभाग गया को सूर्पूद किया गया है। साथ ही साथ 1160 किलोग्राम जंगली लकडी कीमत ₹23,700 को भी बरामद कर वन्य विभाग गया जी को सूर्पूद किया गया।
(13).रेल सम्पति की चोरी में संलिप्त अपराधी के विरूद्व कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत कुल 10 मामालों को उदभेदित कर 89484 रूपये की रेल संपत्ति को बरामद कर 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
(14).ऑपरेशन डिग्नीटी के तहत 15 महिला एवं 05 पुरूष को रेस्क्यू कर उनके परिजन को सूर्पूद किया गया।
(15).ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत अन्य एजेंसियों को सहयोग करते हुए 10 अपराधी को गिरफ्तार करके सुपुर्द किया गया है।
(16).रेल अधिनियम का उल्लंघन करने वाले कुल 2310 व्यक्यिों केा गिरफ्तार किया गया।
(17) वर्ष 2025 के दौरान महाकुंभ मेले के दौरान भीड, होली की भीड़, कांवरियों की भीड़, पितृपक्ष मेला के समय की भीड़, छठ की भीड, दीपावली की भीड़ तथा इलेक्शन के समय भीड़ का कुशल प्रबंधन करते हुए सकुशल विधि व्यवस्था बनाए रखा गया।
एक किलोग्राम सोना लूटकांड मामले गया रेल थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के बाद अब केस नंबर 334/2025 के अनुसंधानकर्ता बनाये गए सबइंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद के विरुद्ध विभागीय स्तर से निलंबन की कार्रवाई की गई है। इन पर इस कांड की जांच में कथित रूप से लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
अब इस कांड के आईओ मुख्यालय डीएसपी बनाए गए हैं
मामले की जांच अब पटना रेल पुलिस मुख्यालय के डीएसपी कर रहे हैं। इस कांड की जांच में एक नया मोड़ आया है और पूर्व अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जबकि रेल थानाध्यक्ष श्री सिंह की गिरफ्तारी की जा चुकी है और वे न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं अन्य आरोपी जिसमें चार सिपाही और दो सिविलियन अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
हावड़ा-जोधपुर बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सोना लूटपाट मामला
गया रेल थाना के थानेदार राजेश कुमार सिंह और चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। ये सभी हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक किलो सोना लूट के मामले में शामिल थे। थानेदार राजेश कुमार सिंह ने खुद के लिखित बयान पर केस दर्ज किया था, लेकिन जांच में उनकी भी इसमें शामिल होने की पुष्टि हुई।
इन चार सिपाहियों की तलाश जारी
इन चार सिपाहियों में करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार और आनंद मोहन शामिल हैं। इन पर लूटपाट और पीसी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जो गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। वहीं परवेज और सीताराम भी फरार चल रहे हैं।
नई कार्रवाई में कांड के पूर्व आईओ निलंबित
पटना पुलिस मुख्यालय ने केस के आईयू (अनुसंधान पदाधिकारी) वीरेंद्र प्रसाद को भी सस्पेंड कर दिया है, उन पर मामले की जांच में लीपापोती करने का आरोप है। पटना रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने मीडिया को बताया कि आईओ पर आरोप है कि उन्होंने केस करने के दौरान लीपोपोती की है। इस मामले में उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
एक किलोग्राम सोना लूटकांड मामले गया रेल थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के बाद अब केस नंबर 334/2025 के अनुसंधानकर्ता बनाये गए सबइंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद के विरुद्ध विभागीय स्तर से निलंबन की कार्रवाई की गई है। इन पर इस कांड की जांच में कथित रूप से लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
मामले की जांच अब पटना रेल पुलिस मुख्यालय के डीएसपी कर रहे हैं। इस कांड की जांच में एक नया मोड़ आया है और पूर्व अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जबकि रेल थानाध्यक्ष श्री सिंह की गिरफ्तारी की जा चुकी है और वे न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं अन्य आरोपी जिसमें चार सिपाही और दो सिविलियन अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
हावड़ा-जोधपुर बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सोना लूटपाट मामला
गया रेल थाना के थानेदार राजेश कुमार सिंह और चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। ये सभी हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक किलो सोना लूट के मामले में शामिल थे। थानेदार राजेश कुमार सिंह ने खुद के लिखित बयान पर केस दर्ज किया था, लेकिन जांच में उनकी भी इसमें शामिल होने की पुष्टि हुई।
इन चार सिपाहियों की तलाश जारी
इन चार सिपाहियों में करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार और आनंद मोहन शामिल हैं। इन पर लूटपाट और पीसी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जो गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। वहीं परवेज और सीताराम भी फरार चल रहे हैं।
नई कार्रवाई में कांड के पूर्व आईओ निलंबित
पटना पुलिस मुख्यालय ने केस के आईयू (अनुसंधान पदाधिकारी) वीरेंद्र प्रसाद को भी सस्पेंड कर दिया है, उन पर मामले की जांच में लीपापोती करने का आरोप है। पटना रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने मीडिया को बताया कि आईओ पर आरोप है कि उन्होंने केस करने के दौरान लीपोपोती की है। इस मामले में उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
भारतीय डाक विभाग ,गया प्रमंडल गया के द्वारा डाक सेवाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में गया डाक मंडल के अंतर्गत DIGIPIN आधारित डिलीवरी प्रणाली का शुभारंभ गया प्रधान डाकघर (Gaya Head Office) में अंशुमान,वरीय डाक अधीक्षक , गया प्रमंडल गया के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरीय डाक अधीक्षक द्वारा DIGIPIN आधारित डिलीवरी व्यवस्था का उद्घाटन किया गया। इस नवीन प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक पते को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान (DIGIPIN) प्रदान की जाती है, जिससे डाक सामग्री की डिलीवरी अधिक सटीक, त्वरित एवं विश्वसनीय होगी। DIGIPIN प्रणाली के लागू होने से पारंपरिक पते की अस्पष्टताओं में कमी आएगी तथा स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक एवं पार्सल जैसी सेवाओं की डिलीवरी में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह पहल ‘डिजिटल इंडिया’ एवं ‘नागरिक-केंद्रित सेवाओं’ की दिशा में डाक विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। गया डाक मंडल के अंतर्गत इस प्रणाली के सफल कार्यान्वयन से आम जनता को बेहतर, सुगम एवं तकनीक आधारित डाक सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रभारी वरिय डाकपाल गौरव रंजन ने की। प्रधान डाकघर के समस्त कर्मचारी एवं नीरज, अरविंद कुमार वर्मा, अक्षय कुमार, अशोक कुमार, मोहम्मद इमरान खान आदि की उपस्थिति रही।
एक तरफ गया रेल थाना की पुलिस ने सोने के व्यवसायी के स्टाफ से करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये के सोना लूट लिया था। इस मामले में गया रेल थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पटना जंक्शन पर बदमाशों ने पुलिस बनकर आभूषण कारोबारी धीरज कुमार के स्टाफ दीपक कुमार से 22.50 लाख रुपए लूट लिये।
पीड़ित के बयान पर मामला हुआ दर्ज
इस मामले में पीड़ित धीरज कुमार ने पटना रेल थाना में केस दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के रहने वाले धीरज का बाकरगंज में सोने-चांदी का कारोबार है। जिन्होंने पुलिस को बताया है कि स्टाफ दीपक को चांदी के आभूषण के साथ बाकरगंज स्थित राज टंच के मालिक संतोष देवकर के पास डिलीवरी के लिए भेजा था। चांदी के आभूषण बेच कर मिली रकम लेकर दीपक पटना जंक्शन पहुंचे थे।
पुलिस बनकर बैग की जांच के नाम पर लूट लिए रुपए
धीरज ने इस घटना की जानकारी संतोष देवकर को दी। दीपक ने पुलिस को बताया है कि पटना जंक्शन पहुंचने के बाद दो लोग अपने को पुलिस बताया। इसके बाद बैग जांच करने लगे। दीपक ने चेकिंग से इनकार किया तो उसे पहले प्लेटफॉर्म संख्या-06 और उसके बाद 07 पर खड़ी गाड़ी की खाली बोगी में जाने को कह दिया। वहां पहुंचने के बाद एक और व्यक्ति वहां आया, जो सांवले रंग का था, हवाई चप्पल और नीले रंग का चीटर पहने हुए था। तीनों ने दीपक को डराया धमकाया और उसके बैग से 22.50 लाख रुपए लूट लिये।
लाइनर ने दीपक के पटना जंक्शन आने की दी थी सूचना
दीपक जब बाकरगंज से रकम लेकर गया तो किसी लाइनर ने लुटेरों को सूचना दे दी थी। यही नहीं उसका हुलिया और रुपयों से भरे बैग के बारे में बता दिया था। उसके बाद दोनों दीपक का बाकरगंज से ही पीछा करने लगे थे। जैसे ही दीपक पटना जंक्शन पर पहुंचा दोनों भी आ धमके। उसके बाद पुलिस बनकर बैग की चेकिंग करने लगे।
गया रेलवे स्टेशन पर एक रेलकर्मी की जान बचाने का मामला सामने आया है। RPF के जवानों ने धनबाद रेल मंडल के सीनियर सहायक लोको पायलट को चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने से बचाया। पूरी घटना गया जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विवरण:
यात्री का नाम: मिथलेश कुमार
उम्र: 32 वर्ष
पिता का नाम: रामजी प्रसाद
पता: महादेव बिगहा, थाना शकुराबाद, जिला जहानाबाद, बिहार
पद: Sr. ALP/DHN
गाड़ी संख्या: 12987up (सियालदा-अजमेर एक्सप्रेस)
घटना का समय: 31.12.2025, 06:30 बजे
घटना का स्थान: गया रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 1
घटना का विवरण:
मिथलेश कुमार धनबाद से गया जा रहे थे। वे अपना मोबाइल सीट पर भूल गए थे, इसलिए वे चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पैर फिसलने से वे गिर गए। RPF के जवानों ने तुरंत उन्हें खींचकर बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।
RPF के जवान:
उपनिरीक्षक जावेद एकबाल
प्र.आ. संजय कुमार राय
आ. अमित कुमार
आ. अनिल प्रसाद
आ. निरंजन कुमार
कार्रवाई:
मिथलेश कुमार का मोबाइल DOS में उतारा गया और गया स्टेशन भेजने के लिए अनुरोध किया गया है।
RPF के जवानों की बहादुरी के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।