Blog

  • देहरादून एक्सप्रेस से फिर बरामद किए गए कछुए, तस्कर का पता नहीं चल रहा

    देहरादून एक्सप्रेस से फिर बरामद किए गए कछुए, तस्कर का पता नहीं चल रहा

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल डी.डी.यू.मण्डल रेसुब पोस्ट गया ने ऑपरेशन विलेप के तहत 48 अदद जीवित कछुआ को बरामद किया है। यह कार्रवाई गाड़ी संख्या 13010 DN (दून एक्सप्रेस) के कोच एस-7 की चेकिंग के दौरान की गई। कछुओं को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया बरामद कछुए की किमत 24 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया टीम ने चेकिंग के दौरान स्लीपर कोच से जीवित कछुए को बरामद की है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    बार बार सिर्फ कछुए पकड़े जा रहे तस्कर नहीं

    आखिर तस्कर क्यों नहीं पकड़े जाते हैं, यह बड़ा सवाल है। जबकि कछुए स्लीपर कोच से बरामद किए गए थे। इसके पहले भी स्लीपर कोच से ही करीब 51 लाख रुपए के कछुए बरामद हुए थे लेकिन इस मामले इसके तस्कर गिरफ्तार नहीं हो सके थे। इसके पूर्व नेताजी एक्सप्रेस से भी कछुए बरामद हुए थे लेकिन इस मामले में भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

    शातिर और आदतन गिरोह के तस्करों का है यह काम

    जिस प्रकार स्लीपर कोच से लगातार कछुए की तस्करी के मामले यहां पकड़े जा रहे हैं तो स्वाभाविक रूप से कहा जा सकता है कि तस्कर अवश्य कछुए की निगरानी करते हुए सफर कर रहा होगा। जबकि स्लीपर कोच में बेटिकट यात्री सफर नहीं कर सकते हैं तो स्वाभाविक है कि तस्कर अवश्य ही ट्रेन के कोच में ही रहते होंगे।

    कार्रवाई में शामिल पदाशिकारी व टीम के सदस्य

    इस कार्रवाई में शामिल टीम के सदस्य हैं:

    • बनारसी यादव, निरीक्षक, आरपीएफ गया
    • चंदन कुमार, निरीक्षक, अ०आ०शा०/गया
    • पवन कुमार, स.उ.नि., आरपीएफ गया
    • राकेश कुमार सिंह, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • अमित कुमार, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • अनील प्रसाद, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • विपिन कुमार, आरक्षी, अ.आ.शा. गया
    • महेश ठाकुर, प्र.आ., अ.आ.शा. गया
    • मुकेश कुमार, उ.नि., अ.आ.शा. गया
    • राजनीतिक प्रसाद, उ.नि., रा.रे.पु. गया
    • मनोज कुमार, प्रा0अ0नि0, रा.रे.पु. गया

    बरामद कछुआ का अनुमानित किमत 2400000₹ है।

  • तीन तस्वीरें: साहेब बदल गए पर नाम पुराने वाले का ही, यात्रियों को मिलने लगी जनसुविधा पर यहां की स्थिति नहीं बदली

    तीन तस्वीरें: साहेब बदल गए पर नाम पुराने वाले का ही, यात्रियों को मिलने लगी जनसुविधा पर यहां की स्थिति नहीं बदली

    देवब्रत मंडल

    जल्द ही इस भवन को तोड़ दिया जाएगा और बनेगी सड़क

    साहेब यह गया जंक्शन है। यहां कोई किसी को देखने वाले नहीं। सब अपने में व्यस्त हैं। कब, कहां और किसके साथ क्या हो रहा है, इसे देखने की शायद किन्हीं को फुर्सत नहीं। फुर्सत मिले तब तो इन चीजों को देखे, कारण कि सभी अपनी अपनी “ड्यूटी” में व्यस्त हैं। व्यस्त होना ही चाहिए क्योंकि नौकरी जो करना है, तभी तो सरकार वेतन देगी।

    पुराने वाले साहेब के नाम का प्लेट अबतक लगा ही है

    इस खबर के साथ तीन तस्वीरों को ध्यानपूर्वक देखें। एक तस्वीर गया रेल पुलिस अंचल कार्यालय की है। यहां लगे नेम प्लेट पर नजर डालेंगे तो समझ जाएंगे कि क्या गलती हो रही है। खैर! आम यात्रियों को क्या पता कि वर्तमान में कौन से साहेब इस पद पर हैं लेकिन इनके अधीनस्थ को तो इसका ख्याल रखना चाहिए था। दरअसल, सुशील कुमार अब डीएसपी बन चुके हैं और इनका यहां से स्थानांतरण हो चुका है लेकिन नेम प्लेट उन्हीं का लगा हुआ है। जबकि इनकी जगह पर सौम्य प्रियदर्शी पदभार ग्रहण कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के कई दिनों बाद भी नेम प्लेट में परिवर्तन नहीं हुआ। अब इसके लिए किन्हें जिम्मेदार ठहराया जाए।

    यहां लग रहे ऑटो रिक्शा को देखने वाला मानो कोई नहीं

    दूसरी तस्वीर प्लेटफॉर्म नंबर 1/सी के सामने लगे ऑटो रिक्शा की है। यहां कोई स्टैंड नहीं है लेकिन एकबारगी से कई ऑटो रिक्शा यहां लगे रहते हैं। जिसे देखने वाले मानो कोई नहीं। जबकि बगल में ही आरपीएफ का पोस्ट है और आरपीएफ के सहायक कमांडेंट का कार्यकाल भी चलता है। लेकिन बेतरतीब और अवैध रूप से थ्री व्हीलर की पार्किंग होती है। यात्रियों को यहां से गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जाता है और रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को लाया भी जाता है लेकिन क्या मजाल की इसे कोई रोक दे।

    तीसरी तस्वीर की कहानी

    तीसरी तस्वीर शौचालय सह स्नानागार की है जो शनिवार से चालू हो गया है। आज इसका विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया है। इस जनसुविधा के बहाल हो जाने से यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ रहा है। इसके पहले सर्कुलेटिंग एरिया में संचालित हो रहे डीलक्स शौचालय सह स्नानगृह को बंद कर दिया गया था। अब इस बंद हो चुके शौचालय सह स्नानागार को तोड़ने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। संभावना है कि अगले दो तीन दिनों में तोड़ दिया जाएगा और इसके बाद इस स्थान पर रोड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

  • लापरवाही:नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में कार्यालय में लगा था ताला, वेतन भुगतान पर लगाई रोक

    लापरवाही:नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में कार्यालय में लगा था ताला, वेतन भुगतान पर लगाई रोक

    देवब्रत मंडल

    नगर निगम गया जी के अभियंता अपने कर्तव्यों के प्रति इतने लापरवाह हैं कि समय से अपने कार्यालय पहुंचना उचित नहीं समझते हैं। ऐसे में कई महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन ससमय नहीं हो रहा है। इस प्रकार की शिकायत मिलने के बाद नगर आयुक्त ने 19 दिसंबर को अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। पाया कि कार्यालय में ताला बंद है। अभियंता गायब हैं। अभियंताओं को इस तरह की लापरवाही बरतने के आरोप में नगर आयुक्त ने कई अभियंताओं के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है। साथ ही इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त ने निरीक्षण में पाया कि कार्यालय का ताला बंद है। सहायक अभियंता गौरव सिन्हा, सुश्री सोनम सोनम सिंह, सुश्री अनामिका, सुश्री अम्बिका प्रियदर्शी को कार्यालय को बिना कोई सूचना दिए गायब(अनुपस्थित) हैं। बगैर पूर्व सूचना के कार्यालय से गायब रहने एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश लेखा शाखा के पदाधिकारी को दिए हैं। साथ ही तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

  • गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम सह अस्पताल के मरीजों को नाश्ता बंद, भोजन भी अच्छा नहीं, दीदियों को सात माह से मानदेय नहीं मिला

    गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम सह अस्पताल के मरीजों को नाश्ता बंद, भोजन भी अच्छा नहीं, दीदियों को सात माह से मानदेय नहीं मिला

    देवब्रत मंडल

    धरना देते प्रदेशाध्यक्ष, वार्ड पार्षद व कुष्ठ मरीज

    बिहार एवं गया जिले के कुष्ठ रोगियों के एकमात्र अस्पताल गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम, छोटकी नवादा में “दीदी की रसोई” से यहां भर्ती मरीजों को नाश्ता नहीं दिया जा रहा है। वहीं जो भोजन मिल रहे हैं उसकी भी गुणवत्ता अच्छी नहीं है। अस्पताल भवन की हालत जर्जर है। दीदी की रसोई में काम करने वाली महिलाओं को पिछले सात महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति ने बुधवार को अस्पताल परिसर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया। धरना स्थल से बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल ने घोषणा की है कि यदि दो दिनों के अंदर यहां के मरीजों को नाश्ता नहीं दिया जाता है और गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिलता है तो जिलापदधिकारी के समक्ष कुष्ठ रोगियों एवं उनके आश्रितों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
    डॉ मंडल ने कहा कि समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले कुष्ठ रोगियों के साथ भी सरकार न्याय नहीं कर रही है। भोजन में जो दाल दिया जाता है वो केवल पानी रहता है, दाल के अंश नाम मात्र होते हैं। नाश्ता बंद हो जाने से मरीजों को सुबह से भूखे रहने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में चिकित्सक की स्थायी प्रतिनियुक्ति नहीं किया जाना कुष्ठ रोगियों के साथ सौतेला व्यवहार के माफिक है। अस्पताल के भवन जर्जर हालत में है।
    इन सारी समस्याओं पर जिला प्रशासन और सरकार का ध्यान बार बार आकृष्ट कराया गया है लेकिन न तो प्रशासन और न तो सरकार ही कुष्ठ मरीजों के प्रति दया का भाव रखती है।
    यहां संचालित दीदी की रसोई में कार्य कर रही महिलाओं ने बताया कि सात महीने से वेतन(मानदेय) नहीं मिल रहा है। आर्थिक तंगी से परिवार गुजर रहा है। अब तो किराना दुकान और दूध उपलब्ध कराने वाले उधार देना भी बंद कर दिया है। अपने अपने घरों से अस्पताल तक आने जाने के लिए किराया के पैसे भी कर्ज के रूप में लेते हैं। बताया गया कि आवंटन के अभाव में दीदी की रसोई भी प्रभावित होने लगा है। धरना को वार्ड पार्षद अनुपमा कुमारी, कल्याण समिति के महामंत्री परमानंद सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल आदि ने भी संबोधित करते हुए सरकार एवं जिलापदधिकारी से इन समस्याओं के शीघ्र निदान के लिए सकारात्मक पहल करने की मांग की।

  • गया जंक्शन: विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 344 पकड़े गए, एक लाख 64 हजार 340 रुपये वसूला गया जुर्माना

    गया जंक्शन: विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 344 पकड़े गए, एक लाख 64 हजार 340 रुपये वसूला गया जुर्माना

    देवब्रत मंडल

    चेकिंग अभियान दल

    डीडीयू मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक के दिशानिर्देश में इन दिनों लगातार टिकट चेकिंग अभियान चल रहा है। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेकर, पर्याप्त टिकट के साथ रेलयात्रा करने के लिए सजग करना है।
    इस अभियान व उद्देश्यों को लेकर गया जंक्शन पर गया से खुलने वाली तथा गया से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग की गई। गया जंक्शन पर इस अभियान का नेतृत्व सीआईटी(प्रशासन) आर. आर. सिन्हा कर रहे थे।
    इस अभियान में गया स्टेटिक के टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने 88 मामले पकड़े, इसके अलावा स्क्वाड की टीम ने 82, स्पेशल स्क्वाड की टीम ने 29 तथा ओपेन स्क्वाड की टीम ने 32 मामले पकड़े।

    यात्रियों के टिकट जांच करती टीम

    रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि इस दौरान ट्रेन नंबर 63291, 13244, 63356, 63368, 12365, 13152, 12382, 13305, 63241, 63246, 63243, 63248, 13023, 13024, 13554, 12397,12802 ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई।
    इस अभियान के दौरान कुल 344 बेटिकट व अपर्याप्त टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों से 1,64,340 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया।
    इधर, टिकट चेकिंग अभियान का असर टिकट बुकिंग काउंटर, एटीवीएम पर पड़ा। जहां आम दिनों की तुलना में अधिक टिकटों की बिक्री में वृद्धि हुई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से टिकट तथा पर्याप्त टिकट के साथ ट्रेन में सफर करने की अपील की है।

  • बिहार को देश के सर्वाधिक 5 विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए तेजी से काम कर योजनाओं को पूर्ण करें:मुख्यमंत्री

    बिहार को देश के सर्वाधिक 5 विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए तेजी से काम कर योजनाओं को पूर्ण करें:मुख्यमंत्री

    देवब्रत मंडल

    मुख्यमंत्री ने बिपार्ड, गयाजी में आयोजित मंथन-2025 दो दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन, कार्यशाला में शामिल हुए सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गयाजी स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित मंथन 2025 दो दिवसीय कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं को तेजी से और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें। पूरी संवेदनशीलता, लगन एवं ईमानदारी के साथ जन कल्याण के लिए काम करें। आप सभी से लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं। बिहार को देश के सर्वाधिक 5 विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं पर तेजी से काम कर उसे पूर्ण करें। आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री ने मंथन 2025 (दो दिवसीय कार्यशाला) में शामिल होनेवाले बिहार के सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने बिपार्ड परिसर में अवस्थित संवाद वाटिका, योगा परिसर, बिपार्ड लॉन, नक्षत्र वन, पुनर्योजित ब्रह्म योनि सरोवर, हॉर्स राइडिंग ट्रैक, पुस्तकालय (बिक्रमशिला), मोटरवाहन प्रशिक्षण केंद्र, अंतरिक्ष गैलरी, बिपार्ड दीर्घा एवं उत्कृष्टता केन्द्र का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के पश्चात् इन सभी केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा बिपार्ड परिसर का भी जायजा लिया। कार्यक्रम में विधायक मनोरमा देवी, विधायक ज्योति देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव सह बिपार्ड के महानिदेशक डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ० सफीना ए०एन०, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री को बोधगया मंदिर प्रबंधन द्वारा प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 को आ रहे हैं गया जी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, जानें मिनट टू मिनट प्रोग्राम

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 को आ रहे हैं गया जी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, जानें मिनट टू मिनट प्रोग्राम

    देवब्रत मंडल

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 दिसंबर को गया पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री कुमार नई सरकार के गठन के बाद पहली बार गया जी आ रहे हैं। जो अपने गया आगमन पर लोगों को फिर कई नई सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई मार्ग से सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से बिपार्ड पहुंचेंगे। जहाँ वे अधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक करेंगे। यहीं से मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन तथा दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद महाबोधि मंदिर, बोधगया के लिए निकलेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में महात्मा बुद्ध का दर्शन व पूजा अर्चना करने के बाद हवाई अड्डे के लिए निकल जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डे से सुबह 10 बजे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना हवाई अड्डे से गया जी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। करीब सवा घन्टे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जी में रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन व प्रस्थान के बीच जीतने भी उनके कार्यक्रम हैं। उसे लेकर जिला प्रशासन अपनी ओर से उनके आगमन से लेकर प्रस्थान करने तक की तैयारियों में लगे हुए हैं। हवाई अड्डे पर व बोधगया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।