Blog

  • पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय संख्या 1, गया जी में भव्य वार्षिकोत्सव, उत्कृष्ट विद्यार्थी को सम्मान

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय संख्या 1, गया जी में भव्य वार्षिकोत्सव, उत्कृष्ट विद्यार्थी को सम्मान

    देवब्रत मंडल

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय संख्या 1, गया जी में मंगलवार को वार्षिक समारोह (उन्नयन) का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुमार पंकज, अपर जिला मजिस्ट्रेट (आपदा प्रबंधन) एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष द्वारा किया गया। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक समारोह आयोजित किया जाना एक परंपरा है, जिसका उद्देश्य नृत्य, संगीत, कला एवं संस्कृति जैसे सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में विद्यार्थियों की विविध प्रतिभाओं को विभिन्न रूपों, रंगों और आयामों में प्रस्तुत करना है। इस अवसर पर संगीतमय प्रस्तुतियाँ, नृत्य- नाटिकाएँ तथा संगीतात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नृत्य समूह, अंग्रेज़ी एवं हिंदी नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य अनेक कार्यक्रमों के साथ-साथ दर्शक अंत तक अपनी स्थान से जुड़े रहे। समारोह में अभिभावकगण, प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, विद्यालय के कर्मचारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने विद्यार्थियों में समग्र व्यक्तित्व विकास, करियर निर्माण एवं चरित्र निर्माण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विगत कुछ वर्षों में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय संख्या 1, गया जी द्वारा प्राप्त उपलब्धियों एवं मील के पत्थरों की जानकारी दी। उन्होंने भविष्य के नागरिकों के निर्माण तथा राष्ट्र-निर्माता तैयार करने में विद्यालय की भूमिका पर विशेष बल दिया।

  • उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पटना ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पटना ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    जब्त कार में लदी शराब व तस्कर(नीचे बैठा हुआ)

    गया जिला उत्पाद विभाग की टीम ने डोभी-गया-पटना फोर लेन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को दबोच लिया है। जिनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है।
    सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही एक टीम ने नंदिनी डेयरी के पास एक कार को रूकवाया गया। जिसकी जांच करने पर डिक्की एवं बीच के सीट पर से 48 पेटी विदेशी शराब रखा गया था। जिसे जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि गिनती करने पर 2304 बोतल थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार एक तस्कर प्रकाश पाण्डेय राँची का रहनेवाला है, जबकि दूसरा
    राज‌कुमार सिंह बेगूसराय का रहनेवाला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि जब्त शराब रांची से लेकर चला था। जिसे पटना ले जा रहा था।
    छापेमारी दल में उमेश चंद्र राय, निरीक्षक, पूजा कुमारी, अवर निरीक्षक, विजय कुमार, विकाश कुमार एवं सैप के जवान शामिल थे।

  • गया जंक्शन: यात्री हलकान, प्रशासन मेहरवान, जाएं तो जाएं कहां

    गया जंक्शन: यात्री हलकान, प्रशासन मेहरवान, जाएं तो जाएं कहां

    देवब्रत मंडल

    बंद हो चुके शौचालय को तोड़ने की कार्रवाई

    इस खबर के साथ आपको अलग अलग तरह की तस्वीरें देखने को मिलेगी। तस्वीरें गया जंक्शन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं से जुड़ी हुई हैं। यह तस्वीरें ‘जन सुविधा’ से संबंधित हैं। तस्वीरें 16 दिसंबर की है।

    बंद शौचालय सह स्नानागार

    पिछले दिनों गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में संचालित शौचालय सह स्नानागार को बंद करवा दिया गया था। कारण था कि इसे संचालित करने वाले संवेदक की समय सीमा समाप्त हो चुकी थी। नियमानुसार बंद करवा दिया गया। ये रेल प्रशासन की मेहरबानी थी। इसे अब तोड़े जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

    नवनिर्मित शौचालय सह स्नानागार

    अब दूसरी तस्वीर नवनिर्मित शौचालय सह स्नानगृह की है। जिसका टेंडर हो चुका है लेकिन अभी तक(खबर लिखे जाने तक) यात्रियों के लिए चालू नहीं कराया जा सका है। इसमें अभी कुछ कार्य चल रहे हैं।

    नवनिर्मित शौचालय में कार्य करते कर्मी

    परिस्थितियों को समझने की जरूरत है कि यात्रियों को जब इस जनसुविधा का लाभ लेने की आवश्यकता महसूस हो रही है तो वे ओपन(खुले में शौच) को विवश दिखाई दे रहे हैं।

    सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे आदेश क्यों? जिसके कारण आम यात्रियों को असुविधा उत्पन्न हो। जनसुविधा से वंचित यात्री हलकान हैं। यात्रियों का कहना है कि जाएं तो जाएं कहां?

    सुनने में आ रहा है कि गया जंक्शन के एक स्टॉल संचालक ने नए शौचालय सह स्नानागार का पेटी कांटेक्ट ले रखा है। इन परिस्थितियों में तो अब तक संवेदक को कार्यादेश को मिल जाना चाहिए था।

  • कालका मेल ट्रेन से 38 लाख रुपए के मूल्य के 76 जीवित कछुए बरामद, वन विभाग को सौंपा गया

    कालका मेल ट्रेन से 38 लाख रुपए के मूल्य के 76 जीवित कछुए बरामद, वन विभाग को सौंपा गया

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल डी.डी.यू.मण्डल रेसुब पोस्ट गया जी ने ऑपरेशन विलेप के तहत 76 अदद जीवित कछुआ को बरामद किया है। यह कार्रवाई गाड़ी संख्या 12312 डाउन कालका मेल (नेताजी एक्सप्रेस) के जनरल कोच की चेकिंग के दौरान की गई। कछुओं को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

    इस कार्रवाई में शामिल टीम के सदस्य हैं:

    • बनारसी यादव, निरीक्षक, आरपीएफ गया
    • पवन कुमार, सहायक उप निरीक्षक, आरपीएफ गया
    • मृत्युंजय कुमार अकेला, स0उ0नि0, आरपीएफ गया
    • राकेश कुमार सिंह, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • शशि शेखर, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • देवेन्द्र प्रसाद, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • अनिल प्रसाद, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • विपिन कुमार, आरक्षी, अ०आ०शा० गया
    • महेश ठाकुर, प्रधान आरक्षी, अ०आ०शा० गया
    • मुकेश कुमार, उप निरीक्षक, अ०आ०शा० गया

    बरामद कछुआ का अनुमानित कीमत 50000 x 76 = 3800000 ₹ है।

  • ECRKU ने बड़ी उपलब्धि हासिल की, स्टाफ के बीच मिठाईयां बांटकर खुशियों का इजहार

    ECRKU ने बड़ी उपलब्धि हासिल की, स्टाफ के बीच मिठाईयां बांटकर खुशियों का इजहार

    देवब्रत मंडल

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा ने ट्रेन लाइटिंग रेल कर्मियों के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूनियन के प्रयास से जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक का बकाया समययोपरी भत्ता (O.T.) का भुगतान करवा दिया गया है। इस अवसर पर ट्रेन लाइटिंग स्टाफ ने यूनियन के पदाधिकारियों और TLI स्टाफ के बीच मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

    इस अवसर पर उपस्थित लोगों में शामिल थे:

    • कुमार राजीव रंजन, ट्रेन लाइटिंग ऑफिस इंचार्ज (SSE)
    • राकेश रंजन, जूनियर इंजीनियर
    • मिथिलेश कुमार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर
    • लक्ष्मण प्रसाद, अध्यक्ष, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा
    • मुकेश सिंह, सचिव, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा
    • राजीव रंजन कुमार, रवि राज, महेंद्र कुमार, दीपक मिस्त्री, मोहम्मद नजर, सुरंजित कुमार, जयशंकर कुमार आदि।

    यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ राशि अभी भी बकाया है, जिसे अगले कुछ माह में दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

  • पुरुषोत्तम एक्स. से एक कोच के शौचालय में छिपाकर लाया जा रहा मादक पदार्थ गांजा बरामद

    पुरुषोत्तम एक्स. से एक कोच के शौचालय में छिपाकर लाया जा रहा मादक पदार्थ गांजा बरामद

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेलवे के गया पोस्ट पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नारकोस के तहत 04.800 किग्रा गांजा (किमत ₹2,40,000/-) लावारिस अवस्था में बरामद किया है। यह कार्रवाई गाड़ी संख्या 12801up के गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 01 पर की गई, जहां कोच संख्या एम-1 के हावड़ा साइड टॉयलेट के छत में छिपा कर रखा गया था।

    इस कार्रवाई में शामिल टीम के सदस्य हैं:

    • जावेद एकबाल, उप निरीक्षक, आरपीएफ गया
    • संतोष कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी, आरपीएफ गया
    • मुकेश कुमार, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • विकास कुमार, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • आलोक कुमार सक्सेना, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • अमीत कुमार, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • अनिल कुमार चौधरी, सउनि, आरपीएफ गया
    • दीपक कुमार ओझा, आरक्षी, जीआरपी गया

    बरामद गांजा को जीआरपी थाना गया ले जाया गया, जहां उप निरीक्षक जावेद एकबाल आरपीएफ गया द्वारा दिए गए लिखित शिकायत पत्र के आधार पर मु.अ.सं.-351/25 Dated 14.12.25 U/S 8/20(b)(ll)B एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम किया गया है।

  • पुरुषोत्तम एक्स. से एक कोच के शौचालय में छिपाकर लाया जा मादक पदार्थ गांजा बरामद

    पुरुषोत्तम एक्स. से एक कोच के शौचालय में छिपाकर लाया जा मादक पदार्थ गांजा बरामद

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेलवे के गया पोस्ट पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नारकोस के तहत 04.800 किग्रा गांजा (किमत ₹2,40,000/-) लावारिस अवस्था में बरामद किया है। यह कार्रवाई गाड़ी संख्या 12801up के गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 01 पर की गई, जहां कोच संख्या एम-1 के हावड़ा साइड टॉयलेट के छत में छिपा कर रखा गया था।

    इस कार्रवाई में शामिल टीम के सदस्य हैं:

    • जावेद एकबाल, उप निरीक्षक, आरपीएफ गया
    • संतोष कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी, आरपीएफ गया
    • मुकेश कुमार, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • विकास कुमार, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • आलोक कुमार सक्सेना, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • अमीत कुमार, आरक्षी, आरपीएफ गया
    • अनिल कुमार चौधरी, सउनि, आरपीएफ गया
    • दीपक कुमार ओझा, आरक्षी, जीआरपी गया

    बरामद गांजा को जीआरपी थाना गया ले जाया गया, जहां उप निरीक्षक जावेद एकबाल आरपीएफ गया द्वारा दिए गए लिखित शिकायत पत्र के आधार पर मु.अ.सं.-351/25 Dated 14.12.25 U/S 8/20(b)(ll)B एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम किया गया है।

  • यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, 15 से यहां दी जा रही जनसुविधा की सेवा समाप्त हो जाएगी, तोड़ने का काम होगा शुरू

    यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, 15 से यहां दी जा रही जनसुविधा की सेवा समाप्त हो जाएगी, तोड़ने का काम होगा शुरू

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में संचालित शौचालय

    गया जंक्शन पर आने वाले और यहां से अपना सफर शुरू करने वाले यात्रियों के लिए एक खास खबर है। खबर यह है कि 15 दिसंबर से इस शौचालय सह स्नानागार को तोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
    रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 14 दिसंबर की मध्य रात्रि के बाद इसके संवेदक की समय सीमा समाप्त हो रही है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके पूर्व ही रेलवे ने गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1/C के पास बने शौचालय का उपयोग यात्री कर सकें तो इसकी भी निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है और संवेदक को कार्यादेश भी दे दिया गया है।
    गया जंक्शन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से जुड़े एक अभियंता ने बताया कि इसकी सूचना पहले ही वाणिज्य विभाग के संबंधित पर्यवेक्षक को दी जा चुकी है। 15 दिसंबर से इस भवन को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
    बताया गया कि इस भवन को तोड़े जाने के बाद प्रवेश द्वार के एक लेन और बनाकर इसे चौड़ा किया जाना है।

  • गया जंक्शन: किसी भी समय हड़ताल पर जा सकते हैं ट्रेन के कोच अटेंडेंट, दो महीने का वेतन नहीं मिला, संवेदक कर रहे टाल मटोल

    गया जंक्शन: किसी भी समय हड़ताल पर जा सकते हैं ट्रेन के कोच अटेंडेंट, दो महीने का वेतन नहीं मिला, संवेदक कर रहे टाल मटोल

    देवब्रत मंडल

    वाशिंग पिट लाइन पर खड़ी ट्रेन

    एक तरफ रेलवे स्लीपर कोच के यात्रियों को बेडरॉल की सुविधा प्रदान कर रही है तो दूसरी तरफ एसी कोच में बेडरॉल उपलब्ध करा रहे कोच अटेंडेंट को कई महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। ताजा मामला पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के गया जंक्शन से खुलने वाली ट्रेनों के अटेंडेंट से जुड़ा हुआ है। कोच अटेंडेंट का काम कर रहे मजदूरों की आजीविका पर असर पड़ रहा है।

    नियमित रूप से कभी नहीं होता वेतन का भुगतान

    एक कोच अटेंडेंट ने बताया कि अक्टूबर और नवंबर महीने का वेतन नहीं मिला। अब दिसंबर भी आधा गुजर रहा है। ऐसे में अटेंडेंट के समक्ष आर्थिक समस्याएं पैदा हो गई। बार बार संवेदक द्वारा वेतन देने के नाम पर टाल मटोल कर रहे हैं। साल में कई बार ऐसा हुआ है कि समय पर वेतन का भुगतान करने में संवेदक घंटी सिंह, उनके स्थानीय कर्मचारी कृष्णा सिंह, सुभाष कुमार बहला फुसलाकर कर्मचारियों को मनवा लेते हैं।

    चार ट्रेनों में ये सभी अटेंडेंट करते हैं कार्य

    गया जंक्शन से खुलने वाली तीन ट्रेनों में ये सभी अटेंडेंट एसी कोच में यात्रियों को चादर, कंबल, तकिया एवं इसके कवर उपलब्ध कराने का काम करते हैं। कभी कभी तो कुछ यात्री ऐसे होते हैं जो बेडरॉल में मिलने वाली कुछ वस्तुओं को लेकर चल देते हैं, खामियाजा भुगतना पड़ता हैं इन कोच अटेंडेंट को। राशि इनकी मजदूरी से काट ली जाती है। इन कर्मचारियों का कहना है कि अन्य जगहों पर अटेंडेंट को खाने पीने की राशि भी संवेदक दिया करते हैं लेकिन यहां कुछ नहीं मिलता है।

    45-50 कोच अटेंडेंट यहां कर रहे कार्य

    गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, गया-चेन्नई एक्सप्रेस तथा गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस तथा गया-नई दिल्ली क्लोन(स्पेशल)एक्सप्रेस में ये सभी अटेंडेंट काम करते हैं। फिलहाल गया-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्थगित कर दिया गया है। इन ट्रेनों में काम कर रहे कोच अटेंडेंट ने बताया कि कई ऐसे लोग हैं जिन्हें 8-10 दिन बाद किसी एक ट्रेन में ड्यूटी लगाई जाती है। जबकि फेरे के अनुसार इन्हें वेतन दिया जाता है। इनकी संख्या करीब 45-50 के आसपास है।

    कभी भी हड़ताल पर जाने की बात कह रहे अटेंडेंट

    एक अटेंडेंट ने बताया कि अक्टूबर का वेतन 10 नवंबर को देने का वादा किया गया, वो पूरा नहीं हुआ। नवंबर के वेतन के लिए जल्द भुगतान की बात कही गई लेकिन नहीं हो सका है और अब दिसंबर में 14 दिन बीत गए हैं लेकिन भुगतान के लिए टाल मटोल किया जा रहा है। यदि भुगतान नहीं हुआ तो पूर्व की तरह हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

  • गया जंक्शन: डेल्हा साइड ऑटो स्टैंड पर व्यवस्था को लेकर एसएस ने लिखा पत्र, त्वरित कार्यवाही नहीं दिखाई दी

    गया जंक्शन: डेल्हा साइड ऑटो स्टैंड पर व्यवस्था को लेकर एसएस ने लिखा पत्र, त्वरित कार्यवाही नहीं दिखाई दी

    देवब्रत मंडल

    पेड़ पर टंगा एक छोटा सा बोर्ड, बाकी कहीं नहीं

    पिछले कुछ दिनों से गया जंक्शन के डेल्हा साइड में ऑटो स्टैंड पर चालकों से मनमाना शुल्क वसूले जाने का मामला गरम है। एक तरफ जहां ऑटो चालक मनमानी के खिलाफ एकजुटता दिखाई है। वहीं मगध प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर डीएम, एसएसपी, डेल्हा थाना, जीआरपी थाना, आरपीएफ पोस्ट एवं सीनियर डीसीएम को ऑटो रिक्शा चालकों ने संयुक्त हस्ताक्षर करते हुए आवेदन देकर ठीकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है। जब यह मामला तूल पकड़ने लगा है तो गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक बिनोद कुमार सिंह ने मीडिया में आ रही खबरों पर स्वयं संज्ञान लिया है। अब इन्होंने स्टैंड(पार्किंग स्थल) पर नियमों के तहत कार्रवाई के लिए एक पत्र लिखा है।

    एसएस ने सीएसजी व आईओडब्ल्यू को लिखा पत्र

    रेलवे सूत्रों ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक श्री सिंह ने शनिवार को एक पत्र सीएसजी (वाणिज्य पर्यवेक्षक(सामान्य) एवं आईओडब्ल्यू (वरीय अनुभाग अभियंता(कार्य) को लिखकर कहा है कि डेल्हा साइड में ऑटो स्टैंड(पार्किंग स्थल) पर सीमांकन करते हुए निर्धारित स्थल पर ही वाहन पार्किंग सुनिश्चित करें।



    एसएस ने ये आवश्यकता बताई है

    बंजारे डाले हुए हैं यहां डेरा

    साथ ही पार्किंग  की सूचीस्थल पर निर्धारित शुल्क की सूची पर्याप्त संख्या में लगाए जाने की आवश्यकता बताई है। ताकि सभी चालक एवं आम लोगों को पता चले कि क्या दर रेल द्वारा निर्धारित किया गया है।

    एक सूखे पेड़ पर छोटा सा बोर्ड लगाया गया है

    शनिवार को magadhlive की टीम एसएस के इस आदेश का त्वरित अनुपालन हुआ या नहीं। इसकी जानकारी लेने स्टैंड पर पहुंचे तो देखा कि एक छोटा सा डिस्प्ले बोर्ड एक सूखे पेड़ पर टंगा हुआ। जिस पर सभी की नजरें नहीं जा सकती है।

    पार्किंग स्थल को चिन्हित नहीं किया गया

    पार्किंग स्थल को चिन्हित नहीं किया गया था। जिसका नतीजा यह देखने को मिले कि ऑटो रिक्शा स्टेशन के प्रवेश व निकास द्वार के पास लगे थे। जब चालकों से पूछा गया कि स्टैंड पर वाहन का पड़ाव क्यों नहीं करते हैं तो चालकों ने कहा उन्हें मालूम नहीं कि किस जगह पर स्थल निर्धारित किया गया है।

    प्रति ट्रिप ₹ 10 और 20 रुपये होने लगी वसूली

    कई चालकों ने बताया कि अब हर ट्रिप में ई रिक्शा चालकों से ₹ 10/- लिया जाने लगा है। दिन भर में जितने बार आते हैं उतनी बार 10 रूपये ई रिक्शा चालकों से और 20 रुपये ऑटो चालक से लिया जा रहा है। ऐसे में एक दिन में 100-150 रुपये देने पड़ रहे हैं।