Blog

  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा-पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा-पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे

    देवब्रत मंडल

    बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, गया शाखा कार्यकारिणी के सदस्यों का पदग्रहण सह सम्मान समारोह आयोजित, मनोनयन पत्र व अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

    पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. देश को आजाद कराने में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस व अन्य स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के आह्वान को जन जन तक पहुंचाने का काम पत्रकारों ने किया. पत्रकार देश के विकास में जनता व सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। बाढ़ हो, सुखाड़ हो या अन्य घटना या दुर्घटना। वहां सबसे पहले पत्रकार पहुंचते हैं। राज्य के विकास में पत्रकार सहायक हैं। इमानदारी पूर्वक कार्यों को निर्वहन करते हैं. पत्रकारों के हक व उनकी मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। ये बातें बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गया, शाखा की कार्यकारिणी की बैठक सह सम्मान सम्मान समारोह में कही।

    दीप प्रज्वलित करते महापौर एवं अन्य

    संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

    उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के लिए हमेशा साथ हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ गया जी के मेयर बीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, वरीष्ठ पत्रकार कमलेश कुमार सिंह, कमल नयन, मनोरंजन कुमार व श्याम भंडारी, डीपीआरओ दीपक देव के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष रंजन सिन्हा ने कहा कि बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की गया शाखा के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नयी टीम काफी सशक्त है। हमलोंगों की सोच है कि निष्पक्ष व जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ आगे बढ़ें. सभी पत्रकारों के हक को दमदार तरीके से शासन प्रशासन के समक्ष रखें। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई दी।

    कार्यक्रम में किसने क्या कहा

    विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व पत्रकार

    मेयर गणेश पासवान ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में नवोदित पत्रकारों को वरिष्ठ से दिशा निर्देश लेकर आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि गया जिला का नाम रौशन हो। डीपीआरओ दीपक देव ने कहा कि समाज को पत्रकारों से बहुत अपेक्षा होती है। नई कार्यकारिणी सदस्यों को उन्होंने बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार कमल नयन ने पत्रकारों के हित के लिए तत्पर रहने की बात कही। प्रेस क्लब व दिवंगत साथी पत्रकारों के लिए मदद की बात उठायी। वहीं वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार ने रिपोर्टरों खासकर जो अंचल में कार्य करते हैं, उनके हक की बात रखी। मजिठिया वेज बोर्ड के साथ लंबी संर्घष की जानकारी दी। वरिष्ठ पत्रकार मनाेरंजन कुमार ने कहा कि हक की मांग तभी कर सकते हैं, जब हम संगठित होंगे। हमलोग इतने सारे लोग जमा(एकजुट) हो गए हैं, ये बड़ी और अच्छी बात है। संगठन मजबूत होगा। वहीं वरिष्ठ पत्रकार(छायाकार) श्याम भंडारी ने कहा कि दोनों संघर्षशील सदस्यों के कंधों पर संगठन की जिम्मेदारी दी गई है, संगठन को मजबूती मिलेगी। कहा आप सकारात्मक व अच्छे से काम करें, सफलता मिलेगी कोई रोकेगा नहीं। वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार मिक्की ने कहा कि यूनियन एक शक्ति है, ये साधना से चलेगा। चलाने के लिए अपनत्व की आवश्यकता है। प्रयास हो कि सभी पत्रकारों को पेंशन योजना में शामिल हों, ताकि भविष्य की सहायता मिले। वरिष्ठ पत्रकार यूनियन के महासचिव रौशन कुमार ने कहा कि संगठन  वरिष्ठ लोगों के सहयोग से आगे बढ़ रहा है। सुबेदार यादव ने पत्रकारों के लिए टॉल टैक्स नि:शुल्क करने की मांग की। वहीं आमंत्रित अतिथि रजनीश कुमार, जदयू नेता कुमार गौरव, रिटायर्ड डीएसपी विभा पात्रा, बैंक ऑफ बड़ौदा के वरीय पदाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव व अन्य को भी सम्मानित किया गया।

    नवगठित जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को किया सम्मानित

    संरक्षक मंडल : वरिष्ठ पत्रकार कमल नयन, मनोरंजन कुमार, श्याम भंडारी, पंकज कुमार, अब्दुल कादिर,

    अध्यक्ष : वरिष्ठ पत्रकार रंजन सिन्हा, महासचिव : वरिष्ठ पत्रकार रोशन कुमार.
    उपाध्यक्ष : राजकुमार, राजेश कुमार मिक्की, प्रदीप रंजन,
    सचिव : सुजीत कुमार, जितेंद्र मिश्रा, उप सचिव : अजय कुमार,
    संगठन सचिव : नीरज कुमार, रत्नेश कुमार, पंकज कुमार,
    कोषाध्यक्ष : जयप्रकाश कुमार, अंकेक्षक : कुमुद रंजन.
    स्थायी आमंत्रित सदस्य : जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक देव, मीडिया प्रभारी : हरिवंश कुमार.
    मुख्य सलाहकार : कमलेश कुमार सिंह, नीरज कुमार, अक्षय सिंह,
    जिला कार्यकारिणी सदस्य :
    कमलेश कुमार, देवब्रत मंडल, आलोक कुमार, गोपाल सिन्हा, सुभाष कुमार, अजीत कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, अमित कुमार, रामकृष्ण त्रिवेदी, कुणाल कुमार, रवि भूषण, डॉ. केके मिश्रा, राकेश कुमार, मनोज कुमार, राजीव रंजन, जयप्रकाश, देवनंदन यादव, दिग्विजय सिंह, सूबेदार कुमार यादव, नीरज कुमार.
    विशेष आमंत्रित सदस्य :
    सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, गया,  महापौर बीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान नगर निगम गया जी, विधानसभा अध्यक्ष-विधायक गया टाउन डॉ. प्रेम कुमार, अध्यक्ष, जिला परिषद्, गयाजी, , डॉ. शीतल प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिन्हा वार्ड पार्षद, कुमार गौरव, मुख्य प्रवक्ता, जदयू, संतोष कुमार सिंह, समाजसेवी, जिला परिषद्, गयाजी, विधिक सलाहकार मनोज कुमार सिन्हा, अधिवक्ता थे।

    इन सभी की रही गरिमामय उपस्थित

    इस मौके पर पत्रकार सुदीप्तो नाग, अभिषेक राज, अजित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पुरुषोतम कुमार, रविशंकर कुमार उर्फ मंटू, राकेश कुमार, संजय कुमार, रोहित कुमार सिंह, दीपक कुमार, धीरज सिन्हा, मनीष कुमार, राकेश कुमार, संतोष कुमार, प्रशांत कुमार, प्रभात कुमार मिश्रा सहित जिले के विभिन्न अनुमंडल, प्रखंड के पत्रकार व अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन सिन्हा ने की। समापन महासचिव रौशन कुमार के भाषण से हुआ। स्वागत नीरज कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन देवब्रत मंडल ने किया।

  • साल के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में 3,505 वादों का हुआ निष्पादन, ₹ 14.48 करोड़ राशि का हुआ समझौता

    साल के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में 3,505 वादों का हुआ निष्पादन, ₹ 14.48 करोड़ राशि का हुआ समझौता

    देवब्रत मंडल

    साल के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया। गया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया मदन किशोर कौशिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास के देख रेख में हुआ। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश ने बताया कि एकमात्र यही तरीका है जिसमें दोनों का विजय होती है। दोनों पक्ष जीतते हैं। दोनों में सद्भावना बना हुआ रहता है और अपने अपने घर खुशी-खुशी जाते हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कुल 23 बेंच बनाए गए थे। 21 बेंच गया में 2 बेंच शेरघाटी में बनाया गया था। गया में बेंच नंबर 1 में नलिन कुमार पांडेय D.A.S.J.2, एवं पैनल अधिवक्ता शंभू शरण पांडेय,बेंच नंबर 2 , अजीत कुमार सिंह D.A.S.J.9,एवं पैनल अधिवक्ता रविकांत,बेंच नंबर 3, विजय किशोर सिंह D.A.S.J.12,एवं पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह,बेंच नंबर 4, रचना अग्रवाल D.A.S.J.6 पॉक्सो, एवं अधिवक्ता अंजना कुमारी,बेंच नंबर 5, प्रतीज्ञा व्यास D.A.S.J.11,एवं पैनल अधिवक्ता धनंजय नारायण सिंह,बेंच नंबर 6 , सुकून कुमार मांझी D.A.S.J.10,एवं पैनल अधिवक्ता अखिलानंद मिश्रा, बेंच नंबर 7, मनोरंजनी साव D.A.S.J.16,एवं पैनल अधिवक्ता कुमारी सुमन सिंह , बेंच नंबर 8 राजेश मोहन D.A.S.J.15, एवं पैनल अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद, बेंच नंबर 9 रोमी कुमारी C.J.M.गया, पैनल अधिवक्ता शकुन्तला कुमारी, बेंच नंबर 10 विभूति भूषण A.C.J.M.1,पैनल अधिवक्ता अजय कुमार सिंह,बेंच नंबर 11 , रिचा रंजन A.C.J.M.8 एवं पैनल अधिवक्ता विभा सिन्हा,बेंच नंबर 12 सुशांत सागर रेलवे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पैनल अधिवक्ता गणेश प्रसाद,बेंच नंबर 13 सौम्या A.C.J.M.5,पैनल अधिवक्ता सुनील कुमार, बेंच नंबर 14, कृति J.M. फस्ट क्लास एवं पैनल अधिवक्ता सनुपम सिंहा,बेंच नंबर 15, संजय कुमार J.M. फस्ट क्लास, एवं पैनल अधिवक्ता विजय कुमार,बेंच नंबर 16, अजय कुमार J.M. फर्स्ट क्लास, एवं पैनल अधिवक्ता राजेश कुमार मेहता,बेंच नंबर 17, अश्विनी कुमार राय J.M. फर्स्ट क्लास एवं पैनल अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, बेंच नंबर 18 पूनम तिवारी J ,M, फर्स्ट क्लास,एवं पैनल अधिवक्ता ब्रजेश चंद्रा महतो, बेंच नंबर 19, शिवांग श्रीवास्तव J,M, फर्स्ट क्लास एवं पैनल अधिवक्ता प्रमोद कुमार पाठक, बेंच नंबर 20, अभिनव राज J.M. फर्स्ट क्लास एवं पैनल अधिवक्ता उमेश कुमार, बेंच नंबर 21, जुबेर अहमद J.M. फर्स्ट क्लास एवं पैनल अधिवक्ता तनवीर आलम, एवं शेरघाटी में बेंच नंबर 22, प्रीति कुमारी A.C.J.M.1.शेरघाटी, एवं पैनल अधिवक्ता विजय कुमार ,बेंच नंबर 23, शबनम जबीं J.M, फर्स्ट क्लास,शेरघाटी ,एवं पैनल अधिवक्ता सुधीर कुमार थे। जिसमें कुल वादों की संख्या 3,505,समझौता राशि 14,48,29,431,बिजली के मामले 1001,समझौता राशि 4,18,64,578, क्रिमिनल कंपाउंडेबल 1,558, समझौता राशि 16,50,870,मोटर वाहन दुर्घटना के मामले 65,समझौता राशि 7,37,50,000,बैंक के मामले 866,समझौता राशि 2,62,66,983,चेक बाउंस के मामले 13, समझौता राशि 12,9700,एग्जीक्यूशन के मामले एक, मैट्रीमोनियल के मामले एक का निष्पादन किया गया। इस सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी हादी अकरम, प्रतुल कुमार, विकास कुमार, हारून रसीद ,उदय कुमार ,दीपक कुमार सिन्हा ,अनिल कुमार, रितिक कुमार, रंजीत कुमार, अजय कुमार, जीतू कुमार ,विकास कुमार ,पारा लीगल वॉलिंटियर, मनोज कुमार ,रोहित कुमार, हीरालाल ,जुल्फिकार अंसारी , परमानंद सिंह ,संजय चौधरी उपस्थित थे

  • बेलागंज की रहने वाली महिला का गया जंक्शन पर कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

    बेलागंज की रहने वाली महिला का गया जंक्शन पर कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन

    गया जंक्शन के प्लेटफार्म पर एफओबी के सीढ़ी के नीचे का हिस्सा कुछ देर के लिए  प्रसव कक्ष बन गया था। एक महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थी। पूर्व मध्य रेलवे के गया आरपीएफ पोस्ट पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं रेलवे की मेडिकल टीम ने ऑपरेशन मातृ शक्ति के तहत एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला का नाम ममता देवी है, जो ग्राम-पिपरा नवडीहा, थाना-बेलागंज, जिला-गया, बिहार की रहने वाली हैं। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर बनारसी यादव ने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे प्लेटफार्म संख्या 2-3 मिडिल फुट ओवर ब्रिज के नीचे महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी, साथ में 4 छोटे बच्चे और एक वृद्ध महिला भी थीं। जो प्रसव पीड़ा से परेशान महिला की सास थीं। आरपीएफ जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना डिप्टी एसएस कार्यालय को दी।रेलवे अस्पताल से चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ की टीम गया जंक्शन पहुंची। मेडिकल टीम एवं महिला आरक्षी सोनिका कुमारी की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। मंडल रेल अस्पताल के डॉक्टर रवि कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर जच्चा और बच्चा का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया दोनों खतरे से बाहर हैं और महिला को उसके परिजनों के साथ उनके कहने पर घर भेज दिया गया है। इस मौके पर डिप्टी एसएस(वाणिज्य)  प्रदीप कुमार लोहरा आदि रेलकर्मी उपस्थित रहे।

  • खेत में मिली नवजात बच्ची, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में सुरक्षित रखा गया

    खेत में मिली नवजात बच्ची, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में सुरक्षित रखा गया

    देवब्रत मंडल

    नवजात बच्ची

    इस वक्त गया जिले से एक खबर आ रही है कि कोंच थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खेत में शुक्रवार को एक लावारिस नवजात बच्ची को देखा गया तो उसे चाइल्ड हेल्प लाइन के द्वारा बालिका को सुरक्षित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में सुरक्षित रखा गया है।
    बताया गया कि कोंच थाना क्षेत्र के खैरा गांव के एक खेत में लावारिस शिशु देखा गया तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर फोन किया। जिसकी सूचना थाना को दी गई। इसके बाद कमलबीघा गांव की रहने वाली चिंता देवी, पति शंभू यादव  को लेकर पुलिस उस जगह पर पहुंची, जहाँ नवजात शिशु थी। यहां से बच्ची को ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। इसके बाद बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन,गया की टीम वर्कर के द्वारा आगे की कार्रवाई की गई। जिला बाल संरक्षण इकाई, गया के अमित कुमार ने बताया बच्ची स्वस्थ है, जिसे सुरक्षित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रखा गया है।

  • राज्यपाल ने मविवि के कुलपति के कलम पर लगाई ‘रोक’, कहा-निकट समय में आपका कार्यकाल समाप्त हो रहा

    राज्यपाल ने मविवि के कुलपति के कलम पर लगाई ‘रोक’, कहा-निकट समय में आपका कार्यकाल समाप्त हो रहा

    देवब्रत मंडल

    बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के अधिकारों पर ब्रेक लगा दिया है। इनसे नीतिगत निर्णयों को लेने से रोक दिया गया है। क्योंकि निकट समय में इनका कार्यकाल पूरा हो रहा है।
    रॉबर्ट एल. चोंग्यू, भा.प्र.सं. राज्यपाल के प्रधान सचिव ने
    प्रो० शशि प्रताप शाही कुलपति मगध विश्वविद्यालय, बोधगया को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कुलाधिपति के निदेशानुसार सूचित करना है कि कुलपति, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के रूप में आपका कार्यकाल निकट भविष्य में समाप्त होने की स्थिति में है। ऐसे में राज्यपाल-सह-कुलाधिपति, बिहार ने सम्यक विचारोपरान्त यह निर्देश देने की कृपा की है कि विश्वविद्यालय में किसी प्रकार के नीतिगत निर्णय/किसी प्रकार की नियुक्ति अथवा स्थानान्तरण इत्यादि की कार्रवाई नहीं की जाय। इस प्रकार किसी भी नई योजना एवं अन्य नए कार्य जिसमें वित्तीय दायित्व का निर्धारण/निर्वहण हो रहा हो, वैसे निर्णय नहीं लिये जाएं। आगे यह भी कहा गया है कि यदि विशेष परिस्थितिवश कार्यहित में किसी प्रकार के नीतिगत/वित्तीय निर्णय लिये जाने की आवश्यकता हो तो कुलाधिपति से पूर्वानुमति प्राप्त करने के पश्चात ही अग्रेतर कार्रवाई की जा सकती है। इस प्रकार के आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया है।

  • टिकारी के राजस्व कर्मचारी पर निलंबन की गिरी गाज, विभागीय कार्रवाई शुरू, जानें क्यों निलंबित हुए

    टिकारी के राजस्व कर्मचारी पर निलंबन की गिरी गाज, विभागीय कार्रवाई शुरू, जानें क्यों निलंबित हुए

    देवब्रत मंडल

    जिलापदधिकारी शशांक शुभंकर

    ज़िला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने भूमि राजस्व के कार्य में लापरवाही को लेकर टिकारी अंचल के राजस्व कर्मचारी रंजन पासवान को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दिए हैं। राजस्व कर्मचारी टिकारी द्वारा दाखिल खारिज में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है साथ ही राजस्व विभाग के फर्स्ट कम फर्स्ट आउट (फीफो) नियम का पालन नहीं किये हैं। इसके अलावा 75 दिनों से अधिक अवधि तक आवेदनों को बिना कारण अपने स्तर पर लंबित रखे हैं। जिसके कारण आम जनता को जमीन संबंधित समस्याएं आयी है। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने यह कार्रवाई की है। ज़िला पदाधिकारी ने कहा है कि ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य की जा रही है, कही से भी किसी व्यक्ति को ह्रास करने/ बिना कारण के आवेदनों को अपने स्तर पर लंबित रखने की सूचना प्राप्त होगी, तो जांचोपरांत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • गया जंक्शन:ऑटो स्टैंड के ठीकेदार के विरुद्ध मामला ऊपर तक जा पहुंचा, रेल थाना व आरपीएफ में भी दी गई तहरीर

    गया जंक्शन:ऑटो स्टैंड के ठीकेदार के विरुद्ध मामला ऊपर तक जा पहुंचा, रेल थाना व आरपीएफ में भी दी गई तहरीर

    देवब्रत मंडल

    रेलवे स्टेशन परिसर में लगे ऑटो व ई रिक्शा

    गया जंक्शन के डेल्हा साइड में ऑटो स्टैंड के संवेदक के विरुद्ध मामला ऊपर तक पहुंच गया है। गुरुवार को इस स्टैंड पर ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों से ₹ 50/- स्टैंड शुल्क वसूलने के विरोध में एकजुट हो गए हैं। अब ठीकेदार से आर पार करने के मूड में हैं। इस संबंध में मगध प्रमंडल आयुक्त, डीएम, एसएसपी, रेल पुलिस अधीक्षक, रेल पुलिस उपाधीक्षक, डेल्हा थानाध्यक्ष, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एवं रेल थानाध्यक्ष को एक ज्ञापन शुक्रवार को सौंपे गए हैं। इन सभी अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई गई है।

    हर महीने शुल्क में कर दी जाती है वृद्धि

    शिक्षित बेरोजगार ऑटो/टोटो चालक संघ गया के राजकुमार ने अधिकारियों से कहा है कि दो माह पहले पूर्व मध्य रेलवे, डेल्हा गया जंक्शन के थ्री-व्हिलर ऑटो पार्किंग शुल्क में तीस रूपया से 10 रूपया बढ़ाकर 40 रूपया कर दिया था। दिनांक 11.12.2025 समय सुबह 6:00 बजे पूर्व मध्य रेलवे, डेल्हा, गया जंक्शन के थ्री व्हिलर ऑटो पार्किंग शुल्क में मैक क्रंच फूड्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा उनके कर्मचारियों के माध्यम से ऑटो/टोटो का पार्किंग शुल्क में फिर से 10 रूपया की बढ़ोतरी करके टोटल 50 रूपया प्रति ऑटो/टोटो की वसूली की जा रही है, जो नियम के विरूद्ध है।

    एग्रीमेंट से दोगुनी राशि वसूलने की बात

    राजकुमार ने बताया है कि सिनियर डीसीएम, डीडीयू द्वारा जो ठेकेदारी का एग्रिमेंट की गयी है, उससे दुगना रूपए की वसूली की जा रही है। जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा है कि ऑटो रिक्शा चालक एवं ऑटो/टोटो चालक संघ इस नाजायाज वसूली का विरोध किया तो ठेकेदार के गुंडों के द्वारा ऑटो चालक के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गयी है।

    ठीकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग

    अधिकारियों से अनुरोध किया है कि नियमानुसार जो पार्किंग शुल्क है वह वसूली की जाय। साथ ही साथ अवैध वसूली पर रोक लगाने की कृपा की जाय। आगे यह भी कहा है कि ठेकेदार गुंडों के द्वारा लगातार हम सब को धमकी दी जा रही है कि 24 घंटा का पार्किंग शुल्क 100 रूपया प्रति ऑटो/टोटो को देना होगा। नहीं देने पर मारने एवं जबरन रूपया छीनने की धमकी दी जा रही है। इस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई ताकि भविष्य में कोई घटना दुर्घटना ना हो।

    गया जंक्शन के पूर्वी भाग के ऑटो रिक्शा स्टैंड

    बहुत जल्द यही एजेंसी इधर भी वसूलेगा शुल्क

    इधर, रेलवे सूत्रों ने बताया कि गया जंक्शन के पूर्वी भाग में ऑटो स्टैंड का ठीका उसी एजेंसी को मिल गया है। 10 दिसंबर को हुई निविदा के शर्तों के अनुसार एक साल के जल्द ही वसूली का आदेश जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि 28 नवंबर से पूर्वी भाग में लगने वाले ऑटो व ई रिक्शा चालकों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस तरह के आदेश रेल प्रशासन ने पूर्व के संवेदक की समय सीमा समाप्त होने पर जारी किया था।

    चालकों को संवेदक द्वारा दी जा रही रसीद

    दी जा रही रसीद पर शुल्क अंकित नहीं

    गया जंक्शन के डेल्हा साइड में ऑटो/ई रिक्शा स्टैंड पर चालकों से जो राशि ली जाती है, उस पर भुगतान की जा रही राशि का जिक्र नहीं किया जाता है और न तो कहीं पर रेट चार्ट सार्वजनिक किया गया है। ऑटो रिक्शा चालकों का कहना है कि यह भी एक धोखाधड़ी है। वहीं यहां से बसें भी चलती है, जिससे उन्हें पैसेंजर्स काफी कम ही मिलते हैं और ऊपर से अब तो धमकी भी मिलने लगी है। ऐसे में बेरोजगार ऑटो चालक जाएं कहां।

    इन सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया

    1 आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया।

    1. सिनियर DCM मुगलसराय
    2. पुलिस अधीक्षक रेल, गया।
    3. पुलिस उपाधीक्षक रेल, गया।
    4. जिला पदाधिकारी, गया
    5. वरीय पुलिस अधीक्षक, गया।
    6. R.P.F. थाना, गया।
    7. डेल्हा थाना, गया एवं रेल थानाध्यक्ष, गया
  • गया जंक्शन: खानपान स्टाल पर बड़ा ही गड़बड़झाला, 35 रुपए का केक 50 रुपये में, पूरी कहानी जान आप रह जाएंगे हैरान

    गया जंक्शन: खानपान स्टाल पर बड़ा ही गड़बड़झाला, 35 रुपए का केक 50 रुपये में, पूरी कहानी जान आप रह जाएंगे हैरान

    देवब्रत मंडल

    पहले इस तस्वीर पर अंकित दर को गौर से देखे

    गया जंक्शन पर रेलवे द्वारा संचालित खान पान के स्टॉल पर बड़ा ही गड़बड़झाला है। एक ओर जहां रेल नीर खुलेआम 15 रुपए में बेचे जा रहे हैं तो वहीं केक के पैकेज पर अंकित मूल्य को मिटा कर अधिक कीमत यात्रियों से वसूले जाते हैं। इसकी पूरी कहानी जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे कि कैसे ये सभी यात्रियों को लूटने में तनिक भी संकोच नहीं करते हैं।

    मामला इसी महीने के 10 तारीख की है

    मामला 10 दिसंबर 2025 की है। इस दिन गया में बिहार पुलिस में सिपाही(चालक) पद पर भर्ती की परीक्षा आयोजित हुई थी। इस दिन गया जंक्शन पर काफी भीड़ थी। हजारों अभ्यर्थी विभिन्न जिले से गया आए थे और परीक्षा संपन्न होने के बाद ट्रेन से अपने अपने घरों को जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर थे।

    अंकित मूल्य देख कर यात्री का दिमाग हिल गया

    एक यात्री रवि रंजन महतो ने गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 05 के एक स्टॉल से खाने के लिए एक केक खरीदा। रंजन महतो से केक की कीमत 50 रुपये की मांग की गई। तब रंजन महतो ने इसका विरोध किया। कुछ देर तक इनके और स्टॉल के कर्मचारी के बीच नोकझोंक हुई। जब केक के पैकेट पर अंकित मूल्य दिखाने को कहा तो इनका दिमाग हिल गया।

    अब इस तस्वीर पर अंकित कीमत को देखें

    आगे जो हुआ, ये हैरान करने वाली थी

    पीड़ित यात्री रंजन ने कहा कि पैकेट पर अंकित वास्तविक कीमत को कुछ इस तरह मिटार कर 50/- रुपए कर दिया था। जिसे आप इस खबर के साथ लगी दो तस्वीरों को देखेंगे तो पता चल जाएगा।

    विवादास्पद केक और वास्तविक केक को जब्त किया गया

    इस हंगामे और विवाद की सूचना  गया जंक्शन के जिम्मेदार रेलकर्मियों तक पहुंची। एक टीम इस स्टॉल पर पहुंची तो पाया कि एक केक की वास्तविक कीमत 35.50/- है लेकिन दुकानदार ने आगे के 35 मुद्रित को मिटार दिया था और शेष 50 पैसे को ही बता दिया कि इसकी कीमत 50 रुपए है। इसके बाद दोनों केक को जब्त किया गया।

    यात्री ने लिखित रूप में दर्ज कराई शिकायत

    रेल यात्री रवि रंजन महतो ने बताया कि वे प्लस टू जिला स्कूल, गया के केंद्र पर परीक्षा देने के बाद ट्रेन संख्या 22358 गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से रांची से जाने वाले थे। प्लेटफॉर्म पर एक स्टॉल से केक खरीदा था, जिसकी कीमत 50 रुपये दुकानदार मांग रहा था। जबकि केक के पैकेज पर अंकित वास्तविक मूल्य को मैन्युप्लेट कर दिया गया था। जिसकी उन्होंने लिखित शिकायत गया जंक्शन पर संबंधित कार्यालय में की है।

    …और अंत में

    बड़ा सवाल है कि इस तरह की अनियमितता को देखने के लिए यहां वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षक स्तर के कर्मचारी की प्रतिनियुक्ती की गई है। बराबर डीडीयू और पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से वाणिज्य विभाग के अशिकारियों का निरीक्षण हुआ करते हैं। यात्रियों से अधिक कीमत वसूली करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश जारी किया जा रहा है तो फिर आखिर इतनी हिम्मत और दिलेरी के साथ गड़बड़ी की जा रही है तो एक प्रश्न चिन्ह लग रहा है कि आखिर कैसे ये सब हो रहा है?

  • उत्तर कोयल जलाशय परियोजना: डीएम पहुंच गए भूअर्जन कार्यालय, दिए निर्देश, दिन रात चल रहा यहां काम

    उत्तर कोयल जलाशय परियोजना: डीएम पहुंच गए भूअर्जन कार्यालय, दिए निर्देश, दिन रात चल रहा यहां काम

    देवब्रत मंडल

    डीएम, एडीएम व भूअर्जन पदाधिकारी

    ज़िला पदाधिकारी ने भूअर्जन कार्यालय पहुचकर उत्तर कोयल जलाशय परियोजना में किये गए जमीन अधिग्रहण की मुआवजा भुगतान की स्थिति का किया निरीक्षण

    ज़िला पदाधिकारी शशांक शुभंकर गुरुवार की देर संध्या भूअर्जन कार्यालय पहुंचकर उत्तर कोयल जलाशय परियोजना (North Koel Reservoir Project) में रैयतों के अधिग्रहित किए जाने वाले जमीन का मुआवजा भुगतान के प्रगति का निरीक्षण किया गया।
    निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि चुकी रैयत की संख्या ज्यादा है। सभी रैयतों को उनके बैंक के खाता में मुआवजा की राशि भेजनी है। सभी संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा उक्त परियोजना के एलाइनमेंट में आने वाले अधिकांश रैयतों का सूची/ विवरण भूअर्जन कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। भूअर्जन कार्यालय द्वारा उन सभी संबंधित रैयत का पे- आईडी बनाना है ताकि उनके बैंक खाते में राशि जा सके। जिला पदाधिकारी ने भू अर्जन पदाधिकारी रविंद्र राम को निर्देश दिया है कि शिक्षा विभाग एवं नजदीक के प्रखंडों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को कल जिला परिषद सभागार में बुलाकर उनके माध्यम से तेजी से रैयतों का पे-आईडी बनवाना सुनिश्चित करें ताकि भुगतान तेजी से हो सके।
    बताया गया कि उत्तर कोयल जलाशय परियोजना फेज-1 के तहत कुल 206.153 एकड़ रकवा है। जिसमे मुख्य रूप से 3 अंचल के क्षेत्र पड़ता है। इस परियोजना को लेकर जिला भूअर्जन कार्यालय में दिन रात काम हो रहा है। कर्मियों ने बताया कि देर रात तक इस परियोजना को लेकर कार्य हो रहे हैं। अवकाश(साप्ताहिक) भी नहीं मिल पा रहा है। कुछ कर्मियों को तो ठंड की चपेट में आ गए हैं लेकिन कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। कर्मचारियों ने नाम सामने नहीं लाने की शर्त पर बताया कि अन्य और किसी परियोजना की फ़ाइल छूने तक का मौका नहीं मिल रहा है। कई अतिरिक्त अमीनों को भी इस परियोजना के लिए तैनाती की गई है। अंचल के कर्मचारियों एवं अधियाची विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी दिन रात काम करना पड़ रहा है। शिविर आयोजित कर रैयतों से कागजात लिए जा रहे हैं।

    उत्तर कोयल जलाशय परियोजना फेज-1 के तहत कुल 206.153 एकड़ रकवा है।

    गुरारू अंचल में 190 एकड़ का क्षेत्र पड़ता है। इसमें 20 मौजा है और 400 से अधिक संख्या में रैयत हैं।

    गुरुआ अंचल में 46.50 एकड़ का क्षेत्र पड़ता है। इसमें 12 मौजा है और 450 की संख्या में रैयत हैं।

    कोच अंचल में 34.16 एकड़ का क्षेत्र पड़ता है। इसमें 5 मौजा है और 225 रैयत की संख्या है।

    डीएम ने बताया कि यह परियोजना झारखंड और बिहार के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर-राज्यीय सिंचाई और जल संसाधन परियोजना है, जो मुख्य रूप से बिहार के गया और औरंगाबाद जिलों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    यह परियोजना के पूर्ण होने से गया ज़िले के लगभग 25 से 30 हजार हेक्टेयर से अधिक सिचाई क्षमता में और इजाफा होगा। इस परियोजना में मुख्य रूप से गया ज़िले के 5 अंचल क्षेत्र यथा आमस, गुरुआ, गुरारू, कोच एवं परैया में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी।