Blog

  • ठीकेदार की मनमानी के खिलाफ ऑटो रिक्शा चालकों में आक्रोश, मामले को ऊपर तक ले जाने का निर्णय

    ठीकेदार की मनमानी के खिलाफ ऑटो रिक्शा चालकों में आक्रोश, मामले को ऊपर तक ले जाने का निर्णय

    देवब्रत मंडल

    ऑटो रिक्शा चालकों ने ठीकेदार की मनमानी के खिलाफ एकजुट होकर मामले को उच्च अधिकारियों तक ले जाने का निर्णय लिया है। गया जिला ऑटो चालक बेरोजगार संघ ने जबरन अधिक वसूली पर कड़ी आपत्ति जताई है। संघ के नेता एहतेशाम ने कहा है कि यदि चालकों के साथ न्याय नहीं होता है तो हड़ताल पर भी चालक जा सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।

    अचानक ₹50/- वसूली के फरमान से आक्रोश, कहा-गुंडई है

    गुरुवार को गया जंक्शन के डेल्हा साइड के ऑटो स्टैंड पर चालकों में आक्रोश फैल गया, जब इन चालकों से ₹50/- की वसूली किए जाने का फरमान सुना। चालकों का कहना है एक तो पहले से ही निर्धारित दर प्रति ट्रिप ₹ 10/- की जगह ₹ 30/- लिया जा रहा था। इसके बाद इसमें दस रुपये की वृद्धि कर दी गई। तब तक चालक सह ले रहे थे लेकिन अचानक बगैर किसी सूचना के ₹ 50/- की मांग की जाने लगी, जो असहनीय ही नहीं बल्कि गुंडई है।

    चालकों ने बताया- एक दिन में ₹120/- देते हैं ठीकेदारी

    चालकों ने बताया कि एक दिन में ₹ 110/- एक ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा चालक इस स्टैंड पर तैनात कर्मचारियों को देते हैं। ऊपर से ऑटो रिक्शा चालक बेरोजगार संघ के नाम पर ₹ 10/- वसूली की जाती है।

    करीब 400 ऑटो व ई-रिक्शा आते जाते हैं यहां

    इन चालकों ने बताया कि इस स्टैंड पर प्रतिदिन करीब चार सौ के आसपास ऑटो रिक्शा लेकर आते हैं और जाते हैं। जो इस मनमानी के खिलाफ एकजुट होकर अपने हक़ के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं। यदि इसी तरह की मनमानी चलती रहती है तो यहां से एक भी ऑटो रिक्शा को न जाने दिया जाएगा और न यहां पर आने दिया जाएगा। जिससे रेलयात्रियों की समस्या बढ़ सकती है।

    डीडीयू से पूर्व मध्य रेल मुख्यालय तक रखेंगे बात

    इस स्टैंड पर गया जिला ऑटो रिक्शा चालक बेरोजगार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पहुंचा। इसमें रहे एक नेता मो. एहतेशाम ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालकों के साथ रेलवे के ठीकेदार मनमानी करने पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि यदि चालकों की बात नहीं मानी जाती है डीडीयू रेल मंडल मुख्यालय से लेकर पूर्व मध्य रेल मुख्यालय तक बातों को लेकर जाएंगे।

    रसीद पर न तो संवेदक और ना ही राशि अंकित

    इन चालकों से जितनी राशि वसूली जा रही है। उसके एवज में इन्हें दिए जाने वाली रसीद पर न तो वसूली गई राशि का जिक्र किया जा रहा है और न तो संवेदक का ही नाम रसीद पर अंकित किया गया है। जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। जबकि नियमानुसार रसीद पर समय, तिथि, शुल्क का विवरण एवं संवेदक के नाम का जिक्र किया जाना है।

    स्टैंड पर रेट चार्ट भी नहीं लगाया गया

    रेलवे स्टेशन के डेल्हा साइड में ऑटो स्टैंड के लिए निर्धारित स्थान पर कहीं पर भी निर्धारित शुल्क का चार्ट डिस्प्ले नहीं किया गया है। जबकि नियम है कि रेट चार्ट सार्वजनिक किया जाना है। इससे साफ स्पष्ट है कि यहां ठीकेदार(संवेदक) कानून और नियमों को भी नहीं मानते हैं।

    इन चालकों को कोई देखने के लिए भी नहीं आते

    इन चालकों से जब पूछा गया कि यदि आप सभी के साथ इस तरह की मनमानी हो रही है तो स्थानीय रेल प्रशासन देखने सुनने नहीं आते हैं? इस सवाल के जावाब में चालकों ने जो कहा, उसे लिखना उचित नहीं, क्योंकि इन बातों का प्रमाण नहीं है लेकिन इतना कहा कि कोई देखने के लिए स्टैंड पर नहीं आते हैं। यहां(स्टैंड) से बसें भी खुलती है। जिसके कारण ऑटो रिक्शा चालकों को पैसेंजर कम मिलते हैं और ऊपर से अधिक शुल्क के लिए दवाब दिया जाता है।

    आरपीएफ एवं वाणिज्य पर्यवेक्षक की बनती है जिम्मेदारी

    एक रेलकर्मी ने नाम न सामने लाने की शर्त पर बताया कि रेलवे सुरक्षा बल एवं वाणिज्य पर्यवेक्षक(सामान्य) की जिम्मेदारी बनती है कि इन सभी चीजों को देखेंगे, लेकिन ये सभी चुप्पी साध रखे हैं।

  • वंदे भारत में जबरन चढ़ गए थे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी, सीबीएस के डिमांड पर चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेन

    वंदे भारत में जबरन चढ़ गए थे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी, सीबीएस के डिमांड पर चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेन

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर भीड़

    बिहार में सिपाही(चालक) भर्ती परीक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दोपहर बाद से प्रत्यार्थियों(अभ्यर्थियों) की भीड़ बढ़ रही थी। दोपहर बाद ट्रेनों भीड़ को नियंत्रित करने एवं ट्रेन को सुरक्षित पास करवाने के लिए स्वयं रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव प्लेटफॉर्म पर टीम के साथ उपस्थित थे। दोपहर बाद 12381 पूर्वा एक्सप्रेस में भी अभ्यर्थियों की भीड़ थी। इसके पहले आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में भी भीड़ थी। इसके बाद देर शाम अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने लगी थी। रांची से चलकर गया जंक्शन होते हुए पटना जंक्शन को जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं वंदे भारत एक्सप्रेस में अभ्यर्थी चढ़ने लगे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से अपील की जाने लगी।

    12381 पूर्वा एक्सप्रेस

    गया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य टिकट बुकिंग पर्यवेक्षक रंजीत कुमार ने उनसे परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलवाने का अनुरोध किया तो पटना के लिए एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था रात सवा आठ बजे के आसपास कर दी गई। इस ट्रेन में जब परीक्षार्थी सवार हो गए तो स्पेशल ट्रेन को पटना जंक्शन के लिए रवाना किया गया। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका। बताया जाता है कि रांची-पटना बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आने के बाद परीक्षार्थी बंदे भारत में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, कुछ सवार भी हो गए थे। कुछ देर बाद ऑटोमेटिक सिस्टम के तहत इस ट्रेन के दरवाजे बंद होने वाले थे अभ्यर्थियों से इस ट्रेन से उतर जाने का अनुरोध आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम में शामिल अधिकारी करने लगे। ऐसे कुछ देर तक परीक्षार्थी हंगामा करते रहे। जब स्पेशल ट्रेन खोले जाने की जानकारी उन्हें दी गई तो अभ्यर्थी वंदे भारत एक्सप्रेस से उतर गए। हंगामा शांत हुआ। मौके पर तैनात आरपीएफ-जीआरपी के टीम ने वंदे भारत को पटना के लिए रवाना किया। परीक्षार्थियों की मांग पर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी गयी। परीक्षा स्पेशल ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई।

  • वंदे भारत में जबरन चढ़ गए थे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी, सीबीएस के डिमांड पर चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेन

    वंदे भारत में जबरन चढ़ गए थे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी, सीबीएस के डिमांड पर चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेन

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर भीड़

    बिहार में सिपाही(चालक) भर्ती परीक्षा को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दोपहर बाद से प्रत्यार्थियों(अभ्यर्थियों) की भीड़ बढ़ रही थी। दोपहर बाद ट्रेनों भीड़ को नियंत्रित करने एवं ट्रेन को सुरक्षित पास करवाने के लिए स्वयं रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव प्लेटफॉर्म पर टीम के साथ उपस्थित थे। दोपहर बाद 12381 पूर्वा एक्सप्रेस में भी अभ्यर्थियों की भीड़ थी। इसके पहले आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में भी भीड़ थी। इसके बाद देर शाम अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने लगी थी। रांची से चलकर गया जंक्शन होते हुए पटना जंक्शन को जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं वंदे भारत एक्सप्रेस में अभ्यर्थी चढ़ने लगे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से अपील की जाने लगी।

    12381 पूर्वा एक्सप्रेस

    गया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य टिकट बुकिंग पर्यवेक्षक रंजीत कुमार ने उनसे परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलवाने का अनुरोध किया तो पटना के लिए एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था रात सवा आठ बजे के आसपास कर दी गई। इस ट्रेन में जब परीक्षार्थी सवार हो गए तो स्पेशल ट्रेन को पटना जंक्शन के लिए रवाना किया गया। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका। बताया जाता है कि रांची-पटना बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आने के बाद परीक्षार्थी बंदे भारत में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, कुछ सवार भी हो गए थे। कुछ देर बाद ऑटोमेटिक सिस्टम के तहत इस ट्रेन के दरवाजे बंद होने वाले थे अभ्यर्थियों से इस ट्रेन से उतर जाने का अनुरोध आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम में शामिल अधिकारी करने लगे। ऐसे कुछ देर तक परीक्षार्थी हंगामा करते रहे। जब स्पेशल ट्रेन खोले जाने की जानकारी उन्हें दी गई तो अभ्यर्थी वंदे भारत एक्सप्रेस से उतर गए। हंगामा शांत हुआ। मौके पर तैनात आरपीएफ-जीआरपी के टीम ने वंदे भारत को पटना के लिए रवाना किया। परीक्षार्थियों की मांग पर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी गयी। परीक्षा स्पेशल ट्रेन पटना के लिए रवाना हुई।

  • केपी रोड के फुटपाथ पर दुकानदारों का सच, जानें क्या निगमायुक्त के साथ बैठक में हुए थे निर्णय

    केपी रोड के फुटपाथ पर दुकानदारों का सच, जानें क्या निगमायुक्त के साथ बैठक में हुए थे निर्णय

    देवब्रत मंडल

    गयाजी का केपी रोड

    इन दिनों गया जी में सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात को लेकर चल रही है, वो है अतिक्रमण की। विशेष रूप से केपी रोड की चर्चा सुर्खियों में है। सवाल तीन तरह के हैं। एक यह कि आखिर इस रोड के फुटपाथी दुकानदार जाएं तो जाएं कहां? दूसरा कि आखिर केपी रोड स्थित फुटपाथी दुकानदारों के लिए जो निर्णय और सहमति बनी थी, उस पर क्यों नहीं अमल हुआ? और तीसरा इस रोड पर बने डिवाइडर। गया शहर का केपी रोड अतिक्रमण की चपेट में आज से नहीं दशकों से है। इस रोड के फुटपाथ के दुकानदारों ने सीमा और नगर निगम के साथ हुए करार का उल्लंघन कर दिया था तब जाकर प्रशासन इन्हें हटाने की कार्रवाई की है।

    अब जाकर नींद खुली तो जगह मांग रहे हैं

    इस सड़क के फुटपाथ दुकानदारों को अब जाकर नींद खुली तो बेरोजगारी की बात सामने आने लगी है। स्वाभाविक है कि बेरोजगार हो चुके हैं लेकिन इस रोड के दुकानदारों ने टाउन वेंडिंग कमेटी का हिस्सा बनना नहीं चाहा। नहीं तो आज इनकी बात भी टीवीसी की बैठक में रखी जाती और समाधान के रास्ते निकल आते। अब जाकर नियमों का हवाला देकर जगह मांग रहे हैं।

    केपी रोड के फुटपाथ के दुकानदारों ने जरूरत नहीं महसूस किया

    सरकार के निर्देशानुसार टीवीसी का गठन किया गया। जिसमें गयाजी शहर के अलग अलग हिस्से में 11 फुटपाथ के दुकानदारों की अलग अलग कमिटी बनी हुई है लेकिन इसमें केपी रोड के फुटपाथी दुकानदार शामिल नहीं हुए या कह लें शायद जरूरत नहीं महसूस की।

    अब मांग रहे जगह, जबकि निगम के साथ यह तय हुआ था

    बिरेन्द्र कुमार, महापौर, गया नगर निगम की अध्यक्षता में दिनांक 10.07.2021 को गया नगर निगम के सभाकक्ष में टाउन वेंडिंग कमिटि का आपातकालीन बैठक हुई थी। शहर के सौन्दर्यकिरण एवं के०पी० रोड का चौड़ीकरण हेतु सरकार द्वारा बनाये गये नीति एवं कानून का पालन और फुटपाथी दूकानदार भाईयों के जीवन-यापन संरक्षण एवं भेंडिंग जोन को कार्यान्वित करने के दृष्टिकोण से फुटपाथी दूकानदार भाईयों के भिन्न-भिन्न संगठन के नेताओं एवं के०पी० रोड के प्रमुख फुटपाथ दुकानदारों के साथ महापौर, उप महापौर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन कुमार एवं उप नगर आयुक्त एवं नगर मिशन प्रबंधक तथा स्थानीय वार्ड पार्षद धर्मेन्द्र कुमार, वार्ड पार्षद मो० नैयर अहमद, वार्ड पार्षद अशोक कुमार उपस्थिति थे। अब जब हटाया जा रहा है तो कहीं शरण देने की मांग कर रहे हैं।

    सैद्धान्तिक रूप से निम्नलिखित बिन्दुवार निर्णय लिए गए थे

    (1) के०पी० रोड के दोनों तरफ आज दिनांक 10.07.2021 तक जो भी बड़ा कारोबार करने वाले हैं। उन्हें रोड के ‘तरफ से पीछे के तरफ चार फीट चौड़ाई में एवं दुकान के बाये एवं दायें तरफ पाँच फीट में रहेंगें। मध्यम एवं छोटे वर्ग के फुटपाथी दूकानदार के लिए आवश्यकतानुसार अपना डलिया, खोमचा रखने का पर्याप्त स्थान दिया जायेगा।
    (2) नगर निगम द्वारा अगले एक सप्ताह के अन्दर स्थल का निरीक्षण एवं मापी इत्यादि करते हुए साईज(आकार) का ठेला लगाने, खोमचा लगाने एवं छोटे रोजगार करने वाले जो जहाँ जिस स्थिति में है (विशेष परिस्थिति में बदलाव छोड़कर) उनका नामकरण एवं नम्बरिंग कर स्थान चिन्हित कर दिया जायेगा।
    (3) के०पी० रोड से संबंधित कोई भी दुकानदार, मकान मालिक इत्यादि अपने वर्तमान स्वामित्व के अतिरिक्त रोड के किनारे किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करेंगें, अन्यथा विहार नगरपालिका अधिनियम संशोधित 2021 के तहत अस्थायी अतिक्रमण के अनुसार 5000/- रू एवं स्थायी अतिक्रमण के अनुसार 20,000/-रू तक दंड शुल्क लिया जायेगा।
    (4) कोई व्यक्ति यदि उपरोक्त निर्णयानुसार सहयोग नहीं करेंगें, कानूनी कार्रवाई हेतु बाध्य होगी।
    (5) इस कार्यों के अनुश्रवस हेतु एक टास्क फोर्स गठन किया जायेगा।
    इस आपातकालीन बैठक में लालजी प्रसाद अध्यक्ष, नेशनल हॉकर फेडेरेशन, दिवंगत नेता अमृत प्रसाद, शिवबचन सिंह के अलावा कई दुकानदार आदि शामिल रहे थे।

    …और अंत में


    इस केपी रोड की चौड़ाई इतनी है कि यदि अतिक्रमण हट जाए और उक्त सहमति और निर्णयों के अनुसार फुटपाथ दुकानें लग भी जाती है तो डिवाइडर तोड़ने की जरूरत नहीं होगी। इस सड़क की चौड़ाई जो सुनने में आती है, वो करीब 75-80 फीट है। चार पांच फीट माइनस कर दें तो 70 फीट सुरक्षित है।

  • उप-मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पहुंचे गया जंक्शन, वाणिज्यिक क्रियाकलापों  की हुई जांच

    उप-मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पहुंचे गया जंक्शन, वाणिज्यिक क्रियाकलापों  की हुई जांच

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीसीएम व अन्य

    पूर्व मध्य रेल के उप-मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बुधवार को गया जंक्शन पहुंचे। टिकट चेकिंग अभियान के अलावा वाणिज्यिक कार्यालयों एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यालय एवं क्रियाकलापों को देखा। डिप्टी सीसीएम(पीएस) प्रभाष राघव 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस द्वारा पटना से गया पहुंचे थे। इनके साथ टिकट चेकिंग अभियान से जुड़े रेलकर्मियों का एक दल भी था। यहां पहुंचने के बाद श्री राघव ने गया जंक्शन पर संचालित खानपान स्टॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उचित मूल्य पर ही यात्रियों को खाद्य एवं पेय पदार्थ बिक्री करने का निर्देश दिए। वहीं स्टॉल पर कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस के कागजात को भी देखा। साथ ही इन स्टॉलों के लाइसेंस की भी जांच की। इसके बाद डिप्टी सीसीएम श्री राघव टिकट बुकिंग काउंटर एवं आरक्षण टिकट काउंटर पर पहुंचे। यात्रियों से यहां पर मिले। रेल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही यात्री सुविधाओं पर उनके राय भी लिए। इसके अलावा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर से टिकट ले रहे यात्रियों से भी बातचीत की। गया जंक्शन पर निरीक्षण करने के बाद उड़नदस्ता टीम के साथ 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस से पुनः पूर्व मध्य रेल मुख्यालय की तरफ पटना लौट गए। निरीक्षण के क्रम में गया जंक्शन के मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक रंजीत कुमार, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक समेत वाणिज्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।

  • बैंक शाखा के सामने से स्कोर्पियो की हुई चोरी, अपराधियों ने जीपीएस सिस्टम कर दिया बंद, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

    बैंक शाखा के सामने से स्कोर्पियो की हुई चोरी, अपराधियों ने जीपीएस सिस्टम कर दिया बंद, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

    देवब्रत मंडल

    सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर

    गया जी के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक उजले रंग की स्कोर्पियो वाहन को अपराधी लेकर भाग निकला। अपराधी इतना शातिर बदमाश है कि वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम को कुछ किमी आगे बढ़ने के बाद बंद कर दिया। हालांकि चोरी की पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने कोतवाली थाना की पुलिस को सीसीटीवी का फुटेज उपलब्ध करा दिया है। इस मामले को लेकर पीड़ित शैलेंद्र कुमार ने कांड दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

    पीड़ित मीर अबु सालेह रोड मोहल्ले के निवासी

    घटना कोतवाली क्षेत्र के मीर अबु सालेह रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के सामने की है। पीड़ित शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन पत्र में बताया है कि 06 दिसंबर 2025 की रात उनकी उजले रंग की स्कोर्पियो वाहन, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH10BK 6706 को अपने घर के सामने पार्क किया था। मॉडल S7 है।

    दो अज्ञात बदमाशों ने दिया कांड को अंजाम

    उन्होंने बताया कि अपराधी छोटे चारपहिया वाहन से आए थे। देर रात चोरी हो गई। उन्होंने कहा है कि उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को चेक किया तो देखा जा रहा है कि दो अज्ञात व्यक्ति उनके वाहन का गेट का लॉक खोलकर दोनों वाहन के अंदर घुसे थे और वाहन चोरी कर ले भागे।

    जहानाबाद के आसपास तक दिखा लोकेशन

    शैलेंद्र ने बताया कि उनके वाहन में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। जीपीएस सिस्टम के अनुसार जब चेक किया तो पता चल रहा है कि जहानाबाद के आसपास उनका वाहन का लोकेशन बता रहा था।

    जीपीएस सिस्टम को अपराधियों ने बंद कर दिया

    इसके बाद शातिर बदमाशों ने वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम को बंद कर दिया। इसके बाद पता नहीं चल पाया कि इसके बाद अपराधी उनके वाहन को किस दिशा में कहां ले गए।

    पीड़ित के बयान पर कांड हुआ दर्ज, जांच शुरू

    कोतवाली थाना में पीड़ित शैलेंद्र कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 549/25 बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • गया जंक्शन पर ‘नेचुरल कॉल’ की सुविधा हो सकते महंगे, गुवाहाटी की ऐजेंसी ने लिया ठेका

    गया जंक्शन पर ‘नेचुरल कॉल’ की सुविधा हो सकते महंगे, गुवाहाटी की ऐजेंसी ने लिया ठेका

    देवब्रत मंडल

    ‘नेचुरल कॉल’ का अर्थ हर पढ़े लिखे लोग समझते हैं। यह एक ऐसा कॉल है जब इसकी आवश्यकता होती है तो आम आदमी माकूल जगह खोजने लगता है। इसी स्वाभाविक क्रिया को महसूस करते हुए सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। जिसे ‘इज्जत घर’ का नाम दिया गया। ‘इज्जत घर’ जगह जगह पर बनाए गए ताकि आम आदमी को जब नेचुरल कॉल की तलब होती है इसका सहारा ले सकें।

    यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की उम्मीद

    फिलहाल गया जंक्शन की बात है। रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश करने की दिशा में बड़ी तेजी से कार्य हो रहे हैं। इसी बीच गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1C से सटे शौचालय सह स्नानागार बनाया गया है। जिसकी निविदा हो चुकी है। इस शौचालय सह स्नानागार का उपयोग करने वाले यात्रियों को शुल्क देना होगा। जिससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की उम्मीद

    गुवाहाटी की एक एजेंसी ने लिया है ठेका

    मिली जानकारी के अनुसार, इस नवनिर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण शौचालय सह स्नानागार का संचालन ‘पे एंड यूज़’ के तर्ज पर किया जाना है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया गया था। रेलवे सूत्रों ने बताया कि इसी दिसंबर माह में निविदा आमंत्रित की गई थी और गुवाहाटी के किसी निजी एजेंसी सफल बोलीदाता को इसका टेंडर दिया गया है।

    एक करोड़ 86 लाख 36 हजार का हुआ टेंडर

    रेलवे के एक पर्यवेक्षक स्तर के कर्मचारी ने बताया कि सालाना करीब 62 लाख 12 हजार रुपए भुगतान करने की शर्त पर निविदा में उच्च बोली लगाई थी। इसके आधार पर एजेंसी को सफल बोलीदाता मान लिया गया है। संभावना है कि 14 दिसंबर 2025 तक शेष आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है तो संबंधित एजेंसी को कार्यादेश मिल जाएगा। यह निविदा तीन साल के लिए आमंत्रित की गई थी तो इस हिसाब से 1 करोड़ 86 लाख 36 हजार देय होगा।

    प्रतिदिन 17 हजार 250 रुपये करने होंगे भुगतान

    निविदा के शर्तों के अनुसार देखें तो संवेदक को प्रतिदिन करीब 17 हजार 250 रुपये का भुगतान रेलवे को करना होगा। सूत्रों ने बताया कि रेलवे ने प्रतिदिन के हिसाब से करीब 9400 रुपए भुगतान का लक्ष्य रखा था लेकिन उच्च बोली लगाकर गुवाहाटी की एक ऐजेंसी ने टेंडर ले लिया है।

    2026 के बाद ही संवेदक को लाभ की उम्मीद

    स्वाभाविक है कि इस रेट पर जब एजेंसी ने इसकी निविदा ले लिया है तो इसका बोझ यात्रियों पर ही पड़ेगा। वैसे देखा जाए तो जिस स्थान पर फिलहाल यह डीलक्स शौचालय सह स्नानागार बना हुआ है। यहां पर यात्रियों की आवाजाही काफी कम है लेकिन जहां तक 2026 तक इस गया जंक्शन को पूरी तरह से तैयार कर लिए जाने की बात कही जा रही है तो आने वाले दिनों में हो सकता है कि यात्रियों की संख्या में इस ओर बढ़ेगी। जिससे संवेदक को आने वाले दिनों में निविदा की शर्तों के अनुसार रेल को भुगतान करने में शायद परेशानी नहीं आएगी।

    …और अंत में

    वर्तमान में संचालित डीलक्स शौचालय सह स्नानागार को तोड़ा जाना है लेकिन इसके पहले नवनिर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश डीलक्स शौचालय सह स्नानागार को चालू करना होगा। क्योंकि यात्रियों को नेचुरल कॉल के वक्त कहीं और न भटकना पड़े। वैसे रेलवे सूत्रों की मानें तो 15 दिसंबर तक पूर्व से संचालित डीलक्स शौचालय सह स्नानगृह को तोड़ दिया जाएगा।

  • बेलागंज के रौना निवासी अंग्रेजी शराब के साथ गया जंक्शन पर हुआ गिरफ्तार

    बेलागंज के रौना निवासी अंग्रेजी शराब के साथ गया जंक्शन पर हुआ गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक व्यक्ति को 9 लीटर विदेशी शराब (अनुमानित मूल्य ₹9,360) के साथ गिरफ्तार किया।

    • गिरफ्तारी का विवरण: 5 दिसंबर 2025 को लगभग 15:10 बजे, उप निरीक्षक जावेद एकबाल और उनकी टीम ने प्लेटफ़ॉर्म 2/3 पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
    • बरामदगी: पीठु बैग से 24 बोतल (375 ml प्रत्येक) इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 9 लीटर है।
    • कार्रवाई: आरोपी मो. सोनु (18), रौना, बेलागंज, गया को जीआरपी थाना गया ले जाकर धारा 30(a) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • गया जंक्शन पर पकड़ी गई शराब, एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

    गया जंक्शन पर पकड़ी गई शराब, एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक व्यक्ति को 26.79 लीटर विदेशी शराब (अनुमानित मूल्य ₹28,260) के साथ गिरफ्तार किया।

    • गिरफ्तारी का विवरण: 5 दिसंबर 2025 को लगभग 01:50 बजे, उप निरीक्षक विकास कुमार और उनकी टीम ने गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म 1 पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।
    • बरामदगी: हल्के गुलाबी रंग के ट्रॉली बैग से 26.79 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
    • कार्रवाई: आरोपी नितेश कुमार (32) को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाकर धारा 30(a) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

    आरपीएफ गया की यह कार्रवाई रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

  • जीवित मां की मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले बेटे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास तक की सजा

    जीवित मां की मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले बेटे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास तक की सजा

    देवब्रत मंडल

    आरोपी पुत्र दिलीप कुमार

    गया जी शहर के रहने वाले एक पुत्र फर्जी तरीके से अपनी जीवित मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर संपत्ति हड़पने की साजिश रची थी। अब साजिश रचने वाले पुत्र के विरुद्ध पुलिस थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। भारतीय न्याय संहिता की जिन जिन सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। यदि पुलिस द्वारा जांच में दिलीप के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दी जाती है और न्यायालय से सजा देने के लिए गुजारिश की जाती है तो न्यायालय आरोपित पुत्र को आजीवन कारावास तक की सजा सुना सकती है।

    बेटे का इसी मकान पर थी बुरी नजर

    आरोपी की मां के नाम से दर्ज मकान

    यह मामला पिछले कई दिनों से मीडिया में सुर्खियों में है। गया जी शहर के गुरुद्वारा रोड गोसाईबाग मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार नामक शख्स अपनी मां मीणा देवी के जीवित रहते हुए उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में कामयाब हो गया था। इसकी बुरी नजर अपनी मां के नाम से जमीन पर बने मकान पर थी।

    पिछले दिनों मीडिया के सामने आई थीं मीणा देवी

    दिलीप कुमार की मां मीणा देवी जीवित है और वो रांची में रह रही थी। जो अपने एक और बेटे के साथ पिछले दिनों मीडिया के सामने आई और अपने पुत्र दिलीप के द्वारा रची गई साजिश का खुलासा कर दी। मीडिया के समक्ष मीणा देवी ने कहा था कि वो जिंदा है और उनका बेटा दिलीप फर्जी तरीके से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया है और मकान हड़पने की कोशिश में है।

    नगर निगम कार्यालय पहुंचा था मामला

    इसके बाद यह मामला गया जी नगर निगम के जन्म-मृत्यु कार्यालय पहुंचा। फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाला पुत्र निगम में हाजिर हुआ था। उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। फिर फ़ाइल की जांच हुई। जांच में यह मामला सामने आया कि सूचक दिलीप कुमार(मीणा देवी का पुत्र)इस साजिश में अपने ससुर, पड़ोसी और वार्ड पार्षद को भी येन केन प्रकारेण शामिल कर लिया। बता दें कि वार्ड नं 17 की पार्षद(अधिसूचक) ने भी लिख कर दे दीं कि मीना देवी का निधन 28.02.2024 को हो चुकी है। जबकि वो जीवित हैं।

    गवाह से लेकर वार्ड पार्षद ने झूठी गवाही दी है

    गया नगर निगम का कर्मचारी धीरेंद्र कुमार ने दिलीप कुमार द्वारा बताए गए दो गवाह और वार्ड पार्षद(अधिसूचक) के बयानात के आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी को सौंपी। एक गवाह शंकर प्रसाद आरोपी के पिता/ससुर ही बताए जा रहे हैं। जबकि बाबू लाल पड़ोसी हैं। इन्हीं सभी की गवाही पर बीएसओ ने प्रमाण पत्र निर्गत करने की अनुशंसा की। इसके बाद गया नगर निगम के जन्म मृत्यु शाखा कार्यालय से जीवित मीणा देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया।

    नगर आयुक्त ने एफआईआर दर्ज करवाने का दिए थे निर्देश

    जब मामला मीडिया में उछलने लगा तो इस मामले में समय से कांड दर्ज नहीं होने पर नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी को इस मामले में कांड दर्ज कराने का निर्देश दिया। जैसा कि चर्चा में है कि नगर आयुक्त जब अवकाश पर से लौटे थे कांड दर्ज करवाने की बात कही। जिसके बाद सिविल लाइन थाना में 03.12.2025 को कांड संख्या 513/25 भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज हुआ।

    कुछ धाराएं ऐसे हैं जिसमें आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है

    BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 319(2)

    BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 319(2) किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण करके धोखाधड़ी करने के अपराध से संबंधित है, जिसमें अधिकतम पांच साल तक की जेल और/या जुर्माने का प्रावधान है। इस धारा के तहत अपराध तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत होकर या खुद को कोई और बताकर छल करता है, और यह अपराध उस व्यक्ति के वास्तविक या काल्पनिक होने पर भी लागू होता है।

    बीएनएस की धारा 338 (भारतीय न्याय संहिता)

    बीएनएस की धारा 338 (भारतीय न्याय संहिता) मूल्यवान प्रतिभूतियों, वसीयत आदि की जालसाजी से संबंधित है। इसमें जानबूझकर धोखाधड़ी के उद्देश्य से जाली दस्तावेज़ बनाने, जैसे शेयर, बॉन्ड, या वसीयतनामा, के लिए सज़ा का प्रावधान है। इस अपराध के लिए आजीवन कारावास या 10 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है।

    निष्पक्ष जांच हुई तो और भी कई आ सकते हैं जद में

    …और भी कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके अनुसंधान की जिम्मेदारी उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह को दी गई है। फिलहाल आरोपी दिलीप कुमार फरार चल रहा है। वहीं कुछ गवाह भी भागे चल रहे हैं। जानकर बताते हैं कि यदि इसकी निष्पक्ष जांच हुई तो कई और भी इस जांच के जद में आ सकते हैं।