Blog

  • ऑटो स्टैंड: होगी अनियमितता की जांच, ये देखेंगे शर्तों के अनुसार वसूली हो रही है या नहीं

    ऑटो स्टैंड: होगी अनियमितता की जांच, ये देखेंगे शर्तों के अनुसार वसूली हो रही है या नहीं

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम क्षेत्र में ऑटो स्टैंड पर हो रही अवैध वसूली की शिकायतें आम है। वहीं निर्धारित स्थल से हटकर भी संवेदक द्वारा वसूली की भी शिकायतें आम है। अब इस पर नजर रखने के लिए और अनियमितता हो रही है या नहीं इसकी जांच की जायेगी।

    तीन दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने की दी जिम्मेदारी

    नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने गुरुवार को एक आदेश जारी करते हुए टैक्स कलेक्टर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। टैक्स कलेक्टर को कहा गया है कि नगर निगम द्वारा जिन छह सैरातों की बंदोबस्ती की गई है, उन सैरातों में शर्तों के अनुसार संवेदकों द्वारा वसूली की जा रही है अथवा नहीं। इस संबंध में जांच कर तीन दिनों में प्रतिवेदन समर्पित करें।

    इन स्टैंडों पर ये सभी टैक्स कलेक्टर करेंगे जांच

    चौक टेम्पू स्टैंड की जांच कुंदन कुमार करेंगे। जिला स्कूल टेम्पू स्टैंड की जांच अनिल सिंह, सिकड़िया मोड़ टेम्पू स्टैंड की जांच दिनेश प्रसाद करेंगे। जबकि  पंचायती अखाड़ा सैरात की जांच मनोज कुमार, डेल्हा बस स्टैंड पर  धीरेंद्र कुमार व गोपालगंज ग्राउंड रेंट, मानपुर की जांच करने का निर्देश प्रमोद कुमार सिन्हा को दिया गया है।

    06 दिसंबर तक जांच पूरी करने के आदेश

    नगर आयुक्त इन सभी टैक्स कलेक्टर को 04 से 06 दिसंबर तक जांच करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है। एक टैक्स कलेक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निर्धारित स्थल पर गुप्त रूप से जांच शुरू कर दी गई है।

  • डॉ. प्रेम कुमार: गर्व है कि गया जी के हैं, धन्य हुई पावन भूमि और धन्य हैं गया जी की जनता

    डॉ. प्रेम कुमार: गर्व है कि गया जी के हैं, धन्य हुई पावन भूमि और धन्य हैं गया जी की जनता

    देवब्रत मंडल

    गया जी के लिए 2 दिसंबर 2025 शुभ दिन है। सौभाग्यशाली भी और धन्य हैं गया जी के लोग। जिन्होंने नौंवी बार अपने विधायक के रूप में डॉ प्रेम कुमार को चुन कर बिहार विधानसभा को मर्यादित किया। विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले डॉ प्रेम गया जी के पहले व्यक्ति बन गए हैं। गर्व और हर्ष दोनों के विषय हैं।

    1990 के चुनाव के बाद पीछे नहीं देखा

    डॉ. प्रेम कुमार का जन्म 1955 में हुआ। ये अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के चंद्रवंशी समुदाय से आते हैं। उन्होंने 1990 में पहली बार गया टाउन से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा और तब से लगातार नौ बार विधायक चुने गए हैं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बनें।

    राजनीतिक सफ़र

    • मंत्री पद: 2005‑2020 के बीच सार्वजनिक स्वास्थ्य, नगर विकास, कृषि, पर्यावरण व वन आदि कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे।
    • नेता प्रतिपक्ष: 2015‑2017 तक बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभाला।
    • अध्यक्ष पद: दिसंबर 2025 में बिहार विधानसभा के 18वें अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में निर्विरोध चुने गए।

    शैक्षणिक व व्यक्तिगत पहलू

    • मगध विश्वविद्यालय से इतिहास में पीएच.डी. की डिग्री प्राप्त की है।
    • राजनीति में आने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए एक फार्मास्यूटिकल व्यवसाय में भागीदारी की थी।

    जनता से जुड़ाव
    सहयोगियों और गया जी के लोग कहते हैं, प्रेम कुमार “पहली पीढ़ी के राजनीतिज्ञ” हैं। जो अपने क्षेत्र के लोगों व मतदाताओं के लिए आसानी से उपलब्ध रहते हैं और साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं।

    वर्तमान स्थिति
    वर्तमान में श्री कुमार न केवल विधानसभा के अध्यक्ष हैं, बल्कि पार्टी में वरिष्ठ नेता के रूप में भी कार्यरत हैं। उनके पास लगभग तीन दशकों से अधिक समय का विधायी अनुभव है, जो उन्हें इस शीर्ष पद के लिए उपयुक्त बनाया है।

    …और अंत में

    गया शहर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में इतने लंबे समय तक अपनी सीट पर काबिज होने वाले देश के दूसरे विधायक हैं। अब तक इन्होंने हार का मुंह नहीं देखा। जो इन्हें हराने की कोशिश में रहे हैं वे खुद ही हार जाते हैं।

  • गया जंक्शन: मजदूरों का यहां हो रहा आर्थिक शोषण, पार्सल बाबू के कारण रुकी रही ट्रेन, कुछ और भी…

    गया जंक्शन: मजदूरों का यहां हो रहा आर्थिक शोषण, पार्सल बाबू के कारण रुकी रही ट्रेन, कुछ और भी…

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर साफ सफाई व्यवस्था निजी हाथों में तो सौंप दी गई है लेकिन संवेदक द्वारा यहां के सफाई कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं करते दिखाई देते हैं। सफाई कर्मचारियों को न तो ग्लब्स और जूते दिए जाते हैं और न तो निर्धारित मजदूरी ही दी जाती है। गया जंक्शन पर सफाई का काम कर रहे एक नहीं कई मजदूरों से magadhlive news के इस संवाददाता की मुलाकात होती है। इनमें से कुछ प्लेटफॉर्म पर झाड़ू लगा रहे थे तो कुछ कचरे का डिस्पोजल करते दिखाई दिए।

    वर्दी भी नहीं दी गई है मजदूरों को

    शनिवार की रात गया जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर ये रिपोर्टर कई घन्टे रहा। कई अनियमितताएं देखने को मिले। इसी बीच प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक सफाई कर्मचारी झाड़ू लगा रहे थे। जिनसे बात करने पर पता चला कि ठीकेदार कोई घंटी सिंह हैं। जितने मजदूर दिखे, कोई वर्दी पहने नहीं थे।

    एक एक कर कई ट्रेनें आती जाती रही

    कुछ देर बाद एक एक कर अप की राजधानी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी एक्सप्रेस, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आती गई और निर्धारित समय के ठहराव के बाद यहां से खुल रही थी। राजधानी एक्सप्रेस और अन्य ट्रेन के कोच से कचरे का थैला प्लेटफॉर्म पर रख दिया जा रहा था।

    गंगा-सतलुज एक्सप्रेस अधिक समय तक ठहरी

    गंगा-सतलुज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर वन पर आती है। निर्धारित समय के ठहराव के बाद ट्रेन नहीं खुलती है। परिचालन विभाग से जुड़े कार्यालय से बार बार अनाउंसमेंट किया जा रहा था-ऑन ड्यूटी पार्सल बाबू! आपके कारण ट्रेन अधिक समय तक रुकी हुई, ये डिटेंशन आपके ऊपर जा रहा है। दरअसल, इस ट्रेन में व्यापारियों के बुक मालों को उतारने और चढ़ाने के कारण देर हो रही थी। खैर, कुछ समय बाद ट्रेन खुल जाती है।

    जिम्मेदारियों के निर्वहन करते दिखाई दिए

    कचरे का निस्तारण करने वाले सफाई कर्मचारी ठेले लेकर आते हैं और प्लास्टिक के थैले में एकत्र कर रखे गए कचरे को ठेला पर लोड करते हैं। हां, एक बात जो अच्छी लगी कि सफाई व्यवस्था का ख्याल रखा जा रहा था ताकि यात्रियों को गंदगी के कारण असुविधा नहीं हो। कहा जाए तो मजदूर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।

    एक दिन का तीन सौ और वो भी अनियमित भुगतान

    कचरे का उठाव कर रहे और झाड़ू लगाने वाले सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें एक दिन काम करने के एवज में तीन सौ रुपए मिलते हैं लेकिन नियमित नहीं नहीं भुगतान किया जाता है। इन कर्मचारियों ने अपने ठीकेदार का नाम घंटी सिंह बताया और सफाई पर्यवेक्षक का नाम गोपी बताया। इन लोगों ने बताया कि मजदूरी भी बकाया है।

    आइए जानते हैं क्या है सरकारी आदेश

    2025 तक न्यूनतम मजदूरी अलग-अलग राज्यों और कुशल श्रमिकों के प्रकार के आधार पर अलग-अलग है, लेकिन केंद्र सरकार ने अकुशल श्रमिकों के लिए लगभग ₹375-₹450 प्रति दिन की न्यूनतम मजदूरी तय की है। 

    केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी दर (2025)

    • अकुशल श्रमिक: ₹375 से ₹450 प्रति दिन (लगभग ₹9,000 से ₹15,000 प्रति माह)।
    • अर्ध-कुशल श्रमिक: ₹400 से ₹475 प्रति दिन।
    • कुशल श्रमिक: ₹425 से ₹500 प्रति दिन। 
    • सवाल ये है कि रेलवे में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आखिर क्यों नहीं इन मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करते हैं और गया जंक्शन पर स्वास्थ्य निरीक्षक आखिर क्या देखते हैं?
  • अब स्लीपर कोच के यात्रियों को भी उपलब्ध कराया जाएगा बेडरॉल, इसके लिए यात्रियों को ये करना होगा

    अब स्लीपर कोच के यात्रियों को भी उपलब्ध कराया जाएगा बेडरॉल, इसके लिए यात्रियों को ये करना होगा

    देवब्रत मंडल

    18427 पूरी-आनंद विहार एक्स. का स्लीपर कोच

    भारतीय रेलवे में अपनी तरह की पहली सर्विस शुरू करने जा रही है। नए साल से स्लीपर क्लास के यात्रियों के लिए सैनिटाइज़्ड बेडरोल उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि ये सेवाएं मुफ्त में नहीं बल्कि इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए यात्रियों को निर्धारित दर पर शुल्क अदा करने होंगे।

    पूर्व मध्य रेल में आधिकारिक घोषणा नहीं

    रेलवे, स्लीपर क्लास के यात्रियों के आराम और साफ़-सफ़ाई को बेहतर बनाने के लिए एक नई सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेल द्वारा इस संबंध में खबर प्रेषित किए जाने तक आधिकारिक तौर पर शायद घोषणा या सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है।

    ऑन-डिमांड ऑन-पेमेंट पर मिलेगी सुविधा

    01 जनवरी 2026 से, नॉन-AC स्लीपर क्लास के यात्री ऑन-डिमांड ऑन-पेमेंट बेसिस पर सैनिटाइज़्ड, इस्तेमाल के लिए तैयार बेडरोल के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।अभी तक, स्लीपर क्लास के यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान बेडरोल की व्यवस्थित व्यवस्था नहीं मिलती थी।

    चेन्नई डिवीज़न में यात्रियों से अच्छा रेस्पॉन्स मिला

    इसे ठीक करने के लिए, चेन्नई डिवीज़न ने 2023-24 के दौरान न्यू इनोवेटिव नॉन-फेयर रेवेन्यू आइडियाज़ स्कीम (NINFRIS) के तहत एक पायलट प्रोजेक्ट लागू किया। पायलट प्रोजेक्ट को यात्रियों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिससे रेलवे ने इस सर्विस को एक रेगुलर नॉन-फेयर रेवेन्यू (NFR) पहल के तौर पर शुरू किया।

    इस सर्विस के फायदे

    स्लीपर क्लास के यात्रियों के लिए आराम बढ़ाना, मांग पर सस्ते, इस्तेमाल के लिए तैयार बेडरोल उपलब्ध और पूरे यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना, भारतीय रेलवे के लिए अतिरिक्त रेवेन्यू पैदा करना है।

    लाइसेंस धारक उपलब्ध कराएंगे बेडरॉल

    इस पहल के तहत, एक लाइसेंसधारी बेडरोल की खरीद, मशीन से धुलाई, पैकिंग, लोडिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और स्टोरेज सहित पूरे प्रोसेस को मैनेज करेगा। यह सर्विस शुरू में चेन्नई डिवीज़न द्वारा मेंटेन की जाने वाली दस ट्रेनों में तीन साल के लिए लागू की जाएगी, जिससे सालाना लाइसेंस फीस ₹ 28,27,653 आएगी।

    जानें बेडरोल पैकेज का डिटेल्स

    एक बेडशीट, एक तकिया और एक तकिया कवर के लिए ₹ 50/- देने होंगे। एक तकिया और एक तकिया कवर के लिए ₹ 30/- और यदि केवल एक बेडशीट चाहिए तो आपको ₹ 20/- शुल्क के रूप में देय होगा।

  • बच्चों के बीच निःशुल्क स्कूल बैग, कॉपी कलम वितरित किए गए

    बच्चों के बीच निःशुल्क स्कूल बैग, कॉपी कलम वितरित किए गए

    देवब्रत मंडल

    गया जी नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 6 के छोटकी नवादा स्थित कृष्ण मंदिर में सुनीता कुमारी द्वारा संचालित केंद्र पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 21 बच्चों के बीच निःशुल्क स्कूल बैग और कॉपी, कलम वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गया शहर की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती नीलम शर्मा उपस्थित रहीं, जिन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समुदाय की सहयोगी भावना को दर्शाता है और बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर उनके स्कूल जीवन को सहज बनाने का लक्ष्य रखता है।

  • बच्चों के बीच निःशुल्क स्कूल बैग, कॉपी कलम वितरित किए गए

    बच्चों के बीच निःशुल्क स्कूल बैग, कॉपी कलम वितरित किए गए

    देवब्रत मंडल

    गया जी नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 6 के छोटकी नवादा स्थित कृष्ण मंदिर में सुनीता कुमारी द्वारा संचालित केंद्र पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 21 बच्चों के बीच निःशुल्क स्कूल बैग और कॉपी, कलम वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गया शहर की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती नीलम शर्मा उपस्थित रहीं, जिन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समुदाय की सहयोगी भावना को दर्शाता है और बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर उनके स्कूल जीवन को सहज बनाने का लक्ष्य रखता है।

  • अतिक्रमण के साथ ही ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध सख्त हुई प्रशासन, चार लाख वसूला गया जुर्माना

    अतिक्रमण के साथ ही ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध सख्त हुई प्रशासन, चार लाख वसूला गया जुर्माना

    देवब्रत मंडल

    गयाजी शहर के केपी रोड में जहां शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं गया जी शहर के विभिन्न स्थानों पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने गया शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर औचक रूप से ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के परिचालन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान में लगभग 200 से अधिक  ऑटो व ई रिक्शा की जांच की गई। जांच में कई चालकों के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस मिले और कई वाहनों के पर्याप्त कागजात ही उनके पास पाए गए। ऐसे में चालकों से  करीब चार लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
    बता दें कि गया जी शहर सहित पूरे जिले में ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा का परिचालन किया जा रहा है। जिसकी जांच कभी नहीं की जा रही थी।


    अब जबकि गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है तो प्रशासन सक्रिय हो गया है।
    वहीं गया जी शहर में ऑटो व ई रिक्शा के स्टैंड को लेकर भी नगर विधायक ने नगर निगम के पदाधिकारियों को इसे देखने और अवैध तरीके से जगह जगह पर वाहनों को रोक कर चुंगी वसूली पर कड़ी नाराजगी जताई है। प्रशासन द्वारा ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों के कागजात की जांच शुरू हो की गई है तो शहर के लोग उम्मीद कर रहे हैं आने वाले दिनों में गया शहर में जाम की समस्या दूर होगी एवं अवैध वसूली पर भी रोक लगेगी।

  • अतिक्रमण के साथ ही ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध सख्त हुई प्रशासन, चार लाख वसूला गया जुर्माना

    अतिक्रमण के साथ ही ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध सख्त हुई प्रशासन, चार लाख वसूला गया जुर्माना

    देवब्रत मंडल

    गयाजी शहर के केपी रोड में जहां शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं गया जी शहर के विभिन्न स्थानों पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने गया शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर औचक रूप से ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के परिचालन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान में लगभग 200 से अधिक  ऑटो व ई रिक्शा की जांच की गई। जांच में कई चालकों के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस मिले और कई वाहनों के पर्याप्त कागजात ही उनके पास पाए गए। ऐसे में चालकों से  करीब चार लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
    बता दें कि गया जी शहर सहित पूरे जिले में ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा का परिचालन किया जा रहा है। जिसकी जांच कभी नहीं की जा रही थी।


    अब जबकि गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है तो प्रशासन सक्रिय हो गया है।
    वहीं गया जी शहर में ऑटो व ई रिक्शा के स्टैंड को लेकर भी नगर विधायक ने नगर निगम के पदाधिकारियों को इसे देखने और अवैध तरीके से जगह जगह पर वाहनों को रोक कर चुंगी वसूली पर कड़ी नाराजगी जताई है। प्रशासन द्वारा ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों के कागजात की जांच शुरू हो की गई है तो शहर के लोग उम्मीद कर रहे हैं आने वाले दिनों में गया शहर में जाम की समस्या दूर होगी एवं अवैध वसूली पर भी रोक लगेगी।

  • गया जी में अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरा बुलडोजर, केपी रोड में कार्रवाई

    गया जी में अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरा बुलडोजर, केपी रोड में कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    केपी रोड से अतिक्रमण हटाता बुलडोजर

    गया जी में जाम की समस्या और अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। जिसको लेकर आम नागरिक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था को सुधारने की लगातार मांग कर रहे थे।
    शुक्रवार को ही डीएम और नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने इस मुद्दे पर अहम बैठक करते हुए अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके फलस्वरूप शनिवार को गया जी शहर के केपी रोड पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में शामिल टीम


    सदर एसडीओ के नेतृत्व में नगर निगम तथा कई थानों की पुलिस इस कार्रवाई को अंजाम देने में जुट गई। केपी रोड पर सर्वाधिक अतिक्रमण देखने को मिलते हैं। इस सड़क पर डिवाइडर भी बने हुए हैं। जिसके दोनों तरफ अनगिनत फुटपाथ की दुकानें लग रही थी। जिसके कारण पैदल और वाहन से चलने वाले लोगों को काफी फजीहत हो रही थी।
    शहरवासी कह रहे हैं कि इस केपी रोड से अतिक्रमण हट जाने से सड़क जो कल तक सिकुड़ी हुई नजर आ रही थी वो आज काफी चौड़ी नजर आने लगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई उन सड़कों पर भी की जानी चाहिए, जहां लोग अतिक्रमण कर यातायात को प्रभावित कर रहे हैं। लोगों ने इस कार्रवाई के लिए नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, गया जिलाधिकारी के प्रति आभार जताया है।
    वहीं दूसरी तरफ फूटपाथ के दुकानदारों की मांग है कि उनके रोजगार छीन न जाए, इसके बारे में भी जिला प्रशासन को विचार करना चाहिए ताकि उनके घर परिवार की कहीं दाल रोटी भी न छीन जाए।

  • दुःखद:गया बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मानस दा नहीं रहे, सचिव समेत अधिवक्ताओं ने जताया शोक

    दुःखद:गया बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मानस दा नहीं रहे, सचिव समेत अधिवक्ताओं ने जताया शोक

    देवब्रत मंडल

    File photo

    गया जी व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सह गया जी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मानस कुमार राय का निधन हो गया है। जिन्होंने पश्चिम बंगाल स्थित आवास पर गुरुवार की देर शाम अंतिम सांस ली। ये खबर यहां पहुंचते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। गया बार एसोसिएशन के सचिव रबिन्द्र प्रसाद समेत एसोसिएशन के सदस्यों ने पूर्व सचिव मानस कुमार रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
    गया बार एसोसिएशन के सचिव रबिन्द्र प्रसाद ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने एक नेकदिल इंसान और विधिवेत्ता को खो दिया है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इनके निधन की खबर मिलने के बाद गया बार एसोसिएशन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए  शोक सभा आयोजित किया जाएगा। जल्द ही इसकी सूचना सभी सदस्यों को दी जाएगी।
    बता दें कि स्व. राय के सानिध्य में रहकर एसोसिएशन के कई अधिवक्ताओं ने उनसे काफी कुछ सीखा है। इनके जूनियर बिपल्लव राय ने बताया कि गुरुवार की शाम स्व. राय की धर्मपत्नी ने इस दुःखद घटना की जानकारी उन्हें दी। जिन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि स्व मानस कुमार राय अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री व भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बिपल्लव राय ने बताया कि दिवंगत पूर्व सचिव पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के न्यू टाउन सापुर मोहल्ले स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। बता दें कि स्व. मानस कुमार राय का निजी निवास गया जी शहर में ही हुआ करता था। इन्हें लोग ‘मानस दा’ के नाम से जानते थे। मानस दा ने गया जी शहर स्थित अपने आवास व जमीन बेचकर कोलकाता में अपने आवास पर परिवार के साथ रहने चले गए थे। पूर्व सचिव के निधन पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, पूर्व सचिव मुरारी कुमार हुमांशु, विकास रंजन दफ़्तुआर आदि सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।