गया जी व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ सदस्य सह गया जी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मानस कुमार राय का निधन हो गया है। जिन्होंने पश्चिम बंगाल स्थित आवास पर गुरुवार की देर शाम अंतिम सांस ली। ये खबर यहां पहुंचते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। गया बार एसोसिएशन के सचिव रबिन्द्र प्रसाद समेत एसोसिएशन के सदस्यों ने पूर्व सचिव मानस कुमार रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गया बार एसोसिएशन के सचिव रबिन्द्र प्रसाद ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने एक नेकदिल इंसान और विधिवेत्ता को खो दिया है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इनके निधन की खबर मिलने के बाद गया बार एसोसिएशन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा आयोजित किया जाएगा। जल्द ही इसकी सूचना सभी सदस्यों को दी जाएगी। बता दें कि स्व. राय के सानिध्य में रहकर एसोसिएशन के कई अधिवक्ताओं ने उनसे काफी कुछ सीखा है। इनके जूनियर बिपल्लव राय ने बताया कि गुरुवार की शाम स्व. राय की धर्मपत्नी ने इस दुःखद घटना की जानकारी उन्हें दी। जिन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि स्व मानस कुमार राय अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री व भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बिपल्लव राय ने बताया कि दिवंगत पूर्व सचिव पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के न्यू टाउन सापुर मोहल्ले स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। बता दें कि स्व. मानस कुमार राय का निजी निवास गया जी शहर में ही हुआ करता था। इन्हें लोग ‘मानस दा’ के नाम से जानते थे। मानस दा ने गया जी शहर स्थित अपने आवास व जमीन बेचकर कोलकाता में अपने आवास पर परिवार के साथ रहने चले गए थे। पूर्व सचिव के निधन पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, पूर्व सचिव मुरारी कुमार हुमांशु, विकास रंजन दफ़्तुआर आदि सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
रविवार तक लगातार माइकिंग कर स्वतः अतिक्रमण हटाने का निर्देश।
सोमवार से सिटी मैनेजर को केपी रोड पर दैनिक कैम्प करने और अतिक्रमण रोकने का आदेश।
वन‑वे सिस्टम का कड़ाई से पालन
सभी प्रमुख सड़कों पर वन‑वे लागू।
सुबह 09:00 से रात 09:00 तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
वन‑वे उल्लंघन पर संबंधित ट्रैफिक अधिकारी/पुलिस के विरुद्ध कार्रवाई।
अवैध बस/टेम्पू स्टैंड
सभी अवैध स्टैंड तुरंत बंद करने के निर्देश।
सड़क पर राशि वसूली पर पूर्ण प्रतिबंध; उल्लंघन पर एफआईआर।
टोटो/ई‑रिक्शा नियमन
नए रजिस्ट्रेशन पर रोक।
बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन जब्त।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में टोटो/ई‑रिक्शा खड़ा न करने की हिदायत।
आवारा पशु एवं खटाल
सड़क किनारे आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था।
अवैध खटालों को नोटिस देकर बंद करवाना।
बिजली‑पोल/टेलीफोन खंभे हटाना
सड़क किनारे अनावश्यक पोल व खंभे हटाने का आदेश।
निष्कर्ष बैठक में सभी उपस्थित अधिकारियों ने यातायात‑जाम को कम करने, अतिक्रमण हटाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। अगले कुछ दिनों में इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। विस्तृत कार्य‑प्रगति रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही सभी संबंधित विभागों एवं सार्वजनिक को सूचित की जाएगी।
पटना संभाग के तत्वावधान में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 01, गया द्वारा श्री अरविंदो सोसाइटी के कार्यक्रम ‘रूपांतर’ के अंतर्गत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (हिंदी) के लिए आयोजित योग्यता आधारित शिक्षा (CBL) पर पाँच दिवसीय ऑफलाइन कार्यशाला का समापन बोधगया में हुआ। यह कार्यशाला 24 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित की गई थी। समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि कुमार पंकज, ए.डी.एम. (आपदा), गया का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने समारोह में उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया। प्राचार्य श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में योग्यता आधारित शिक्षा की उपयोगिता और कार्यशाला के शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि कुमार पंकज ने भी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने पर बल दिया। मंच का संचालन डॉ. ललिता श्रीवास्तव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अनुपम भारद्वाज ने। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य CBL की संकल्पना, शिक्षण पद्धतियों एवं मूल्यांकन प्रक्रियाओं में शिक्षकों को दक्ष बनाना रहा, ताकि शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जा सके।
पंडित दीनदयाल मंडल मुख्यालय में गुरुवार को डीआरयूसीसी की मीटिंग हुई। जिसमें 14 व्यक्तियों ने भाग लिया। इसमें गया जी से चार व्यक्तियों ने भाग लिया। डीके जैन, अनूप केडिया, प्रवीण मोर और आलोक सुलतानिया ने गया की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। बैठक के दौरान ही पूर्व मध्य रेल के जेडआरयूसीसी के एक सदस्य के लिए चुनाव हुआ। जिसमें डीके जैन चुने गए। डीके जैन को जेडयूआरसीसी का सदस्य घोषित किया गया। डीके जैन द्वारा अगली डीआरयूसीसी की बैठक में निम्लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत किये।
1. गया से मुंबई हेतु प्रतिदिन इलाहाबाद होकर एक गाड़ी चलाएं इसकी मांग वर्षों से की जा रही है अभी अभी सिर्फ मुंबई मेल उपलब्ध है जिसमें रिजर्वेशन मिलना मुश्किल है यहां से लाखों लोग सालों भर जाते रहते हैं इसका समय रात्रि में 11:00 बजे खोला जाए और मुंबई से भी रात्रि में 9:00 बजे के बाद खोला जाए।
2. 12389/12390 गया चेन्नई एक्सप्रेस का रैक सप्ताह में 3 दिन बृहस्पतिवार से शनिवार तकगया में खड़ा रहता है इसके उपयोग के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए जा रहे हैं पहला इस ट्रेन का एक और कोच बढ़ाए ताकि ये सप्ताह में तीन दिन हो जाए। दूसरा उपाय इसे चेन्नई से बढ़ाकर बेंगलुरु किया जाए इससे यह ट्रेन गया बेंगलुरु सर्विस देने लगेगी तीसरा इस गाड़ी के रैक का सबसे सही उपयोग होगा अगर इस गाड़ी का जबलपुर /इटारसी के लिए चलाया जाए जिसकी मांग बहुत है।
3. 3.06563/6564 गया बैंगलोर स्पेशल ट्रेन शुरू होने से इस क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हो गए है इसकी मांग वर्षों से की जारही थी इसका समय भी काफी अनुकूल रखी गए हे दोनों दिशाएं से समय काफी है अच्छा हे इसका विस्तार धनबाद तक कर दिया है हमारी मांग है। इस ट्रेन को स्थाई रूप से सालों भर चले। इसी तरह गया कोयंबटूर स्पेशल सालों भर स्थाई रूप से चलाने की मांग रखी गई।
4. श्री जैन ने बताया कि उन्होंने सियालदाह बीकानेर 12259/12260 दुरंतो एक्सप्रेस के बारे में बताया कि इसका स्टॉपेज धनबाद के बाद मुगलसराय में था, परंतु अब इसका स्टॉपेज कोडरमा में भी दिए गया है। जबकि इसके गया में ठहराव दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने इस ट्रेन का स्टॉपेज हमेशा के लिए गया जंक्शन पर भी देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन गया के लिए काफी उपयोगी है तथा गया एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। साथ ही तीर्थ क्षेत्र भी है। यहां इस इस ट्रेन का स्टॉपेज हमेशा के लिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
डीआरएम ने दिया आश्वासन, बताई समस्या
श्री जैन ने कहा कि डीआरएम उदय सिंह मीना ने बताया कि गया में समस्याओं को हल करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। परंतु गया में अतिरिक्त पिट लाइन नहीं रहने के कारण नहीं ट्रेन नहीं खोली जा सकती है। उन्होंने दुरंतो के ठहराव का प्रयास करने की बात कही है।
पंडित दीनदयाल मंडल मुख्यालय में गुरुवार को डीआरयूसीसी की मीटिंग हुई। जिसमें 14 व्यक्तियों ने भाग लिया। इसमें गया जी से चार व्यक्तियों ने भाग लिया। डीके जैन, अनूप केडिया, प्रवीण मोर और आलोक सुलतानिया ने गया की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। बैठक के दौरान ही पूर्व मध्य रेल के जेडआरयूसीसी के एक सदस्य के लिए चुनाव हुआ। जिसमें डीके जैन चुने गए। डीके जैन को जेडयूआरसीसी का सदस्य घोषित किया गया। डीके जैन द्वारा अगली डीआरयूसीसी की बैठक में निम्लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत किये।
1. गया से मुंबई हेतु प्रतिदिन इलाहाबाद होकर एक गाड़ी चलाएं इसकी मांग वर्षों से की जा रही है अभी अभी सिर्फ मुंबई मेल उपलब्ध है जिसमें रिजर्वेशन मिलना मुश्किल है यहां से लाखों लोग सालों भर जाते रहते हैं इसका समय रात्रि में 11:00 बजे खोला जाए और मुंबई से भी रात्रि में 9:00 बजे के बाद खोला जाए।
2. 12389/12390 गया चेन्नई एक्सप्रेस का रैक सप्ताह में 3 दिन बृहस्पतिवार से शनिवार तकगया में खड़ा रहता है इसके उपयोग के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए जा रहे हैं पहला इस ट्रेन का एक और कोच बढ़ाए ताकि ये सप्ताह में तीन दिन हो जाए। दूसरा उपाय इसे चेन्नई से बढ़ाकर बेंगलुरु किया जाए इससे यह ट्रेन गया बेंगलुरु सर्विस देने लगेगी तीसरा इस गाड़ी के रैक का सबसे सही उपयोग होगा अगर इस गाड़ी का जबलपुर /इटारसी के लिए चलाया जाए जिसकी मांग बहुत है।
3. 3.06563/6564 गया बैंगलोर स्पेशल ट्रेन शुरू होने से इस क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हो गए है इसकी मांग वर्षों से की जारही थी इसका समय भी काफी अनुकूल रखी गए हे दोनों दिशाएं से समय काफी है अच्छा हे इसका विस्तार धनबाद तक कर दिया है हमारी मांग है। इस ट्रेन को स्थाई रूप से सालों भर चले। इसी तरह गया कोयंबटूर स्पेशल सालों भर स्थाई रूप से चलाने की मांग रखी गई।
4. श्री जैन ने बताया कि उन्होंने सियालदाह बीकानेर 12259/12260 दुरंतो एक्सप्रेस के बारे में बताया कि इसका स्टॉपेज धनबाद के बाद मुगलसराय में था, परंतु अब इसका स्टॉपेज कोडरमा में भी दिए गया है। जबकि इसके गया में ठहराव दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने इस ट्रेन का स्टॉपेज हमेशा के लिए गया जंक्शन पर भी देने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन गया के लिए काफी उपयोगी है तथा गया एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। साथ ही तीर्थ क्षेत्र भी है। यहां इस इस ट्रेन का स्टॉपेज हमेशा के लिए सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
डीआरएम ने दिया आश्वासन, बताई समस्या
श्री जैन ने कहा कि डीआरएम उदय सिंह मीना ने बताया कि गया में समस्याओं को हल करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। परंतु गया में अतिरिक्त पिट लाइन नहीं रहने के कारण नहीं ट्रेन नहीं खोली जा सकती है। उन्होंने दुरंतो के ठहराव का प्रयास करने की बात कही है।
गया जी : युवा साहित्यकार एवं समीक्षक मुकेश कुमार सिन्हा के पिता जी की स्मृति में दिये जाने वाले रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान से इस बार मंगराँव (नासरीगंज, रोहतास) के सूर्य प्रकाश उपाध्याय को सम्मानित किया गया है। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं पुस्तक ‘गीत कवन गाईं हम?” (गीत संग्रह) के लिए षष्टम रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान’ से सम्मानित सूर्य प्रकाश उपाध्याय भोजपुरी और हिन्दी साहित्य के संवर्द्धन में प्रयासरत हैं। स्मृति सम्मान के संयोजक जुगेश कुमार सिन्हा एवं सह-संयोजक राकेश कुमार ने बताया है कि युवा साहित्यकार सूर्य प्रकाश उपाध्याय को सम्मान पत्र एवं दो हजार एक सौ रुपये का चेक सम्मानस्वरूप दिया जा रहा है। गत छह वर्षों से रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवा साहित्यकारों को प्रोत्साहित करना है। संयोजक श्री सिन्हा एवं सह-संयोजक श्री कुमार ने बताया है कि वर्ष 2020 में मधुयंका राज (नवादा) को ‘नन्ही चिड़िया भी कुछ कहना चाहती है’ (कविता संग्रह), वर्ष 2021 में आस्था दीपाली (मुजफ्फरपुर) को ‘जादू की छड़ी’ (बाल कविता संग्रह), वर्ष 2022 में कुमार गौरव अजीतेन्दु (दानापुर, पटना) को ‘मुक्त उड़ान’ (हायकू संग्रह), वर्ष 2023 में मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (आगरा) को ‘काव्य दीप’ (काव्य संग्रह) एवं वर्ष 2024 में सत्यम भारती (वनद्वार, बेगूसराय) को ‘सुनो सदानीरा’ (गजल संग्रह) पुस्तक के लिए रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
गया जंक्शन के ऑटो स्टैंड पर अपना वाहन लेकर आने वाले और यहां से यात्रियों को ले जाने वाले ऑटो रिक्शा चालक एवं ई रिक्शा चालकों के लिए एक खुशखबरी है और राहत भरी भी है। खबर यह है कि 27 तारीख की मध्य रात्रि के बाद स्टैंड पर पार्किंग के लिए किसी प्रकार का शुल्क उन्हें नहीं देना होगा। ऐसा इसलिए कि रेल प्रशासन ने 27 नवंबर की मध्य रात्रि के बाद से यह सेवा निःशुल्क देने के लिए आदेश जारी कर दिया है।
आइये समझते हैं पूरा मामला
दरअसल, ऑटो रिक्शा स्टैंड के लिए जिसे ठीकेदारी सौंपी गई थी। उनका कार्यकाल यानी ठीकेदारी की समय सीमा 27 तारीख तक ही है। भारतीय रेल के समयानुसार 00:00 यानी मध्य रात्रि के बाद 00:01 बजे से 28 नवंबर की तारीख हो जाएगी। जबकि टेंडर के नियम 27 तारीख की मध्य रात्रि 12 बजे तक ही मान्य होगा।
जनसंपर्क अधिकारी ने कहा यही नियम है
डीडीयू मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि नियमतः मध्य रात्रि के बाद समय सीमा समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर से इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं तो प्रभावी है।
मेसर्स पूर्वे इंटरप्राइजेज को दिया गया था ठेका
गया रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मेसर्स पूर्वे इंटरप्राइजेज, दरभंगा को तीन पहिया वाहन पार्किंग का ठेका दिया गया था। जिसकी समय सीमा खत्म हो जाने के उपरांत इसके अगले समय के लिए अनुबंध की प्रक्रिया जारी है।
सीनियर डीसीएम के मौखिक आदेश पर मुफ्त सेवा
सीनियर डीसीएम राजीव रंजन के मौखिक आदेश पर तीन पहिया वाहन की पार्किंग सुविधा मुफ्त में दिया जाएगा। यह मुफ्त सुविधा तब तक जारी रहेगा, जबतक कि अगले कार्यकाल के लिए निविदा नहीं हो जाती है।
गया शहर के किरानी घाट में संचालित पेट्रोल पंप पर आग लगने के बाद यहां अफरा तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के उपाय करने में पेट्रोल पंप के कर्मचारी जुट गए, लेकिन आग की लपटें तेज होती जा रही थी। इस घटना की खबर तुरंत ही फायर स्टेशन को दी गई। जहां से राहत दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। खबर प्रेषित किए जाने तक फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस की भी टीम पहुंच गई है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। आग से क्या क्या नुकसान हुआ है। इसका भी अभी पता नहीं चल सका है
गया जिले में मनरेगा योजना के तहत सरकारी राशि के गबन करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में जो शिकायत डीएम तक पहुंचाई गई है। उसके अनुसार इस योजना में भ्रष्टाचार की बू आ रही है।
जांच अभी होना बाकी है, फर्जीवाड़े की कहानी
फिलहाल अभी तो इसकी जांच भी शुरू नहीं हुई है लेकिन जिस व्यक्ति ने गया के डीएम को दिए आवेदन में जितनी बातें बताई है तो उसके अनुसार मामला फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि के दुरुपयोग करने की बात है। परैया प्रखंड के करहट्टा पंचायत में मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में आवेदन देते हुए एक व्यक्ति ने इस योजना में हो रही अनियमितता की जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
एक ढेला मिट्टी नहीं काटी गई और भुगतान हो रहा
आवेदक ने डीएम को दिए आवेदन में बताया है कि वर्क कोड 20620632 पईन की सफाई ग्राम परसामा का MR निकला हुआ हैं। जिसमें एक डेली(ढेला) भी मिट्टी नहीं काटी गई है और भुगतान किया गया है।
पईन टिकारी का और कार्य योजना परैया में दिखाया जा रहा
और तो और सबसे ध्यान देने वाली बात है की उक्त पईन टिकारी प्रखंड के नेपा पंचायत में है और योजना परैया में चलाया जा रहा है।
योजना का क्रियान्वयन निजी जमीन पर
करहट्टा पंचायत के परसामा गांव में योजना संख्या-20488034, 20488044 एवं 20488053 का उल्लेख आवेदक ने किया है। कहा है कि ये सारी योजनाएं निजी जमीन पर है और सरकारी वृक्षारोपण का लाभ बिना पौधे के ही भुगतान धड़ल्ले से किया जा रहा है।
योजना कहीं और की और फोटो कहीं और की
फोटो से फोटो:जॉबकार्ड धारकों की तस्वीर
आवेदक गौरव सिंह का कहना है कि यदि इस पर ध्यान से देखेंगे तो मालूम होगा कि MMS के माध्यम से जो फोटो डाला जा रहा है वह भी फोटो से फोटो खींच कर रिकॉर्ड में लगाया जा रहा है। इनका कहने का मतलब कि फोटो किसी अन्य जगह की योजना की है और उसी को इस योजना में दिखाकर सरकारी राशि का गबन किया जा रहा है।
सरकारी राशि के दुरुपयोग रोकने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
गौरव सिंह ने डीएम प्रार्थना करते हुए मांग की है कि इसकी गहन जांच कर ‘सरकारी खजाने’ की लूट-खसोट करने वाले लोगों के उपर कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें। ताकि सरकारी राशि का दुरूपयोग होने से बच जाए।
स्वयं को कानून की चंगुल में फंसते देख दिलीप कुमार अब कह रहा है कि मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। तनावग्रस्त होने के कारण हमने अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया हूं। मेरी मां जीवित है। जो मृत्यु प्रमाण पत्र हमने बनवाया है कि मेरी मां मीणा देवी की मृत्यु हो चुकी है, उसे रद्द कर दिया जाए।
वार्ड पार्षद समेत अन्य की भूमिका संदेह के घेरे में
इस फर्जीवाड़े के खेल में सहयोगी बने वार्ड पार्षद की भूमिका भी संदेह के घेरे में नजर आ रहा है। जिन्होंने इस फर्जीवाड़े के खेल में कभी लिख कर दे चुकी थीं कि गोसाईबाग, गुरुद्वारा रोड के रहने वाले दिलीप कुमार की मां की मृत्यु 28.02.2024 को उनके घर पर(गोसाईबाग स्थित आवास) में हो गई थी। जिसे मैं वर्षों से जानती और पहचानता हूं। वार्ड पार्षद अधिसूचक होते हैं तो इन्होंने कैसे प्रमाणित कर दिया था कि मीणा देवी की मृत्यु हो चुकी है।
मामला उलझा कर अब बेटा सुलझाने के लिए आगे आया
दिलीप कुमार ने साजिश रची थी कि मां के नाम से गुरुद्वारा रोड, गोसाईबाग मोहल्ला स्थित मां मीणा देवी के नाम से मकान को अपने नाम करा लूं ताकि इस संपत्ति का वह मालिक बन जाए। इस साजिश रचने के पीछे और अंजाम तक पहुंचाने में कई लोगों ने दिलीप कुमार को मदद पहुंचाई। पहले तो खुद दिलीप ने कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष झूठी शपथ ली कि मेरी माँ की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उसने नगर निगम के रजिस्ट्रार से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अनुरोध पत्र लिखा। इसके बाद मामला प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के पास पहुंचा। जिन्होंने कर्मचारी धीरेंद्र के रिपोर्ट पर मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की अनुशंसा की।
इस फर्जीवाड़े में दिलीप का ससुर भी है शामिल
झूठी गवाही देने वाले शंकर प्रसाद
हद तो यहां पार कर दिया दिलीप ने की अपनी जीवित मां को मृत घोषित करने के लिए दो लोगों की गवाही दिलवाई। जिसमें एक गवाह शंकर प्रसाद बने, दूसरे गवाह बाबूलाल। गवाही देने वाले शंकर प्रसाद के बारे में जब magadhlive की टीम ने पड़ताल की तो ये बात सामने आई कि शंकर प्रसाद दिलीप कुमार की पत्नी के पिता हैं। यानी इस साजिश में दिलीप की पत्नी और ससुर भी शामिल थे। और जब वार्ड पार्षद जो कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के अधिसूचक की हैसियत(दायित्व/कर्तव्य) रखते हैं तो इन्होंने भी बगैर पड़ताल किए दिलीप कुमार का आंख बंद कर साथ दिए और लिखकर दे दीं कि दिलीप कुमार की मां की मृत्यु हो चुकी है।
मीणा देवी झारखंड में रहती हैं, कभी कभार ही गया जी आती है
इसी मकान पर बेटे दिलीप की कुदृष्टि
मीणा देवी जो कि इस फर्जीवाड़े की शिकार हुई हैं। वो झारखंड के रांची धुर्वा में रहती हैं। कभी कभार ही गयाजी के गुरुद्वारा रोड स्थित गोसाईबाग मोहल्ले के अपने आवास पर रहने के लिए आया जाया करती हैं। जब इन्हें पता चला कि उनके नाम घर को उनके बेटे दिलीप कुमार अपने नाम से कराने के लिए मुझे मृत घोषित कर दिया है तो कुछ दिन पहले गया जी आईं और इस सारे फर्जीवाड़े की बात लोक सूचना अधिकारी के पास लिखित रूप में दीं। तब यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया। इसके बाद इस फर्जीवाड़े में शामिल सारे लोगों के हाथ पांव फूलने लगे।
कई दिनों से भागे फिर रहा दिलीप पत्नी के संग हाजिर हुआ
घर में ताला लगाकर दिलीप पूरे परिवार के साथ इधर उधर भागा फिर रहा था। सूचना है कि पुलिस भी गोसाईबाग स्थित मीणा देवी के घर पर दिलीप को खोजने गई थी। उस दिन वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि(पति) के एक कोई भाई पुलिस के सामने उपस्थित हुआ था। जिससे और आसपास के लोगों से दिलीप के बारे में पता लगाने के लिए कहा था। इसके बाद दिलीप कुमार पर वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि ने दवाब बनाया तब बुधवार को उप नगर आयुक्त शशिकांत के समक्ष दिलीप कुमार, उनकी पत्नी और वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
उपनगर आयुक्त ने कहा-प्रमाणपत्र रद्द किया जाएगा
उप नगर आयुक्त शशिकांत ने बताया कि बुधवार को दिलीप कुमार, उनकी पत्नी और वार्ड नं 17 के प्रतिनिधि उनके पास आए। उन्होंने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि के प्रयास किया तब दिलीप कुमार और उनकी पत्नी उनके समक्ष पेश हुए। उपनगर आयुक्त शशिकांत ने बताया कि दिलीप की पत्नी ने बताया कि पति की मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कुछ दवा और चिकित्सक के पुर्जे दिखाईं है। कहा है मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होने के कारण मां मीणा देवी का गलत तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। जिसे रद्द(कैंसिल) करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि निगम कार्यालय में या किसी पदाधिकारी को मीणा देवी के द्वारा किसी तरह का आवेदन पत्र नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार ने अपने द्वारा की गई गलती के लिए माफीनामा कबूल कर लिया है तो मीणा देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
… और अंत में
क्या इस गुनाह को कबूल करने के बाद केवल मृत्यु प्रमाण पत्र ही रद्द किया जाएगा। जिन जिन लोगों ने दिलीप कुमार को इस फर्जीवाड़े में में खुलकर साथ दिया, उसके लिए नगर निगम के पदाधिकारी या प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के पास कोई अधिकार नहीं कि इस मामले में कोई कानूनी प्रक्रिया अपनाएं। ताकि भविष्य में कोई और ऐसी गलती करने से पहले सोचे कि ऐसा करने पर क़ानूनन सजा मिल सकती है।