Blog

  • ये खबर जरा हट के है, विदेशी मिले तो रेल थाना और देसी मिले तो उत्पाद थाना, आखिर ऐसा क्यों?

    ये खबर जरा हट के है, विदेशी मिले तो रेल थाना और देसी मिले तो उत्पाद थाना, आखिर ऐसा क्यों?

    देवब्रत मंडल

    देसी शराब और आरपीएफ की टीम उत्पाद थाना में

    कभी कभी कुछ बातें सोचने पर मजबूर कर देती है। शराबबंदी लागू होने के बाद हर दिन कहीं न कहीं शराब पकड़े जाने, शराबी पकड़े जाने के मामले या किस्से सामने आ ही रहे हैं। एक बात जो सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर शराब के साथ दो नीति क्यों?
    प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि जब विदेशी शराब पकड़ी जाती है तो उसे संबंधित पुलिस थाना में जब्ती दिखाते हुए कांड दर्ज किए जाते हैं लेकिन देसी शराब पकड़ी गई तो उत्पाद(मद्य निषेध) थाना में मामला दर्ज करने के लिए भेज दिया जाता है।

    एक सप्ताह के अंदर कई बार शराब पकड़ी गई

    ऐसा गया जंक्शन पर देखने को मिल रहा है। इधर एक सप्ताह के भीतर विदेशी और देसी शराब दोनों पकड़े गए। विदेशी शराब गया रेल थाना के हवाले करते हुए कांड दर्ज किया गया। जबकि देसी शराब पकड़ी गई तो उत्पाद थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

    शराब के साथ भेदभाव समझ में नहीं आ रहा

    पिछले दिनों गया जंक्शन पर आई दो ट्रेन आसनसोल-गया मेमू और आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से लाई गई देसी शराब को आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी की टीम ने लावारिस स्थिति में बरामद किया। दोनों कार्रवाई में देखने को मिला कि बरामद देसी शराब उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

    गया रेल थाना:जब्त विदेशी शराब व तस्कर

    विदेशी शराब भी पकड़ी गई थी और तस्कर भी

    इसी बीच गया जंक्शन पर ही आरपीएफ की टीम ने करीब 11.50 लीटर विदेशी शराब लावारिस स्थिति में बरामद किया। बरामद शराब को गया रेल थाना के हवाले कर दिया गया। जहां उत्पाद अधिनियम की संशोधित धारा के तहत कांड अंकित किया गया। इसके पहले भी विदेशी शराब आरपीएफ ने पकड़े और गया रेल थाना में कांड दर्ज हुए। वहीं कुछ तस्कर के साथ विदेशी शराब पकड़ी गई थी। यह मामला भी रेल थाना में दर्ज कराई गई।

    क्या देसी शराब के मामले रेल थाना में दर्ज नहीं होते

    सवाल है कि शराब चाहे देसी हो या विदेशी। दोनों बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद प्रतिबंधित हैं। जब आरपीएफ द्वारा विदेशी शराब के मामले गया रेल थाना में दर्ज कराए जा सकते हैं तो देसी शराब के मामले  दर्ज नहीं कराए जा सकते हैं। जबकि दोनों शराब के लिए एक ही कानून बने हैं।

    उत्पाद आयुक्त ने कहा- ये तो आरपीएफ वाले बता सकते हैं

    सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन

    इस संबंध में जब गया जिला के सहायक आयुक्त उत्पाद प्रिय रंजन से जानना चाहा कि आखिर गया जंक्शन के आरपीएफ के लोग देसी शराब पकड़ते हैं तो आपके थाना में कांड दर्ज कराते हैं लेकिन विदेशी शराब जब पकड़ते हैं तो आपके थाना में कांड दर्ज नहीं करवाकर गया रेल थाना में क्यों दर्ज कराते है? क्या दोनों तरह के शराब के मामले में अलग अलग कानून है? इस पर उन्होंने कहा ऐसी कोई बात नहीं। आरपीएफ ऐसा क्यों करते हैं, ये तो वही बेहतर बता सकते हैं। इसके बाद इन्होंने इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा।

  • सीबीआई व एसीबी की 17 सदस्यीय टीम ने आरपीएफ कॉन्स्टेबल को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोचा, किया गया सस्पेंड

    सीबीआई व एसीबी की 17 सदस्यीय टीम ने आरपीएफ कॉन्स्टेबल को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोचा, किया गया सस्पेंड

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक फोटो

    नई दिल्ली जंक्शन पर अजमेरी गेट के पास पार्सल कार्यालय के निकट सीबीआई, एसीबी, नई दिल्ली की 17 सदस्यीय टीम ने डिप्टी एसपी एच. सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट, नई दिल्ली के कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र सिंह महुर को रिश्वत लेते हुए हिरासत में लिया है। जब इस घटना की जानकारी अरपीएफ के अधिकारियों को मिली तो कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    मुख्य विवरण

    • कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र सिंह महुर को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
    • उनके विरुद्ध केस क्रमांक RC‑DAI‑2025‑A‑0066 के तहत धारा 61(2) BNS, 2023 तथा धारा 7 of PC Act, 1988 (2018 संशोधन) के अंतर्गत दर्ज किया गया।
    • टीम इंचार्ज एच. सुरेश कुमार ने अधिकारी को बताया कि कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते समय ही गिरफ्तार किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    • कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र सिंह महुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

    पृष्ठभूमि

    दिल्ली जंक्शन पर रहे एक विश्वसनीय सूत्र ने magadhlive को बताया कि पार्सल कार्यालय सहित अन्य स्थानों से अवैध वसूली का काम पुष्पेन्द्र सिंह काफी समय से कर रहा था। विशेष कर लीज पर आने वाले विभिन्न ट्रेनों के सामान को बराबर जांच के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा था। जब व्यापारी परेशान हो गए तो इसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो से की गई। इसके बाद टीम ने कॉन्स्टेबल को रंगे हाथों 15 हजार रुपए लेते हुए दबोच लिया।

    और भी कई आएंगे जांच की जद में


    सीबीआई‑एसीबी की इस कार्रवाई से रेलवे सुरक्षा बल में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बल मिला है। इस घटना की जांच की आंच दूर तक जा सकती है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और आश्चर्यजनक जांचें जारी रहेंगी।

    परिणाम


    निलंबित कॉन्स्टेबल के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा।

    खबर में शामिल सभी तथ्य आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त किए गए हैं।

  • समाजसेवी रविनेश कुमार वर्मा की पुण्यतिथि के पूर्व रक्तदान शिविर का आयोजन, कई लोगों ने किए स्वैच्छिक दान

    समाजसेवी रविनेश कुमार वर्मा की पुण्यतिथि के पूर्व रक्तदान शिविर का आयोजन, कई लोगों ने किए स्वैच्छिक दान

    देवब्रत मंडल

    रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवक व अन्य

    गयाजी में स्थानीय रेड क्रॉस के प्रांगण में बुधवार को ‘गयाजी सेवा समिति’ द्वारा समाजसेवी व श्रमिक नेता स्व. रविनेश कुमार वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष उपेन्द्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. राम सरेख सिंह एवं गयाजी सेवा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
    रक्तदान शिविर में समाजसेवी पुत्र राकेश कुमार सहित विवेक सिंह, नित्यानंद प्रसाद (संरक्षक),अभिराज वर्मा, रवि रंजन, मिथुन वर्मा, संजीत कुमार, रुद्र नारायण मौर्य, रवि रंजन कुमार (संरक्षक), संजीत कुमार, वेद आजाद व कुश कुमार आदि ने रक्तदान किया। सभी 15 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर सोसायटी के सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी, डॉ. अंबुज कुमार, डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा, रामकुमार मेहता सहित गौतम कुमार, राजेश कुमार (मीडिया प्रभारी), विक्रम कुमार, सोनू सौरव गुप्ता (सचिव) आदि उपस्थित थे।
    गौरतलब हो कि समाजसेवी स्व. रविनेश कुमार वर्मा का निधन 27 नवम्बर, 2006 को हो चुका है। स्व. वर्मा भारतीय मजदूर संघ एवं बिहार राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ से जुड़े हुए थे।

  • गया जंक्शन पर दिन के उजाले में हो रही अवैध वसूली, रेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

    गया जंक्शन पर दिन के उजाले में हो रही अवैध वसूली, रेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर सब्जी वाले से पैसा लेता शख़्स

    गया जंक्शन पर अवैध वसूली की शिकायत पर रेल मंत्रालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसके जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल को निर्देश दिया गया है।

    मामला हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस से जुड़ा है

    बुधवार को दोपहर बाद गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नम्बर 07 पर 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस आने के बाद इसके स्लीपर कोच से सब्जियों के कई बोरे प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। इसके बाद एक व्यक्ति सब्जी वाले के पास पहुंच जाता है। जिसे सब्जी वाले बोरे से निकाल कर उस व्यक्ति को देता है। साथ ही सब्जी वाले से रुपये भी ऐंठता है।

    एक नहीं कई कोच में लाई गई थी सब्जियां

    इस ट्रेन के स्लीपर कोच के कई डिब्बे में सब्जियों के पैकेट लदे हुए थे। अब तो यह वाणिज्य विभाग के लिए जांच के विषय है कि आखिर इतनी मात्रा में सब्जियां किस स्टेशन पर लादी गई थी और यदि लोड किया गया था तो इसकी बुकिंग कराई गई थी या नहीं। सूत्र बताते हैं कि ये तो एक बानगी है। हर दिन गया जंक्शन पर बिना बुकिंग के सब्जियां लोड और अनलोडिंग किया जाता है।

    वीडियो में दिखाई दे रहा शख़्स पहले भी पकड़ा गया था

    जिस व्यक्ति द्वारा सब्जियों के सौदागर से रुपये लिया जा रहा था, उसकी पहचान बीरेंद्र सिंह के रूप में कुछ लोगों ने की है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि कि ये वही बीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति है जिसे कभी फर्जी टीटीई के रूप में नवादा जिले के रेलयात्री से जबरन रुपये ऐंठने के मामले में पकड़ा गया था। जिसका वीडियो भी उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

    रेल मंत्रालय ने @RPF India को टैग करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा

    इधर, रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो पर तुरंत ही संज्ञान लेते हुए @RPF India को टैग करते इस मामले को रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी के पास भेजते हुए बताया कि इस मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजा गया है।

    इन ट्रेनों में भी गया जंक्शन से बगैर बुकिंग भेजी जाती है सब्जियां

    इस 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के अलावा 12988 अजमेर-सियालदाह, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित गया-पटना पैसेंजर ट्रेन से हर दिन भारी मात्रा में हरी सब्जियां बगैर पार्सल कार्यालय में बुकिंग के भेजी जाती है। सूत्र बताते हैं कि आरआरआई कार्यालय के समीप पानी टंकी के पास रेल परिसर में वाहनों से हरी सब्जियां लाई जाती है और उसे ट्रेनों में बिना बुकिंग के लादे जाते हैं।

    इस अवैध धंधे का एक बड़ा नेटवर्क काम करता है

    इस प्रकार के अवैध रूप से धंधे करने वाले लोगों का एक बहुत बड़ा नेटवर्क गया जंक्शन पर काम करता है। जिससे प्रतिदिन अवैध उगाही की बात सूत्र बताते हैं। यह एक संपोषित नेटवर्क है। जिसके पीछे कई ऐसे चेहरे हैं, जो गया जंक्शन पर सुबह, दोपहर और शाम को नजर आते हैं।

  • गया जंक्शन पर दिन के उजाले में हो रही अवैध वसूली, रेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

    गया जंक्शन पर दिन के उजाले में हो रही अवैध वसूली, रेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर सब्जी वाले से पैसा लेता शख़्स

    गया जंक्शन पर अवैध वसूली की शिकायत पर रेल मंत्रालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसके जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल को निर्देश दिया गया है।

    मामला हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस से जुड़ा है

    बुधवार को दोपहर बाद गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नम्बर 07 पर 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस आने के बाद इसके स्लीपर कोच से सब्जियों के कई बोरे प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। इसके बाद एक व्यक्ति सब्जी वाले के पास पहुंच जाता है। जिसे सब्जी वाले बोरे से निकाल कर उस व्यक्ति को देता है। साथ ही सब्जी वाले से रुपये भी ऐंठता है।

    एक नहीं कई कोच में लाई गई थी सब्जियां

    इस ट्रेन के स्लीपर कोच के कई डिब्बे में सब्जियों के पैकेट लदे हुए थे। अब तो यह वाणिज्य विभाग के लिए जांच के विषय है कि आखिर इतनी मात्रा में सब्जियां किस स्टेशन पर लादी गई थी और यदि लोड किया गया था तो इसकी बुकिंग कराई गई थी या नहीं। सूत्र बताते हैं कि ये तो एक बानगी है। हर दिन गया जंक्शन पर बिना बुकिंग के सब्जियां लोड और अनलोडिंग किया जाता है।

    वीडियो में दिखाई दे रहा शख़्स पहले भी पकड़ा गया था

    जिस व्यक्ति द्वारा सब्जियों के सौदागर से रुपये लिया जा रहा था, उसकी पहचान बीरेंद्र सिंह के रूप में कुछ लोगों ने की है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि कि ये वही बीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति है जिसे कभी फर्जी टीटीई के रूप में नवादा जिले के रेलयात्री से जबरन रुपये ऐंठने के मामले में पकड़ा गया था। जिसका वीडियो भी उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

    रेल मंत्रालय ने @RPF India को टैग करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा

    इधर, रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो पर तुरंत ही संज्ञान लेते हुए @RPF India को टैग करते इस मामले को रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी के पास भेजते हुए बताया कि इस मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजा गया है।

    इन ट्रेनों में भी गया जंक्शन से बगैर बुकिंग भेजी जाती है सब्जियां

    इस 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के अलावा 12988 अजमेर-सियालदाह, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित गया-पटना पैसेंजर ट्रेन से हर दिन भारी मात्रा में हरी सब्जियां बगैर पार्सल कार्यालय में बुकिंग के भेजी जाती है। सूत्र बताते हैं कि आरआरआई कार्यालय के समीप पानी टंकी के पास रेल परिसर में वाहनों से हरी सब्जियां लाई जाती है और उसे ट्रेनों में बिना बुकिंग के लादे जाते हैं।

    इस अवैध धंधे का एक बड़ा नेटवर्क काम करता है

    इस प्रकार के अवैध रूप से धंधे करने वाले लोगों का एक बहुत बड़ा नेटवर्क गया जंक्शन पर काम करता है। जिससे प्रतिदिन अवैध उगाही की बात सूत्र बताते हैं। यह एक संपोषित नेटवर्क है। जिसके पीछे कई ऐसे चेहरे हैं, जो गया जंक्शन पर सुबह, दोपहर और शाम को नजर आते हैं।

  • गया जिले के गुरारू में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    गया जिले के गुरारू में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    गुरारू से हमारे संवाददाता

    बुधवार सुबह लगभग 6 बजे गुरारू थाना क्षेत्र के ददनापुर गांव में स्थित एक पोखर में 35‑वर्षीय संजीव चंद्रवंशी (मथुरापुर गांव के रहने वाले) के डूबने की सूचना मिली है। संजीव के बहनोई अजीत चंद्रवंशी ने बताया कि वह शौचालय के बाद नहाने के इजहार से पूरी तरह कपड़े उतार कर पोखर में कूद गया। कई घंटे बाद भी जब वह बाहर नहीं आया तो ग्रामीणों ने पोखर में कूदकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक शव का पता नहीं चल पाया है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। संजीव के दो छोटे पुत्र हैं, परिजनों का रो‑रो कर बुरा हाल है।

    थानाध्यक्ष का है कहना


    “हमने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया है और एसडीआरएफ की मदद ली है। जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा, हम परिजनों और ग्रामीणों को सूचित करेंगे।”

    ग्रामीणों के लिए संदेश

    • पोखर के आसपास सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ किया जाए।
    • बच्चों और बड़े सभी को पानी में जाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।
    • किसी भी आपत्ति या संदिग्ध स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस या एसडीआरएफ को सूचित करें।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा। परिजनों का रो रोकर हाल बुरा है।

  • मॉर्निंग न्यूज़: यहां हर कोई जानना चाहते हैं कि गया शहर विस क्षेत्र के किस बूथ पर किसे कितने वोट मिले, देखें सूची 

    मॉर्निंग न्यूज़: यहां हर कोई जानना चाहते हैं कि गया शहर विस क्षेत्र के किस बूथ पर किसे कितने वोट मिले, देखें सूची 

    देवब्रत मंडल

    आज बुधवार है और नवंबर महीने की 26 तारीख। गया शहर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 11 नवंबर को वोट डाले गए थे और मतगणना 14 नवंबर को हुई थी। सभी जानते हैं कि नतीजे क्या आए थे। एनडीए प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार ने महागठबंधन के प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को हरा कर लगातार नौवीं जीत दर्ज कराई है।

    पहली कड़ी में magadhlive news ने मतदान केंद्रों से सम्बंधित बूथवार डॉ प्रेम कुमार, मोहन श्रीवास्तव और धीरेंद्र अग्रवाल को प्राप्त मतों के बारे में जानकारी दी थी। आज उसके आगे के बूथों पर मिले मतों के आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं। कई पाठकों के फोन आ रहे हैं कि अन्य सभी बूथों के आंकड़ें जारी किया जाता तो अच्छा रहता।

    इस रिपोर्ट के साथ magadhlive news आज आप सभी पाठकों की जज्बातों की कदर करते हुए करीब 100 और बूथों पर डाले गए मतों की जानकारी दे रहे हैं। आशा करते हैं कि आप सभी पाठकों का प्यार हमारी टीम को इसी प्रकार मिलते रहेंगे।

  • मगध लाइव की खास खबर: जानें गया शहर विस में किस बूथ पर उम्मीदवारों को कितने-2 वोट मिले

    मगध लाइव की खास खबर: जानें गया शहर विस में किस बूथ पर उम्मीदवारों को कितने-2 वोट मिले

    देवब्रत मंडल

    ब्यूरो चीफ, मगध लाइव न्यूज़

    चुनाव खत्म हो गए। जीत हार के फैसले भी हो गए। सरकार बन गई। मंत्रिमंडल भी स्वरूप में आ गया। अबतक 230 गया शहर विधानसभा क्षेत्र से किस प्रत्याशी को किस मतदान केंद्र पर कितने वोट मिले थे किसी मीडिया हाउस ने नहीं बताया है लेकिन magadhlive news ने इस आंकड़े को आप सभी सुधी पाठकों के सामने लेकर आया है।

    मतगणना के दिन भी हमारी टीम आगे रही

    हमारी टीम मतगणना के वक़्त सबसे अलग अपडेट्स देने में सभी से आगे रहा। जिसकी प्रशंसा हमारे पाठकों ने की थी। लोगों का कहना था कि पल पल की जानकारी magadhlive news ने मतों की गिनती के बारे में जानकारी देने के मामले में सबसे आगे रही। अब जब परिणाम आ गया तो मतदान केंद्रों पर पड़े वोटों की जानकारी देना भी हमारी टीम ने फर्ज समझा।

    मिले मतों के आंकड़े

    आज इस पहली कड़ी में कुछ बूथों पर विजयी घोषित डॉ प्रेम कुमार, निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव तथा जनसुराज के धीरेंद्र अग्रवाल को मिले मतों के आंकड़े बताते हुए हमारी टीम की सोच है कि पाठकों तक सही जानकारी प्राप्त हो जाए और समर्थकों को भी पता चल जाए कि उन्होंने अपने समर्थित उम्मीदवार को किस हद तक विजयी अभियान में साथ दिया।

    अगली कड़ी में पाठक की मांग पर इससे आगे के बूथों की जानकारी दी जाएगी

  • नगर विधायक का स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत, समस्याओं को दूर करने का दिलाया भरोसा

    नगर विधायक का स्ट्रीट वेंडर्स एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत, समस्याओं को दूर करने का दिलाया भरोसा

    देवब्रत मंडल

    विधायक का स्वागत करते संघ के अध्यक्ष व सचिव


    जिला अतिथि गृह सभागार, गया में आज एक महत्वपूर्ण समारोह आयोजित हुआ। पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार का स्ट्रीट वेंडर्स एसोशिएशन ने उनका अभिनंदन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत गिरि, सचिव कृष्ण देव पांडे तथा गया शहर के 11 मार्केट कमिटी के पदाधिकारी ने नौंवीं बार प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने पर हर्ष व्यक्त किया।

    वेंडरों की समस्याओं को विस्तार से सुना

    डॉ. प्रेम कुमार को एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों की विभिन्न समस्याओं जैसे लिचिंग, साफ‑सफाई, लाइटिंग और लिटिगेशन रिलेटेड मुद्दे  को विस्तार से सुना। एसोशिएशन ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु डॉ. प्रेम कुमार से विशेष अनुरोध किया।

    विधायक ने दिया समन्वय स्थापित कर हित में कार्य करने का अश्वासन

    डॉ. प्रेम कुमार ने आश्वासन दिया कि वह इस दिशा में आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाएंगे और स्थानीय निकाय के साथ समन्वय कर वेंडरों के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, “स्ट्रीट वेंडरों का विकास शहर के विकास का अहम हिस्सा है; हम उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करेंगे।”

    समारोह का संचालन एसोशिएशन के सचिव कृष्ण देव पांडे ने किया, जबकि सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे संवाद को जारी रखने की उम्मीद जताई।

    मुख्य बिंदु

    • डॉ. प्रेम कुमार ने स्ट्रीट वेंडरों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
    • एसोशिएशन ने 11 मार्केट कमिटी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मुद्दों पर चर्चा की।
    • कार्यक्रम में फूलों के गुलदस्ते से डॉ. प्रेम कुमार का स्वागत किया गया।

    केपी रोड के दुकानदार संघ का हिस्सा नहीं

    यह समारोह गया शहर के वेंडरों के हित में एक सकरात्मक कदम माना जा रहा है। फिर भी यह बात हर बार उठती है कि आखिर केपी रोड के फुटपाथ दुकानदार अतिक्रमण कर यातायात को प्रभावित कर रहे हैं। इस पर सचिव श्री पांडेय ने बताया कि केपी रोड के फुटपाथ के दुकानदार उनके संघ का अंग अबतक नहीं हैं। यदि यहां के फुटपाथी दुकानदार साथ आते हैं तो उनकी भी समस्याओं को संघ के माध्यम से हल निकालने का प्रयास किया जा सकता है।

  • रेलयात्रा के दौरान कहीं आप भी ऐसी गलती तो नहीं करते, यदि करते हैं तो फिर आप गया के रमाकांत की तरह…

    रेलयात्रा के दौरान कहीं आप भी ऐसी गलती तो नहीं करते, यदि करते हैं तो फिर आप गया के रमाकांत की तरह…

    25 नवंबर को हावड़ा‑गया बंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन 22303 अप) के कोच C‑5, बर्थ 78 पर यात्रा कर रहे रामाकांत कुमार (ग्राम मूसे, थाना खिजरसराय, गया) कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही छूट गए और उनका सामान जो कोच में था वो गया जंक्शन चला गया। गलती उन्होंने यह की थी कि उन्हें शायद यह पता नहीं होगा कि वंदे भारत ट्रेन के कोच ऑटोमेटिक सिस्टम से खुलते और बंद होते हैं। ट्रेन जब खुलने लगती है तो गेट स्वतः ही बंद हो जाते हैं। 

    139 पर कॉल कर इसकी सूचना दी

    यही हुआ। रामाकांत चिप्स खरीदने के लिए कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उतरे और निर्धारित समय के बाद ट्रेन खुल गई। वे प्लेटफॉर्म पर ही रह गए और उनके सामान कोच में छूट गए। इसके बाद उन्होंने रेल मदद के लिए 139 पर कॉल कर इसकी सूचना दी। इसके बाद जब ट्रेन गया जंक्शन पर रुकी तो आरपीएफ ने उनके सामान को सुरक्षित रख लिया। जब वे आरपीएफ पोस्ट पहुंचे तो उन्हें उनके सामान सुपुर्द कर दिए गए।

    यात्री को छूट गए सामान सुपुर्द करते आरपीएफ

    चिप्स खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरे थे

    रामाकांत ने बताया कि वह कोडरमा स्टेशन पर चिप्स खरीदने के लिये उतर गए थे। गाड़ी का गेट बंद हो गया। ट्रेन रवाना हो गई। जिसके कारण वह ट्रेन पकड़ने से चूक गए और उनका सफ़ेद थैला, जिसमें एक लेडीज साल, कोर्ट पैंट और कुछ मिठाइयाँ थीं, उसी सीट पर रह गया।

    गया जंक्शन पर आरपीएफ ने अटेंड किया ट्रेन

    गया स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट गया के सउनि खुर्शीद खां ने सूचना पर कोच C‑5 को अटेंड किया और बैग बरामद किया। शिकायतकर्ता ने दस्तावेज़ प्रस्तुत कर बैग की पहचान की। सभी सामान सुरक्षित पाए गए। उपनिरीक्षक जावेद इकबाल ने बैग को यात्री को सौंप दिया। बैग और उसमें रहे सामान की की अनुमानित कीमत ₹ 4,000 बताई गई।

    यात्रियों के लिए संदेश

    • स्टेशन पर उतरते समय हमेशा अपना सामान हाथ में रखें।
    • यदि ट्रेन के प्रस्थान में देर या गेट बंद हो, तो तुरंत रेलवे स्टाफ या आरपीएफ को सूचित करें।
    • गुमशुदा वस्तु की सूचना समय पर दें, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    यह कार्रवाई ऑपरेशन अमानत के तहत की गई, जिससे यात्रियों का विश्वास बढ़ा और रेल सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश मिला।