पटना संभाग के तत्वावधान में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 01, गया द्वारा आयोजित ‘रूपांतर’ कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (हिंदी) के लिए योग्यता आधारित शिक्षा (CBL) पर पाँच दिवसीय ऑफलाइन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें
समय: 24 – 28 नवंबर 2025
स्थल: होटल डेल्टा इंटरनेशनल, बोधगया
उद्घाटन: विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने मुख्य संसाधकों – स्वाति परमार एवं एकता वत्स को पुष्पगुच्छ एवं शॉल से स्वागत किया।
शुरूआत: विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना से हुई।
मुख्य संबोधन: प्राचार्य गुप्ता ने CBL की आवश्यकता व प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।
गया रेलवे स्टेशन के दिल्ली फुट‑ओवर ब्रिज के पास रविवार सुबह 08:45 बजे रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त गश्त टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार सिंह (48) के रूप में हुई, जो चतरा जिले के केडी नगर, राजपुर थाना के रहने वाले हैं। गश्त के दौरान राजेश को भागते देख टीम ने उसे घेरकर रोक लिया। तलाशी में उसके पास से बंद अवस्था में एक सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 19,000 रुपये आँकी गई है। राजेश ने बताया कि यह मोबाइल उसने यात्रियों से चोरी किया था।आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजेश को जीआरपी थाना, गया ले जाया गया। वहां कांड सं. 330/25, दिनांक 24.11.2025 के तहत धारा 317(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मोबाइल को साक्ष्य के रूप में रखकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
बेटा दिलीप कुमार। धन की लालच में मां को मृत करार दे दिया। वो भी शपथ लेकर। मां ‘जिंदा’ हो उठी। सरकारी कागज पर मर चुकी मीणा देवी ‘कब्र’ से उठकर अपने औलाद के कृत को उजागर कर दीं। सभी हैरान हैं। आखिर ये कैसे हो गया? स्वाभाविक है कि यह अचंभित कर देने वाली एक कहानी है।
बेटे के कृत की हर तरफ हो रही भर्त्सना
गया जी। जिसे मोक्ष और ज्ञान की भूमि के रूप में सभी सम्मान देते हैं। इस भूमि पर एक पुत्र ने ऐसा कृत कर दिया, जिसकी हर तरफ भर्त्सना हो रही है। बेटा अब गायब है। जिसे खोजने में सभी लग गए हैं।
कैसे निर्गत हो गया जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र
सवालों के घेरे में फिलहाल गया जी नगर निगम आ गया है। सवाल खड़े करने वाले बुद्धिजीवी वर्ग के हैं। जवाब मांगा जा रहा है कि आखिर जीवित मीणा देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र निगम कार्यालय से कैसे निर्गत हो गया? अधिकारी जांच की बात कहकर मामले की तह में जाने की कोशिश कर रहे हैं।
वार्ड पार्षद के बयान भ्रामक या फिर लेटर पैड
एक मीडिया हाउस में छपी रिपोर्ट में वार्ड नं 17 की पार्षद का कहना था कि जिस लेटर पैड की बात सामने आ रही है, उसे देखने पर ही पता चलेगा कि उनके हस्ताक्षर ही हैं या फिर यह लेटर पैड भी तो कहीं फर्जी नहीं। खैर, हस्ताक्षर(हैंडराइटिंग) एक्सपर्ट की बात है। लेकिन कार्यालय को उपलब्ध लेटर पैड की बात जहां तक सामने आ रही है तो इसमें वार्ड पार्षद के ही हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं लेकिन magadhlive इसकी पुष्टि नहीं करता है।(लेटर पैड magadhlive के पास सर्वाधिकार सुरक्षित है)।
बेटा दिलीप और दोनों गवाह भी फरार
आवेदक दिलीप कुमार, शपथकर्ता दिलीप कुमार, फॉर्म पर हस्ताक्षर दिलीप कुमार। गवाह शंकर और एक अन्य भी उनके ही पहचान के ही होंगे जो भी फरार चल रहे हैं। जिन्हें वार्ड पार्षद भी अवश्य जानते पहचानते होंगे।
कर्मचारी को यकीन गवाहों की बातों से हुआ
जांच करने गए कर्मचारी धीरेंद्र अवश्य ही दिलीप कुमार, दोनों स्वतंत्र गवाह से मिले होंगे। उनके सामने हस्ताक्षर बनाए होंगे। तब धीरेंद्र को यकीन हो गया होगा कि सच में मीणा देवी की मृत्यु 28.02.2024 को हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट कार्यालय को समर्पित किए।
रजिस्ट्रार के लॉगिन से ही पास होते हैं प्रमाण पत्र
इसके बाद जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार के पास रिपोर्ट जब पहुंची होगी तो उनके लॉगिन(log.in) से सांख्यिकी विभाग एवं नगर निगम में मामला गया होगा। जिनके द्वारा अप्रूवल के बाद जन्म मृत्यु कार्यालय में प्रमाण पत्र अपलोड किया गया होगा। इसके बाद यहां से मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया होगा। जिसे प्राप्त करने के बाद दिलीप कुमार अपनी अगली चाल चली।
इस शाखा की भी गलती नहीं मानी जा सकती
राजस्व शाखा में नामांतरण के लिए कागजात दाखिल किए गए होंगे। यहां के कर्मचारियों ने सभी सलंग्न दस्तावेज की जांच की होगी। जब सभी प्रकार से संतुष्ट हो गए होंगे तो कथित मृत मीणा देवी के नाम से मकान खारिज होकर दिलीप कुमार के नाम से दाखिल हुआ। जब यह बात मीना देवी को पता चला तो नगर निगम में इस बात को लेकर पहुंच गईं तो सभी को पता चला कि जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुआ।
दोषी कौन, बड़ा सवाल
अब इस पूरी प्रक्रिया में दोषी कौन है यह अहम और बड़ा सवाल है। यह तो सर्वविदित हो चुका है कि पुत्र दिलीप कुमार ही इस कहानी का आदि भी है और अंत भी। पर, अब नगर निगम कार्यालय का कोई भी व्यक्ति क्या वार्ड पार्षद के लेटर पैड पर यानि कि उनकी बातों पर अब के बाद से भरोसा करेगा? एक बार ऐसा ही फर्जी हस्ताक्षर(वार्ड पार्षद के) का मामला वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ प्रयोग में आया था लेकिन उन्होंने खुद इस मामले को आगे नहीं बढ़ाया, कारण जो कुछ भी रहे थे।
रविवार को पूर्व मध्य रेल के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा सुरक्षा आयुक्त (हाजीपुर) अमरेश कुमार ने आरपीएफ पोस्ट गया का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पोस्ट में ड्यूटी डिप्लोयेमेंट का रिव्यु किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और रेल अपराध, ट्राफिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
गया आगमन पर सहायक आयुक्त, पोस्ट प्रभारी निरीक्षक, सीआईबी निरीक्षक एवं बल के जवानों ने महानिरीक्षक श्री कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
निरीक्षण उपरांत बल के अधिकारियों एवं जवानों को उचित दिशा-निर्देश दिए, जिनमें निम्नलिखित दिशा निर्देश उन्होंने दिए।
भीड के यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।
भीड़ के प्रबंधन हेतु पर्याप्त जवानों की तैनाती की जाए।
रेलवे परिसर में निरंतर गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नज़र रखी जाए।
सीसीटीवी से रियल टाईम मोनिरटरिंग किया जाए।
भीड में बुजुर्ग एंव महिलाओ की सहायता हेतु मेरी सहेली टिम 24 घण्टे कार्यरत रहें।
भीड के प्रबन्धन हेतु आवश्यक आधुनिक संसाधन/उपकरण का प्रयोग करे ।
स्थानीय प्रशासन एवं जीआरपी के साथ समन्वय बनाए रखा जाए।
रेल यात्री की सुरक्षा के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाए।
निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने आर.पी.एफ. के कार्यों की सराहना करते हुए बल को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया।
रविवार को पूर्व मध्य रेल के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा सुरक्षा आयुक्त (हाजीपुर) अमरेश कुमार ने आरपीएफ पोस्ट गया का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पोस्ट में ड्यूटी डिप्लोयेमेंट का रिव्यु किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और रेल अपराध, ट्राफिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
गया आगमन पर सहायक आयुक्त, पोस्ट प्रभारी निरीक्षक, सीआईबी निरीक्षक एवं बल के जवानों ने महानिरीक्षक श्री कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
निरीक्षण उपरांत बल के अधिकारियों एवं जवानों को उचित दिशा-निर्देश दिए, जिनमें निम्नलिखित दिशा निर्देश उन्होंने दिए।
भीड के यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।
भीड़ के प्रबंधन हेतु पर्याप्त जवानों की तैनाती की जाए।
रेलवे परिसर में निरंतर गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नज़र रखी जाए।
सीसीटीवी से रियल टाईम मोनिरटरिंग किया जाए।
भीड में बुजुर्ग एंव महिलाओ की सहायता हेतु मेरी सहेली टिम 24 घण्टे कार्यरत रहें।
भीड के प्रबन्धन हेतु आवश्यक आधुनिक संसाधन/उपकरण का प्रयोग करे ।
स्थानीय प्रशासन एवं जीआरपी के साथ समन्वय बनाए रखा जाए।
रेल यात्री की सुरक्षा के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाए।
निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने आर.पी.एफ. के कार्यों की सराहना करते हुए बल को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया।
गया जंक्शन विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश करने का कार्य चल रहा है। इस बीच खबर ये आई है कि गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में 1924 ई. से संचालित भारत सेवाश्रम संघ के इस कार्यालय भवन को तोड़ दिया जाएगा और यह कार्यालय स्टेशन के किसी अन्य हिस्से में फिर से संचालित किया जायेगा।
सहायक मंडल अभियंता के साथ हुई वार्ता
गया जंक्शन के सहायक मंडल अभियंता(ADEN) ऋषिकेश मीणा के साथ संघ के स्थानीय प्राधिकार हरि पद की बैठक शनिवार को उनके कार्यालय कक्ष में हुई। बताया गया कि श्री मीणा ने स्टेशन के विकास कार्य को जल्द पूरा करने के लिए इस भवन को तोड दिए जाने की बात कही है। इस बात की जानकारी अब संघ के प्रधान को बता दिया गया है।
कई सालों से किराया भी बकाया चला आ रहा
रेलवे सूत्रों ने बताया कि भारत सेवाश्रम संघ का कार्यालय जिस भवन में संचालित हो रहा है, उसका किराया भी वर्षों से बकाया चला आ रहा है। इस बात पर जब चर्चा हुई तो सहायक मंडल अभियंता ने संघ के स्थानीय प्राधिकार को पूरे कागजात के साथ डीडीयू मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक(सीनियर डीसीएम) के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। संभावना है कि सोमवार को संघ से जुड़े लोग सीनियर डीसीएम से मिलने जाएंगे।
एक सौ साल से संचालित है भारत सेवाश्रमसंघ
जैसा कि बताया गया है कि गया जंक्शन के बाहरी परिसर में संचालित भारत सेवाश्रम का कार्यालय काफी सालों से है। जब गया जंक्शन पूर्वी रेलवे अंतर्गत दानापुर मंडल के अधीन था, तब से यह कार्यालय संचालित है। भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना 1924 ई. हुई थी। गया जी में इसका मुख्य कार्यालय सह आश्रम स्वराजपुरी रोड में है। जहां से इस संघ की सारी गतिविधियां संचालित होती है और इसका प्रधान कार्यालय पश्चिम बंगाल में है।
कार्यालय भवन के पास बनाया जा रहा पाथवे
गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्य को 2026 तक पूरा करने का टारगेट तय किया गया है। इसे लेकर यहां पर पाथवे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस क्रम में इस कार्यालय के भवन को तोड़ना जरूरी हो रहा है। जिसके लिए विभागीय प्रक्रिया के तहत इसे यहां से हटाकर किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की बात चल रही है। आने वाले दिनों में यह भवन यहां नहीं रहेगा।
ऑपरेशन सतर्क के तहत गया जंक्शन पर आरपीएफ की टीम ने लावारिस हालात में रहे बैग से विदेशी शराब बरामद किया है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि प्लेटफॉर्म नं 01(c), हावड़ा इंड इलेक्ट्रिक रूम के पास, 10 मीटर नीचे स्टील की कुर्सी पर तीन बैग लावारिश हालात में देखा गया। पहले काला बैग से 6 बोतल (750 ml) 4.5 लीटर ROYAL STAG PREMIER WHISKY, दूसरे काले बैग से 6 बोतल (750 ml) 4.5 लीटर ROYAL STAG PREMIER WHISKY तथा तीसरे काला थैला से 3 बोतल (750 ml) 2.25 लीटर ROYAL GREEN CLASSIC BLENDED WHISKYकुल शराब 11.25 लीटर (अंग्रेजी) बरामद किया गया।बरामद शराब को राजकीय रेल पुलिस थाना, गया को आगे की कार्रवाई के लिए सौंपा गया। टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी सहायक उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार सिंह,आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद, आरक्षी संजीत कुमार, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना शामिल थे।
दौलत की लालच में इंसान किस हद तक गिर सकता/जाता है यह कहना बड़ा मुश्किल है। वो भी जिस मां ने अपनी कोख में नौ महीने रखा और इस धरती पर लाईं, उसी बेटे ने मां को ‘जीते जी’ मार डाला और मां के नाम की दौलत अपने नाम करा लिया। ये कलयुग है, जिसकी पराकाष्ठा तो नहीं कही जा सकती है लेकिन एक पुत्र दौलत की लालच में अपनी जीवित मां को मृत घोषित कर दिया है।
यह मामला गया जी शहर से जुड़ा है
गया जी शहर से ये मामला जुड़ा है, जब मीणा देवी(जीवित) को पता चला कि उसे उनके बेटे दिलीप कुमार ने मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करवा लिया। इसी के आधार पर पुस्तैनी मकान को अपने नाम करा लिया है।
मीणा देवी ने नगर निगम का दरवाजा खटखटाया
अब मीणा देवी गया जी नगर निगम का दरवाजा खटखटाया है। जो पूछ रही है कि आखिर जब हम जिंदा हैं तो मेरे मर जाने का सर्टिफिकेट कैसे जारी किया गया?
मीणा देवी गुरुद्वारा रोड, गोसाईबाग की हैं निवासी
दरअसल, जारी प्रमाण पत्र के अनुसार गया जी नगर निगम के वार्ड नं 17 अंतर्गत गुरुद्वारा रोड, गोसाई बाग मोहल्ले की रहने वाली मीणा देवी की स्वाभाविक मृत्यु 28 फरवरी 2024 को हुई थी। जबकि मीणा देवी के बेटे ने कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष शपथपत्र देकर कहा था कि उनकी मां मीणा देवी की मृत्यु गोसाईबाग मोहल्ला स्थित पुस्तैनी आवास पर हो गई है।
बेटे ने झूठा शपथपत्र दिया, की थी प्रमाणपत्र की मांग
इसी शपथपत्र के आधार पर जालसाज बेटे दिलीप कुमार ने गया नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया था।
प्रखंड मुख्यालय स्तर से कर्मचारी ने की थी स्थलीय जांच
चुकि मामला एक महीने के बाद(ऊपर) का था तो इसकी जांच के लिए गया नगर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी(बीएसो) के पास भेजा गया था। जहां से एक कर्मचारी धीरेंद्र जांच के लिए मृतक(कथित) के घर पहुंचा। यहां उन्होंने दो लोगों को गवाही देने के लिए कहा।
बाबूलाल और शंकर नामक व्यक्ति ने दी थी गवाही
इसके बाद कर्मचारी के सामने बाबूलाल और शंकर प्रसाद नामक व्यक्ति ने लिखित रूप में गवाही दी कि मीणा देवी, गोसाईबाग मोहल्ला निवासी की मृत्यु 28.02.2024 को घर पर ही हुई थी। इन दोनों ने अपना अपना आधार कार्ड और मोबाईल नंबर भी कर्मचारी धीरेंद्र को उपलब्ध करा दिया।
वार्ड पार्षद भी सच जाने बिना मृत घोषित कर दीं
हद तो यहां पार कर गया कि वार्ड नंबर 17 की पार्षद सोनी देवी ने 29.05.2024 को अपने लेटर पैड पर यह प्रमाणित कर दीं कि मीणा देवी की मृत्यु 28.02.2024 को इनकी मृत्यु बेटे के गुरुद्वारा रोड, गोसाईबाग स्थिति मोहल्ले में इनके आवास में हो चुकी थी। जबकि इन्हें अपने स्तर से जांच कर लेना चाहिए था।
मामले की जांच और कु#पुत्र की तलाश शुरू
अब जब मीणा देवी निगम के दरवाजे पर गुहार लगाने पहुंच गईं तो नगर निगम इस जारी मृत्यु प्रमाण पत्र के बारे में जांच शुरू कर दिया है। इधर, जीवित मीणा देवी को ‘जीते जी’ मारकर होल्डिंग नंबर नया 246, पुराना 239, वार्ड नं 17 को अपने नाम करवाने वाले बेटे दिलीप कुमार की विभाग द्वारा तलाश शुरू कर दी गई है।
…और अंत में
स्वाभाविक है कि मीणा देवी के नाम से जिस संपत्ति को गलत तरीके से जालसाजी कर हड़पने की कोशिश दिलीप कुमार ने किया है तो यह संपत्ति तो आज नहीं तो कल मां को वापस मिल जाएगा। सवाल है कि वार्ड पार्षद और दो लोगों की गवाही का क्या होगा?
पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रोड अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य में रेल की संपत्ति की चोरी का खुलासा हो गया है। जिसकी विस्तृत रिपोर्टmagadhlive news को हाथ लगी है। पूरा मामला रफ़ीगंज में रोड‑अंडर‑ब्रिज (RUB) के लोहे की चोरी से संबंधित है। आरपीएफ की टीम ने दिल्ली के एक फर्म के मुंशी को तो रंगे हाथों पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है लेकिन इस अपराध में शामिल एक और मुंशी फरार चल रहा है। वहीं चोरी गए लाखों के माल अभी भी बरामद नहीं हो सका है। इस बडे पैमाने पर हुई चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए आरपीएफ की टीम लगी हुई है।
अनुबंध समाप्ति के बाद लोहे को अनाधिकृत रूप से बेचा गया
संक्षेप में कहें तो रेलवे द्वारा भुगतान किए गए 48 मीट्रिक टन लोहे को अनुबंध समाप्त होने के बाद अनधिकृत रूप से बेचा गया। RPF ने मौके पर कार्रवाई कर 27 MT बरामद कर ली, 15 MT अभी भी गायब है, और मुख्य आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर FIR दर्ज कर ली गई है।
आरपीएफ के आईजी के आने की सूचना
सूत्रों की मानें तो पूर्व मध्य रेल के रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार रविवार यानि 23 नवंबर को डीडीयू मंडल में आ सकते हैं। जानकारी प्राप्त हो रही है कि इस दौरान रेल आईजी श्री कुमार गया जंक्शन भी आएंगे। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है।
घटना का पृष्ठभूमि
तारीख‑समय : 19 नवंबर 2025, दोपहर 12:00 बजे
सूचना देने वाला : दीपक कुमार गुप्ता (IOW/कंस्ट्रक्शन/डेहरी‑ऑन‑सोन)
स्थान : रेलवे गेट 21/C, रफ़ीगंज‑देवराेड स्टेशन के बीच, किलोमीटर पोल 513/4‑513/6 के आसपास
क्या हुआ है? रफ़ीगंज‑देवराेड के बीच बन रहे रोड‑अंडर‑ब्रिज (RUB) के निर्माण में उपयोग होने वाली प्रोटेक्शन प्लेट और बीम (लगभग 48 मीट्रिक टन लोहे) को कंपनी M/S Brijesh Kumar Agarwal को भुगतान किया गया था। यह लोहा रेलवे की संपत्ति माना जाता है।
30 जून 2025 को अनुबंध समाप्त (टर्मिनेट) कर दिया गया, इसलिए कंपनी को अब इस लोहे पर अधिकार नहीं था।
टर्मिनेशन के बाद, ZETWERK नाम की पेटी‑कॉन्ट्रैक्टर कंपनी ने इस लोहे को HUDA ENTERPRISES को ऑक्शन में बेच दिया।
चोरी की प्रक्रिया
शिव कुमार (29 वर्ष, मुंशी, HUDA ENTERPRISES, दिल्ली) ने गैस कटर से इस लोहे को काट‑कर ट्रक में लाने की कोशिश की।
सूचना मिलने पर रफ़ीगंज RPF पोस्ट के उप‑निरीक्षक इंदल कुमार और उनकी टीम ने मौके पर पहुँच कर शिव कुमार को रंग‑ए‑हाथ पकड़ा।
बरामद एवं बक़ी माल विवरण मात्रा टिप्पणी कुल अनुमानित लोहा 48 MT रेलवे की मूल संपत्ति बरामद किया गया 27.376 MT प्लेट और बीम के टुकड़े अभी भी गायब 14.776 MT अनुमानित मूल्य ≈ ₹ 12,64,560 का हिस्सा अनुमानित कुल मूल्य ₹ 12,64,560 स्क्रैप मूल्य के आधार पर
बरामद माल को 21 नवंबर 2025 को वजन कर पोस्ट‑मालखाने में रखा जाएगा।
कानूनी कार्रवाई
FIR 02/2025 : 20 नवंबर 2025 को रफ़ीगंज RPF पोस्ट में दर्ज।
आग पर काबू पाने की कोशिश करते फायर स्टेशन के कर्मचारी
गया जी शहर में शुक्रवार की देर शाम एक घर में आग लग गई। इसके बाद घरवाले परेशान हो गए। इस घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों तक पहुंची तो सामाजिक कार्यकर्ता रामजी केसरी ने डायल 112 और फायर स्टेशन को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद टीम पहुंची तो आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेखा स्वीट्स के सामने बृजकिशोर प्रसाद के घर में खाना बनाने के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस लीक करने के कारण आग लग गई। इसके बाद घर वाले घबरा गए। बताया गया कि इस जगह पर अरविंद नामक व्यक्ति आलू कचालू की दुकान लगाते थे, जो अब जीवित नहीं हैं, उन्हीं के सामने बृजकिशोर प्रसाद के घर में आग लग गई थी। इस मकान में कई किरायेदार भी रह रहे हैं जो इस घटना के बाद घबरा गए थे। इस संबंध में पूछे जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता रामजी केसरी ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना जैसे ही उन्हें मिली तो फायर ब्रिगेड और डायल 112 को सूचना दी। त्वरित राहत दल मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं है। करीब 15-20 हजार रुपये के आसपास की क्षति पहुंची होगी। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत ही पहुंच गई और बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया।