Blog

  • रेलवे की लाखों की संपत्ति के साथ पकड़ा गया यूपी का एक व्यक्ति, भेजा गया जेल, रेल में हलचल

    रेलवे की लाखों की संपत्ति के साथ पकड़ा गया यूपी का एक व्यक्ति, भेजा गया जेल, रेल में हलचल

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    पूर्व मध्य रेल के एक वरिष्ठ अभियंता की सीबीआई के द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद डीडीयू मंडल में भी हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच खबर आई कि एक व्यक्ति को करीब 12 लाख रुपए से अधिक के रेलवे की संपत्ति के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    मामला डीडीयू मंडल के रफीगंज से जुड़ा

    विश्वनीय सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को गया जंक्शन के रेलवे कोर्ट में आरोपी को रफीगंज आरपीएफ पोस्ट द्वारा रिमांड के लिए भेजा गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

    12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है

    आरपीएफ के पदाधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर इतना ही बताया कि आरोपी के कब्जे से करीब 12 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त हुई है। जो कि एक पुल निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है।

    यूपी का रहनेवाला है गिरफ्तार आरोपी

    बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है। जिसके पास से लोहे बरामद हुए हैं। जो किसी पुल के निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है। जिसकी कीमत रेलवे ने 12 लाख रुपये से अधिक आंकी है।

    रफीगंज पोस्ट में मामला हुआ दर्ज

    इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, रफीगंज में 2/2025 दर्ज कर आरोपी को गया के रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इस सम्बंध में 3 आरपी(यूपी) एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है।

    पोस्ट प्रभारी निरीक्षक फोन का जवाब नहीं दिए

    इस संबंध में रफीगंज आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राम सुमेर से अधिकृत जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन किया गया लेकिन उधर से कोई प्रत्युत्तर नहीं मिल सका। सूत्र ने बताया कि वे अवकाश पर हैं। जबकि विश्वनीय सूत्रों ने बताया कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू है।

  • नई सरकार में मगध का दबदबा, जानें सामाजिक-जातीय समीकरण और सबसे अधिक उम्र,अमीर-गरीब व मुकदमे वाले मंत्री

    नई सरकार में मगध का दबदबा, जानें सामाजिक-जातीय समीकरण और सबसे अधिक उम्र,अमीर-गरीब व मुकदमे वाले मंत्री

    देवब्रत मंडल

    मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री

    18 वीं विधानसभा को लेकर नई सरकार का गठन लगभग हो गया। मंत्रियों ने शपथ ग्रहण कर लिए। 24 नवंबर को जीतकर आए सभी 243 विधायक सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। नई सरकार में गया जी के विधायक डॉ. प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष बन सकते हैं। इस बार नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में मगध प्रमंडल का दबदबा रहा। इस क्षेत्र से सात मंत्री बनाए गए हैं। यदि डॉ प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाते हैं तो मगध क्षेत्र राजनीतिक दृष्टिकोण से और मजबूत हो जाएगा। आइए देखें magadhlive की यह खास रिपोर्ट।

    नीतीश कैबिनेट – विस्तृत रिपोर्ट (21 नवंबर 2025)

    1. कुल आकार और पार्टी‑वार विभाजन
    • कुल मंत्री: 26 (CM + डिप्टी CM + 24 मंत्री)
    • भाजपा: 14 मंत्री
    • जदयू: 8 मंत्री
    • एलजेपी‑आर: 2 मंत्री
    • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM): 1 मंत्री
    • आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी): 1 मंत्री

    भाजपा‑जदयू का गठबंधन पहले की 32‑मंत्री वाली सरकार से 5 मंत्री कम है, लेकिन गठबंधन में भाजपा का कोटा थोड़ा बढ़ा है (14 → 14) और जदयू का घटा है (13 → 8)

    1. सामाजिक‑जातीय समीकरण
      वर्ग मंत्री संख्या उल्लेख
      पिछड़ा/दलित 18 (≈ 65 %) 5 दलित, 4 EBC, 9 OBC
      सवर्ण 7 4 राजपूत, 2 भूमिहार, 1 ब्राह्मण
      मुस्लिम 1 जदयू के जमा खान
      यादव 2 भाजपा‑जदयू ने एक‑एक यादव को जगह दी (पहले भाजपा में नहीं)
      राजपूतों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है – कुल 4 राजपूत मंत्री (भाजपा 2, जदयू 1, एलजेपी‑आर 1)
    2. क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व
    • मगध: 7 मंत्री – सबसे अधिक, जिसमें सीएम नीतीश कुमार (पटना‑मगध) शामिल
    • शाहाबाद: 2 मंत्री – आरा‑भोजपुर से संजय टाइगर (भाजपा) और कैमूर से जमा खान (जदयू)।
    • मिथिलांचल: 5 मंत्री
    • तिरहुत: 6 मंत्री
    • अंग प्रदेश: 3 मंत्री
    • सीमांचल: 2 मंत्री
    • कोसी: 1 मंत्री

    इन आँकड़ों से स्पष्ट है कि NDA ने मगध‑शाहाबाद, मिथिलांचल‑तिरहुत को अपने गढ़ के रूप में मजबूत किया है।

    1. शैक्षणिक योग्यता
    • 10वीं पास: नारायण प्रसाद (मंत्री)
    • PhD धारी: 4 मंत्री
    • बाकी: स्नातक या अन्य योग्यताएँ (विशिष्ट डेटा उपलब्ध नहीं)
    1. क्रिमिनल केस
    • कुल मंत्री पर केस: 12
    • सबसे अधिक केस: नितिन नवीन – 5 केस
    • डिप्टी CM: विजय सिन्हा (भाजपा) – कोई केस नहीं; सम्राट चौधरी (जदयू) – 2 केस
    • CM नीतीश कुमार: कोई केस नहीं
    1. उम्र‑संबंधी आँकड़े
    • सबसे बुजुर्ग: बिजेंद्र यादव – 78 वर्ष
    • सबसे युवा: श्रेयसी सिंह – 34 वर्ष
    • 50 वर्ष या उससे कम: 18 मंत्री
    • 60‑70 वर्ष: 6 मंत्री
    1. महिला मंत्री
    • कुल 3 महिला मंत्री (जदयू की लेसी सिंह, भाजपा की रमा निषाद और श्रेयसी सिंह) – पिछले कार्यकाल के समान संख्या।
    1. कुछ खास बातें
    • उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाया; दीपक अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, पर उन्हें MLC बनाकर कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।
    • सबसे अमीर मंत्री: रमा निषाद (संपत्ति ≈ 31.86 करोड़)
    • सबसे गरीब मंत्री: संजय कुमार (संपत्ति ≈ 22.30 लाख)
      सारांश: नई नीतीश कैबिनेट में सामाजिक‑जातीय संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और पार्टी‑कोटा का बारीक मिश्रण दिखता है। लगभग दो‑तीहाई मंत्री पिछड़े‑दलित वर्ग से हैं, जबकि राजपूतों की सवर्ण में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। मगध‑शाहाबाद और मिथिलांचल‑तिरहुत को विशेष प्राथमिकता मिली है, और 12 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें नितिन नवीन पर सबसे अधिक केस हैं।

  • अनियंत्रित एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से करें परहेज, आईएमए के कार्यक्रम में दी गई सलाह

    अनियंत्रित एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से करें परहेज, आईएमए के कार्यक्रम में दी गई सलाह

    देवब्रत मंडल

    IMA के पदधारक

    एन्टी माइक्रोबॉयल रेसिस्टेंस Antimicrobial Resistance (AMR) Week पर भारतीय चिकित्सा संघ, गया द्वारा अभय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के आउटडोर में एक  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान यहां मौजूद मरीजों, उनके पररजनों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को Antimicrobial Resistance से होनेवाले कुप्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अभय नारायण राय ने बताया कि यह बीमारी अनावश्यक और अत्यधिक (अनियंत्रित) एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से होती है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। बैक्टीरिया का प्रभाव पड़ता है, इसलिए रोग को ठीक करना मुश्किल हो जाता है। कार्यक्रम में भारतीय चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह, सचिव डॉ विमलेन्दु विमल, उपाध्यक्ष डॉ वी. वी. सिंह, डॉ एल. एम. सिंह, डॉ नीरज कुमार ने भी एटीमाइक्रोबॉयल रेसीस्टेंस से लोगो को बचने की सलाह दी।कार्यक्रम का समापन डॉ. राम सेवक प्रसाद सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • गया जंक्शन पर तस्करों के साथ पकड़ी गई शराब, जानें कहां के रहने वाले हैं तस्कर

    गया जंक्शन पर तस्करों के साथ पकड़ी गई शराब, जानें कहां के रहने वाले हैं तस्कर

    देवब्रत मंडल

    जब्त शराब, गिरफ्तार तस्कर व पुलिस

    ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की टीम गया जंक्शन पर 56.5 लीटर अवैध शराब (कीमत ₹ 20,180) के साथ तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी की है। यह कार्रवाई गया रेलवे स्टेशन, प्लेटफ़ॉर्म 01, हावड़ा एफ़ओबी रैम्प के पास की गई है।

    कार्यवाही का विवरण देते हुए आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि

    • ऑपरेशन सतर्क के तहत रेसुब पोस्ट गया के जवानों ने गश्त के दौरान दो महिलाओं व एक पुरुष को संदिग्ध अवस्था में देखा गया।
    • समय: शाम के समय, प्लेटफ़ॉर्म 01 के हावड़ा एफ़ओबी रैम्प के पास।
    • क़दम: जवानों ने उन्हें घेर कर रोक लिया, बैग व झोला जब्त कर तलाशी ली।
    1. गिरफ्तार व्यक्तियों के विवरण
      क्रमांक नाम आयु लेंडर/पिता निवास संबंध
      1 पिंकी देवी 28 वर्ष पति – विकाश प्रसाद बैंक मोड, थाना भूली, जिला धनबाद महिला
      2 निक्की कुमारी 20 वर्ष पिता – अरुण शर्मा एरूरी, थाना पकरी, जिला नवादा महिला
      3 प्रेम कुमार 20 वर्ष पिता – रविन्द्र कुमार रवि रामें, थाना नारदीगंज, जिला नवादा पुरुष
    2. बरामद माल
    • अवैध शराब: 56.5 लीटर (अंग्रेजी शराब)
    • क़ीमत: ₹ 20,180 (बीस हजार एक सौ अस्सी रुपये)
    1. विधिक कार्रवाई
    • जीआरपी थाना, गया
    • कांड संख्या: 326/25
    • धारा: 30 (ए) – बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम
    • पंजीकरण: सउनि मृत्युंजय कुमार अकेला (रेसुब पोस्ट गया) की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज।
    1. शामिल अधिकारी/कर्मचारी
    • सउनि मृत्युंजय कुमार अकेला – रेसुब पोस्ट गया (शिकायतकर्ता)
    • आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद – रेसुब पोस्ट गया
    • आरक्षी अमित कुमार – रेसुब पोस्ट गया
    • प्रधान आरक्षी इंदु सिन्हा – रेसुब पोस्ट गया

    ऑपरेशन सतर्क के तहत रेसुब पोस्ट गया द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से 56.5 लीटर अवैध शराब जब्त कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मामला जीआरपी थाना, गया में विधिवत पंजीकृत कर आगे की जांच जारी है।

    1. यह धुआं ही धुआं है कोई धुंध नहीं, कचरे में लगा दी जाती है आग, पर्यावरण बिगड़ने व सांसों की तकलीफ बढ़ने का खतरा

      यह धुआं ही धुआं है कोई धुंध नहीं, कचरे में लगा दी जाती है आग, पर्यावरण बिगड़ने व सांसों की तकलीफ बढ़ने का खतरा

      देवब्रत मंडल

      कचरे के ढेर में लगाई गई आग और उठता धुआं

      ये जो नजारे आप देख रहे हैं, यह गया जंक्शन के न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स (वाशिंग पिट लाइन) के पास के हैं। यहां ट्रेनों से निकलने वाले कचरे को एकत्र कर आग लगा दी जाती है। जिससे उठने वाले धुएं से आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है और साथ ही पर्यावरण दूषित हो रहा है। जबकि ऐसा करना कानूनन गलत है।

      अधिकारी ने कहा-इस मामले को दिखवाते हैं

      कैरिज एंड वैगन विभाग के एक रेल अधिकारी से जब बात कर इस प्रकार की हो रही गलती की ओर ध्यानाकृष्ट कराया गया तो उनका कहना था कि वे इस मामले को दिखवाते हैं। रेल अधिकारी का कहना है कि कचरे को कहीं दूर ले जाकर डंप करने के लिए संवेदक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

      सांसों की तकलीफ बढ़ने का बन रहा है खतरा

      इस स्थल से सटे कॉटन मिल बालाजी नगर एक मोहल्ला है। यहां के रहनेवाले लोगों ने रेल प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों की घनी आबादी यहां बसी हुई है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है इससे उठने वाले धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। विशेष कर वृद्ध एवं शिशुओं को काफी परेशानी होती है।
      लोगों ने बताया ये केवल एक दिन का नजारा नहीं है, अक्सर कचरे को डंप कर इसमें आग लगा दी जाती है। जिससे पर्यावरण बिगड़ने का खतरा बढ़ रहा है।

      मॉर्निंग वॉक करने वाले और खेलने वाले बच्चे भी प्रभावित

      आसपास आबादी बसी हुई। लोको कॉलोनी में तो अब काफी कम की संख्या में ही रेल कर्मचारियों के आवास बचे हुए हैं और जो रह रहे हैं, उनलोगों का भी कहना है इस वाशिंग पिट लाइन के आसपास कचरे का ढेर लगा रहता है। जिससे उठने वाले दुर्गंध से पास के लोको फील्ड में मॉर्निंग वॉक करने तथा खेलने वाले बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
      रेलकर्मियों और उनके आश्रितों ने भी कोचिंग कॉम्प्लेक्स के अधिकारी से इस मामले पर संज्ञान लेने की आवश्यकता पर बल दिया है।

    2. 2026 में वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की तैयारी अब अंतिम चरण में, पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

      2026 में वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की तैयारी अब अंतिम चरण में, पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

      देवब्रत मंडल

      सर्कुलेटिंग एरिया में निरीक्षण करते एजीएम व अधीनस्थ

      गया जंक्शन को 2026 में वर्ल्ड‑क्लास स्टेशन बनाने की तैयारी अब अंतिम चरण में है। पूर्व मध्य रेल के एजीएम अमरेंद्र कुमार ने बुधवार को ब्रांच अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि डेल्हा साइड का काम लगभग पूरा हो चुका है और मुख्य भवन का निर्माण तेज़ी से चल रहा है। लक्ष्य है कि स्टेशन पर पहुँचते ही यात्रियों को एयरपोर्ट जैसा अनुभव मिले।

      यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधा शामिल

      गया जंक्शन का पुनर्विकास एक बड़े प्रोजेक्ट के रूप में आगे बढ़ रहा है। जिसमें आधुनिक इफ़्रास्ट्रक्चर, ग्रीन बिल्डिंग तकनीक और यात्रियों के लिए विश्व‑स्तरीय सुविधा शामिल है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 2026 में पूरी तरह से नया, चमकदार गया जंक्शन देख सकेंगे।

      घूम-घूमकर अपर महाप्रबंधक ने लिया जायजा

      अपर रेल महाप्रबंधक श्री कुमार गया जंक्शन पर जारी निर्माण कार्य का घूम घूमकर अवलोकन किया। साथ में मंडल रेल प्रबंधक, डीडीयू उदय सिंह मीणा, ब्रांच अधिकारी, गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व पर्यवेक्षक भी थे।

      कार्ययोजना पर की समीक्षात्मक बैठक

      समीक्षा बैठक करते अधिकारी

      अपर रेल महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार यहां अधीनस्थ पदाधिकारियों, परियोजना से जुड़े अभियंता व पर्यवेक्षक स्तर के कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए परियोजना पर हो रहे कार्य और समय से इसे पूरा करने आदि बातों पर चर्चा करते हुए फीडबैक भी लिए।

      प्रमुख सुविधाएँ जो मिलने वाली हैं

      • पुरुष एवं महिला प्रतीक्षालय – आरामदायक बैठने की व्यवस्था
      • वेटिंग हॉल – एसी और नॉन‑एसी दोनों विकल्प
      • डिलक्स शौचालय व स्नानघर – स्वच्छता पर विशेष ध्यान
      • प्लेटफ़ॉर्म – विस्तृत और ऊँचे, एस्केलेटर व लिफ्ट से जुड़े
      • एयर कॉनकोर्स – बड़े खुला क्षेत्र, फूड कोर्ट और शॉपिंग स्टॉल
      • वाय‑फ़ाय, चार्जिंग पॉइंट, टिकट वेंडिंग मशीन – डिजिटल सुविधाएँ
      • पार्किंग – मल्टी‑स्टोरी या अंडरग्राउंड विकल्प पर विचार 

      इन सुविधाओं का उद्देश्य केवल रेल यात्रियों को ही नहीं, बल्कि पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी लाभान्वित करना है। एजीएम ने निर्देश दिया है कि सभी काम अगले साल यानी 2026 तक पूर्ण कर लिया जाए, ताकि स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी संभव हो सके।

    3. 2022 बैच के आईपीओएस अंशुमान बने गया जी के सीनियर डाक अधीक्षक, पूर्व में रहे शंभू राय बने विजिलेंस ऑफिसर

      2022 बैच के आईपीओएस अंशुमान बने गया जी के सीनियर डाक अधीक्षक, पूर्व में रहे शंभू राय बने विजिलेंस ऑफिसर

      देवब्रत मंडल

      वरीय डाक अधीक्षक श्री अंशुमान

      बुधवार को गया डाक प्रमंडल गया जी में नव नियुक्त भारतीय डाक सेवा के पदाधिकारी अंशुमान ने वरीय डाक अधीक्षक के पद पर अपना योगदान दिया है। वहीं पूर्व से कार्यरत वरीय डाक अधीक्षक शंभू राय को सतर्कता पदाधिकारी पटना में प्रतिनियुक्ति किया गया है। श्री अंशुमान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि गयाजी प्रमंडल के सभी ग्राहकों को भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत संचालित सभी सिटीजन सेंट्रिक Services को जनसुलभ बनाने का शतप्रतिशत प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकार की जनोपयोगी सेवाओं से लाभान्वित किया जा सकें। श्री अंशुमान 2022 बैच के आईपीओएस अधिकारी हैं।

    4. 2022 बैच के आईपीओएस अंशुमान बने गया जी के सीनियर डाक अधीक्षक, पूर्व में रहे शंभू राय बने विजिलेंस ऑफिसर