Blog

  • नए अवतार में गया जी का ऐतिहासिक क्लॉक टावर लोगों को लुभाने लगा, फिर से गूंजने लगी घड़ी से निकलने वाली घन्टी की आवाज

    नए अवतार में गया जी का ऐतिहासिक क्लॉक टावर लोगों को लुभाने लगा, फिर से गूंजने लगी घड़ी से निकलने वाली घन्टी की आवाज

    देवब्रत मंडल

    गया जी का ऐतिहासिक टॉवर

    गया जी का ऐतिहासिक क्लॉक टॉवर फिर से चालू हो गया है। इसका निर्माण अंग्रेजों के शासनकाल में हुआ था। अब नए अवतार में यह पौराणिक टावर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसमें लगी घड़ी की घँटी से निकलने वाली आवाज फिर से गूंजने लगी है। एक समय में इसमें लगी घड़ी की आवाज से शहर के लोग समय(टाइम) जान लेते थे कि कितने बजे हैं। जिसका नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने मंगलवार को निरीक्षण किया है।

    गया जी शहर की पहचान है यह टावर

    नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि ये एक ऐतिहासिक क्लॉक टावर है जो गया जी शहर का पहचान भी है और साथ हीं साथ गया नगर निगम की भी है। ये कई वर्षों से जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। इसे प्रोजेक्ट के रूप में लेकर इसके जीर्णोद्धार का कार्य निगम द्वारा पिछले तीन माह में करवाया गया है। यह परियोजना पूर्ण हो चुकी है एवं अब इस क्लॉक टावर की आवाज फिर से गूंज रही है।

    मूल स्वरूप में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई

    इसके जीर्णोद्धार में इस बात का ध्यान रखा गया है कि किसी भी तरह से इस ऐतिहासिक धरोहर में मूल परिवर्तन नहीं हो। ब्रिक कट डिजाइन में इसको बनवाया गया है। जिसके कारण एक एक ईंट को पुनः तराशा गया है। इसमें डिजिटल साउंड सिस्टम के माध्यम से हर घंटे क्लॉक टॉवर के द्वारा घंटे की आवाज से राह चलते राहगीरों के लिए आवाज देती है।
    इसमें कुल 84 लाइट भी लगाई गई है। नगर निगम के स्थापना सप्ताह को ध्यान में रखते हुए क्लॉक टॉवर की तिरंगे रंग की लाइटिंग रखी गई है।

    जेपी झरना बना सेल्फी पॉइंट, कभी जंगल झाड़ लगे होते थे

    नगर आयुक्त ने बताया कि इस तरह की कई महत्वपूर्ण योजनाएं निगम की ओर से पूरी करवाई जा रही है। जिससे शहर की पौराणिक पहचान बनी रहे और शहर सुंदर लगे। उन्होंने बताया जयप्रकाश झरना जिसमें जंगल झाड़ लगे होते थे, जिसका भी जीर्णोद्धार कराया गया है एवं अब यह सेल्फी प्वाइंट के रूप में तब्दील हो चुका है। यहां लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा है जो इनके गया जी आकर छात्र आंदोलन के शंखनाद की दास्तां सुनाती है। इसके पास में ऐतिहासिक गांधी मैदान है। जहां से जेपी ने छात्रों की जनसभा को संबोधित किया था।

    नगर आयुक्त ने लोगों से की अपील

    नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने लोगों से ये भी अपील की है कि इसमें गयाजी वासियों के सहयोग की सबसे ज्यादा अपेक्षा है। क्योंकि सारी परियोजना सार्वजनिक स्थलों में कराई जा रही है। यहां पर कई बार समस्या यह आती है कि सार्वजनिक स्थान में होने के कारण लाइट्स वगैरह लोगों के द्वारा या तो नष्ट कर दिया जाता है या चुरा लिया जाता है।
    नगर आयुक्त ने बताया कि अभी तक दो से तीन बार जयप्रकाश झरना का लाइट्स बदला जा चुका है क्योंकि उसकी लाइट्स को कई बार असामाजिक तत्व द्वारा चोरी कर ली गई है।

    आम लोगों से सहयोग की अपेक्षा, कानूनी कार्यवाही समाधान नहीं

    इसके साथ ही मानपुर बाईपास ब्रिज पर पितृपक्ष के समय तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। इसके केबल को भी असामाजिक तत्वों द्वारा काट दिया गया है। इससे परियोजना का कॉस्ट(लागत मूल्य) तो बढ़ता हीं है। साथ में शहर की छवि भी खराब होती है। इसलिए नगर आयुक्त ने इसमें शहर वासियों से सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा हर चीज में FIR करवाना एवं कानूनी करवाई करना स्थायी समाधान नहीं है। लोगों से अपील होगी कि आसपास के लोगों को जागरूक करें और ऐसा करने से रोके टोके। अगर स्थानीय लोग जागरूक होंगे तो बहुत हद तक इस समस्या का समाधान होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में अब निगम की टीम के द्वारा पार्किंग स्थल, वेंडिंग जोन एवं अर्बन गया जी उद्यान पे कार्य किया जा रहा है जो अगले कुछ महीनों में गया जी वासियों को दिखाई देगा।

  • मगध लाइव की खबर पर लगी मुहर, आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से लकड़ी जब्त, तस्कर पकड़ से दूर

    मगध लाइव की खबर पर लगी मुहर, आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से लकड़ी जब्त, तस्कर पकड़ से दूर

    देवब्रत मंडल

    18.11.2025 को जब्त लकड़ियां
    कुछ दिन पहले मगध लाइव की टीम द्वारा ली गई तस्वीर

    मगध लाइव की न्यूज़ पर आरपीएफ ने संज्ञान लेते हुए गाड़ी संख्या 13553 आसनसोल से चलकर वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से अवैध रूप से परिवहन की जा रही लकड़ियों के कई गट्ठर जब्त किया है। हालांकि इस अवैध लकड़ी के तस्करी के खेल में शामिल सदस्य नहीं पकड़े जा सके हैं।

    मानपुर जंक्शन पर जांच में पकड़ी गई लकड़ियां

    आरपीएफ पोस्ट के बनारसी यादव, निरीक्षक प्रभारी ने बताया कि मंगलवार(18.11.2025) को मानपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर दोपहर बाद 13.54 बजे आई थी। उप निरीक्षक आर. के. सिंह बल के जवान को साथ लेकर गाड़ी को चेक कर रहे थे। कुछ यात्रियों ने बताया कि गाड़ी में जलावन के लिए लकड़ी पिछले स्टेशन से लोड कर परिवहित किया जा रहा है, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है।

    वन विभाग को कर दिया गया सुपुर्द

    इसके बाद चेक करते हुए जब इंजन से दूसरे साधारण कोच में पहुंचे तो देखा कि सूखी लकड़ियां के बंडल(गट्ठर) कोच में लोड किया हुआ है। जिस पर किसी ने लकड़ी पर अपना दावा नहीं किया। तत्पश्चात सूखी लकड़ियों को मानपुर स्टेशन पर उतारा गया। जो करीब तीन क्विंटल जलावन की सुखी लकड़ी थी। जिसे जप्त कर वन विभाग के माडनपुर स्थित डिपो कार्यालय में ले जाकर सुपुर्द किया गया। श्री यादव ने बताया कि जप्त लकड़ी का मूल्य 5000/- आंकी गई।

    पूर्व में इस ट्रेन से जब्त की जा चुकी है लकड़ियां

    बताते चलें कि कुछ दिन पहले मगध लाइव की टीम ने इस ट्रेन में लकड़ियों के अवैध परिवहन के कारण यात्रियों के साथ होने वाली परेशानियों से अवगत कराया था। इसके पूर्व में भी किसी व्यक्ति ने इस ट्रेन अवैध रूप से लकड़ियों के परिवहन को लेकर आरपीएफ एवं रेल के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया था तो उस वक्त भी मानपुर स्टेशन पर अवैध रूप से लाई जाने वाली लकड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई की थी। उस वक्त भी किसी की गिरफ्तारी नहीं संभव हो सकती थी।

    कुछ दिनों बाद फिर शुरू हो जाएगा सिलसिला

    इस कोडरमा-गया रेलखंड पर इस ट्रेन से लकड़ियों के अवैध परिवहन का धंधा चलता रहता है। इस ट्रेन के दैनिक यात्रियों का कहना है कि हर दिन लकड़ियां गुरूपा वन क्षेत्र से काटकर लाई जाती है। जो मानपुर स्टेशन और शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट पर माफिया उतरवा लेते हैं। इसके बाद ठेला या अन्य वाहनों से बाजार तक पहुंच जाते हैं। इस धंधे में शामिल लोगों का एक बड़ा नेटवर्क है। अवैध शराब के भी परिवहन किए जाने की बात विश्वनीय सूत्र बताते हैं।

  • छोटकी नवादा गांधी मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में मरने वाले युवक की हुई पहचान, मानपुर पटवा टोली का था रहने वाला

    छोटकी नवादा गांधी मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में मरने वाले युवक की हुई पहचान, मानपुर पटवा टोली का था रहने वाला

    देवब्रत मंडल

    स्कूटी जिससे युवक जा रहा था

    गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा मोहल्ले में दोपहर बाद सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानपुर बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विश्वजीत स्कूटी से प्रेतशिला की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर बालू लदी थी। अचानक हुई टक्कर में विश्वजीत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने मीडिया को बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
    इधर जानकारी प्राप्त हो रही है कि मृतक की शादी हाल ही में हुई थी। जिनके पिता का नाम
    प्रेम नारायण है। जो कि मानपुर बुनियादी गंज थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान पटवा टोली के पास रहते हैं। जिनका अपना आटा चक्की का मिल है। मृतक विश्वदीप छोटकी नवादा पाँचबिगहिया स्थित एक करीबी दोस्त के घर निमंत्रण पत्र देने के लिए जा रहा था और इसी बीच गांधी मोड़ के पास एक जदयू नेता के घर के सामने से अपनी स्कूटी से जा रहा था और बालू लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल के पास ही अधिक मात्रा में रक्तस्राव के कारण डेथ हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पास रहे मोबाइल से परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्होंने मृतक की पहचान की। इसके बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है कि आखिर किस वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर आगे की जांच में जुट गई।
    घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि इस सड़क पर बालू लदे ट्रैक्टर सुबह से ही तेज गति से चलने लगते हैं।  फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा बालू लदे ट्रैक्टर से हुई है या फिर किसी अन्य वाहन की चपेट में आने से हुआ है।

  • गया की एक विधवा की दास्तान, सामाजिक विडंबना की झलक, ससुर की बदनीयती, पुलिस से गुहार

    गया की एक विधवा की दास्तान, सामाजिक विडंबना की झलक, ससुर की बदनीयती, पुलिस से गुहार

    महताब अंसारी

    गया जिले में एक डुमरा गाँव है। जो कोंच थाना क्षेत्र में है। यहां रहने वाली रेनू देवी (विधवा) ने अपने ससुर विजय यादव (50) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 14 नवंबर की रात लगभग उनके ससुर विजय यादव जबरन उनके घर में घुसे और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। शोर सुनकर उनका देवर धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुँचा। जिन्होंने स्थिति को संभाला।

    मुख्य बिंदु

    • पीड़िता: रेनू देवी, विधवा, पति का देहांत हो चुका है, अलग रहती हैं।
    • आघात: घर में जबरन प्रवेश, छेड़छाड़, जान‑से‑मारने की धमकी।
    • ससुर का व्यवहार: मध्य बिहार ग्रामीण बैंक का पासबुक अपने पास रखकर पैसे निकालने से रोकते हैं, अक्सर धमकी देते हैं।
    • पहले की घटनाएँ: विजय यादव ने पहले भी रेनू देवी के साथ अशोभनीय हरकतें की हैं।
    • पुलिस कार्रवाई: कोंच थानाध्यक्ष ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    समाज‑सेवा की दृष्टि से

    यह घटना ग्रामीण भारत में विधवाओं के खिलाफ होने वाली यातनाओं और परिवार के भीतर शक्ति के असंतुलन को उजागर करती है। जहाँ एक ओर “परिवार की इज्ज़त” की बात की जाती है, वहीं पीड़िता को न्याय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

  • ब्रेकिंग न्यूज: गया जी के गांधी मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, पहचान नहीं

    ब्रेकिंग न्यूज: गया जी के गांधी मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, पहचान नहीं

    देवब्रत मंडल

    गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी मोड़ के पास सोमवार को दोपहर बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक(स्कूटी) सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई है। यातयात बाधित हो गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। किस वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है इसका भी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना और छोटकी नवादा टीओपी की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है। मृतक युवक की उम्र करीब 25-27 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

  • नीतीश कुमार चाह लें तो उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री बन सकते हैं और भाजपा को सत्ता से…

    नीतीश कुमार चाह लें तो उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री बन सकते हैं और भाजपा को सत्ता से…

    देवब्रत मंडल

    उपेंद्र कुशवाहा

    बिहार की सत्ता में कब क्या हो जाए कहना मुश्किल है। समीकरण कई तरह के बनते बिगड़ते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर गौर करें और तोड़जोड की बात करें तो एक संभावना ऐसी भी नजर आ रही है कि यदि उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में पेश करते हुए राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा करते हैं तो भाजपा को बिहार में सत्ता में आने से रोक सकते हैं लेकिन ये आंकड़े हैं और संभावनाएं।

    सीटों के गणित को समझें

    जदयू 85+ रालोसपा 4+ राजद 25+ कांग्रेस 06+सीपीआई 1+ सीपीआई(एमएल) 1+ माकपा 1 को जोड़ कर देखते हैं तो 123 हो जाते हैं। जो सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या है। वहीं भाजपा 89+लोजपा(आर)19+ हम(से) 5+ एआईआईएमएम 5+ इंडियन इनलकलुसिवे 1+बहुजन समाज पार्टी 1 को जोड़ कर देखते हैं तो कुल 120 सीट(विधायक) ही होते हैं। जिससे भाजपा सत्ता से दूर हो सकती है।

    ऐसे में भाजपा की राजनीतिक दाव उल्टे पड़ सकते हैं

    ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदि एनडीए से नाता तोड़ कर बिहार में स्वयं को या उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर पिछड़े, दलित, महादलित, मुस्लिम और वामपंथी दलों को साथ लेकर सरकार बनाने का दावा पेश कर देते हैं तो भाजपा की अपनी राजनीतिक दांव पेंच उल्टे पड़ सकते हैं। बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने का सपना इस राजनीतिक हिसाब से गलत साबित हो सकता है।
    भले ही केंद्र की राजनीति में जदयू शून्य पर आ जाए उसकी फ़िकर जदयू फिर कभी कर ले सकती है।

    पल्टी मारने की बातें सुनने के आदि हो चुके हैं

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटी मारने का आरोप लगते आया है, इसकी चिंता वे नहीं करते हैं। वे जानते हैं कि बिहार की राजनीति कैसे कब और कहां करनी चाहिए। नीतीश कुमार बिहार ही नहीं वरन देश में एक ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जिसे विश्व की बड़े बड़े राजनीतिकार की सोंच यहां आकर ठहर जाती है।

    बिहार और बिहारियों की चिंता करते हैं नीतीश कुमार

    बिहार में विकास और बिहारियों की चिंता जितनी इन्हें है, शायद उतनी लालू प्रसाद यादव को या किसी रणनीतिकार को नहीं है। नीतीश कुमार बिहार और बिहारियों के लिए त्याग की प्रतिमूर्ति हैं, ये समझना होगा। अगड़ों, पिछड़ों, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक आदि के कल्याण और इनके बेहतर भविष्य के बारे में जितनी समझ इनके पास है शायद ही देश के किसी राज्य के किसी दल के नेताओं के पास है। बिहार इनमें अपना भविष्य देखता है और बिहारी के बारे में इनकी सोच हर राजनीतिक दलों से काफी भिन्न है।

    यदि ऐसा होता है तो एकसाथ कई निशाने साध ले सकते हैं

    यदि उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर सरकार बनाने का दावा पेश अन्य सहयोगी दलों के साथ(जिसके बारे में जिक्र किया गया है) पेश कर देते हैं तो एकसाथ कई निशाने साधने में नीतीश कुमार कामयाब हो सकते हैं।
    राजनीति संभावनाओं का खेल है। हर पल स्थिति और परिस्थिति बदलती रहती है। कब क्या हो जाए कहना बड़ा मुश्किल है, क्योंकि बिहार में नीतीशे कुमार हैं।

    आइए जानते हैं कि चुनाव के नतीजे क्या कहते हैं

    बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। राज्य की 243 सीटों में से सबसे ज्यादा बीजेपी ने 89 सीटें जीती हैं. वहीं सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड को 85 सीटें मिली हैं।एनडीए में शामिल चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास ) को 19 सीटें मिली हैं। जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को पांच सीटें मिली हैं. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटें जीतने में सफल रही है। राष्ट्रीय जनता दल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। महागठबंधन का नेतृत्व कर रही पार्टी को सिर्फ 25 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। वहीं सहयोगी दल कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन को दो सीटें मिलीं। जबकि असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम पांच सीटें जीतने में कामयाब रही है। इंडियन इन्क्लुसिव पार्टी, माकपा और बहुजन समाज पार्टी को एक-एक सीट मिली है।

    …और अंत में

    Magadhlive की टीम बिहार के चुनाव और परिणाम को लेकर काफी अध्ययन किया है। चुनाव नतीजों पर नजर निरंतर नजरें रखते हुए अब सरकार बनने की दिशा में टीम कार्य कर रही है। टीम ने जो संभावनाएं बनती दिखी है उसी के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। बाकी आगे क्या हो सकता है, इस पर भी नजर बनाए रखेगी।

  • सफर में परिवार से बिछड़ गए यूपी के बालक को आरपीएफ ने सुरक्षित किया, चाइल्ड लाइन को सौंपा

    सफर में परिवार से बिछड़ गए यूपी के बालक को आरपीएफ ने सुरक्षित किया, चाइल्ड लाइन को सौंपा

    देवब्रत मंडल

    दिनांक: 15.11.2025
    स्थान: गया रेलवे स्टेशन, प्लेटफ़ॉर्म 01, हावड़ा छोर के पास
    पोस्ट: आरपीएफ पोस्ट गया, पूर्व मध्य रेल, डीडीयू मंडल

    1. परिचय
      आज 15 नवंबर 2025 को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया के जावेद एकबाल (उनि.) द्वारा गस्त एवं अपराधिक निगरानी के दौरान प्लेटफ़ॉर्म 01 पर एक नाबालिक लड़का पाया गया।
    2. बालक का विवरण
      • नाम: (उल्लेख नहीं)
      • उम्र: लगभग 10 वर्ष
      • पिता का नाम: (उल्लेख नहीं)
      • पता: सदराजी, पो. नौबतपुर, थाना नौबतपुर, जिला चंदौली, उत्तर प्रदेश
    3. परिस्थिति
      लड़के ने बताया कि वह अपने माता‑पिता के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहा था, लेकिन ट्रेन में ही उनसे बिछड़ कर गया रेलवे स्टेशन पर पहुँच गया।
    4. आरपीएफ द्वारा की गई कार्रवाई
      • लड़के को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर सहज महसूस कराया गया।
      • तुरंत रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क, गया तथा जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचित किया गया।
      • चाइल्ड हेल्प डेस्क से केस वर्कर मकशुद आलम ने पोस्ट पर उपस्थित होकर बालक को प्राप्त किया।
    5. सुपुर्दगी
      बालक को सही सलामत चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द कर दिया गया, जिससे उसकी सुरक्षा एवं उचित देखभाल सुनिश्चित हुई।
    6. निष्कर्ष
      ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के अंतर्गत आरपीएफ द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक नाबालिक को संभावित खतरे से बचाया गया। इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहना।
  • गया जंक्शन पर अंधेरगर्दी, पिक एंड ड्राप करने वाले वाहनों से वसूली की शिकायतें हुई आम, दुबई के युवक ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

    गया जंक्शन पर अंधेरगर्दी, पिक एंड ड्राप करने वाले वाहनों से वसूली की शिकायतें हुई आम, दुबई के युवक ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

    देवब्रत मंडल

    निर्माणाधीन गया जंक्शन का भवन

    गया जंक्शन पर अंधेरगर्दी की बात है। जिसे देखने वाला मानो कोई नहीं। आए दिन यात्रियों को पिक अप करने या ड्रॉप करने वाले वाहनों के मालिक से या फिर चालकों से ठीकेदारी शुल्क वसूली की शिकायतें दर्ज हो रही है लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग रहा है।

    पार्किंग शुल्क मांगे जाने पर भड़क गया युवक

    ताजी घटना का संबंध दुबई में रहने वाले एक युवक से है। जो खुद को यूट्यूब पर (सोशल मीडिया) अपनी पोस्ट डालता है। जिसका नाम तबरेज़ मलिक है। जिसके साथ 13 नवंबर को गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में प्रीमियम पार्किंग के संवेदक का एक कर्मचारी उलझ गया। पार्किंग शुल्क की मांग किए जाने पर तबरेज़ मलिक भड़क उठा।

    नवादा से किराए के वाहन से आए थे गया जंक्शन

    तुरंत वीडियो बनाने लगे। सोशल मीडिया पर उसने अपलोड कर दिया है। जिसने बताया कि वे अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ 12381 अप हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस से नई दिल्ली जाने के लिए दोपहर एक बजे के आसपास किराए के एक बोलेरो वाहन द्वारा नवादा जिले से गया जंक्शन आए थे। दिल्ली से वह दुबई के लिए निकल जाएगा। जिन्होंने बताया कि जब हम सभी वाहन से उतरने लगे तो संवेदक का एक आदमी पार्किंग शुल्क जमा करने को कहने लगा। जिसका उन्होंने विरोध किया।

    आईडी प्रूफ मांगा तो स्कूटी सवार कर्मचारी भाग गया

    तबरेज़ मलिक ने बताया कि जब उस व्यक्ति से कहा कि पिक एंड ड्रॉप का भारतीय रेल के किसी रेलवे स्टेशन पर पैसा(शुल्क) नहीं लेने का रूल है तो आप कैसे पैसे मांग रहे हो। इसके बाद जब तबरेज़ मलिक ने कर्मचारी से उसका आईडी प्रूफ मांगा तो स्कूटी सवार कर्मचारी भाग निकला।

    इसके पहले एक चर्चित चिकित्सक ने की थी शिकायत

    इसके पहले भी गया जी के एक चर्चित डॉक्टर वैभव विकास के साथ इसी प्रकार का वाक्या हुआ था। जिन्होंने रेल प्रशासन से इस बात की शिकायत की थी। बाद में पता चला कि चिकित्सक ने अपनी शिकायत वापस ले ली और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

    यहां पर आए दिन होती है अवैध वसूली

    इसके अलावा गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में दोपहिया वाहन से आने वाले लोगों से अवैध वसूली नो पार्किंग के नाम पर हो रही है। द्वितीय श्रेणी के टिकट बुकिंग कार्यालय के सामने(पश्चिम दिशा में) और गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 के प्रवेश मार्ग(वर्तमान) के बगल में में दोपहिया वाहन लगाने पर इसमें ताला(सिकड़) जड़ दिया जाता है। इसके बाद जब व्यक्ति बेचैन हो जाते हैं तो एक आदमी आता है और कुछ लेनदेन करने के बाद ताला खोल दिया करता है। उन्हें कोई रसीद नहीं दिया जाता है। ये आए दिन हो रहा है।

    …और अंत में

    नो पार्किंग के नाम पर अंधेरगर्दी आम बात हो गई है। शिकायत दर्ज होना अलग बात है लेकिन ऐसा हो नहीं, इसके लिए यहां आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्यिक विभाग के अधिकारियों को ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए उचित कार्रवाई की जरूरत है, अन्यथा गया जंक्शन से लोग अच्छा संदेश नहीं लेकर जाएंगे।