Blog

  • सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने पर गया के कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज

    सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने पर गया के कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज

    देवब्रत मंडल

    मोहन श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रत्याशी, 230 गया टाउन विस

    गया नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रही चुनावी प्रक्रिया के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो संदेश प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 13 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा कथित रूप से भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

    इस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना में कांड संख्या 514/25 दर्ज की गई है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराएँ 174, 175, 192, 196, 224, 353, 352 एवं 123(4), 125 RP ACT तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि उक्त वीडियो की सत्यता एवं उसके स्रोत की जांच की जा रही है। प्रशासन ने चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

    गया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चुनाव के दौरान संयम बरतें और किसी भी प्रकार के भड़काऊ या भ्रामक संदेशों से दूर रहें। यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल अपने नजदीकी थाने को सूचित करें।

  • मतगणना स्थल के आसपास रहने वालों के लिए डीएम ने जारी किए सख्त चेतावनी, मजमा लगाना वर्जित

    मतगणना स्थल के आसपास रहने वालों के लिए डीएम ने जारी किए सख्त चेतावनी, मजमा लगाना वर्जित

    देवब्रत मंडल

    मतगणना केंद्र का जायजा लेते डीएम शशांक शुभंकर

    गया जिलान्तर्गत दस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान कार्य सम्पन्न हो चुका है। 14 नवंबर को गया जिला के 226-शेरघाटी, 227-इमामगंज (अ०जा०), 228-बाराचट्टी, 229-बोधगया (अ०जा०) तथा 233-अतरी से संबंधित मतगणना कार्य बाजार समिति चन्दौती, गया के परिसर में सम्पन्न कराया जायेगा एवं 225-गुरूआ, 230-गया शहर, 231-टिकारी, 232-बेलागंज, तथा 234-वजीरगंज विधान सभा क्षेत्रों से संबंधित मतगणना का कार्य गया कॉलेज, गया के परिसर में सम्पन्न कराया जायेगा।मतगणना केंद्र के आसपास किसी भी तरह की गैरकानूनी कृत को रोकने के लिए शशांक शुभंकर, भाप्रसे जिला दण्डाधिकारी मतगणना परिसर के 100 मीटर की परिधि तक एवं सम्पूर्ण गया जिला के अंतर्गत निम्नवत आदेश जारी किये है:-

    (1) मतगणना के दिन मतगणना परिसर के 100 मीटर की परिधि में किसी भी राजनैतिक दल/अभ्यर्थी से संबंधित समूह अथवा अन्य व्यक्तियों द्वारा 4 या 4 से अधिक व्यक्तियों का मजमा लगाना वर्जित होगा।

    (2) किसी भी व्यक्ति / राजनैतिक दल/संगठन के द्वारा राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस (विजय जुलूस सहित), धरना या प्रदर्शन वर्जित रहेगा तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं किया जायेगा।

    (3) The Bihar Control of the Use and Play of Loud- Speakers Act, 1955 के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग रात्रि 10:00 बजे प्रातः 06:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

    (4) कोई भी व्यक्ति अथवा राजनैतिक दल अथवा संगठन किसी प्रकार का पोस्टर, पर्चा आलेख, फोटो आदि अथवा किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पर्चा, आलेख, फोटो आदि का प्रकाशन नहीं करेगें। इस संबंध में किसी प्रकार का आपत्तिजनक, विधि विरुद्ध संदेश, व्हाटसएप या एस०एम०एस० अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इसका आदान-प्रदान नहीं करेगें, जिससे आदश आचार संहिता का उल्लंघन तथा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो।

    (5) कोई भी व्यक्ति / राजनैतिक दल / संगठन साम्प्रदायिक भावना को भड़काने का कार्य नहीं करेगें।

    (6) कोई भी व्यक्ति/राजनैतिक दल/संगठन किसी भी व्यक्तियों को डराने, धमकाने का कार्य नहीं करेगें।

    (7) कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, तीर -धनुष, लाठी, भाला, गड़ासा एवं मानव शरीर के लिए घातक कोई भी हथियार का प्रदर्शन मतगणना परिसर के आस -जिले के किसी भी क्षेत्र में नहीं करेगें। पास एवं गया

    (क) यह आदेश परम्परागत ढंग से शस्त्र धारण करने वाले समुदाय, विधि व्यवस्था एवं मतगणना कर्तव्य में लगे दंडाधिकारी / निर्वाचन कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा।

    (8) किसी भी राजनैतिक दल/व्यक्ति / संगठन के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में समय समय पर जारी दिशा निर्देशों के विपरित कोई कार्य नहीं किया जायेगा। –

    (9) यह आदेश पूर्व अनुमति प्राप्त सभा/ जुलूस, शादी, बारात पार्टी, शव – यात्रा, हाट बाजार, अस्पताल में ले जा रहे मरीज के साथ जाने वाले व्यक्तियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय में जाने वाले छात्र छात्राओं एवं कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारी/पुलिस बल पर लागू नहीं होगा।

    यह आदेश ज़िला दंडाधिकारी गया ने गुरुवार को जारी किया है। उन्होंने कहा है कि इस आदेश का उल्लघंन करने पर बीएनएस की धारा 223 एवं बीएनएसएस  215 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

  • कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी की जताई आशंका, लोकतंत्र की रक्षा करने की लोगों से अपील

    कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग के दौरान गड़बड़ी की जताई आशंका, लोकतंत्र की रक्षा करने की लोगों से अपील

    देवब्रत मंडल

    अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव

    गया जिले के 230 गया शहर विस क्षेत्र के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने 14 नवंबर को गया कॉलेज, गया में होने जा रहे मतगणना के दौरान गड़बड़ियों की आशंका जताई है। उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट के जरिए इस बात की आशंका जताई है कि सत्तापक्ष के कुछ लोगों के प्रभाव के कारण मतगणना में गड़बड़ी की जा सकती है।

    मतदाताओं के प्रति जताया आभार, जीत की उम्मीद

    उन्होंने आगे कहा है कि हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में मतदाताओं ने अपने अपने मत का प्रयोग किया है। फिर भी उन्हें कुछ गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने गया शहर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे चुनाव जीत रहे हैं।

    लोगों से मतगणना स्थल के आसपास रहने की अपील

    उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे सभी मतगणना केंद्र के बाहर (निर्धारित स्थल पर) मौजूद रहें ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका भी नजर आती है तो लोकतंत्र की रक्षा के लिए आप उनका साथ दें। 

    मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच

    बता दें कि 230 गया शहर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी डॉ प्रेम कुमार से है। डॉ प्रेम कुमार लगातार आठ बार इस सीट से जीतते हुए आ रहे हैं और इस बार वे नौंवी बार चुनाव मैदान में हैं।

    गया जिले में दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं

    मालूम हो कि गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में  11 नवंबर को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ था और 14 नवंबर को मतगणना होगी। मतगणना के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें एक गया कॉलेज, गया है और दूसरा बाजार समिति, चंदौती में है।

  • दोहरे चरित्र वाले वोट के #ठीकेदार बिगाड़ सकते हैं खेल, ‘माल महाराज के मिर्जा खेले होली’

    दोहरे चरित्र वाले वोट के #ठीकेदार बिगाड़ सकते हैं खेल, ‘माल महाराज के मिर्जा खेले होली’

    देवव्रत मंडल

    चरित्र, चाल और चेहरा। चुनाव में मायने रखता है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 14 नवंबर को आ रहे हैं लेकिन गया जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में मतदान सम्पन्न होने के बाद नतीजों पर चर्चाएं हो रही है।

    जनसुराज के पोलिंग एजेंट को देखने वाले नहीं आए

    गया जिले के 230 विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 68 के जनसुराज के पोलिंग एजेंट ने बताया कि न तो कोई सुध लेने वाले बूथ पर आए और न तो खाना पानी मिला। ये तो बाबू भाई(पूर्व वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि) ने भोजन पानी उपलब्ध करवाए। यहां वोट बीजेपी को सर्वाधिक मिलने की बात बताई।

    वोटरों के ठीकेदार बिगाड़ सकते हैं खेल

    230 गया शहर विस क्षेत्र में इस बार वोटरों के ठीकेदारों की चांदी रही। कहें तो ‘माल महाराज के और मिर्जा खेले होली’ वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है। गठबंधन के प्रत्याशियों ने यहां वोटरों के ठीकेदारों को नियुक्त कर रखा था। जो हर ओर से ‘मालपानी’ लेकर सभी को भरोसा दिलाया कि आपकी जीत सुनिश्चित होगी। और यही चरित्र खेल बिगाड़ सकता है।

    जाति के बंधन से कुछ ही बंधन मुक्त हुए

    बिहार का चुनाव जाति पर आधारित मानकर चलेंगे तो गया शहर विस क्षेत्र में यह चरम पर देखने को मिले। जहां प्रेम कुमार के स्वजातीय उनका साथ देते नजर आए, वहीं अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के जाति के लोगों ने भी साथ दिया है। भले ही किसी गठबंधन में थे। लेकिन कई अन्य जाति के लोग भी इस जातीय बंधन से मुक्त नजर आए।

    यहां पर बदले हुए हालात पर तरस आता है

    गया जी शहर के उत्तरी भाग के कई वार्ड और मोहल्ले में जो बातें सुनने को मिले। उसके अनुसार, कई दफे दोनों गठबंधन के प्रत्याशी और उनके कर्ता धर्ता से फेस टू फेस हुए। ख़र्चा पानी भी लेते रहे और जब मतदान की बारी आई तो पलटी मार दी। ऐसे में जो भी चुनाव कार्य को लेकर अग्रिम पंक्ति में थे, इस बदले हुए हालात पर उनको तरस आ गया।

    .और अंत में

    एक बाबा जी ने मंदिर के नाम पर दोनों गठबंधन के नेताजी से चंदा के रूप में वसूल लिए। इनके मोहल्ले में वोटरों की संख्या को देखते हुए दोनों गठबंधन के लोगों ने साथ मांगा। दोनों को वचन भी दे दिए। अब जब मतगणना की बारी आई है तो कहते हुए सुने जा रहे हैं-जनता मालिक है।

  • ट्रेनों से अवैध रूप से लकड़ियों का परिवहन जारी, यात्रियों को होती है परेशानी,आरपीएफ की भूमिका संदिग्ध

    ट्रेनों से अवैध रूप से लकड़ियों का परिवहन जारी, यात्रियों को होती है परेशानी,आरपीएफ की भूमिका संदिग्ध

    देवब्रत मंडल

    13305 अप धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस

    पूर्व मध्य रेल के गया-कोडरमा ग्रन्डकोर्ड रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों में अवैध रूप से जंगली लकड़ियों का परिवहन निर्बाध रूप से जारी है। कोच के गेट से लेकर यात्रियों के आने जाने वाले रास्ते पर लकड़ियों के गट्ठर इस कदर रख दिए जाते हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है।

    यात्री बेचारे होकर मुंह तक नहीं लगाते हैं इनसे

    यात्री बेचारे बने रहते हैं, कोई प्रतिकार करते हैं तो लकड़ियों की ढुलाई करने वाले माफिया मुंहतोड़ जवाब देते हैं। यहां तक की उन्हें धमिकयां भी देने से ये लोग गुरेज नहीं करते। ऐसे में यात्री चुप लगा देना ही उचित समझते हैं। ऐसे लोगों से उलझने से डरते हैं।

    गुरपा स्टेशन के आसपास लोड कर दी जाती है लकड़ियां

    बुधवार को 13305 धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच में एक महिला अवैध लकड़ियां गुरपा स्टेशन के आसपास लोड कर दी। कई और थे जो कोच में लकड़ी चढ़ा रहे थे लेकिन आरपीएफ कहीं भी नजर नहीं आए। कुछ यात्रियों ने बताया इनकी मिलीभगत से ही यह अवैध कारोबार फल फूल रहा है। ये लोग (आरपीएफ) चाह लें तो एक दिन भी लकड़ी ट्रेन में नहीं चढ़ पायेगा।

    पूर्व में हुई थी कार्रवाई, लेकिन कुछ समय बाद फिर जारी

    इसी वर्ष कुछ माह पहले ट्रेनों में अवैध लकड़ियों के परिवहन की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची थी तो त्वरित कार्यवाही हुई। केवल दिखावे के लिए ही कहा जा सकता है कि लकड़ियां जब्त की गई लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस रेलखंड के दैनिक यात्रियों का कहना है कि ये तो रोज का धंधा है। कोई रोकने वाला नहीं है।

    प्रतिदिन लाखों की लकड़ियों का होता है परिवहन

    इधर रेलवे सूत्रों का कहना है कि इन अवैध कारोबार से जुड़े माफियाओं से रेलवे सुरक्षा बलों के मधुर संबंध स्थापित हैं। यही वजह है कि बगैर किसी रोक टोक के निर्भय होकर ये सभी प्रतिदिन लाखों रुपये की लकड़ी गुरपा वन क्षेत्रों से काटकर बाजार में बेचने के लिए लाते हैं।

    अवैध शराब का भी होता है परिवहन लेकिन कार्रवाई शून्य

    दैनिक यात्रियों की माने तो केवल लकड़ियों का ही अवैध परिवहन ट्रेन से नहीं हो रहा है, बल्कि झारखंड से अवैध शराब भी बिहार(गया जी) में लाए जा रहे हैं, जिसे देखने वाला कोई नहीं। विशेषकर देसी शराब का परिवहन भारी मात्रा में होते हैं। जो शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट, मानपुर स्टेशन के आसपास उतार लिया जाता है।

  • आइये जानते हैं गया शहर विधानसभा क्षेत्र से कौन जीत रहे हैं, समझें वोटों के हिसाब-किताब

    आइये जानते हैं गया शहर विधानसभा क्षेत्र से कौन जीत रहे हैं, समझें वोटों के हिसाब-किताब

    देवब्रत मंडल

    230 गया टाउन विस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 279287 है। 11 नवंबर को देर शाम मतदान के बाद बताया गया कि इस विधानसभा क्षेत्र में 59.47% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो 1,66,091.9789(करीब एक लाख 66 हजार 92) मतदाताओं ने मतदान किया है। हालांकि कुछ मतदान केंद्रों से अंतिम रिपोर्ट नहीं आने की बात कही गई है। यदि कुछ और मतों का हिसाब किताब का अनुमान लगाया जाता है तो यह संख्या एक लाख 66 हजार 200 भी मान लिया जाए तो मतगणना के बाद चुनाव परिणाम इतने मतों में से ही हो सकता है।

    पिछली बार शेष 25 अभ्यर्थियों को 10,285 मत प्राप्त हुए थे

    इस बार मुख्य रूप से भाजपा के सीटिंग विधायक डॉ प्रेम कुमार और कांग्रेस के प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के बीच ही रहा। हर बूथ पर मतदान करने के बाद मतदाताओं ने कहा कि इन्हीं दोनों के बीच कड़ी टक्कर है। पिछली बार 2020 के चुनाव में भाजपा के डॉ प्रेम कुमार ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर मोहन श्रीवास्तव रहे थे। प्रेम कुमार को 66,932 वोट मिले थे, जबकि मोहन श्रीवास्तव को 55,034 वोट प्राप्त हुए थे। जबकि शेष 25 अभ्यर्थियों को 10,285 मत प्राप्त हुए थे।
    2020 के चुनाव में यहां कुल 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे इस बार 22 प्रत्याशी हैं।

    डॉ प्रेम कुमार को 50.45% तथा मोहन श्रीवास्तव को 41.48% मिले थे

    डॉ प्रेम कुमार को 50.45% तथा मोहन श्रीवास्तव को 41.48% मत मिले थे। जीत हार के मतों का अंतर 11, 898 थे। 2020 के चुनाव में कुल 131,701 वोट डाले गए थे। जबकि इस बार 1,66,092 वोट पड़े हैं। देखा जाए तो इस बार 34,391 वोट अधिक डाले गए हैं। जो दर्शाते हैं कि वोटरों की जब संख्या बढ़ी तो उत्साहित होकर नए मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग बढ़चढ़ कर किया है। इस बार जब वोटों की संख्या बढ़ी है तो इसका चुनाव परिणाम पर असर पड़ेगा।

    जनसुराज के वोटों पर सबकी नजर, हार जीत का लगा रहे अनुमान

    सबसे बड़ी बात है कि इस बार जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र अग्रवाल को भी वोटरों ने वोट किया है। धीरेंद्र अग्रवाल को कितने वोट पड़े हैं, इसका अनुमान महागठबंधन और एनडीए के लोग लगा रहे हैं। धीरेंद्र अग्रवाल जिस जाति/वर्ग से आते हैं, उस जाति और वर्ग के लोगों की संख्या 230 गया विधानसभा चुनाव क्षेत्र में अच्छी खासी है। सबके मन में यही प्रश्न उठ रहे हैं कि श्री अग्रवाल को कितने वोट पड़े होंगे। दोनों गठबंधन अपनों से ज्यादा इनके वोटों का हिसाब किताब लगा रहे हैं। 11 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद लोगों में इसी बात की चर्चा रही कि यदि जनसुराज के धीरेंद्र अग्रवाल 8-10 हजार वोट हासिल कर लेते हैं तो यहां परिवर्तन देखने को मिलेगा।

    सवाल खड़े हो रहे जनसुराज को किस हद तक लोगों ने दिया साथ

    इस बीच यह भी चर्चा हो रही है कि श्री अग्रवाल को बनिया समाज(वैश्य समाज) उतनी मदद नहीं की है जितनी की अपेक्षा की जा रही थी। वैश्य वर्ग को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है जिसे जनसुराज नहीं तोड़ पाया। फिर भी लोगों में चर्चा है कि 5000 से अधिक वोट जनसुराज को मिलने जा रहा है।

    महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी को इस बार सभी वर्गों का साथ

    वहीं इस बार मतदान केंद्रों के बाहर यह सुनने और देखने को मिले कि कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव को उनके समाज(कायस्थ) के लोगों ने बढ़चढ़ कर वोट किया है। जो पिछली बार भाजपा को किए थे। वहीं मोहन श्रीवास्तव को इस बार हर जाति और वर्ग के लोगों का वोट मिला है। खासकर ईबीसी के वोटरों की बात कही जा रही है। वहीं यादव और मुस्लिम ने कांग्रेस को परंपरागत रूप से वोट किया है। सबसे बड़ी बात जो देखने और सुनने को मिले हैं कि कुशवाहा और कुर्मी समाज जो कि जदयू(एनडीए) के कोर वोटर माने जाते हैं ने भी मोहन श्रीवास्तव के पक्ष में इस बार मतदान किया है। हालांकि इस जाति के अधिकांश मतदाताओं ने प्रेम कुमार के पक्ष में मतदान किया है।

    भाजपा के कट्टर समर्थक भी दिख रहे थे नाराज, खुलकर आए सामने

    वहीं भाजपा के कट्टर समर्थक रहे लोगों में भी डॉ प्रेम कुमार से प्रति नाराज दिखाई दे रहे थे। जो इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के साथ खुलकर खड़े नजर आए। यानि भाजपा के वोट में सेंधमारी होती है तो चुनाव परिणाम चौकाने वाले हो सकते हैं। कुछ कट्टर हिंदू समर्थक कहे जाने वाले भी इस बार जनसुराज के साथ लगे हुए थे लेकिन वोट ट्रांसफर करवा सके कि नहीं, ये तो मतों की गिनती के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

    …और अंत में

    महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधी लड़ाई में जनसुराज की उपस्थिति को नकारा नहीं जा सकता है। वहीं बाकी प्रत्याशियों के वोट यदि पिछली बार की ही तरह 10 से 12 हजार वोट ले जाते हैं तो अनुमान के मुताबिक करीब 15-20 हजार वोट जो अन्य(जनसुराज शामिल) को मिल जाते हैं तो 1,66,092 में से 15 हजार ही वोट निकाल दिया जाए तो 1,51,092 वोट में ही भाजपा और कांग्रेस के हैं। यदि पिछली बार की बात करें तो करीब 51% भाजपा को और करीब 42% वोट कांग्रेस को मिले थे। यदि इस बार जो चर्चा है और जो बात मतदाता कह रहे हैं तो जो बातें परिवर्तन की कही जा रही है तो परिणाम सच में चौकाने वाले होंगे।

  • आइये जानते हैं गया शहर विधानसभा क्षेत्र से कौन जीत रहे हैं समझें वोटों के हिसाब-किताब

    आइये जानते हैं गया शहर विधानसभा क्षेत्र से कौन जीत रहे हैं समझें वोटों के हिसाब-किताब

  • बिहार चुनाव: एग्जिट पोल की भविष्यवाणी, कौन फेल और कौन पास?

    बिहार चुनाव: एग्जिट पोल की भविष्यवाणी, कौन फेल और कौन पास?

    न्यूज़ डेस्क

    230 गया शहर विस क्षेत्र: बूथ पर कतारबद्ध मतदाता

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग शाम 6:30 बजे समाप्त हो गई। रिकॉर्ड 67.14 प्रतिशत मतदान के बीच सभी की नजरें अब एग्जिट पोल पर टिकी हैं।

    हालांकि, बिहार में एग्जिट पोल के नतीजे कई बार गलत साबित हुए हैं। पिछले दो विधासभा चुनावों(2015 और 2020) में ये भविष्यवाणियां पूरी तरह फेल साबित हुईं।

    राजनतिक विशेषज्ञों का मानना है कि प्रवासी वोटर, जातिगत समीकरण, साइलेंट वोटर और महिला मतदाताओं की भूमिका जैसे कारक पोलस्टर्स के लिए चुनौती बने रहते हैं। इस बार भी अनुमान एनडीए के फेवर में द‍िख रहा है।

    रिकॉर्ड टर्नआउट, बदलाव की आस
    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहले चरण में 65.08 प्रतिशत और दूसरे चरण में 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

    महिलाओं और युवाओं का उत्साह खासा रहा, जो बदलाव की नई लहर को दर्शाता है। मतदान के बाद एग्जिट पोल एजेंसियां मतदाताओं से फीडबैक लेंगी, लेकिन 14 नवंबर को होने वाली मतगणना ही अंतिम सत्य साबित होगी।

    कुल 243 सीटों पर सत्ता का फैसला होगा, जहां एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। जन सुराज जैसी नई ताकतें भी मैदान में हैं। महिलाएं जहां नीतीश के फेवर में दिखी, वहीं युवा तेतस्वी से आकर्षित दिख रहे थे।

    2015 में महागठबंधन की लहर को कम आंका गया

    2015 के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल ने महागठबंधन (आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस) की भारी जीत को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।छह प्रमुख एग्जिट पोल के औसत ने महागठबंधन को केवल 122-123 सीटें दीं, जबकि एनडीए को 114। लेकिन नतीजों ने सबको चौंका दिया।

    महागठबंधन ने 178 सीटें जीत लीं, जबकि एनडीए को महज 58 मिलीं। तीन पोलिंग एजेंसियों ने महागठबंधन की जीत का सही अनुमान लगाया, लेकिन दो ने एनडीए को फायदा बताया और एक ने हंग असेंबली की भविष्यवाणी की।

    कुल मिलाकर पोल ने महागठबंधन को 55 सीटें कम और एनडीए को 56 ज्यादा आंकीं। यह गलती मुख्य रूप से साइलेंट वोटर और जातिगत गठजोड़ को न समझ पाने की वजह से हुई। सामाजिक न्याय का मंत्र दिया, जो पोलस्टर्स की समझ से परे रहा।

    2020 महागठबंधन की जीत, बनी एनडीए की सत्ता
    2020 में स्थिति उलट थी। 11 प्रमुख एग्जिट पोल ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को हल्की बढ़त दी। औसतन 125 सीटें (बहुमत के ठीक ऊपर), जबकि एनडीए को 108 दिया गया।एक प्रतिष्ठित एजेंसी ने हंग असेंबली का अनुमान लगाया। एनडीए 116, महागठबंधन 120 सीट। लेकिन नतीजे उलटे आए।

    एनडीए ने 125 सीटें हासिल कर सरकार बनाई, जबकि महागठबंधन को 110 मिलीं। एलजेपी जैसी पार्टियां स्वतंत्र लड़ीं, जो समीकरण बदल दिया।जारी होने वाले एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन विपक्ष इसे खारिज करने को तैयार है। प्री-पोल सर्वे में भी एनडीए मजबूत दिखा।

    राजनीतिक विश्लेषक ओमप्रकाश अश्क कहते हैं, बिहार का वोटर चुपके से फैसला करता है। यहां जिन्न निकलने का इतिहास रहा है। 14 नवंबर का इंतजार ही असली सस्पेंस है।

    नीतीश कुमार सत्ता बरकरार रखेंगे या तेजस्वी यादव इतिहास रचेंगे? प्रवासी मजदूरों का अंतिम समय में झुकाव और महिला वोटरों की चुप्पी ने पोल को गुमराह किया। अनुमान में जदयू सबसे बड़ी पार्टी होगी।

    बिहार की राजनीति में जाति, कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे हमेशा अप्रत्याशित मोड़ लाते हैं।

    आभार:shrinaradmedia.comNov 11, 2025 7:49 PM

  • संस्मरण: एक साल पहले पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पद्मा वेंकटरमन से मिले थे गया के पूर्व पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल

    संस्मरण: एक साल पहले पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पद्मा वेंकटरमन से मिले थे गया के पूर्व पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल

    देवब्रत मंडल

    चेन्नई स्थित उनके आवास पर कुष्ठ रोगियों के हितों को लेकर हुई लंबी बातचीत

    गया नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा(पदमा) वेंकटरमन से मुलाकात कर पूरे देश में कुष्ठ रोगियों के कल्याण को लेकर लंबी बातचीत की है।
    डॉ. मंडल बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जो चेन्नई जाकर पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा वेंकटरमन से मिलने उनके आवास पर गए थे। डॉ. मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मा से कुष्ठ रोगियों के साथ अपृश्यता (छुआछूत) और उनकी समस्याओं पर उनकी लंबी बातचीत हुई है। इसके बाद उन्होंने इस कार्य में अपनी तरफ से बढ़-चढ़कर सहयोग करने का भरोसा दिलाई हैं।

    पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री श्रीमती पदमा की संप्रति

    श्रीमती पद्मा ग्लोबल कैंसर कंसर्न की ट्रस्टी, वीमेन इंडियन सोसाइटी के अध्यक्ष, गांधी पीस फाउंडेशन, चेन्नई की संरक्षक, रेजिंग स्टार आउटरीच संस्था की चेयरमैन, नेशनल फोरम की सलाहकार, गणोदय पुनर्वास एसोसिएशन की अध्यक्ष के साथ साथ श्रीनिवासा गांधी निलायम संस्था की उपाध्यक्ष भी हैं। सबसे बड़ी बात है कि श्रीमती पद्मा कुष्ठ रोगियों के लिए काफी कुछ कर रही हैं।

    कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल

    डॉ. विनोद कुमार मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मावती से मिलकर उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोगियों को आज समाज की मुख्यधारा में साथ लेकर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान भी कह चुका है कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है लेकिन समाज में इनके प्रति गलत अवधारणा आज भी बनी हुई है। सभ्य समाज में रहने वाले बड़े बड़े पदों पर आसीन लोग भी कुष्ठ रोगियों को हीन भावना से देखते हैं, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे कुष्ठ रोगियों और इनके परिवार स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। श्री मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मा ने उनकी बातों से सहमति जताई है कि कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए होटलों और बंद कमरों में इस पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है बल्कि गांव गांव और मोहल्ले मोहल्ले में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। सरकार के अलावा जिला प्रशासन एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों को इसके लिए आगे आना होगा।

    कुष्ठ रोगियों के साथ सामूहिक भोज करने से लोग होंगे जागरूक

    डॉ. विनोद कुमार मंडल ने कहा इन्हें(कुष्ठ रोगियों को) साथ लेकर सामूहिक भोज आदि जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक दूरियों को मिटाना होगा। जगह जगह जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करने की जरूरत है। तब कहीं जाकर हाशिये पर जीवन व्यतीत कर रहे कुष्ठ रोगियों का कल्याण संभव है।

    कुष्ठ रोगियों के पेंशन में असमानता, आंध्र प्रदेश की तर्ज पर देने की मांग

    डॉ. विनोद कुमार मंडल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के विचारों को लेकर देशवासियों के लिए काफी कुछ कर रहे हैं लेकिन इन कुष्ठ रोगियों के पेंशन अलग अलग राज्यों में विभिन्नता, असमानता देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश में कुष्ठ रोगियों को छह हजार रुपए मासिक पेंशन दिया जाता है। जबकि बिहार में 15 सौ रुपए, झारखंड में एक हजार, उत्तर प्रदेश में 35 सौ, चेन्नई में एक हजार, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में दो सौ रुपये पेंशन दिया जाता है जबकि पश्चिम बंगाल में यह राशि एक हजार रुपए है। श्री मंडल ने केंद्र सरकार से आंध्र प्रदेश की तर्ज पर पूरे देश के कुष्ठ रोगियों को एक समान छः हजार रुपए मासिक पेंशन की राशि देने की मांग की है।

    आंदोलन में साथ देने का श्रीमती पद्मा ने दिया आश्वासन

    उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा वेंकटरमन ने उनकी मांगों का समर्थन किया है और समरूपता के दृष्टिकोण से उनके भविष्य के आंदोलन में साथ देने की बात कहीं हैं। डॉ मंडल ने बताया कि पहले राज्यों में और इसके बाद दिल्ली में बापू की समाधि स्थल के पास धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर जल्द ही कार्यक्रम तय कर दिए जाएंगे।

    पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री और डॉ. मंडल एक दूसरे की सेवा से हुए प्रभावित

    श्रीमती पद्मा ने जब जाना कि बिहार के गया के रहने वाले पूर्व वार्ड पार्षद सह बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष श्री मंडल कुष्ठ रोगियों के घाव पर मरहमपट्टी किया करते हैं। उनके हाथों बने भोजन किया करते हैं। कुष्ठ रोगियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं तो ये सारी बातें जानकर उन्हें काफी खुशी हुई। इनसे वे काफी प्रभावित हुईं। श्री मंडल अबतक कई राज्यों में जाकर वहां के कुष्ठ आश्रम व अस्पताल में रह रहे मरीजों से मिल चुके हैं। उनकी समस्याओं को समझने और सुनने के बाद वहां की सरकार और राज्यपाल से मिलकर इनकी समस्याओं को दूर कराने के लिए प्रयास करते आ रहे हैं। यहां तक कि कुष्ठ रोगियों की मृत्यु के पश्चात उनके दाह संस्कार में भी शरीक होते हैं। वहीं डॉ मंडल ने कहा कि श्रीमती पद्मा इतने बड़े घर से आने वाली हैं और जब उन्हें पता चला कि कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगी हुई हैं तो इनसे मिलने की इच्छा हुई। मिलकर और इनके कार्यों को देखने के बाद इनसे प्रेरणा लेकर बिहार लौट रहे हैं।

    दिनांक 09.11.2024(magadhlive की लाइब्रेरी से)