Blog

  • संस्मरण: एक साल पहले पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पद्मा वेंकटरमन से मिले थे गया के पूर्व पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल

    संस्मरण: एक साल पहले पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पद्मा वेंकटरमन से मिले थे गया के पूर्व पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल

    देवब्रत मंडल

    चेन्नई स्थित उनके आवास पर कुष्ठ रोगियों के हितों को लेकर हुई लंबी बातचीत

    गया नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा(पदमा) वेंकटरमन से मुलाकात कर पूरे देश में कुष्ठ रोगियों के कल्याण को लेकर लंबी बातचीत की है।
    डॉ. मंडल बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जो चेन्नई जाकर पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा वेंकटरमन से मिलने उनके आवास पर गए थे। डॉ. मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मा से कुष्ठ रोगियों के साथ अपृश्यता (छुआछूत) और उनकी समस्याओं पर उनकी लंबी बातचीत हुई है। इसके बाद उन्होंने इस कार्य में अपनी तरफ से बढ़-चढ़कर सहयोग करने का भरोसा दिलाई हैं।

    पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री श्रीमती पदमा की संप्रति

    श्रीमती पद्मा ग्लोबल कैंसर कंसर्न की ट्रस्टी, वीमेन इंडियन सोसाइटी के अध्यक्ष, गांधी पीस फाउंडेशन, चेन्नई की संरक्षक, रेजिंग स्टार आउटरीच संस्था की चेयरमैन, नेशनल फोरम की सलाहकार, गणोदय पुनर्वास एसोसिएशन की अध्यक्ष के साथ साथ श्रीनिवासा गांधी निलायम संस्था की उपाध्यक्ष भी हैं। सबसे बड़ी बात है कि श्रीमती पद्मा कुष्ठ रोगियों के लिए काफी कुछ कर रही हैं।

    कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल

    डॉ. विनोद कुमार मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मावती से मिलकर उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोगियों को आज समाज की मुख्यधारा में साथ लेकर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान भी कह चुका है कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है लेकिन समाज में इनके प्रति गलत अवधारणा आज भी बनी हुई है। सभ्य समाज में रहने वाले बड़े बड़े पदों पर आसीन लोग भी कुष्ठ रोगियों को हीन भावना से देखते हैं, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे कुष्ठ रोगियों और इनके परिवार स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
    श्री मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मा ने उनकी बातों से सहमति जताई है कि कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए होटलों और बंद कमरों में इस पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है बल्कि गांव गांव और मोहल्ले मोहल्ले में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। सरकार के अलावा जिला प्रशासन एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों को इसके लिए आगे आना होगा।

    कुष्ठ रोगियों के साथ सामूहिक भोज करने से लोग होंगे जागरूक

    डॉ. विनोद कुमार मंडल ने कहा इन्हें(कुष्ठ रोगियों को) साथ लेकर सामूहिक भोज आदि जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक दूरियों को मिटाना होगा। जगह जगह जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करने की जरूरत है। तब कहीं जाकर हाशिये पर जीवन व्यतीत कर रहे कुष्ठ रोगियों का कल्याण संभव है।

    कुष्ठ रोगियों के पेंशन में असमानता, आंध्र प्रदेश की तर्ज पर देने की मांग

    डॉ. विनोद कुमार मंडल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के विचारों को लेकर देशवासियों के लिए काफी कुछ कर रहे हैं लेकिन इन कुष्ठ रोगियों के पेंशन अलग अलग राज्यों में विभिन्नता, असमानता देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश में कुष्ठ रोगियों को छह हजार रुपए मासिक पेंशन दिया जाता है। जबकि बिहार में 15 सौ रुपए, झारखंड में एक हजार, उत्तर प्रदेश में 35 सौ, चेन्नई में एक हजार, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में दो सौ रुपये पेंशन दिया जाता है जबकि पश्चिम बंगाल में यह राशि एक हजार रुपए है। श्री मंडल ने केंद्र सरकार से आंध्र प्रदेश की तर्ज पर पूरे देश के कुष्ठ रोगियों को एक समान छः हजार रुपए मासिक पेंशन की राशि देने की मांग की है।

    आंदोलन में साथ देने का श्रीमती पद्मा ने दिया आश्वासन

    उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा वेंकटरमन ने उनकी मांगों का समर्थन किया है और समरूपता के दृष्टिकोण से उनके भविष्य के आंदोलन में साथ देने की बात कहीं हैं। डॉ मंडल ने बताया कि पहले राज्यों में और इसके बाद दिल्ली में बापू की समाधि स्थल के पास धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर जल्द ही कार्यक्रम तय कर दिए जाएंगे।

    पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री और डॉ. मंडल एक दूसरे की सेवा से हुए प्रभावित

    श्रीमती पद्मा ने जब जाना कि बिहार के गया के रहने वाले पूर्व वार्ड पार्षद सह बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष श्री मंडल कुष्ठ रोगियों के घाव पर मरहमपट्टी किया करते हैं। उनके हाथों बने भोजन किया करते हैं। कुष्ठ रोगियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं तो ये सारी बातें जानकर उन्हें काफी खुशी हुई। इनसे वे काफी प्रभावित हुईं। श्री मंडल अबतक कई राज्यों में जाकर वहां के कुष्ठ आश्रम व अस्पताल में रह रहे मरीजों से मिल चुके हैं। उनकी समस्याओं को समझने और सुनने के बाद वहां की सरकार और राज्यपाल से मिलकर इनकी समस्याओं को दूर कराने के लिए प्रयास करते आ रहे हैं। यहां तक कि कुष्ठ रोगियों की मृत्यु के पश्चात उनके दाह संस्कार में भी शरीक होते हैं। वहीं डॉ मंडल ने कहा कि श्रीमती पद्मा इतने बड़े घर से आने वाली हैं और जब उन्हें पता चला कि कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगी हुई हैं तो इनसे मिलने की इच्छा हुई। मिलकर और इनके कार्यों को देखने के बाद इनसे प्रेरणा लेकर बिहार लौट रहे हैं।

    दिनांक 09.11.2024

  • गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म तोड़कर निकाली गई लाश, ट्रेन से गिरे गयाजी के यात्री की प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंस जाने से हुई मौत

    गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म तोड़कर निकाली गई लाश, ट्रेन से गिरे गयाजी के यात्री की प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंस जाने से हुई मौत

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर रविवार को ट्रेन नंबर 12365 पटना रांची जन शताब्दी के कोच D-15 से गिरे यात्री की प्लेटफॉर्म और कोच के बीच गैप में फंस जाने के कारण हो गई। जब इस घटना की जानकारी डिप्टी एसएस को ट्रेन के चालक ने दी तो मौके पर आरपीएफ एवं रेलकर्मी पहुंच गए।

    पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस के थे यात्री

    बताया गया कि 09 नवंबर की सुबह को 12365 अप पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस करीब 07.58 बजे गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 06 पर आई थी। निर्धारित ठहराव के बाद 08.19 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान कर रही थी। इसी बीच ट्रेन मैनेजर एस.के. सरकार प्रेसर ड्रॉप(वैक्यूम) कर दिया। जिन्होंने डिप्टी एसएस को सूचना दी कि  एक व्यक्ति कोच D-15 और प्लेटफार्म 06 के गैप में फंस गया है। जिसके कारण ट्रेन नहीं बढ़ रही है। सूचना के बाद आरपीएफ के पदाधिकारी, टीआई विजय पांडेय, एसएस घटनास्थल पर पहुंचे।

    प्लेटफॉर्म को काटकर निकाली गई यात्री की लाश

    स्थिति ऐसी थी कि बगैर प्लेटफॉर्म को काटे(तोड़े) व्यक्ति को निकाल पाना मुश्किल था। इसके बाद प्लेटफॉर्म तुड़वा कर व्यक्ति को निकाला गया। इसी बीच रेलवे के डॉक्टर भी आ गए थे। जिन्होंने यात्री को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन समय 09:19 में खुली। करीब एक घंटा  बिलंब से ट्रेन गया जंक्शन से रवाना हुई।

    गया जी के बंगला स्थान मोहल्ले के रहने वाले थे यात्री

    मृत यात्री की पहचान 40 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ पिंकू पिता कामता प्रसाद पता बंगला स्थान थाना कोतवाली जिला गया बताया गया। इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद आगे की कार्रवाही की गई।

    पूरे घटनाक्रम के दौरान ये सभी रेलकर्मी रहे उपस्थित

    इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आरपीएफ के प्रधान आरक्षी बृजेश कुमार, आरक्षी कमलेश कुमार (RPSF), धर्मवीर सिंह (RPSF), राजेंद्र प्रसाद सबइंस्पेक्टर, डिप्टी एस एस जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहकर  कार्रवाही पूरी की।

  • एडीजी ने रेल अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सुरक्षा व अपराध नियंत्रण समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

    एडीजी ने रेल अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सुरक्षा व अपराध नियंत्रण समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

    देवब्रत मंडल

    उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी शुक्रवार को डीडीयू मंडल में रेल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में एडीजी रेलवे उत्तर प्रदेश पुलिस प्रकाश डी. ने डीआरएम डीडीयू उदय सिंह मीना और वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज के साथ रेलवे सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई:

    रेलवे सुरक्षा: बैठक में रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई। इसमें रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने, यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, और रेलवे अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

    सीसीटीवी कंट्रोल रूम: बैठक में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और उसकी उपयोगिता पर चर्चा हुई। इसमें सीसीटीवी कंट्रोल रूम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

    जीआरपी और आरपीएफ के बीच समन्वय: बैठक में जीआरपी और आरपीएफ के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसमें दोनों बलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने और संयुक्त अभियान चलाने पर चर्चा हुई।

    रेलवे अपराध रोकथाम: बैठक में रेलवे अपराधों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई। इसमें रेलवे अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

  • दून एक्सप्रेस के महिला कोच से 78 जीवित कछुए बरामद, आरपीएफ ने वन विभाग को सौंपा

    दून एक्सप्रेस के महिला कोच से 78 जीवित कछुए बरामद, आरपीएफ ने वन विभाग को सौंपा

    देवब्रत मंडल

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन WILEP के तहत रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गाड़ी संख्या 13010 (योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस) के महिला कोच से 78 अदद जीवित कछुओं को बरामद किया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7,80,000 रुपये है।

    जब्त कछुओं की जानकारी:

    • प्रजाति: Indian flapshell (lissemys punctata)
    • संख्या: 78 अदद
    • अनुमानित मूल्य: लगभग 7,80,000 रुपये

    कार्रवाई करने वाली टीम:

    • कुन्दन कुमार, SI/RPF/Post/DHN
    • जीवलाल राम, ASI/RPF/Post/DHN
    • बबुलेश कुमार, HC/RPF/Post/DHN
    • सतेन्द्र कुमार प्रसाद, HC/RPF/Post/DHN
    • प्रमोद कुमार, CT/RPF/Post/DHN
    • विवेक कुमार, CT/RPF/Post/DHN

    पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि जब्त कछुओं को आगे की कार्रवाई के लिए वन क्षेत्र पदाधिकारी, धनबाद को सुपुर्द किया गया है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कछुओं को संरक्षण प्रदान किया गया है।

  • आरपीएफ/सीआईबी के एएसआई और कांस्टेबल परीक्षा केंद्र से किए गए बाहर, देने गए थे प्रोन्नति के लिए परीक्षा, जानें क्या है आरोप

    आरपीएफ/सीआईबी के एएसआई और कांस्टेबल परीक्षा केंद्र से किए गए बाहर, देने गए थे प्रोन्नति के लिए परीक्षा, जानें क्या है आरोप

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    रेलवे सुरक्षा बल के आसूचना शाखा के एक सहायक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल अंतरविभागीय परीक्षा के दौरान आपस में बात करते हुए पकड़े गए हैं। इन दोनों अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान एक दूसरे के साथ बात करने  के कारण परीक्षा देने से रोक दिया गया और केंद्र से बाहर कर दिया गया।

    मामला अंतर्विभागीय प्रोन्नति के लिए परीक्षा से जुड़ा

    मामला अंतर्विभागीय प्रोन्नति परीक्षा से जुड़ा हुआ बताया गया है। इस संबंध में केंद्र के वीक्षक ने वरीय अधिकारी को अवगत कराया है। बताया गया कि 05.11.2025 को पूर्व मध्य रेलवे में उपनिरीक्षक (S I) अंडर-72 के पद पर चयन हेतु परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्र ईसीआरएसएसएस, खगौल, दानापुर, पटना में आयोजित की गई थी।

    बातें करते हुए गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

    इस परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी अनिल कुमार चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक आरपीएफ/सीआईबी/गया, जिनका रॉल नंबर (अनुक्रमांक-10392) और दीपक कुमार ओझा, कांस्टेबल, आरपीएफ/सीआईबी/गया, जिनका रॉल नंबर (अनुक्रमांक-10393) है को परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या-11 में लगे सीसीटीवी कैमरे में आपस में बात करते हुए देखा गया।

    वीक्षक ने नोडल अधिकारी को सौंप दी है रिपोर्ट

    पारदर्शिता बनाए रखने के परीक्षा संचालन कराने वाले अधिकारियों ने केंद्र के कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगा रखे थे। जिसका मोनेटरिंग कंट्रोल रूम में किया जा रहा था। जिसके माध्यम से दोनों को बातें करते हुए देखते ही दोनों अभ्यर्थियों को तुरंत परीक्षा देने से रोक दिया गया और कक्ष से बाहर निकाल दिया गया।

    दोनों अभ्यर्थियों ने उत्तर कर दिया है प्रस्तुत

    सूत्रों की मानें तो इन दोनों अभ्यर्थियों ने परीक्षा समाप्त होने पर अपने उत्तर प्रस्तुत कर दिए हैं। बताया गया कि उपनिरीक्षक/जय शंकर यादव, आरपीएफ पोस्ट नौगछिया, सोनपुर मंडल, पूर्व मध्य रेलवे को उक्त कक्ष में निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था। बता दें कि हाल ही में नौगछिया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक को निगरानी विभाग ने पकड़ा था।

  • अजीब कसमकश: प्रेम कुमार हार भी जाएं और मोहन श्रीवास्तव जीते भी नहीं! चर्चा के केंद्र में धीरेंद्र अग्रवाल

    अजीब कसमकश: प्रेम कुमार हार भी जाएं और मोहन श्रीवास्तव जीते भी नहीं! चर्चा के केंद्र में धीरेंद्र अग्रवाल

    देवब्रत मंडल

    फोटो स्रोत:सोशल मीडिया

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में गया जिले के 10 विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को यहां के मतदाता वोट करेंगे। प्रथम चरण में 06 नवंबर को मतदान के लिए मंगलवार की देर शाम प्रचार का शोर थम गया। इसके साथ ही गया जिले में प्रचार प्रसार का शोर और बढ़ गया। गया जिले में 9 नवंबर की शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद 11 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर्रेंगे।

    बड़े नेताओं के आगमन से दोनों गठबंधन में उत्साह

    दोनों गठबंधन के बड़े बड़े नेताओं के आगमन से गया जिले में चुनावी परिदृश्यों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुख्य रूप से महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के आगमन से दोनों गठबंधन के घटक दलों में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

    ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कराने का दावा

    इस बार गया जिले का हॉट सीट गया शहर विधानसभा क्षेत्र है। यहां करीब 36 सालों से भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार विधायक हैं। जो नौंवीं बार चुनाव मैदान में हैं। अबतक विपक्ष की दाल यहां नहीं गली है और इस बार भी एनडीए किसी और के पक्ष में इस सीट को नहीं जाने देने के लिए कमर कसे हुए हैं। एनडीए के लोगों का कहना है कि इस बार इस सीट को जीत कर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में प्रेम कुमार अपना नाम दर्ज कराने वाले हैं।

    महागठबंधन एक बार पांच साल के लिए मांग रहा है मौका

    विपक्षी दलों के गठबंधन ने कांग्रेस के नेता अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव पर फिर एक बार दाव लगाया है। महागठबंधन हर हाल में इस सीट पर अपना कब्जा करने के प्रयास में दिनरात जुटा हुआ है। महागठबंधन के लोग कह रहे हैं कि बहुत हो चुका। एक बार मोहन श्रीवास्तव को पांच साल के लिए मौका देकर देखें। शहरी क्षेत्र में नगर निगम के माध्यम से किए गए अबतक के विकास कार्यों को गिनवाते हुए काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं।

    भाजपा और कांग्रेस दोनों जीत के प्रति आश्वस्त

    क्षेत्र भ्रमण पर और जनसंपर्क अभियान में जुटे दोनों गठबंधनों के कार्यकर्ता और नेता अपनी अपनी जीत हासिल करने के आत्मविश्वास से लबरेज हैं। दोनों के कुनबे हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। दिन में जनसंपर्क तो देर रात तक बैठकें और मंथन कर रहे हैं। जातीय समीकरण से लेकर मत विभाजन की नीतियों पर चर्चा कर रहे हैं। कहें तो ‘गोटियां फीट’ करने की जुगत में लगे हुए हैं।

    अजीब उलझन में हैं नेता और मतदाता

    सबसे बड़ी बात जो चर्चा में है। वो ये कि प्रेम कुमार हार भी जाएं और मोहन श्रीवास्तव जीते भी नहीं। ऐसे में तीसरे प्रत्याशी जो जनसुराज के हैं धीरेंद्र अग्रवाल उनकी चर्चा दोनों गठबंधन के लोगों में हो रही है। जिससे यहां के मतदाता और नेता दोनों कशमकश में हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों की नजरें जनसुराज के धीरेंद्र अग्रवाल पर है।

    इस बार ‘संवदिया’ निभा रहे हैं अहम भूमिका

    अन्दर की बात जो पता चली है कि दोनों गठबंधन से कई लोग जनसुराज के कुनबे में ‘संवदिया’ के तौर पर शामिल हैं। जो दोनों गठबंधन के नेताओं को जनसुराज की हर पल की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए पल-पल की सूचना दे रहे हैं। संवदिया के माध्यम से दोनों गठबंधन के लोग जनसुराज की ताकत(मिलने जा रहे वोट) का आंकलन कर रहे हैं। उसी को आधार बनाकर अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने की नीति पर काम कर रहे हैं।

    जनसुराज के आने से जीत हार के अंतर पर भी हो रही चर्चा

    बहरहाल, गया शहर के मतदाताओं से बातचीत करने पर यही सुनने को मिल रहे हैं कि जनसुराज के चुनाव मैदान में मजबूती से डटे रहने के कारण इस बार चुनाव परिणाम चौकाने वाले होंगे। बता दें कि पिछले चुनाव में हार और जीत के मतों के अंतर काफी कम भी नहीं थे तो बहुत ज्यादा भी नहीं थे। इस बार जनसुराज की उपस्थिति से जीत हार के मतों का अंतर या तो काफी कम हो सकता है या फिर काफी बड़ा भी हो सकता है। बहरहाल, ये तो 11 को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।

  • जंक्शन पर शराब के साथ पकड़ा गया नवादा जिले का तस्कर

    जंक्शन पर शराब के साथ पकड़ा गया नवादा जिले का तस्कर

    देवब्रत मंडल

    जब्त शराब, गिरफ्तार आरोपी व टीम

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 7.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार व्यक्ति की जानकारी:

    • नाम: अजय कुमार
    • उम्र: 38 वर्ष
    • पता: मोहनपुर, वार्ड संख्या 9, थाना काशीचक, जिला नवादा (बिहार)

    जब्त शराब की जानकारी:

    • 10 बोतल इंपीरियल ब्लू ब्लेंडेड ग्रेन व्हिस्की (प्रत्येक 750 मिली)
    • कुल शराब की मात्रा: 7.5 लीटर
    • जब्त शराब की कीमत: 7,800 रुपये

    कार्रवाई करने वाली टीम:

    • निरीक्षक बनारसी यादव, प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल गया
    • उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार
    • प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा
    • आरक्षी मुकेश कुमार
    • आरक्षी शशि शेखर
    • आरक्षी एके सक्सेना
    • आरक्षी अमित कुमार

    गिरफ्तार व्यक्ति और जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना गया को सौंप दिया गया है।

  • बेटिकट सफर कर रही मेडिकल की छात्रा ने चेकिंग स्टाफ से की बदसलूकी, दी नौकरी खा जाने की धमकी, फिर आगे जो हुआ…

    बेटिकट सफर कर रही मेडिकल की छात्रा ने चेकिंग स्टाफ से की बदसलूकी, दी नौकरी खा जाने की धमकी, फिर आगे जो हुआ…

    देवब्रत मंडल

    File photo

    12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ मेडिकल की एक छात्रा द्वारा बदसलूकी करने के साथ साथ उनकी नौकरी खा जाने की धमकी देने का एक मामला सामने आया है। मेडिकल की छात्रा औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली बताई गई है। जो सीआईटी के साथ बदसलूकी तो की हीं, साथ ही गया जंक्शन पर आरपीएफ के स्टाफ के साथ बेअदबी से पेश आई। मामला जब तूल पकड़ने लगा तो छात्रा के साथ आरपीएफ को कानूनी कदम उठाना पड़ा।
    इस ट्रेन के सीआईटी/गोमो एस.एस. प्रसाद ने magadhlive को बताया कि 3 नवंबर को उनकी ड्यूटी 12802 डाउन में थी। जब वे ए-2 कोच में यात्रियों के टिकटों की जांच शुरू की तो बर्थ नंबर 3 पर एक युवती बैठी हुई थी। साथ में एक ट्रॉली बैग था। जो फिरोजी रंग के लिबास में थी। जब उनसे टिकट दिखाने को बोला गया तो काफी रौब में बोली-टिकट! कैसा टिकट। इसके बाद युवती ने खुद को गया के मेडिकल(एएनएमएमसीएच) की छात्रा बताते हुए रौब से कही कि-बड़का टीटीई आ गए हैं जो टिकट मांग रहे हैं। इसके बाद युवती ने उन्हें(सीआईटी को) कहा कि अनुग्रह नारायण रोड से गया का क्या टिकट लेंगे? इसके बाद सीआईटी श्री प्रसाद टिकट बनवाने के लिए कहा तो युवती उन्हें गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गईं। यहां तक कि उनकी नौकरी खा जाने की धमकी देने लगी।
    सीआईटी श्री प्रसाद ने बताया कि जब बात हद से पार होने लगी तो उन्होंने धनबाद कमर्शियल कंट्रोल को इसकी सूचना देते हुए महिला आरक्षी और आरपीएफ स्टाफ की मांग की। इसके बाद गया जंक्शन जब ट्रेन पहुंची तो पोस्ट प्रभारी निरीक्षक, एक महिला आरक्षी और एक उपनिरीक्षक कोच के पास पहुंचे। जिन्हें युवती की पहचान बताते हुए कहा कि यही लड़की उनके साथ बदतमीजी से पेश आई और धमिकयां दी है। तब तक युवती कोच से उतर चुकी थी। जिसे आरपीएफ के द्वारा रोका गया। सीआईटी श्री प्रसाद ने बताया कि आरपीएफ के पदाधिकारी के साथ भी युवती बदसलूकी से पेश आई। इसके बाद उन्होंने अपना लिखित मेमो आरपीएफ पोस्ट प्रभारी को सौंप दिया। इसके बाद ट्रेन गया जंक्शन से खुल गई। उन्होंने बताया कि कोच के जो अन्य यात्री थे। जो युवती द्वारा की जा रही बदसलूकी को देखा है। उन्होंने भी उनकी बातों का समर्थन किया है।
    इधर, आरपीएफ पोस्ट द्वारा सीआईटी द्वारा दिए गए मेमो के आधार पर कानूनी कार्यवाही करते हुए रेलवे मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा उन्हें आर्थिक दंड लगाया गया। बताया गया कि ₹1548/- किराया और कोर्ट द्वारा आदेश के तहत जुर्माना के रूप में राशि जमा कर दिए जाने के बाद युवती को छोड़ दिया गया। बताया गया कि युवती जो मेडिकल की छात्रा है का एक सहपाठी भी युवती के द्वारा कॉल किए जाने के बाद आ गए थे। जिसने बताया कि छात्रा के साथ कुछ मेडिकल इशू(कोई बीमारी) है। जिसकी वजह से इस तरह का व्यवहार की होगी। देखा जा रहा है कि इन दिनों लगभग प्रीमियम ट्रेनों में इस स्वभाव की महिला यात्री सफर करती हैं। जिनसे टिकट मांगना टिकट चेकिंग स्टाफ उचित नहीं समझते हैं। चेकिंग स्टाफ का कहना है कुछ महिला या स्टूडेंट्स के साथ मजबूरियां हो सकती है लेकिन अधिकांशतः महिला यात्री सफर में धौंस जमाते हुए निकल जाती हैं। कारण कि उनके साथ न तो आरपीएफ या जीआरपी की महिला आरक्षी या अन्य कोई पदाधिकारी ड्यूटी के दौरान होते हैं। इस वजह से कई बार समझौता करना पड़ता है लेकिन जो नियम कानून हैं कि बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से जुर्माना लेना है तो ऐसी स्थिति में उलझन हो जाती है।