Blog

  • आंध्र प्रदेश व कर्नाटक में बाल मजदूरी को ले जाए जा रहे 10 नाबालिग बच्चे मुक्त, दो तस्कर दबोचे गए

    आंध्र प्रदेश व कर्नाटक में बाल मजदूरी को ले जाए जा रहे 10 नाबालिग बच्चे मुक्त, दो तस्कर दबोचे गए

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार तस्कर

    पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल के धनबाद आरपीएफ पोस्ट, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 10 बच्चों को बाल श्रम करवाने जैसे जघन्य अपराध करवाने वाले दो तस्करों को धर दबोचा है। टीम ने बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाते हुए उन्हें उनके माता पिता को सौंपे जाने के लिए चाइल्ड लाइन हेल्प डेस्क को सुपुर्द कर दिया है। ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत आरपीएफ पोस्ट धनबाद के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम ने 10 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू कराया है तथा दो बाल तस्कर को गिरफ्तार किया है।

    गुप्त सूचना मिलते ही टीम सक्रियता से जुट गई

    पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली  कि ट्रेन संख्या 17322 वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के सामान्य कोच में कुछ नाबालिग बच्चों की चाइल्ड ट्रैफिकर(बाल तस्कर) के द्वारा मजदूरी करवाने के लिए बाहर ले जाया जा रहा है। इस सूचना से वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त को अवगत कराया गया। जिनके निर्देशन में उनके नेतृत्व में गठित पोस्ट, सीआईबी और रेल थाना व चाइल्ड हेल्प डेस्क, धनबाद की संयुक्त टास्क टीम धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 07/08 पर ट्रेन के आगमन उपरांत चेक किया गया।

    जेनरल कोच में सभी बच्चों के साथ तस्कर मिले

    उन्होंने बताया जनरल कोच से दो वयस्क व्यक्ति एवं 10 डरे-सहमे नाबालिग बच्चे पाए गए। सभी से पूछताछ कर बाल तस्कर का मामला सत्यापन उपरांत ट्रेन से उतारा गया। गहन पूछताछ में सभी नाबालिग बच्चों ने स्वीकार किया कि वे सभी गरीब बच्चे हैं। दोनों तस्करों के द्वारा पैसे का लालच देकर हैदराबाद एवं बैंगलोर में काम करवाने के लिए ले जाया जा रहा है। दोनों तस्करों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लोग ‘आहान नीटिंग हब’ कंपनी में काम करते हैं तथा कंपनी के आवश्यकतानुसार मुख्य ठेकेदार के कहने पर गांव घर से गरीब, अनपढ़ बच्चों को पैसे का लालच देकर मजदूरी करने ले जाते हैं।

    जीआरपी थाने में तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया

    बताया गया कि दोनों बाल तस्करों को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से सभी यात्रा टिकट एवं स्मार्टफोन को जब्त किया गया। घटना के संबंध में संजीत कुमार, अवर निरीक्षक, जीआरपी थाना के द्वारा दिए गए प्राथमिकी के आधार पर राजकीय रेल थाना धनबाद कांड संख्या 122/25, दिनांक 03/11/25, अंतर्गत धारा 137(2),143(5), 3(5) BNS, 75, 81 JJ ACT दर्ज किया गया। सभी 10 नाबालिग बच्चों को चाइल्ड हेल्प डेस्क, धनबाद के स्तर से उपस्थापना करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

    कार्रवाई में शामिल टीम लीडर व सदस्यों के नाम व पद

    1. अजय प्रकाश, IPF/DHN
    2. अरबिन्द कुमार राम, IPF/CIB/DHN
    3. कुन्दन कुमार, SI/RPF/Post/DHN
    4. कमलेश्वर कुमार सिंह, ASI/RPF/Post/DHN
    5. विजय कुमार, CT/RPF/Post/DHN
    6. अश्वनी कुमार, CT/RPF/Post/DHN
    7. धनञ्जय कुमार, CT/RPF/Post/DHN
    8. सुशील कुमार, ASI/CIB/DHN
    9. शशि कान्त तिवारी, ASI/CIB/DHN
    10. विकाश कुमार, CT/CIB/DHN
    11. संजीत कुमार सिंह, SI/GRP/DHN
    12. रामकुमार पासवान, ASI/GRP/DHN
    13. लखन प्रसाद, HC/GRP/DHN
  • रेखांकित सीमा के अंदर ही दुकान लगाएं वेंडर, अन्यथा दंड के होंगे भागी:सिटी मैनेजर

    रेखांकित सीमा के अंदर ही दुकान लगाएं वेंडर, अन्यथा दंड के होंगे भागी:सिटी मैनेजर

    देवब्रत मंडल

    गांधी मैदान के पास निरीक्षण करते सिटी मैनेजर

    नगर निगम गया के नगर प्रबंधक ने गांधी मैदान वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे अपने दुकानों को रेखांकित सीमाओं के अंदर लगाएं। काशीनाथ मोड़ पर लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों को भी समझाया गया कि वे नगर निगम के द्वारा निर्धारित वेंडिंग जोन में ही अपनी दुकान लगाएं।

    निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोग:

    • अमरजीत गिरी, अध्यक्ष, फुटपाथ दुकानदार संघ
    • कृष्ण देव पांडे, सचिव, फुटपाथ दुकानदार संघ
    • साहिल, प्रबंधक, एल यू एन एम
    • श्रीकांत, एल यू एन एम
    • मोहम्मद तसलीम, अध्यक्ष, गांधी मैदान मार्केट कमेटी
    • सूरज कुमार, सचिव, गांधी मैदान मार्केट कमेटी

    नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर के फुटपाथ दुकानदारों को निर्धारित वेंडिंग जोन में दुकान लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।

  • शिक्षा जगत से जुड़े दिवंगत अनीस पंकज मिश्रा की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    शिक्षा जगत से जुड़े दिवंगत अनीस पंकज मिश्रा की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    देवब्रत मंडल

    समाजसेवी और शिक्षा जगत से जुड़े दिवंगत अनीस पंकज मिश्रा की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर गया जी शहर के नूतन नगर आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिजनों ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने उनके शिक्षा जगत में किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत अनीस पंकज मिश्रा एक कर्मठ, ईमानदार और शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम माना और कई शिक्षण संस्थानों से जुड़कर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में अनेक छात्र-छात्राओं ने न केवल शिक्षा प्राप्त की, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी ली।इस अवसर पर उनके बड़े भाई भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा कि अनीस पंकज मिश्रा मेरे अनुज थे, परंतु उनका व्यक्तित्व इतना विशाल था कि वे पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गए। उन्होंने शिक्षा जगत में जो योगदान दिया, उसका वर्णन शब्दों में संभव नहीं है। उनका जाना शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर हम सब उनके आदर्शों और शिक्षाओं को आत्मसात कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव, दीपक पांडे, राणा रणजीत सिंह, अभिषेक कुमार, हीरा यादव, संजय यादव, महेश यादव, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, शेखर कुमार, कुंदन सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर माला पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

  • हर्षोल्लास व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तुलसी विवाह महोत्सव संपन्न

    हर्षोल्लास व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तुलसी विवाह महोत्सव संपन्न

    देवब्रत मंडल

    कार्तिक शुक्लपक्ष उत्थान द्वादशी पर प्रबोधोत्सव (तुलसी विवाह महोत्सव) को बड़े ही हर्षोल्लास से मंत्रालय स्वामी डॉ. रामाचार्य के मार्गदर्शन में मनाया गया। इस अवसर पर पाठशाला के अनेक आचार्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। वैदिक विधि विधान के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा मंगलाचरण वैदिक पाठ गणेश पूजा, मंत्रोच्चार, पाणिग्रहण, सप्तपदी, सिंदूरदान, मंगलसूत्र बंधन, मंगलाष्टक, कन्यादान संकल्प किया इत्यादि विधिवत गया। पाठशाला से जुड़े हुए अनेक भक्तगण एवं माताओं ने मंगल लोकगीत गाकर के तुलसी दामोदर विवाह में भाग लिया। शास्त्रों में भगवान के इस मंगल विवाह का विशेष महत्व है। जिनकी पुत्री ना हो वह तुलसी विवाह करके कन्यादान का फल प्राप्त कर सकता है। इस विवाह में सम्मिलित होने से सुख, समृद्धि, सुभता का संचार होता है। जिनके विवाह में अड़चन आ रहा हो लड़के, बालिका विवाह के लाजा होम के धान के लावा को खाने से शीघ्र ही विवाह हो जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह जानकारी पाठशाला के प्राचार्य पंडित राजा आचार्य ने दी।

  • ‘रहें सदा सतर्क’ नुक्कड़ नाटक का गया जंक्शन पर सफल मंचन, रेलकर्मियों व यात्रियों को किया गया जागरूक

    ‘रहें सदा सतर्क’ नुक्कड़ नाटक का गया जंक्शन पर सफल मंचन, रेलकर्मियों व यात्रियों को किया गया जागरूक

    देवब्रत मंडल

    नुक्कड़ नाटक का मंचन करते रेलकर्मी

    पूर्व मध्य रेल के द्वारा डीडीयू मंडल के गया जंक्शन के टिकट बुकिंग ऑफिस के प्रांगण में ‘रहें सदा सतर्क’ नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। चीफ विजिलेंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार के निर्देशन में सोमवार को इस नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक का मुख्य उद्देश्य रेलयात्रियों व रेल कर्मचारियों में ईमानदारी, पारदर्शिता और सतर्कता के प्रति जागरूक करना था। बता दें कि पूर्व मध्य रेल में 27 अक्टूबर से सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को गया जंक्शन पर इस नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया गया। जिसमें पूर्व मध्य रेल से आए अरुण कुमार डिप्टी सीआईटी, पटना, शिव कुमार पासवान एवं टीम के सदस्य उदय कुमार, रंजन कुमार, गोपाल चंद्र वर्मा, विजय कुमार की टीम शामिल थी। गया जंक्शन पर आयोजित इस नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में गया के मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक(सामान्य) शैलेश कुमार, चीफ बुकिंग पर्यवेक्षक रंजीत कुमार, सीआईटी (प्रशासन) आर. आर. सिन्हा, सीबीएस रामजी सिंह, एवं आरक्षण पर्यवेक्षक मो. मकसूद अख्तर आदि वाणिज्यिक विभाग के कर्मचारियों ने अपनी भूमिका निभाई।

  • गया जंक्शन पर संचालित पे एंड यूज़ के कर्मी ने वसूले अधिक पैसे, बाद में मांगी माफी, तब मामला हुआ शांत

    गया जंक्शन पर संचालित पे एंड यूज़ के कर्मी ने वसूले अधिक पैसे, बाद में मांगी माफी, तब मामला हुआ शांत

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर संचालित पे एंड यूज़ शौचालय

    गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में संचालित पे एंड यूज़ शौचालय सह स्नानागार के कर्मचारी द्वारा एक व्यक्ति से अधिक वसूली का भी मामला सामने आया है। हालांकि इस तरह की शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित कर्मचारी ने व्यक्ति से माफी मांग ली। तब जाकर मामला शांत हुआ।

    पांच की जगह दस रुपए वसूली की शिकायत

    यह घटना 02 नवंबर की है। बताया गया कि एक व्यक्ति इस शौचालय का उपयोग किया। जिसके एवज में उनसे ₹10 की वसूली की गई। व्यक्ति ने इसकी शिकायत रेल प्रशासन से कर दी। जिसके बाद संबंधित रेलकर्मी मौके पर पहुंचे। शिकायत कर्ता का कहना था कि उनसे ₹ 10/- की वसूली की गई थी जबकि शुल्क ₹5/- ही है।

    जांच करने वाले रेलकर्मी के समक्ष मांगी गई माफी

    जांच करने पहुंचे रेलकर्मी के समक्ष ही पे एंड यूज़ के कर्मचारी ने पीड़ित व्यक्ति से माफी मांग ली और आगे से ऐसी गलती नहीं करने की बात कही तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि इसी बीच एक जानकारी मिली है कि इसी महीने कभी भी इस शौचालय को तोड़ दिया जाना है। इसके लिए संवेदक को भी सूचना दे दी गई है।

    प्लेटफॉर्म नंबर 1/सी के पास बने भवन में शिफ्ट किया जाएगा

    बताया गया कि इस शौचालय सह स्नानागार को तोड़ने से पहले यह सुविधा गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/सी के पास नवनिर्मित शौचालय को चालू कर दिया जाएगा। ताकि रेलयात्रियों को यह सुविधा निरंतर प्रदान किया जा सके।

    इसके हट जाने के बाद सड़क को चौड़ा किया जाएगा

    इसे तोड़े जाने के साथ ही गेट नंबर 2 से प्रवेश करने वाले मार्ग को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए गया जंक्शन पर विकास कार्य कर रही एजेंसी के द्वारा कंस्ट्रक्शन विभाग के सहायक मंडल अभियंता को लिखित रूप में प्रार्थना पत्र दे चुका है।

    दुर्गापूजा और छठ पूजा को लेकर रुका हुआ था यह काम

    रेलवे सूत्रों ने बताया कि दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर गया जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन को देखते हुए यात्रियों को इसके हट जाने से असुविधा न हो। इस कारण से इसे तोड़ने का काम रोक लिया गया था। संभावना है कि 16 नवंबर के बाद इसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया जाए।

  • पैसेंजर ड्राप करने आए चिकित्सक से कार पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर कहासुनी , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू

    पैसेंजर ड्राप करने आए चिकित्सक से कार पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर कहासुनी , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू

    देवब्रत मंडल

    गया जी शहर के जाने माने एक चिकित्सक रविवार की रात गया जंक्शन पर पैसेंजर को ड्राप करने कार से आए थे लेकिन यहां पर उनसे पार्किंग शुल्क वसूल करने की कोशिश की गई। यहां तक कि कार पार्किंग के संवेदक द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मचारी चिकित्सक के साथ बेअदबी से पेश आया। जिसकी शिकायत चिकित्सक ने रेल प्रशासन से की है। साथ ही इस घटना का वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। इसके बाद रेल प्रशासन इस घटना की जांच करने की बात कही है।

    मामला जाने माने चिकित्सक डॉ. वैभव विकास से है जुड़ा

    मामला गया जी शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ वैभव विकास से जुड़ा है। जिन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए दिखाया है कि वे जब गया जंक्शन अपने परिवार को छोड़ने के लिए वाहन से आए थे तो संवेदक का कर्मचारी उनसे पार्किंग शुल्क की मांग कर रहा था। जिसका उन्होंने विरोध करते हुए कहा है कि पिक एंड ड्राप करने के लिए वाहन से आने वाले लोगों से पार्किंग शुल्क नहीं लेने का प्रावधान है। बावजूद उनसे शुल्क वसूली के लिए कर्मचारी ने दवाब डाला। साथ ही बेअदबी से उनके साथ पेश आया। चिकित्सक का आरोप यह भी है कि जो कर्मचारी उनसे उलझा था वह नशे में था।

    चिकित्सक ने कहा-इसकी शिकायत ‘रेल मदद’ पर की है

    इस संबंध में जब डॉ. वैभव विशाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने ‘रेल मदद’ पोर्टल पर पर की है। उन्होंने बताया कि उनके साथ कर्मचारी जबर्दस्ती करने की कोशिश की। जबकि पिक एंड ड्राप करने के स्टेशन आने वाले वाहनों से पार्किंग चार्ज लेने का प्रावधान रेल में नहीं है लेकिन कर्मचारी उनसे इस बात को लेकर उलझ गया।

    जांच शुरू, संवेदक और आरोपी को उपस्थित होने को कहा गया

    इधर, चिकित्सक की शिकायत के आलोक में संबंधित रेलकर्मी द्वारा इसकी जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि जय माता दी नामक एजेंसी को गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में कार पार्किंग से शुल्क वसूली का आदेश है। जिसके लिए जगह मुहैया कराई गई। बताया गया है इस घटना की जानकारी संवेदक को देते हुए आरोपी कर्मचारी के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।

    पूर्व में स्टेशन अधीक्षक के साथ भी हो चुकी है बकझक

    बता दें कि पूर्व में गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक के साथ भी इस तरह की घटना हो चुकी है। जब स्टेशन अधीक्षक के वाहन से पार्किंग शुल्क जमा करने के लिए कर्मचारी ने दवाब डाला था तो इसकी शिकायत ऊपर तक पहुंची थी। स्टेशन अधीक्षक के साथ रहे कर्मचारी ने जब संवेदक के कर्मचारी को बताया कि वाहन में लगे रेल प्रशासन के नमेप्लेट की ओर देखने के लिए इशारा करते हुए कहा कि ये स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह हैं। तब शुल्क नहीं लिया गया। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1/सी के पास हुई थी।

  • 145 बोतल विदेशी शराब के साथ पांच तस्करों को आरपीएफ ने दबोचा, गंगा दामोदर एक्स. से ले जाने की थी तैयारी

    145 बोतल विदेशी शराब के साथ पांच तस्करों को आरपीएफ ने दबोचा, गंगा दामोदर एक्स. से ले जाने की थी तैयारी

    देवब्रत मंडल

    जब्त शराब के साथ आरपीएफ की टीम व गिरफ्तार तस्कर

    धनबाद रेल मंडल के तेतुलमारी स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने 5 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 165 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 33,725 रुपये है। धनबाद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम अपराध नियंत्रण को लेकर गश्त कर रही थी। टीम ने देखा कि तेतुलमारी स्टेशन के पास कुछ संदिग्ध परिस्थितियों में बैग लिए हुए हैं। टीम ने जब लोगों को रोककर पूछताछ की तो बताया कि गंगा दामोदर एक्सप्रेस से बिहार में शराब लेकर जाने वाले हैं। इसी बीच आरपीएफ की टीम ने पकड़ लिया। बैगों की जांच की गई बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई है। श्री प्रकाश ने बताया कि बरामद शराब बिहार में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।

    गिरफ्तारी की जानकारी:

    • तेतुलमारी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 के कालका छोर के यात्री शेड के नीचे से 5 व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
    • इन व्यक्तियों के पास से भारी पिट्ठू बैग बरामद हुए, जिनमें अंग्रेजी शराब थी।

    गिरफ्तार व्यक्तियों की जानकारी:

    1. पंकज कुमार श्रीवास्तव, उम्र 38 वर्ष, पिता सुरेंद्र श्रीवास्तव, ग्राम मकोली, थाना बेरमो, जिला बोकारो
    2. रमन कुमार, उम्र 34 वर्ष, पिता संजय प्रसाद, ग्राम फुसरो, थाना बेरमो, जिला बोकारो
    3. रोहन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता चंद्र सहनी, ग्राम बेरमो, थाना बेरमो, जिला बोकारो
    4. जितेंद्र कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता राम प्रकाश साहनी, ग्राम फुसरो, थाना बेरमो, जिला बोकारो
    5. शंकर कुमार साहनी, उम्र 22 वर्ष, पिता चंद्र सहनी, ग्राम बेरमो, थाना बेरमो, जिला बोकारो

    जब्त शराब की जानकारी:

    • 80 बोतल 3 COINS WHISKY (प्रत्येक 750 मिली), कुल मात्रा 60,000 मिली, अनुमानित मूल्य 24,000 रुपये
    • 45 बोतल MAIHAR ROYAL JHARKHAND C-LIQUAR (प्रत्येक 300 मिली), कुल मात्रा 13,500 मिली, मूल्य 2,925 रुपये
    • 40 बोतल 8 PM PREMIUM BLACK SUPERIOR WHISKY (प्रत्येक 180 मिली), कुल मात्रा 7,200 मिली, मूल्य 6,800 रुपये

    कार्रवाई करने वाली टीम:

    • Jiblal Ram, ASI/RPF/Post/DHN
    • Babulesh Kumar, HC/RPF/Post/DHN
    • प्रमोद कुमार, CT/RPF/Post/DHN
    • विवेक कुमार, CT/RPF/Post/DHN
    • Sonu Kumar Pandey, HC/RPF/Post/DHN
    • Satendra Prasad, HC/RPF/Post/DHN
    • Ram Prasad, HC/RPF/Post/DHN
    • Sanjeev Kumar Singh, HC/RPF/Post/DHN
    • G. Rai, HC/RPF/Post/DHN
    • R. P. Kumar, CT/RPF/Post/DHN

    गिरफ्तार व्यक्तियों और जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द किया जा रहा है।

  • आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा, वहीं धनबाद मंडल में बड़ी खेप पकड़े जाने की सूचना

    आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा, वहीं धनबाद मंडल में बड़ी खेप पकड़े जाने की सूचना

    देवब्रत मंडल

    गया आरपीएफ पोस्ट

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक व्यक्ति को 19,380 रुपये मूल्य की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के नेतृत्व में टीम गया जंक्शन पर सघन निगरानी और गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक तस्कर शराब की खेप लेकर प्लेटफॉर्म पर आया हुआ था। जिसपर टीम की नजर पड़ी तो उसे धर दबोचा।

    गिरफ्तार व्यक्ति की जानकारी:

    • नाम: विष्कर्मा कुमार
    • उम्र: 20 वर्ष
    • पता: बीजू बिगहा, थाना मेसकौर, जिला नवादा, बिहार

    जब्त शराब की जानकारी:

    • 24 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की (प्रत्येक 750 मिली)
    • 6 केन बियर (प्रत्येक 500 मिली)
    • कुल शराब की मात्रा: 18 लीटर शराब और 3 लीटर बियर
    • जब्त शराब की कीमत: 19,380 रुपये

    कार्रवाई करने वाली टीम:

    • उप निरीक्षक जावेद एकबाल
    • प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय
    • आरक्षी विकास कुमार
    • आरक्षी अमित कुमार
    • आरक्षी आर. के. सिंह
    • उनि. मुकेश कुमार (सीपीडीएस/गया)
    • आरक्षी नवीन पाण्डेय (सीआईबी/गया)
    • जीआरपी गया की टीम

    वहीं धनबाद रेल मंडल से खबर आ रही है कि आरपीएफ की टीम ने शराब की बड़ी खेप के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा करें

  • चुनाव के बीच गया जी नगर निगम से बड़ी खबर, वार्डों की संख्या बढ़ाने की कवायद, सरकार को भेजी गई इन क्षेत्रों की सर्वे रिपोर्ट

    चुनाव के बीच गया जी नगर निगम से बड़ी खबर, वार्डों की संख्या बढ़ाने की कवायद, सरकार को भेजी गई इन क्षेत्रों की सर्वे रिपोर्ट

    देवब्रत मंडल

    बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव की चर्चा जोरों पर है। हार और जीत का पैमाना क्या है वो गया शहर की जनता तय करेगी। चुनाव मैदान में उतर चुके उम्मीदवारों के जनसंपर्क अभियान चल रहे हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच अबतक देखने को मिल रहा है। 11 नवंबर को मतदान होना है। प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में निरंतर जुटी हुई है। इस बीच गया जी नगर निगम से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर ये है कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले गया नगर निगम क्षेत्र का दायरा बढ़ सकता है। जिसके बढ़ाने की कवायद चल रही है।

    सरकार के पास भेजी गई सर्वेक्षण रिपोर्ट

    magadhlive को विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई है। उसके अनुसार 31 अक्टूबर 2025 को नगर निगम, गया जी की तरफ से बाह्य क्षेत्रों को लेकर किए गए सर्वे की रिपोर्ट बिहार सरकार के पास भेजी गई है। साथ ही इसकी एक प्रति गया जिलापदधिकारी को भी भेजी गई है।

    जनसंख्या के साथ साथ क्षेत्रों के नाम और क्षेत्रफल भी

    रिपोर्ट के अनुसार निगमकर्मियों ने जिन बाह्य क्षेत्रों का सर्वे किया है। उन क्षेत्रों के नाम, क्षेत्रफल, क्षेत्राधिकार(सीमांकन) के साथ साथ अनुमानित जनसंख्या का भी उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है। साथ ही उन क्षेत्रों का डिजिटल नक्शा भी इस रिपोर्ट के साथ संलग्न किया गया है।

    वर्तमान वार्डों की संख्या बढ़कर 60 तक होने का अनुमान

    ये जानकर आप खुश हो सकते हैं कि वर्तमान वार्डों की संख्या 53 से बढ़कर 60 तक हो सकती है लेकिन इस पर अभी दावे के साथ कुछ भी कहना अतिश्योक्ति होगा, क्योंकि अभी केवल यह प्रारंभिक चरण है। इस रिपोर्ट पर सरकार को मंथन करना है। इसके बाद सरकार अपनी ओर से सर्वे रिपोर्ट का भौतिक जांच करवाएगी। इसके बाद ही निर्णायक कदम उठाए जा सकते हैं।

    जानते हैं किन बाह्य क्षेत्रों को सर्वे में किया गया शामिल

    विश्वसनीय स्रोत से जो जानकारी प्राप्त हुई है। उसके अनुसार टाउन प्लानिंग की दिशा में काम कर रही टीम ने इन बाह्य क्षेत्रों(निगम एरिया से सटे ग्रामीण क्षेत्र) का सर्वेक्षण कर सरकार को रिपोर्ट भेज दिया है। जिसे आने वाले समय में नगर निगम क्षेत्र में शामिल कर लिए जाने की संभावना बलवती दिखाई देती है।

    इन गांवों के नाम सर्वेक्षण में किया गया है शामिल

    गया जिले के फतेहपुर प्रखंड का पहाड़पुर, परैया प्रखंड के कोशडिहरा, काजीचक, मानपुर प्रखंड के भुसुंडा और भदेजा, नौरंगा और आबगिला का कुछ अंश, नगर प्रखंड के कंडी, कुजापी और नीमा में सर्वे किया जा चुका है। उम्मीद की जा सकती है कि यदि सबकुछ ठीक ठाक रहता है तो इन बाह्य क्षेत्रों को गया जी नगर निगम में शामिल कर लिया जा सकता है।