Blog

  • ढाई करोड़ के सोने के मामले में आया नया मोड़, यात्री के विरुद्ध दर्ज की जाएगी प्राथमिकी, दो लोगों को ले जाया गया पटना

    ढाई करोड़ के सोने के मामले में आया नया मोड़, यात्री के विरुद्ध दर्ज की जाएगी प्राथमिकी, दो लोगों को ले जाया गया पटना

    देवब्रत मंडल

    रेल थाना में हिरासत में यात्री मंटू एवं पुलिस

    कालका मेल ट्रेन से करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ पकड़े गए यात्री के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। हिरासत में लिए गए मंटू नामक यात्री के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंटू उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहनेवाला है।

    रेल एसएसपी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी

    पटना रेल के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक़ मेंगनु ने बताया कि 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन में करीब ढाई करोड़ रुपये के सोने के साथ पकड़ा गया मंटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    रेल थाना के पास अधिकारी के सरकारी वाहन

    आयकर, वाणिज्य कर विभाग की टीम ने की पूछताछ

    इसके पहले आयकर विभाग, वाणिज्य कर विभाग, मगध प्रमंडल, गया के निगरानी बयूरो एवं एफएसटी की टीम गया रेल थाना पहुंची। गिरफ्तार मंटू से पूछताछ की। इस टीम में इनकम टैक्स ऑफिसर संजय कुमार सुमन, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अमित कुमार तथा आयकर सहायक राहुल कुमार भी शामिल थे।

    हिरासत में लिए गए आरोपी व उसके कथित मालिक को पटना ले गए रेल थानाध्यक्ष

    इस हाई प्रोफाइल मामले की सूचना मिलने के बाद पटना रेल के एसएसपी डॉ. इनामुल हक़ मेंगनु सोने के साथ पकड़े गए मंटू को पटना बुलाया गया। बताया गया कि मंटू ने पूछताछ में बताया है कि जो सोना लेकर चल रहा था, वो उसका अपना नहीं बल्कि कृष्णा नामक सोने के व्यापारी का बताया। जिसके बाद बलिया जिले के निवासी कृष्णा को भी थाना बुला लिया गया था। इन दोनों से पहले यहां पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों को राज्य मुख्यालय पटना बुला लिया गया।

    गया रेल थाना की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई

    गया रेल थाना की पुलिस के इतिहास में अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ मंटू नामक यात्री को हिरासत में लेकर जांच की। जांच में इसके पास से करीब ढाई किग्रा सोना बरामद हुआ। बलिया जिले का रहनेवाला यात्री मंटू सोना कोलकाता से लेकर कानपुर ले जा रहा था।

  • अपडेट: गया जी में सोने के साथ पकड़ा गया यात्री यूपी के बलिया जिले का है रहने वाला, डीआरआई की टीम कर रही है जांच

    अपडेट: गया जी में सोने के साथ पकड़ा गया यात्री यूपी के बलिया जिले का है रहने वाला, डीआरआई की टीम कर रही है जांच

    देवब्रत मंडल

    करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ पकड़ा गया यात्री उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहनेवाला है। डीआरआई की टीम अब इस मामले की जांच करेगी। गया रेल थाना की पुलिस के इतिहास में अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। गया रेल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। बलिया जिले का रहनेवाला यात्री सोना कोलकाता से लेकर एक तस्कर कानपुर ले जा रहा था। रेल पुलिस ने सोने का वजन करीब दो किलोग्राम बताया है। जिसमें आगे की जांच चल रही है।
    गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी रूटीन जांच अभियान जारी रखे हुई थी। इसी दौरान बुधवार की देर रात गया जंक्शन पर 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन के एक कोच में जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस को देख कर एक यात्री स्वयं को असहज महसूस कर रहा था। जिसके बैग की तलाशी ली गई। जांच में बैग में भारी मात्रा में सोने मिले। जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में यात्री ने बताया कि सोना कोलकाता से लेकर चला था। जिसे कानपुर ले जाना था। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यात्री से विशेष पूछताछ की जा रही है। रेल एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्री के पास रहे सोने का वजन करीब दो किलोग्राम के आसपास है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। अब चुकी यह मामला इनकम टैक्स विभाग का है। वरिष्ठ रेल पुलिस अधिकारी इस पर विशेष नजर बनाए हुए हैं।

  • जवानी में चोरी की और अब जाकर 32 सालों बाद पकड़ा गया, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

    जवानी में चोरी की और अब जाकर 32 सालों बाद पकड़ा गया, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    रेलवे सुरक्षा बल ने 32 साल पहले हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे लाल वारंटी को दबोच लिया है। घटना 3 अगस्त 1993 की है। गिरफ्तार अपराधी रेलवे की संपत्ति की चोरी कर तब से फरार चल रहा था। गया आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महेंद्र पासी उर्फ नन्हका कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मोहल्ले का रहने वाला है। जो कांड दर्ज किए जाने के बाद से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके साथ ही वह छद्म वेश धारण कर अपने पुराने निवास स्थान को बदल कर चाकन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत देसिन बिगहा गांव में रह रहा था। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से रेलवे न्यायालय गया में उपस्थित नही होने के कारण अभियुक्त के विरुद्व परमानेन्ट वारंट (लाल वारंट) जारी किया गया था। श्री यादव ने बताया कि मामले के गम्भीरता के मद्देनजर उनके नेतृत्व में उनि जावेद एकबाल, आरक्षी आलोक सक्सेना, प्र.आ. सन्तोष कुमार सिंह, मुकेश कुमार, विकास कुमार के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। सुचना व खुफिया श्रोत से संकलन करते हुए 32 वर्ष से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इंस्पेक्टर श्री यादव ने बताया न्यायालय के आदेश के बाद वारंटी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है। श्री यादव ने बताया कि इसके अलावा गया जंक्शन से लावारिश हालात में विदेशी शराब बरामद किया गया है।

  • एयरपोर्ट पर 10 जिंदा कारतूस के साथ चाँदचौरा का रहनेवाला अनुज गिरफ्तार,पूछताछ शुरू

    एयरपोर्ट पर 10 जिंदा कारतूस के साथ चाँदचौरा का रहनेवाला अनुज गिरफ्तार,पूछताछ शुरू

    गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अनुज कुमार नामक इस यात्री को मगध मेडिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो कि गया जी शहर के चांदचौरा का रहने वाला है। अनुज ये कारतूस चोरी छिपे ले जाना चाहता था लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षा और सख्त जांच में पकड़ी गई।

    चाँदचौरा से लेकर चला था या किसी ने उपलब्ध कराया था

    बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव में धन, बल का प्रयोग आम बात हो गई है। लेकिन इस बार चुनाव को लेकर विशेष सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में अनुज चांद चौरा मोहल्ले से यह कारतूस लेकर चला था या फिर रास्ते में किसी ने उसे किस उद्देश्य से दिया था, यह जांच शुरू हो गई है। 

    गिरफ्तार आरोपी और पुलिस

    घटना की जानकारी:

    • अनुज कुमार विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांद चौरा ललित नगर का रहने वाला है।
    • वह फ्लाइट पकड़ने के लिए गया एयरपोर्ट गया था, जहां रूटीन चेकिंग के दौरान उसके बैग से कारतूस बरामद किए गए।
    • पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुज कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है।

    कारतूस बरामदगी के बाद की कार्रवाई:

    • एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मगध मेडिकल थाना पुलिस को सूचित किया।
    • पुलिस ने अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया और कारतूस को जब्त कर लिया।
    • पुलिस अब अनुज कुमार से पूछताछ कर रही है कि वह कारतूस कहां से लाया और किस मंशा से ले जा रहा था।

    पुलिस की जांच:

    • पुलिस अधिकारी अनुज कुमार के बयान की जांच कर रहे हैं।
    • अनुज कुमार के पास कोई लाइसेंसी हथियार नहीं है, जिससे पुलिस को शक है कि कारतूस अवैध तरीके से ले जा रहे थे।
    • पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संभावित संदिग्धों की तलाश कर रही है।
  • बागेश्वरी गुमटी और फलगु ब्रिज के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, रेलवे लाइन के पास किसने रखी शराब, इसकी जांच जरूरी

    बागेश्वरी गुमटी और फलगु ब्रिज के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, रेलवे लाइन के पास किसने रखी शराब, इसकी जांच जरूरी

    देवब्रत मंडल

    बरामद शराब के साथ आरपीएफ व जीआरपी की पुलिस

    बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव को लेकर शराब माफिया सड़क मार्ग को छोड़ कर रेलमार्ग से शराब लाना सुरक्षित समझने लगे हैं। वैसे भी ट्रेन से लाई गई शराब गया जंक्शन पर कई बार बरामद किए गए हैं। कुछ मामलों में गिरफ्तारियां भी हुई है लेकिन अधिकतर लावारिश हालात में ही बरामद किए गए हैं। चुनाव के मद्देनजर इस बार रेलवे लाइन के किनारे से लावारिश हालात में आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए बागेश्वरी गुमटी और फलगु ब्रिज के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। जिस पर निरंतर नजर रखने की जरूरत है। फिलहाल जो मंगलवार को शराब बरामदगी हुई है, इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस को इसकी गहनता से जांच करना जरूरी है। नहीं तो माफिया चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

    कार्रवाई की जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि

    • बरामद शराब की मात्रा: कुल 21.500 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है, जिसमें:
    • HAYWARDS BOLD STRONG BEER 650 एमएल के 25 बोतल (12 + 13 बोतल)
    • ROYAL STAG SUPERIOR WHISKY 750 एमएल के 7 पीस
    • शराब की कीमत: बरामद शराब की कीमत लगभग ₹9210 आंकी गई है।

    कार्रवाई की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि

    • आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए बागेश्वरी गुमटी और फलगु ब्रिज के पास दो नायलॉन के झोले और एक बैगनी रंग का बैग लावारिस अवस्था में पड़ा पाया।
    • तलाशी के दौरान झोलों और बैग में से विदेशी शराब बरामद हुई।
    • बरामद शराब को विधिवत जप्त कर जीआरपी थाना गया में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

    मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 292/25 दिनांक 07.10.25 अंतर्गत धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    इस कार्रवाई से जो बात सामने आ रही है कि शराब माफिया ट्रेन से शराब लाया करते हैं और रेलवे लाइन के किनारे पर उतार दिया करते हैं। जब रेलवे ट्रैक के आसपास जब आरपीएफ की टीम नजर नहीं आती है तो शराब को ठिकाने लगा दिया जाता है। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रदर्शन किया है और अवैध शराब की बरामदगी के साथ-साथ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

  • यूनियन के प्रत्येक स्तरों पर कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी

    यूनियन के प्रत्येक स्तरों पर कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी

    देवब्रत मंडल


    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर जोन की वर्किंग कमेटी की बैठक मंगलवार को रेलवे समुदायिक भवन, गया जी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा जी की उपस्थिति सराहनीय रही। बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के जोनल अध्यक्ष डीके पांडे ने अध्यक्षता की। हाजीपुर जोन के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव भी मंच पर उपस्थित हुए। जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।


    सर्वप्रथम ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का झंडा फहराकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात दो मिनट मौन रखकर उन अमर शहीदों को तथा विगत वर्षों में शहीद हुए यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई और उनको नमन किया गया। मुख्य अतिथियों को मिथिलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष तथा मुकेश सिंह सचिव गया शाखा ने अंगवस्त्र तथा बुके देकर सम्मानित किया गया।


    बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि यूनियन के प्रत्येक स्तरों पर कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी। अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। महिला कर्मचारियों को संगठन में आगे लाकर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। विगत चुनाव में जिस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे रनिंग साथियों एवं ट्रैकमैन साथियों को बरगलाकर दिग्गभ्रमित किया गया वह आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनकी समस्याओं को सर्वोपरि मानते हुए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन तथा ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन समाधान करवाएगी।
    मिथिलेश कुमार ने कहा कि आज की वर्किंग कमेटी बैठक ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और आने वाले चुनाव में पुनः कर्मचारियों का भरोसा कायम रखते हुए विजय होंगे। लोको पायलट , ट्रैक मेंटेनर, कैरिज एंड वैगन के अलावा तमाम विभागों के कर्मचारियों का विश्वास ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन पर वर्तमान समय में भी कायम है। जिसका लाभ कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान करवाने में अवश्य मिल रहा है।
    आज की बैठक मे हाजीपुर जोन के सभी शाखा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी अपनी बातों को बखूबी रखा। बैठक का आयोजन गया शाखा के द्वारा किया गया था। यूनियन के मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि जिसकी तैयारी के लिए विगत कई दिनों से युवा साथी एवं गया शाखा की पूरी टीम लगी हुई थी। जो पूर्णतया सफल रही।

  • मदरसे से भाग गया नाबालिग बालक, कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान, आरपीएफ ने बालक को किया बरामद

    मदरसे से भाग गया नाबालिग बालक, कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान, आरपीएफ ने बालक को किया बरामद

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट में बालक और टीम

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में एक 11 वर्षीय नाबालिग बालक को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सुपुर्द किया गया है। बरामद बालक अपने घर से नहीं बल्कि मदरसा से भाग कर गया जंक्शन पर आ गया था। इसके भाग जाने की जो कहानी है, उसके अनुसार लड़का हिंदी स्कूल में पढ़ना चाहता था लेकिन इसके माता पिता ने मदरसे में दाखिला दिलवा दिया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि पूछताछ में बालक मदरसे में पढ़ाई करने में असहज महसूस कर रहा था। इसके बाद मदरसे से भाग कर गया जंक्शन पर चला आया।

    कार्रवाई की जानकारी:

    • नाबालिग बालक की पहचान: बालक की उम्र 11 वर्ष है और वह औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के भदवा बाजार का रहने वाला है।
    • बालक के भागने का कारण: बालक ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसे उर्दू मदरसा में पढ़ने के लिए भेजा था, जबकि वह हिंदी स्कूल में पढ़ना चाहता था। इस वजह से वह मदरसा से भागकर गया रेलवे स्टेशन चला आया।

    कार्रवाई की प्रक्रिया:

    • आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने गया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-1 पर गस्त के दौरान बालक को अकेले और गुमसुम बैठे देखा।
    • पूछताछ के बाद बालक को सुरक्षित रखने के लिए आरपीएफ पोस्ट गया लाया गया।
    • चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सूचित किया गया और केस वर्कर आकाश कुमार ने बालक को सही सलामत प्राप्त किया।

    कार्रवाई का उद्देश्य:

    • नाबालिग बालकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना।
    • बाल तस्करी और शोषण के मामलों में कार्रवाई करना।
    • बालकों को उनके परिवार के पास सुरक्षित पहुंचाना और उनकी देखभाल करना।

    इस कार्रवाई के माध्यम से आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प लाइन गया ने नाबालिग बालक को सुरक्षित उनके परिवार के पास पहुंचाने का प्रयास किया है और आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सुपुर्द किया है।

  • मदरसे से भाग गया नाबालिग बालक, कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान, आरपीएफ ने बालक को किया बरामद

    मदरसे से भाग गया नाबालिग बालक, कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान, आरपीएफ ने बालक को किया बरामद

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट में बालक और टीम

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में एक 11 वर्षीय नाबालिग बालक को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सुपुर्द किया गया है। बरामद बालक अपने घर से नहीं बल्कि मदरसा से भाग कर गया जंक्शन पर आ गया था। इसके भाग जाने की जो कहानी है, उसके अनुसार लड़का हिंदी स्कूल में पढ़ना चाहता था लेकिन इसके माता पिता ने मदरसे में दाखिला दिलवा दिया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि पूछताछ में बालक मदरसे में पढ़ाई करने में असहज महसूस कर रहा था। इसके बाद मदरसे से भाग कर गया जंक्शन पर चला आया।

    कार्रवाई की जानकारी:

    • नाबालिग बालक की पहचान: बालक की उम्र 11 वर्ष है और वह औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के भदवा बाजार का रहने वाला है।
    • बालक के भागने का कारण: बालक ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसे उर्दू मदरसा में पढ़ने के लिए भेजा था, जबकि वह हिंदी स्कूल में पढ़ना चाहता था। इस वजह से वह मदरसा से भागकर गया रेलवे स्टेशन चला आया।

    कार्रवाई की प्रक्रिया:

    • आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने गया स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-1 पर गस्त के दौरान बालक को अकेले और गुमसुम बैठे देखा।
    • पूछताछ के बाद बालक को सुरक्षित रखने के लिए आरपीएफ पोस्ट गया लाया गया।
    • चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सूचित किया गया और केस वर्कर आकाश कुमार ने बालक को सही सलामत प्राप्त किया।

    कार्रवाई का उद्देश्य:

    • नाबालिग बालकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना।
    • बाल तस्करी और शोषण के मामलों में कार्रवाई करना।
    • बालकों को उनके परिवार के पास सुरक्षित पहुंचाना और उनकी देखभाल करना।

    इस कार्रवाई के माध्यम से आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प लाइन गया ने नाबालिग बालक को सुरक्षित उनके परिवार के पास पहुंचाने का प्रयास किया है और आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन गया को सुपुर्द किया है।

  • सीटों का बंटवारा, प्रत्याशी का चयन, दरस को नयन, दलों के साथ साथ मतदाता भी बेचैन

    सीटों का बंटवारा, प्रत्याशी का चयन, दरस को नयन, दलों के साथ साथ मतदाता भी बेचैन

    देवब्रत मंडल

    बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान हो चुके हैं। बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 06 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होना है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के एलान कर दिए जाने के बाद अब सत्तारूढ़ दलों के द्वारा और विपक्ष दलों में अबतक सीट शेयरिंग का फार्मूला तय नहीं हो सका है। ऐसे में बिहार के मतदाताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है कि आखिर उनके निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के कौन प्रत्याशी होंगे और एनडीए से कौन उम्मीदवार बनेंगे।

    जनसुराज बन गई है चिंता का कारण

    दरअसल दोनों गठबंधन प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची कर रहे हैं कि आखिर किसे उम्मीदवार घोषित किया जाए जो रण में बाजी मार सकता है। इस बीच बिहार की राजनीति में एक अलग केमिस्ट्री के रूप उभर कर आया है और वह है प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज। सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधन के लिए पीके चिंता का कारण तो जरूर बन गए हैं।

    जात, जमात की राजनीति से कोई दल अछूता नहीं

    जात और जमात की राजनीति से बिहार भी अछूता नहीं है। यहां टिकट देने से पहले इस समीकरण का सबसे पहले ख्याल रखा जाता है और इसके बाद प्रत्याशी के चेहरा, चाल और चरित्र को भी देखा जाता है। ऐसे में एनडीए, महागठबंधन और प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ऐसे प्रत्याशियों को दांव पर लागाएंगे जो जीत के सारे आधार पर फिट बैठता हो।

    मगध प्रमंडल में जीत हार का गणित काफी टेढ़ा

    बिहार के 243 विधानसभा सीटों में 26 सीट मगध प्रमंडल में हैं। मगध क्षेत्र में जीत हार का गणित काफी टेढ़ा है। यहां उम्मीदवार के चयन से लेकर मतदाताओं के रुख, दोनों का ख्याल रखकर ही हर दल अपना अपना प्रत्याशी घोषित करते हैं। मगध प्रमंडल के 26 सीटों पर होने जा रहे चुनाव काफी रोचक होने की उम्मीद है। बहरहाल, सभी सीटिंग एमएलए को टिकट दिया जाता है या नहीं, ये फैसला अबतक किसी गठबंधन ने खुलकर नहीं कहा है।

    नेताओं में टिकट को लेकर बेचैनी बनी हुई है

    मतदाता अब चुनाव को लेकर तैयार हो गए हैं। केवल इन्हें प्रत्याशी चाहिए। जिनके दरस के लिए बेचैन हैं। बेचैनी नेताओं में भी है। टिकट मिलेगा या नहीं, इसको लेकर चक्कर लगा रहे हैं। हर पार्टी अपने आंतरिक सर्वे को लेकर उलझी हुई है कि आखिर किस सीट पर किसे प्रत्याशी घोषित किया जाए, जो सामने वाले को कड़ी टक्कर ही केवल नहीं दे, बल्कि जीत हासिल कर सके। मतदाता अपने नेताओं के दरस का इंतजार कर रही है।

  • भगाई नाबालिग लड़की गयाजी शहर के युवक के साथ जंक्शन पर मिली, लड़की की मां भागलपुर में दर्ज कराई थी प्राथमिकी

    भगाई नाबालिग लड़की गयाजी शहर के युवक के साथ जंक्शन पर मिली, लड़की की मां भागलपुर में दर्ज कराई थी प्राथमिकी

    देवब्रत मंडल

    बरामद लड़की व लड़के के साथ पुलिस व अन्य

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग लड़के को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। लड़का गया जी शहर  के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मोहल्ले का रहने वाला है। जबकि लड़की भागलपुर की रहने वाली एक विद्यालय की छात्रा है।

    बरामद लड़की की मां ने दर्ज कराई है प्राथमिकी

    बरामद भागलपुर की नाबालिग लड़की की मां ने भागलपुर जिले के बायपास थाना में अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पड़ोस के ही लड़की को नामजद आरोपी बनाई हैं। जो कि बरामद लड़की की सहेली है। दोनों एक ही विद्यालय में पढ़ती है।

    भागलपुर की लड़की के साथ गया जी के लड़के का कैसा कनेक्शन

    सवाल है कि आखिर भागलपुर की लड़की के साथ गया जी शहर के रहने वाले लड़के से क्या और कैसे कनेक्शन हैं। जबकि बरामद लड़की की माँ ने इसकी सहेली पर ही भगा ले जाने का आरोप लगाया है। हालांकि रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि बरामद नाबालिग लड़की को भागलपुर बाईपास थाना से आईं एक महिला पदाधिकारी को सुरक्षित सौंप दिया गया है। लड़के के अनुसार पकड़े जाने के दो दिन पहले लड़की से मिले थे।

    कार्रवाई की जानकारी:

    • नाबालिगों की पहचान: लड़की की उम्र 15 वर्ष और लड़के की उम्र 16 वर्ष है।
    • लड़की का पता: अप्पर गंगटी, अलीगंज महेशपुर मीरजानहाट, भागलपुर, बिहार।
    • लड़के का पता: मुरली हल थाना-कोतवाली, जिला-गया, बिहार।

    कार्रवाई की प्रक्रिया:

    • आरक्षी रौशन कुमार और सउनि मृत्युंजय कुमार ने गया जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर गस्त के दौरान दोनों नाबालिगों को संदिग्ध हालत में बैठे देखा।
    • पूछताछ के बाद महिला प्रधान आरक्षी इंदू सिन्हा को बुलाकर दोनों नाबालिगों को राजकीय रेल थाना गया ले जाया गया।
    • राजकीय रेल पुलिस ने लड़की के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें सूचित किया गया।
    • भागलपुर बाईपास थाना से एक अधिकारी और महिला कांस्टेबल राजकीय रेल थाना गया पहुंचे और दोनों नाबालिगों को सही सलामत सुपुर्द लिया।

    FIR की जानकारी:

    • भागलपुर बाईपास थाने में केस संख्या 145/25 अंडर सेक्शन 137(2), 303(2) दिनांक 13.09.2025 दर्ज है।

    इस कार्रवाई के माध्यम से आरपीएफ के सहयोग से रेलवे पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए भागलपुर बाईपास थाना को सुपुर्द किया है।