Blog

  • भगाई नाबालिग लड़की गयाजी शहर के युवक के साथ जंक्शन पर मिली, लड़की की मां भागलपुर में दर्ज कराई थी प्राथमिकी

    भगाई नाबालिग लड़की गयाजी शहर के युवक के साथ जंक्शन पर मिली, लड़की की मां भागलपुर में दर्ज कराई थी प्राथमिकी

    देवब्रत मंडल

    बरामद लड़की व लड़के के साथ पुलिस व अन्य

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग लड़के को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। लड़का गया जी शहर  के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मोहल्ले का रहने वाला है। जबकि लड़की भागलपुर की रहने वाली एक विद्यालय की छात्रा है।

    बरामद लड़की की मां ने दर्ज कराई है प्राथमिकी

    बरामद भागलपुर की नाबालिग लड़की की मां ने भागलपुर जिले के बायपास थाना में अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पड़ोस के ही लड़की को नामजद आरोपी बनाई हैं। जो कि बरामद लड़की की सहेली है। दोनों एक ही विद्यालय में पढ़ती है।

    भागलपुर की लड़की के साथ गया जी के लड़के का कैसा कनेक्शन

    सवाल है कि आखिर भागलपुर की लड़की के साथ गया जी शहर के रहने वाले लड़के से क्या और कैसे कनेक्शन हैं। जबकि बरामद लड़की की माँ ने इसकी सहेली पर ही भगा ले जाने का आरोप लगाया है। हालांकि रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि बरामद नाबालिग लड़की को भागलपुर बाईपास थाना से आईं एक महिला पदाधिकारी को सुरक्षित सौंप दिया गया है। लड़के के अनुसार पकड़े जाने के दो दिन पहले लड़की से मिले थे।

    कार्रवाई की जानकारी:

    • नाबालिगों की पहचान: लड़की की उम्र 15 वर्ष और लड़के की उम्र 16 वर्ष है।
    • लड़की का पता: अप्पर गंगटी, अलीगंज महेशपुर मीरजानहाट, भागलपुर, बिहार।
    • लड़के का पता: मुरली हल थाना-कोतवाली, जिला-गया, बिहार।

    कार्रवाई की प्रक्रिया:

    • आरक्षी रौशन कुमार और सउनि मृत्युंजय कुमार ने गया जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर गस्त के दौरान दोनों नाबालिगों को संदिग्ध हालत में बैठे देखा।
    • पूछताछ के बाद महिला प्रधान आरक्षी इंदू सिन्हा को बुलाकर दोनों नाबालिगों को राजकीय रेल थाना गया ले जाया गया।
    • राजकीय रेल पुलिस ने लड़की के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें सूचित किया गया।
    • भागलपुर बाईपास थाना से एक अधिकारी और महिला कांस्टेबल राजकीय रेल थाना गया पहुंचे और दोनों नाबालिगों को सही सलामत सुपुर्द लिया।

    FIR की जानकारी:

    • भागलपुर बाईपास थाने में केस संख्या 145/25 अंडर सेक्शन 137(2), 303(2) दिनांक 13.09.2025 दर्ज है।

    इस कार्रवाई के माध्यम से आरपीएफ के सहयोग से रेलवे पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए भागलपुर बाईपास थाना को सुपुर्द किया है।

  • गया-डेहरी मेमू ट्रेन लेकर जा रहे पायलट हुए बेहोश, महिला पायलट ने संभाली ट्रेन

    गया-डेहरी मेमू ट्रेन लेकर जा रहे पायलट हुए बेहोश, महिला पायलट ने संभाली ट्रेन

    देवब्रत मंडल

    File photo

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के गया-डीडीयू रेलखंड पर मेमू ट्रेन के चालक अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद किसी तरह सहायक लोको पायलट ने ट्रेन की बागडोर संभाली। इसके बाद ट्रेन देव रोड स्टेशन पहुंची।घटना सोमवार को 63389 गया -डेहरी-ऑन-सोन मेमू सवारी गाड़ी में हुई। बताया गया कि इस ट्रेन के पायलट अनिल कुमार ट्रेन को लेकर डेहरी जा रहे थे। जैसे ही देव रोड स्टेशन पहुंचने को थी कि पायलट अनिल कुमार अचानक बेहोश हो गए। साथ में रहीं महिला सहायक लोको पायलट नेहा कुमारी इंजन को संभाल ली। इसके बाद ट्रेन को लेकर देव रोड पहुंची। इंजन में बेहोश हुए पायलट के बारे में कंट्रोल को सूचना दी। पायलट अनिल कुमार कुछ देर बेहोश रहे। इसके बाद किसी तरह सहायक पायलट नेहा और अन्य रेलकर्मी ने फर्स्ट एड दिया। पायलट अनिल कुमार बेहोशी की स्थिति से बाहर आए।
    इस बाबत पूछे जाने पर एक रेलकर्मी ने बताया कि कुछ देर के लिए अप लाइन पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गया। 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पीछे के स्टेशन पर रुक गई।
    इस संबंध में पूछे जाने पर मुख्य क्रू नियंत्रक ए. के. राय ने magdhlive को बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद महिला पायलट नेहा कुमारी को जाखिम स्टेशन तक ट्रेन को लेकर जाने का निर्देश दिया गया। नेहा कुमारी जाखिम स्टेशन पर ट्रेन को पहुंचा दीं। श्री राय ने बताया कि गया से स्पेयर जा रहे पायलट सुभाष कुमार को महाबोधि एक्सप्रेस से जाखिम स्टेशन भेजा गया है। जो मेमू ट्रेन को जाखिम से डेहरी तक ले जाएंगे।
    सूत्रों ने बताया कि पायलट अनिल कुमार के साथ इस प्रकार की घटना(on duty) पहले भी हो चुकी है। जब चीफ क्रू कंट्रोलर एके राय से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में ऐसी स्थिति पहली बार उत्पन्न हुई है। पूर्व में अनिल कुमार के साथ इस प्रकार की घटना हुई है तो हमें पता नहीं।

  • गया-डेहरी मेमू ट्रेन लेकर जा रहे पायलट हुए बेहोश, महिला पायलट ने संभाली ट्रेन

    गया-डेहरी मेमू ट्रेन लेकर जा रहे पायलट हुए बेहोश, महिला पायलट ने संभाली ट्रेन

    देवब्रत मंडल

    File photo

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के गया-डीडीयू रेलखंड पर मेमू ट्रेन के चालक अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद किसी तरह सहायक लोको पायलट ने ट्रेन की बागडोर संभाली। इसके बाद ट्रेन देव रोड स्टेशन पहुंची।घटना सोमवार को 63389 गया -डेहरी-ऑन-सोन मेमू सवारी गाड़ी में हुई। बताया गया कि इस ट्रेन के पायलट अनिल कुमार ट्रेन को लेकर डेहरी जा रहे थे। जैसे ही देव रोड स्टेशन पहुंचने को थी कि पायलट अनिल कुमार अचानक बेहोश हो गए। साथ में रहीं महिला सहायक लोको पायलट नेहा कुमारी इंजन को संभाल ली। इसके बाद ट्रेन को लेकर देव रोड पहुंची। इंजन में बेहोश हुए पायलट के बारे में कंट्रोल को सूचना दी। पायलट अनिल कुमार कुछ देर बेहोश रहे। इसके बाद किसी तरह सहायक पायलट नेहा और अन्य रेलकर्मी ने फर्स्ट एड दिया। पायलट अनिल कुमार बेहोशी की स्थिति से बाहर आए।
    इस बाबत पूछे जाने पर एक रेलकर्मी ने बताया कि कुछ देर के लिए अप लाइन पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गया। 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पीछे के स्टेशन पर रुक गई।
    इस संबंध में पूछे जाने पर मुख्य क्रू नियंत्रक ए. के. राय ने magdhlive को बताया कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद महिला पायलट नेहा कुमारी को जाखिम स्टेशन तक ट्रेन को लेकर जाने का निर्देश दिया गया। नेहा कुमारी जाखिम स्टेशन पर ट्रेन को पहुंचा दीं। श्री राय ने बताया कि गया से स्पेयर जा रहे पायलट सुभाष कुमार को महाबोधि एक्सप्रेस से जाखिम स्टेशन भेजा गया है। जो मेमू ट्रेन को जाखिम से डेहरी तक ले जाएंगे।
    सूत्रों ने बताया कि पायलट अनिल कुमार के साथ इस प्रकार की घटना हो चुकी है। जब चीफ क्रू कंट्रोलर एके राय से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में ऐसी स्थिति पहली बार उत्पन्न हुई है। पूर्व में अनिल कुमार के साथ इस प्रकार की घटना हुई है तो हमें पता नहीं।

  • गया जी में अगवा हॉस्पिटल संचालक के साथ मारपीट, स्कोर्पियो से आए थे हमलावर

    गया जी में अगवा हॉस्पिटल संचालक के साथ मारपीट, स्कोर्पियो से आए थे हमलावर

    देवब्रत मंडल

    अस्पताल में घायल संचालक

    गयाजी में मैक्सो हॉस्पिटल के संचालक गुड्डू कुमार पर हमले की घटना सामने आई है। गुड्डू कुमार को बिरियानी कॉर्नर के बाहर से काले रंग की स्कॉर्पियो में आए एक दर्जन अपराधियों ने अगवा कर लिया और गांधी मैदान खेल परिसर में ले जाकर उनकी पिटाई की।

    घटना को लेकर पूछताछ करती पुलिस

    घटना के मुख्य बिंदु:

    • हमलावरों की संख्या और वाहन: लगभग 12 अपराधी काले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे।
    • पिटाई की वजह: गुड्डू कुमार के स्टाफ और मोहित कुमार तथा आदित्य कुमार नामक युवकों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में धमकी भरे लहजे में बात हुई थी।
    • घायल की स्थिति: गुड्डू कुमार को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया।
    • पुलिस कार्रवाई: सिविल लाइन थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

    इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

  • पटना रेल एसपी का हुआ तबादला, अरवल एसपी बनाए गए रेल एसपी, देखें सूची

    पटना रेल एसपी का हुआ तबादला, अरवल एसपी बनाए गए रेल एसपी, देखें सूची

    देवब्रत मंडल

    बिहार सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख की घोषणा होने के पहले भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस हुए फेरबदल में पटना रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना स्थानांतरित किया है। जबकि इनकी जगह अरवल जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक़  मेंगनु को भेजा गया है।
    निलंबन से मुक्त पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे आदित्य कुमार को मद्य निषेध राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना में योगदान करने का आदेश जारी किया गया है। रविवार को हुए तबादले में कुछ और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

  • रेल मंत्रालय और आरपीएफ के डीजी तक जब बात पहुंची तो ट्रेन में अवैध लकड़ी की ढुलाई को लेकर हुई कार्रवाई

    रेल मंत्रालय और आरपीएफ के डीजी तक जब बात पहुंची तो ट्रेन में अवैध लकड़ी की ढुलाई को लेकर हुई कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ द्वारा जब्त लकड़ी

    रेल मंत्रालय एवं आरपीएफ के महानिदेशक तक पहुंच चुकी शिकायत के बाद गया आरपीएफ पोस्ट ने ऑपरेशन वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन (Wilep) के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में अवैध रूप से ले जा रही सूखी लकड़ी को जप्त कर वन विभाग को सुपुर्द किया गया है। बताया गया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने एक्स हैंडल पर रेलमंत्री, आरपीएफ के महानिदेशक आदि को टैग करते हुए इस बात की शिकायत की थी। जिसके पश्चात यह कार्रवाई हुई।

    कार्रवाई की जानकारी:

    • ट्रेन संख्या: 13553 आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर
    • स्थान: मानपुर स्टेशन
    • समय: 13:58 बजे
    • जप्त लकड़ी की मात्रा: लगभग 2 क्विंटल (200 kg)
    • जप्त लकड़ी का मूल्य: लगभग 4000 रुपये

    कार्रवाई की प्रक्रिया:

    • आरपीएफ टीम ने ट्रेन की जांच की और सूखी लकड़ियों का बंडल पाया।
    • किसी भी व्यक्ति ने लकड़ी पर अपना दावा नहीं किया।
    • लकड़ियों को उतारकर जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया।
    • जप्त लकड़ी को वन विभाग गया के माडनपुर डिपो कार्यालय में सुपुर्द किया गया।

    उद्देश्य:

    • वन विभाग को सुपुर्द की गई लकड़ी का उपयोग वन संरक्षण और प्रबंधन में किया जाएगा।
    • अवैध लकड़ी परिवहन पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है।

    आरपीएफ की भूमिका:

    • आरपीएफ ने ऑपरेशन वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
    • आरपीएफ की यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
  • मगध प्रमंडल के पेंशनधारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, पेंशन संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु यहां आएं

    मगध प्रमंडल के पेंशनधारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, पेंशन संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु यहां आएं

    देवब्रत मंडल

    मगध प्रमंडल के पेंशनधारियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। अगर आपको पेंशन संबंधी कोई समस्या या त्रुटि है, तो अब आपके पास इसका समाधान कराने का मौका है। महालेखाकार के वरीय अधिकारी 6 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 10 बजे से आयुक्त कार्यालय में कैंप लगाकर पेंशनधारियों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।

    कैंप की जानकारी:

    • तारीख: 6 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
    • समय: सुबह 10 बजे से
    • स्थान: आयुक्त कार्यालय

    कौन आ सकते हैं?

    मगध प्रमंडल के सभी पांच जिलों के पेंशनधारी जिनके पास पेंशन संबंधी कोई समस्या या त्रुटि है, वे इस कैंप में अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं।

    क्या होगा कैंप में?

    कैंप में महालेखाकार के वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में पेंशनधारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आप अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान कराने के लिए इस कैंप में शामिल हो सकते हैं।

    तैयारी के लिए सुझाव:

    • अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे कि पेंशन भुगतान आदेश (PPO) नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि लेकर आएं।
    • अपनी समस्या के बारे में विस्तार से बताने के लिए तैयार रहें।

    अगर आपको पेंशन संबंधी कोई समस्या है, तो इस कैंप का लाभ उठाएं और अपनी समस्या का समाधान कराएं। अधिक जानकारी के लिए आप आयुक्त कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

  • ब्रेकिंग न्यूज़:गया जी में तालाब में डूबकर एक व्यक्ति की मौत, स्थानीय लोग शव को निकालने की कर रहे प्रयास

    ब्रेकिंग न्यूज़:गया जी में तालाब में डूबकर एक व्यक्ति की मौत, स्थानीय लोग शव को निकालने की कर रहे प्रयास

    देवब्रत मंडल

    गया जी शहर के कोतवाली क्षेत्र के रामशीला पहाड़ की तलहटी में शनिवार को रामकुंड तालाब में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान किशोरी रजक(60) के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही वार्ड नं 05 के पार्षद जय प्रकाश सिंह यादव घटनास्थल पहुंचे। जिन्होंने बताया कि मृतक उनके वार्ड का निवासी थे। जो प्रत्येक दिन रामशीला पहाड़ की तलहटी में शिव मंदिर, श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करने आते थे, शनिवार को वे इस तालाब के पास पहुंचे और उनका पैर फिसल गया। जिसके कारण वे डूब गए।

    उन्होंने बताया कि इस हादसे की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय तैराकों की मदद से शव को बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मृतक पास के धोबिया घाट मोहल्ले के निवासी थे।

  • गया-पटना रेलखंड के यात्रियों के लिए आवश्यक जानकारी, बदल गए इन ट्रेनों के नंबर

    गया-पटना रेलखंड के यात्रियों के लिए आवश्यक जानकारी, बदल गए इन ट्रेनों के नंबर

    देवब्रत मंडल

    स्वीकृत मॉडल

    4 अक्टूबर, 2025 से, पांच विशेष ट्रेनें जो पहले अस्थायी आधार (टीओडी) पर चल रही थीं, उन्हें रेलवे बोर्ड द्वारा नियमित कर दिया गया है और वे नए, स्थायी ट्रेन नंबरों के साथ चलती रहेंगी।
    इस तिथि से विशेष ट्रेनों (मौजूदा ट्रेन संख्या) की सेवा रद्द कर दी गई है, और उनकी जगह नियमित सेवा (संशोधित ट्रेन संख्या) चालू है। नई ट्रेनों के सभी समय और ठहराव पूर्व विशेष ट्रेनों के समान ही रहेंगे।
    4 अक्टूबर, 2025 से नियमित ट्रेनें
    मौजूदा ट्रेन सं.                        संशोधित ट्रेन सं. से को
    03656 / 03655                 53238 / 53237 गया (GAYA) पटना (पीएनबीई)
    03668 / 03667                 53240 / 53239 गया (GAYA) पटना (पीएनबीई)
    05553 / 05554                 63329 / 63330 गया (GAYA) पाटलिपुत्र (पीपीटीए)
    03345 / 03346                 63331 / 63332 किउल (KIUL) मोकामा (एमकेए)
    05297 / 05298                 63333 / 63334 पाटलिपुत्र (पीपीटीए) बलिया (बीयूआई) कर दिया गया है।