Blog

  • गया जिले में 29 लाख 69 हजार 435 मतदाता, जानें किस विस क्षेत्र में कितने मतदाता

    गया जिले में 29 लाख 69 हजार 435 मतदाता, जानें किस विस क्षेत्र में कितने मतदाता

    देवब्रत मंडल

    जिलापदधिकारी गया

    विशेष विशेष गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में 30 सितंबर को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/ सचिव के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई।

    गया जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में 1563126 पुरुष मतदाता, 1406273 महिला मतदाता एवं 36 अन्य मतदाता हैं। इस प्रकार कुल 2969435 मतदाता हैं।

    1. गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 150438 है, महिला मतदाता 133549 है एवं अन्य मतदाता 02 है। इस प्रकार गुरुआ विधानसभा में कुल 283989 मतदाता है।
    2. शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 145019 है, महिला मतदाता 132436 है एवं अन्य मतदाता 06 है। इस प्रकार शेरघाटी विधानसभा में कुल 277461 मतदाता है।
    3. इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 158245 है, महिला मतदाता 142635 है एवं अन्य मतदाता 08 है। इस प्रकार इमामगंज विधानसभा में कुल 300888 मतदाता है।
    4. बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 162357 है, महिला मतदाता 146682 है एवं अन्य मतदाता 01 है। इस प्रकार बाराचट्टी विधानसभा में कुल 309040 मतदाता है।
    5. बोधगया विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 170452 है, महिला मतदाता 154788 है एवं अन्य मतदाता 02 है। इस प्रकार बोधगया विधानसभा में कुल 325242 मतदाता है।
    6. गया टाउन विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 144947 है, महिला मतदाता 133609 है एवं अन्य मतदाता 03 है। इस प्रकार गया टाउन विधानसभा में कुल 278559 मतदाता है।
    7. टिकारी विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 160024 है, महिला मतदाता 139634 है एवं अन्य मतदाता 10 है। इस प्रकार टिकारी विधानसभा में कुल 299668 मतदाता है।
    8. बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 146467 है, महिला मतदाता 129101 है एवं अन्य मतदाता 02 है। इस प्रकार बेलागंज विधानसभा में कुल 275570 मतदाता है।
    9. अतरी विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 160650 है, महिला मतदाता 145432 है एवं अन्य मतदाता 01 है। इस प्रकार अतरी विधानसभा में कुल 306083 मतदाता है।
    10. वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में पुरूष मतदाता 164527 है, महिला मतदाता 148407 है एवं अन्य मतदाता 01 है। इस प्रकार वजीरगंज विधानसभा में कुल 312935 मतदाता है।
    11. बैठक में इन दलों के की रही मौजूदगी
    12. बैठक में आम आदमी पार्टी के गया ज़िला अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के गया ज़िला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के गया ज़िला अध्यक्ष, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के गया ज़िला अध्यक्ष, इंडियन नेशनल कांग्रेस के गया ज़िला अध्यक्ष, जनता दल यूनाइटेड के गया ज़िला अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के गया ज़िला अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के गया ज़िला अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल के गया ज़िला अध्यक्ष एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन) के गया ज़िला अध्यक्ष उपस्थित थे। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को सभी 10 विधानसभा का अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची को उपलब्ध कराया गया।

  • राजस्व कर्मचारी को डीएम ने किया निलंबित, दाखिल खारिज के लिए मांग रहे थे चार लाख, ऑडियो टेप पर हुई कार्रवाई

    राजस्व कर्मचारी को डीएम ने किया निलंबित, दाखिल खारिज के लिए मांग रहे थे चार लाख, ऑडियो टेप पर हुई कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    गया जिलापदधिकारी

    राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार डोभी अंचल कार्यालय में कार्यरत थे को गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया है। यह जानकारी डीएम को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग से मिली है, जिसमें सन्नी कुमार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।

    ऑडियो की सत्यता की हुई जांच में पुष्टि

    ऑडियो की सत्यता की जांच के बाद डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सन्नी कुमार को निलंबित कर दिया और अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। जो कथित तौर पर दाखिल-खारिज में लापरवाही बरतने के आरोप है। यह कार्रवाई एक आवेदक की शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राजस्व कर्मचारी ने जमीन के दाखिल-खारिज में अनियमितता बरती है।

    मामले की जांच और कार्रवाई

    – जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व से मामले की जांच कराई।

    – जांच में पाया गया कि राजस्व कर्मचारी और तत्कालीन अंचलाधिकारी ने जानबूझकर उक्त म्यूटेशन में लापरवाही बरती।

    – राजस्व कर्मचारी ने खेसरा सत्यापन के लिए मापी का मंतव्य भी दिया था, लेकिन तत्कालीन राजस्व पदाधिकारी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।

    – जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया।

    निलंबन की वजह

    – दाखिल-खारिज में लापरवाही बरतना।

    – जानबूझकर उक्त म्यूटेशन में अनियमितता बरतना।

    – खेसरा सत्यापन के लिए मापी का मंतव्य देने के बावजूद तत्कालीन राजस्व पदाधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।

    यह कार्रवाई सरकारी कार्यालयों में जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए की गई है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में गिर गए बागेश्वरी मोहल्ले के यात्री की आरपीएफ ने बचाई जान

    चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में गिर गए बागेश्वरी मोहल्ले के यात्री की आरपीएफ ने बचाई जान

    देवब्रत मंडल

    गाड़ी संख्या 04452 हावड़ा स्पेशल ट्रेन से चलती अवस्था में गिरे यात्री को “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत बचाने की घटना दिनांक 30 सितंबर 2025 को गया रेलवे स्टेशन पर हुई। गया जी शहर के बागेश्वरी मोहल्ले के निवासी सुरेंद्र नामक यात्री, जो पंडित दीनदयाल से गया तक सामान्य कोच में यात्रा कर रहे थे, चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में कोच और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में गिरकर ट्रैक पर चले गए। इस घटना में यात्री के कमर में गंभीर चोट आई।

    रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई

    • रेलवे सुरक्षा बल गया के जवानों ने यात्रियों के सहयोग से घायल यात्री को ट्रैक से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।
    • घायल यात्री को प्राइवेट वाहन से रेलवे हॉस्पिटल गया भेजा गया, जहां उनकी मां और बहन उपस्थित थीं।
    • परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए यात्री को अपने साथ ले जाने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

    संबंधित अधिकारी और कर्मचारी

    • उप निरीक्षक विकास कुमार
    • उप निरीक्षक जावेद इकबाल
    • सहायक उप निरीक्षक रामसेवक
    • कांस्टेबल शशि शेखर
    • कांस्टेबल मुकेश कुमार
    • कांस्टेबल विकास कुमार
    • कांस्टेबल आर पी सिंह

    इस घटना में रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई और यात्रियों के सहयोग से घायल यात्री की जान बचाई जा सकी।

  • ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के वर्किंग कमेटी सदस्य ने मंडल रेल प्रबंधक डीडीयू के निर्णय पर जताई खुशी

    ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के वर्किंग कमेटी सदस्य ने मंडल रेल प्रबंधक डीडीयू के निर्णय पर जताई खुशी

    देवब्रत मंडल

    मिथलेश कुमार

    ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के वर्किंग कमेटी सदस्य सह ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड मिथिलेश कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक डीडीयू उदय सिंह मीणा द्वारा कर्मचारियों के लंबित भुगतान के लिए लिए गए निर्णय पर खुशी जताई है।

    लंबित भुगतान का समाधान

    कामरेड मिथिलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक से मिलकर कर्मचारियों के बकाया ओवरटाइम (OT), ट्रेवल अलाउंस (TA), NDA और NH के भुगतान का अनुरोध किया था, जो 2022 से लेकर मार्च 2025 तक लंबित थे। मंडल रेल प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र भुगतान होगा और संबंधित शाखा अधिकारी को पत्र लिखकर अक्टूबर माह के वेतन के साथ सभी बकाया भुगतान का समय सीमा निर्धारित की गई है। टीएलआई के कुछ कर्मचारियों को भुगतान भी किया गया है।

    कर्मचारियों को लाभ

    उन्होंने बताया कि इस निर्णय से विशेषकर रनिंग, विद्युत, कैरिज एंड वैगन और परिचालन विभाग के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मंडल रेल प्रबंधक के इस निर्णय से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अपने कार्यों को और भी उत्साह से करेंगे।

    यूनियन की प्रतिक्रिया

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड मिथिलेश कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक के इस निर्णय की सराहना की है और कहा है कि इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, सचिव मुकेश सिंह, उत्तम कुमार, मीडिया प्रभारी, ईस्ट सेंट्रल रेलवे आदि ने भी इस निर्णय की प्रशंसा की है।

  • गया-पटना रेलखंड की ट्रेनों में अब नहीं चल सकेंगे अवैध वेंडर, रेल प्रशासन ने जारी किया वेंडिंग लाइसेंस

    गया-पटना रेलखंड की ट्रेनों में अब नहीं चल सकेंगे अवैध वेंडर, रेल प्रशासन ने जारी किया वेंडिंग लाइसेंस

    देवब्रत मंडल

    लाइसेंसी वेंडर्स

    पूर्व मध्य रेल के दानापुर-डीडीयू मंडल के बीच गया जंक्शन और पटना जंक्शन के मध्य चलने वाली ट्रेनों में अब अवैध वेंडर नहीं चलेंगे, क्योंकि रेल प्रशासन ने इस रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में खाद्य एवं अन्य सामग्रियों की बिक्री करने के लिए 50 लोगों को लाइसेंस जारी कर दिया है।

    संवेदक को दानापुर मंडल द्वारा जारी किया गया अधिकार पत्र

    दानापुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने साहू इंटरप्राइजेज को इस कार्य के लिए अधिकृत कर दिया है। इस इंटरप्राइजेज को लाइसेंस प्रदान कर दिए जाने के बाद इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों में लाइसेंसी वेंडर चलेंगे। केवल राजधानी, दुरंतो, वंदे भारत जैसीविशेष ट्रेनों में वेंडर अपना सामान नहीं बेच सकते हैं।

    निविदा के शर्तों के अनुसार लाइसेंस फी जमा करा दिया गया

    साहू इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सोनू साहू ने बताया कि दानापुर रेल मंडल द्वारा गया-पटना रेलखंड की ट्रेनों में वेंडरों द्वारा सामान बिक्री करने के लिए उनके फर्म को अधिकृत किया है। इसके लिए बजाप्ता उन्होंने निर्धारित लाइसेंस फी जमा कर दिया गया है। समय समय पर जैसा निर्देश प्राप्त होगा, उसका अनुपालन किया जाएगा।

    वेंडरों को वर्दी और बैज किया गया प्रदान

    सोमवार को इन लाइसेंसी वेंडरों को वर्दी और बैज प्रदान किया गया है। गया में इस फर्म के स्थानीय अधिकृत मैनेजर राजेश कुमार एवं गुड्डू सिंह ने बताया कि गया-पटना रेलखंड पर चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं मेमू पैसेंजर ट्रेनों में इस फर्म के वेंडरों को आई कार्ड और वर्दी प्रदान कर दिया गया है। जो ट्रेनों में रेलवे द्वारा तय किए सामग्रियों की बिक्री किया करेंगे।

    सभी पोस्ट प्रभारियों को सौंपे गए अधिकार पत्र

    सोनू साहू ने बताया कि गया, जहानाबाद और पटना जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारियों एवं थानाध्यक्ष को रेलवे द्वारा जारी किए अधिकार पत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाइसेंसी वेंडरों के साथ या इनके द्वारा कुछ भी गलत होता है या किया जाता है तो इसको लेकर शर्तों के अनुसार वे सभी दंड के भागी होंगे जो गलत करते पाए जाएंगे।

    इसके पहले गया-धनबाद रेलखंड के लिए जारी किया गया है लाइसेंस

    बता दें कि इसके पहले धनबाद रेल मंडल द्वारा धनबाद-गया स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेनों में एस. एस. इंटरप्राइजेज नामक फर्म को वेंडिंग का लाइसेंस प्रदान किया जा चुका है।

    ऐसे में अब गैर लाइसेंसी वेंडरों के विरुद्ध कार्यवाही की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रों के वाणिज्यिक पदाधिकारी यथा सीआईटी, सीएसजी एवं आरपीएफ पोस्ट प्रभारियों की बनती है कि रेल के राजस्व वृद्धि में सहयोग करें।

  • डीडीयू के सीनियर कमांडेंट को श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति ने किया सम्मानित

    डीडीयू के सीनियर कमांडेंट को श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति ने किया सम्मानित

    देवब्रत मंडल

    सम्मान समारोह में सीनियर कमांडेंट

    पितृपक्ष मेला 2025 के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल जेथिन बी राज को सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति द्वारा दिया गया, जिसने उनके नेतृत्व और सुरक्षा बलों के सहयोग को सराहा।

    जेथिन बी राज की उपलब्धियाँ:

    • पितृपक्ष मेला में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था: श्री जेथिन बी राज ने लगातार तीन वर्षों तक पितृपक्ष मेला के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सफलतापूर्वक संचालन किया है, जिसमें कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
    • कुंभ मेला में कुशल भीड़ प्रबंधन: उन्होंने कुंभ मेला 2025 के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत किया।
    • डीजी प्रतीक चिह्न सम्मान: श्री राज को हाल ही में महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल द्वारा डीजी प्रतीक चिह्न सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।

    इस मौके पर इन्हें भी सम्मानित किया गया

    • पोस्ट प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल गया बनारसी यादव
    • थाना अध्यक्ष राजकीय रेल थाना राजेश कुमार सिंह

    श्री विष्णुपद प्रबंध करणी समिति के अध्यक्ष श्री शंभू लाल विट्ठल और सदस्य श्री मणिलाल बारिक ने श्री राज के कार्यों की सराहना की और कहा कि रेलवे सुरक्षा बल ने पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भरपूर सहयोग दिया।

  • नाम करण यादव, वर्दी फोर्स की और काम लोगों को ठगना, रहें होशियार

    नाम करण यादव, वर्दी फोर्स की और काम लोगों को ठगना, रहें होशियार

    देवब्रत मंडल

    ये शख्स कहीं आपको नजर आता है या संपर्क में आता है तो सतर्क रहिएगा। ये आदमी अपने को सेना का जवान बताता है और हुलिया भी इसी का बनाकर चल रहा है। वर्दी के उपर लगे बैज में जो नाम लिखा हुआ है, वो सही है या गलत इस पर भी संदेह है। यह आदमी सेना का जवान है भी या नहीं, कहना मुश्किल है। दरअसल यह आदमी पिछले कुछ दिनों से गया रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में आना जाना कर रहा था। कुछ लोगों से संपर्क में भी आ गया। लोग वर्दी और बैज पर भरोसा कर लिया। अचानक एक दिन एक दुकानदार से ओटीए से एक अटैची दिलवा देने के नाम पर छः हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लिया। इसके बाद दुकानदार को ओटीए के पास बुलवा भी लिया। जब दुकानदार ओटीए के पास पहुंच कर फोन किया तो इस कथित करण यादव नामक व्यक्ति का फोन स्विच ऑफ बताने लगा। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि हमारे साथ ठगी हो गई है। हमने इनके वर्दी और इंसान पर भरोसा कर लिया था। दुकानदार ने बताया कि उन्होंने इस व्यक्ति के द्वारा कथित ठगी की शिकायत ऑनलाइन करते हुए इसके यूपीआई आईडी (बैंक के खाते) को फ्रीज करवा दिया है। करीब राशि 15 हजार रुपये होल्ड करवा दिया गया है। पीड़ित दुकानदार इसके पहले भी आरपीएफ के एक सेवानिवृत्त जवान के पुत्र के झांसे में आकर अच्छे रुपए गंवा दिया है। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि आखिर इंसान, इंसान पर ही भरोसा करना छोड़ दे तो इस जगत के मालिक पर से भी लोगों का भरोसा उठ जाएगा।

  • गया जी के एक नर्सिंग होम में हंगामा, अस्पताल संचालक और डॉक्टर मौके से फरार, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

    गया जी के एक नर्सिंग होम में हंगामा, अस्पताल संचालक और डॉक्टर मौके से फरार, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

    देवब्रत मंडल

    पीड़िता और इनके परिजन
    इसी भवन में संचालित हो रहा नर्सिंग होम

    गयाजी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित शुभम नर्सिंग होम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नवजात शिशु के जन्म के बाद उसे बदलकर दूसरे मृत नवजात को परिजनों को दिखाने का आरोप लगाया गया है। यह घटना रविवार को प्रकाश निकेतन मकान में संचालित इस नर्सिंग होम में हुई।

    परिजनों का आरोप

    पीड़ित परिवार नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मुकेश कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी ने शनिवार की देर रात नर्सिंग होम में एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया था। लेकिन नर्सिंग होम की महिला डॉक्टर ने नवजात को बिना दिखाए सीरियस बताकर शिशु रोग विशेषज्ञ के पास भेज दिया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक डॉ. मंजू सिंह पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है।

    मामले की जांच करने पहुंची पुलिस

    हंगामा और जांच

    घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिससे अस्पताल संचालक और डॉक्टर मौके से फरार हो गए। कोतवाली थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

    नर्सिंग होम विवाद

    ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं जहां नर्सिंग होम में लापरवाही या अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।  मुजफ्फरपुर में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों की लापरवाही का आरोप लगाया था। इस तरह के मामलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जवाबदेही पर सवाल उठते हैं।