Blog

  • अमृत प्रसाद जीवन भर मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे, शोक की लहर

    अमृत प्रसाद जीवन भर मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे, शोक की लहर

    देवब्रत मंडल

    अमृत प्रसाद (फ़ाइल फोटो)

    गया जी नगर निगम के मजदूरों के नेता एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नगर मंत्री कॉमरेड अमृत प्रसाद का महावीर कैंसर संस्थान, पटना में निधन हो गया। वे लिवर कैंसर से ग्रसित थे। वे लगभग 72वर्ष के थे। इनके दो पुत्र और तीन पुत्री है। जिसमें दो पुत्र एवं एक पुत्री अविवाहित है। अमृत प्रसाद जीवन भर मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे, कई बार नगर निगम के कर्मचारियों के हक की लड़ाई में जेल भी गए। गया से पटना तक मजदूरों की लड़ते रहे। इनके निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड मसूद मंजर, मोहम्मद याहिया, नेहाल अहमद, ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के सदस्य सह ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार, राम जगन गिरी, जगनारायण प्रसाद यादव, रामाशीष यादव, कर्मचारी यूनियन के प्रदेश के नेता शिव बच्चन शर्मा, हरिनंदन सिंह, यूथ फेडरेशन के जिला सचिव विजय कुमार पान, जिलाध्यक्ष संजीत सिंह, भाकपा के सहायक मंत्री कॉमरेड सतेन्द्र प्रसाद सुमन, जदयू नेता लालजी प्रसाद, फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष अमरजीत गिरि आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत प्रसाद जीवन भर मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे। इनके निधन से पार्टी को क्षति हुई है। जिसका भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

  • राजधानी एक्स. पर पत्थरबाजी की घटना के बाद रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरों का प्रयोग शुरू, अवांछित तत्वों को दी जा रही चेतावनी

    राजधानी एक्स. पर पत्थरबाजी की घटना के बाद रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरों का प्रयोग शुरू, अवांछित तत्वों को दी जा रही चेतावनी

    देवब्रत मंडल

    ड्रोन कैमरे से निगरानी करती आरपीएफ की टीम

    गया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ने अपराधियों की निगरानी और रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरों का प्रयोग शुरू किया है। इस तकनीकी उपयोग से उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं गया जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। जिसके फलस्वरूप आपराधिक गतिविधियों एवं अन्य किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधियां जिससे रेलवे की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है, उस पर भी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है। गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के नेतृत्व में टीम रेल पटरियों के आसपास के इलाके में ड्रोन कैमरे से गतिविधियों पर नजर रखने की जानकारी लोगों को दे रही है। उन्होंने लोगों को सचेत किया है कि यदि रेलवे लाइन के किनारे या रेल पटरी पर किसी तरह की आपराधिक घटनाओं को जो भी अंजाम देने के लिए सोच भी रहे हैं तो उनकी पूरी जानकारी उनके कंट्रोल रूम को मिल जाती है। ऐसे लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के लिए एक विशेष टीम फौरन उस स्थान पर पहुंचकर इसमें शामिल लोगों के साथ निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

    ड्रोन कैमरों के उपयोग के लाभ:

    1. विस्तृत क्षेत्र की निगरानी: ड्रोन कैमरे से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक और यार्ड जैसे विशाल क्षेत्रों की एक साथ निगरानी की जा रही है।
    2. रियल टाइम मॉनिटरिंग: ड्रोन कैमरे से प्राप्त लाइव फुटेज कंट्रोल रूम तक सीधे पहुंचता है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव होती है।
    3. अपराध पर रोकथाम: ड्रोन कैमरों की मौजूदगी अपराधियों में भय उत्पन्न करती है, जिससे चोरी, लूटपाट, टिकट ब्लैकिंग और अन्य अवैध गतिविधियों में कमी आती है।
    4. तेज प्रतिक्रिया क्षमता: किसी भी संदिग्ध घटना या भीड़ नियंत्रण की स्थिति में ड्रोन से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बल तुरंत तैनात होकर स्थिति पर नियंत्रण पा सकते हैं।

    ड्रोन कैमरों का उपयोग रेलवे सुरक्षा बल गया के लिए अपराधियों की पहचान, उनकी गतिविधियों पर रोकथाम और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। इससे आरपीएफ की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी के साथ-साथ रेलवे यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें कि 02 अक्टूबर को डीडीयू-गया रेलखंड पर सियालदह राजधानी एक्सप्रेस एवं हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी। जिसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट गया द्वारा ड्रोन के माध्यम से इस प्रकार की निगरानी तेज कर दी गई है। पितृपक्ष मेला के दौरान भी ड्रोन के माध्यम से गया जंक्शन पर निगरानी की जा रही थी।

  • नहीं रहे जुझारू नेता कॉमरेड अमृत प्रसाद, महावीर कैंसर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन, शोक की लहर

    नहीं रहे जुझारू नेता कॉमरेड अमृत प्रसाद, महावीर कैंसर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन, शोक की लहर

    देवब्रत मंडल

    File photo

    कामरेड अमृत प्रसाद का निधन 3 अक्टूबर 2025 को पटना महावीर कैंसर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी अंचल मानपुर के प्रभारी और दया इंजीनियरिंग वर्क्स इम्प्लाइज यूनियन के महासचिव थे। उनके निधन से गया जिला के नगर निगम और दया इंजीनियरिंग तथा बोधगया नगर निगम के हजारों मजदूरों में शोक की लहर दौड़ गई। अमृत प्रसाद एक रेलकर्मी के पुत्र थे। जिन्होंने छात्र जीवन से ही भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का दामन थामा और जीवन भर गरीबों, वंचितों और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने राज्य स्तरीय लोकल वाडिज इम्प्लाइज यूनियन के तहत कई जिलों में नगर निगम यूनियन का निर्माण कर सरकार से लड़कर मजदूरों के अधिकार दिलाए। भाकपा मानपुर अंचल सचिव जगनारायण प्रसाद, शिवबचन सिंह, पूर्व पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता बृज नंदन पाठक, वार्ड पार्षद अनुपमा कुमारी, रामाशीष यादव, राम जगन गिरि, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत प्रसाद के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। नगर निगम में सफाईकर्मियों के बीच नेतृत्व का अंतर पैदा हो गया है। उनके योगदान और संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा।

  • राजधानी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर एफआईआर दर्ज, सीसीटीवी कैमरे की हो रही जांच

    राजधानी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर एफआईआर दर्ज, सीसीटीवी कैमरे की हो रही जांच

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत डीडीयू-गया रेलखंड पर विजयादशमी की रात 02 अक्टूबर को रेलवे में एक बड़ी घटना हुई। डेहरी-ऑन-सोन आरपीएफ पोस्ट एवं रेल थाना क्षेत्राधिकार में दो राजधानी एक्सप्रेस पर कुछ समय के ही अंतराल पर पत्थरबाजी की घटना हो गई। इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। कई कोच के शीशे को क्षति पहुंची है। बताया गया कि माइनर क्रैक कर गए थे।

    घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई

    इस घटना की जांच पड़ताल तुरंत ही शुरू कर दी गई। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि जिस स्थान पर पत्थरबाजी की घटना हुई, उसके कुछ ही दूरी पर दुर्गापूजा को लेकर पंडाल बना हुआ था। जहां कुछ शरारती तत्वों के लोग इकट्ठे थे। संभावना जताई जा रही है कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया हो। जिसकी पड़ताल की जा रही है।

    सीसीटीवी फुटेज की हो रही है जांच

    रेलवे सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि  मीडिया हाउस से करते हुए कहा है कि बहुत जल्द ही इस घटना को कारित करने वाले लोगों की पहचान कर ली जाएगी। कोशिश है कि उन्हें शीघ्र गिरफ्तार भी कर लिया जाए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

    दोनों मामलों में डेहरी-ऑन-सोन रेल थाना में एफआईआर दर्ज

    डेहरी-ऑन-सोन आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रामबिलास ने घटना के बाबत बताया कि घटना ब्लॉक सेक्शन में हुई थी। रात की वजह से घना अंधेरा होने की स्थिति में किसी की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों ट्रेन में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर स्थानीय रेल थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। आरपीएफ और रेल पुलिस संयुक्त रूप से संबंधित जिला पुलिस के अधिकारियों से सहयोग लेकर इस घटना में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई है।

    आइए जानते हैं किस ट्रेन के कितने कोच के शीशे को क्षति हुई

    गाड़ी संख्या 12314 अप सियालदह राजधानी एक्सप्रेस

    • घटना की तिथि: 02 अक्टूबर 2025
    • घटना का समय: 02:50 बजे से 03:00 बजे के बीच
    • घटना का स्थान: सोननगर और चिरैला के बीच
    • क्षतिग्रस्त कोच और सीट नंबर:
    • A 3: सीट नंबर 13 और 49
    • A 4: सीट नंबर 23
    • B 11: सीट नंबर 15
    • B 9: सीट नंबर 31
    • B 13: सीट नंबर 25
    • B 05: सीट नंबर 63
    • पैंट्रीकार: 2 खिड़कियों के शीशे टूटे
    • किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची

    गाड़ी संख्या 12302 अप हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस

    • घटना की तिथि: 02 अक्टूबर 2025
    • घटना का समय: लगभग 03:00 बजे
    • घटना का स्थान: पहलेजा और डेहरी-ऑन-सोन के बीच
    • क्षतिग्रस्त कोच और सीट नंबर:
    • H 1 E Cabin
    • A 2: सीट नंबर 31 से 36
    • किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची

    इन घटनाओं की जांच की जा रही है और रेलवे प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहा है। हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं, जिनमें ट्रेनों के शीशे टूट गए और यात्रियों को कोई चोट नहीं पहुंची। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस इन घटनाओं की जांच में जुटी हुई है।

  • नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एवं नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्स. पर पथराव, कई कोच के शीशे टूटे, जांच शुरू

    नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एवं नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्स. पर पथराव, कई कोच के शीशे टूटे, जांच शुरू

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक फोटो

    पूर्व मध्य रेल के गया-डीडीयू रेलखंड पर दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं। पहली घटना नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में हुई और दूसरी घटना नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में हुई है। ये घटनाएं गया-डीडीयू रेलखंड पर सोननगर-चिरैला एवं पहलेजा-डेहरी स्टेशनों के बीच हुई है। दोनों घटनाओं में कई कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इन घटनाओं में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची।

    घटनाओं का विवरण:

    • 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस: यह घटना सोननगर और चिरैला स्टेशन के बीच हुई, जिसमें सात कोचों के शीशे टूट गए। जिसमें पैंट्री कार भी शामिल हैं।
    • 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस: यह घटना पहलेजा और डेहरी-ऑन-सोन स्टेशनों के बीच हुई, जिसमें दो से तीन कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए।

    जांच और कार्रवाई:

    • इस घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के फोन की घंटियां बजने शुरू हो गए। चुकि घटना अल सुबह ही हो गई थी, जिसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों की नींद हराम हो गई। जिसकी उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
    • इस संबंध में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट हरमंगत सिंह से जानकारी प्राप्त करना चाहा तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। बाद में पता चला कि श्री सिंह छुट्टी पर हैं।
    • इस घटना के बाद दोनों राजधानी एक्सप्रेस गया जंक्शन पर पहुंची। दोनों राजधानी एक्सप्रेस के क्षतिग्रस्त कोचों के शीशों की जांच की गई। जांच में दोनों ट्रेन के कई कोच के शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए।
    • जिस दो जगहों पर इतनी बड़ी घटना(राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी) हुई। अब इस बात की जांच की जा रही है कि किसी विशेष समूह के द्वारा सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम देने के लिए लोग रेलवे लाइन के किनारे एकत्र हुए थे या फिर ऐसा करने वाले लोगों की मंशा कुछ और ही थी।
    • 03 अक्टूबर तक ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने के लिए रणनीति तैयार की गई है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर सभी ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने के लिए शार्प लुक आउट की जगह से गुजरने वाली ट्रेनों की गति कम करके परिचालन करने और ऐसे जगहों पर पायलट (चालक) को लगातार सीटी बजाना है।
    • चिन्हित स्थलों से ट्रेनों के गुजरने के वक्त सुरक्षा बलों को सतर्क रहते हुए अवांछित लोगों पर नजरें रखने का निर्देश दिया गया है और साथ में आपात स्थिति में ही छुट्टी पर जाने की इजाजत दी जाएगी। ऐसे में सब डिविजनल क्षेत्र के पदाधिकारी का छुट्टी पर चले जाना भी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़े कर रहा है।

    पिछली घटनाएं:

    डीडीयू मंडल के डेहरी-ऑन-सोन के परिचालन विभाग से जुड़े एक जिम्मेदार कर्मचारी ने बताया कि कुछ समय पहले वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारने की घटना हुई थी।

    • 22 मई 2025 को गया-डीडीयू रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी, जिसमें ट्रेन के इंजन का शीशा टूट गया था।
    • 26/27 जून 2025 को आनंद विहार-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस में काष्ठा-परैया स्टेशन के बीच कई कोचों के यात्रियों के सामान की चोरी हुई थी। इस घटना का उद्भेदन कर लिया गया है।

    देखा जाए तो इस मंडल अंतर्गत रेल की खाली पड़ी भूमि पर अतिक्रमण के कारण रेल राजस्व को सीधा आर्थिक नुकसान हो रहा है और इसका लाभ व्यक्तिगत तौर पर कोई और उठा रहा है। वहीं अवैध वेंडरों द्वारा लाइसेंसी वेंडरों को धमकियां मिल रही है लेकिन अवैध वेंडिंग का काम जारी है। हाल ही में इस बात की शिकायत रेल मंत्री तक पहुंच चुकी है।

  • नई दिल्ली-रांची राजधानी एवं नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्स. पर पथराव, कई कोच के शीशे टूटे, जांच शुरू

    नई दिल्ली-रांची राजधानी एवं नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्स. पर पथराव, कई कोच के शीशे टूटे, जांच शुरू

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक फोटो

    पूर्व मध्य रेल के गया-डीडीयू रेलखंड पर दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं। पहली घटना नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में हुई और दूसरी घटना नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में हुई है। ये घटनाएं गया-डीडीयू रेलखंड पर सोननगर-चिरैला एवं पहलेजा-डेहरी स्टेशनों के बीच हुई है। दोनों घटनाओं में कई कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इन घटनाओं में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची।

    घटनाओं का विवरण:

    • 12314 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस: यह घटना सोननगर और चिरैला स्टेशन के बीच हुई, जिसमें सात कोचों के शीशे टूट गए। जिसमें पैंट्री कार भी शामिल हैं।
    • 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस: यह घटना पहलेजा और डेहरी-ऑन-सोन स्टेशनों के बीच हुई, जिसमें दो से तीन कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए।

    जांच और कार्रवाई:

    • इस घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के फोन की घंटियां बजने शुरू हो गए। चुकि घटना अल सुबह ही हो गई थी, जिसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों की नींद हराम हो गई। जिसकी उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
    • इस संबंध में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट हरमंगत सिंह से जानकारी प्राप्त करना चाहा तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। बाद में पता चला कि श्री सिंह छुट्टी पर हैं।
    • इस घटना के बाद दोनों राजधानी एक्सप्रेस गया जंक्शन पर पहुंची। दोनों राजधानी एक्सप्रेस के क्षतिग्रस्त कोचों के शीशों की जांच की गई। जांच में दोनों ट्रेन के कई कोच के शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए।
    • जिस दो जगहों पर इतनी बड़ी घटना(राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी) हुई। अब इस बात की जांच की जा रही है कि किसी विशेष समूह के द्वारा सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम देने के लिए लोग रेलवे लाइन के किनारे एकत्र हुए थे या फिर ऐसा करने वाले लोगों की मंशा कुछ और ही थी।
    • 03 अक्टूबर तक ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने के लिए रणनीति तैयार की गई है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर सभी ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने के लिए शार्प लुक आउट की जगह से गुजरने वाली ट्रेनों की गति कम करके परिचालन करने और ऐसे जगहों पर पायलट (चालक) को लगातार सीटी बजाना है।
    • चिन्हित स्थलों से ट्रेनों के गुजरने के वक्त सुरक्षा बलों को सतर्क रहते हुए अवांछित लोगों पर नजरें रखने का निर्देश दिया गया है और साथ में आपात स्थिति में ही छुट्टी पर जाने की इजाजत दी जाएगी। ऐसे में सब डिविजनल क्षेत्र के पदाधिकारी का छुट्टी पर चले जाना भी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़े कर रहा है।

    पिछली घटनाएं:

    डीडीयू मंडल के डेहरी-ऑन-सोन के परिचालन विभाग से जुड़े एक जिम्मेदार कर्मचारी ने बताया कि कुछ समय पहले वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारने की घटना हुई थी।

    • 22 मई 2025 को गया-डीडीयू रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी, जिसमें ट्रेन के इंजन का शीशा टूट गया था।
    • 26/27 जून 2025 को आनंद विहार-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस में काष्ठा-परैया स्टेशन के बीच कई कोचों के यात्रियों के सामान की चोरी हुई थी। इस घटना का उद्भेदन कर लिया गया है।

    देखा जाए तो इस मंडल अंतर्गत रेल की खाली पड़ी भूमि पर अतिक्रमण के कारण रेल राजस्व को सीधा आर्थिक नुकसान हो रहा है और इसका लाभ व्यक्तिगत तौर पर कोई और उठा रहा है। वहीं अवैध वेंडरों द्वारा लाइसेंसी वेंडरों को धमकियां मिल रही है लेकिन अवैध वेंडिंग का काम जारी है। हाल ही में इस बात की शिकायत रेल मंत्री तक पहुंच चुकी है।

  • राजधानी एक्स. से ₹2.23 लाख की शराब लेकर आया एक यात्री गिरफ्तार, स्कैनर से बचने के लिए कुली की ली मदद

    राजधानी एक्स. से ₹2.23 लाख की शराब लेकर आया एक यात्री गिरफ्तार, स्कैनर से बचने के लिए कुली की ली मदद

    देवब्रत मंडल

    शराब की तस्करी में अब बड़े लोगों के भी हाथ होने के मामले सामने आए हैं। शराब किस प्रकार तस्करी की जा रही है, इसका भी खुलासा हुआ है। शराब जो बरामद हुई है, उसके बोतलों की संख्या तो कम है लेकिन कीमत सवा दो लाख रुपए के आसपास आंकी गई है। शराब की कंपनी और ब्रांड भी हाई प्रोफाइल है। और सबसे बड़ी बात है कि जिस ट्रेन से शराब लेकर आया यात्री धनबाद में पकड़ा गया, वह भी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर आया था। जो दिल्ली से शराब के साथ चल(सफर कर) रहा था। ये बात न तो दिल्ली जंक्शन पर आरपीएफ पकड़ पाई और न रास्ते में कई बड़े स्टेशनों पर इसकी भनक किसी आरपीएफ पोस्ट को लगी और शराब के साथ यात्री धनबाद स्टेशन पर पकड़ा गया।


    धनबाद पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि सीनियर कमांडेंट के निर्देश पर उनके स्तर पर गठित टास्क टीम तथा सीआईबी के टीम के द्वारा में गाड़ी संख्या 12302 नई दिल्ली- हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
    उन्होंने बताया धनबाद स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 01 पर ट्रेन आने के पश्चात मुखबिर खास के द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म 01 के गेट नंबर 2 के पास एक व्यक्ति को एक आसमानी रंग के लगेज बैग में कुल 14 अदद महंगी शराब बोतल (01) ROYAL SALUTE, (2) JOHNNIE WALKER BLUE LABEL (3) THE YAMAZAKI एवं (4) LAPHROAIG ISLY SINGLE MALT कुल मात्रा 10.2 लीटर तथा जिसकी कीमत  ₹2,22,780 रुपए के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने स्वीकार किया कि अंग्रेजी शराब को दिल्ली से धनबाद तक गाड़ी संख्या 12302 DN दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से लाए है।

    बरामद सामान का विवरण व मूल्य–

    1. दो ROYAL SALUTE, 21 YEAR OLD मात्रा- 700 ml, मूल्य  25,790 रुपए अर्थात 02 बोतल का मूल्य 51,580

    2. चार अदद  JOHNNIE WALKER BLUE LABEL, मात्रा- 750 ml, 26,000 का अर्थात 04 बोतल का मूल्य 1,04,000 रुपए

    3. चार अदद THE YAMAZAKI, प्रत्येक की मात्रा 70CL(700 ml), 12,000 अर्थात 04 बोतल का मूल्य  48,000 रुपए
       4. चार बोतल LAPHROAIG ISLY SINGLE MALT, प्रत्येक की मात्रा 75CL(750 ml)  4,800 अर्थात 04 बोतल का मूल्य ₹1,92,000/  अर्थात कुल 14 बोतल का अनुमानित मूल्य 2,22,780 रुपए सभी पर Sale in HARIYANA Only लिखा हुआ पाया गया। कुल 14 बोतल

    गिरफ्तार व्यक्ति का नाम

    सतपाल, उम्र-44 वर्ष, पिता-राम लज्जा राम, पता- हाउस नंबर 9899 आजादपुर, थाना- आदर्श नगर, जिला- उत्तर पश्चिम दिल्ली(दिल्ली)।

    आइये जानते हैं आगे की मजेदार बात

    गिरफ्तारी व्यक्ति सतपाल ROCK & STORM कंपनी इंडस्ट्रियल एरिया आजादपुर दिल्ली के डिपो में 07 वर्षों से फील्ड वर्कर के रूप में काम करता है। यह कंपनी तथा PDPL एथेनॉल PVT LTD बोकारो (झारखंड) कम्पनी आपस में साझेदारी के रूप में काम करती है।
    PDPL एथेनॉल PVT. LTD बोकारो के बादल चौहान के द्वारा सतपाल को दिल्ली से अंग्रेजी शराब लाने हेतु बोला गया तथा टिकट भी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया।
    सतपाल दिल्ली में ट्रेन पकड़ने हेतु अजमेरी गेट साइड 08 नंबर स्कैनर के पास पहुंचे।
    08 नंबर स्कैनर के पास एक कुली से शराब का बैग प्लेटफॉर्म संख्य 14 पर ले जाने का बातचीत हुआ। जिसके बदले में कुली के द्वारा 2000 रु मांगा गया। बाद 1,000 रुपए में कुली मान गया। जिसके उपरांत कुली को 1,000 रुपया देकर स्वयं स्कैनर के रास्ते से प्लेटफॉर्म संख्या 14 गाड़ी संख्या 12302 DN हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस कोच संख्या A-4 के पास चले गए।
    कुली भी किसी गुप्त रास्ता से प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर पहुंच कोच संख्या A -4 के पास पहुंच गया।
    तत्पश्चात सतपाल शराब के बैग को लेकर गाड़ी कोच संख्या A-4 के बर्थ नंबर 48 पर लेकर चले गए।
    गाड़ी संख्या 12302 DN (हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस) कोच संख्या A 4 के बर्थ नंबर 48 पर दिल्ली से धनबाद तक आए तथा धनबाद से सड़क मार्ग द्वारा बोकारो तक जाना था।

    इस दल में शामिल पदाधिकारी और जवान

    1. अभिमन्यु सिंह, ASI/RPF/Post/DHN

    2. सतेंद्र कुमार प्रसाद, HC/RPF/Post/DHN

    3. अनिल कुमार, CT/RPF/Post/DHN

    4. ब्रजेश कुमार, HC/RPF/Post/DH

    N

  • मनोकामना दुर्गा मंदिर में महाआरती का हुआ आयोजन, काफी संख्या में भक्तगण हुए शामिल

    मनोकामना दुर्गा मंदिर में महाआरती का हुआ आयोजन, काफी संख्या में भक्तगण हुए शामिल

    देवब्रत मंडल

    गया जी के लोको कॉलोनी में वर्षों से आयोजित होती आ रही दुर्गा पूजा पाँचमुहानी कला परिषद द्वारा इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। नवरात्र के नवमी तिथि को संध्या बेला में मनोकामना दुर्गा मंदिर में महाआरती हुई। जिसमें काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। हर साल यहां पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शारदीय नवरात्रि के नवमीं तिथि को विशेष पूजा अर्चना व हवन किया गया। शाम में पूरी श्रद्धा के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी विभूति जी के पुत्र भाष्कर ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती की। स्थानीय लोको कॉलोनी, बागेश्वरी, न्यू कॉलोनी बागेश्वरी, बालाजी नगर, छोटकी नवादा, संजय नगर, खरखुरा, बैरागी, पहसी, गोविंदपुर, हब्बीपुर आदि मोहल्ले के रहने वाले भक्तजन इस महाआरती में शामिल हुए। महाआरती के बाद माँ को खीर का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर डेल्हा थाना की पुलिस सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मौजूद रही। परिषद ने इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने वाले सभी भक्तजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल, पार्षद अनुपमा कुमारी, सीताराम पासवान, प्रेम कुमार, मनीष कुमार, सुभाष कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार मंडल के अलावा काफी संख्या में महिला, बच्चे व पुरुष भक्तजन शामिल हुए।

  • रेलमंत्री के पास पहुंची अवैध वेंडरों के ठीकेदार की शिकायत, डीआरएम ने लिया संज्ञान

    रेलमंत्री के पास पहुंची अवैध वेंडरों के ठीकेदार की शिकायत, डीआरएम ने लिया संज्ञान

    देवब्रत मंडल

    एसएस इंटरप्राइजेज के वेंडर्स

    अवैध वेंडरों के ठीकेदार द्वारा लाइसेंसी वेंडरों के साथ गुंडागर्दी और धमिकयां देने की शिकायत अब रेलमंत्री तक भी पहुंच गई है। एसएस इंटरप्राइजेज के मालिक सुरेश साहू ने एक्स हैंडल पर रेलमंत्री सहित तमाम रेल अधिकारियों एवं आरपीएफ के डीजी तक इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। साथ में अवैध वेंडर्स द्वारा ट्रेन में सामग्रियों की बिक्री करते हुए वीडियो और फोटोज शेयर किया गया है। जिसके आलोक में धनबाद मंडल के डीआरएम ने इस पर संज्ञान लेते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

    पढ़ें पूरी शिकायत हू-ब-हू

    पूर्व मध्य रेलवे प्रबंधक धनबाद
    पूर्व मध्य रेलवे मंडल धनबाद

    विषय:-अवैध वेंडरो की मनमानी और गुंडागर्दी अलाधिकारियो शिकायत देने के बाद अवैध वेंडरो की गुंडागर्दी नहीं रुकरही है सूचना देने बावत!

    महोदय जी
    सादर अवगत हो की मेसर्स.एस.एस.इंटरप्राइजेज धनबाद से गया मिलसेनियस टीएसवी (TSV-NRF/DHN/2/25/HYB/ONB/154972)- सेक्शन का काम मुझ प्रार्थी को दिया गया है जो की 25 वेंडर कार्ड है महोदय जी धनबाद से गया के बीच सेक्सन में
    (बन्धुआ
    पहाड़पुर
    कोडरमा जंक्शन
    पारसनाथ
    निमीघाट
    हजारीबाग)
    जो अवैध वेंडर और अवैध वेंडरो के ठेकेदारों द्वारा हमारे कर्मचारियों को समग्री बेचने को मना करते है और सामग्री और गाली गलौज करते हैं हमारे कर्मचारियों को बोलते है दुबारा इस सेक्सन मे दिखेगा गाड़ी के नीचे फेक देंगे महोदय जी और अवैध वेंडर के ठेकेदार अवैध वेंडर का संचालन करते और गुंडागर्दी करते है महोदय जी इस से पूर्व भी शिकायत किया फिर अवैध वेंडरो की मनमानी और गुंडागर्दी कर रहे है बिना रोक टोक सेक्शन मे चल रहे है और कहते है की नीचे से ऊपर तक रुपये देते है तो हमारा ही काम चलेगा कोई रोक नहीं सकता किसी का बाप भी नहीं रुकवा सकता हमारा काम जहा शिकायत करना है कर दो और महोदय जी हमारे कर्मचारियों से मार पीट करते है चलने नहीं दिया जा रहा है महोदय जी आप से निवेदन है इस पर उचित कार्रवाही करें!
                                   भवदीय
                    मेसर्स-एस एस इंटरप्राइजेज
                      
    @drmdhnecr @Central_Railway @RPF_INDIA @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @RailwaySeva @RpfKoderma

  • मनोकामना दुर्गा मंदिर, लोको कॉलोनी में 01 अक्टूबर की शाम होगी महाआरती, महाप्रसाद का भी होगा वितरण

    मनोकामना दुर्गा मंदिर, लोको कॉलोनी में 01 अक्टूबर की शाम होगी महाआरती, महाप्रसाद का भी होगा वितरण

    देवब्रत मंडल

    मनोकामना दुर्गा मंदिर, लोको कॉलोनी

    गया जी के लोको कॉलोनी में वर्षों से आयोजित होती आ रही दुर्गा पूजा को लेकर पाँचमुहानी कला परिषद द्वारा इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। परिषद द्वारा साल में दो बार महाआरती का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष इस मंदिर के स्थापना के पावन अवसर पर 05 फरवरी को एवं शारदीय नवरात्रि के नवमीं तिथि को विशेष पूजा अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन किया जाता रहा है। समिति के लोगों ने बताया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्र के नवमीं तिथि 01 अक्टूबर को मनोकामना दुर्गा मंदिर, लोको कॉलोनी, पाँचमुहानी में संध्या 7:00 बजे महाआरती का आयोजन बड़े ही उत्साह और पूरे वैदिक रीति से किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोको कॉलोनी, बालाजी नगर, छोटकी नवादा, संजय नगर, खरखुरा, बैरागी, पहसी, गोविंदपुर, हब्बीपुर आदि मोहल्ले के रहने वाले भक्तजन इस महाआरती में शामिल होते हैं। परिषद के द्वारा सभी भक्तजनों को इस महाआरती में शामिल होने की अपील के साथ निवेदन किया गया है। शाम में महाआरती के बाद माँ को भोग लगाया जाता है। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। परिषद द्वारा इस धार्मिक आयोजन में सभी भक्तजनों से शामिल होने का अनुरोध किया गया है।