Blog

  • गया रेलवे इंस्टिट्यूट में 103 वर्षों से अनवरत बंगला पद्धति से पूजा का आयोजन

    गया रेलवे इंस्टिट्यूट में 103 वर्षों से अनवरत बंगला पद्धति से पूजा का आयोजन

    देवब्रत मंडल

    स्थापित मां की मूर्ति की पूजा करती श्रद्धालु

    गया, (बिहार): गया रेलवे इंस्टिट्यूट, जिसे स्थानीय रूप से नाच कोठी (चंद्रशेखर आजाद हॉल) के नाम से भी जाना जाता है, में एक ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह पूजा बंगला पद्धति से मनाई जाती है और इसका इतिहास 1923 से जुड़ा है, जब यह पहली बार शुरू की गई थी। अब यह पूजा अपने 103 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और इसे बड़े हर्षोल्लास और भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।

    ऐतिहासिक महत्व और परंपरा

    इस पूजा की शुरुआत ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी, जब गया रेलवे स्टेशन का महत्व बढ़ रहा था और रेलवे कर्मचारियों ने अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए इस पूजा की शुरुआत की। बंगला पद्धति से मनाई जाने वाली यह पूजा न केवल रेलवे कर्मचारियों के लिए बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है।

    पूजा की तैयारी और आयोजन

    पूजा के लिए माता की साज-सज्जा और पूजन सामग्री कोलकाता से मंगाई जाती है, जो इसकी विशिष्टता और परंपरा को दर्शाती है। रेलवे कर्मियों की तीसरी पीढ़ी के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी पूरा सहयोग इस पूजा के आयोजन में रहता है।

    नेतृत्व और जिम्मेदारी

    पूजा समिति का नेतृत्व पिछले 18 वर्षों से प्रमोद कुमार कर रहे थे, जो अब रेल सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी सीआई टी (प्रशासन) आरआर सिन्हा को सौंपी है। प्रमोद कुमार अब सलाहकार की भूमिका में रहेंगे और पूजा के आय-व्यय का ऑडिट एडवोकेट विजय सिन्हा करेंगे। अन्य सहयोगी सदस्यों में शंकर तिवारी, राकेश शर्मा, भारती यादव, गुड्डू यादव और अमर रजक शामिल हैं।

    सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व

    यह पूजा न केवल धार्मिक महत्व रखती है बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखती है। यह रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच एकता और सामंजस्य का प्रतीक है। 103 वर्षों से अनवरत चल रही यह पूजा गया की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    इस प्रकार कहा जाता है कि गया रेलवे इंस्टिट्यूट में मनाई जाने वाली यह पूजा एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जो अपनी ऐतिहासिक परंपरा और सामुदायिक एकता के लिए जाना जाता है।

  • ऑपरेशन नारकोस: गया रेलवे स्टेशन पर 6.10 किग्रा गांजा बरामद, मुजफ्फरपुर का तस्कर गिरफ्तार

    ऑपरेशन नारकोस: गया रेलवे स्टेशन पर 6.10 किग्रा गांजा बरामद, मुजफ्फरपुर का तस्कर गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    गया जी, 27 सितंबर 2025: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई करते हुए गया रेलवे स्टेशन पर एक अभियुक्त को 6.10 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹91,500 है।

    गिरफ्तार अभियुक्त:

    • आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर जितेंद्र कुमार (24 वर्ष), पिता – रघुनाथ साह, निवासी – ग्राम उसरी बेसी नयागांव, थाना औराई, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) का रहने वाला है।

    कार्रवाई की जानकारी:

    • उन्होंने बताया 27 सितंबर 2025 को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म पर निगरानी कर रही थी।
    • एक व्यक्ति हावड़ा ब्रिज के रैंप के पास संदिग्ध अवस्था में जा रहा था। जिसके पास एक बैग था।
    • पूछताछ में उसने गांजा होने की बात स्वीकारी।
    • अंचल अधिकारी नगर गया ऋषिकेश मीना की उपस्थिति में तलाशी ली गई और 6.10 किग्रा गांजा बरामद हुआ।
    • जीआरपी थाना गया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

    शामिल आरपीएफ अधिकारी/कर्मचारी:

    • जावेद एकबाल, उप निरीक्षक, आरपीएफ गया
    • संतोष कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी, आरपीएफ गया
    • अन्य आरपीएफ और जीआरपी जवान शामिल थे।

  • ब्रेकिंग न्यूज: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की संदेहास्पद मौत, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

    ब्रेकिंग न्यूज: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की संदेहास्पद मौत, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

    देवब्रत मंडल

    घटनास्थल पर आरपीएफ की टीम

    गया-मानपुर रेलखंड के अप लाइन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना शनिवार को दोपहर बाद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट से पदाधिकारी और बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। इसके बाद कोतवाली थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
    मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा का रहने बताया जा रहा है। घटनास्थल पर रहे सूत्रों के अनुसार मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच कर शव की पहचान कर लिया है। प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि मृतक के पिता की चोकर की दुकान पंचायती अखाड़ा मोहल्ले में है। बताया गया कि युवक सुबह से ही घर से निकल गया था। जिसकी खोजबीन परिवार के लोग कर ही रहे थे कि इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने लाश की पहचान की है।
    इधर, घटनास्थल पर हो रही चर्चा के अनुसार युवक की शादी तय हो चुकी थी। फिलहाल कोतवाली थाना और आरपीएफ की टीम इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट गया के इंस्पेक्टर बनारसी यादव से विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क किया गया तो उधर से कोई उनका प्रत्युत्तर नहीं मिला।

    गया-मानपुर रेलखंड के फल्गु रेल ब्रिज के पहले अप लाइन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार को दोपहर बाद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट से पदाधिकारी और बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। इसके बाद कोतवाली थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
    मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा का रहने बताया जा रहा है। घटनास्थल पर रहे सूत्रों के अनुसार मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच कर शव की पहचान कर लिया है। प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि मृतक के पिता की चोकर की दुकान पंचायती अखाड़ा मोहल्ले में है। बताया गया कि युवक सुबह से ही घर से निकल गया था। जिसकी खोजबीन परिवार के लोग कर ही रहे थे कि इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने लाश की पहचान की है।
    इधर, घटनास्थल पर हो रही चर्चा के अनुसार युवक की शादी तय हो चुकी थी। फिलहाल कोतवाली थाना और आरपीएफ की टीम इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट गया के इंस्पेक्टर बनारसी यादव से विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क किया गया तो उधर से कोई उनका प्रत्युत्तर नहीं मिला।

  • आंधी तूफान से टूटकर बिजली के तार पर गिरा पेड़, रेलवे अस्पताल सहित इंस्पेक्टर कॉलोनी में आपूर्ति बाधित, लोग परेशान

    आंधी तूफान से टूटकर बिजली के तार पर गिरा पेड़, रेलवे अस्पताल सहित इंस्पेक्टर कॉलोनी में आपूर्ति बाधित, लोग परेशान

    देवब्रत मंडल

    इंस्पेक्टर कॉलोनी में तार पर गिरा पेड़

    शुक्रवार की शाम गया जी में आए तेज आंधी व तूफान के कारण गया रेलवे के इंस्पेक्टर कॉलोनी में कई पेड़ टूटकर बिजली के तार गिर गए। जिसके कारण शाम से ही रेलवे अनुमंडल अस्पताल सहित इंस्पेक्टर कॉलोनी के कर्मचारियों के आवास में विद्युत आपूर्ति ठप है। जिसके कारण जहां अस्पताल में मरीज व कर्मचारी सहित चिकित्सक परेशान हैं। वहीं कॉलोनी के कर्मचारी आवासों में रहने वाले रेल कर्मचारी एवं उनके आश्रित शुक्रवार की शाम से खबर लिखे जाने तक परेशान हैं।

    इस संबंध में विद्युत विभाग के वरीय प्रशाखा अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति  घटना के बाद रात को बहाल हो गई थी लेकिन केबल पर पेड़ गिरने से तार जमीन पर आ चुका है। पेड़ को काटने के लिए अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारी को सूचना दे दी गई थी। इस संबंध में शनिवार को दोपहर बाद जब सहायक मंडल अभियंता ऋषिकेश मीना से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पेड़ काटने का काम अभी जारी है। जल्द ही पेड़ को काटकर तार(केबल) को अलग करवा दिया जाएगा। विद्युत विभाग के अभियंता ने कहा कि जबतक पेड़ नहीं कटता है तब तक सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस कॉलोनी में आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकती है। कारण कि इससे खतरे की आशंका बनी हुई है। इधर, रेलवे अस्पताल के एक वरीय अधिकारी भी बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए संबंधित विभागों के स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं।

  • कैसे चलेगा स्कूल: छात्रों की संख्या 177, महिला शिक्षक आठ, दो कमरे छोट छोटे, शौचालय और नल नहीं, वार्ड पार्षद ने डीएम से मिलकर बताया हाल

    कैसे चलेगा स्कूल: छात्रों की संख्या 177, महिला शिक्षक आठ, दो कमरे छोट छोटे, शौचालय और नल नहीं, वार्ड पार्षद ने डीएम से मिलकर बताया हाल

    देवब्रत मंडल

    डीएम को ज्ञापन सौंपते पार्षद

    शुक्रवार को गयाजी नगर निगम के वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी गया जिलापदधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें पार्षद ने डीएम को बताया है कि गया जी नगर विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार  के द्वारा लोको मध्य विद्यालय के नए भवन बागेश्वरी मोहल्ले में उदघाटन किया गया है। पार्षद ने डीएम को अवगत कराया है कि इस नए विद्यालय भवन में ना ही (शौचालय)बाथरूम की व्यवस्था है और ना ही पानी की। ना तो इस नए भवन में  मेन गेट पर दरवाजा लगा हुआ है। उन्होंने कहा है कि स्कूल का भवन भी मात्र दो कमरे का है। जिसकी लंबाई चौड़ाई 10×12 feet का है। जबकि मध्य विद्यालय लोको, गया में 177 छात्र छात्राएं नामांकित है। इस विद्यालय में आठ महिला शिक्षिकाएं भी पदस्थापित हैं।  पार्षद ने सवाल करते हुए डीएम को बताया है कि क्या इतने छोटे छोटे कमरे 177 छात्र छात्राएं कहां बैठेंगे और शिक्षिक कहां बैठ पाएंगे। पार्षद ने कहा कि मंत्री जी को सोचना चाहिए कि सरकार महिलाओं की सम्मान की बात करती है। जबकि नए भवन में बाथरूम ही नहीं है। तो इस परिस्थिति में महिला शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं नेचुरल कॉल की स्थिति में कहां जायेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कितना उनका सम्मान बचेगा, मंत्री जी को सोचना चाहिए। वार्ड नंबर 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी ने जिला पदाधिकारी से भेट कर मौखिक और लिखित शिकायत करते हुए जिला पदाधिकारी से जांच की मांग की है। पार्षद ने बताया कि डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी से बात कर नए विद्यालय भवन के वर्तमान स्थिति की जांच कराने की बात कही है। पार्षद अनुपमा कुमारी ने बताया कि जिस भवन में वर्तमान में विद्यालय संचालित हो रहा है, उसमें छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग शौचालय है। पीने के पानी की व्यवस्था है। विद्यालय के कमरे छात्र की संख्या के अनुकूल है। साथ ही चारदीवारी और खेल के लिए पर्याप्त जगह भी है।

  • गया जंक्शन पर नो पार्किंग जोन को देखने वाला कोई नहीं, न जाने क्यों नहीं होती कार्रवाई

    गया जंक्शन पर नो पार्किंग जोन को देखने वाला कोई नहीं, न जाने क्यों नहीं होती कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों के पार्किंग स्थल निर्धारित गए हैं। कार कहां लगना है, ऑटो रिक्शा कहां लगना है, बाइक कहां लगना है। इन सभी के लिए स्थान और सीमित एरिया भी निर्धारित किया गया है। लेकिन यहां ये सभी बातें केवल कागज पर ही सही दिखाई देती है, वास्तविकता कुछ और ही है।
    गया जंक्शन के डेल्हा साइड में हाल ही में ऑटो रिक्शा का ठेका हुआ। वो भी तीन साल के लिए। जिस व्यक्ति को ऑटो स्टैंड का यहां ठेका रेलवे ने दिया है, उन्हें निर्धारित स्थल और क्षेत्रफल भी निर्धारित किया गया है।
    परंतु यहां तो प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के आने जाने वाले मार्ग पर कहें या फिर स्टेशन बिल्डिंग के प्रवेश और निकास द्वार पर ऑटो रिक्शा लगाए जा रहे हैं। जिसे देखने वाला मानो कोई नहीं है।

    जबकि नो पार्किंग जोन में लगे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई का प्राविधान किया गया है। ऐसा किया भी जाता है। लेकिन ये तस्वीर शुक्रवार को दोपहर बाद की है। यहां से वाणिज्य पर्यवेक्षक और रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारियों का भी आना जाना होता है लेकिन क्या मजाल कि ऑटो चालक यहां से टस से मस हो जाएं। मानों इनमें कानून नाम का डर ही नहीं। हालांकि यहां लगे ऑटो रिक्शा चालक से जब पूछा गया तो साफ शब्दों में कहा कि 40 रुपये किस बात का ठीकेदार का आदमी लेता है। जबकि इसके पहले तीस रुपये ही लिया जा रहा था। अब जब नए ठीकेदार आए हैं तो 40 रुपये लिया जा रहा है।
    बहरहाल, ये ठीकेदार और चालक के बीच का मामला है लेकिन बेतरतीब और नो पार्किंग जोन में वाहन लगने से रोकने की जिम्मेदारी जिनकी है, उन्हें तो यात्री सुविधाओं का भी ख्याल रखना चाहिए।

  • आपदा में घटित घटनाओं से मृत व्यक्तियों के परिवार को दिए गए चार-चार लाख अनुग्रह अनुदान राशि

    आपदा में घटित घटनाओं से मृत व्यक्तियों के परिवार को दिए गए चार-चार लाख अनुग्रह अनुदान राशि

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक फोटो

    जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर द्वारा शुक्रवार को विभिन्न अंचल क्षेत्र में आपदा से घटित घटनाओं से मृत व्यक्तियों के उनके निकटतम आश्रित परिवार को अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान संबंधित अंचल अधिकारी के माध्यम से करवायी जा रही है। डीएम ने बताया ऐसे पंद्रह आश्रित परिवार को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान की राशि भेजी जा रही है।

    देखें किस अंचल में किन्हें दी जा रही राशि

    1. वजीरगंज अंचल क्षेत्र के पचन चौधरी ग्राम पहाड़पुर पंचायत करजरा, जिनकी मृत्यु तालाब में डूबने से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    2. अतरी अंचल क्षेत्र के मृतक प्रविंद्र कुमार ग्राम हबीबुल्लापुर, उनकी मृत्यु नहर में डूबने से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    3. बोधगया अंचल क्षेत्र के मृतक बसंत मांझी ग्राम जोधपुर मोतिया चौक उनकी मृत्यु आहर में डूबने से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    4. परैया अंचल क्षेत्र के मृतक रामाधार यादव ग्राम बाहेड़िया उनकी मृत्यु वज्रपात से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    5. गुरुआ थाना क्षेत्र के मृतक सविता कुमारी ग्राम पेंदापुर, उनकी मृत्यु कुआं में डूबने से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    6. गुरुआ अंचल क्षेत्र के मृतक दयाल यादव ग्राम समदा, उनकी मृत्यु आहर में डूबने से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    7. गुरुआ अंचल क्षेत्र के मृतक दिलखुश कुमार ग्राम पेंदापुर, उनकी मृत्यु कुआं में डूबने से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    8. खिजर सराय अंचल क्षेत्र के मृतक सीमा देवी ग्राम नौडीहा, उनकी मृत्यु अग्निकांड से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    9. बेलागंज अंचल क्षेत्र के मृतक ओम कुमार ग्राम मेन, उनकी मृत्यु पइन में डूबने से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    10. बांके बाजार अंचल क्षेत्र के मृतक बूटा भुइया ग्राम परसावा खुर्द उनकी मृत्यु डैम में डूबने से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    11. बेलागंज अंचल क्षेत्र के मृतक राहुल राज ग्राम सिमरा, उनकी मृत्यु गंगा नदी में डूबने से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    12. डुमरिया अंचल क्षेत्र के मृतक सुनीता देवी ग्राम पिपरा उनकी मृत्यु वज्रपात से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    13. बाराचट्टी अंचल क्षेत्र के मृतक नंदलाल मांझी ग्राम गजरागढ़ उनकी मृत्यु तालाब में डूबने से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    14. मोहनपुर अंचल क्षेत्र के मृतक खेलावन मांझी ग्राम केवला उनकी मृत्यु आहार में डूबने से हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।
    15. मानपुर अंचल क्षेत्र के मृतक माही कुमारी ग्राम हैड मानपुर उनकी मृत्यु दीवार गिरने से दबाकर हुई थी, उनके निकटतम परिजन को ₹400000 का अनुग्रह अनुदान राशि भुगतान की जा रही है।