Blog

  • गया-पटना रेलखंड पर फिर चला विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 388 लोग बेटिकट पकड़े गए, वसूला गया 1.17 लाख जुर्माना

    गया-पटना रेलखंड पर फिर चला विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 388 लोग बेटिकट पकड़े गए, वसूला गया 1.17 लाख जुर्माना

    देवब्रत मंडल

    डीडीयू मंडल के सीनियर डीसीएम रवि रंजन कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को गया-पटना रेलखंड पर चलने वाली एक्सप्रेस एवं मेमू सवारी गाड़ी में एक बार फिर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। “लाल गाड़ी” से टिकट चेकिंग कर्मचारियों का दल गया जंक्शन से डीडीयू के एसीएम के नेतृत्व में चाकन्द स्टेशन सुबह में ही पहुंच गया था।

    इन ट्रेनों में चला टिकट चेकिंग अभियान

    चाकन्द स्टेशन पर यह दल एक्सप्रेस ट्रेन को रुकवाकर यात्रियों के टिकटों की जांच शुरू कर दिया। बताया गया कि इस दौरान 13349 पलामू एक्सप्रेस, 13244 भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, 63241, 63243, 63246 गया-पटना-गया मेमू ट्रेनों में टिकट जांच की गई। बेटिकट यात्रियों में अफरातफरी मच गया।

    एक लाख 17 हजार 250 रुपए वसूला गया जुर्माना

    388 बेटिकट यात्री पकड़े गए।  पेनल्टी चार्ज(प्रॉपर टिकट नहीं) के मामले में सात लोग पकड़े गए। जबकि बिना बुक कराए सामान के साथ सफर करने(यूबीएल) के मामले में चार लोग पकड़े गए। कुल मिलाकर इस अभियान के दौरान 399 मामले सामने आए। इन सभी मामलों से एक लाख 17 हजार 250 रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया गया।

    टीम का नेतृत्व डीडीयू के एसीएम ने किया

    टीम का नेतृत्व डीडीयू मंडल के एसीएम आर के सिन्हा, बिजेंद्र कुमार कर रहे थे। टीम में निरीक्षक शैलेश कुमार, लोकेश कुमार, संतोष कुमार, उपेंद्र कुमार, सीएसजी शैलेश कुमार, सीआईटी(एडमिन) गया आर. आर. सिन्हा के अलावा गया, डेहरी-ऑन-सोन तथा सासाराम स्टेशन के स्क्वायर्ड टीम, टीसी के साथ आरपीएफ के एक पदाधिकारी व आठ जवानों को मिलाकर 45 लोग शामिल थे।

    टिकटों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई

    इस अभियान का असर टिकट बुकिंग काउंटर पर देखा गया। जब यात्रियों को जानकारी प्राप्त हुई कि सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तो इसको लेकर टिकटों की बिक्री बढ़ गई थी। वही एटीवीएम से भी टिकटों की बिक्री हर दिन की अपेक्षा बढ़ गई थी।

    रेलवे की अपील, पर्याप्त टिकट के साथ सफर करें

    डीडीयू मंडल द्वारा विगत सप्ताह बुधवार को भी लाल गाड़ी द्वारा चाकन्द स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया था। रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सफर के दौरान पर्याप्त एवं उचित टिकट लेकर ही सफर करें। 

  • ब्रेकिंग न्यूज: चलती ट्रेन में महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र झपट लिया गया, यात्रियों ने आरोपियों को पकड़ा

    ब्रेकिंग न्यूज: चलती ट्रेन में महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र झपट लिया गया, यात्रियों ने आरोपियों को पकड़ा

    देवब्रत मंडल

    पीड़ित यात्री

    शुक्रवार को 03367 पटना-गया स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेन में महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर दो अपराधी ट्रेन से उतर गए, जबकि तीन लोगों को यात्रियों ने पकड़ लिया है। घटना जहानाबाद रेल थाना के अंतर्गत नेयामत पुर हाल्ट से पहले हुई। पीड़िता बेलागंज स्टेशन पर इस ट्रेन में सवार हुई थी। जो गया आ रही थी।
    इस घटना के बाद कोच में यात्रियों ने तीन महिलाओं को पकड़ रखा है। बताया गया कि पीड़िता के गले से मंगलसूत्र झपट लिया गया था। इस संबंध में गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह का कहना है कि यदि ऐसी घटना हुई है और जिस जगह घटना प्रतिवेदित होने की जानकारी दी जा रही है तो वह जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। खबर लिखे जाने तक फिलहाल ट्रेन गया जंक्शन पर नहीं पहुंची है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत कर्ता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • गया में फिर पकड़ी गई 1632 बोतल विदेशी शराब, झारखंड से लेकर पटना ले जा रहा था तस्कर चंदन

    गया में फिर पकड़ी गई 1632 बोतल विदेशी शराब, झारखंड से लेकर पटना ले जा रहा था तस्कर चंदन

    देवब्रत मंडल

    बरामद शराब व तस्कर के साथ मद्य निषेध विभाग की टीम

    चुनाव और त्योहार नजदीक आते ही शराब तस्करी जोर पकड़ने लगी है। इस तरह के अवैध कारोबारी पर जिला प्रशासन विशेष नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में गया जिले के बोधगया- मोहनपुर मुख्य सड़क पर बसाढ़ी के पास मोहनपुर की तरफ से आने वाली संदिग्ध गाड़ियों की जांच के क्रम में मद्य निषेध विभाग की टीम ने कार से लाई जा रही विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इसके पहले चंदौती थाना क्षेत्र के केवाली कुजापी के पास से भारी मात्रा में वाहन से लाई गई शराब पकड़ी गई थी।  सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने कहा कि बोधगया-मोहनपुर पथ पर वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी क्रम में एक संदिग्ध Hyundai verna car गाड़ी मोहनपुर की तरफ से आती हुए दिखाई दी। जिसे उत्पाद पुलिस द्वारा रुकवाया गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के बीच वाले सीट एवं डिक्की से 34 पेटी विदेशी शराब बरामद हुआ। जब गिरफ्तार वाहन चालक से पूछताछ की गई तो बताया कि शराब झारखंड से लेकर आ रहे थे और पटना जा रहे थे। उन्होंने बताया डिक्की में छिपाकर रखे 34 पेटी में 1632 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्त चंदन कुमार पिता  स्व. उमाशंकर राय, गांव दरियापुर,थाना फतुहा, जिला पटना का रहने वाला है।छापेमारी दल में उमेश चंद्र रॉय इंस्पेक्टर, सुषमा कुमारी ASI, विकास कुमार सिपाही एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

  • फुटपाथ दुकानदारों को दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण, खाद्य सुरक्षा, डिजिटल लेनदेन पर दी गई विशेष जानकारी

    फुटपाथ दुकानदारों को दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण, खाद्य सुरक्षा, डिजिटल लेनदेन पर दी गई विशेष जानकारी

    देवब्रत मंडल

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल वेंडर्स एवं पदाधिकारी

    गया जी नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स को सरकारी योजना से जोड़ते हुए डिजिटल लेनदेन, स्वनिधि योजना एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जो स्ट्रीट वेंडरों के लिए सरकार की तरफ से एक अच्छी पहल मानी जा रही है।
    गया जी नगर निगम कार्यालय परिसर में सम्राट अशोक भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर अजित कुमार ने वेंडरों को खाद्य सुरक्षा के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों की बिक्री करते समय किन किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। इसके साथ उपभोग की वस्तुओं को कैसे सुरक्षित रखना है ताकि उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री खाने के बाद किसी तरह की बीमारी नहीं हो। साथ ही उपयोग करने के बाद छोड़ी गई वस्तुओं को कचरे के डिब्बे में ही डालने एवं उसे ढक कर रखने की सलाह दी गई।

    इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित स्वनिधि योजना का लाभ कैसे वेंडरों को दिया जाता है, उसके बारे में जानकारियां दी गई। विशेष रूप से डिजिटल लेनदेन पर बल देते ट्रेनर अजित कुमार ने वेंडरों से कहा कि अपनी दुकान पर डिजिटल लेनदेन की व्यवस्था रखें ताकि आजकल अधिकांश ग्राहकों द्वारा डिजिटल पेमेंट किया जा रहा है। इससे विक्रेता और ग्राहक दोनों को आसानी होगी। पेपरलेस की चर्चा करते हुए डिस्पोजेबल आइटम्स के प्रयोग को भी बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

    इसके साथ ही सभी फूटपाथ विक्रेताओं को सेफ्टी किट प्रदान किया गया और इसके उपयोग को जरूरी बताया गया। इस मौके पर गया जी नगर निगम के उपनगर आयुक्त, गया जी फुटपाथ दुकानदार संघ के जिलाध्यक्ष अमरजीत गिरि, सचिव कृष्णदेव पांडेय, खाद्य निरीक्षक, सिटी मैनेजर, एलयूएनएम के मैनेजर साहिल, एसबीआई के एलडीएम, फुटपाथ विक्रेता संघ के विभिन्न मार्केट कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, वेंडर्स आदि उपस्थित रहे। फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष श्री गिरि एवं सचिव श्री पांडेय ने बताया कि आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से फुटपाथ दुकानदारों को काफी कुछ सीखने को मिला। फुटपाथ दुकानदारों से कहा कि आज बताई गई बातों पर सभी अमल करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुकानदारों के साथ किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो उन्हें अवगत कराएं ताकि संबंधित अधिकारियों से मिलकर उसका निदान कराया जा सके।

  • “मंथन” में अटकी है गया जी शहरी विस के प्रत्याशियों की सांसें, प्रत्याशी बदले जाने की हो रही चर्चा

    “मंथन” में अटकी है गया जी शहरी विस के प्रत्याशियों की सांसें, प्रत्याशी बदले जाने की हो रही चर्चा

    देवब्रत मंडल

    वैसे तो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। घोषणा होने में वक्त लगेगा। बिहार में एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के शीर्ष नेताओं का चुनाव को लेकर मंथन जारी है। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने की प्रक्रिया चल रही है। फीडबैक के बाद कौन किस जगह से चुनाव लड़ेगा, ये शीर्ष नेताओं द्वारा तय किया जाएगा।

    शीर्ष नेतृत्व से सभी संभावित उम्मीदवारों से अपेक्षित आशा

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में कर दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। लगभग सभी सरकारी महकमे से जुड़े लोगों में ऐसी चर्चा चल रही है। इधर, बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बड़े घटक दलों द्वारा उम्मीदवार तय करने के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। चुनाव लड़ने वाले सभी दलों के संभावित उम्मीदवार अपने शीर्ष नेतृत्व से काफी उम्मीदें रख रहे हैं और अपेक्षित आशा भी रखे हुए हैं कि उन्हें ही टिकट मिल जाएगा।

    गया जी शहरी विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की हो रही बात

    कांग्रेस पार्टी द्वारा चल रहे मंथन में गया जी शहरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार तय करने की बात हो रही है। इस दल के एक बड़े नेता का कहना है कि पहले तो यह तय होना बाकी है कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा। क्योंकि महागठबंधन के घटक दलों कांग्रेस के अलावा राजद, माकपा, भाकपा जैसे दल हैं। वैसे इनका कहना है कि गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस लगातार पराजित हो रही है। ऐसे में यहां प्रत्याशी बदले जाने की भी चर्चा हो रही है। किसी महिला उम्मीदवार को इस बार पेश करने पर भी चर्चा चल रही है। लेकिन गत चुनाव के नतीजों का भी आंकलन किया जा रहा है। यहां जातीय समीकरण को देखते हुए भी उम्मीदवार तय करने की बात हो रही है।

    भाजपा भी असमंजस की स्थिति में है

    गया जी शहरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से मंत्री डॉ. प्रेम कुमार लगातार चुनाव जीतते हुए आ रहे हैं। यहां इस पार्टी के संगठन में एकचीज देखने को मिलता है कि चुनाव के समय हमेशा से दो धड़े में पार्टी के लोग दिखाई देते हैं, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का फैसला अंतिम होता है, पार्टी जिसे टिकट देने की यानी उम्मीदवारी की घोषणा कर देती है दोनों धड़ा एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए सारे गिले शिकवे भुला देते हैं। भाजपा के लोग हमेशा जीत के मंत्र को आत्मसात कर चुनाव में काम करते हैं। इस बीच इस बार यहां से एक युवा चेहरे को उम्मीदवार बनाने की भी चर्चा चल रही है लेकिन पार्टी क्या फैसला लेती है इसका सभी को इंतजार रहेगा।

    …और अंत में

    दोनों पार्टी(गठबंधन) कोई बड़ा रिस्क लेने की स्थिति में नहीं दिखाई देती है। भाजपा और कांग्रेस दोनों को अपने अपने परंपरागत उम्मीदवार पर ही अधिक भरोसा है। घटक दलों एवं इनके समर्थकों में भले ही नाराजगी हो लेकिन दोनों गठबंधन कोई ऐसा रिस्क उठाना उचित नहीं मानकर चल रहे हैं।

  • कुजापी के पास एक्सयूवी से शराब ले जा रहा भोजपुर का तस्कर गिरफ्तार, 1044 बोतल शराब बरामद

    कुजापी के पास एक्सयूवी से शराब ले जा रहा भोजपुर का तस्कर गिरफ्तार, 1044 बोतल शराब बरामद

    देवब्रत मंडल

    जब्त शराब, वाहन के साथ गिरफ्तार तस्कर

    मद्य निषेध विभाग की टीम ने गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के कुजापी के पास एक वाहन से विदेशी शराब बरामद किया है। इस शराब को ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि केवाली (गया- पंचानपुर मुख्य सड़क पर) थाना – चंदौती, जिला-गया के पास टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा xuv500 गाड़ी (Reg. No. _ JH 10 BK 2257) पर वाहन के बिचले सीट एवं डिक्की से लदे 41 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि 41 पेटी में 1044 बोतल शराब थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संदीप कुमार (45) पिता- स्व. बिरेंद्र प्रसाद , गांव नरहिम, थाना – चांदी, जिला भोजपुर का रहनेवाला है। उन्होंने बताया डोभी- पटना मुख्य सड़क पर कुजापी के पास झारखंड से आने वाली संदिग्ध गाड़ियों की जांच की जा रही थी। उसी क्रम में एक संदिग्ध महिंद्रा XUV 500 गाड़ी डोभी की तरफ से आते हुए दिखाई दिया। जिसे उत्पाद पुलिस द्वारा रुकवाने का प्रयास किया गया, परन्तु वाहन चालक ने उत्पाद पुलिस को देखकर वाहन का तेजी से भगाने लगे। जिसे उत्पाद पुलिस द्वारा वाहन का पीछा किया गया तो वाहन चालक द्वारा केवाली गांव के पास वाहन को खड़ी कर गाड़ी को छोड़ कर भागने लगा। जिसे उत्पाद पुलिस बल द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद पकड़ा गया एवं गाड़ी की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में शराब बरामद किया गया। जब गिरफ्तार वाहन चालक से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि शराब झारखंड से ले कर आ रहे थे और भोजपुर जा रहे थे। छापेमारी दल में उमेश चंद्र रॉय इंस्पेक्टर, सुषमा कुमारी ASI, विकास कुमार सिपाही एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

  • बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण, कैबिनेट ने दी मंजूरी, 2,192 करोड़ आएगी लागत

    बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण, कैबिनेट ने दी मंजूरी, 2,192 करोड़ आएगी लागत

    देवब्रत मंडल

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बिहार में बख्तियारपुर- राजगीर-तिलैया एकल रेलवे लाइन खंड (104 किमी) के दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान की, जिसकी कुल लागत लगभग 2,192 करोड़ रुपये है। यह परियोजना बिहार राज्य के चार जिलों को कवर करेगी और भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 104 किलोमीटर की वृद्धि रहेगी।यह रेल मार्ग राजगीर (शांति स्तूप), नालंदा, पावापुरी जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्‍थलों को जोड़ता है, जो देश भर से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।इस मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 1,434 गांवों और लगभग 13.46 लाख आबादी, जिसमें दो आकांक्षी जिलें (गया और नवादा) शामिल हैं, की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।ये मार्ग कोयला, सीमेंट, क्लिंकर, फ्लाई ऐश आदि वस्तुओं के परिवहन के लिए आवश्‍यक है। क्षमता वृद्धि कार्यों के परिणामस्वरूप 26 मिलियन टन प्रति वर्ष की अतिरिक्त माल ढुलाई होगी। रेलवे पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा-कुशल परिवहन साधन होने के नाते देश के जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और रसद लागत को कम करने में मदद करेगा, साथ ही तेल आयात (5 करोड़ लीटर) को घटाएगा और सीओ2 उत्सर्जन (24 करोड़ किलोग्राम) को कम करेगा, जो एक करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है। बढ़ी हुई लाइन क्षमता से गतिशीलता में सुधार होगा तथा भारतीय रेल की कार्यकुशलता और सेवा विश्वसनीयता बढ़ेगी। मल्टी-ट्रैकिंग का यह प्रस्ताव परिचालन को सुगम बनाएगा और भीड़ को कम करेगा, जिससे भारतीय रेलवे की सबसे व्यस्त खंडों पर आवश्यक बुनियादी ढांचागत विकास होगा। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘नए भारत’ के विज़न के अनुरूप हैं, जो इस क्षेत्र के लोगों को व्यापक विकास के माध्यम से “आत्मनिर्भर” बनाएंगी, जिससे उनके रोज़गार/स्वरोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। ये परियोजनाएं पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत एकीकृत योजना और हितधारक परामर्श के माध्यम से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाने पर केन्‍द्रीत है। ये परियोजनाएं लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

    पीआईबी से ली गई रिपोर्ट

  • कागज पर ही टाउन वेंडिंग कमेटी, नौ महीने में केवल एक बैठक, अतिक्रमण हटाने के नाम पर अवैध वसूली की भी शिकायत

    कागज पर ही टाउन वेंडिंग कमेटी, नौ महीने में केवल एक बैठक, अतिक्रमण हटाने के नाम पर अवैध वसूली की भी शिकायत

    देवब्रत मंडल

    वेंडरों की आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करना जिम्मेदारी है

    टाउन वेंडिंग समिति (टीवीसी) का गठन स्ट्रीट वेंडर्स (आजीविका संरक्षण और स्ट्रीट वेंडिंग का विनियमन) अधिनियम, 2014 की धारा 22 के तहत किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी (स्ट्रीट वेंडर) के व्यवसाय को विनियमित करना और उनकी आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसको लेकर इस कमिटी की बैठक माह में एक बार आयोजित करने का प्रावधान किया गया है लेकिन गया जी यह कमेटी मानो मजाक बनकर रह गई है। इस साल अबतक केवल एक बैठक हुई है और अगली यानी दूसरी बैठक दशहरा पर्व के बाद होने की सूचना है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर इन वेंडरों से अवैध वसूली करने की भी बात सामने आ रही है। वहीं वेंडर जोन के निर्धारण कर दिए जाने के बाद भी इन्हें जगह मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। हालांकि पितृपक्ष मेला के पूर्व कुछ अस्थायी वेंडिंग जोन में दुकानों के लिए जगह निर्धारित किया गया है। स्थायी वेंडिंग जोन के लिए सर्वे भी हुए लेकिन दुकानें उन जगहों पर बनाकर नहीं दिए गए हैं। नतीजा स्ट्रीट वेंडर्स सड़कों के किनारे कहें या सड़क पर ही दुकान लगाने को विवश हैं। जिनपर बराबर “अतिक्रमण का डंडा” बजड़ता है।

    इस साल अबतक केवल एकबार ही हुई बैठक

    फुटपाथ दुकानदार संघ, गया जी के अध्यक्ष अमरजीत गिरि ने बताया कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले 21 जुलाई को एक पत्र नगर आयुक्त सह टीवीसी के अध्यक्ष को देकर बैठक आहूत करने की मांग की थी लेकिन बैठक की तिथि तय नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि संबंधित पदाधिकारी से जब इस सम्बंध में बात हुई तो दशहरा पर्व के बाद 4 या 5 अक्टूबर को बैठक आहूत करने की बात कही गई है। अध्यक्ष श्री गिरि ने बताया इस वर्ष 7 फरवरी को टीवीसी की बैठक हुई थी। इसके बाद कोई बैठक नहीं हुई। जबकि प्राविधान है कि टीवीसी की बैठक प्रत्येक माह होना चाहिए ताकि फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं का हल बैठक में कराया जा सके।

    गत बैठक में ये सभी सदस्य के तौर पर थे उपस्थित

    टीवीसी की फरवरी महीने में संपन्न हुई बैठक में इन सदस्यों एसएसपी, टाउन डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी, सिविल सर्जन, जिला नियोजन पदाधिकारी, सदर एसडीओ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, अग्रिणी जिला प्रबंधक, उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक आदि की उपस्थिति दर्ज है। जबकि नगर आयुक्त पदेन अध्यक्ष हैं।

    जानें इसके बारे में भी

    टीवीसी में वेंडरों का प्रतिनिधित्व शामिल होता है और यह वेंडिंग ज़ोन के निर्धारण, वेंडर पंजीकरण और वेंडरों के हितों की रक्षा करने जैसे कार्यों की देखरेख करती है।

    टाउन वेंडिंग समिति के मुख्य कार्य और उद्देश्य:

    विनियमन और पंजीकरण: टीवीसी का कार्य वेंडिंग गतिविधियों को विनियमित करना और स्ट्रीट वेंडरों के पंजीकरण और वेंडिंग प्रमाणपत्र जारी करना है।
    वेंडिंग जोन का निर्धारण: यह स्थानीय प्राधिकरण के साथ मिलकर वेंडिंग ज़ोन तय करती है, जहाँ वेंडर अपना व्यवसाय कर सकते हैं।
    हितों का संरक्षण: टीवीसी वेंडरों के समुदाय से सदस्यों का प्रतिनिधित्व करती है और उनके अधिकारों की रक्षा करती है।
    नीति निर्माण में भूमिका: यह वेंडिंग से संबंधित नीतियों के निर्माण और उनके कार्यान्वयन में भूमिका निभाती है।
    शिकायत निवारण: टीवीसी के पास विवाद समाधान तंत्र होता है, जो विक्रेताओं से संबंधित शिकायतों को दूर करने का काम करता है।

    इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य:

    शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक ऐसा अनुकूल वातावरण तैयार करना, जहाँ बिना किसी उत्पीड़न के वे अपनी आजीविका चला सकें। शहरी स्ट्रीट वेंडिंग का नियमन करना। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्ट्रीट वेंडरों के जीवन और आजीविका को सुरक्षित बनाना।

    टाउन वेंडिंग समिति की संरचना:
    अधिनियम की धारा 22 के तहत, टीवीसी में 40% सदस्य सीधे चुने गए रेहड़ी-पटरी वाले होते हैं, जो उनके समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। टाउन वेंडिंग समिति स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उनके व्यवसाय के लिए एक सहायक वातावरण बनाने का एक महत्वपूर्ण निकाय है।

  • गया-पटना रेलखंड पर “लाल गाड़ी” से चला टिकट चेकिंग अभियान, 403 बेटिकट पकड़े गए, ₹ 1.16 लाख वसूले गए फाइन

    गया-पटना रेलखंड पर “लाल गाड़ी” से चला टिकट चेकिंग अभियान, 403 बेटिकट पकड़े गए, ₹ 1.16 लाख वसूले गए फाइन

    देवब्रत मंडल

    चाकन्द स्टेशन पर बेटिकट पकड़े गए यात्री

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के सीनियर डीसीएम के नेतृत्व में बुधवार को दानापुर रेल मंडल अंतर्गत गया-पटना रेलखंड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में डीडीयू मंडल के वाणिज्य विभाग के एसीएम, वाणिज्य निरीक्षक, विभिन्न स्टेशनों के टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल थे। गया जंक्शन के सीआईटी(प्रशासन) आर. आर. सिन्हा के नेतृत्व में गया जंक्शन की टीम ‘लाल गाड़ी’ से चाकन्द स्टेशन पहुंचे।

    अभियान में शामिल चेकिंग कर्मचारी

    इस टीम में शामिल हेड टीटीई, टीटीई, टीसी गया से खुलने वाली और पटना की तरफ से गया आने वाली सभी ट्रेनों में टिकट चेकिंग किया। इस दल में शामिल करीब 35 स्टाफ ट्रेन को घेरकर यात्रियों के टिकटों की जांच शुरू कर दी। गया-पटना रेलखंड पर टिकट चेकिंग अभियान काफी लंबे समय बाद किया गया था, इसे लेकर बेटिकट यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया था। इस टीम के साथ रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी व जवान भी थे, जो इस अभियान को निर्विघ्न संपन्न कराया। बताया गया कि आज के इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 403 बेटिकट व अपर्याप्त टिकट के साथ सफर कर रहे यात्री पकड़े गए। इन लोगों से ₹ 1,15,785 जुर्माना वसूला गया। इस तरह के अभियान डीडीयू मंडल अंतर्गत जारी रहेंगे। रेल प्रशासन ने लोगों से पर्याप्त टिकट के साथ सफर करने की अपील की है।