Blog

  • रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 78 दिनों का मिलेगा बोनस, दशहरा के पहले भुगतान

    रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 78 दिनों का मिलेगा बोनस, दशहरा के पहले भुगतान

    देवब्रत मंडल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता-संबंधित बोनस (पीएलबी) के भुगतान को मंजूरी दे दी है, जिस पर कुल ₹1865.68 करोड़ का खर्च आएगा। यह बोनस लगभग 10.91 लाख अराजपत्रित (नॉन-गजेटेड) रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा।

    जानें कौन-कौन से कर्मचारी लाभान्वित होंगे?

    • ट्रैक मेंटेनर
    • लोको पायलट
    • ट्रेन मैनेजर (गार्ड)
    • स्टेशन मास्टर
    • सुपरवाइजर
    • टेक्नीशियन
    • टेक्नीशियन हेल्पर
    • पॉइंट्समैन
    • मिनिस्ट्रियल स्टाफ
    • अन्य ग्रुप ‘सी’ स्टाफ

    बोनस की मुख्य बातें

    • प्रत्येक योग्य रेलवे कर्मचारी को अधिकतम ₹17,951 की बोनस राशि मिलेगी।
    • यह बोनस हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले दिया जाता है।
    • रेलवे का 2024-25 में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा, जिसमें 1614.90 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो लोड और लगभग 7.3 अरब यात्रियों का परिवहन शामिल है।
    • बोनस का भुगतान रेलवे कर्मचारियों को प्रेरित करने और उनके प्रदर्शन में सुधार के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है।

    यह फैसला न केवल रेलवे कर्मचारियों के लिए आर्थिक सहारा साबित होगा, बल्कि त्योहारी मौसम में उन्हें मानसिक और वित्तीय राहत भी देगा।

  • ‘माल महाराज के मिर्जा खेले होली’ के तर्ज पर रेलवे की जमीन पर लगी दुकानों से हो रही अवैध वसूली

    ‘माल महाराज के मिर्जा खेले होली’ के तर्ज पर रेलवे की जमीन पर लगी दुकानों से हो रही अवैध वसूली

    देवब्रत मंडल

    देखा जाए तो रेलवे की भूमि का देखरेख करने की जिम्मेदारी स्थानीय मंडल सहायक अभियंता की है। जिनके मातहत काम करने वाले कार्य निरीक्षक(आईओडब्ल्यू) या तो चल रही दुकानों के बारे में(अतिक्रमण) में अपने वरीय को रिपोर्ट नहीं करते हैं या फिर इनकी चुप्पी में इनकी भी सहभागिता नजर आती है। यदि आईओडब्ल्यू रिपोर्ट करते भी होंगे तो ऊपर जाकर मामला दब जाता होगा। वैसे तो यही चर्चा है कि माल महाराज के और मिर्जा होली खेल रहे हैं।

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के गया जंक्शन के पदाधिकारी की मिलीभगत से डेल्हा साइड एक नंबर रेल गुमटी(बंद) के पास फल एवं सब्जियों की मंडी सज गई है। कुछ महीने पहले स्थानीय रेल प्रशासन ने यहां से करीब चार दर्जन अस्थायी दुकानों को हटाने के साथ एक संयुक्त रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी थी लेकिन दुकानें आज भी गुलजार है तो पिछली रिपोर्ट झूठ साबित हो रही है। डीडीयू मंडल के इस स्थान पर या फिर एस एंड टी कार्यालय के सामने अवैध रूप से दुकानें संचालित होने के पीछे स्थानीय रेल प्रशासन की मिलीभगत साफ दृष्टिगोचर होती है। यदि ऐसा नहीं है तो जब डेल्हा साइड में 06 जून को यहां से दुकानों को हटा दिए जाने की रिपोर्ट के बाद फिर दुकानें कैसे सज गई?

    ‘नेजाम’ बदल गए पर स्थिति नहीं बदली

    एक नंबर गुमटी(बंद) के दोनों साइड में 150 से अधिक फल एवं सब्जियों की दुकानों की भरमार है। हाल ही में एक तरफ की दुकानों से रुपयों की वसूली करने वाला एक व्यक्ति जो कथित रूप से आरपीएफ का ठीकेदार के नाम से जाना जाता है, उसे जिला पुलिस बल ने मारपीट के किसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना विश्वकर्मा पूजा के एक दो पहले की बताई जा रही है। अब इनकी जगह कोई दूसरा ‘नेजाम’ है जो वसूली करता है। वहीं डेल्हा साइड की दुकानों से पैसे वसूलने वाले भी ‘नेजाम’ बदल दिए गए हैं।

    एक के साथ एक फ्री का ऑफर मिला

    गया जंक्शन के डेल्हा साइड में ऑटो स्टैंड का ठीकेदार बदल गया है। पितृपक्ष मेला 2025 की अवधि में पुराने ठीकेदार का कार्यकाल समाप्त हो गया था। शायद 11 सितंबर तक पुराने ठीकेदार थे, इसके बाद नए ठीकेदार के साथ रेलवे ने तीन साल के लिए अनुबंध किया है। जिसे इसके साथ एक फ्री ऑफर दिया गया है। ऑफर यह मिला है कि जो ऑटो स्टैंड का काम देखेगा उसे ही डेल्हा साइड के एक नंबर गुमटी के पास लगने वाली दुकानों से पैसे वसूल करेगा। चर्चा है कि गया आरपीएफ पोस्ट के एक-दो सिपाही ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।

    लाखों की होती है मासिक वसूली

    बताया जाता है कि एक दुकान से 200 से 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वसूली होती है। दोनों तरफ की दुकानों को मिला दें तो करीब 150 से अधिक दुकानें लगती है। इस हिसाब से यदि औसतन 200 रुपये ही मान लिया जाता है तो 30 हजार रुपये प्रतिदिन अवैध रूप से वसूली की जा रही है। महीने का हिसाब करें तो करीब 09 लाख रुपए और सालाना   1 करोड़ रुपए वसूली की जा रही है।

  • बड़ी खबर: आरपीएफ ने दो लोगों को 41.22 लाख के नोटों के बंडल के साथ दबोचा, बिहार के इस जगह के हैं दोनों

    बड़ी खबर: आरपीएफ ने दो लोगों को 41.22 लाख के नोटों के बंडल के साथ दबोचा, बिहार के इस जगह के हैं दोनों

    देवब्रत मंडल

    धनबाद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम


    बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में हवाले के नोटों के बंडल के साथ बिहार के दो लोगों को धनबाद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के नेतृत्व में उनकी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को दबोचने में कामयाब रही है। श्री प्रकाश ने बताया कि 22/09/25 को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में आगामी चुनाव के मद्देनजर उनके नेतृत्व में पोस्ट तथा CIB के अधिकारी व स्टाफ के द्वारा धनबाद रेलवे स्टेशन के साउथ साइड लगेज स्कैनर पर दो व्यक्तियों के कब्जे से ₹41,22,400/- नकद की बरामदगी की गई।

    नोटों के बंडल

    जिसकी कार्रवाई निम्नानुसार है

    1. धनबाद रेलवे स्टेशन के साउथ साइड लगेज स्कैनर के पास समय करीब 09:45 बजे दो व्यक्ति बिना बैग चेक करवाए स्टेशन में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।
    2. लगेज स्कैनर ड्यूटी में तैनात आरक्षी प्रविंद कुमार के द्वारा तत्काल लगेज स्कैनर से सामान की चेकिंग के लिए बोलने पर दोनों व्यक्ति सकपका गए, जिसके उपरांत बंदोबस्त ड्यूटी में तैनात तैनात आरक्षी अनिल कुमार एवं आरक्षी अशोक कुमार की मदद से दोनों पिट्ठू बैग की चेकिंग लगेज स्कैनर के माध्यम से करने पर तथा बाहर से टटोलने पर कागज की गद्दीनुमा आकृति प्रतीत हुई।
    3. उक्त के बाबत दोनों व्यक्तियों से पूछने पर पहले आनाकानी किए, परंतु बाद में बताए कि हमारे बैग में नकद रुपए हैं।
    4. तत्काल आयकर विभाग को सूचित करते हुए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पोस्ट तथा CIB के अधिकारी व स्टाफ मौके पर पहुंचे तथा अग्रिम पूछताछ हेतु पोस्ट पर लाया गया।
    5. इनकम टैक्स अधिकारियों तथा रेसुब पोस्ट धनबाद के अधिकारी व स्टाफ की उपस्थिति में वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करते हुए दोनों व्यक्तियों के द्वारा अपने-अपने बैग से रुपयों को निकाला गया एवं बुकिंग ऑफिस से नोट गिनने वाली मशीन के माध्यम से बुकिंग स्टाफ सुप्रिया के द्वारा गिनती करने पर ₹41,22,400/- नकद बरामद हुआ।
    6. बरामद नकद एवं दोनों व्यक्तियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु आयकर विभाग को सुपुर्द किया गया।
    7. आयकर विभाग के अधिकारी के द्वारा नकद राशि के संबंध में दोनों व्यक्तियों से पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि वो लोग गल्ला व्यापारी हैं तथा दीक्षाभूमि एक्सप्रेस से धनबाद से सासाराम जाने वाले थे।
    8. उन्होंने बताया चूंकि सक्षम प्राधिकारी के द्वारा बरामद रुपयों के जब्ती के संबंध में वारंट (अधिपत्र) प्राप्त नहीं हो पाया था। इसलिए रकम की सुरक्षा हेतु निरीक्षक प्रभारी रेसुब पोस्ट धनबाद को कब्जे में रखने हेतु आवेदन दिया गया।
    9. प्राप्त आवेदन के आलोक में सक्षम अधिकारी के आदेशानुसार बरामद रुपयों को एक बैग में रखकर सीलबंद करते हुए उचित सुरक्षा हेतु शस्त्रागार (कोत) में रखने के लिए निरीक्षक प्रभारी रिजर्व कंपनी धनबाद को सुपुर्द किया गया।
    10. हिरासत में लिए गए आरोपियों के विवरण
    11. हरेंद्र प्रसाद, उम्र-50 वर्ष, पिता-सुदामा साह,
    12. संतोष कुमार खरवार, उम्र-45 वर्ष, पिता-राजेंद्र खरवार, दोनों का पता-सूर्यपुरा, जिला-रोहतास, बिहार।
    13. दोनों व्यक्तियों के द्वारा पैसे का बंडल बनाकर अखबारी कागज में लपेटकर उसे छुपाने के लिए सूती के गमछे में बांधा गया। साथ ही उनके द्वारा लगेज स्कैनर में बैग की स्कैनिंग करने से भी बचने का प्रयास किया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि उनके द्वारा नकद रुपयों को छुपाने का प्रयास किया जा रहा था।

      इस कार्रवाई में शामिल टीम
    14. अजय प्रकाश, IPF/DHN
    15. आभाष चन्द्र सिंह, SI/RPF/Post/DHN
    16. अभिमन्यु सिंह, ASI/RPF/Post/DHN
    17. मुकेश कुमार यादव, HC/RPF/Post/DHN
    18. प्रविंद कुमार, CT/RPF/Post/DHN
    19. अनिल कुमार, CT/RPF/Post/DHN
    20. अशोक कुमार, CT/RPF/Post/DHN
    21. शशिकांत तिवारी, ASI/RPF/CIB/DHN
    22. विकास कुमार, CT/RPF/CIB/DHN
  • सीनियर के साथ कहासुनी के बाद गुड़गांव का छात्र भाग गया, गया जंक्शन पर था डरा सहमा सा

    सीनियर के साथ कहासुनी के बाद गुड़गांव का छात्र भाग गया, गया जंक्शन पर था डरा सहमा सा

    देवब्रत मंडल

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने एक महत्वपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में गया रेलवे स्टेशन पर एक डरे और सहमे हुए 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को बचाया और उसे सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

    मुख्य विवरण:

    • 22 सितंबर 2025 को आरपीएफ टीम प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर गश्त कर रही थी।
    • हावड़ा फुट ओवर ब्रिज के पास एक नाबालिग लड़का डरा-सहमा दिखाई दिया।
    • पूछताछ में लड़के ने अपना नाम, उम्र 15 वर्ष, और गुड़गांव (हरियाणा) का निवासी बताया।
    • वह रेवाड़ी (हरियाणा) के एक स्कूल के हॉस्टल में रहता है और सीनियर के साथ कहासुनी के बाद वहां से भाग आया था।
    • आरपीएफ ने रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क और जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचित किया।
    • नाबालिग लड़के को सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट गया लाया गया।
    • जिला बाल संरक्षण इकाई के केस वर्कर आकाश कुमार को उक्त नाबालिग लड़के को सही सलामत सुपुर्द किया गया।

    शामिल आरपीएफ अधिकारी/कर्मचारी:

    • उनि/अजय तिग्गा
    • प्र.आ./आर.पी. कनौजिया
    • प्र.आ./संतोष कुमार सिंह
    • आ./संजय प्रसाद
    • महिला आरक्षी ज्योति कुमारी (सीसीटीवी और मेरी सहेली में तैनात)

    यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल की बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • गया व्यवहार न्यायालय में कुछ दिनों से चली आ रही स्टाम्प की समस्या हुई दूर, न्यायविदों को राहत

    गया व्यवहार न्यायालय में कुछ दिनों से चली आ रही स्टाम्प की समस्या हुई दूर, न्यायविदों को राहत

    देवब्रत मंडल

    गया व्यवहार न्यायालय परिसर में संचालित स्टाम्प कार्यालय में कुछ दिनों से स्टाम्प(फ़्रैंकिंक टिकट) नहीं थे। जिससे न्यायविदों को न्यायिक कार्य करने में कई तरह की परेशानी हो रही थी लेकिन अब यहां स्टाम्प उपलब्ध हो गया है। जिससे अधिवक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
    गया बार एसोसिएशन के सचिव रबीन्द्र प्रसाद के हवाले से बताया गया कि सोमवार को गया व्यवहार न्यायालय में स्टाम्प उपलब्ध हो गया है। उन्होंने गया बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को इस आशय की सूचना देते हुए बताया कि गया व्यवहार न्यायालय में स्टाम्प(फ़्रैंकिंक टिकट) उपलब्ध है। बता दें कि करीब एक सप्ताह से स्टाम्प के अभाव में विधिवेत्ताओं को जमानत याचिका दायर करने, अभिप्रमाणित नकल लेने आदि न्यायिक कार्य करने में परेशानी हो रही थी। सचिव श्री प्रसाद ने बताया कि अब यह समस्या दूर हो चुकी है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता बबन सिंह ने बताया स्टाम्प के नहीं रहने से अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य करने में परेशानी हो रही थी लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई है। इससे बार के सदस्यों को बड़ी राहत मिली है। बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मुरारी कुमार हिमांशु ने कहा कि प्रयास के बाद फ़्रैंकिंक टिकट उपलब्ध हो सका है म जिससे विधिवेत्ताओं को राहत मिली है। उन्हें अब किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

  • पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन पर रेलवे सुरक्षा बल गया का सम्मान समारोह

    पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन पर रेलवे सुरक्षा बल गया का सम्मान समारोह

    देवब्रत मंडल

    सम्मान समारोह में मौजूद अधिकारी व जवान

    विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2025 के सकुशल सम्पन्न होने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मेले के दौरान ड्यूटी में शामिल पूर्व मध्य रेल जोन के विभिन्न स्थानों और रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवानों के योगदान की सराहना की गई।

    मुख्य बातें:

    • पितृ पक्ष मेला के दौरान आरपीएफ के बल सदस्यों ने निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई।
    • वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/डीडीयू जेथिन बी. राज द्वारा हस्ताक्षरित सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
    • सहायक सुरक्षा आयुक्त ने बल सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए और पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया।
    • इस अवसर पर बल सदस्यों के समर्पण और सेवाभाव की प्रशंसा की गई और भविष्य में भी इसी तरह की सेवा भावना बनाए रखने की अपेक्षा की गई।

    उद्देश्य:

    • बल सदस्यों के उत्साहवर्धन और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करना।
    • पितृपक्ष मेला जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों में आरपीएफ की भूमिका और योगदान को उजागर करना।

    यह सम्मान समारोह रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

  • वरिष्ठ सदस्य के निधन पर शोकसभा के बाद दस्तावेज नवीसों ने काम बंद रखा, संघ ने कहा-अपूरणीय क्षति हुई

    वरिष्ठ सदस्य के निधन पर शोकसभा के बाद दस्तावेज नवीसों ने काम बंद रखा, संघ ने कहा-अपूरणीय क्षति हुई

    देवब्रत मंडल


    20 सितंबर को बिहार दस्तावेज नवीस संघ के वरिष्ठ एवं बायोवृद्ध सदस्य राम निवास प्रसाद के निधन के उपरांत संघ ने सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन शेड नंबर दो में सचिव शैलेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें संघ के उपाध्याय विनोद शर्मा झा, महामंत्री मुरारी कुमार सिन्हा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा के अलावे रेवती रमण, पवन कुमार, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, रवि कुमार, दिपक कुमार, वगैरह कई दस्तावेज लेखक उपस्थित थे। अलख निरंजन ने बताया कि इसके उपरांत कार्य को बंद रखा। संघ ने कहा कि दिवंगत वरिष्ठ सदस्य अपने जीवन काल में संघ एवं अपने कार्य के प्रति बराबर तत्पर रहा करते थे। जिनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। अपने-अपने कार्य को बंद रखा।

  • खुशखबरी: जल्द ही बिहार के इस नई रेलखंड पर चलने लगेगी ट्रेनें, संरक्षा आयुक्त की ओर से केवल अनुमति का इंतजार

    खुशखबरी: जल्द ही बिहार के इस नई रेलखंड पर चलने लगेगी ट्रेनें, संरक्षा आयुक्त की ओर से केवल अनुमति का इंतजार

    देवब्रत मंडल

    नई रेलखंड का निरीक्षण करते सीआरएस

    बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास की कई नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है और उस पर काफी तेजी से काम भी हो रहे हैं। इसी क्रम में बिहारवासियों को एक और नई सौगात भारतीय रेल की ओर से मिलने वाला है। सबकुछ ठीक रहा तो हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले इस रेलखंड पर यात्रियों को ट्रेन से सफर करना और आसान हो जाएगा। इस बिहारशरीफ- अस्थावां-शेखपुरा नई रेल के बनने से नालंदा एवं शेखपुरा जिलों के विकास में और गति आएगी।

    सीआरएस ने 18 किमी लंबे नवनिर्मित रेलखंड का किया निरीक्षण

    पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 21 सितंबर को सुमित सिंघल संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल, कोलकाता द्वारा दानापुर मंडल के बिहार शरीफ-बरबीघा-शेखपुरा नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत लगभग 18 किमी लंबे नवनिर्मित अस्थावां-बरबीघा- सरसा जमालपुर रेलखंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संरक्षा आयुक्त द्वारा सरसा-जमालपुर से अस्थावां के मध्य मोटर ट्रॉली द्वारा नवनिर्मित लाइन, समपार फाटक, पुल-पुलिया तथा स्टेशन भवन, पैनलरूम, रिले रूम एवं आईपीएस रूम का निरीक्षण किया गया। साथ ही संरक्षा आयुक्त (रेलवे) द्वारा विशेष ट्रेन से अस्थावां से सरसा जमालपुर के मध्य सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया।

    अब केवल सीआरएस की ओर से अनुमति का इंतजार

    उन्होंने बताया कि संरक्षा आयुक्त की अनुमति प्राप्त होते ही नवनिर्मित नई रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन शुरू किया जा सकेगा। इस अवसर पर दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  विनोद कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/दक्षिण  रामाश्रय पाण्डेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक/आरवीएनएल मनोज कुमार सिंह सहित निर्माण विभाग तथा दानापुर के उच्चाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

    ये तीन नये स्टेशन अस्थावां, बरबीघा एवं सरसा जमालपुर का निर्माण किया गया

    विदित हो कि लगभग 43 किलोमीटर लंबे बिहार शरीफ-अस्थावां-शेखपुरा नई रेल परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया गया है। पहले चरण में जुलाई, 2023 में 12.66 किमी लंबे बिहार शरीफ-अस्थावां रेलखंड का कार्य पूर्ण किया तथा दूसरे चरण में 12.5 किमी लंबे शेखपुरा-सरसा जमालपुर रेलखंड का कार्य पूर्ण किया गया था। शेष बचे भाग 18 किमी लंबे अस्थावां-बरबीघा-सरसा जमालपुर रेलखंड का कार्य पूर्ण करते हुए आज उसका सीआरएस निरीक्षण किया गया। बिहार शरीफ और शेखपुरा के मध्य 03 नये स्टेशन अस्थावां, बरबीघा एवं सरसा जमालपुर का निर्माण किया गया है।

  • अवैध शराब की सूचना देने वाले के पास ही आ जाते हैं माफिया के फोन, भय से लोग अपनी जुबां नहीं खोलते

    अवैध शराब की सूचना देने वाले के पास ही आ जाते हैं माफिया के फोन, भय से लोग अपनी जुबां नहीं खोलते

    देवब्रत मंडल

    पिछले दिनों हुई कार्रवाई की तस्वीर

    गया जिले में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों से एवं इनके द्वारा छिपा कर रखी गई देसी, विदेशी शराब को जब्त करने की कार्रवाई के बाद विनष्ट करने की प्रक्रिया अपनाई गई। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाती है। यह प्रक्रिया जिलापदधिकारी सह समाहर्ता के आदेश पर कपूरी की जाती है। डीएम के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में ज्ञापांक 16 सितंबर को 81 लाख रुपए की शराब को विनष्ट किया गया था। जिसमें उत्पाद, रेल एवं पुलिस थानो में दर्ज काण्डो में जप्त प्रदर्श के शराब का विनष्टीकरण किया गया। जिसका विवरण निम्न प्रकार है।

    आंकड़ों की बात करें तो यह स्पष्ट हो रहा है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद माफियाओं के पौ बारह हैं। ये तो जब्त प्रदर्श के आंकड़ें सामने आए हैं लेकिन जो नहीं पकड़े जाते हैं उसका आंकलन कौन करे। जबकि गया जी जिले के शायद ही थाने होंगे, जहां शराब के कारोबार नहीं हो रहे हैं या कारोबारी नहीं हैं।

    एक सूचक ने बताया कि अवैध शराब की गुप्त सूचना दी तो सीधे कारोबारी का फोन उसके पास आ गया। जबकि गली गली और मोहल्ले मोहल्ले में ऐसे कारोबारी मस्त हैं। नाम न सामने लाने की शर्त पर कई लोगों का कहना है कि इस अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों की लंबी सूची है उनके पास लेकिन डर के कारण जुबान नहीं खोलते हैं।

    देखें किस थाना ने कितने कांड दर्ज किए थे

    1 गया जी जिले के पुलिस थाना काण्डो की कुल संख्या केवल 04 थी

    2 गया रेल थाना के काण्डो की संख्या 09 थी। जबकि

    3 मद्यनिषेध थाना काण्डो की संख्या  79 रही।

    4 इन सब को मिलाकर कुल थाना कांडो की संख्या- 92

    कुल विनष्ट की गई शराब की मात्रा-

    (I) विदेशी शराब की मात्रा 5915.315 लीटर

    (II) बीयर की मात्रा – 1578.650 लीटर

    (III) देशी शराब की मात्रा- 5081.200 लीटर

    (IV) स्प्रिट की मात्रा- 452.00 लीटर

    (V) महुआ फूल की मात्रा- 2783.00 किलोग्राम

    ये विनष्टीकरण अनुमण्डल पदाधिकारी, शेरघाटी मनीष कुमार, अंचलाधिकारी, डोभी परीक्षित कुमार, अंचलाधिकारी, बाराचट्टी अरूण कुमार सिंह, निरीक्षक मद्यनिषेध, समेकित जाँच चौकी डोभी रामप्रीति कुमार, रेल थाना, पुलिस थाना डोभी एवं मोहनपुर के पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया था। सहायक आयुक्त उत्पाद प्रिय रंजन के अनुसार विनष्ट की गई शराब एवं अन्य प्रदर्श का बाजार मूल्य लगभग 81 लाख रूपया थी।

    الله

  • बिहार ने दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी आर. एन. प्रसाद को खो दिया, संघ ने जताया शोक

    बिहार ने दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी आर. एन. प्रसाद को खो दिया, संघ ने जताया शोक

    देवब्रत मंडल

    File photo

    बिहार दस्तावेज नवीस संघ, शाखा गया के मीडिया प्रभारी अलख निरंजन ने अत्यंत गहरे शोक एवं दुःख के साथ यह सूचना दी है कि संघ के संस्थापक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक रामनिवास प्रसाद का दिनांक 20/09/2025 को निधन हो गया। संघ ने कहा है कि उनके निधन से न केवल दस्तावेज नवीस समाज ने, बल्कि सम्पूर्ण गया जिला एवं बिहार राज्य ने एक कर्मठ, ईमानदार एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया है। स्व. रामनिवास प्रसाद ने अपने जीवनकाल में न केवल दस्तावेज नवीस संघ की नींव रखी, बल्कि संगठन को मज़बूत आधार प्रदान कर इसे सम्मान, पहचान एवं गौरव दिलाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संघ ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं। उनकी सरलता, मिलनसार स्वभाव, संघर्षशील व्यक्तित्व तथा समाज के प्रति समर्पण भाव सदैव प्रेरणा के रूप में हमारे बीच जीवित रहेगा। उन्होंने संघ को सदैव एक परिवार की तरह देखा और दस्तावेज नवीस बंधुओं के अधिकारों एवं सम्मान के लिए संघर्षरत रहे। संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें। सोमवार को गया जिला अवर निबंधन कार्यालय परिसर स्थित दस्तावेज नवीस संघ के कार्यालय में शोक सभा आयोजित की जाएगी।