Blog

  • बिहार ने दूरदर्शी व्यक्तित्व आर. एन. प्रसाद को खो दिया, संघ ने जताया शोक

    बिहार ने दूरदर्शी व्यक्तित्व आर. एन. प्रसाद को खो दिया, संघ ने जताया शोक

    देवब्रत मंडल

    File photo

    बिहार दस्तावेज नवीस संघ, शाखा गया के मीडिया प्रभारी अलख निरंजन ने अत्यंत गहरे शोक एवं दुःख के साथ यह सूचना दी है कि संघ के संस्थापक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक रामनिवास प्रसाद का दिनांक 20/09/2025 को निधन हो गया। संघ ने कहा है कि उनके निधन से न केवल दस्तावेज नवीस समाज ने, बल्कि सम्पूर्ण गया जिला एवं बिहार राज्य ने एक कर्मठ, ईमानदार एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया है। स्व. रामनिवास प्रसाद ने अपने जीवनकाल में न केवल दस्तावेज नवीस संघ की नींव रखी, बल्कि संगठन को मज़बूत आधार प्रदान कर इसे सम्मान, पहचान एवं गौरव दिलाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संघ ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं। उनकी सरलता, मिलनसार स्वभाव, संघर्षशील व्यक्तित्व तथा समाज के प्रति समर्पण भाव सदैव प्रेरणा के रूप में हमारे बीच जीवित रहेगा। उन्होंने संघ को सदैव एक परिवार की तरह देखा और दस्तावेज नवीस बंधुओं के अधिकारों एवं सम्मान के लिए संघर्षरत रहे। संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें। सोमवार को गया जिला अवर निबंधन कार्यालय परिसर स्थित दस्तावेज नवीस संघ के कार्यालय में शोक सभा आयोजित की जाएगी।

  • ‘रेल नीर’ की कीमत में की गई कमी, 15 वाले 14 में और 10 वाला 9 रुपए में, नई दर इस तारीख से लागू

    ‘रेल नीर’ की कीमत में की गई कमी, 15 वाले 14 में और 10 वाला 9 रुपए में, नई दर इस तारीख से लागू

    देवब्रत मंडल

    रेलवे बोर्ड ने रेल नीर की कीमतों में कमी करते हुए यात्रियों को राहत प्रदान की है। एक लीटर वाले रेल नीर की बोतल जो एक लीटर का हुआ करता है जिसकी कीमत 15 रुपए थी। यह अब यह 14 रुपए में मिलेगा। जबकि 500 मिलीलीटर वाली बोतल जो 10 रुपए मिलते थे, ये अब 9 रुपये में यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
    रेलवे बोर्ड के एक परिपत्र के अनुक्रम में, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने वित्त (वित्त) निदेशालय की सहमति से अब निम्नानुसार निर्णय लिया है:-

    1. पैकेज्ड पेयजल बोतल ‘रेल नीर’ का अधिकतम खुदरा मूल्य एक लीटर क्षमता वाली बोतल के लिए 15/- से 14/- और 500 मिलीलीटर क्षमता वाली बोतल के लिए 10/- से 9/- तक संशोधित किया जाएगा।

    2. आईआरसीटीसी/रेलवे द्वारा चयनित पैकेज्ड पेयजल का अधिकतम खुदरा मूल्य रेलवे परिसरों/ट्रेनों में बेची जाने वाली अन्य ब्रांडों की पेयजल बोतलों की कीमत भी एक लीटर क्षमता वाली बोतल की कीमत 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये और 500 मिलीलीटर क्षमता वाली बोतल की कीमत 10 रुपये से घटाकर 9 रुपये कर दी गई है।

    *ये निर्देश 22.09.2025 से लागू होंगे।*

  • रेलवे स्टेशन पर करीब 50 लाख रुपए की “मछली” पकड़ी गई, बिहार एवं झारखंड का तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

    रेलवे स्टेशन पर करीब 50 लाख रुपए की “मछली” पकड़ी गई, बिहार एवं झारखंड का तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

    देवब्रत मंडल

    बरामद चांदी की मछली के साथ अधिकारी व बल के जवान

    रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपए की चांदी की मछली पकड़ी है। साथ में दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें एक बिहार का तथा दूसरा झारखंड रहने वाला है।
    पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल के धनबाद जंक्शन के पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर दो व्यक्तियों को 36.843 किलोग्राम चांदी धातु से बने आभूषण (मछली) के साथ पकड़ा है। बरामद चांदी के आभूषण की अनुमानित कीमत ₹49,73,805 है।

    *गिरफ्तार व्यक्ति:*

    1. *शिवेश ठाकुर* (31 वर्ष), पिता – ऋषिकांत ठाकुर, निवासी – मानिया, थाना – काटोरिया, जिला – बांका (बिहार)

    2. *राकेश ठाकुर* (42 वर्ष), पिता – स्वर्गीय लाल मोहन ठाकुर, निवासी – SK-4 Q. No.-164, शहरपुरा, थाना – सिंदरी, जिला – धनबाद (झारखंड)

    *बरामद वस्तु का विवरण:*

    – दो काला रंग के पिट्ठू बैग और दो काला रंग के हैंड बैग में कुल 10 पैकेट में चांदी धातु से बने आभूषण (मछली)

    – कुल वजन: 36.843 KG

    *कार्रवाई की जानकारी:*
    पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देशन में रेसुब पोस्ट धनबाद की टास्क टीम ने धनबाद स्टेशन पर कार्रवाई की।

    – दोनों व्यक्ति चांदी के आभूषण को मानिया (बांका) से खरीदकर मथुरा और मेरठ में बेचने की फिराक में थे।

    – कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों को पूछताछ के लिए रोका गया। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की गई।

    – उन्होंने बताया आगे की कार्रवाई के लिए राज्यकर सहायक आयुक्त, अन्वेषण ब्यूरो वाणिज्य कर विभाग, धनबाद को सुपुर्द किया गया।

    *गस्ती दल के सदस्य:*

    – पालिक मिंज, उप.नि./RPF/POST/DHN

    – जीवलाल राम, स.उप.नि./RPF/POST/DHN

    – अभिमन्यु सिंह, स.उप.नि./RPF/POST/DHN

    – अन्य RPF/CIB सदस्य शामिल थे।

    यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयासों को दर्शाती है।

  • कालका मेल से कछुए बरामद, वन विभाग को सौंपा गया, जनरल कोच में बैग में छिपा कर ले जाया जा रहा था

    कालका मेल से कछुए बरामद, वन विभाग को सौंपा गया, जनरल कोच में बैग में छिपा कर ले जाया जा रहा था

    देवब्रत मंडल

    बरामद कछुए के साथ आरपीएफ व वन विभाग की टीम

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने ऑपरेशन विलेप के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए गया रेलवे स्टेशन पर 11 कछुओं को बरामद किया, जिन्हें वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। यह कार्रवाई 19 सितंबर 2025 की रात को की गई जब पितृपक्ष मेले के दौरान आरपीएफ टीम स्टेशन पर निगरानी कर रही थी। हालांकि इस कार्रवाई में तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    कार्रवाई की जानकारी:

    • 19 सितंबर 2025 को रात लगभग 23:40 बजे गाड़ी संख्या 12312 कालका-हावड़ा मेल के जनरल कोच में तीन पिट्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में मिले।
    • बैग की जांच करने पर उसमें 11 कछुए पाए गए।
    • आसपास के यात्रियों से पूछताछ में किसी ने बैग के बारे में जानकारी नहीं दी।
    • कछुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित जीव हैं।
    • बरामद कछुओं को आरपीएफ पोस्ट गया लाया गया और वन विभाग को सूचना दी गई।
    • 20 सितंबर 2025 को सुबह 9:00 बजे वन विभाग की रेंजर आरती कुमारी को 11 कछुए सही सलामत सुपुर्द किए गए।

    शामिल आरपीएफ अधिकारी/कर्मचारी:

    • उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, आरपीएफ गया
    • प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरपीएफ गया
    • आरक्षी देवेंद्र प्रसाद, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, आरपीएफ गया
    • प्रधान आरक्षी रवि कमल, सीआईबी बरकाकाना (वर्तमान आरपीएफ गया)
    • उप निरीक्षक मुकेश कुमार, सीपीडीएस गया

    महत्व:
    यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल की वन्य जीव संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कछुए जैसे संरक्षित जीवों की सुरक्षा में आरपीएफ की भूमिका सराहनीय है।

  • “मोहन” के ‘मोह’ और “प्रेम” के ‘प्यार’ बीच झूल रहे गया जी के ‘भाग्य विधाता’

    “मोहन” के ‘मोह’ और “प्रेम” के ‘प्यार’ बीच झूल रहे गया जी के ‘भाग्य विधाता’

    पाठक की कलम से

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी नहीं बजी है लेकिन आहट सुनाई दे रही है। आहट भी ऐसी कि दिल घबरा रहा है। ये आहट सोशल मीडिया पर ऐसी ही है कि गया जी शहर के भाग्य विधाता(मतदाता) थोड़े क्या बहुत बेचैन हो रहे हैं।
    गया जी शहरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में अंगद की तरह पैर जमाए मंत्री प्रेम कुमार टस से मस नहीं हो रहे हैं। प्रयासों के इतिहास गवाह हैं कि इनका कोई बाल बांका तो 2020 तक नहीं कर पाए हैं। 2025 में क्या होगा? यह तो वही बात है कि महाभारत टीवी सीरियल के शुरुआत में कालचक्र का पहिया घूमते हुए कहता है कि- ‘मैं समय हूं।’
    चलिए इस शहर में क्या विकास हुआ, किसी की आंखों से ओझल नहीं। किसने क्या किया, इसका बखान जरूरी नहीं।

    गया अब गया जी हो गया और हम सब गया जी वासी। इस विधानसभा क्षेत्र के भाग्य विधाता(मतदाता) चुनाव की रणभेरी का इंतजार कर रहे हैं। इसका इंतजार हर पांच साल का रहता है। कभी कभार ही मध्यावधि की भी बात हुई। शहर के भाग्य विधाता मोहन के ‘मोह’ और ‘प्रेम’ के प्यार के बीच झूल रहे नजर आते हैं। इन दोनों के बीच किसी तीसरे की गुंजाइश नहीं नजर आ रही है। अब इन दोनों के ‘आका’ इस बार फिर से ‘भाग्य विधाताओं’ के बीच भेजते हैं या कुछ नए चेहरे को सामने लाते हैं, ये तय होना बाकी है।
    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नतीजों के भरोसे दावा करना एक क्षण के लिए खुशफहमी ही कहा जा सकता है क्योंकि फैसला ‘ईवीएम’ के जरिए होता है।
    गठबंधन में हठबंधन भी जगह बना रहा है। गठबंधन धर्म आका निभाने के लिए बाध्य हो सकते हैं लेकिन भाग्य विधाता नहीं। यहां हर एक भाग्य विधाता का अपना अपना ‘धर्म’ है। जिन्हें अपना अपना धर्म और कर्म चुनने या मानने की आजादी है। यही स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है।

    फिलहाल, विकल्प विहीन, निरीह भाग्य विधाताओं के हाथ कुछ नहीं लगने वाले हैं। किनके ‘मोह’ में फंस जाएंगे या किसके ‘प्रेम’ जाल में फंस जाएंगे, ये कोई नहीं जानता, जानते हैं तो सिर्फ यहां के भाग्य विधाता।

    रणवीर, उपडडीह, गया जी

  • यहां हो रहा रेल राजस्व को भारी नुकसान, सालाना 36 लाख रुपए की हो रही अवैध वसूली

    यहां हो रहा रेल राजस्व को भारी नुकसान, सालाना 36 लाख रुपए की हो रही अवैध वसूली

    देवब्रत मंडल

    बंद एक नंबर गुमटी

    आइए! आज आप को ले चलते हैं गया जंक्शन के पास। गया जंक्शन के पास एक नंबर गुमटी को तो सभी जानते ही होंगे। नहीं जानते हैं तो चलिए गया जंक्शन। रेलवे सिनेमा हॉल वाले रास्ते से। इसी रास्ते पर एक नंबर गुमटी है। अब सिनेमा हॉल भी नहीं रहा और न तो एक नंबर गुमटी। दोनों बंद कर दिया गया।

    दुकानदारों के हैं आजीविका के साधन

    इस गुमटी के पास रेलवे की जमीन खाली पड़ी है। इसके दोनों तरफ फल एवं सब्जियों की करीब 50 दुकानों के अलावा कुछ और वस्तुओं की भी दुकानें हैं। ये दुकानें दुकानदारों के आजीविका के साधन हैं। इनसे इनका घर परिवार चल रहा है। साथ में चल रहा है कई लोगों के ‘रोजगार’।

    प्रतिदिन चुंगी देते हैं ये दुकानदार

    सिग्नल एंड टेलीकॉम कार्यालय के पास

    इस जमीन को रेलवे ने किसी को लीज पर भी नहीं दिया है और न कोई सरकारी आदेश। परंतु यहां मजे से दुकानें चल रही है। ये दुकानदार मुफ्त में दुकान नहीं लगाते हैं। इन्हें चुंगी देना पड़ता है और वो भी प्रतिदिन। एक दुकानदार ने बताया प्रतिदिन 150 से 200 रुपये एक ठीकेदार का आदमी वसूली करता है। ठीकेदार कौन है? तो नाम बताया राजकुमार।

    कौन है जो इसे संरक्षण दे रहा है

    हिसाब किताब देखें तो प्रतिदिन दो सौ रुपये के हिसाब से 50 दुकानदारों से 10 हजार रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। महीने के तीस दिनों के हिसाब से तीन लाख रुपए हो जाते हैं। अब ये मत पूछिए कि ठीकेदार इन पैसों का हिसाब किताब किसे देता है। कोई न कोई तो जरूर है जो इतनी दिलेरी से चुंगी वसूली करने दे रहा है।

    एकबारगी से दोनों तरफ लगी दुकानें

    सालाना 36 लाख रुपए की अवैध वसूली

    सालाना 36 लाख रुपये की अवैध वसूली केवल इस जगह पर लगी दुकानों से हो रही है तो बाकी जगहों की बात ही छोड़ दीजिए। सवाल यह है कि यदि इस जमीन को किसी को भी लीज(किराए) पर दे दिया जाए तो रेल को इस खाली जगह से शुद्ध मुनाफा होगा। देखा जाए तो प्लेटफॉर्म पर एक छोटी सी दुकान का किराया सालाना लाख रुपए से ऊपर है।

    और अंत में…

    ये भी देखने को मिलते हैं कि जब रेल के बड़े अधिकारियों का गया आगमन होना होता है तो ये दुकानें स्वतः बंद हो जाती है, आखिर कौन है जो इन्हें बता देता है कि साहेब आने वाले हैं? यही जांच का असली मुद्दा है।

  • शहीदी दिवस पर कर्मचारियों को दी गई श्रद्धांजलि, इसीआरकेयू ने एकजुटता का लिया संकल्प

    शहीदी दिवस पर कर्मचारियों को दी गई श्रद्धांजलि, इसीआरकेयू ने एकजुटता का लिया संकल्प

    देवब्रत मंडल

    शहीदी दिवस के मौके पर 1960, 1968 एवं 1974 के हड़ताल में शहीद कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर आठवें वेतन आयोग को जल्द से जल्द लागू करने की बात आमसभा में की गई। इस में बोनस के लिए भी बात हुई। वक्ताओं ने कहा कि अभी जो बोनस फ़िलहाल मिलेगा, पूर्व के निर्धारित ही मिलेगा। इस कार्यक्रम का संचालन इसीआरकेयू के गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया। जिसमें ब्रांच सेक्रेटरी मुकेश सिंह एवं सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार शामिल हुए। इस मौके पर पिछले दिनों गया जी आए ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव शिव गोपाल मिश्रा के कार्यक्रम की चर्चा हुई। इनके आगमन से रेलकर्मियों में एक नया उत्साह कायम हुआ है। यूनियन के युवा शाखा, महिला शाखा एवं पेंशनर कर्मचारियों के नेताओं ने कहा कि श्री मिश्रा के गया आगमन से कर्मचारियों में एकबार फिर से नया जोश भर गया है। शहीद दिवस पर रेलकर्मियों ने उनके अवदानों की चर्चा करते हुए अपनी चट्टानी एकता को बनाए रखने का भी संकल्प दुहराया।

  • 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में गया के छात्र हर्षित ने लपका सोना, बिहार का बढ़ाया मान

    54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में गया के छात्र हर्षित ने लपका सोना, बिहार का बढ़ाया मान

    देवब्रत मंडल

    तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित 54वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, गया के छात्र ने शानदार प्रदर्शन कर पटना संभाग का गौरव बढ़ाया। इस विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र हर्षित कुमार ने अंडर-14 बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने पटना संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी टीम को प्रथम स्थान दिलाया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि
    “हर्षित की सफलता हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा और परिश्रम का परिणाम है। यह उपलब्धि सभी छात्रों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करेगी।” खेल शिक्षक भीमेश्वर कुमार ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है, जो आने वाले समय में और भी ऊँचाइयाँ छुएगा।

  • गया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 26.150 किग्रा गांजा बरामद, दो गिरफ्तार, जानें तस्कर कहां के रहने वाले

    गया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 26.150 किग्रा गांजा बरामद, दो गिरफ्तार, जानें तस्कर कहां के रहने वाले

    देवब्रत मंडल

    बरामद मादक पदार्थ एवं गिरफ्तार तस्कर

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने पितृपक्ष मेले के दौरान ऑपरेशन नारकोस के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर दो व्यक्तियों को 26.150 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹3,92,250 है।

    गिरफ्तार अभियुक्त:

    1. मनीष कुमार (28 वर्ष), पिता स्वर्गीय विनोद मेहता, निवासी सुजावलपुर, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)
    2. अवनीत कुमार (21 वर्ष), पिता श्री प्रेम कुमार, निवासी ग्राम सहाजीपुर, थाना बनियापुर, जिला सारण (बिहार)

    कार्रवाई की जानकारी:

    • 18 सितंबर 2025 को सुबह करीब 9:00 बजे आरपीएफ, सीआईबी, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म पर निगरानी कर रही थी।
    • दो व्यक्ति प्लेटफॉर्म 1 के दिल्ली छोर पर दो ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले।
    • पूछताछ पर उन्होंने अपने नाम बताए और बैग में मादक पदार्थ गांजा होने की बात स्वीकारी।
    • एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा बरामद किया गया, जिसका वजन 26.150 किलोग्राम था।
    • जीआरपी थाना गया में मु.अ.सं. 279/25 दिनांक 18.09.25 धारा 8/20(b)(ii)(c) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
    • दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

    • उ.नि. धीरेन्द्र कुमार, आरपीएफ गया
    • प्रधान आरक्षी विवेकानंद शर्मा, आरपीएफ गया
    • अन्य आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी के जवान शामिल थे।

    यह कार्रवाई पितृपक्ष मेले के दौरान रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ आरपीएफ की सतर्कता और प्रभावी निगरानी को दर्शाती है।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रहीं हैं गया जी, जिला प्रशासन ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रहीं हैं गया जी, जिला प्रशासन ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान

    देवब्रत मंडल

    भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 सितंबर को गया जी आएंगी। जिला प्रशासन ने इनके गया जी आगमन के संभावित कार्यक्रम को लेकर अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। श्रीमती मुर्मू द्वारा गया जी में पिंडदान करने की बात सामने आ रही है लेकिन इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने नहीं की है। इनके गया जी आगमन के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए रूट लाईनिंग/ ट्रैफिक प्लान तैयार की गई है, जो निम्न है:-

    A. V.V.I.P महोदय के आगमन एवं प्रस्थान के अवसर पर प्रस्तावित मार्गः-

    ◆ गया एयर पोर्ट 05 नं० गेट घुघड़ीटॉड़ बाईपास नारायणी पुल बंगाली आश्रम विष्णुपद मंदिर

    ◆ वापसीः-विष्णुपद मंदिर बंगाली आश्रम नारायणी पुल घुघड़ीटॉड़ बाईपास 05 नं० गेट गया एयर पोर्ट।

    B. V.V.I.P महोदय के विष्णुपद मंदिर प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान यातायात प्लान :-

    1- दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों परिचालन बंद रहेगा।

    2-5 नं० गेट से सी०टी० पब्लिक स्कूल तक सभी प्रकार के वाहनों परिचालन बंद रहेगा।

    3- चाँद चौरा से बंगाली आश्रम घुगड़ीताड़ तक सभी प्रकार के वाहनों परिचालन बंद रहेगा।

    C. V.V.I.P महोदय के विष्णुपद मंदिर प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्ग :-

    1- बोधगया से फॉर लेन गुलहड़िया चक मोड़ / चाकंद रेलवे गुमटी / कन्डी नवादा / कुकड़ा मोड़ / मेहता पेट्रॉल पंप / सी०टी० पब्लिक स्कूल से गतंव्य स्थल ।

    2- सी०टी० पब्लिक स्कूल / मेहता पेट्रॉल पंप / कुकड़ा मोड़ / कैन्डी नवादा / चाकंद रेलवे गुमटी / फोर लेन से गतंव्य स्थल।

    3- चाँद चौरा / राजेन्द्र आश्रम / दीधी तलाब / डीएम गोलंबर से गतंव्य स्थल।

    D. V.V.I.P महोदय के विष्णुपद मंदिर प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान कुछ स्थानों ड्राप गेट बनाया गया है।