Blog

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रहीं हैं गया जी, जिला प्रशासन ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रहीं हैं गया जी, जिला प्रशासन ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान

    देवब्रत मंडल

    भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 सितंबर को गया जी आएंगी। जिला प्रशासन ने इनके गया जी आगमन के संभावित कार्यक्रम को लेकर अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। श्रीमती मुर्मू द्वारा गया जी में पिंडदान करने की बात सामने आ रही है लेकिन इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने की है। इनके गया जी आगमन के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए रूट लाईनिंग/ ट्रैफिक प्लान तैयार की गई है, जो निम्न है:-

    A. V.V.I.P महोदय के आगमन एवं प्रस्थान के अवसर पर प्रस्तावित मार्गः-

    ◆ गया एयर पोर्ट 05 नं० गेट घुघड़ीटॉड़ बाईपास नारायणी पुल बंगाली आश्रम विष्णुपद मंदिर

    ◆ वापसीः-विष्णुपद मंदिर बंगाली आश्रम नारायणी पुल घुघड़ीटॉड़ बाईपास 05 नं० गेट गया एयर पोर्ट।

    B. V.V.I.P महोदय के विष्णुपद मंदिर प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान यातायात प्लान :-

    1- दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों परिचालन बंद रहेगा।

    2-5 नं० गेट से सी०टी० पब्लिक स्कूल तक सभी प्रकार के वाहनों परिचालन बंद रहेगा।

    3- चाँद चौरा से बंगाली आश्रम घुगड़ीताड़ तक सभी प्रकार के वाहनों परिचालन बंद रहेगा।

    C. V.V.I.P महोदय के विष्णुपद मंदिर प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्ग :-

    1- बोधगया से फॉर लेन गुलहड़िया चक मोड़ / चाकंद रेलवे गुमटी / कन्डी नवादा / कुकड़ा मोड़ / मेहता पेट्रॉल पंप / सी०टी० पब्लिक स्कूल से गतंव्य स्थल ।

    2- सी०टी० पब्लिक स्कूल / मेहता पेट्रॉल पंप / कुकड़ा मोड़ / कैन्डी नवादा / चाकंद रेलवे गुमटी / फोर लेन से गतंव्य स्थल।

    3- चाँद चौरा / राजेन्द्र आश्रम / दीधी तलाब / डीएम गोलंबर से गतंव्य स्थल।

    D. V.V.I.P महोदय के विष्णुपद मंदिर प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान कुछ स्थानों ड्राप गेट बनाया गया है।

  • अखबार कल नहीं आएगा तो magadhlive है न, रेल से जुड़ी कुछ खबरें जो आपके लिए है, देखें इन तस्वीरों को

    अखबार कल नहीं आएगा तो magadhlive है न, रेल से जुड़ी कुछ खबरें जो आपके लिए है, देखें इन तस्वीरों को

    देवब्रत मंडल

    एस एंड टी कार्यालय

    गया जी शहर में विश्वकर्मा पूजा की धूम रही। कल यानि कि 18 सितंबर को अखबार नहीं आएगा आप सभी के सामने। आपको अखबार में खबरों के लिए इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि 19 सितंबर को खबरें अखबार में आएगी। ऐसे में चिंता नहीं करने की जरूरत नहीं। मगध लाइव न्यूज़ के डेस्क ने इसके लिए प्रयास किया है कि कल का इंतजार क्यों?

    ये साहेब खुद को अधिकारी समझ रहे हैं

    रेलवे के संकेत विभाग में विश्वकर्मा पूजा धूम धाम से मनाया गया। सबसे बड़ी बात रही कि यहां ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्र आए और रेलकर्मियों को मंगलकामना का “आशीर्वाद” दिया।

    सक्सेशन बोर्ड यहां चर्चा में रहा

    सिग्नल एवं टेलीकॉम(एस एंड टी) के कार्यालय में लगे इस सकशेन बोर्ड(उत्तराधिकार) पर नजर पड़ी। यहां के पदाधिकारी(एसएसई) संजय कुमार हैं लेकिन वे ट्रेनिंग में गए हुए हैं और यहां हुआ क्या कि शशि कुमार बगैर किसी अधिसूचना के इस बोर्ड पर अपना नाम अंकित करवा लिए। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि नियमानुसार ऐसा करना गलत है। जैसा कि नियम कानून है।

    साहेब ढाई घंटे रहे थे लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा

    एस एंड टी कार्यालय के सामने लगी अवैध दुकानें

    सिग्नल एंड टेलिकॉम विभाग, गया के इस कार्यालय में आरपीएफ के स्थानीय अधिकारी पूजा में करीब दो से ढाई घंटे तक पूजा में उपस्थित रहे थे, पूरा अमला इनके साथ था। कार्यालय के सामने अवैध तरीके से फल एवं सब्जियों की कई दुकानें लगी रही लेकिन साहेब नहीं हटवा सके। या कहें कि संरक्षण के कारण नहीं हट सका।यहां के कर्मचारियों ने बताया ये साहेब चाहते तो दुकानों को हटवा सकते थे लेकिन नहीं हटा। यही पर एक केबिन है जो बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया यहां असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। जबकि डीआरएम के आगमन पर ये दुकानें हट जाती हैं। यहां के दुकानदारों ने बताया कि 150 रुपये प्रति दुकान राजकुमार नामक एक व्यक्ति(ठीकेदार) का आदमी लेता है जिसे किसी मामले में एक दो दिन पहले ही जेल भेज दिया गया है।

    ऑटो रिक्शा चालक को थमाई गई रसीद

    ऑटो रिक्शा चालक से आर्थिक दोहन की शिकायत

    गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक ऑटो रिक्शा चालक को ₹ 75/- का रसीद थमा दिया गया। जबकि चालक का कहना था कि उसने यात्री को ड्राप करने के लिए केवल आगे बढ़ा था और प्रशासन की मौजूदगी में उसे रसीद थमा दिया गया।

    वैध वेंडरों को अवैध वेंडर देते हैं धमकी

    गया-धनबाद रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में एस एस इंटरप्राइजेज नामक एक एजेंसी को लाइसेंस जारी किया गया है लेकिन इस रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर अवैध ठीकेदार द्वारा लाईसेंसी वेंडरों को तरह तरह की धमकियां मिल रही है। इसका ऑडियो सुरक्षित है। जिसे संबंधित पदाधिकारी सुन ही चुके हैं।

    गया जंक्शन पर अवैध वेंडरों को सरंक्षण मिल रहा

    गया जंक्शन पर आने जाने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडरों द्वारा पानी से लेकर खाद सामग्री बेची जा रही है लेकिन जिन्हें इस अवैध सामग्री बेचने वालों को रोकने की जिम्मेदारी है वे खुलेआम इसे संरक्षण देते नजर आ रहे हैं।

    …और अंत में

    एक नंबर गुमटी(बंद) के पास लगी दुकानें

    बहरहाल, ये गया जंक्शन है। यहां वैध क्या है और अवैध क्या है, इसे यहां के स्टेशन मैनेजर, वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षक, आरपीएफ के सहायक कमांडेंट, पोस्ट प्रभारी आदि सभी जानते हैं लेकिन…. न जाने क्यों?

  • गुस्सैल स्वभाव की एक युवती गया जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूद गई, फिर आगे जो हुआ ये जानना जरूरी

    गुस्सैल स्वभाव की एक युवती गया जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूद गई, फिर आगे जो हुआ ये जानना जरूरी

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन

    नाराजगी और गुस्से में घर से निकल कर गया जंक्शन पर आई एक युवती ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान देने की कोशिश की। ये तो शुक्र मानें कि गया जी में पितृपक्ष मेला को लेकर जगह जगह पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे सुरक्षा विशेष बल एवं जीआरपी थाने की पुलिस वालों की नजर पड़ गई और युवती की जान बचा ली गई। ट्रेन के चालक ने भी युवती को ट्रेन के आगे कूदने के बाद सतर्कता बरती और इसकी जान बचा लिया गया। इस हादसे में युवती की कलाई के ऊपर से हाथ कट गई।

    गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई घटना

    गया रेलवे स्टेशन पर एक युवती ने प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर आ रही मालगाड़ी के इंजन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ और जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से युवती की जान बचाई गई।

    मुख्य विवरण इस प्रकार है:

    • घटना का समय: 15 सितंबर 2025, लगभग 11:50 बजे
    • स्थान: गया रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म संख्या 1
    • महिला की पहचान: दीपिका कुमारी (17 वर्ष), पिता – इंदु भूषण राज, निवासी – LIC कॉलोनी, गया
    • चोट: बायां हाथ कलाई के ऊपर से कटा हुआ
    • कार्रवाई: आरपीएफ ने स्ट्रेचर से महिला को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मगध मेडिकल अस्पताल भेजा
    • हालत: वर्तमान में खतरे से बाहर बताई जा रही है

    घटना के पीछे के कारण:

    • परिजनों के अनुसार युवती गुस्सैल स्वभाव की है और उसे मिर्गी की भी बीमारी है।
    • घर से नाराज होकर निकली थी और नानी के घर जाने की जिद कर रही थी।
    • सीसीटीवी फुटेज में महिला को प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करते और अचानक मालगाड़ी के सामने कूदते देखा गया।

    प्रत्यक्षदर्शी:

    • लोको पायलट मोहम्मद नसीम रजा ने घटना की पुष्टि की।
    • महिला के माता-पिता (इंदु भूषण राज और रेखा देवी) अस्पताल पहुंचे और बयान दर्ज कराया।

    आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि त्वरित कार्रवाई (ऑपरेशन जीवन रक्षा) से महिला की जान बचाई गई।

  • लोको कॉलनी में कुजापी के व्यक्ति की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

    लोको कॉलनी में कुजापी के व्यक्ति की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

    देवब्रत मंडल

    घटनास्थल पर डेल्हा थाना की पुलिस

    गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति की लाश पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान कुजापी के रहने वाले 40 वर्षीय दिनेश पंडित के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने पहचान की है। डेल्हा थानाध्यक्ष ने एक मीडिया हाउस को इसकी पुष्टि की है। जिसके हवाले से यह बताया गया है कि मृतक दिनेश पंडित(40) की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार दिनेश पंडित लोगों के घरों में काम करता था। जिसकी लाश लोको कॉलोनी से मंगलवार की देर शाम बरामद की गई है। मृतक के परिजनों के द्वारा पहचान करा ली गई है। मृतक के बदन पर कहीं से ऐसा कुछ निशान नहीं मिला है जिससे इनकी हत्या की आशंका है। रात होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। पोस्टमार्टम बुधवार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल सह अस्पताल में कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना को लेकर लोको कॉलोनी में रहने वाले लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। घटनास्थल सुनसान जगह पर है। जहां एक गड्ढा है, वहां पानी जमा पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि फिसलन के कारण गिरने के कारण लगी चोट की बजह से भी मौत हुई है।

  • बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास आरओबी निर्माण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, पार्षदों ने जनहित का रखा मुद्दा

    बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास आरओबी निर्माण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, पार्षदों ने जनहित का रखा मुद्दा

    ददेवब्रत मंडल

    डीएलओ के साथ बैठक में शामिल लोग

    गया जी शहर के उत्तरी हिस्से बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास आरओबी निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला भू अर्जन पदाधिकारी रवींद्र राम की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। बैठक में मविवि के समाज शास्त्र के विभागाध्यक्ष, एसोसिएट प्रोफेसर, चंद्रगुप्त संस्थान पटना के पदाधिकारी, गया जी नगर निगम के वार्ड पार्षद गोपाल पासवान, अनुपमा कुमारी, रैयतों की तरफ से शिव चंद्र, राजेश कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। जिला भू अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में हुई इस बैठक में शामिल वार्ड पार्षद गोपाल पासवान एवं अनुपमा कुमारी ने पदाधिकारियों से कहा कि उनके क्षेत्र की जनता का इस परियोजना में भूमि का अधिग्रहण किया जाना है तो प्रभावित दुकानदार एवं परिवार के लोग बेरोजगार एवं बेघर हो जाएंगे। ऐसे में इन्हें समुचित मुआवजा राशि मिलना चाहिए ताकि विस्थापित होने वाले लोगों के जीविका पर उतना प्रभाव नहीं पड़े और उनका जीवन ज्यादा प्रभावित नहीं हो। वहीं अधिग्रहण के दायरे में आ रही जमीन के कागजात भी कई लोगों के पास अपडेट नहीं रहने के कारण उन्हें मुआवजा राशि मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस पर भूअर्जन पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जिनके साथ भी जमीन के स्वामित्व में किसी तरह की परेशानी हो रही है, उनके लिए सदर अंचल, चंदौती के अंचलाधिकारी को रैयतों की समस्याओं का हल निकालने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए विशेष शिविर की आवश्यकता होती है तो वो भी आयोजित किया जाएगा। ताकि अधिग्रहण से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
    बता दें कि बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण कार्य को लेकर निविदा भी फाइनल हो गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां आरओबी बनाने के लिए आधारशिला भी रख चुके हैं। मालूम हो कि इसके पहले जनसुनवाई भी हो चुकी है। पूर्व में कई बार पावरगंज, बैरागी, पहसी, बागेश्वरी मोहल्ले के लोगों के साथ जिला प्रशासन की वार्ता और उनकी उपस्थिति में सर्वेक्षण भी की जा चुकी है। स्वयं डीएम भी कई दफा यहां आ चुके हैं।
    स्मरण हो कि बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण को लेकर पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. विनोद कुमार मंडल ने भूख हड़ताल, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, पूर्व गया जिलापदधिकारी संजय सिंह से मिले थे। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर यहां पैदल पुल और आरओबी की मांग की थी। इसके बाद यह मांग पूरा करने की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने प्रगति यात्रा के क्रम में गया जी आने पर की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया-मानपुर ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के बागेश्वरी गुमटी एलसी 71/ए के पास आरओबी के निर्माण कार्य योजना को हरी झंडी दी।

  • गया जंक्शन के नए भवन निर्माण कार्य में लगा मजदूर कार्य के दौरान गिरकर हुआ घायल, अस्पताल में हुआ ईलाज

    गया जंक्शन के नए भवन निर्माण कार्य में लगा मजदूर कार्य के दौरान गिरकर हुआ घायल, अस्पताल में हुआ ईलाज

    देवब्रत मंडल

    निर्माण कार्य में लगे मजदूर

    गया जंक्शन के नए लुक में लाने की दिशा में चल रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूर कभी गिरकर मौत के मुंह में जा रहे हैं तो कभी करंट लगने से घायल हो रहे हैं। वहीं ताजा मामला ये सामने आया है कि एक मजदूर कार्य के दौरान गिरकर जख्मी हो गया। जिसकी हालात खतरे से बाहर बताई गई है।
    घटना सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे के आसपास हुई थी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि कार्य के दौरान लोहा सिंह नामक मजदूर बेल्डिंग के काम में लगा हुआ था। भोजन अवकाश के बाद जब काम करने के लिए ऊपर चढ़ा तो संतुलन खो दिया। जिसके कारण लोहा सिंह गिर गया। जिसके कारण उसके सिर एवं हाथ पैर में चोट आई। जिसे अन्य सहयोगी मजदूरों ने तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। जहां लोहा सिंह नामक घायल मजदूर का इलाज किया गया। सूत्रों ने बताया कि कार्य करा रही एजेंसी केसीपीएल के लेखा जोखा रखने वाले व्यक्ति द्वारा घायल को कुछ राशि दी गई थी।
    इस संबंध में निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे रेलवे के एक अभियंता ने बताया कि घटना हुई है और घायल कर्मचारी ईलाज के बाद अपने घर पर चला गया है। इधर, इस कार्य में लगे कर्मचारियों ने बताया कि लोहा सिंह के सिर में गहरी चोट लगी है। वहीं हाथ पैर में भी चोट लगी थी, जिसे इलाज के लिए मजदूरों द्वारा ले जाया था।
    बता दें कि इसके पहले एक दो मजदूरों की मौत कार्य के दौरान हो चुकी है और एक को करंट लगने से उसकी हालत खराब हो गई थी। जबकि यह कार्य केपीसीएल नामक एजेंसी के मातहत पेटी कॉट्रेक्टर के माध्यम से कराई जा रही है। जिससे कई कर्मचारी खुश नहीं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित ठीकेदार सही तरीके से निभा रहे हैं। जिससे मजदूरों में रोष है।

  • बारिश ने रोकी ट्रेन, ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर पहाड़ की चट्टान,मिट्टी और पेड़ टूटकर रेल लाइन पर गिरी,रेलकर्मी परेशान

    बारिश ने रोकी ट्रेन, ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर पहाड़ की चट्टान,मिट्टी और पेड़ टूटकर रेल लाइन पर गिरी,रेलकर्मी परेशान

    देवव्रत मंडल

    भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड की तस्वीर

    पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल अंतर्गत गया-कोडरमा रेल खंड के बसकटवा-नाथगंज स्टेशन के बीच भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड हुई। जिसके कारण इस रेलखंड के डाउन लाइन पर करीब तीन घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे अत्यधिक बारिश के कारण हुई। जब पहाड़ से मिट्टी, चट्टान और पेड़ की टहनियां रेलवे ट्रैक पर आ गिरीं। ट्रेनें जहां तहां रुक गई। आपात स्थिति को देखते हुए रेल प्रशासन ने एहतियातन परिचालन शुरू करने के लिए टीम को लगाया। इसके बाद इस रेलखंड के डाउन लाइन पर परिचालन शुरू हो सका। डीडीयू मंडल के गया एवं मानपुर जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक सहित परिचालन से जुड़े कर्मचारियों में  इस घटना को लेकर परेशानी बढ़ गई। ट्रेनों के रिसीव करने के लिए गया एवं मानपुर जंक्शन पर लाइन नहीं बन पा रहा था। इसके कारण परिचालन विभाग के कर्मचारियों में एक अलग से बेचैनी थी। गया जंक्शन पर यात्रियों को इसको लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    मुख्य विवरण:

    • घटना का समय: मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे
    • प्रभावित क्षेत्र: बसकटवा-नाथगंज स्टेशन के बीच डाउन लाइन
    • राहत कार्य: रेलकर्मियों और आरपीएफ की टीम ने मलबा हटाने का काम किया
    • परिचालन पुनः शुरू: करीब 4:10 बजे रेल परिचालन शुरू हुआ
    • प्रभावित ट्रेनें:
      • पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12802): बसकटवा से गुजरने वाली थी, लेकिन लैंडस्लाइड की सूचना मिलने पर रोक दी गई
      • राजगीर कोडरमा एक्सप्रेस: गुरपा में खड़ी रही
      • आरा रांची एक्सप्रेस: पहाड़पुर में खड़ी रही
      • कोसी हटिया एक्सप्रेस: गया में खड़ी रही

    गनीमत रही कि घटना के समय कोई ट्रेन गुजर नहीं रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक मैन की सूझबूझ से समय रहते रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई और ऐहतियातन परिचालन रोक दिया गया ¹ ²।

  • एआईआरएफ के महासचिव गोपाल मिश्र पहुंचे गया जी, रेलकर्मियों ने किया भव्य स्वागत

    एआईआरएफ के महासचिव गोपाल मिश्र पहुंचे गया जी, रेलकर्मियों ने किया भव्य स्वागत

    देवब्रत मंडल

    ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन(एआईआरएफ) के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल मिश्रा मंगलवार को गया जी पहुंचे। 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से गया जंक्शन पर पहुंचने पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ढोल नगाड़ों और जयघोष के नारे के बीच भव्य स्वागत किया।
    गया जंक्शन पर श्री मिश्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच आरपीएफ एवं आरपीएसएफ के द्वारा रेस्ट हाउस में लाया गया। यहां पर उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 101 वर्ष के एआईआरएफ के इतिहास में गया जी शाखा के कर्मचारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि काफी अर्से बाद गया जी आना हुआ। यहां के रेलकर्मियों की एकजुटता और शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारियों के हितों से जुड़ी कई मांगें सरकार को मानना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अभी भी कई लड़ाइयां जारी है, जिसके भी सकारात्मक परिणाम बहुत जल्द ही सामने आएंगे।


    सेवानिवृत्त रेलकर्मियों, ओपीएस(पुरानी पेंशन योजना), निजीकरण आदि मुद्दे को लेकर श्री मिश्रा ने कहा कि रेलकर्मियों की सुरक्षा और रेल की संरक्षा के साथ ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन कोई समझौता नहीं करेगा।
    इसके अलावा विभिन्न रेलकर्मियों ने अपने संबंधित विभागों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जिसका संतोषजनक जवाब श्री मिश्र ने रेलकर्मियों को दिया।
    गया जी में आगमन पर श्री मिश्र ने कहा गया जी पावन भूमि है। यहां पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। इस पावन भूमि पर वर्षों बाद आना हमारा सौभाग्य है। उन्होंने ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के समस्त नेता और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए एकजुटता के साथ संघर्ष करते हुए रहने का आह्वान किया।
    इस मौके पर गया शाखा सचिव मुकेश सिंह, अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, संगठन सचिव संजीत कुमार, सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्णा राम, सचिव इबरार अहमद, युवा शाखा के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, सचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष के एन श्रीवास्तव के अलावा कई कर्मचारी मौजूद थे।

  • एआईआरएफ के महासचिव गोपाल मिश्र पहुंचे गया जी, रेलकर्मियों ने किया भव्य स्वागत

    एआईआरएफ के महासचिव गोपाल मिश्र पहुंचे गया जी, रेलकर्मियों ने किया भव्य स्वागत

    देवब्रत मंडल

    ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन(एआईआरएफ) के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल मिश्रा मंगलवार को गया जी पहुंचे। 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से गया जंक्शन पर पहुंचने पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ढोल नगाड़ों और जयघोष के नारे के बीच भव्य स्वागत किया।
    गया जंक्शन पर श्री मिश्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच आरपीएफ एवं आरपीएसएफ के द्वारा रेस्ट हाउस में लाया गया। यहां पर उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 101 वर्ष के एआईआरएफ के इतिहास में गया जी शाखा के कर्मचारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि काफी अर्से बाद गया जी आना हुआ। यहां के रेलकर्मियों की एकजुटता और शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारियों के हितों से जुड़ी कई मांगें सरकार को मानना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अभी भी कई लड़ाइयां जारी है, जिसके भी सकारात्मक परिणाम बहुत जल्द ही सामने आएंगे।


    सेवानिवृत्त रेलकर्मियों, ओपीएस(पुरानी पेंशन योजना), निजीकरण आदि मुद्दे को लेकर श्री मिश्रा ने कहा कि रेलकर्मियों की सुरक्षा और रेल की संरक्षा के साथ ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन कोई समझौता नहीं करेगा।
    इसके अलावा विभिन्न रेलकर्मियों ने अपने संबंधित विभागों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जिसका संतोषजनक जवाब श्री मिश्र ने रेलकर्मियों को दिया।
    गया जी में आगमन पर श्री मिश्र ने कहा गया जी पावन भूमि है। यहां पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। इस पावन भूमि पर वर्षों बाद आना हमारा सौभाग्य है। उन्होंने ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के समस्त नेता और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए एकजुटता के साथ संघर्ष करते हुए रहने का आह्वान किया।
    इस मौके पर गया शाखा सचिव मुकेश सिंह, अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, संगठन सचिव संजीत कुमार, सेवानिवृत्त कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्णा राम, सचिव इबरार अहमद, युवा शाखा के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, सचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष के एन श्रीवास्तव के अलावा कई कर्मचारी मौजूद थे।

  • एक व्यक्ति का ऑटो रिक्शा पर छूट गया मोबाइल फोन, आरपीएफ ने सुरक्षित लौटाया

    एक व्यक्ति का ऑटो रिक्शा पर छूट गया मोबाइल फोन, आरपीएफ ने सुरक्षित लौटाया

    देवब्रत मंडल

    गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक खोया हुआ मोबाइल फोन उसके मालिक को वापस सौंपा। यह घटना 15 सितंबर 2025 की है, जब पितृ पक्ष मेले के दौरान आरपीएफ जवान स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे।

    मुख्य विवरण:

    • मोबाइल बरामद: आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना ने पिलग्रिम रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो में रियलमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल फोन पड़ा देखा।
    • ऑटो चालक से पूछताछ: ऑटो चालक ने बताया कि उसे नहीं पता मोबाइल किसका है और कैसे ऑटो में आया।
    • मालिक की पहचान: कुछ देर बाद मोबाइल पर कॉल आया, जिससे विष्णु कुमार (उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं 11, मुरली हिल बैरागी, गया) की पहचान हुई।
    • मोबाइल सुपुर्दगी: आरपीएफ पोस्ट गया पर बुलाकर विष्णु कुमार को उनका मोबाइल वापस सौंपा गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,000 है।
    • प्रतिक्रिया: मोबाइल स्वामी विष्णु कुमार ने आरपीएफ को धन्यवाद दिया और प्रसन्नता व्यक्त की।