Blog

  • एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद कोच अटेंडेंट्स को मिला वेतन, काम पर लौटे कर्मचारी

    एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद कोच अटेंडेंट्स को मिला वेतन, काम पर लौटे कर्मचारी

    देवब्रत मंडल

    कर्मचारियों को वेतन भुगतान करते मैनेजर कृष्णा

    गया जंक्शन से खुलने वाली गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस एवं गया-नई दिल्ली स्पेशल क्लोन एक्सप्रेस तथा गया-चेन्नई एक्सप्रेस के रेलवे कोच अटेंडेंट्स पिछले कई महीनों से वेतन की समस्या से जूझ रहे थे। शुक्रवार को कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर गया जंक्शन के न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स(वाशिंग पिट) पर हंगामा किए थे। महाबोधि एक्सप्रेस एवं गया-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन में काम करने नहीं गए थे। इसके बाद ठीकेदार तक बात पहुंची तो शनिवार को इन लोगों को वेतन का भुगतान किया गया। इसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट आए।
    इन कर्मचारियों का कहना था कि तुलसी इंटरप्राइजेज के संचालक दीपक सिंह उर्फ घंटी सिंह सिंह द्वारा ट्रेन का टेंडर लिए जाने के बाद से ही हमें वेतन नहीं दिया जा रहा था। जब एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए तो शनिवार को मैनेजर कृष्णा आए और सभी को वेतन का भुगतान किया गया। इसके बाद शनिवार को महाबोधि एक्सप्रेस एवं गया-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन में कर्मचारियों ने काम करना शुरू कर दिया है।
    हालांकि इनकी अन्य और भी मांगें पूरी नहीं हुई है। जिसको लेकर कोच अटेंडेंट नाराज हैं। सबसे बड़ी सुरक्षा की मांग है कि यदि कोई दुर्घटना किसी भी कर्मचारी के साथ हो जाती है तो संवेदक जिम्मेदारी नहीं लेते हैं।
    इन कर्मचारियों के काम पर लौट आने से रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को किसी तरह कुछ कोच अटेंडेंट/ऑन बोर्ड सर्विस(सफाई कर्मचारी) से रेल प्रशासन ने काम चला लिया था।
    यदि इन कर्मचारियों को आज वेतन(मानदेय) नहीं दिया जाता तो बड़ी समस्या हो सकती थी। ऐसे में कैरिज एंड वैगन विभाग के पदाधिकारियों ने पहल करते हुए कोच अटेंडेंट के बकाए मानदेय को उनके द्वारा किए गए कार्य के अनुसार भुगतान करवाया। इसके बाद मामला शांत हो गया और सभी काम पर लौट आए। मैनेजर कृष्णा ने बताया कि संवेदक दीपक सिंह उर्फ घंटी सिंह ने कर्मचारियों के मानदेय भुगतान करने का आदेश दिया और इन्हें भुगतान कर दिया गया है।

  • ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के भाव से गया जंक्शन पर तीर्थयात्रियों को पहुंचाई जा रही सहायता

    ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के भाव से गया जंक्शन पर तीर्थयात्रियों को पहुंचाई जा रही सहायता

    देवब्रत मंडल

    एम्बुलेंस से वृद्ध यात्री को ले जाने की तैयारी

    गया रेलवे स्टेशन पर पितृपक्ष मेला के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के जवानों ने एक श्रद्धालु को समय पर मेडिकल सेवा उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई। नर सेवा नारायण सेवा की भावना से यात्रियों को हर संभव मदद की जा रही है।

    घटना की जानकारी:

    • आरक्षी सौरभ चन्द्र पाण्डेय और बीट सुपरविजन अधिकारी उ.नि. विनोद कुमार, दोनों आरपीएस, दोनों बाटा मोड़ पर तैनात थे।
    • उन्होंने देखा कि एक श्रद्धालु बेहोशी की हालत में पड़ा है।
    • तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर में लगे स्वास्थ्य शिविर से समन्वय कर एम्बुलेंस मंगवाया गया।
    • बेहोश श्रद्धालु को मौके पर प्राथमिक उपचार कराते हुए उचित उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया गया।

    यात्रियों की प्रतिक्रिया:

    • आरपीएफ/आरपीएसएफ की त्वरित और समन्वयपूर्ण कार्यवाही की अन्य यात्रियों ने बहुत प्रशंसा की है।
    • यह घटना पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सेवा के प्रति आरपीएफ/आरपीएसएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
  • जंक्शन पर चोरी के चार मोबाइल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, जानें कहां के हैं रहने वाले

    जंक्शन पर चोरी के चार मोबाइल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, जानें कहां के हैं रहने वाले

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹60,000 है।

    गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

    1. मो. इकबाल, उम्र – 25 वर्ष, पिता- मो. वकील साहब, सा०-दी ढीबरी, थाना-इस्लामपुर, जिला-नालंदा (बिहार)
    2. रामकृष्ण मसली, उम्र-22 वर्ष, पे०-करण माली, सा. मंगदमपुर इन्दाई, थाना + जिला शेखपुरा

    बरामद सामान:

    • 4 अदद मोबाइल फोन

    कार्रवाई टीम के सदस्य:

    • उनि धीरेंद्र कुमार, आरपीएफ गया
    • प्र.आ. विवेकानंद शर्मा, आरपीएफ गया
    • आरक्षी देवेंद्र प्रसाद, आरपीएफ गया
    • आरक्षी राकेश कुमार सिंह, आरपीएफ गया
    • आरक्षी नवीन पांडे, सीआईबी गया
    • सउनि सतीश कुमार सिंह, सीआईबी/डीडीयू
    • उनि मुकेश कुमार सिंह, CPDS/गया
    • जीआरपी गया की टीम

    आगे की गई कार्रवाई:

    • दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया।
    • लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 272/25 दिनांक 13.09.25 अंतर्गत धारा 313, 317(05) भारतीय न्याय संहिता दर्ज की गई।
    • अभियुक्तों ने बताया कि वे गैंग बनाकर यात्रियों के सामान की चोरी करते हैं और बरामद मोबाइल फोन रेल यात्रियों से चुराया हुआ है।
  • पितृपक्ष मेला: यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि से राजस्व में इजाफा, छः दिनों में सवा करोड़ प्राप्त हुए

    पितृपक्ष मेला: यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि से राजस्व में इजाफा, छः दिनों में सवा करोड़ प्राप्त हुए

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन का प्रस्तावित मॉडल

    गया रेलवे स्टेशन पर पितृपक्ष मेले के दौरान यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे रेलवे को अच्छा राजस्व मिला है। छह सितंबर से 11 सितंबर तक कुल एक लाख 21 हजार 106 यात्रियों ने टिकट बुक किए, जिससे रेलवे को लगभग 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार 755 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

    आइए दैनिक आंकड़ों पर नजर डालें:

    • 6 सितंबर: 16,809 यात्री, राजस्व – 17 लाख 48 हजार 835 रुपये
    • 7 सितंबर: 18,550 यात्री, राजस्व – 22 लाख 63 हजार 155 रुपये
    • 8 सितंबर: 19,284 यात्री, राजस्व – 18 लाख 82 हजार 150 रुपये
    • 9 सितंबर: 21,200 यात्री, राजस्व – 21 लाख 75 हजार 55 रुपये
    • 10 सितंबर: 23,057 यात्री, राजस्व – 23 लाख 53 हजार 115 रुपये
    • 11 सितंबर: 22,206 यात्री, राजस्व – 20 लाख 29 हजार 445 रुपये

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की हैं, जैसे कि अतिरिक्त टिकट काउंटर, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम), और विशेष ट्रेनों का संचालन। इसके अलावा, पुनपुन घाट हाल्ट पर भी कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव सुनिश्चित किया गया है ताकि तीर्थयात्रियों को सुविधा मिल सके। डीडीयू मंडल के सीनियर डीसीएम राजीव रंजन ने मीडिया को उक्त जानकारी देते हुए कहा है कि पितृपक्ष मेला को लेकर कई और यात्री सुविधाओं में जहां भी कमी महसूस की जा रही है उसे तत्काल दूर करने का निर्देश गया जंक्शन के वाणिज्यिक विभाग के पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया जा रहा है।

  • मालगाड़ी को आते देख रेल ट्रैक पर बाइक छोड़कर भागा चालक, बाइक के उड़े परखच्चे, परिचालन बाधित

    मालगाड़ी को आते देख रेल ट्रैक पर बाइक छोड़कर भागा चालक, बाइक के उड़े परखच्चे, परिचालन बाधित

    देवब्रत मंडल

    गया-कोडरमा ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर मालगाड़ी से एक बाइक टकरा गई। जिसके फलस्वरूप  कुछ देर के लिए परिचालन बाधित हो गया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र दूबे बल के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया कि यह घटना टनकुप्पा स्टेशन के पास अप लाइन पर सुबह 8 बजे के आसपास हुई। इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। इस कारण अप एवं डाउन दोनों लाइन पर ट्रेन का परिचालन बाधित हो गया था। मौके पर पहुंचे श्री दूबे ने क्षतिग्रस्त वाहन को रेल पटरियों पर से हटवाया। इसके बाद परिचालन शुरू हुआ।

    बताया गया कि बाइक चालक रेल पटरी पर से बाइक को पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी को देख बाइक चालक बाइक को ट्रैक पर छोड़कर फरार हो गया। जो ट्रेन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। आरपीएफ वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कांड दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस घटना के कारण इस रेलखंड पर करीब 20 मिनट परिचालन बाधित रहा।

  • इन्तहा की हो गई हद तो हंगामा करना पड़ा, चार महीने से नहीं दिया वेतन, महाबोधि एक्स. बगैर अटेंडेंट के खुली

    इन्तहा की हो गई हद तो हंगामा करना पड़ा, चार महीने से नहीं दिया वेतन, महाबोधि एक्स. बगैर अटेंडेंट के खुली

    देवब्रत मंडल

    वाशिंग पिट पर हंगामा करते कर्मचारी

    गया जंक्शन से खुलने वाली गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस एवं गया-नई दिल्ली स्पेशल क्लोन एक्सप्रेस के रेलवे कोच अटेंडेंट्स पिछले कई महीनों से वेतन की समस्या से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को इन सभी की इंतहा की हद हो गई तो गया जंक्शन के न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स(वाशिंग पिट) पर हंगामा शुरू कर दिया। इन कर्मचारियों का कहना है कि तुलसी इंटरप्राइजेज के संचालक दीपक सिंह उर्फ घंटी सिंह सिंह द्वारा ट्रेन का टेंडर लिए जाने के बाद से ही हमें वेतन नहीं मिला है। जब भी हम वेतन के लिए आवाज उठाते हैं तो टहलावा दिया जाता है। नौकरी से हटाने की हम सभी को धमकी दी जाती है और वेतन नहीं देने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाए जाते हैं। इस संबंध में जब घंटी सिंह से संपर्क कर उनका पक्ष रखने के लिए फोन किया गया तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
    ऐसे में कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया और महाबोधि एक्सप्रेस एवं गया-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस में काम नहीं करने गए। इन कर्मचारियों ने कहा कि जबतक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तब तक कार्य पर नहीं लौटेंगे।

    गया जंक्शन तक गए कर्मचारियों ने अन्य साथियों को भी काम करने से रोका

    वाशिंग पिट लाइन पर हंगामा करने की सूचना पर आरपीएफ की टीम इनलोगों से मिलने आई। उन्हें समझा बुझाकर काम करने की बात कही लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं मानी। इसके बाद ट्रेन में सवार होकर गया जंक्शन पर चले गए। यहां कुछ कर्मचारियों को काम करने के लिए कोच में भेजा जा रहा था तो गुस्साए कर्मचारियों ने उन्हें भी ट्रेन से उतरवा लिया।

    इन कर्मचारियों की मांगें

    इन कर्मचारियों का कहना है कि हमें अपनी सेवाओं के बदले में समय पर और सुरक्षित तरीके से वेतन दिया जाए। हमें ईमानदारी पूर्वक काम करने के लिए उचित पारिश्रमिक मिलना चाहिए, जो हमारे काम की गुणवत्ता और अनुभव के अनुसार हो। हमें अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए पर्याप्त वेतन मिलना चाहिए, जिससे हम अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें।

    मांगों को लेकर एकजुट कर्मचारी

    नियमानुसार इन कर्मचारियों को इतना कम से कम वेतन चाहिए

    रेलवे कोच अटेंडेंट्स की वेतन 9,000 से 12,000 रुपये प्रति माह होनी चाहिए। जैसा कि आईआरसीटीसी द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, टिप्स के साथ कुल आय 15,000 से 20,000 रुपये प्रति माह भी हो जाती है। इन कर्मचारियों ने बताया कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे हमारे परिवार की स्थिति खराब हो गई है।

    कर्मचारियों ने सरकार से की अपील

    हम सरकार और रेलवे प्रशासन से अपील करते हैं कि वे हमारी समस्या का समाधान करें और हमें सुरक्षा पूर्वक वेतन दिलाएं। हमें अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए पर्याप्त वेतन मिलना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी आवाज सुनी जाएगी और हमें न्याय मिलेगा।

  • अवैध वेंडर्स लाइसेंसी वेंडरों को ट्रेन से फेंक देने की दी धमकी, मामला रेलमंत्री तक पहुंचा, डीआरएम ने लिया संज्ञान

    अवैध वेंडर्स लाइसेंसी वेंडरों को ट्रेन से फेंक देने की दी धमकी, मामला रेलमंत्री तक पहुंचा, डीआरएम ने लिया संज्ञान

    देवब्रत मंडल

    एसएस इंटरप्राइजेज के वेंडर्स(फ़ाइल फोटो)

    पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गया-धनबाद जंक्शन के बीच चल रही ट्रेनों में सामग्री बेचने वाले लाइसेंसी वेंडरों को अवैध वेंडरों द्वारा चलती ट्रेन से फेंक दिए जाने की धमकियां मिल रही है। इसके साथ साथ इनके सामान और मोबाइल छीन लेने, मारपीट करने जैसी शिकायत रेल मंत्रालय एवं सेंट्रल रेलवे में आरपीएफ तक की गई है। वहीं  लाइसेंसी वेंडर्स की शिकायत रेल मंत्रालय के साथ साथ धनबाद मंडल प्रबंधक तक पहुंचने के बाद डीआरएम धनबाद ने धनबाद मंडल के आरपीएफ अधिकारी को इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाही के लिए वेंडरों की शिकायत प्रेषित किया है। इन सभी के एक्स हैंडल पर मेसर्स एस. एस. इंटरप्राइजेज के मालिक ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
    इन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि अवैध वेंडर और अवैध वेंडरों के ठीकेदार द्वारा उनके लाइसेंसी वेंडरों से गुंडागर्दी कर रहे हैं। उनके मोबाइल और सामान छीन लेते हैं और कहते हैं कि इस सेक्शन(गया-धनबाद) में दिखाई नहीं देना, नहीं तो जान से मार देंगे।

    रेलमंत्री के x हैंडल पर दर्ज कराई गई शिकायत

    एस.एस. इंटरप्राइजेज ने कहा है कि उन्हें इस रेलखंड पर विभिन्न ट्रेनों में 25 वेंडरों को सामग्री बेचने का काम दिया गया है। जबकि अवैध वेंडर और इनके ठीकेदार उनके कर्मचारियों को सामग्रियों को बेचने से मना करते हैं। मारपीट और सामान तक छीन ले रहे हैं। यहां तक कि चलती ट्रेन से फेंक दिए जाने की धमकियां मिल रही है।
    बता दें कि एसएस इंटरप्राइजेज, इटारसी के 25 वेंडर्स जो अपने कंपनी के आई. कार्ड के साथ 3 सितंबर से धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम के आदेश पर सामग्रियों को बेचने के लिए गया-धनबाद स्टेशनों के बीच कर आना जाना कर रहे हैं। शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध वेंडर्स के कुछ वीडियो भी रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। ऐसे में अवैध वेंडर और इनके ठीकेदार को कहां से संरक्षण मिल रहा है, ये भी जांच का विषय है।

  • सीताराम येचुरी की प्रथम पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन, इनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

    सीताराम येचुरी की प्रथम पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन, इनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

    देवब्रत मंडल

    पुण्यतिथि पर उपस्थित रहे लोग

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) गया जिला कमिटि
    ने का. सीताराम येचुरी के प्रथम पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का आयोजन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय में हुआ।गोष्ठी की अध्यक्षता साथी रामबृक्ष प्रसाद ने की। गोष्ठी के अवसर साथी अरुण मिश्रा, पूर्व केंद्रीय कमिटि सदस्य, सीपीआई ( एम ) ने अपने विचार रखते हुए कहा साथी सीताराम येचुरी का विद्यार्थी जीवन मे शुरू से मेघावी छात्र थे। उन्होंने अपने उज्ज्वल भविष्य को छोड़कर देश के गरीबों की लड़ाई का रास्ता चुना। आज हमें उनके बताये रास्ते पर चलकर देश में लोकतंत्र की लड़ाई लड़नी है। मौजूदा सरकार धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा रही है । हमें एकजुट होकर नव फासीवाद को परास्त करना है। गोष्ठी में पारसनाथ सिंह, अबीर अधिकारी, जयवर्धन कुमार, अरविन्द कुमार सिन्हा, अधिवक्ता, कारू पासवान, अजय कुमार वर्मा,  अनिल कुमार, सत्येंद्र सिंह, शमीम अहमद, उदय नारायण शर्मा, मो. सुल्तान अंसारी, रामखेलावन दास , आमिर खान, इम्तियाज अहमद, जॉनी यादव ने अपने विचार रखे । गोष्ठी में गया जिले के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों लोगउपस्थित हुए।

  • 776 सीढ़ियां चढ़कर प्रेतशिला पहाड़ पर यात्रियों की सुविधा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा

    776 सीढ़ियां चढ़कर प्रेतशिला पहाड़ पर यात्रियों की सुविधा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा

    देवब्रत मंडल

    पितृपक्ष मेला 06 सितंबर से प्रारंभ है। हर दिन लाखों लाख की संख्या में तीर्थयात्री अपने पूर्वजों की तर्पण गयाजी के विभिन्न वेदी स्थलों पर कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज(11सितंबर) प्रेतशिला वेदी स्थल पर अत्यधिक भीड़ होने की सूचना प्राप्त होते ही जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं पहुंच गए। यहां भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने लगे। प्रेतशिला के ऊपर जाने वाली दुर्गम सीढ़ियों पर भीड़ यात्रियों की देखी गयी। डीएम 776 सीढ़ियों को चढ़ते हुए तीर्थयात्रियों को कतार में लगाने लगे, ताकि सीढ़ी चढ़ने वाले यात्री और सीढ़ी से उतरने वाली यात्रियों को किसी प्रकार का कोई समस्या नही हो सकें। चुकि प्रेतशिला पहाड़ पर 776 सीढियां है, सभी सीढियां पूरी तरह खडें हैं।

    डीएम ने प्रेतशिला के ऊपरी चोटी पर पहुंच कर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखा और निर्देश दिया कि चुकि सीढ़िया की संख्या काफी ज्यादा है बाबजूद लोग पिंडदान करने ऊपर चोटी पर आते हैं, उनकी व्यवस्था में कोई कमीन रखें। पानी, टॉयलेट की पूरी व्यवस्था रखें। पानी सप्लाई बंद बिल्कुल न हो, टॉयलेट की सफाई लगातार हो, इसे सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए पहाड़ की चोटी पर एक नोडल पदाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। जो पूरी व्यवस्था को निगरानी कर रहे हैं। साथ ही प्रेतशिला के नीचे सीढ़ी पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर को लगाया गया है, जो केवल भीड़ प्रबंधन को देख रहे हैं। इसके अलावा प्रेतशिला वेदी के सम्पूर्ण प्रभार में जोनल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लगातार भीड़ पर नजर रखे। भीड़ कही भी स्थिर नही हो, भीड़ लगातार मूवमेंट करते रहे, इसे देखते रहे। जिला पदाधिकारी ने पहाड़ की चोटी पर लगाए गए यात्रियों की सुविधा के लिए नल का टैप में पानी का प्रवाह, टॉयलेट में पानी का प्रवाह, टॉयलेट की सफाई, यात्रियों के लिए पीने योग्य पानी की व्यवस्था, बिजली पंखा कूलर, शेड इत्यादि का घूम घूम कर व्यवस्थाओं को देखा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि पहाड़ के चोटी पर व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे। सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए।

    इसके पूर्व सुबह से ही जिला पदाधिकारी कई पिंड वेदियों में यात्रियों के भीड़ प्रबंधन का भी निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य रूप से देवघाट, शमशान घाट, गया जी डैम, सीता कुंड, विष्णुपद मंदिर प्रांगण, सोलह वेदी स्थल, ब्रह्म सरोवर, रामशिला वेदी स्थल का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शेड, पंखा, टॉयलेट सफाई आदि का निरीक्षण किया गया।

  • अपराधियों के गिरोह को आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने दबोचा, ब्लेड, नकद व मोबाइल बरामद

    अपराधियों के गिरोह को आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने दबोचा, ब्लेड, नकद व मोबाइल बरामद

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार अपराधियों के साथ पुलिस की टीम

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4 चोरी के मोबाइल फोन, ब्लेड और नगद ₹4000 बरामद हुए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹40,000 है। ये सभी पितृपक्ष मेला के कारण गया जंक्शन पर उमड़ रही भीड़ में यात्रियों के सामान चोरी करने के इरादे से आए थे। जो बुधवार को ही पकड़े गए थे। इस टीम का नेतृत्व आरपीएफ के उपनिरीक्षक जावेद इकबाल कर रहे थे। साथ में सीआईबी की भी टीम शामिल थी। इन सभी से पूछताछ चल ही रही थी कि एक दो यात्री रेल थाना में आए थे जो अपने मोबाइल चोरी हो जाने की रपट लिखवाना चाहते थे। जिसमें एक महिला का मोबाइल कानपुर स्टेशन के आसपास पर्स सहित चोरी हो गई थी जबकि एक युवक का मोबाइल गया जंक्शन पर पटना-गया ट्रेन से उतरने के वक्त चोरी हो गई थी।

    गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

    1. लाला कुमार गुप्ता, उम्र-55 वर्ष, पिता- प्रेम लाल गुप्ता, सा०-देवसर, थाना-देवसर जियामा, जिला-सिंगरौली (म. प्र.)
    2. नरेश कुमार यादव, उम्र-30 वर्ष, पे०-गोपाल प्रसाद, सा. वजीरगंज, थाना वजीरगंज, जिला गया
    3. रोहन कुमार नोनिया, उम्र-19 वर्ष, पे०-धर्मेन्द्र नोनिया, सा. मिंघा कॉलोनी, थाना जमुरिया, जिला वर्धमान (प.बंगाल)
    4. राकेश सोनी, उम्र-54 वर्ष, पे० देवीलाल सोनी, सा.-जी.टी. मार्ग, हमजापुर, थाना-शेरघाटी, जिला-गया, (बिहार)

    बरामद सामान:

    • 4 अदद मोबाइल फोन
    • 4 ब्लेड के टुकड़े
    • नगद ₹4000

    आगे की कार्रवाई:

    • चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया।
    • लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 270/25 अंतर्गत धारा 313, 317(05) भारतीय न्याय संहिता दर्ज की गई।
    • अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे गैंग बनाकर यात्रियों के सामान की चोरी करते हैं।