Blog

  • ढाई महीने के अंदर दुरंतो एक्स. में चोरी गए लाखों के बरामद सामान कैप्टन को लौटा दिया गया, जताया आभार

    ढाई महीने के अंदर दुरंतो एक्स. में चोरी गए लाखों के बरामद सामान कैप्टन को लौटा दिया गया, जताया आभार

    देवब्रत मंडल

    गया जी रेल थाना में कैप्टन करुणाकर अपने सामानों के साथ

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया-डीडीयू रेलखंड पर 26/27 जून की देर रात 12282 आनंद विहार-भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस में चोरी की भीषण घटना हुई थी। अपराधी ट्रेन को वैक्यूम कर गया रेल थाना क्षेत्र में  उतर कर भाग जाते हैं। इस ट्रेन में एक ही परिवार के 10 लोग सफर कर रहे थे। जो इस घटना के शिकार हुए थे। घटना के बाद 29 जून को यह परिवार विजयवाड़ा पहुंच गए थे। Magadhlive ने जब इस पीड़ित परिवार के राजू करुणाकर राजेश से बात की तो सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ हुई घटना को लेकर कहा कि, ऐसा कभी सोचे भी नहीं थे कि ऐसी घटना हो जाएगी। श्री राजेश ने बताया कि वे लोग 10 थे। जो डीडीयू जंक्शन से इस ट्रेन के बी-1 कोच में सफर शुरू किया और उन्हें विजयवाड़ा जाना था लेकिन सीधी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो दुरंतो में भुवनेश्वर तक का टिकट बुक किए थे। जहां से वे फिर ट्रेन बदलकर विजयवाड़ा तक पहुंचे थे। श्री राजेश ने बताया कि विजयवाड़ा में ससुराल है।

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    करीब ढाई लाख रुपये के सामान केवल इनके थे, जो मिल गए

    पीड़ित यात्री राजू करुणाकर राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी वसावी रावली और उनकी आंटी के पर्स चोरी हो गई थी। पत्नी के पर्स में दो आईफोन में एक की कीमत 1,40,000 है एवं दूसरा जो पुरानी थी, जिसकी आज कीमत 60-70 हजार कीमत है और ऐरपॉड्स की कीमत 20,000, दो चश्मा जो वाराणसी में खरीदे थे, उसकी कीमत 7,000 रुपये तथा नकद राशि 22,000 थे। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात जिसमें कुछ मोबाइल में ही थे आदि सामानों की चोरी हुई थी। यानी करीब 2,50,000 लाख केवल इनके हैं, जो चोरी हुई थी जो 10 सितंबर को न्यायालय के आदेश पर मिल गए।

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    नेवी में कैप्टेन यात्री राजू करुणाकर राजेश ने कुछ इस प्रकार जताया आभार

    Good morning
    I am captain rajesh and vasavi ravali from tirupati Andhra pradesh on June 27th travelling on duranto express we lost our bag and 2 apple iphones after complaining to GRP quick response we got from SHO and our items was recovered safely and after that with the help of lawyer birender and magadhlive news chief editor deo barat mandal after court proceedings on September 10 th ACJM gaya given release order and after SHO sir hand over my recovered items to us . We are really happy gaya lawyer and deo mandal and SHO GAYA and  GRP police helped and supported us very gently with full respect as I from other state Andhra pradhesh.

    ट्रेन में बयान देते यात्री(file photo)

    फ़ाइल फोटो(घटना के बाद)

    कैप्टन श्री करुणाकर मूलरूप से तिरुपति के रहनेवाले हैं। इनकी पत्नी एलुरु ( आंध्र प्रदेश) की रहने वाली हैं। जो इनके घर से कुछ ही दूरी पर है। जिन्होंने magadhlive के माध्यम से जानना चाहा था कि कबतक मिल जाएंगे सामान? उन्होंने बताया कि गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बरामद सामानों के फोटो व्हाट्सएप पर भेजे थे। जिसकी पहचान उन्होंने कर ली थी।

    07 जून से ही टूर पर निकले हुए थे पीड़ित परिवार

    यात्री श्री राजेश ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, सास, ससुर, आंटी आदि 07 जून से सिक्किम, दार्जलिंग, प्रयागराज, वाराणसी, भुवनेश्वर आदि दर्शन करने के लिए निकले हुए थे। घटना के पूर्व के दिन सभी वाराणसी में दर्शन किए। यहां पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद डीडीयू जंक्शन आए और यहीं से भुवनेश्वर के लिए दुरंतो एक्सप्रेस से जा ही रहे थे कि रास्ते में(गया जी) ही ऐसी घटना हो गई थी।

    ससुराल पहुंचकर सबसे पहले जताया आभार, कहा-बालाजी का दर्शन करने आइए

    कैप्टन आरके करुणाकर

    बुधवार की देर शाम थानाध्यक्ष श्री सिंह ने इनके सामान सुपुर्द कर दिए। दो दिनों तक इन्हें गया जी में इस काम के लिए रूकना पड़ा था। देर शाम पटना के लिए निकले और वहीं से हवाई यात्रा करते हुए गुरुवार की सुबह विजयवाड़ा(ससुराल) पहुंच कर सबसे पहले magadhlive को निःस्वार्थ भाव से सहयोग करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि जब भी तिरुपति बालाजी का बुलावा आता है तो निःसंकोच चले आएं, इनके दर्शन करें। हमारे परिवार आपके इंतजार में रहेंगे।

  • पटना-गया तथा गया-सोननगर रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, गयाजी में इंतजार करते रहे गए मीडियाकर्मी

    पटना-गया तथा गया-सोननगर रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, गयाजी में इंतजार करते रहे गए मीडियाकर्मी

    देवब्रत मंडल

    विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते महाप्रबंधक एवं डीआरएम

    पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा बुधवार को पटना-गया एवं गया-सोननगर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रेलमार्ग के स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, एफओबी, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा/संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक सोन नगर जंक्शन पहुंचे। जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। हालांकि गया जंक्शन पर पितृपक्ष मेला को लेकर मीडियाकर्मियों से रूबरू होने का कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित था लेकिन महाप्रबंधक श्री सिंह गया जंक्शन पर नहीं उतरे। जबकि गया जी के मीडियाकर्मी रेलवे के आमंत्रण पर उनके आगमन का इंतजार काफी देरी से कर रहे थे।

    गया जंक्शन पर डीआरएम एवं अधीनस्थ पदाधिकारी

    रेल महाप्रबंधक के गया आगमन के पूर्व डीडीयू मंडल के प्रबंधक उदय सिंह मीना अपने अधीनस्थ ब्रांच अधिकारियों के साथ गया जंक्शन पहुंच गए थे। महाप्रबंधक से रूबरू होने के लिए गया जंक्शन के कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक हॉल में मीडियाकर्मियों को बुला लिया गया था। लेकिन रेल महाप्रबंधक का विशेष ट्रेन गया जंक्शन पर कुछ देर रुकने के बाद यहां से रवाना हो गई। इस बीच महाप्रबंधक के इंतजार में बैठे मीडियाकर्मियों को इसकी सूचना दी गई कि रेल महाप्रबंधक का मीडिया से रूबरू होने का कार्यक्रम नहीं हो सकेगा। कारण स्पष्ट नहीं किया जा सका है। जिससे मीडियाकर्मी नाराजगी जाहिर करते हुए यहां से विदा ले लिए। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना अपने-अपने क्षेत्राधिकार में उपस्थित थे।

  • डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस एवं चंदौली मंझवार में महाबोधि एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

    डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस एवं चंदौली मंझवार में महाबोधि एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

    देवब्रत मंडल

    यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गोड्डा और नई दिल्ली के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 12349/12350 गोड्डा–नई दिल्ली–गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस का पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर तथा गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 10 सितंबर से ठहराव की शुरुआत की गई। आज 12350 नई दिल्ली–गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस के आगमन के साथ स्टेशन पर इस ठहराव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं रेलकर्मी उपस्थित रहे। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं चंदौली मंझवार स्टेशन पर 12397/12398 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस के ठहराव की शुरूआत हो गई। इस ठहराव के साथ डेहरी ऑन सोन स्टेशन एवं चंदौली मंझवार स्टेशन पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर होते हुए नई दिल्ली तथा गया की ओर यात्रा में सहूलियत प्राप्त होगी।

  • बालाजी नगर मोड़ का हाई मास्ट लाइट करीब एक साल से नहीं जल रहा, अभियंता ने कहा-एक दो दिन में बनवा दिया जाएगा

    बालाजी नगर मोड़ का हाई मास्ट लाइट करीब एक साल से नहीं जल रहा, अभियंता ने कहा-एक दो दिन में बनवा दिया जाएगा

    देवब्रत मंडल

    बालाजी नगर मोड़ पर बंद हाई मास्ट लाइट

    गया जी नगर निगम के वार्ड संख्या 04 अंतर्गत बालाजी नगर मोड़ पर लगा हाई मास्ट लाइट करीब एक साल से बंद पड़ा हुआ है। जबकि इन दिनों पितृपक्ष मेला जारी है। ऐसे में प्रेतशिला में पिंडवेदियों पर पिंडदान करने वाले तीर्थयात्रियों के साथ साथ आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
    जबकि इस संबंध में वार्ड पार्षद अनुपमा कुमारी का कहना है कि पिछले एक साल से बंद पड़े इस लाइट को चालू करने के लिए लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है लेकिन संबंधित पदाधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। जब इस बंद पड़े लाइट कब चालू हो जाएंगे के सवाल पर संबंधित अभियंता श्रेया सिंह ने कहा कि इधर पितृपक्ष मेला को लेकर मैन्टेन्स करने वाले कर्मचारी अधिक व्यस्त हैं लेकिन बहुत जल्द ही इस लाइट को चालू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दो दिनों में मैन्टेन्स करने वाले कर्मचारी इसे चालू कर देंगे।

  • संघर्ष समिति का आंदोलन लाया रंग, मनमाने होल्डिंग टैक्स वृद्धि को सरकार ने लिया वापस:लालजी प्रसाद

    संघर्ष समिति का आंदोलन लाया रंग, मनमाने होल्डिंग टैक्स वृद्धि को सरकार ने लिया वापस:लालजी प्रसाद

    देवब्रत मंडल

    लालजी प्रसाद

    मनमाना भवन कर वृद्धि के विरुद्ध संघर्ष समिति गया जी का संघर्ष एक मिसाल के रूप में उभरा है। राज्य सरकार ने पूर्व के निर्णय को वापस लेते हुए व्यवसाईयों को बड़ी राहत दी है। गया जी में मनमाना भवन कर वृद्धि के विरुद्ध संघर्ष समिति, गया जी के संयोजक लालजी प्रसाद और सहसंयोजक गोपाल पटवा के कुशल नेतृत्व में व्यवसायी, उद्यमी और होटल व्यवसाय से जुड़े उद्योगों ने इसको लेकर लगातार संघर्ष किया। लालजी प्रसाद ने कहा कि इस लंबी खींचतान और व्यवसायिक समाज के व्यापक समर्थन से राज्य सरकार को मनमाने भवन कर वृद्धि को वापस लेना पड़ा है। उन्होंने बताया बिहार सरकार ने 2013 के नगर निगम संपत्ति कर नियम 4 में संशोधन करते हुए 2023 में तीन गुना तक बढ़ाए गए व्यवसायिक संपत्ति कर को घटाकर दो गुना से तीन गुना कर दिया था। समिति के लगातार संघर्ष के उपरांत लिए गए राज्य सरकार के निर्णय से दुकानों, होटलों, मंडप आदि के व्यवसाय से जुड़े व्यवसायिक वर्ग को बड़ी राहत मिली है। संघर्ष समिति के संयोजक लालजी प्रसाद एवं सह संयोजक गोपाल पटवा ने धैर्य और समर्पण से इस आंदोलन का नेतृत्व किया। जिसके फलस्वरूप सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा है। जिसका गया जी के व्यवसाई समुदाय के विभिन्न संगठनों ने लालजी प्रसाद तथा गोपाल पटवा को सम्मानित और अभिनंदन करने का निर्णय लिया है। लालजी प्रसाद ने कहा कि यह जीत न केवल व्यापारियों की बल्कि पूरे क्षेत्र के जनहित में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि साथियों की मेहनत, हस्ताक्षर अभियान, धरना प्रदर्शन और सरकार से संवाद ने इस सफलता की नींव रखी। सरकार, होटल व्यवसाईयो, व्यापारियों ,उद्यमियों और जनता के बीच न्याय और विकास की राह प्रशस्त हुई है।

  • रोहतास से गायब दो लड़कियां गया जंक्शन पर मिली, नासरीगंज थाना को किया गया सुपुर्द

    रोहतास से गायब दो लड़कियां गया जंक्शन पर मिली, नासरीगंज थाना को किया गया सुपुर्द

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट में बरामद लड़कियां

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो लापता लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया है। लड़कियों की उम्र 16 और 17 वर्ष है, और वे रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।

    घटना की जानकारी:

    • नासरीगंज थाना में काण्ड संख्या 315/25 दिनांक 06/09/25 अंतर्गत धारा 96 बी.एन.एस. के तहत दर्ज मामले में दोनों लड़कियां घर से गायब थीं।
    • आरपीएफ गया को सूचना मिली कि लड़कियां गया स्टेशन पर हो सकती हैं।
    • उनि धिरेन्द्र कुमार, प्र.आ. विवेका नन्द, आ. मुकेश, आ. आर.के.सिंह, आ.देवेन्द्र और महिला आ.सोनिका ने गया स्टेशन परिसर में खोजबीन की।
    • प्लेटफॉर्म नंबर 2 के दिल्ली छोर के एफ.ओ.बी. पर दोनों लड़कियां बैठी मिलीं, जिन्हें रेस्क्यु किया गया।

    कार्रवाई:

    • नासरीगंज थाना को सूचना दी गई।
    • नासरीगंज थाना के उप निरीक्षक शबनम कुमारी के साथ स्टॉफ ने आकर दोनों लड़कियों को उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार से सही सलामत प्राप्त किया।
  • रोहतास से गायब दो लड़कियां गया जंक्शन पर मिली, नासरीगंज थाना को किया गया सुपुर्द

    रोहतास से गायब दो लड़कियां गया जंक्शन पर मिली, नासरीगंज थाना को किया गया सुपुर्द

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट में बरामद लड़कियां

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो लापता लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया है। लड़कियों की उम्र 16 और 17 वर्ष है, और वे रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।

    घटना की जानकारी:

    • नासरीगंज थाना में काण्ड संख्या 315/25 दिनांक 06/09/25 अंतर्गत धारा 96 बी.एन.एस. के तहत दर्ज मामले में दोनों लड़कियां घर से गायब थीं।
    • आरपीएफ गया को सूचना मिली कि लड़कियां गया स्टेशन पर हो सकती हैं।
    • उनि धिरेन्द्र कुमार, प्र.आ. विवेका नन्द, आ. मुकेश, आ. आर.के.सिंह, आ.देवेन्द्र और महिला आ.सोनिका ने गया स्टेशन परिसर में खोजबीन की।
    • प्लेटफॉर्म नंबर 2 के दिल्ली छोर के एफ.ओ.बी. पर दोनों लड़कियां बैठी मिलीं, जिन्हें रेस्क्यु किया गया।

    कार्रवाई:

    • नासरीगंज थाना को सूचना दी गई।
    • नासरीगंज थाना के उप निरीक्षक शबनम कुमारी के साथ स्टॉफ ने आकर दोनों लड़कियों को उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार से सही सलामत प्राप्त किया।
  • रोहतास से गायब दो लड़कियां गया जंक्शन पर मिली, नासरीगंज थाना को किया गया सुपुर्द

    रोहतास से गायब दो लड़कियां गया जंक्शन पर मिली, नासरीगंज थाना को किया गया सुपुर्द

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट में बरामद लड़कियां

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो लापता लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया है। लड़कियों की उम्र 16 और 17 वर्ष है, और वे रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।

    घटना की जानकारी:

    • नासरीगंज थाना में काण्ड संख्या 315/25 दिनांक 06/09/25 अंतर्गत धारा 96 बी.एन.एस. के तहत दर्ज मामले में दोनों लड़कियां घर से गायब थीं।
    • आरपीएफ गया को सूचना मिली कि लड़कियां गया स्टेशन पर हो सकती हैं।
    • उनि धिरेन्द्र कुमार, प्र.आ. विवेका नन्द, आ. मुकेश, आ. आर.के.सिंह, आ.देवेन्द्र और महिला आ.सोनिका ने गया स्टेशन परिसर में खोजबीन की।
    • प्लेटफॉर्म नंबर 2 के दिल्ली छोर के एफ.ओ.बी. पर दोनों लड़कियां बैठी मिलीं, जिन्हें रेस्क्यु किया गया।

    कार्रवाई:

    • नासरीगंज थाना को सूचना दी गई।
    • नासरीगंज थाना के उप निरीक्षक शबनम कुमारी के साथ स्टॉफ ने आकर दोनों लड़कियों को उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार से सही सलामत प्राप्त किया।
  • अलग अलग घटनाओं में एक ऑटो चालक सहित तीन की मौत, रेल पुलिस ने शवों को किया बरामद

    अलग अलग घटनाओं में एक ऑटो चालक सहित तीन की मौत, रेल पुलिस ने शवों को किया बरामद

    देवब्रत मंडल

    गया जी में मंगलवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक, एक वृद्ध व एक महिला की मौत हुई है। पहली घटना में, ईश्वर चौधरी हाल्ट के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू कुमार के रूप में हुई है, जो एक ऑटो चालक था। घटना की पुष्टि रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की है। दूसरी घटना में, गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर परैया और गुरारू स्टेशन के बीच एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद हुआ। शव दो टुकड़ों में था, जिसमें धड़ पटरी के बीच में और सिर पटरी के नीचे पड़ा था। पुलिस का मानना है कि यह घटना ट्रेन से कटकर हुई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, और पुलिस शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिलने की बात कह रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि तीसरी घटना गया जंक्शन के गार्ड रनिंग रूम के पास की है। यहां एक वृद्ध महिला की लाश की सूचना के बाद डेल्हा थाना और रेल थाना के बीच घटनास्थल को लेकर कुछ समय के लिए जांच पड़ताल शुरू हो गई। बाद में गया रेल थाना क्षेत्र में शव के होने की बात सामने आई। इसके बाद शव को बरामद कर रेल पुलिस ने आगे की कार्यवाही की। मृतका की उम्र करीब 70 साल के आसपास रहने की बात बताई गई है। जिसकी भी पहचान नहीं हुई है। रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

  • गया जंक्शन पर महिला चोर ने बच्चे के गले में रहे सोने का लॉकेट और पैर के बेरा काट लिया

    गया जंक्शन पर महिला चोर ने बच्चे के गले में रहे सोने का लॉकेट और पैर के बेरा काट लिया

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार महिला के साथ पुलिस

    गया रेलवे स्टेशन पर अपराधियों के गिरोह सक्रिय हैं। मंगलवार को ही नवादा जिले के रहने वाले पांच अपराधी गया जंक्शन पर पकड़े जाते हैं। जिसके पास से चोरी के कई मोबाइल फोन, चेन कटर आदि बरामद हुए। देखा जाए तो पितृपक्ष मेला को लेकर धीरे धीरे भीड़ बढ़ रही है और ऐसे में भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह अपने कारनामे को अंजाम दे रहे हैं। गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर वन पर बने प्रतीक्षालय में औरंगाबाद जिले की रहने वाली एक महिला के बच्चे के गले में रहे सोने के लॉकेट और पैर में पहने हुए बेरा को काट ली जाती है। जब महिला को इसका अहसास हुआ तो अन्य यात्रियों के सहयोग से उस महिला चोर को पकड़ लिया जाता है। इसके बाद पुलिस पहुंचती है और आगे की कार्रवाही शुरू होती है। गिरफ्तार महिला की पहचान सुनिता कुमारी, उम्र 28 वर्ष, पति मिथलेश पासवान, पता बेला, थाना बेला, जिला गया (बिहार) के रूप में हुई है। उसके पास से एक सोने का लॉकेट और चांदी का बेरा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 10,500 रुपये है। महिला यात्री ने शिकायत की थी कि उसकी बच्ची के गले से सोने का लॉकेट और पैर से चांदी का बेरा चोरी हो गया है। जब पुलिस ने जांच की, तो सुनिता कुमारी के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। दरअसल, महिला यात्री आरती देवी ओबरा औरंगाबाद जिले की रहने वाली है जो ट्रेन के इंतजार में प्रतीक्षालय में बैठी होती है और उनके साथ इस प्रकार की घटना हो जाती है। अनिता देवी के बयान पर सुनीता देवी के विरुद्ध कांड दर्ज की जाती है।महिला यात्री की शिकायत के आधार पर कांड संख्या 268/25 दिनांक 09.09.25 अंतर्गत धारा 303(02) 317(05) भारतीय न्याय संहिता दर्ज की गई। गया रेलवे स्टेशन पर पितृपक्ष मेला के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम संयुक्त रूप से अपराधी गतिविधियों पर नजर रख रही है। बावजूद इस तरह की घटना हो जाती है।