Blog

  • गया जंक्शन पर नवादा जिले के पांच अपराधी गिरफ्तार, आठ मोबाइल, चेन कटर, चाकू, ब्लेड बरामद

    गया जंक्शन पर नवादा जिले के पांच अपराधी गिरफ्तार, आठ मोबाइल, चेन कटर, चाकू, ब्लेड बरामद

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस की टीम

    गया जंक्शन पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के पांच लोगों को आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने गिरफ्तार किया है।  इन लोगों के पास से आठ मोबाइल, ब्लेड, चेन कटर व चाकू बरामद हुआ है।
    ऊनि. जावेद एकबाल, उनि. विकास कुमार, प्र.आ.एस. के. राय, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी विकास कुमार, और आरक्षी आलोक सक्सेना एवं आरक्षी शशि शेखर सभी रेसुब पोस्ट गया, सीआईबी गया के आरक्षी नवीन कुमार एवं साथ जीआरपी गया की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अपराधी गतिविधि का निगरानी किया जा रहा था। इसी क्रम में गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01/C पर हावड़ा छोर के पास पाँच व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में एकांत में बैठे थे। जिन पर शक होने पर उन्हें घेरकर रोका गया। नाम पता पूछने पर क्रमशः (01) गडु मिश्रा उम्र-35 वर्ष, पिता- कपील मिश्रा सा०-पचगामा थाना-नेमदारगंज, जिला-नवाद (बिहार) (02) राजा मिश्रा, उम्र-26 वर्ष पे०-पिंकु मिश्रा (03) सुबाष मिश्रा उम्र-25 वर्ष पे०-विनोद मिश्रा (04) सुमन मिश्रा उम्र-19 वर्ष पे० पिंकु मिश्रा (05) गौतम मिश्रा उम्र-19 वर्ष पे०-अरूण मिश्रा क्रम सं0-02 से 05 निवासी ग्राम-फरहा, थाना-नेमदारगंज, जिला-नवादा, (बिहार) बताया। पाँचो की तलाशी ली गई तो 08 अदद मोबाइल फोन, एक चेन कटर, पाँच ब्लेड का टुकड़ा एव चाकू पाया गया। आगे पूछताछ करने पर उपरोक्त पांचो ने बताया कि वह गैंग बनाकर सुंयोजित तरीके से यात्रियों के समान की चोरी करते हैं तथा उपरोक्त बरामद मोबाईल भी रेल यात्रियों से चुराया हुआ है। तत्पश्चात अपराध का जुर्म बताते हुए मौके की कार्रवाई कर उक्त पाँचो व्यक्तियो को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया जहां दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 267/25 अंतर्गत धारा 313, 317(05) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया। बरामद एवं जप्त मोबाइल का कीमत 1,05,000 रुपया है।

  • गया जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस और यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, कोई भी आकर खोल देता है कोच के दरवाजे

    गया जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस और यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, कोई भी आकर खोल देता है कोच के दरवाजे

    देवब्रत मंडल

    वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच के दरवाजे को खोलता बालक

    भारतीय रेल की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुरक्षा यहां भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। कोई भी ऐरा गैरा प्लेटफॉर्म पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के बंद कोच के दरवाजे को खोल दे रहा है। जिससे यात्री की सुरक्षा के साथ रेल संपत्ति की सुरक्षा खतरे में नजर आती है। सबसे बड़ी बात यह देखने को मिले कि एक भी सुरक्षा कर्मी प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आए।

    प्लेटफार्म नंबर 1/सी पर फुटबॉल खेलते हुए बच्चे

    गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1/सी पर हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को आकर लगी हुई होती है। इस ट्रेन के दरवाजे बंद थे। इस प्लेटफॉर्म पर एक दो लड़के आते हैं और बंद दरवाजे को बटन दबाकर खोल देते हैं। एक नहीं दो कोच के दरवाजे खोलने के बाद तीसरे कोच का दरवाजा खोलने के लिए बटन दबाने की कोशिश करते देखे गए। जब इन बच्चों की गतिविधियों को magadhlive ने कैमरे में कैद करना चाहा तो लड़के भाग खड़े हुए। यहां न तो रेलवे सुरक्षा बल दिखाई दिए और न तो राजकीय रेल पुलिस के कोई भी।
    सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इस ट्रेन की सुरक्षा करना किसकी जिम्मेवारी बनती है। दूसरा कि यदि इसी प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है तो संरक्षा भी प्रभावित हो रही है। कुछ देर बाद इसी प्लेटफार्म पर कई और लड़के फुटबॉल लेकर आ जाते हैं और इस जगह को खेल का मैदान समझ कर खेलना शुरू कर देते हैं। देखा गया कि इस प्लेटफार्म पर आने के लिए हर तरफ रास्ते खुले हैं। ऐसे में आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल जा सकते हैं। ऐसे में ये कहना अतिश्योक्ति नहीं कि इस ट्रेन के साथ साथ यात्रियों की सुरक्षा भगवान के भरोसे है। देखा जाए तो शनिवार(06सितंबर) से गया जी में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला शुरू हो गया है। गया जी में विभिन्न हिस्सों से ट्रेन द्वारा तीर्थयात्रियों का आना शुरू हो गया है तो जिस प्रकार सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया जा रहा है, ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

  • वाराणसी में शराब पकड़े जाने के बाद गया जंक्शन पर पार्सल कार्यालय में बढ़ाई गई सख्ती, पैकेजों की हुई जांच

    वाराणसी में शराब पकड़े जाने के बाद गया जंक्शन पर पार्सल कार्यालय में बढ़ाई गई सख्ती, पैकेजों की हुई जांच

    देवब्रत मंडल

    पार्सल ऑफिस से निर्गत पैकेज की जांच करते एसीएम

    शराब माफियाओं की जड़ें इतनी गहरी है कि येन केन प्रकारेण शराब बिहार में भेजने के लिए हर साधन और जुगाड़ लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वाराणसी रेलवे स्टेशन से आई है कि माफियाओं ने पार्सल द्वारा शराब की खेप बिहार भेजने के लिए बजाप्ता बुकिंग करा लिया था लेकिन गुप्त सूचना मिलते ही पार्सल कार्यालय में पैकेजों की जांच की गई तो भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई। इस मामले की जांच में अबतक जो बातें सामने आई है, वो ये कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसकी(शराब) बुकिंग कराई गई थी।
    इस तरह की घटना के बाद गया जंक्शन के पार्सल कार्यालय में सख्ती बरती जा रही है। शनिवार को डीडीयू मंडल के एसीएम अरविंद कुमार गया जंक्शन के पार्सल कार्यालय पहुंचे। यहां बुकिंग से आए पैकेजों की रैंडम जांच की। रेलवे सूत्रों ने बताया कि वाराणसी की घटना को लेकर डीडीयू मंडल द्वारा सख्ती बरती जा रही है।
    बता दें इसके पहले गया जंक्शन के पार्सल कार्यालय द्वारा निर्गत किए जा चुके एक लीजिंग कंपनी के द्वारा मंगवाए गए पैकेजों में शराब भी थे। जिसकी सूचना मिलते ही तत्कालीन आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम ने गया जी के कोतवाली थाना के तुतवाड़ी मोहल्ले में संचालित गोदाम में छापेमारी की गई थी। जहां से भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी।

  • तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए लगाए गए चिकित्सा शिविर, सीएमएस ने शिविर का किया शुभारंभ

    तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए लगाए गए चिकित्सा शिविर, सीएमएस ने शिविर का किया शुभारंभ

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर शिविर का शुभारंभ करते सीएमएस डॉ संदीप कुमार

    विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 में अपने पूर्वजों के मोक्ष की कामना को लेकर गया जी आ रहे तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए जिला एवं रेल प्रशासन द्वारा चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं।
    गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ गया जी रेल अनुमंडल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक-2 मिथलेश कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे। डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि यह शिविर 24 घन्टे कार्यरत रहेंगे। जहां चिकित्सा पदाधिकारी के साथ नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए हैं।

    जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष में स्वास्थ्य शिविर में ईलाज करते चिकित्सक

    वहीं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी के अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
    बता दें कि पितृपक्ष मेला 06 सितंबर से 21 सितंबर तक है। जिसमें विभिन्न राज्यों के अलावा विदेश से भी सनातन धर्म को मानने वाले लोग पिंडदान का कर्मकांड करने के लिए गया जी आते हैं।

  • महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों ने गया जी की व्यवस्था को सराहा, कहा-इतनी अच्छी व्यवस्था कहीं नहीं देखी

    महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों ने गया जी की व्यवस्था को सराहा, कहा-इतनी अच्छी व्यवस्था कहीं नहीं देखी

    देवब्रत मंडल

    शिविर में ट्रेन का इंतजार करते नासिक के तीर्थयात्री

    विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 शुरू हो गया है। अनंत चतुर्दशी तिथि को महाराष्ट्र के नासिक से पिंडदान एवं तर्पण करने आए एक परिवार ने गया जी में मेले को लेकर की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। माधव लक्ष्मण तड़के नामक तीर्थयात्री अपने परिवार के लोगों के साथ बैठे हुए थे। गया जंक्शन परिसर में मद्य निषेध विभाग की ओर से लगाए गए सहायता शिविर में ये सभी ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। जब इनसे magadhlive ने बातचीत की तो इन्होंने कहा कि इतनी अच्छी व्यवस्था हमने कहीं नहीं देखी। उन्होंने बताया कि पिंडदान करने के साथ साथ श्रीविष्णुपद मंदिर में दर्शन किए और गंगाजी(फल्गु) में तर्पण किया। मन तृप्त हो गया। ये सभी यहां से पहले प्रयागराज जाएंगे। उसके बाद वहां से नासिक लौटेंगे।
    बता दें कि गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 06 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों की सुविधा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

  • अधिकारियों की ‘झिड़की’ सुनने के आदि हो गए ‘साहेब’, कमिटमेंट कर निभाना नहीं जानते

    अधिकारियों की ‘झिड़की’ सुनने के आदि हो गए ‘साहेब’, कमिटमेंट कर निभाना नहीं जानते

    न्यूज़ डेस्क

    गया जी जंक्शन के एक दो ‘साहेब’ अधिकारियों की झिड़कियां सुनने के मानो आदि हो गए हैं। ये साहेब अधिकारियों के सामने तो कमिटमेंट कर देते हैं लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाते हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे में अधिकारियों को गुस्सा आ ही जायेगा।

    ताला बन गया था मुसीबत

    पिछले दिनों रेलवे के एक अधिकारी यात्री सुविधाओं का जायजा लेने गया जंक्शन पर निकल पड़े थे। इसी क्रम में जन सुविधा से जुड़े एक कमरे में ताला लगा देख उसे खोल कर देखना चाहे। चाबियों का गुच्छा आ गया लेकिन उसमें बंद ताले की चाबी नहीं थी तो दरवाजा नहीं खुला। ये देख अधिकारी महोदय का गुस्सा सातवें आसमान पर और इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े साहेब पर अधिकारी भड़क गए और झिड़कियों की झड़ी लगा दी।

    एक साहेब तो झिड़की सुनने के बाद हट गए थे

    यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े एक ‘साहेब’ को भी कुछ इसी तरह के गुस्से का कोपभाजन बनना पड़ा था। झिड़कियां सुनने के बाद साहेब को मानो आत्मग्लानि हुई और देरी न करते हुए उस जगह से निकल पड़े। चर्चा हुई कि ये साहेब अपने चैम्बर में आकर बैठ गए।

    एफआईआर दर्ज करवाने की बात कह दी लेकिन…

    गया जंक्शन पर पितृपक्ष मेला में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया चिन्हित करते हुए उसमें पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने का कमिटमेंट कर चुके एक अभियंता को फिर एक अधिकारी के गुस्से का कोपभाजन बनना पड़ गया। दरअसल, यहां जन सुविधाओं का हाल बेहाल रहने की जानकारी प्राप्त हुई थी तो शाम में ही जिले के एक बड़े पदाधिकारी जंक्शन पर पहुंच गए। सीधे वहीं पहुंच गए और फिर वही बात हुई कि कमिटमेंट जो कर चुके थे वह पूरा नहीं हुआ था तो पदाधिकारी महोदय गुस्से में अभियंता महोदय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने की बात कह गए। बाद में पता चला कि ये ठीकेदार नहीं हैं बल्कि रेल के पदाधिकारी हैं तब पदाधिकारी महोदय क्रोध की घूंट पीकर रह गए।

    इन दिनों एक सिपाही जी काफी चर्चा में

    यात्रियों की सुरक्षा के साथ साथ रेल संपत्तियों की रक्षा करने वाले एक महकमे से जुड़े विभाग के एक सिपाही जी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। चर्चा में इसलिए हैं कि इनके ऊपर वाले पदाधिकारी का इन पर विशेष कृपा इन दिनों बरस रही है। इसलिए सिपाही जी स्वयं को बड़े तीरंदाज बने हुए हैं और जहां तहां तीर चला दे रहे हैं। जिसकी शिकायत बड़े साहेब तक पहुंच गई है। गरीब गुरबे, दो रोटी की जुगाड़ में लगे लोगों को इनका यह अंदाज पसंद नहीं है। जिसके कारण इनके किस्से चर्चा में हर दिन रहते हैं।

    …और अंत में

    17 दिवसीय पिंडदान के कर्मकांड के विधान है। तो 06 सितंबर से पितृपक्ष मेला शुरू हो गया है। इस मेले का उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए सभी जगहों पर निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है लेकिन इस मेला को लेकर केंद्र सरकार के एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महकमे के शीर्ष अधिकारी को निमंत्रण नहीं भेजा गया है। पूछने पर इस महकमे के साहेब ने कहा-हमारी कोशिश यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है जो हम करवा रहे हैं। आमंत्रण पत्र की प्रतीक्षा हम क्यों करें।

  • पितृपक्ष मेला: गया जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा हेतु व्यापक कार्य योजना, मंडल मुख्यालय स्तर पर की जा रही निगरानी

    पितृपक्ष मेला: गया जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा हेतु व्यापक कार्य योजना, मंडल मुख्यालय स्तर पर की जा रही निगरानी

    देवब्रत मंडल

    पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा पितृपक्ष मेला 2025 (दिनांक 6 से 21 सितम्बर) के अवसर पर गया जंक्शन पर तीर्थयात्रियों एवं आम यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु एक बहुपक्षीय कार्य योजना तैयार की गई है। इस योजना के अंतर्गत स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, प्रवेश द्वार, एफओबी, यात्री सूचना प्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वच्छता से संबंधित अनेक कार्यों को क्रियान्वित किया जाएगा। स्थानीय एवं मंडल मुख्यालय स्तर पर तैयारी एवं व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।मुख्य प्रवेश द्वार के समीप मुख्य भवन के यात्री होल्डिंग एरिया में बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल बूथ, पंखे, चार्जिंग पॉइंट्स एवं पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन परिसर को अवरोध मुक्त किया जाएगा ताकि यातायात सुगम हो सके। यात्री सर्कुलेटिंग एरिया में दो-तरफा मार्ग की अस्थायी व्यवस्था की जाएगी जिससे भीड़ प्रबंधन बेहतर हो सके। प्रतीक्षालयों, शौचालयों एवं वेटिंग हॉल में टूटे हुए नल, फ्लश, दरवाजे एवं लॉक को सुव्यवस्थित किया जायेगा। सभी यात्री सुविधाओं का योजनात्मक चित्र भी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्लेटफॉर्म, ट्रैक एवं शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रमुख स्थानों पर कूड़ेदान, अग्निशमन यंत्र एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। प्लेटफॉर्मों पर कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन सूचना डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली एवं सीसीटीवी कैमरे का प्रावधान रहेगा। तीर्थयात्रियों के क्षेत्र में अस्थायी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों की सुविधा हेतु पर्याप्त लाइट, संकेतक बोर्ड, पंखे एवं चार्जिंग पॉइंट्स लगाए जाएंगे। टिकट बुकिंग एवं आरक्षण काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी तथा “मई आई हेल्प यू” बूथों पर टीसी स्टाफ की तैनाती की जाएगी। अंतिम समय में प्लेटफॉर्म परिवर्तन करने से बचा जाएगा ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। आरपीएफ की चौबीसों घंटे तैनाती सुनिश्चित की जाएगी तथा वाहन प्रवेश-निकास हेतु बैरिकेडिंग की जाएगी। अनधिकृत पार्किंग पर नियंत्रण हेतु विशेष निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।यात्रियों को भोजन एवं जलपान की सुविधा हेतु पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी तथा खाद्य गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाएगी। पार्सल प्रबंधन को सुव्यवस्थित किया जाएगा एवं सहयोग पूछताछ केंद्र पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। प्लेटफॉर्मों पर अतिरिक्त संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे जिससे यात्रियों को मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। स्काउट, गाइड एवं स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी जो यात्रियों को सहायता प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य सुविधा हेतु प्राथमिक उपचार केंद्र एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे तथा जिला सिविल सर्जन से समन्वय स्थापित किया जाएगा। सभी विभागों द्वारा समन्वित प्रयासों से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पितृपक्ष मेला 2025 के दौरान गया जंक्शन पर यात्रियों को एक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सहज यात्रा अनुभव प्राप्त हो।

  • पितृपक्ष महासंगम: मेला क्षेत्र सहित गया जंक्शन पर संचालित किए जाएंगे 13 टिकट एवं सात आरक्षण टिकट काउंटर, सात एटीवीएम भी होंगे

    पितृपक्ष महासंगम: मेला क्षेत्र सहित गया जंक्शन पर संचालित किए जाएंगे 13 टिकट एवं सात आरक्षण टिकट काउंटर, सात एटीवीएम भी होंगे

    देवब्रत मंडल

    गया जी में 6 सितंबर से विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष शुरू हो रहा है जो 21 सितंबर तक चलेगा। आस्था और श्रद्धा के संगम स्थल गया जी में ट्रेन द्वारा आने जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविदाएं प्रदान करने के ख्याल से डीडीयू मंडल के गया जंक्शन पर तो अतिरिक्त टिकट और रिज़र्वेशन काउंटर खोले ही गए हैं। वहीं मेला क्षेत्र नई सड़क में भी काउंटर के संचालन अवधि में विस्तार देते हुए तीर्थयात्रियों को सुविधाएं दी जा रही है। यहां एक टिकट बुकिंग काउंटर भी होंगे जो दो शिफ्ट में सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर 1 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। जहां से यात्री अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक करा सकते हैं।
    गया जंक्शन के पूरब दिशा में वर्तमान में संचालित हो रहे सात टिकट काउंटर के अतिरिक्त दो और काउंटर खोल दिए गए हैं। यहां नौ टिकट काउंटर होंगे। जबकि डेल्हा साइड में तीन टिकट बुकिंग काउंटर संचालित होंगे। यहां काउंटर सुबह 5 बजे से दोपहर एक बजे तक, इसके बाद एक बजे से रात नौ बजे तक खुले रहेंगे।
    विष्णुपद पीआरएस(नई सड़क) सुबह 8 बजे दोपहर 2 बजे तक और फिर दोपहर दो बजे से रात 8 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह काउंटर मेला क्षेत्र में इसलिए दिए गए हैं ताकि तीर्थयात्रियों एवं आम यात्रियों को गया जंक्शन के काउंटर पर आना नहीं पड़े। इस सुविधा का लाभ तीर्थयात्रियों के लिए लाभदायक साबित होगा।
    इसके अलावा तीर्थयात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए गया जंक्शन पर पहले से संचालित चार रिज़र्वेशन काउंटर के अलावा दो और अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था दी गई है।
    जबकि ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन(ATVM) की संख्या सात कर दी गई है। जिसमें एक ATVM होल्डिंग एरिया(द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के पास होगा। जबकि शेष छह ATVM में से एक डेल्हा टिकट बुकिंग काउंटर के पास होगा और शेष पांच पूर्व से संचालित हो रहे टिकट बुकिंग काउंटर के पास होंगे।