Blog

  • शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर भविष्य के निर्माण की नींव रखते हैं: गोपा सिन्हा

    शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर भविष्य के निर्माण की नींव रखते हैं: गोपा सिन्हा

    देवब्रत मंडल

    पीपुल फर्स्ट एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट सामाजिक संस्था अंतर्गत बिहार एवं झारखंड में संचालित विभिन्न विद्यालयों, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों एवं परियोजनाओं में भारत रत्न डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा गोपा सिन्हा ने डोभी विद्यालय में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति स्व० डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की चित्र पर श्रद्धांजलि देते हुए माल्यार्पण किया उसके उपरांत बच्चो एवं शिक्षकों के साथ मिलकर केक भी काटा। प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह ने अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्रीमती सिन्हा ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया।

    बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चो के सर्वप्रथम गुरु उसकी मां होती है जो चलना, बोलना, मर्यादा एवं अच्छे संस्कार की शिक्षा देती हैं, उसके बाद शिक्षक होते हैं जो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर भविष्य के निर्माण की नींव रखते हैं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु शिष्य का महत्व बताया। इस कार्यक्रम में बच्चो के साथ शिक्षक गोपाल प्रजापति, हिमांशु, दिनेश केशरी, हरि वर्मा,अनिशा एवं सपना मौजूद थी। वही, गया जंक्शन के निकट संचालित पीपुल फर्स्ट की इकाई रेस्क्यू जंक्शन में भी स्ट्रीट,प्लेटफॉर्म एवं स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए चलाए जा रहे सिक्योर प्रोजेक्ट विद्यालय में भी डॉ० राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। जिसमें बच्चों ने बहुत ही उल्लास के साथ नृत्य, गायन, कविता की प्रस्तुति दी। उसके उपरांत शिक्षकों के संग मिलकर केक काटते हुए पूर्व राष्ट्रपति के जन्म दिवस के अवसर पर विशेष भोज का भी लुत्फ उठया। शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रेरणास्वरुप शिक्षक शिक्षिकाओं ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी और उनकी उपलब्धियों से बच्चों को अवगत कराया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अमित कुमार, शिक्षक निशा कुमारी, संध्या कुमारी, कहकशा अंबर, राधा कुमारी, परी शर्मा, सुशील कुमार एवं पारसनाथ शामिल हुए थे।

  • आधी अधूरी व्यवस्थाओं के बीच पितृपक्ष मेला की होगी शुरुआत, तीर्थयात्रियों को ‘नेचुरल कॉल’ के लिए पड़ेगा तड़पना

    आधी अधूरी व्यवस्थाओं के बीच पितृपक्ष मेला की होगी शुरुआत, तीर्थयात्रियों को ‘नेचुरल कॉल’ के लिए पड़ेगा तड़पना

    देवब्रत मंडल

    विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा द्वारा तो लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है लेकिन रेल प्रशासन मानो इसे कोई खास तबज्जो नहीं देता दिखाई दे रहा है।
    5 सितंबर को दोपहर दो बजे के पहले तक की स्थितियों पर जब मगध लाइव ने नजरें दौड़ाई तो व्यवस्थाएं आधी अधूरी ही दिखाई दिए। गया जंक्शन पर बनाए गए प्रतीक्षालयों में तीर्थयात्रियों के बैठने के इंतजाम किए गए हैं लेकिन इसमें शौचालयों में ताले बंद दिखाई दिए। कई यात्रियों ने कहा कि जब शौचालय तो हैं लेकिन इसके दरवाजे पर ताला जड़ दिया गया है। आखिर ‘नेचुरल कॉल’ की स्थिति में लोगों को तड़पना ही पड़ेगा।
    दिव्यांग यात्रियों के लिए कहें या फिर वृद्ध लोगों के लिए बनाए गए शौचालय को तो स्टोर रूम बना दिया गया है। इसका उपयोग लोग कैसे कर सकेंगे। कुछ महिला यात्रियों ने कहा कि ताला बंद कर देना गलत है। वहीं पटना से चलकर मिर्जापुर जाने के लिए गया जंक्शन के इस प्रतीक्षालय में बैठे एक यात्री ने कहा कि ये कैसा प्रतीक्षालय है, जिसके वॉशरूम के दरवाजे को बंद रखा गया है।
    रेलवे सूत्रों ने बताया कि गया जंक्शन के बाहरी परिसर(आरपीएफ बैरक के सामने) ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा अवैध कब्जा नजर आने पर इसे हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। साथ ही कई जगहों की फोटोग्राफी की गई है और संबंधित अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है। बता दें कि डीआरएम भी शौचालय के दरवाजे पर ताला लगा देखकर भड़क गए थे।

  • साइबर क्राइम: बिजली विभाग के नाम पर आया कॉल और 40 हजार रुपए हो गई निकासी

    साइबर क्राइम: बिजली विभाग के नाम पर आया कॉल और 40 हजार रुपए हो गई निकासी

    देवब्रत मंडल

    बैजनाथ झा

    साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले अपराधी ने गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र छोटकी नवादा मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी से 40 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन करवा लिया। घटना 05 सितंबर की है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत थाना में की है।
    पीड़ित व्यक्ति बीएन झा ने बताया कि 5 सितंबर को एक अंजान नंबर से कॉल आया और बताया कि हम बिजली विभाग से बोल रहे हैं। आपके घर का मीटर अपडेट करना है। इसके बाद इनके व्हाट्सएप पर एक एपीके लिंक भेजा। और इस लिंक के माध्यम से उनके यूपीआई से 39, 400 रुपये की निकासी कर ली गई। इसके बाद श्री झा को एहसास हुआ कि उनके साथ फ्रॉड हो गया है।
    श्री झा ने बताया कि इसके बाद वे संबंधित बैंक शाखा में गए। जहां से उन्हें साइबर थाना में जाकर शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी गई। श्री झा ने बताया साइबर थाना द्वारा उन्हें संबंधित क्षेत्र के थाना में जाने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद साइबर कैफे में जाकर उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया है।
    उन्होंने बताया कि जिस नंबर से कॉल आया था, वो बाद में बंद बताया। उन्होंने बताया कि 7033249809 नंबर से काल आया था। उन्होंने बताया जिस यूपीआई आईडी पर रुपए भेजे गए हैं वह viverati interactive marketing private Limited के नाम से है। जो कि पीएनबी के एकाउंट से लिंक है।
    श्री झा ने ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से पुलिस से कार्रवाई करने और बैंक से निकासी हो चुकी करीब 40 हजार की राशि होल्ड करने की गुहार लगाई है।

  • पितृपक्ष मेला: गया जंक्शन पर आपराधिक घटनाओं को काबू करना एक बड़ी चुनौती, दो धराए

    पितृपक्ष मेला: गया जंक्शन पर आपराधिक घटनाओं को काबू करना एक बड़ी चुनौती, दो धराए

    गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस

    पितृपक्ष मेला के दौरान आपराधिक घटनाओं पर काबू रखना एक बड़ी चुनौती है। ऐसा देखने को मिलते रहे हैं कि मेले के दौरान अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह गया जी आ जाते हैं और घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं। पिछले साल स्टेशन रोड के एक होटल में ठहरे हुए इस तरह के गिरोह के कई लोगों को आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। भीड़ का फायदा उठाकर इस तरह के गिरोह आम यात्रियों और तीर्थयात्रियों के सामान लेकर चंपत हो जाते हैं। इस गिरोह में महिला एवं कुछ नाबालिग लड़की और लड़के भी होते हैं। जो एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे ही गिरोह के दो सदस्यों को आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने गया जंक्शन से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से ब्लेड के टुकड़े और चोरी के मोबाइल और पर्स के अलावा नकद रुपये भी बरामद हुए हैं। गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक चोरी किया हुआ मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 25,000 रुपये है।

    गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

    1. अमन कुमार मंडल, उम्र 29 वर्ष, पिता स्वर्गीय अमरनाथ मंडल, पता घोघा पक्की सराय, थाना घोघा, जिला भागलपुर
    2. मुकेश कुमार राय, उम्र 30 वर्ष, पिता रामनरेश राय, पता चंपापुर, थाना बख्तियारपुर, जिला पटना

    बरामद सामान:

    • एक अदद एंड्राइड मोबाइल फोन
    • एक पर्स जिसमें ₹300 नकद
    • दो अदद ब्लेड के टुकड़े

    कार्रवाई:

    • दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया।
    • उप निरीक्षक जावेद इकबाल आरपीएफ गया के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 263/25 दिनांक 04.09.25 अंतर्गत धारा 317(05)/3(5) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया।

    उम्मीद की जाती है कि पितृपक्ष मेला के दौरान इस तरह की कार्रवाई से यात्रियों की सुरक्षा और संपत्ति की सुरक्षा में मदद मिलेगी और अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेगी।

  • पितृपक्ष मेला: पुनपुन घाट तथा अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर ये सभी ट्रेनें रूकेगी, देखें सूची

    पितृपक्ष मेला: पुनपुन घाट तथा अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर ये सभी ट्रेनें रूकेगी, देखें सूची

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया है कि पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा दिनांक 06.09.2025 से 21.09.2025 तक पुनपुन घाट हाल्ट एवं अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर निम्नलिखित ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है –

    1. गाड़ी सं. 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस
    2. गाड़ी सं. 13347/13348 पटना-बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस
    3. गाड़ी सं. 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस
    4. गाड़ी सं. 18623/18624 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस
    5. गाड़ी सं. 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस
    6. गाड़ी सं. 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस
    7. गाड़ी सं. 13329/13330 पटना-धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस
    8. गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस
    9. गाड़ी सं. 05553/05554 पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल
    10. गाड़ी सं. 07255/07256 चर्लपल्ली-पटना-चर्लपल्ली स्पेशल
      इसी क्रम में गाड़ी सं. 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल एवं गाड़ी सं. 03655 पटना-गया स्पेशल का भी पुनपुन घाट पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

    इसके साथ ही, दिनांक 06.09.2025 से 21.09.2025 तक अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच स्थित अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी निम्नलिखित ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है –

    1. गाड़ी सं. 63289/63290 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर
    2. गाड़ी सं. 63291/63292 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर
    3. गाड़ी सं. 63295/63296 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर
    4. गाड़ी सं. 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर
    5. गाड़ी सं. 13305/13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी
  • डीडीयू मंडल के अधिकारियों का आखिर गया जी के मीडिया से दूरी क्यों?

    डीडीयू मंडल के अधिकारियों का आखिर गया जी के मीडिया से दूरी क्यों?

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के अधिकारी गया जी के मीडिया हाउस के लोगों से दूरी बनाए रखना चाहते हैं, आखिर ऐसा क्यों? ये सवाल यहां के मीडियाकर्मियों के मन में उठ रहे हैं। विशेषकर गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर ये बात कही जा रही है।
    यहां के मीडिया हाउस को न तो पूर्व में सूचना दी जाती है कि इस बार मेले में क्या क्या व्यवस्थाएं रेल प्रशासन की तरफ से की जा रही है और न तो पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों के आगमन पर और न तो डीआरएम द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण और यात्रियों की सुविधाएं मुहैया कराए जाने संबंधित जानकारी दी जाती है। ऐसे में विभिन्न मीडिया हाउस से जुड़े लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी दूरी क्यों?
    जबकि देखा जाए तो इस मेले को लेकर रेल अधिकारियों का बराबर यहां आना जाना लगा रहता है लेकिन मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में मीडिया हाउस और सम्बंधित संस्थान को जितने परस्पर सहयोग की अपेक्षा की जाती है वो शून्य के माफिक है।
    देखा जाए तो गया जी के जिला प्रशासन इस मेले को लेकर तीन महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं और इसकी जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सभी मीडिया हाउस को समय समय पर दी जाती है लेकिन डीडीयू मंडल द्वारा ऐसी कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है।
    हां! भारतीय रेलवे के बढ़ते कदम, ट्रेनों के परिचालन से संबंधित जानकारी प्रेस को उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन  विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 को लेकर क्या क्या सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही है इसकी जानकारी डीडीयू मंडल के किसी अधिकारी द्वारा नहीं दी गई है। ऐसे तो पत्रकार किसी प्रेस विज्ञप्ति के मोहताज नहीं हुआ करते हैं, जो देखते हैं, उसी के अनुसार अपनी रिपोर्ट प्रकाशित करने के लिए स्वतंत्र हैं। गया जी जंक्शन पर भी कोई ऐसे व्यक्ति(पर्यवेक्षक) को मीडिया हाउस को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। मंडल मुख्यालय में भी जिन्हें इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई होगी तो वे भी मीडिया से कुछ साझा नहीं कर रहे हैं।
    अब 06 सितंबर से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 शुरू हो रहा है जो 21 सितंबर तक चलेगा। परंतु अबतक एक भी बुलेटिन रेल की ओर से जारी नहीं किया जाना इस बात को दर्शाता है कि अधिकारी मीडिया हाउस से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।
    देखा जाए तो गया जी जंक्शन पर कई तरह के गैरकानूनी तरीके से कई चीजें देखने को मिलती है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया कभी कभार उठाते रहे हैं लेकिन, इसमें सुधार के बजाय और वृद्धि होती ही नजर आती है। ऐसे में मीडिया और स्थानीय प्रशासन के बीच जितना परस्पर सहयोग चाहिए वह नहीं मिल पाता है।
    जबकि पूर्व मध्य रेल के अन्य कुछ रेल मंडलों से ऐसी शिकायत मीडिया हाउस के लोगों के सामने नहीं नहीं रही है तो फिर डीडीयू मंडल द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है, ये सवाल यहां के मीडिया पर्सन के मन में उठ रहे हैं।

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे गया जी, भगवान विष्णु और महालक्ष्मी के किए दर्शन, योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे गया जी, भगवान विष्णु और महालक्ष्मी के किए दर्शन, योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

    देवब्रत मंडल

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत करते डीएम शशांक शुभंकर

    गया जी की पावन भूमि पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पहुंचे। सबसे पहले गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गया जी के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुपद मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान विष्णु और महालक्ष्मी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गया जी आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    श्रीविष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में महालक्ष्मी की अर्चना करते सीएम


    मुख्यमंत्री गया जी में कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही 06 सितंबर से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जी में 899.46 करोड़ रुपए की लागत से कुल 10 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ये सभी वही योजनाएं हैं, जिसे मुख्यमंत्री ने अपने प्रगति यात्रा के दौरान गया जी आगमन पर घोषणाएं की थी। अब इन योजनाओं पर कार्य शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा गयावासियों के लिए काफी सुखद समाचार है कि जो वादा उन्होंने प्रगति यात्रा के क्रम में गया जी के लोगों से किया था, उसे पूरा किया जा रहा है।

    श्रीविष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में दुग्धाभिषेक करते सीएम

    इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

  • अवैध हॉकर के “अभिशाप” से मिली मुक्ति, ट्रेनों में यात्रियों के बीच सामग्री बिक्री की मिली अनुमति

    अवैध हॉकर के “अभिशाप” से मिली मुक्ति, ट्रेनों में यात्रियों के बीच सामग्री बिक्री की मिली अनुमति

    देवब्रत मंडल

    वर्षों से अवैध हॉकर के नाम से ट्रेनों में चलने वाले वेंडर्स को रेलवे ने लाइसेंस जारी किया है। अब ये लाइसेंसी हॉकर रेल प्रशासन के आदेश पर ट्रेनों में यात्रियों के बीच सामग्रियों की बिक्री कर सकेंगे। पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक मो. इकबाल ने इस कार्य के लिए एस. एस. इंटरप्राइजेज, इटारसी को अधिकृत किया है। 03 सितंबर 2025 से इस एजेंसी के वेंडर्स धनबाद रेल मंडल अंतर्गत धनबाद-गया रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में सामग्री बिक्री का कार्य शुरू कर देंगे।

    तीन वर्षों के लिए मिली है अनुमति


    इस बात की जानकारी मंगलवार को गया जंक्शन पर एस. एस. इंटरप्राइजेज के संचालक सुरेश साहू ने दी। इन्होंने बताया कि तीन वर्षों के लिए सामग्रियों को बेचे जाने की अनुमति धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम द्वारा 01 सितंबर को प्रदान कर दी गई है।

    स्वरोजगार से जुड़े कई बेरोजगार युवा, चेहरे पर खुशी


    रेल प्रशासन द्वारा अनुमति देने के बाद इन वेंडरों को आई कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। श्री साहू ने बताया कि उन्हें पटना-डीडीयू रेलखंड पर भी ट्रेनों में सामग्रियों की बिक्री करने का अनुमति मिल चुकी है। इसके अलावा इटारसी में भी उनके कई वेंडर्स ट्रेनों में यात्रियों के बीच सामग्रियों की बिक्री कर रहे हैं। जिससे कई युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा गया है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि आने वाले दिनों में पूर्व मध्य रेल अन्य मंडलों में भी सामग्रियों को बिक्री करने के लिए लाइसेंस प्राप्त हो जाएगा।

    अवैध ठीकेदार द्वारा मिल रही तरह की धमकियां


    लाइसेंसी वेंडरों ने बताया कि सालों से वे लोग अवैध ठिकेदार के माध्यम से ट्रेन में सामान बेचने का काम करते हुए आ रहे हैं। जिसके एवज में उन्हें हर दिन तीन से चार सौ रुपये नाजायज राशि देने पड़ते थे और गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया जाता था, लेकिन जुर्माना की राशि अदा कर न्यायालय से जमानत पर रिहा कर दिया जाता था लेकिन अब इस प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इन वेंडरों ने रेल प्रशासन से अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। कहा कि लाइसेंस मिलने पर अब अवैध ठीकेदार के द्वारा उन्हें तरह तरह की धमकियां दी जा रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार


    इस लाइसेंस को मिल जाने के बाद इन वेंडरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है और कहा कि अब उन्हें अवैध हॉकर के अभिशाप से मुक्ति मिल गई है। जारी पत्र के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत, दुरंतो और अमृत भारत एक्सप्रेस में इन वेंडरों को सामग्री बेचे जाने की अनुमति फिलहाल नहीं दी गई है। बाकी सभी ट्रेनों में सामग्रियों को बेचे जाने की अनुमति दी गई है। रेल प्रशासन ने बिक्री की जाने वाली वस्तुओं की सूची जारी करते हुए एजेंसी को अवगत कराया है कि वे क्या क्या बिक्री कर सकते हैं।

    राजेश कुमार एवं गुड्डू सिंह को बनाया गया मैनेजर

    श्री साहू ने बताया कि इस कार्य के लिए राजेश कुमार एवं गुड्डू सिंह को मैनेजर का दायित्व सौंपा गया है जो इन वेंडरों  के साथ होने वाली हर प्रकार की परेशानियों को दूर करने के लिए संबंधित रेल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का नियमसंगत हल निकालेंगे। मैनेजर राजेश कुमार एवं गुड्डू सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन वेंडर्स किया करेंगे। यदि कहीं भी गलती करते पाए जाते हैं तो उनका लाइसेंस रद्द करने के लिए श्री साहू को पत्र लिखा जाएगा।

  • पितृपक्ष महासंगम: गांधी मैदान मार्केट कमेटी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    पितृपक्ष महासंगम: गांधी मैदान मार्केट कमेटी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    देवब्रत मंडल

    बैठक में शामिल विक्रेता व कमेटी के पदाधिकारी

    पितृपक्ष मेला में देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों के साथ सौम्यता से व्यवहार करने, स्वच्छता मिशन को सफल बनाने आदि सहित कुछ अन्य मुद्दों को लेकर गांधी मंडप में मंगलवार को गांधी मैदान मार्केट कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गया जिला फुटपाथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष अमरजीत गिरी ने की। कमेटी की मासिक बैठक में दुकानदार(फुटपाथ विक्रेता) भी शामिल हुए। बैठक में 06 सितंबर से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
    कमेटी के जिला सचिव कृष्ण देव पांडे ने बताया कि फुटपाथ दुकानदारों से अपील की गई कि मेला के दौरान गया जी आ रहे तीर्थयात्रियों के साथ मृदुल व्यवहार करेंगे। यदि उन्हें किसी तरह की परेशानियों में देखें तो उन्हें मदद भी करें। श्री पांडेय ने दुकानदारों से कहा कि खान पान की वस्तुओं को ढक कर रखें। फल, सब्जी आदि ताजा रखें। कचरे को डिब्बे में डब्बे में डालें, न कि उसे इधर उधर फेंके। ऐसा करने से गंदगी फैलेगी जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। अध्यक्ष श्री गिरि ने फुटपाथी दुकानदारों से कहा कि मेला अवधि की बात हो या आम दिन की, अपने अपने निर्धारित स्थल पर ही दुकानें लगाएंगे। यात्रियों व आम ग्राहकों के साथ अच्छे तरीके से पेश आएं ताकि गया जी से एक संदेश लेकर लोग लौटें। बैठक में गांधी मैदान मार्केट कमेटी के अध्यक्ष तस्लीम खान एवं गांधी मैदान मार्केट कमेटी के सचिव सूरज कुमार ने कहा कि दुकानदारों के साथ कुछ समस्याएं भी आ रही है। टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक जब होती है तो नगर निगम के कुछ कर्मचारियों द्वारा जो अनुचित लाभ के लिए नियम से हटकर कार्य कर रहे हैं, उन मुद्दों को भी टीवीसी के अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष पेश करें।
    बैठक में पिछले माह हुई बैठक में उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में कमेटी के अन्य लोग भी उपस्थित थे।

  • पितृपक्ष महासंगम: इस वर्ष भी तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा गंगाजल, सवाल खड़े हो रहे आखिर कैसे

    पितृपक्ष महासंगम: इस वर्ष भी तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा गंगाजल, सवाल खड़े हो रहे आखिर कैसे

    देवब्रत मंडल

    File photo

    विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 में गया जी आने वाले तीर्थयात्रियों को पिछली बार की तरह गंगाजल उपलब्ध कराए जाने की योजना है। पर जिन्हें गंगाजल भेजना है उस जल संसाधन विभाग(गंगाजल उद्भव) से जुड़े कार्यालय के अधिकारी को खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई पत्र लिखकर निर्देशित नहीं किया जा सका है।
    इस संबंध में जब कार्यपालक अभियंता ओम कुमार से पूछा गया कि क्या इस बार गंगाजल गया डेयरी को भेजने से संबंधित कोई निर्देश(पत्र) प्राप्त हुआ है या नहीं? तो उन्होंने बताया कि आपसे बात करने वक्त तो ऐसा कोई पत्र हमें नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर हो सकता है कि इस संबंध में निर्गत पत्र उनके तक नहीं पहुंचा है। डेयरी द्वारा टैंकर भेजा जाएगा तो वे गंगाजल भेज देंगे।
    इधर गया डेयरी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गंगाजल पैक करने के लिए पैकेट तैयार कर लिए गए हैं लेकिन गंगाजल कहां से उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है, इसकी विशेष जानकारी पत्र के माध्यम से नहीं दी गई है।
    बता दें कि गत वर्ष पितृपक्ष मेला में आए तीर्थयात्रियों के बीच करीब 13-15 हजार लीटर गंगाजल पैकेट में तैयार कर वितरित किया गया था। इसको लेकर गंगाजल उद्भव परियोजना से जुड़े पदाधिकारी और गया डेयरी फार्म से जुड़े पदाधिकारियों के सम्यक प्रयास से गंगाजल वितरण किया गया था लेकिन इस बार डेयरी और गंगाजल उद्भव परियोजना से जुड़े पदाधिकारियों के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई है।