Blog

  • पितृपक्ष महासंगम: फिक्रमंद डीएम देर रात भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकल पड़े

    पितृपक्ष महासंगम: फिक्रमंद डीएम देर रात भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकल पड़े

    देवब्रत मंडल

    गया जी की पावन धरती पर हर वर्ष लगने वाले विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर अनुभव कराने वाला हो, इसे लेकर जिला पदाधिकारी शहर में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रात को रात नहीं समझते हैं और निकल जाते हैं इसका जायजा लेने। दिन तो दिन, रात को भी ये आराम नहीं कर रहे हैं।
    सोमवार की रात गया जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर पितृपक्ष मेले को लेकर अबतक की जा चुकी तैयारियों का अवलोकन करने निकल पड़े थे। जहां कुछ भी कमियां दिखी, उसे तेजी से कमी को दूर करने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिए।


    ऐसा नहीं कि श्री शुभंकर गया जी के पहले डीएम हैं जो रात में भी निरीक्षण करने के लिए निकले हैं। इसके पहले के डीएम भी ऐसा करते देखे जा चुके हैं। हर डीएम की सोच रही है कि विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में इन्तेजामत ऐसे हों कि देश विदेश से गया जी में आने वाले हर वर्ग के तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो और गया जी से एक अच्छा संदेश लेकर अपने स्वदेश को लौटें।
    इस वर्ष पितृपक्ष महासंगम 06 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। तीर्थयात्रियों को वो सारी सुविधाएं मिले, जिसकी वे गया जी अपेक्षा रखते हैं। गया जी उत्तर भारत की प्राचीन संस्कृति नगरी है। यहां हर वर्ष लाखों की संख्या में तीर्थयात्री पिंडदान करने, पवित्र फल्गु के जल से तर्पण कर पितरों की मोक्ष की कामना के साथ आते हैं। इस वर्ष गया जी के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की हर क्षण यही कोशिश ही है गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि गया जी आ रहे तीर्थयात्रियों के मन में श्रद्धा और विश्वास की यह डोर और मजबूत हो।


    डीएम श्री शुभंकर के साथ अधिकारियों का काफिला चक रहा है। जो एक एक चीजों को बारीकी से देख रहे हैं और जहां भी कुछ कमी समझ में आ रही है उसे फौरन दुरुस्त करवा रहे हैं। साथ में एसएसपी आनंद कुमार और उनके अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी भी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर फुलप्रूफ प्लान तैयार कर चुके हैं। भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, सेवा को लेकर संबंधित अधिकारी भी इसी कोशिश में हैं कि पितृपक्ष महासंगम 2025 हर वर्ष की तुलना में बेहतर तरीके से संपन्न कराया जाए।
    इस बीच चर्चा है कि पितृपक्ष मेला के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जी आने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पितृपक्ष मेला के दौरान 17 सितंबर को गयाजी आएंगे। इसको लेकर भी जिला प्रशासन पूरी तन्मयता से लगा है।

  • मानवीय संवेदना एवं वर्तमान परिवेश की कहानी हैं ‘वापसी’: अबरार आलम

    टिकारी संवाददाता

    टिकारी संवाददाता: प्रख्यात कहानीकार व साहित्यकार उषा प्रियंवदा द्वारा लिखित कहानी ‘वापसी’ सनातन संस्कृति, संयुक्त परिवार और मानवीय संवेदना की तस्वीर है। यह पूरी कहानी नायक गजाधर बाबू के इर्द – गिर्द घूमती है। गजाधर बाबू अपनी रेलवे की पैतिस वर्ष की सेवा के बाद परिवार के सुख का सपना संजोये घर वापस आते हैं। लेकिन घर का परिवेश उनके सपनों को चकनाचूर कर देता है। उनकी उपस्थिति उनके बच्चों को नागवार गुजरती है और अंत में वे दूसरे काम पर वापस चले जाते हैं। नगर के एक किड्स स्कूल परिसर में आयोजित कहानी विथ काफी के 11 वीं कड़ी के रूप में वापसी कहानी पाठ एवं चर्चा के दौरान वक्ताओं ने उपरोक्त बातें कही। कार्यक्रम की शुरुआत संजय अथर्व द्वारा कहानी पाठ से हुई। रामेश्वर उच्च विद्यालय, बेलागंज के प्राचार्य मो. अबरार आलम ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं में साहित्य का लगाव बढ़ेगा। यह कहानी आज से छह दशक पूर्व लिखी गई थी और आज यह कहानी घर -घर में घटित हो रहा है। शहर के चर्चित हिंदी शिक्षक डा. राजन ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है एवं साहित्यकार दूरदर्शी होते हैं। नारायण मिश्रा ने कहा कि इस कहानी में संयुक्त परिवार के क्षरण को दर्शाया गया है। हिमांशु शेखर ने कहा कि कहानी के माध्यम से बुजुर्गों की उपेक्षा एवं अकेलापन को दर्शाया गया हैं। इस कार्यक्रम में मनीष कुमार, नदीम हसन सहित कई साहित्य प्रेमी मौजूद थे।

  • बिग ब्रेकिंग: बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास, कार्यपालक अभियंता का हुआ तबादला

    बिग ब्रेकिंग: बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास, कार्यपालक अभियंता का हुआ तबादला

    देवब्रत मंडल

    गया-मानपुर रेलखंड पर बागेश्वरी गुमटी के पास आरओबी निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिलान्यास करेंगे। संभावना है कि मुख्यमंत्री 03 सितंबर को इस आरओबी के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के साथ साथ मानपुर और माड़नपुर बायपास के पास बनने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इन तीनों परियोजना के अलावा कुछ और परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 03 सितंबर को गया जी आ रहे हैं। बताया जा रहा कि इन परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिलापट्ट भी तैयार करने का निर्देश दिए गए हैं। एक विभाग के द्वारा तो शिलालेख बना भी लिया गया है।
    सूत्रों की मानें तो शिलालेख पर किनके किनके नाम अंकित रहेंगे, इसकी भी सूची विभागों को बता दिए गए हैं। बताया गया कि शिलालेख पर मुख्यमंत्री के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के भी नाम रहेंगे। हालांकि तिथि अभी फाइनल नहीं हुआ है लेकिन संभावना है कि मुख्यमंत्री 3 सितंबर को इन परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने के लिए आधारशिला रखने 03 सितंबर को गया जी आएंगे।
    बता दें कि बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास आरओबी निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में की थी। वहीं माड़नपुर बायपास के पास और मानपुर में मुफस्सिल मोड़ के पास फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण की भी घोषणा की थी। बागेश्वरी गुमटी के पास आरओबी निर्माण कार्य को लेकर निविदा प्रक्रिया भी अब अंतिम चरण में है।
    मालूम हो कि इन जगहों पर ब्रिज के निर्माण हो जाने से जाम की बड़ी समस्या का समाधान निकल जायेगा।
    इधर, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, गया के कार्यपालक अभियंता का स्थानांतरण के भी आदेश सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। गया जी के कार्यपालक अभियंता के प्रभार में रहे खुर्शीद करीम का स्थानांतरण आरा जिला कर दिया गया है, इनकी जगह पर नालंदा जिले से कार्यपालक अभियंता आ रहे हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री के गया आगमन के पहले वे यहां अपना योगदान दे देंगे।

  • गया जंक्शन पर 3.35 लाख रुपए के मादक पदार्थ के साथ राजस्थान का एक तस्कर गिरफ्तार

    गया जंक्शन पर 3.35 लाख रुपए के मादक पदार्थ के साथ राजस्थान का एक तस्कर गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    बरामद मादक पदार्थ के साथ पदाधिकारी व जवान

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने एक व्यक्ति को 16.66 किलोग्राम डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल का रहने वाला है जिसके पास से बरामद 16.66 किलोग्राम डोडा की अनुमानित कीमत 3,35,000 रुपये है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव और अपराध आसूचना शाखा गया के इंस्पेक्टर चंदन कुमार के निर्देशन में उ.नि. विकास कुमार और उनकी टीम ने गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01(B) पर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के दौरान मनीष कुमार को दो बैग के साथ पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से डोडा बरामद हुआ, जिसे जप्त कर लिया गया और व्यक्ति को निरुद्ध कर जीआरपी थाना गया लाया गया। इंस्पेक्टर श्री यादव ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध जीआरपी थाना गया में मु.अ.सं.-260/25 दिनांक 01.09.25 U/S 8/18(C) /20(B) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता मिली है।

  • पितृपक्ष महासंगम: गया जंक्शन पर बनेंगे चार सेक्टर, 26 पोस्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थयात्रियों की होगी निगहबानी

    पितृपक्ष महासंगम: गया जंक्शन पर बनेंगे चार सेक्टर, 26 पोस्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थयात्रियों की होगी निगहबानी

    वरीय रेल पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का फीता काटकर किया शुभारंभ

    देवब्रत मंडल

    गया जी जंक्शन पर कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते रेल एसएसपी

    गया जी में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में ट्रेन द्वारा आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों व सामान्य यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इस बार रेल पुलिस उनकी रखवाली, देखरेख, चौकसी, निगरानी और रक्षा करने को लेकर कटिबद्ध है। हर व्यक्ति, वस्तुओं पर सावधानीपूर्वक नज़र रखने, उसकी हिफ़ाज़त करने, उसकी रक्षा करने के लिए गया जंक्शन के हर उस जगहों पर निगहबानी होगी। इसको लेकर पटना रेल जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक अमृतेन्दु शेखर ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को एक अहम बैठक हुई।

    बनाए गए हैं चार सेक्टर और 26 पोस्ट

    गया जंक्शन को चार सेक्टर में बांट कर समुचित जगहों पर कुल 26 पोस्ट बनाए गए हैं। हर पोस्ट पर एक रेल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या बलों की तैनाती की जाएगी। जो तीन पालियों में 24×7 कार्य करेंगे।

    यात्रियों की सुरक्षा और सेवा करना प्राथमिकता

    रेल एसपी श्री ठाकुर ने बैठक में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों से कहा कि मेला के दौरान देश विदेश से तीर्थयात्रियों का आगमन होता है। जो गया जी आकर अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक पिंडदान का कर्मकांड करते हैं। ऐसे में रेल पुलिस का दायित्व बनता है कि उनकी सेवा और सुरक्षा प्रदान करें। ताकि यहां से जब वे अपने घर लौटें तो एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं।

    जांच की होगी मुकम्मल व्यवस्था

    गया जी जंक्शन पर बैठक करते रेल एसएसपी

    सुरक्षा के ख्याल से तीर्थयात्रियों की यात्रियों के सामानों की भी जांच की जाएगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मेटल डिटेक्टर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सामानों की जांच के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जाएगा, बॉडी और सामानों की भी स्कैनिंग की व्यवस्था की जाएगी।

    प्लेटफॉर्म और एफओबी पर रहेगी तैनाती

    गया जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर और फुट ओवर ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जगह जगह पर पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की जाएगी। जो भीड़ को नियंत्रित करने के साथ साथ तीर्थयात्रियों को सुरक्षा देते हुए उनकी मदद भी करेंगे। तीर्थयात्रियों को पिंडवेदियों तक पहुंचने के लिए उचित राह दिखाएंगे। कोई भी तीर्थयात्री भटके नहीं, इस पर सुरक्षा बलों की नजर रहेगी।

    अतिरिक्त पदाधिकारी और जवान भी आएंगे

    रेल एसएसपी के साथ गया रेल थाना व आरपीएफ के पदाधिकारी

    तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गया रेल थाना के करीब एक सौ पदाधिकारी एवं जवानों के अलावा गया रेल पुलिस अनुमंडल के विभिन्न थानों के अलावा पटना रेल जिला पुलिस थाने के पदाधिकारियों व जवानों की ड्यूटी यहां लगाई जाएगी। वैसे तो गया रेल ठंड6द्वारा रेल एसपी से 300 अतिरिक्त पुलिस बलों की मांग की है। रेल एसपी ने मेला को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मुहैय्या कराने की बात कही है।

    कंट्रोल रूम का एसएसपी ने किया उद्घाटन

    गया जंक्शन पर एक कंट्रोल रूम का फीता काटकर वरीय रेल पुलिस अधीक्षक अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने शुभारंभ किया। इस कंट्रोल रूम में जीआरपी, आरपीएफ के पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी जो प्लेटफॉर्म के अंदर और बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

    इन सभी पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

    इस मौके पर रेल डीएसपी, रेल पुलिस अंचल निरीक्षक, गया रेल थानाध्यक्ष, आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक के अलावा रेल थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे। बता दें कि पितृपक्ष मेला 06 सितंबर से शुरू हो रहा है जो 21 सितंबर को समाप्त होगा।

  • पितृपक्ष महासंगम: गया जंक्शन पर बनेंगे चार सेक्टर, 26 पोस्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थयात्रियों की होगी निगहबानी

    पितृपक्ष महासंगम: गया जंक्शन पर बनेंगे चार सेक्टर, 26 पोस्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थयात्रियों की होगी निगहबानी

    वरीय रेल पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का फीता काटकर किया शुभारंभ

    देवब्रत मंडल

    गया जी जंक्शन पर कंट्रोल रूम का शुभारंभ करते रेल एसएसपी

    गया जी में विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में ट्रेन द्वारा आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों व सामान्य यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इस बार रेल पुलिस उनकी रखवाली, देखरेख, चौकसी, निगरानी और रक्षा करने को लेकर कटिबद्ध है। हर व्यक्ति, वस्तुओं पर सावधानीपूर्वक नज़र रखने, उसकी हिफ़ाज़त करने, उसकी रक्षा करने के लिए गया जंक्शन के हर उस जगहों पर निगहबानी होगी। इसको लेकर पटना रेल जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक अमृतेन्दु शेखर ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को एक अहम बैठक हुई।

    बनाए गए हैं चार सेक्टर और 26 पोस्ट

    गया जंक्शन को चार सेक्टर में बांट कर समुचित जगहों पर कुल 26 पोस्ट बनाए गए हैं। हर पोस्ट पर एक रेल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या बलों की तैनाती की जाएगी। जो तीन पालियों में 24×7 कार्य करेंगे।

    यात्रियों की सुरक्षा और सेवा करना प्राथमिकता

    रेल एसपी श्री ठाकुर ने बैठक में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों से कहा कि मेला के दौरान देश विदेश से तीर्थयात्रियों का आगमन होता है। जो गया जी आकर अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक पिंडदान का कर्मकांड करते हैं। ऐसे में रेल पुलिस का दायित्व बनता है कि उनकी सेवा और सुरक्षा प्रदान करें। ताकि यहां से जब वे अपने घर लौटें तो एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं।

    जांच की होगी मुकम्मल व्यवस्था

    गया जी जंक्शन पर बैठक करते रेल एसएसपी

    सुरक्षा के ख्याल से तीर्थयात्रियों की यात्रियों के सामानों की भी जांच की जाएगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मेटल डिटेक्टर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सामानों की जांच के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जाएगा, बॉडी और सामानों की भी स्कैनिंग की व्यवस्था की जाएगी।

    प्लेटफॉर्म और एफओबी पर रहेगी तैनाती

    गया जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर और फुट ओवर ब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जगह जगह पर पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की जाएगी। जो भीड़ को नियंत्रित करने के साथ साथ तीर्थयात्रियों को सुरक्षा देते हुए उनकी मदद भी करेंगे। तीर्थयात्रियों को पिंडवेदियों तक पहुंचने के लिए उचित राह दिखाएंगे। कोई भी तीर्थयात्री भटके नहीं, इस पर सुरक्षा बलों की नजर रहेगी।

    अतिरिक्त पदाधिकारी और जवान भी आएंगे

    रेल एसएसपी के साथ गया रेल थाना व आरपीएफ के पदाधिकारी

    तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गया रेल थाना के करीब एक सौ पदाधिकारी एवं जवानों के अलावा गया रेल पुलिस अनुमंडल के विभिन्न थानों के अलावा पटना रेल जिला पुलिस थाने के पदाधिकारियों व जवानों की ड्यूटी यहां लगाई जाएगी। वैसे तो गया रेल ठंड6द्वारा रेल एसपी से 300 अतिरिक्त पुलिस बलों की मांग की है। रेल एसपी ने मेला को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मुहैय्या कराने की बात कही है।

    कंट्रोल रूम का एसएसपी ने किया उद्घाटन

    गया जंक्शन पर एक कंट्रोल रूम का फीता काटकर वरीय रेल पुलिस अधीक्षक अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने शुभारंभ किया। इस कंट्रोल रूम में जीआरपी, आरपीएफ के पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी जो प्लेटफॉर्म के अंदर और बाहर की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

    इन सभी पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

    इस मौके पर रेल डीएसपी, रेल पुलिस अंचल निरीक्षक, गया रेल थानाध्यक्ष, आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक के अलावा रेल थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे। बता दें कि पितृपक्ष मेला 06 सितंबर से शुरू हो रहा है जो 21 सितंबर को समाप्त होगा।

  • पितृपक्ष महासंगम: इस वर्ष इस जगह पर लगाए जाएंगे सहायता व सूचना शिविर, यहीं पर ऑटो रिक्शा के भी होंगे पड़ाव

    पितृपक्ष महासंगम: इस वर्ष इस जगह पर लगाए जाएंगे सहायता व सूचना शिविर, यहीं पर ऑटो रिक्शा के भी होंगे पड़ाव

    देवब्रत मंडल

    जंक्शन परिसर में निर्माणाधीन टेंट

    विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 के शुरू होने में कुछ दिन शेष बचे हैं। 06 सितंबर से मेला प्रारंभ हो रहा है जो 21 सितंबर तक चलेगा। रेलमार्ग से गया जी आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा और सहायता के लिए हर वर्ष गया जंक्शन के कॉन्कोर्स एरिया में शिविर लगाए जाते रहे हैं।
    इस वर्ष गया जंक्शन के पूरब दिशा में जहां पहले रेल कर्मचारियों के आवास हुआ करते थे, उन आवासों को जमींदोज कर दिया गया है, उसी जगह पर ही शिविर लगाया जाएगा।
    इसमें जिला सूचना एवं संपर्क विभाग, पर्यटन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं के शिविर हुआ करते हैं। जिनके लिए बाटा मोड़ से एक नंबर गुमटी जाने-आने वाले मोड़ से होते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले स्थान पर पंडाल/टेंट बनाए जा रहे हैं। इन्हीं टेंट के नीचे शिविर लगाए जाएंगे।

    गया जी रेलवे स्टेशन परिसर


    दूसरी तरफ इन शिविरों के आगे रिक्त स्थान पर ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा के पड़ाव के लिए स्थान रेल प्रशासन ने चयनित किया है। ताकि तीर्थयात्रियों को प्लेटफॉर्म तक आने जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
    फिलहाल देखने को मिल रहा है कि आरपीएफ बैरक के पास (रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-3) अवैध रूप से कई ऑटो एवं ई रिक्शा लगे होते हैं। जहां चालकों से वसूली की जाती है। कई चालकों ने बताया कि इन्हें दो तरह के शुल्क देने पड़ते हैं। एक जायज और दूसरा नाजायज।
    बहरहाल, पितृपक्ष मेला में तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस पर जिला प्रशासन की भी नजर बनी रहेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनाती की जाएगी। जिला पुलिस बल, जीआरपी के और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों तथा पदाधिकारी की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई जाएगी जो भीड़ प्रबंधन और आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करेंगे।

  • चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, जहानाबाद जिले के हैं दोनों रहने वाले

    चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, जहानाबाद जिले के हैं दोनों रहने वाले

    देवब्रत मंडल

    ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया रेलवे स्टेशन पर दो व्यक्तियों को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद कासिम अंसारी और कविंद्र दास के रूप में हुई है, जो दोनों मखदुमपुर, जहानाबाद के रहने वाले हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से ये सामान बरामद किए गए हैं। दोनों ने स्वीकार किया है कि मौका मिलने पर यात्रियों का मोबाइल और सामान चोरी किया करते हैं।

    • मोहम्मद कासिम अंसारी के पास से
    • एक ब्लैक रंग का ACE कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन
    • एक ब्लैक रंग का रेडमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन
    • 1300 रुपये नकद
    • कविंद्र दास के पास से:
    • एक सलेटी रंग का नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन
    • एक सिल्वर रंग का रेडमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन
    • 1800 रुपये नकद

    दोनों व्यक्तियों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया और सीआईबी गया की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ राजकीय रेल थाना गया में कांड संख्या 229/25 दिनांक 31.08.25 अंतर्गत धारा 317(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पितृपक्ष महासंगम 2025: प्रतिदिन 80-90 हजार यात्रियों की सुविधाओं को लेकर चल रही तैयारियां, सुरक्षा अहम हिस्सा

    पितृपक्ष महासंगम 2025: प्रतिदिन 80-90 हजार यात्रियों की सुविधाओं को लेकर चल रही तैयारियां, सुरक्षा अहम हिस्सा

    देवब्रत मंडल

    गया जी की पावन धरा पर 06 सितंबर से पितृपक्ष महासंगम 2025 के प्रारंभ होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा पितृपक्ष मेला 2025 को लेकर तीन महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया गया है। जिसे आधार मानकर तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला अवधि में गया जी में आ रहे एक भी तीर्थयात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    जिला प्रशासन और रेल प्रशासन दोनों कटिबद्ध है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में कहीं से कोई चूक नहीं हो। रेल प्रशासन गयाजी जंक्शन पर आने वाले और गया जी से पिंडदान का कर्मकांड कर वापस लौटने वाले तीर्थयात्रियों और सामान्य यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बलों की तैनाती का प्लान तैयार कर लिया है। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    एक नजर में गया जी जंक्शन

    गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म की संख्या 11 हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 1, 1 ए, 1 बी और 1 सी। प्लेटफॉर्म नंबर 2, 3, 4, 5, 6, 7 एवं एक नया प्लेटफॉर्म संख्या 08 है।

    एक नजर में फुट ओवर ब्रिज

    एक हावड़ा छोर, दूसरा मिडिल तथा तीसरा दिल्ली छोर का फुट ओवर ब्रिज। हावड़ा छोर के फुट ओवर ब्रिज से वर्तमान में सीधे स्टेशन के बाहर आने या बाहर से सीधे विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर जाने की सुविधा नहीं है।

    निकास व प्रवेश द्वार की कमी

    गया जंक्शन पर निकास और प्रवेश द्वार की बात करें तो पूरब दिशा में बाहर से दिल्ली छोर वाले एफओबी को जोड़ती है। एक रास्ता रेल पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के बगल से है। जिससे आज की तिथि में सर्वाधिक यात्री आना जाना किया करते हैं। इसके अलावा प्लेटफॉर्म संख्या 1/सी के पास आरपीएफ बैरक-सह-सहायक आयुक्त, निरीक्षक कार्यालय के सामने से यात्रियों का आना जाना होता है। जहां रास्ते पर अवैध तरीके से ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों का कब्जा देखने को मिलता है। डेल्हा साइड की बात करें तो इंट्री और एग्जिट गेट है लेकिन यहां पर भी किराए के वाहन चालकों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है।

    होल्डिंग एरिया के लिए चल रही तैयारी

    सबसे बड़ी समस्या इस बार होल्डिंग एरिया को लेकर सामने आ रही है। कारण स्टेशन बिल्डिंग को नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। पिछले दिनों(28 अगस्त) को आए डीएम एवं डीआरएम ने गया जंक्शन का सघन निरीक्षण किया था। होल्डिंग एरिया को लेकर दोनों के बीच चर्चा भी हुई थी। इसके बाद जीआरपी थाने के बगल में बन रहे भवन के तीन बड़े कमरों को होल्डिंग एरिया के लिए चिन्हित किया गया है को बेहतर बनाने का निर्देश केसीपीएल को दिया गया। इसके अलावा पिलग्रिमेज बिल्डिंग में भी यात्रियों के ठहरने के लिए तैयार करने की बात हुई थी। दोनों जगहों पर कार्य तेजी से चल रहा है। इनके लिए प्री-टिकट, पोस्ट-टिकट वाले यात्रियों के लिए जांच के अलावा प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को भी पर्याप्त जगह की जरूरत होगी। प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने और बाहर से अंदर आने वाले यात्रियों को भी सुरक्षित पास कराना होगा।

    प्रतिदिन 80-90 हजार यात्रियों के आने का अनुमान

    एक अनुमान लगाया गया है कि आमतौर पर करीब 45-50 हजार यात्री रेलमार्ग से सफर करने के लिए गया जंक्शन पर आते हैं और मेला अवधि में यह संख्या 80-90 हजार तक रहने का अनुमान लगाया गया है। विशेषकर लंबी दूरी की और स्पेशल ट्रेनों के गया जंक्शन पर आने का समय रात 9 बजे से सुबह 05 बजे तक है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना, उन्हें सुरक्षा प्रदान करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि महाकुंभ स्नान के वक्त भीड़ प्रबंधन का अनुभव यहां के रेल प्रशासन को रहा है, जिसका लाभ इस बार के पीपी मेला के दौरान मिल सकता है।

    यात्रियों के आवाजाही के कुछ मार्ग पर नजर रखना होगा

    गया जंक्शन पर रेलवे ट्रैक को पार कर एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखनी पड़ेगी। ट्रेन के अचानक प्लेटफॉर्म बदले जाने की स्थितियों पर नियंत्रण रखना होगा। पूरब दिशा से प्लेटफॉर्म पर आने जाने के लिए फिलहाल बंद किए गए वैकल्पिक मार्ग को चालू करने के साथ पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती करनी पड़ेगी। कई जगहों से अनाधिकृत रास्ते भी बना दिया गया है। उसे भी बंद करने होंगे।

    कॉन्कोर्स एरिया,प्लेटफॉर्म और खुले क्षेत्रों पर पैनी नजर रखने की जरूरत

    गया जंक्शन के पूरब दिशा में और पश्चिम दिशा में(डेल्हा साइड) में कई क्षेत्र या जगह ऐसे हैं, जहां से लोग रेल लाइन पार कर या बगैर जांच के प्लेटफार्म पर पहुंच जाते हैं। कारण की रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य जारी हैं। वहीं मुख्य प्रवेश द्वार की ओर दिनरात काम किया जा रहा है। यत्र तत्र निर्माण कार्य से संबंधित सामग्रियां पड़ी हुई थी तो उसे भी सुरक्षा घेरे में संरक्षित करने की दिशा में कार्य हो रहा है। प्लेटफॉर्म पर भी नजरें रखने की जरूरत है क्योंकि भीड़ को आज तक परिभाषित नहीं किया जा सका है। कब क्या और किस दिशा में रुख अपना ले कहा नहीं जा सकता है।

  • एनआरआई महिला का  चलती ट्रेन में चोरी हुआ iPhone और कैश बरामद, आरोपी गया के एक होटल से गिरफ्तार

    एनआरआई महिला का  चलती ट्रेन में चोरी हुआ iPhone और कैश बरामद, आरोपी गया के एक होटल से गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    गया जी : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 24 घंटे के भीतर चोरी का मामला सुलझाते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.85 लाख रुपये मूल्य का चोरित सामान बरामद किया है। बरामद सामान में iPhone 14 Pro Max, AirPods और 14 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

    मामला रविवार (24 अगस्त) का है जब हैदराबाद निवासी एवं संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही एनआरआई महिला सरिता नदी (45 वर्ष) जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13152) से अयोध्या धाम से डेहरी ऑन सोन की यात्रा कर रही थीं। वह ए-1 कोच, बर्थ संख्या 7 पर सफर कर रही थीं। यात्रा के दौरान वाराणसी–काशी के बीच दोपहर 12:40 से 1:15 बजे के बीच उनका iPhone, AirPods और 15 हजार रुपये नकद चोरी हो गया। महिला ने इसकी शिकायत आरपीएफ गया से की और मोबाइल में मौजूद महत्वपूर्ण गोपनीय डाटा को देखते हुए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया। सरिता नदी अमेरिकन बैंक में कार्यरत हैं।

    शिकायत मिलते ही आरपीएफ पोस्ट गया के इंस्पेक्टर बनारसी यादव, जीआरपी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने तकनीकी और पारंपरिक तरीकों से जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम को द रॉयल सहदेव वेन्यू होटल, लखनपुर (गया-नवादा रोड) में सुराग मिला। सूचना पर होटल प्रबंधन और थाना मुफस्सिल को शामिल करते हुए छापेमारी की गई।

    छापेमारी के दौरान होटल के कमरा संख्या 206 में ठहरे युवक किशोर (30 वर्ष), निवासी लखनऊ (उ.प्र.) के पास से चोरी किया गया iPhone 14 Pro Max, AirPods और 14 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। मौके पर ही पीड़िता को वीडियो कॉल कर सामान की पहचान कराई गई, जिसे उन्होंने अपना बताया।

    बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गई और इसकी सूचना होटल प्रबंधन, थाना मुफस्सिल, जीआरपी डेहरी ऑन सोन एवं जीआरपी बनारस को दी गई। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई हेतु उसे जीआरपी बनारस को सौंपा जाएगा।

    रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि दिनांक 24 अगस्त को एनआरआई महिला ने गया पोस्ट पर आकर सूचना दी थी कि जम्मू-तवी–कोलकाता एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान उनका iPhone, AirPods और नगद राशि चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही हमने तुरंत संयुक्त टीम गठित कर तकनीकी और पारंपरिक तरीके से जांच शुरू की। जांच के आधार पर गया-नवादा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की गई, जहां आरोपी के पास से चोरी का iPhone, AirPods और 14 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। मात्र 24 घंटे के भीतर पूरे घटनाक्रम को सुलझा लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी बनारस को सौंपा जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी घटना की तुरंत सूचना आरपीएफ या जीआरपी को दें।